Hot News

December 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : माराफारी में हिंसक झड़प में एक जख्मी, तीन गिरफ्तार

Bokaro News : बोकारो. माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया. इसमें 17 वर्षीय सोनू तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आरोपियों ने ईंट पत्थर व डंडे से उसका सिर व चेहरा लगभग कुचल दिया. जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, तो उसे उठाकर पास की झाड़ी में फेंकने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. राहगीर की सूचना पर परिजन उसे उठाकर बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल ले गये. उसकी बेहोशी को देखते हुए धनबाद रेफर किया, जहां से गंभीर हालत को देख रांची रिम्स भेजा गया है. इधर, पुलिस ने जख्मी के बड़े भाई राजीव तांती के लिखित शिकायत पर सपना कुमारी, सूर्या कुमार, मोनू गोप व सीनू कुमार को आरोपी बनाते हुए प्राणघातक हमले का प्राथमिकी दर्ज कियाकी है. साथ ही त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपी सूर्या, मोनू, सीनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि विवाद की कोई ठोस वजह नहीं है, ना ही कोई पुरानी रंजिश है. जख्मी का आरोपी सपना के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ, जो शांत हो चुका था. दोनों अपने अपने घर लौट चुके थे. कुछ देर बाद सभी नामजद आरोपियों ने सोनू को रास्ते में घेर हमला कर दिया. बेहोश होने तक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये थे. माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया. इसमें 17 वर्षीय सोनू तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आरोपियों ने ईंट पत्थर व डंडे से उसका सिर व चेहरा लगभग कुचल दिया. जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, तो उसे उठाकर पास की झाड़ी में फेंकने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. राहगीर की सूचना पर परिजन उसे उठाकर बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल ले गये. उसकी बेहोशी को देखते हुए धनबाद रेफर किया, जहां से गंभीर हालत को देख रांची रिम्स भेजा गया है. इधर, पुलिस ने जख्मी के बड़े भाई राजीव तांती के लिखित शिकायत पर सपना कुमारी, सूर्या कुमार, मोनू गोप व सीनू कुमार को आरोपी बनाते हुए प्राणघातक हमले का प्राथमिकी दर्ज कियाकी है. साथ ही त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपी सूर्या, मोनू, सीनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि विवाद की कोई ठोस वजह नहीं है, ना ही कोई पुरानी रंजिश है. जख्मी का आरोपी सपना के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ, जो शांत हो चुका था. दोनों अपने अपने घर लौट चुके थे. कुछ देर बाद सभी नामजद आरोपियों ने सोनू को रास्ते में घेर हमला कर दिया. बेहोश होने तक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : माराफारी में हिंसक झड़प में एक जख्मी, तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काम भरतपुर विधायक का, नाम आ रहा डेबरा वाले का

कोलकाता. पूर्व आइपीएस अधिकारी और डेबरा से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर हाल ही में अनचाहे विवाद में उलझ गये हैं. पश्चिम बंगाल में डेबरा विधानसभा और भरतपुर विधानसभा से विधायक के नाम एक समान हैं. डेबरा विधायक हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस में हैं, जबकि भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर काे हाल ही में बाबरी मस्जिद निर्माण मामले में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है. नाम के मिलान के कारण अब उन्हें बाबरी मस्जिद निर्माण से जुड़े फोन और संदेश लगातार मिल रहे हैं. डेबरा विधायक को मजबूरन अपने साेशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखना पड़ा कि मैं वह हुमायूं कबीर नहीं, मैं वह हजूर भी नहीं. सियासत में जरूर साथ-साथ हैं, लेकिन मैं नहीं, हजूर कोई और हैं. भरतपुर विधायक द्वारा बाबरी मस्जिद बनाने काे लेकर उठे विवाद के बाद डेबरा विधायक हुमायूं कबीर के पास पिछले दो दिनों में दुबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई, हरियाणा और राजस्थान से 200 से अधिक फोन आये. सभी चाहते थे कि वे क्यूआर कोड या यूपीआइ आइडी दें, ताकि ऑनलाइन आर्थिक सहायता कर सकें. इस मामले में हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि ये सभी फोन वास्तविक हजूर के पास जाने थे. पूर्व आइपीएस अधिकारी ने हंसते हुए कहा कि सभी को क्यूआर कोड भेज दिया होता, तो अब तक मेरे अकाउंट में करोड़ों जमा हो चुके होते. डेबरा के विधायक ने बताया कि कई टीवी चैनलों ने भी उनसे संपर्क किया है और कहीं-कहीं उनके