Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज? चलेगी 30 किमी की रफ्तार से हवा, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य के मौसम को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 18 दिसंबर यहां के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ या हल्का साफ रहेगा. दिन और रात के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. तापमान पर क्या अपडेट बिहार मौसम सेवा केंद्र ने आगे बताया कि अगले 72 घंटे के दौरान ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है. सुबह और रात के समय ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है. दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है. बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इन जिलों में हवा चलेगी मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में तेज हवा चल सकती है. खासकर बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. तेज हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि ठंड और हवा को देखते हुए सावधानी बरतें. सुबह के समय कोहरे की हल्की संभावना है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है. बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शांत और शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में तेज हवा लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास करा सकती है. इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट The post बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज? चलेगी 30 किमी की रफ्तार से हवा, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIM मुंबई का नया कोर्स लॉन्च, Digital Science और बिजनेस में करियर का मौका

IIM Mumbai New Course: हिंदुस्तान में आईआईटी के अलावा आईआईएम भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड और क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है. वहीं हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), मुंबई ने अंडरग्रेजुएट (UG) शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. IIM Mumbai में चार साल का एक नया बैचलर ऑफ साइंस यानी कि बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है. ये कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस मैनेजमेंट दोनों में स्पेशलाइजेशन हासिल करना चाहते हैं.  IIM Mumbai New Course: आईआईएम मुंबई का नया कोर्स IIM मुंबई का यह प्रोग्राम हाइब्रिड कोर्स है. इस कोर्स में मैनेजमेंट, फाइनेंस आदि टॉपिक्स को जोड़ा गया है. थ्योरी की पढ़ाई और प्रैक्टिकल के बीच का जो एक गैप होता है, ये कोर्स उस गैप को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स की मदद से ऐसे टैलेंट तैयार किए जाएंगे जो मैनेजमेंट के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम को भी संभाल सके.  इस कोर्स का प्रमुख विषय  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मशीन लर्निंग (ML) डेटा साइंस इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) लॉकचेन (Blockchain) रोबोटिक्स (Robotics) हाइपर-ऑटोमेशन मैनेजमेंट (जैसे ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग)  IIM Mumbai Admission: कैसे ले सकते हैं एडमिशन?  IIM मुंबई के इस कोर्स का पहला बैच जुलाई 2026 में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) आयोजित किया जाएगा. बहुत ज्यादा चासेंज है कि JEE परीक्षा के जरिए ही एडमिशन मिले. IIM मुंबई का यह कदम न युवाओं को फ्यूचर के लिए तैयार करेगा. साथ ही देश को भी डेवलेपमेंट की ओर ले जाएगा. यह डिग्री स्टूडेंट्स को डिजिटल रणनीति, डेटा एनालिटिक्स, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और तकनीकी उद्यमों के नेतृत्व जैसी भूमिकाओं के लिए तैयार करेगा. यह भी पढ़ें- IIT BHU Mess Food: आईआईटी बीएचयू की थाली दिखा, यूट्यूबर ने दिया रियलिटी चेक The post IIM मुंबई का नया कोर्स लॉन्च, Digital Science और बिजनेस में करियर का मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया का 5000 साल पुराना पेड़! इस देश में रिसर्च के नाम पर काटा गया, होटल के कमरे में खुला सच

