Hot News

December 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेतन भुगतान में देरी और लेबर कोड को लेकर ”जॉइंट एक्शन कमेटी” ने दी आंदोलन की चेतावनी

जामुड़िया. ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के श्रमिकों में पिछले महीने से समय पर वेतन नहीं मिलने और लेबर कोड लागू करने के मुद्दे को लेकर गहरा असंतोष फैल गया है. इसी के विरोध में मंगलवार सुबह इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ””जॉइंट एक्शन कमेटी”” के नेतृत्व में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया. तीन प्रमुख स्थानों पर एकजुट हुए श्रमिक संगठन वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर किया गया. विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्य एकजुट होकर कुनुस्तोरिया,बांसरा एवं नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में प्रदर्शन किया. कोल इंडिया और केंद्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कोल इंडिया प्रबंधन और केंद्र प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. श्रमिकों का कहना है कि वेतन में देरी से उनके दैनिक जीवन और वित्तीय प्रबंधन पर सीधा असर पड़ रहा है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. कठोर आंदोलन की चेतावनी जॉइंट एक्शन कमेटी ने प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है. कमेटी ने साफ़ कहा है कि अगर जल्द से जल्द वेतन भुगतान की प्रक्रिया सामान्य नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी कठोर और व्यापक रूप धारण कर लेगा. यह प्रदर्शन इसीएल प्रबंधन पर तत्काल कार्रवाई करने और श्रमिकों के लंबित वित्तीय मुद्दों को हल करने का दबाव बना रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वेतन भुगतान में देरी और लेबर कोड को लेकर ”जॉइंट एक्शन कमेटी” ने दी आंदोलन की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटवा में वाहनों से लूटपाट के पूर्व तीन बदमाश हुए अरेस्ट

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में वाहनों से लूटपाट करने के पूर्व ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से आग्नेयास्त्र आदि बरामद किये गये हैं. पकड़े गये आरोपियों में आकिब शेख (25) उर्फ हुजई, अनवर शेख (38) और हनीफ शेख (38) शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक आकिब का घर पूर्व स्थली थाने के हामिदपुर में है, जबकि बाकी दोनों कटवा थाना इलाके के कैथोन गांव के रहने वाले हैं. सड़क पर कार रोककर लूटपाट करने से पहले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया. रविवार की देर रात कटवा थाने की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एसटीकेके रोड के डेपारा चौराहे पर छापेमारी कर आग्नेयास्त्र के साथ इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से एक देशी पाइपगन , एक राउंड गोली, चाकू, नायलॉन की रस्सी और डंडा बरामद किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटवा में वाहनों से लूटपाट के पूर्व तीन बदमाश हुए अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News :नये पट्टाधारी ने जेसीबी से गंगासागर परिसर से हटवायी दुकानें

मधुबनी. गंगासागर परिसर स्थित दुकानों को मंगलवार को पुलिस नए बंदोबस्त धारकों ने जेसीबी से तोड़ फोड़ कर दुकानों एवं दुकान के टाट को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा. नए पट्टा धारक दीपक पासवान अपने लोगों के साथ मौके पर मौजूद रहे. हालांकि पूर्व में ही दुकानदारों ने दुकान से अपने सामान को हटा लिया था. इसलिए समान का नुकसान तो नहीं हुआ पर पूर्व से बने सारे दुकान व टाट को ध्वस्त कर दिया गया. विदित हो कि दरभंगा महाराज के ट्रस्ट के द्वारा पिछले बंदोबस्त धारी कैलाश साह से बंदोबस्ती वापस लेकर दीपक पासवान के नाम से नया बंदोबस्त किया है. पूर्व में बंदोबस्त धारी कैलाश साह का कहना है कि यह मामला न्यायालय में है. वहीं नए बंदोबस्त धारी दीपक पासवान का कहना कि दरभंगा महाराज के ट्रस्ट द्वारा काली मंदिर परिसर का बंदोबस्ती उनके नाम से किया है. इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर थाना को पूर्व में दिया जा चुका है. पिछले बुधवार को भी काली मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था. तो दुकानदारों ने 24 घंटे का समय नगर थानाध्यक्ष के साथ वार्ता में लिया था. दुकानदारों का कहना था कि 24 घंटे में खाली कर देंगें. दुकानदार दुकान खाली कर चले भी गए. पर पूर्व के पट्टाधारी ने दुकानों व टाट को नहीं हटाया. अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया गया है. दुकानों को तोड़ फोड़ के बाद कुछ स्थानीय लोग दुकानों के अवशेष, चदरा, बांस बल्ला लूट कर ले गए. इस मामले में सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि यह निजी जमीन का मामला है इस मामले में हस्तक्षेप का प्रशासन का कोई मामला नहीं है. नए बंदोबस्तधारी द्वारा दुकानों का टाट हटाया गया है. विधि व्यवस्था का जहां तक मामला है प्रशासन नजर रखे हुए है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद नहीं था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News :नये पट्टाधारी ने जेसीबी से गंगासागर परिसर से हटवायी दुकानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वच्छता पर्यवेक्षक व समन्वयक के साथ बीडीओ ने की बैठक