फोटो के साथ बाबरी मस्जिद निर्माण की समाचारें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. उन्होंने सभी को समझाया कि वे वह हुमायूं कबीर नहीं हैं. इस भ्रम के बावजूद वह धैर्यपूर्वक स्थिति का सामना कर रहे हैं. इस मामले में उत्तर प्रदेश के देवबंद से सबसे अधिक विशेष रूप से फोन आये. कई लोगों ने यह भी पूछा कि मस्जिद निर्माण स्थल पर कैसे पहुंचा जाये, रहने और खाने की क्या व्यवस्था है. हुमायूं ने स्पष्ट किया कि वहां सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं और लोग निश्चिंत होकर जा सकते हैं. दूसरी ओर भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने भी स्वीकार किया कि नाम की समानता के कारण भ्रम हो रहा है, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि वास्तविक हजूर ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. इस बीच घाटाल के जिला तृणमूल अध्यक्ष अजीत माइति ने बताया कि दोनों विधायक नेतृत्वक रूप से अलग हैं और पूर्व आइपीएस अधिकारी इस भ्रम को अच्छे से संभाल रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post काम भरतपुर विधायक का, नाम आ रहा डेबरा वाले का appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : खान निरीक्षक से धक्का-मुक्की, चौकीदार को धकेल जब्त छह ट्रैक्टर लेकर भागे बालू माफिया

चाकुलिया. श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर में सोमवार का शाम में बालू माफियाओं की दबंगई देखने को मिली. बालू तस्करी की सूचना पर जमशेदपुर से खनन विभाग की टीम खान निरीक्षक अरविंद उरांव के नेतृत्व में छापामारी करने चंदनपुर पहुंची. छापामारी अभियान बिल्कुल गुप्त तरीके से की गयी. इसका प्रभाव देखने को मिला. खनन विभाग की टीम ने बालू लदे छह ट्रैक्टरों को जब्त किया. सभी ट्रैक्टरों को चंदनपुर में रोककर चाबी जब्त कर ली गयी. पुलिस को सूचना दी गयी. एक ट्रैक्टर पर चौकीदार को बैठाकर वाहनों को श्यामसुंदरपुर थाना ले जाने का निर्देश दिया. इस बीच एक बालू माफिया मौके पर पहुंचा और खान निरीक्षक से भिड़ गया. उसने धक्का-मुक्की तक की. सभी ट्रैक्टर चालकों को भागने का इशारा किया. सभी ट्रैक्टर के चालक बालू को सड़क पर खाली कर चौकीदार को ट्रैक्टर से धकेलकर फरार हो गये. खान निरीक्षक ने इसकी सूचना घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र व घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर को दी. दोनों पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू की. एक हिरासत में, मामला दर्ज करने की तैयारी जानकारी मिली है कि श्यामसुंदरपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को हिरासत में लिया है. पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है. इस बारे में पूछे जाने पर श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : खान निरीक्षक से धक्का-मुक्की, चौकीदार को धकेल जब्त छह ट्रैक्टर लेकर भागे बालू माफिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : परिश्रम से सफलता के शिखर पर पहुंचा स्कूल : सेनगुप्ता

सरायकेला. डेफोडिल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला की प्रधानाध्यापिका निर्मला त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को विद्यालय का 10 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. सरायकेला के टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर. सेनगुप्ता ने कहा कि स्कूल ने कठिन परिश्रम और समर्पण के दम पर यह मुकाम प्राप्त किया है. 10 वर्ष पूर्व जिस छोटे स्तर से विद्यालय की शुरुआत हुई थी, आज वही संस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट पहचान बना चुकी है. प्रधानाध्यापिका निर्मला त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा का ही परिणाम है कि आज डीके इंग्लिश मीडियम स्कूल इस ऊंचाई पर पहुंचा है. मनोज चौधरी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से अपनी काबिलियत का परिचय दिया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के प्री नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्पेलिंग बी कंपीटिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम में आर सेनगुप्ता, नीलांबर सिंहदेव, जलेश कवि, मनोज चौधरी, डॉ. प्रदीप पति, सुमित चौधरी, जैकलिन फर्नांडिस, पार्थ सारथी दास, राजकुमार सतपति एवं सरायकेला जेलर राजू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : परिश्रम से सफलता के शिखर पर पहुंचा स्कूल : सेनगुप्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : ””पर्यटन विकास के नाम पर वनों का हो रहा दोहन””

चांडिल/ जमशेदपुर. कोल्हान क्षेत्र दलमा अभ्यारण्य परिसर में प्रस्तावित 200 फीट लंबे ग्लास ब्रिज, रोपवे तथा अन्य पर्यटन परियोजनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और ग्रामसभाओं में नाराजगी है. दलमा क्षेत्र ग्रामसभा सुरक्षा मंच, कोल्हान ने कहा कि पर्यटन विकास के नाम पर वनों का दोहन किया जा रहा है. ग्रामसभा की सहमति के बिना कार्य शुरू करने के आदेश दिये गये हैं. बिना ग्रामसभा की सहमति के किसी भी तरह का निर्माण कार्य अनुचित : सुकलाल मंच के सचिव दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की आड़ में जंगलों की कटाई, पर्यावरणीय संरचनाओं को नुकसान और वनाधिकार कानून की अवहेलना कर रहा है. न तो ग्रामसभा से लिखित सहमति ली गयी, न ही परियोजना से जुड़े प्रभावों पर बातचीत की. अभ्यारण्य क्षेत्र आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर, जीविका और परंपरागत अधिकारों से जुड़ा है. ऐसे में बिना सहमति के किसी भी तरह का निर्माण कार्य उनके अधिकारों का हनन है. प्रस्तावित ग्लास ब्रिज और रोपवे परियोजना को लेकर पर्यावरणविदों ने भी चिंता जतायी है. उनका मानना है कि हजारों पर्यटकों की आवाजाही से वन्यजीव संरक्षण प्रभावित होगा और हाथियों के प्राकृतिक विचरण क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होगा. दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने बताया कि भारी मशीनरी के उपयोग से पहाड़ी इलाके की संरचना प्रभावित होगी. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार लिखित आपत्ति देने के बावजूद विभाग कोई जवाब नहीं दे रहा है. विकास कार्यों में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना वन विभाग की जिम्मेदारी है. लेकिन विभाग ऊपर से आदेश के नाम पर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा सर्वोच्च इकाई है और उसके निर्णय की अनदेखी कानूनी रूप से भी अनुचित है. मंच ने चेतावनी दी है कि यदि परियोजनाओं को तुरंत रोका नहीं गया और ग्राम सभाओं के साथ औपचारिक वार्ता नहीं की गयी तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. स्थानीय समुदायों का कहना है कि यदि पर्यटन विकास जरूरी है तो पहले पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन (इआइए), सामाजिक सर्वे और ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारी जमीन, जंगल और जीवन शैली की कीमत पर नहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : ””पर्यटन विकास के नाम पर वनों का हो रहा दोहन”” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : निलंबित डीलरों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं

सरायकेला. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में डीसी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, आयुष्मान हिंदुस्तान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, इ-केवाईसी, डीलर टैगिंग-रीटैगिंग, एनएफएसए अंतर्गत खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी हासिल की. बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का समय पर वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने पीडीएस डीलरों द्वारा वितरण में प्राप्त शिकायतों की त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, इ-केवाईसी कार्य में तेजी लाने, शत-प्रतिशत कार्डधारियों का केवाइसी पूर्ण कराने तथा जिन क्षेत्रों में तकनीकी या नेटवर्क संबंधी बाधाएं हैं, वहां विशेष शिविर आयोजित कर शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभुकों द्वारा इ-केवाईसी में सहयोग नहीं किया जा रहा है या अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, उनकी स्थलीय जांच कर नियमानुसार नाम विलोपित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. उपायुक्त ने सभी निलंबित डीलरों के जांच रिपोर्ट शीघ्र जिला मुख्यालय में उपलब्ध कराने तथा प्रखंड अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट एवं अनुशंसाओं के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश डीएसओ को दिया गया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : निलंबित डीलरों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : जिले में 27 केंद्रों में होगी धान की खरीद, 5 राइस मिल चिह्नित

