Hot News

December 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: जदयू नेता की हत्या के बाद औरंगाबाद में राजद नेता पर चली गोली 

Bihar Crime: बिहार में बुधवार को बेगूसराय में जदयू नेता नीलेश कुमार की मवेशी के बथान में सोते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, औरंगाबाद के रफीगंज में राजद नेता और वार्ड पार्षद महिद खान की गोली चलाई गई. मामले में पुरानी रंजिश सामने आई है.  क्या है पूरा मामला ?  औरंगाबाद जिले के रफीगंज में पहले से चली आ रही  विवाद को लेकर महिद खान पर हमला हुआ. शहर के पचार रोड में  पहले से चली आ रही विवाद को लेकर महिद और कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ. मारपीट में एक व्यक्ति ने माहिद को गोली मार दी. गोली पार्षद के पैर में लगी है. चुनावी रंजिश आई सामने  इस घटना के बाद शहरी इलाके में सनसनी फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोगों के सहयोग से जख्मी वार्ड पार्षद को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने रेफर कर दिया. घटना के पीछे चुनावी रंजिश भी कारण माना जा रहा है. रफीगंज थानाध्यक्ष  ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मामले की छानबीन की जा रही है. Also read: बिहार में जदयू नेता की बेरहमी से हत्या, रात में सोते समय अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी बेगूसराय में जदयू नेता की हत्या  बेगूसराय जिले में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में हुई, जहां 37 वर्षीय नीलेश कुमार पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक गोली की आवाज सुनते ही घर वाले दौड़े, लेकिन लगभग 9 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. The post Bihar Crime: जदयू नेता की हत्या के बाद औरंगाबाद में राजद नेता पर चली गोली  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GPS हमेशा ON: हर कदम पर नजर, हर ठहराव पर रिकॉर्ड!

GPS On: हिंदुस्तान में मोबाइल फोन पर GPS को स्थायी रूप से चालू रखने की चर्चा तेज हो गई है. अगर यह नियम लागू होता है तो आपका स्मार्टफोन सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि आपकी पूरी यात्रा, रफ्तार, रुकने के पल और यहां तक कि किससे रास्ते में मुलाकात हुई, सब कुछ दर्ज करेगा. यह सिर्फ ट्रैकिंग नहीं, बल्कि हर नागरिक की मूवमेंट मैपिंग होगी. सर्विलांस का नया चेहरा सिर्फ टावर ट्रायएंगुलेशन से अब तक मोहल्ले तक की जानकारी मिलती थी, लेकिन GPS से सीधे आपके कदमों का नक्शा तैयार होगा. इसे अगर SIM बाइंडिंग, आधार लिंकिंग और FASTag डेटा से जोड़ दिया जाए तो प्रशासन के पास हर नागरिक की मूवमेंट हिस्ट्री का एकीकृत नक्शा होगा. क्यों उठी यह बहस अभी? सवाल यह है कि यह मुद्दा अभी क्यों सामने आया. असल में टेलीकॉम कंपनियां ट्रेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च नहीं करना चाहतीं. वे चाहती हैं कि फोन खुद बैटरी और GPS के जरिये यह काम करे. यानी जिम्मेदारी नेटवर्क से हटकर सीधे हैंडसेट पर डाल दी जा रही है. किसके लिए खतरा, किसके लिए हथियार? प्रशासन का तर्क है कि इससे आतंकियों या अपराधियों को ट्रैक करना आसान होगा. लेकिन आलोचकों का कहना है कि पत्रकारों, विपक्षी नेताओं या आम नागरिकों की निजता भी इसी बहाने खतरे में पड़ सकती है. हिंदुस्तान में अभी तक कोई ठोस सर्विलांस कानून नहीं है, ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा और नेतृत्वक हितों की सीमा धुंधली होती जा रही है. आगे क्या? डायनैमिक टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्पेस के जानकार निखिल पाहवा ने लिंक्डइन पर अपने पोस्ट में लिखा है कि हैंडसेट निर्माता कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा कि वे इस स्थायी GPS को लागू करें. लेकिन सवाल यह भी है कि क्या वे यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कोई स्टैंड लेंगे. आने वाले महीनों में यह बहस और गरमाने वाली है. GPS ऑफ होने पर भी गूगल पकड़ लेता है आपकी लोकेशन, जानिए ट्रैकिंग से बचने की सेटिंग्स जेब में दुश्मन लिये घूम रहे हैं आप? ऐप्स कर रहे जासूसी The post GPS हमेशा ON: हर कदम पर नजर, हर ठहराव पर रिकॉर्ड! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: प्रगति यात्रा के वादों को नहीं भूले नीतीश कुमार, 50 हजार करोड़ की लागत से सवरेगा बिहार