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में मंगलवार को स्वच्छता पर्यवेक्षक, समन्वयक एवं स्वच्छता कर्मियों की एक बैठक बीडीओ रंजीत कुमार के अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जहां स्वच्छता कर्मियों को जियो टेकिंग यूजर चार्ज एवं लाभुकों की बची हुई राशि के भुगतान जल्द से जल्द करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए. इस दौरान बीडीओ के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षकों को तीन दिनों के अंदर 500 व्यक्तियों के जियो टेकिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के टास्क दिए गए. तथा अन्यथा की स्थिति पर कार्रवाई तक किए जाने की बात कही गयी, जबकि अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित आम नागरिकों से यूजर चार्ज जमा करने के भी निर्देश दिए गए. इस दौरान बीडीओ के द्वारा महादलित टोले में भी सामुदायिक शौचालय एवं निजी शौचालयों का भौतिक सत्यापन एवं उसके स्थिति पर भी कर्मियों को निरीक्षण किए जाने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जियो टेकिंग के दौरान किसी भी सूरत में अपात्र लाभार्थियों को शामिल नहीं किए जाने की सख्त हिदायत दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वच्छता पर्यवेक्षक व समन्वयक के साथ बीडीओ ने की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंस की बैठक में मनरेगा, जीविका समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चकाई . प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उर्मिला देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक प्रारंभ होते ही सांसद प्रतिनिधि प्रसादी पासवान ने जीविका योजना में अनुदान देने के नाम पर हो रही वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. इस मामले को उठाते ही पूरा सदन ने उनकी बातों का समर्थन किया. इस दौरान जीविका के बीपीएम को आड़े हाथों लेते हुए अधिकांश सदस्यों ने जांच की मांग की. जीविका बीपीएम आशीष कुमार ने बताया कि आरोप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लिखित शिकायत देने का आग्रह किया. प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने 16 सदस्य प्रस्ताव को सदन में रखते हुए पारित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से खेत, पोखर निर्माण एवं निजी भूमि पर पौधारोपण की अनुमति का प्रस्ताव पारित किया जाये. इसके अलावे प्रमुख ने पीएचईडी विभाग से चापाकल मरम्मत व नल-जल संबंधित योजनाओं की जानकारी देने तथा सभी जनप्रतिनिधियों को इससे अवगत कराने, बीचकोड़वा में 11 बेड का अस्पताल निर्माण करने, शिव मंदिर के समीप विवाह भवन बनाने सहित कई प्रस्ताव को प्रमुखता से सदन में रखा. मुखिया प्रकाश पासवान ने कृषि विभाग से हो रही बीज वितरण को माधोपुर इलाके में भी करने तथा बीज वितरण की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को देने की मांग रखी. सदस्य बिना टुडू ने अस्पताल में डिलीवरी पेशेंट से पैसा लेने की शिकायत की जिस पर संज्ञान लेने की बात कही गयी. पंचायत समिति सदस्य दिवाकर चौधरी ने प्रखंड के डीलरों को दिये जा रहे खाद्यान्न उठाव की जानकारी देने तथा कई डीलरों को कम आवंटन प्राप्त होने का मामला भी सदन में उठाया. मुखिया पंकज शाह ने स्वास्थ्य विभाग में हो रही अनिमियतता की और ध्यान आकर्षित कराया. बैठक में वीडियो मनीष आनंद ने कहा कि जितने भी मामले सदस्यों ने उठाये हैं, उसका प्रमुखता से निदान किया जायेगा. बैठक में सीओ राजकिशोर शाह, मनरेगा पदाधिकारी रजनीश सिंह, रेफरल अस्पताल प्रभारी एसके दास, बीपीआरओ संजय कुमार, बिजली विभाग के जेई के कृष्णकांत, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी टुनटुन कुमार, जीविका बीपीएम आशीष कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार, मुखिया सुखदेव मुर्मू, सुधीर पासवान आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंस की बैठक में मनरेगा, जीविका समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर कल दिल्ली के जंतर-मंतर में देंगे धरना