सरायकेला. खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति कार्य को सुनिश्चित करने के लिए डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में किसानों के पंजीकरण, लैंपस संचालन, अधिप्राप्ति प्रक्रिया और निरीक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गयी. पंजीकरण की प्रगति लक्ष्य से कम पायी गयी, इसलिए बीडीओ, सीओ, कृषि पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को अगले पांच दिन में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये गये. डीसी ने प्रखंड स्तर पर समिति की बैठक कर समग्र कार्ययोजना बनाने और पोर्टल पर इन-एक्टिव किसानों को सक्रिय कर शीघ्र पंजीकरण पूरा करने को कहा. जिले में 27 लैंपस में धान की खरीद होगी. इसके लिए पांच राइस मिलों को चिह्नित किया गया है. लैंपस में सीसीटीवी कैमरा लगाने और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. डीसी ने जिला आपूर्ति और सहकारिता पदाधिकारियों को नियमित निगरानी और सुधारात्मक कार्रवाई का दायित्व सौंपा तथा आवश्यकता अनुसार राइस मिलों की संख्या बढ़ाने को कहा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इन केंद्र में होगी धान की खरीद धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला की ओर से 27 केंद्र चिह्नित किये गये हैं, जिनमें सरायकेला व मुरुप लैम्पस, खरसावां, दलभंगा, कुचाई, जामबनी, गोबिन्दपुर, जोनबनी, जुमाल, यशपुर, नारायणपुर, बाधडीह, बडाकांकड़ा, चांडिल, भादुडीह, लेपाटांड़, सितु, बामनी, सीमागुड़ा, झिमड़ी, लकड़ी, तिरुलडीह, तथा दुलमी लैम्पस शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : जिले में 27 केंद्रों में होगी धान की खरीद, 5 राइस मिल चिह्नित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 9 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 9 December 2025: आज 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 9 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… 09 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार पौष कृष्ण पक्ष पंचमी रात -08:01 उपरांत षष्ठीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 06:24सूर्यास्त-04:59सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुष्य उपरांत श्लेषा , योग -ऐन्द्र ,करण -तै ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- वृश्चिक ,चंद्रमा- कर्क , मंगल-धनु , बुध- वृश्चिक , गुरु-कर्क ,शुक्र-वृश्चिक ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह चौघड़िया-मंगलवार प्रातः06:00 से 07:30 रोगप्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेगप्रातः 09.00 से 10.30 तक चरप्रातः10:30 से 12:00 लाभदोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृतदोपहरः01:30 से 03:00 तक कालशामः 03:00 से 04:30 तक शुभशामः 04:30 से 06:00 तक रोगखरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहर:12:00 से 1:30 तक। उपाय सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए, इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें.आराधनाः भगवान शंकर जी की आराधना करें.राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तकदिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय ।।अथ राशि फलम्।। Also Read: Griha Pravesh Puja: गृह प्रवेश के समय इन 20 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना एक गलती से चली जाएगी सुख-समृद्धि Also Read: Shani Effects: शनि के इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली स्त्रीएं होती हैं साक्षात लक्ष्मी, घर को बना देती हैं स्वर्ग The post Aaj Ka Panchang 9 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, मिथुन-कर्क धनु के लिए लकी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: आज तारीख है 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार… Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे आपके कौशल और नेतृत्व क्षमता निखरेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पुराने मतभेद दूर होने की संभावना हैं.करियर : आज करियर में उत्साह और नई संभावनाएं दिखेंगी. ऑफिस में सहयोग मिलेगा. टीम वर्क से कार्य पूरे होंगे.बिजनेस: बिजनेस में नए डील या पार्टनरशिप के प्रस्ताव आ सकते हैं.रिलेशनशिप: परिवार के बीच सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.स्वास्थ्य: आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. हल्का योग और वॉक करने से लाभ होगा. तनाव की स्थिति में अधिक सोचने से बचें. इससे सिरदर्द हो सकता है.सावधानी: जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय न लें. किसी बहस में पड़ने से बचें.उपाय: सुबह तुलसी के पत्तों पर जल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. चौघड़िया अनुसार शुभ समय में लाल वस्त्र धारण करना भी लाभकारी.शुभ रंग: लालशुभ अंक: 9 Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि (Taurus)- आपके धैर्य और मेहनत का आज लाभ मिलेगा. पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है. विशेषकर पुराना उधार लौट सकता है. संतान की इच्छा पूरी होगी. शत्रु से सवाधानी बरतें, नुकसान पहुंचा सकता है.