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिसंबर 2024 से जनवरी-फरवरी 2025 के बीच प्रदेश भर में प्रगति यात्रा निकाला था. इस दौरान उन्होंने सभी जिलों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. वहीं, अब तक इन योजनाओं में कितना काम हुआ. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक समीक्षा बैठक किया. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के साथ कई मंत्री और राज्य के बड़े अधिकारी मौजूद रहे.    50 हजार करोड़ रुपए परियोजनाओं पर होगा खर्च  समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था. यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर मुझे जो कमी दिखी, उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों से सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहने और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं… pic.twitter.com/JUMS4Et0Yu — IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 10, 2025 मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील हैं. राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है. लोगों के उत्थान के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें. हम सभी चाहते हैं कि बिहार देश के पांच अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 430 में से 428 परियोजनाओं को मिली मंजूरी  बताया गया कि प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं. इन विभागों के द्वारा 428 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गई है. शेष दो योजनाएं तकनीकी रूप से अनुपयुक्त पाई गई हैं, जो जल संसाधन विभाग से संबंधित हैं. 21 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है. शेष योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उसे ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें: Inland Waterway: भागलपुर को मिली विकास की ट्रिपल सौगात: मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बाद अब इनलैंड वाटर वे का तोहफा  The post Bihar: प्रगति यात्रा के वादों को नहीं भूले नीतीश कुमार, 50 हजार करोड़ की लागत से सवरेगा बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे दुर्लभ चीज, जो पाई जाती है सिर्फ 3 लोगों में, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Thailand Scientists Discovered World Rarest Thing: रक्त समूहों की जानकारी हम सभी जानते हैं A, B, AB और O, साथ में Rh फैक्टर, यानी पॉजिटिव या नेगेटिव. लेकिन थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. उन्होंने 5,44,000 से ज्यादा रक्त नमूनों की जांच की और तीन ऐसे लोगों को पाया जिनका रक्त समूह B(A) है. इनमें एक मरीज और दो रक्तदाता हैं. ये बहुत ही दुर्लभ हैं और केवल 0.00055 प्रतिशत लोगों में पाए जाते हैं. Thailand Scientists Discovered World Rarest Thing:रक्त समूह कैसे तय होते हैं? रक्त समूह एंटीजन यानी प्रोटीन, शुगर या लिपिड पर निर्भर करते हैं. ये हमारे शरीर में किसी अजनबी तत्व को पहचानते हैं और इम्यून सिस्टम को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर करते हैं. A-एंटीजन में प्रमुख शुगर होती है N-एसीटाइलगैलैक्टोसामाइन. B-एंटीजन में प्रमुख शुगर होती है D-गैलैक्टोज. AB में दोनों एंटीजन मौजूद होते हैं. O पॉजिटिव में Rh फैक्टर होता है. O नेगेटिव में न A, न B, और न ही Rh(D) एंटीज़न होता है. सफल रक्त संक्रमण के लिए दाता और प्राप्तकर्ता के एंटीजन मेल खाने चाहिए. इसलिए O-नेगेटिव को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है. ये सब जानकारी ABO जीन में, जो नौवें क्रोमोसोम पर स्थित है, कोडित होती है. Thailand Scientists Discovered World Rarest Thing :B(A) रक्त समूह क्या है? B(A) रक्त समूह ABO जीन का म्यूटेशन है. शोधकर्ताओं ने इन तीन लोगों में ABO जीन के चार अलग-अलग वैरिएंट पाए. ये वैरिएंट उस एंजाइम (ग्लाइकोसिलट्रांसफरेज) को बदल देते हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं में एंटीजन बनाता है. इसका मतलब है कि इन लोगों की लाल रक्त कोशिकाएं मुख्य रूप से Type B की तरह दिखती हैं, लेकिन इसमें A-एंटीजन के छोटे-छोटे निशान भी मौजूद हैं. इसलिए इनका रक्त A, B, AB या O किसी के साथ भी सुरक्षित रूप से ट्रांसफ्यूज नहीं किया जा सकता. अन्य दुर्लभ रक्त समूह कुछ रक्त समूह दुनिया में बहुत ही कम पाए जाते हैं. उदाहरण के लिए समझें जैसे कि O-नेगेटिव केवल 7 प्रतिशत आबादी में मिलता है. केवल 50 लोग ही Rh-नेगेटिव हैं, जिनमें Rh एंटीजन बिल्कुल नहीं होता. 