फुल्लीडुमर. विहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव पुनम कुमारी के आह्वान पर अपनी पांच सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. संघ के प्रखंड अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर सीडीपीओ को ज्ञापन दे दिया गया है. कहा 10 से 13 दिसंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगा. संघ की प्रमुख मांगों में गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा प्रशासनी करने का फैसला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने, जनमानस की कठिनाइयां को देखते हुए एफआरएस सिस्टम को बंद करने, पोषण टेकर पर काम करने के लिए 5जी मोबाइल सेट खरीद करने कू लिए राशि उपलब्ध कराने, पोषाहार का बाजार भाव से राशि देने दैनिक पोषाहार मीनू के अनुसार बर्तन उपलब्ध कराने व अन्य राज्यों की तरह रिटायरमेंट के समय एक मुस्त राशि 10 लाख रुपये देने आदि शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर कल दिल्ली के जंतर-मंतर में देंगे धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक ने फंदे से लटककर दी जान

झाझा. नगर क्षेत्र के बाबुबांक मुहल्ले में बीते सोमवार देर संध्या को 21 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दीपक कुमार गुप्ता के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई. मृतक के चाचा अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरा भतीजा अपने माता- पिता के साथ टाटा में रहता था. एक माह पूर्व स्नातक की परीक्षा देने के लिए मेरे यहां आया था. चकाई में जाकर परीक्षा भी दे रहा था. बीते सोमवार सुबह वह देर से जगा. दोपहर में एक कमरे में सोने के लिए चला गया. जब देर संध्या उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. देर शाम को उसे उठाने के कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था. जिसके बाद किसी तरह कमरा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला. जिसके बाद घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी गई. 112 की टीम ने घटना की सूचना एसएचओ संजय सिंह को दिया. सूचना पर एसआई दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, क्षेबर राम दलबल के घ्जटना स्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और जांच की प्रक्रिया में जुटी हुई है. घटना के बाद मृत युवक के दादा ओम प्रकाश गुप्ता एवं उसके चाचा सहित अन्य परिजनों के बीच कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवक ने फंदे से लटककर दी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव में हरे भरे पेड़ को काटकर नष्ट कर देने एवं विरोध करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गयी. वहीं मारपीट के बाद उसके दुकान में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में भोलादास बासा निवासी उत्तमलाल शर्मा ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पड़ोस के प्रसंजीत कुमार समेत आधे दर्जन को नामजद आरोपित बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में बताया कि मंगलवार की सुबह नामजदों ने हरे भरे कदम पेड़ को काटकर नष्ट कर दिया. जब इसका विरोध मेरे पुत्र श्रवण कुमार एवं पुत्रवधू काजल देवी ने किया तो नामजदों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही गुमटी में लूटपाट एवं तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र ग्रेट बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा स्कूल प्रबंधन के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समारोह का उदघाटन विद्यालय निदेशक संतोष कुमार सिंह, उप निदेशक पायल सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रदर्शनी में वर्ग कक्षा 05 से 08 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित कई नवीन मॉडलों को प्रस्तुत किया. प्रदर्शनी को अभिभावकों ने सराहा एवं भविष्य से जुड़े बच्चों के वैज्ञानिक सोच पर उनकी हौसला अफजाई की. मौके पर विद्यालय निदेशक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नन्हे वैज्ञानिक की सोच व आविष्कार को आगे भी इनके शिक्षक का मार्गदर्शन मिलना चाहिए. वहीं मौके पर वरीय शिक्षिका निशि सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, अभिवावक व शिशु उपस्थित थें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंजीनियरिंग कॉलेज में लगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

जमुई. जिले के अमरथ स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने किया. शिविर का संचालन एनएसएस नोडल अधिकारी राहुल कुमार रंजन की देखरेख में किया गया. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की और स्वास्थ्य जांच शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया. कई विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड ग्रुप परीक्षण और अन्य आवश्यक जांच की गयी. शिविर के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक और कर्मी बड़े उत्साह के साथ मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंजीनियरिंग कॉलेज में लगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top