Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: आज तारीख है 10 दिसंबर 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार… Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि : आज का दिन आत्मविश्वास और उत्साह के साथ शुरू होगा. आपके अंदर बातें समझने व सामने वाले को प्रभावित करने की काबिलियत रहेगी. काम या नए प्रोजेक्ट्स में बातचीत-परिचर्चा से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.करियर / बिजनेस: आज कार्यस्थल पर बातचीत या संपर्क के दौरान सावधानी रखें. वरिष्ठों से या सहयोगियों से टकराव की संभावना है. निवेश या नए वित्तीय/व्यापार संबंधी निर्णय लेने में दिन अनुकूल नहीं है.रिलेशनशिप: आज आप और आपके पार्टनर या गहरे दोस्त/परिवार के बीच समझ-बूझ की कमी हो सकती है, मतभेद या गलतफहमी संभव है. इसलिए आज बातचीत में संयम और सहनशीलता रखें.स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पक्ष में आज विशेष रूप में अलर्ट रहे. थकावट, मानसिक तनाव या साधारण अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है , दिनचर्या संभालकर रखें. यदि लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो सावधानी बरतें.सावधानी: आर्थिक मामलों में हड़बड़ी न करें. नए निवेश या उधार-कर्ज लेने से बचें. माहौल या बातचीत में अपने गुस्से व भावनाओं पर नियंत्रण रखें.उपाय: आज ध्यान, प्रार्थना या हल्का ध्यान करें, इससे मन शांत रहने में मदद मिलेगी. यदि घर में कोई विशेष पूजा या धार्मिक कार्य करना हो. छोटे-मोटे दान या खाने की चीजें दान में दें.शुभ रंग: हल्का पीला / क्रीमशुभ अंक: 3 या 9 Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा. दिन की शुरुआत संतुलन और व्यावहारिक सोच के साथ होगी. परिस्थितियों को समझकर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी.करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कामों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे. बिजनेस में पुराने संपर्क या ग्राहक दोबारा जुड़ सकते हैं.रिलेशनशिप: आज रिश्तों में स्थिरता रहेगी , लेकिन आपकी अपेक्षाएं ज़्यादा होने पर टकराव हो सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मीठी बातचीत से संबंध और मधुर होंगे.स्वास्थ्य: गले, गर्दन, थायरॉइड या गर्दन के आसपास मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या महसूस हो सकती है. मीठा और तला–भुना कम खाएं.सावधानी: आर्थिक मामलों में अत्यधिक भरोसा न करें , विशेषकर उधार-लेन या पार्टनरशिप में, क्रोध या जिद से संबंधों में गलतफ़हमी पैदा हो सकती है.उपाय: घर में माता–पिता या बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें , दिन अच्छा बीतेगा. किसी गरीब या मंदिर में दूध, दही, सफेद वस्तु का दान लाभदायक रहेगा.शुभ रंग: हल्का सफ़ेद, बादामी या फिर पेस्टल हराशुभ अंक: 6 या 2 Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि: आज दिन की शुरुआत नए विचारों और उत्साह के साथ होगी. बातचीत, संचार, और योजना-निर्माण में आपकी क्षमता मजबूत रहेगी.करियर / बिजनेस: काम में प्रगति के अच्छे संकेत , विचारों और योजनाओं को सही दिशा देने पर लाभ मिलेगा. बिजनेस में मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन और नेटवर्किंग से आज बड़ा फायदा हो सकता है.रिलेशनशिप: रिलेशनशिप में सकारात्मक माहौल , आपके शब्द पार्टनर को प्रभावित करेंगे. प्रेम संबंध में ईमानदारी और विश्वास बढ़ेगा.स्वास्थ्य: अत्यधिक सोचने से मानसिक थकान हो सकती है , दिमाग़ को थोड़ा आराम दें.मोबाइल / लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग आंखों और सिर पर असर डाल सकता है.सावधानी: एक ही समय में कई काम करने से बचें , उलझन और तनाव बढ़ सकता है. आर्थिक और रिश्तों के मामलों में दोहरी बात न करें.उपाय: सुबह देवी सरस्वती या गुरु के चरण सेवक भाव से नमस्कार करें. ज्ञान और निर्णय-शक्ति बढ़ेगी. किसी विद्यार्थी को किताबें, पेन या अध्ययन सामग्री दान करें .शुभ रंग: हल्का नीला, आसमानी, या फिर सिल्वरशुभ अंक: 5 या 7 Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल कर्क राशि: आज दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है, लेकिन परिवार और प्रियजनों का साथ मन को सुकून देगा. घरेलू माहौल में खुशी और आत्मीयता का अनुभव करेंगे.करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी, जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया नुकसान कर सकती है. बिजनेस में परिवार या भरोसेमंद लोगों की सलाह काम आएगी.रिलेशनशिप: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. प्रेम संबंध में भरोसा बढ़ेगा. कोई भावनात्मक वादा पूरा हो सकता है.स्वास्थ्य: गैस, एसीडिटी या पेट संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है. अधिक चिंता से नींद पर असर पड़ सकता है.सावधानी: भावुकता में आकर निर्णय न लें. विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में. काम और निजी जीवन को संतुलित रखें. दोनों में टकराव से बचें.उपाय: भगवान शिव पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें. परिवार में छोटे बच्चों को मीठा खिलाएं. सौभाग्य बढ़ेगा.शुभ रंग: सफेदशुभ अंक: 2 , 7 Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल सिंह राशि : दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा. आप आज परिस्थितियों पर नियंत्रण रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानेंगे.करियर / बिजनेस: ऑफिस में आपकी योजनाएँ सफल होंगी. बड़े प्रोजेक्ट या ज़िम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में साहसी निर्णय लाभ देंगे, लेकिन जोखिम सीमित रखें.रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों में आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा, परिवार के साथ घूमने/शॉपिंग का योग.स्वास्थ्य: सामान्य रूप से स्वास्थ्य बेहतर लेकिन गुस्सा या तनाव से ऊर्जा कम हो सकती है. हार्ट/बीपी वालों के लिए दिन संयम से बिताना बेहतर.सावधानी: अहंकार और क्रोध से संबंध बिगड़ सकते हैं. दूसरों की सलाह पूरी तरह नज़र-अंदाज न करें. खर्च पर नियंत्रण रखें, दिखावा नुकसान करा सकता है.उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें. पीले कपड़े में चना दाल दान करें. शाम को घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं.शुभ रंग: सुनहरा, केसरिया या पीलाशुभ अंक: 1 या 4 Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल कन्या राशि : आज का दिन व्यवस्थित और प्रायोगिक सोच के साथ बीतेगा. योजनाएं बनेंगी और कामों में सुधार होगा. छोटी-छोटी प्रगति बड़े लाभ में बदल सकती है.करियर / बिजनेस: नौकरी में मेहनत और गुणवत्ता की