2025 में 38 वर्षीय स्त्री, कोलार, बेंगलुरु में रक्त समूह CRIB पाया गया. उसी वर्ष, यूरोप में एक व्यक्ति का Gwada-नेगेटिव रक्त पाया गया, इतना अनोखा कि कोई संगत दाता मौजूद नहीं है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इन दुर्लभ रक्त समूहों की खोज हमें आनुवंशिकी की जटिलताओं समझने में मदद करती है. साथ ही, ये रक्त दान और ट्रांसफ्यूजन के क्षेत्र में नई चुनौतियां और संभावनाएं भी सामने लाती हैं. ये भी पढ़ें:- चलती कार पर आसमान से गिरा प्लेन, हाईवे पर हुई खौफनाक टक्कर, वीडियो देख सांसें अटक जाएंगी! गुब्बारे से सहम गया पूरा देश, प्रशासन ने घोषित की ‘इमरजेंसी सिचुएशन’, इस यूरोपीय देश में क्यों है डर का माहौल? The post थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे दुर्लभ चीज, जो पाई जाती है सिर्फ 3 लोगों में, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार की जेलों में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खत्म होगी ये व्यवस्था

मुख्य बातें कई कारा अधीक्षक जांच के घेरे में दो साल में 118 पर कार्रवाई विजिलेंस विंग हुई सक्रिय Bihar News: पटना, अनुज शर्मा. बिहार की जेल व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही ‘छुपी हुई व्यवस्था ’ के अस्तित्व की पुष्टि दो हालिया छापेमारियों ने कर दी है. गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में दो दिसंबर को डीएम और एसपी की संयुक्त छापेमारी में मोबाइल और कैश मिलने के बाद राज्य प्रशासन ने पूरे जेल तंत्र को जांच के दायरे में ला दिया है. इस छापेमारी से पहले 29 नवंबर को राज्य की सभी जेलों में की गयी औचक तलाशी में जिस संगठित नेटवर्क की तरफ संकेत मिले थे, अब विभागीय रिपोर्टें उस पूरे गठजोड़ को नामों सहित चिह्नित कर रही हैं. कई कारा अधीक्षक जांच के घेरे में कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने शुरुआती रिपोर्ट में दो दर्जन से अधिक कर्मियों को रडार पर रखा है. इन पर कैदियों को खास लाभ और प्रतिबंधित सुविधाएं देने के आरोप हैं. यह नेटवर्क उपकारा से लेकर मंडल कारा तक फैला हुआ है और संचालन में सबसे अहम भूमिका जेल के अंदर तैनात कर्मचारियों की बताई जा रही है. उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि जेलों में नियम तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं. गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक हालिया निर्देश सीधे सम्राट चौधरी की ओर से जारी हुए हैं कि कैदियों से लेकर बंदी रक्षकों और अधिकारियों तक किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा. यही कारण है कि छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े कारा अधीक्षक तक अब जांच की सीधी जद में आ चुके हैं. दो साल में 118 पर कार्रवाई रिकॉर्ड बताते हैं कि यह समस्या नई नहीं बल्कि गहराई तक जमी हुई है बेतिया के सहायक कारा अधीक्षक मिथिलेश कुमार को प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के आरोप में कुछ दिन पहले निलंबित किया गया था. भागलपुर के उपाधीक्षक कारा अखिलेश कुमार को कुख्यात नईम मियां से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने पर पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. जनवरी 2024 से अब तक 118 पदाधिकारी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. इस साल ही 44 अधिकारी दंड के दायरे में आए हैं. विजिलेंस विंग हुई सक्रिय छापेमारियों के बाद कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की विजिलेंस को फुल एक्टिव मोड में डाल दिया गया है. यह विंग निगरानी विभाग के साथ मिलकर मुलाकात प्रणाली से लेकर अवैध पहुंच और आर्थिक भ्रष्टाचार तक पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. इसमें दोषी अधिकारियों को सिर्फ निलंबन ही नहीं बल्कि विभागीय और दंडात्मक दोनों प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है. जेल तंत्र : एक नजरसेंट्रल जेल : 7जिला जेल : 30उपकारा : 17कुल कैदी : 50107( स्रोत : हिंदुस्तान प्रशासन ) Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा The post Bihar News: बिहार की जेलों में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खत्म होगी ये व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kalashtami Vrat 2025: इस दिन है साल की अंतिम कालाष्टमी, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा

Kalashtami Vrat 2025: सनातन धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है. यह तिथि भगवान शिव के भैरव स्वरूप की आराधना के लिए समर्पित होती है. हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आने वाली कालाष्टमी भय, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति प्रदान करने वाली मानी गई है. वर्ष 2025 की अंतिम कालाष्टमी पौष मास में पड़ रही है, जिसे अत्यंत शुभ संयोग माना गया है. भक्तगण इस दिन व्रत, जप और पूजा कर भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. पौष मास कालाष्टमी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त अष्टमी तिथि प्रारंभ: 11 दिसंबर 2025, दोपहर 1:57 बजे अष्टमी तिथि समाप्त: 12 दिसंबर 2025, दोपहर 2:56 बजे व्रत रखा जाएगा: 11 दिसंबर को ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:15 से 6:09 बजे तक अभिजित मुहूर्त: 11:54 से 12:35 बजे तक कालाष्टमी व्रत का पारण कब करें? व्रत का पारण 12 दिसंबर को दोपहर 2:56 बजे के बाद किया जा सकता है, जब अष्टमी तिथि समाप्त हो जाएगी. पारण नवमी तिथि लगने से पहले कर लेना शुभ माना जाता है. व्रत खोलने से पहले भैरव जी को गुड़, दूध, दही और काले तिल का भोग लगाना उत्तम है. कालाष्टमी का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व काल भैरव को ब्रह्मांड का दंडाधिकारी कहा जाता है. मान्यता है कि वे धर्म की रक्षा और अधर्म का दमन करते हैं. उनकी उपासना से— भय और मानसिक अवरोध दूर होते हैं रोग और कष्ट कम होते हैं शत्रु बाधाएं समाप्त होती हैं ज्योतिषीय लाभ: किन जातकों के लिए विशेष शुभ? ज्योतिष के अनुसार, कालाष्टमी इन दोषों से ग्रस्त लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है— कालसर्प दोष पितृ दोष शनि दोष या ढैय्या-साढ़ेसाती से प्रभावित जातक अचानक आने वाली रुकावटें या भय भैरव साधना से इन सभी दोषों में राहत मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है. The post Kalashtami Vrat 2025: इस दिन है साल की अंतिम कालाष्टमी, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kritika Kamra-Gaurav Kapur: कृतिका कामरा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, गौरव कपूर संग रिलेशनशिप किया कन्फर्म

Kritika Kamra-Gaurav Kapur: महीनों से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया है. अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन व क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है. कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा करते हुए यह खुशी अपने प्रशंसकों के साथ बांटी. उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और कैप्शन लिखा- “Breakfast with…“. इस छोटे से कैप्शन ने ही दोनों के रिश्ते पर लगे सभी सवालों के दरवाजे खोल दिए. सोशल मीडिया पोस्ट से किया कन्फर्म View this post on Instagram A post shared by Kritika Kamra (@kkamra) पोस्ट में दोनों को साथ बैठकर नाश्ता करते, सेल्फी लेते और शांती से अपने क्वालिटी टाइम का आनंद लेते देखा जा सकता है. इन अनमोल लम्हों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया. कई बार साथ हुए थे स्पाॅट पिछले कुछ महीनों से कृतिका और गौरव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं. कई बार उन्हें मुंबई में साथ देखा गया था, खासकर बांद्रा के कैफे और रेस्टोरेंट्स के बाहर. दोनों के साझा दोस्तों के साथ भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रही थीं. हालांकि दोनों ने कभी इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. अब कृतिका का ताज़ा पोस्ट इन अफवाहों की पुष्टि करता दिखाई दे रहा है. कौन हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? कृतिका कामरा हिंदुस्तानीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे और रिपोर्टर्स जैसे शो ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई. वेब और फिल्मों में भी उन्होंने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें तांडव, बंबई मेरी जान और भीड़ जैसी परियोजनाएँ शामिल हैं. गौरव कपूर एक जाने-माने स्पोर्ट्स होस्ट और एंकर हैं. Breakfast with Champions के माध्यम से उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई. इसके अलावा वे Extraaa Innings T20 का वर्षों तक चेहरा रहे. गौरव फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. यह भी पढ़ें: ‘सुहाना बेहद मेहनती है’- फराह खान का खुलासा, बोलीं- शाहरुख खुद दे रहे हैं ‘King’ के लिए ट्रेनिंग The post Kritika Kamra-Gaurav Kapur: कृतिका कामरा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, गौरव कपूर संग रिलेशनशिप किया कन्फर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में बदलाव, कोहली की विराट छलांग, रोहित इस पायदान पर पहुंचे

ICC Rankings: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में जोरदार उछाल दर्ज किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत वे दूसरी पोजिशन पर पहुंच गए हैं. इस सीरीज में कोहली का बल्लेबाजी जलवा देखते ही बनता था. दो शतकों और एक नाबाद अर्धशतक के साथ उन्होंने दिखा दिया कि वे अभी भी हिंदुस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती और कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. अब वे नंबर 1 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट पीछे हैं. विराट की रैंकिंग में उछाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खूब चला. उन्होंने कुल 302 रन बनाए और हर मैच में अपनी मौजूदगी से विपक्षी गेंदबाजी को दबाव में रखा. रांची और रायपुर में लगातार दो शतक जड़कर उन्होंने अपने पुराने अंदाज की वापसी का ऐलान किया. विशाखापट्टनम में नाबाद 65 रन बनाकर वे टीम को लक्ष्य तक आराम से लेकर गए. इस शानदार प्रदर्शन का सीधा असर उनकी आईसीसी रैंकिंग पर पड़ा और वे दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए. रोहित नंबर 1 पर बरकरार रोहित शर्मा ने भी सीरीज में 146 रन बनाकर अपने नंबर 1 का दर्जा बनाए रखा. हालांकि यशस्वी जयसवाल ने अपने चौथे ODI में ही पहला शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बावजूद वे अभी शीर्ष 100 बल्लेबाजों की रैंकिंग में जगह नहीं बना सके. जयसवाल हिंदुस्तान के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. उनके और कोहली के बीच की यह साझेदारी टीम इंडिया के लिए भविष्य में और भी मजबूत नींव तैयार कर सकती है. कुलदीप यादव की गेंदबाजी में फिर दिखी धार केवल बल्लेबाज ही नहीं बल्कि गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हिंदुस्तान की चमक देखने को मिली. कुलदीप यादव ने ODI रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरी पोजिशन हासिल की. अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं और दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर हैं. कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट चटकाए और सीरीज के निर्णायक मैच में 10 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी ने हिंदुस्तान को सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई. अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग  ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई शीर्ष पर हैं जबकि सिकंदर रजा दूसरे और मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर हैं. हिंदुस्तान की ओर से कोई बड़ा नाम टॉप रैंकिंग में नहीं दिखा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ आने वाली सीरीज में हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों के पास ऊपर आने के मौके होंगे. कोहली और कुलदीप की इस तरक्की ने हिंदुस्तानीय टीम का मनोबल जरूर बढ़ाया है. ये भी पढ़ें- खुद को साबित करना होगा ये… रोहित-कोहली के 2027 वर्ल्ड कप स्पोर्ट्सने पर अश्विन का बड़ा बयान, देखें Video Video: लंदन के लिए रवाना हुए विराट कोहली, हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका को वनडे में दी शिकस्त धोनी, कोहली और रोहित में किसकी नेटवर्थ ज्यादा है, जानें कैसे होती है तीनों दिग्गजों की कमाई The post ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में बदलाव, कोहली की विराट छलांग, रोहित इस पायदान पर पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Year Ender 2025: किन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, और किन्हें मिली राहत?