करियर : नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. बॉस और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा.बिजनेस: आज वित्तीय और व्यावसायिक स्थिति मजबूत रहेगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैंरिलेशनशिप: संबंध मधुर रहेंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुज़रेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी.स्वास्थ्य: कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लेकिन पेट से संबंधित हल्की समस्या की संभावना है. मसालेदार भोजन और देर रात खाने से बचें.सावधानी: अनावश्यक खर्च और विवादों से बचें. किसी को पैसे उधार देने से बचना बेहतर रहेगा. गुस्सा या हटधर्मिता रिश्तों को बिगाड़ सकती है. संयम रखें.उपाय: आज गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएं और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं.घर में हरे रंग का वस्त्र या सजावट भी शुभ फल देगी.शुभ रंग: हरा और सफेदशुभ अंक: 6 Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि (Gemini)-आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन फिजूलखर्च से बचें. कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.करियर: आज आपका प्रदर्शन अच्छी तरह चमकेगा. ऑफिस में टीम वर्क और सहयोग बढ़ेगा. नए विचार और क्रिएटिव कामों से लाभ मिलेगा.रिलेशनशिप: परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना भी है.स्वास्थ्य: सामान्य रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन सिर और आंखों पर हल्की समस्या जैसे थकान, जलन या तनाव महसूस हो सकता है. मोबाइल और लैपटॉप पर अधिक समय न बिताएं.सावधानी: किसी की बातों में आकर निर्णय न लें. अफवाहों, बहस और गॉसिप से दूर रहें. जल्दबाजी में कोई वादा या कमिटमेंट न करें.उपाय: आज पीली वस्तु (पीला कपड़ा, रुमाल और चावल) धारण करना शुभ रहेगा. किसी जरूरतमंद को पीली दाल या हल्दी दान करने से ग्रह शुभ फल देंगे.शुभ रंग: पीला और हराशुभ अंक: 5 Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल कर्क राशि (Cancer)- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भावनाओं पर काबू रखें और निर्णय सोच-समझकर लें. कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. परिवार में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है. मेहमानों का आगमन होगा.करियर: आज कामकाज में योजनाएं सफल होती दिखेंगी. ऑफिस में आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी.बिजनेस: व्यापार में इच्छित लाभ होगा. लेन-देन में सावधानी रखें.रिलेशनशिप: परिवार में सौहार्द बना रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी.स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है. पानी अधिक पिएं और खानपान संतुलित रखें.सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. किसी पर तुरंत विश्वास न करें. धन उधार देने या लेने में सावधानी रखें.उपाय: भगवान शिव को दूध मिश्रित जल से अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” का जप 108 बार करें. चंद्रमा को सोमवार की रात दूध या चावल अर्पित करना भी शुभ रहेगा.शुभ रंग: सफेद और हल्का नीलाशुभ अंक: 6,9,2 Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है. कोई बड़ा कार्य सम्पन होने से मन मैं प्रसन्नता रहेगी.करियर : आज का दिन प्रगति और पहचान दिलाने वाला रहेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है.बिजनेस: व्यवसाय में लाभकारी समझौते हो सकते हैं.रिलेशनशिप: प्रेम जीवन में रोमांस और निकटता बढ़ेगी.स्वास्थ्य: ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्च रहेगा लेकिन अत्यधिक काम से थकान हो सकती है. हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज तनाव से बचें.सावधानी: किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी न करें. ईगो के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए बातचीत में नरमी रखें.उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 51 बार जप करें.शुभ रंग: सुनहराशुभ अंक: 1,4 Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल कन्या राशि (Virgo)- आज व्यस्तता रहेगी लेकिन आप उर्जावान रहेंगे. व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा. लेन-देन में सावधानी रखें. फिजूल खर्च हो सकता है .करियर / बिजनेस: आज विश्लेषण और योजना बनाने के लिए उत्तम दिन है. नई प्रोजेक्ट की शुरुआत या प्रेज़ेंटेशन में सफलता मिलेगी.रिलेशनशिप: परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होगी. अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिलने की संभावना है.स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top