Year Ender 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 शनि परिवर्तन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा. इस वर्ष 29 मार्च 2025 को शनि ने कुंभ से मीन राशि में प्रवेश किया और इसी बदलाव ने सभी राशियों के जीवन में बड़े प्रभाव डाले. करीब ढाई साल बाद हुए इस गोचर ने कुछ जातकों पर साढ़ेसाती और ढैय्या की शुरुआत की, जबकि कुछ लोग लंबे समय बाद शनि के प्रभाव से मुक्त भी हुए. 2025 में इन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो गई. लंबे इंतज़ार के बाद मकर राशि के जातकों को 2025 में साढ़ेसाती से मुक्ति मिली.इस वर्ष मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हुआ, जबकि कुंभ राशि अंतिम चरण में प्रवेश कर गई. इस तरह शनि के बदलते कदमों ने इन तीनों राशियों के जीवन में नए बदलावों का दौर शुरू कर दिया. 2025 में किन राशियों पर रही शनि की ढैय्या शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही सिंह और धनु राशि शनि की ढैय्या के प्रभाव में आ गईं. वहीं, लंबे समय से चली आ रही कर्क और वृश्चिक राशि की ढैय्या 2025 में खत्म हो गई, जिससे इन जातकों ने राहत की सांस ली. ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: कब हुए 2025 में सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें हिंदुस्तान में नजर आया या नहीं किसे कब मिली साढ़ेसाती से मुक्ति? साल 2025 ने तीन प्रमुख राशियों के लिए मिलेजुले परिणाम दिए. मकर राशि – 29 मार्च 2025 को साढ़ेसाती समाप्त हुई. कुंभ राशि – इस वर्ष अंतिम चरण में पहुंची, जबकि राहत 2028 में मिलेगी. मीन राशि – दूसरा चरण शुरू हुआ, इनकी मुक्ति 2030 के बाद ही संभव है. कुल मिलाकर 2025 शनि प्रभाव के लिहाज से यादगार रहा. इस वर्ष जहां कुछ राशियों ने नए संघर्षों की शुरुआत देखी, वहीं कई लोगों ने लंबे समय से चली बोझिल अवधि से छुटकारा पाया. शनि का यह गोचर 2025 के सबसे चर्चित ज्योतिषीय घटनाओं में से एक बन गया. The post Year Ender 2025: किन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, और किन्हें मिली राहत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal: कल 11 दिसंबर का दिन आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

Kal Ka Rashifal 11 december 2025: कल 11 दिसंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कई तरह के अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा. किसी को करियर में प्रगति मिलेगी, तो किसी के रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. आइए जानते हैं जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल—मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए. मेष (Aries) आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन काम के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. वृषभ (Taurus) पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. यात्रा लाभदायक होगी. सेहत में सुधार होगा. मिथुन (Gemini) कामकाज में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी. नए लोगों से मुलाकात फायदे का सौदा साबित होगी. मन प्रसन्न रहेगा. कर्क (Cancer) आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. करियर में बाधाएं दूर होंगी. परिवार में किसी शुभ कार्य का संकेत. सिंह (Leo) नौकरी बदलने का विचार सफल हो सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कन्या (Virgo) काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए शुभ है. व्यापार में लाभ मिलेगा. कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. वृश्चिक (Scorpio) सोचे हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थियों को अच्छी समाचार मिल सकती है. सेहत अच्छी रहेगी. धनु (Sagittarius) काम की अधिकता आपको थका सकती है, लेकिन मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. मकर (Capricorn) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. धन संचय के योग बन रहे हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. कुंभ (Aquarius) आज आपके निर्णय सही साबित होंगे. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना. रिश्तों में सुधार होगा. मानसिक तनाव कम होगा. मीन (Pisces) रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. परिवार में शांति रहेगी. The post Kal Ka Rashifal: कल 11 दिसंबर का दिन आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top