World Oldest Tree: कभी सोचा है कि कोई पेड़ ऐसा भी हो सकता है, जो तब से खड़ा हो जब दुनिया में आज की सभ्यताएं थीं ही नहीं? अमेरिका के नेवादा में एक ऐसा ही पेड़ था नाम प्रोमेथियस. यह पेड़ लगभग 5,000 साल पुराना था. यानी जब मिस्र में पिरामिड बन रहे थे, तब भी यह पेड़ हवा-पानी झेल रहा था. लेकिन साल 1964 में एक रिसर्च के दौरान यह पेड़ काट दिया गया. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि जिसे काटा जा रहा है, वह इतिहास का एक जीता-जागता गवाह है. World Oldest Tree in Hindi: कहां था प्रोमेथियस और कैसा पेड़ था प्रोमेथियस अमेरिका के नेवादा राज्य में व्हीलर पीक पर खड़ा था. यह पेड़ ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन प्रजाति का था. ये पेड़ दिखने में बहुत बड़े नहीं होते. टेढ़े-मेढ़े, सूखे से लगते हैं. लेकिन यही पेड़ दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहने वालों में गिने जाते हैं. साल 1964 में डोनाल्ड रस्क करी (Donald Rusk Currey) नाम के एक ग्रेजुएट छात्र यहां रिसर्च कर रहे थे. उनका काम था पेड़ों के छल्लों का अध्ययन करना, जिसे डेंड्रोक्रोनोलॉजी कहा जाता है. करी ने प्रोमेथियस पेड़ से सैंपल लेने की कोशिश की. इसके लिए उन्होंने फॉरेस्ट सर्विस से अनुमति भी ली थी. यानी जो कुछ हुआ, वह नियमों के अंदर हुआ. (World Oldest Tree Cut Down In US Research Reveals 5000 Year Old Secret in Hindi) पेड़ क्यों काटा गया? कहानी पूरी साफ नहीं ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क खुद मानता है कि इस घटना की पूरी सच्चाई शायद कभी सामने न आए. पार्क के अनुसार, इस फैसले को लेकर कई कहानियां हैं. पहली कहानी यह कहती है कि जब करी पेड़ से सैंपल निकाल रहे थे, तो उनकी ड्रिल पेड़ के अंदर फंस गई. वह बाहर नहीं निकल रही थी. ऐसे में ड्रिल निकालने के लिए पेड़ काटना पड़ा. दूसरी कहानी के मुताबिक, करी को लगा कि सिर्फ छोटा सैंपल काफी नहीं है. उन्हें पेड़ के छल्लों को ठीक से समझने के लिए पूरे तने का कटाव चाहिए था. जो भी वजह रही हो, आखिरकार पेड़ को काट दिया गया. होटल के कमरे में खुला सबसे बड़ा सच पेड़ काटने के बाद करी अपने होटल लौटे. वहां उन्होंने पेड़ के कटे हुए हिस्से को ध्यान से देखा. मैग्नीफाइंग ग्लास से उन्होंने एक-एक छल्ला गिनना शुरू किया. बाद में San Francisco Chronicle को दिए इंटरव्यू में करी ने कहा कि मुझे लगा था कि यह एक बहुत पुराना पेड़ है. लेकिन जब गिनती पूरी हुई, तो सच्चाई चौंकाने वाली थी. World Oldest Tree Cut Down In US Research Reveals in Hindi: करीब 5,000 साल पुराना था प्रोमेथियस छल्ले गिनने के बाद पता चला कि प्रोमेथियस की उम्र करीब 5,000 साल थी. यह सुनते ही यह साफ हो गया कि एक ऐसा पेड़ काट दिया गया है, जो इंसानी इतिहास से भी ज्यादा पुराना था. यह जानकारी जितनी हैरान करने वाली थी, उतनी ही दुखद भी. ब्रिसलकोन पाइन पेड़ बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं. ठंड, कम पानी और खराब जमीन में भी ये जिंदा रहते हैं. इसी वजह से इनकी उम्र हजारों साल तक पहुंच जाती है. लेकिन क्योंकि ये बहुत ऊंचे नहीं होते, इसलिए लोग अक्सर इन्हें मामूली समझ लेते हैं. क्या यह दुनिया का सबसे पुराना पेड़ था? बाद में हुई रिसर्च में पता चला कि प्रोमेथियस शायद दुनिया का सबसे पुराना पेड़ नहीं था. कैलिफोर्निया की व्हाइट माउंटेन्स जैसे इलाकों में आज भी ऐसे कई पेड़ हैं, जो इससे भी पुराने हो सकते हैं. लेकिन प्रोमेथियस की कहानी सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए आई, क्योंकि उसे जानबूझकर काटा गया था. ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क के अनुसार, इस घटना के बाद प्रशासनी जमीनों पर पेड़ों को लेकर नियम काफी सख्त कर दिए गए. आज ऐसे पुराने पेड़ों को काटने की इजाजत नहीं दी जाती. पार्क साफ शब्दों में कहता है कि अब ऐसा दोबारा नहीं होने दिया जाएगा. अब बदली रिसर्च की दुनिया 1960 के दशक में पेड़ों की उम्र जानने के तरीके बहुत साधारण थे. गलत अनुमान लगना आम बात थी. आज आधुनिक तकनीक की मदद से बिना पेड़ काटे भी उसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी वजह से प्रोमेथियस का कटना आज और ज्यादा दुखद लगता है. ब्रिसलकोन पाइन पेड़ नुकसान सहने के बाद भी जिंदा रह सकते हैं. लेकिन जब पूरा तना ही काट दिया जाए, तो न सिर्फ पेड़ मरता है, बल्कि हजारों साल का इतिहास भी खत्म हो जाता है. ये भी पढ़ें: समुद्र के नीचे मिला 7 हजार साल पुराना ‘महाकिला’, यूरोप के इस देश में दिखी विशाल पत्थरों की दीवार, इतिहासकार भी देख रह गए दंग इस मुस्लिम देश में गेहूं की बंपर पैदावार ने बना दिए 100 फीट चौड़े गड्ढे, 600 से ज्यादा सिंकहोल, किसानों पर छाया बड़ा संकट The post दुनिया का 5000 साल पुराना पेड़! इस देश में रिसर्च के नाम पर काटा गया, होटल के कमरे में खुला सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Christmas Gift For Wife: क्रिसमस पर पत्नी को फील कराएं स्पेशल, इन गिफ्ट आइडियाज के साथ

Christmas Gift For Wife: क्रिसमस सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि अपने खास लोगों को प्यार और खुशियां देने का मौका होता है. ऐसे में अगर बात आपकी पत्नी की हो, तो गिफ्ट और भी स्पेशल होना चाहिए. एक अच्छा गिफ्ट न सिर्फ उन्हें खुश करता है, बल्कि आपके रिश्ते में और भी मिठास भर देता है. अगर आप सोच रहे हैं कि इस क्रिसमस अपनी पत्नी को क्या खास गिफ्ट दें, तो यहां कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज़ दिए गए हैं. ज्वेलरी: हमेशा पसंद आने वाला तोहफा स्त्रीओं को ज्वेलरी बेहद पसंद होती है. आप अपनी पत्नी के लिए नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं. यह गिफ्ट न सिर्फ स्टाइलिश होता है बल्कि यादगार भी बन जाता है. Jewelry (ai generated) परफ्यूम और स्किनकेयर गिफ्ट सेट अगर आपकी पत्नी को खुशबू और सेल्फ-केयर पसंद है, तो परफ्यूम या स्किनकेयर किट एक शानदार विकल्प हो सकता है. इससे उन्हें खास महसूस होगा और वे हर दिन आपको याद करेंगी. Perfume and skin care (ai generated) फैशन और कपड़े साड़ी, ड्रेस, स्वेटर या शॉल जैसे फैशन आइटम क्रिसमस के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकते हैं. उनकी पसंद के रंग और स्टाइल का ध्यान रखकर दिया गया तोहफा उन्हें जरूर पसंद आएगा. Cloths (ai generated) पर्सनलाइज्ड गिफ्ट नाम वाला मग, फोटो फ्रेम, कस्टम कुशन या कपल फोटो एल्बम जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आपकी भावनाओं को खूबसूरती से जाहिर करते हैं. ये गिफ्ट भावनात्मक रूप से बहुत खास होते हैं. Personlaised gift (ai generated) स्मार्ट गैजेट्स अगर आपकी पत्नी को टेक्नोलॉजी पसंद है, तो स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या फिटनेस बैंड जैसे गिफ्ट अच्छे विकल्प हैं. ये स्टाइल और यूज़ दोनों में काम आते हैं. Smart gadget (ai generated) यह भी देखें: जानें ’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्रिसमस से है कोई कनेक्शन भी है या नहीं यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे शिशु, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज The post Christmas Gift For Wife: क्रिसमस पर पत्नी को फील कराएं स्पेशल, इन गिफ्ट आइडियाज के साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दुबे की अदाओं पर फिदा हुए निरहुआ, सॉन्ग ‘गोदनवा’ ने 60 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार, वीडियो वायरल

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर साथ में आती है, फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं. निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘गोदनवा’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है और फैंस इसे सुन रहे हैं. ये सॉन्ग फिल्म फसल का है और यूट्यूब पर इस पर अब तक 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और ये एक सादगी भरा गाना है. सॉन्ग को शिल्पी राज ने गाया है और सॉन्ग में दोनों स्टार्स देसी लुक में दिख रहे हैं. दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ‘गोदनवा’ वायरल दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ‘गोदनवा’ सॉन्ग में एक मेले में दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने साड़ी पहना हुआ है और निरहुआ धोती-शर्ट और गमछे में दिख रहे हैं. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने गहरे प्यार के बारे में बता रही है. वह अपने ज्वेलरी, साड़ी और मेहंदी में उसका नाम लिखवाना चाहती है. सॉन्ग में पत्नी अपने पति के खुश रहने की कामना करती है और अपनी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहती है. सॉन्ग बहुत प्यारा है और इसके लाइन भी दिल छूने वाले हैं. ये सॉन्ग प्यार और विश्वास को दिखाता है. ये सॉन्ग किस फिल्म का है? भोजपुरी सॉन्ग ‘गोदनवा’ फिल्म फसल का है. इसके डायरेक्टर पराग पाटिल है और प्रोड्यूसर प्रेम राय है. फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे के अलावा संजय पांडे, विनित विशाल, अयाज खान, अरुणा गिरी, त्रिशा सिंह है. स्क्रीनप्ले पराग पाटिल और राकेश त्रिपाठी का है और इसके लिरिक्स राइटर्स में अरविंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा है. फिल्म के सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्यारे सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज है. फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी किसानों को लेकर थी. यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की मांग में निरहुआ ने भरा सिंदूर, लिए सात फेरे, नया भोजपुरी विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ ट्रेंडिंग में The post Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दुबे की अदाओं पर फिदा हुए निरहुआ, सॉन्ग ‘गोदनवा’ ने 60 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: क्या कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे प्रशांत किशोर? दिल्ली में प्रियंका गांधी से 2 घंटे तक गुपचुप मुलाकात

Bihar Politics: जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) तथा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की दिल्ली में गुपचुप मुलाकात हुई है. दिल्ली में हुई इस मीटिंग ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली, जिसमें दोनों नेताओं के बीच नेतृत्वक हालात और भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत हुई. हालांकि इस बैठक पर प्रियंका से सवाल पूछा गया तो वे बचते नजर आईं. क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ करेंगे गठबंधन? इस मुलाकात के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ किसी तरह का नेतृत्वक तालमेल या गठबंधन कर सकते हैं. खासकर तब, जब हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई. वहीं कांग्रेस की स्थिति भी बेहद कमजोर रही और पार्टी सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई थी. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद दोनों ही पक्ष नए सिरे से रणनीति तलाश रहे हैं. ऐसे में PK और प्रियंका गांधी की यह मुलाकात महज शिष्टाचार नहीं, बल्कि भविष्य की किसी बड़ी नेतृत्वक योजना का संकेत भी हो सकती है. पहले भी PK के कांग्रेस में शामिल होने की आई थीं समाचारें यह पहली बार नहीं है जब प्रशांत किशोर और कांग्रेस को लेकर अटकलें तेज हुई हों. करीब चार साल पहले भी PK के कांग्रेस में शामिल होने की समाचारें सामने आई थीं. उस समय प्रशांत किशोर ने खुद खुलासा किया था कि सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी के लिए एक प्रेजेंटेशन देने के लिए बुलाया था. उन्होंने बताया था कि उन्होंने करीब 9 घंटे तक अपना विजन और रणनीति पेश की थी, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे और अधिकांश सुझावों से सहमत थे. सोनिया गांधी के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं PK हालांकि PK ने कांग्रेस में शामिल न होने की वजह भी स्पष्ट की थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व उनके प्लान को जमीन पर उतारने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. PK का यह भी कहना था कि उनके पास कोई नेतृत्वक विरासत नहीं है, इसलिए वे किसी एक व्यक्ति या विचारधारा से बंधकर नेतृत्व नहीं करना चाहते. अब एक बार फिर PK और प्रियंका गांधी की मुलाकात ने पुराने सवालों को जिंदा कर दिया है. क्या यह बातचीत सिर्फ विचार-विमर्श तक सीमित थी या आने वाले दिनों में बिहार की नेतृत्व में कोई नया समीकरण देखने को मिलेगा, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है. Also Read: Bihar Suicide News: बिहार में कलेजा चीर देने वाली घटना, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत The post Bihar Politics: क्या कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे प्रशांत किशोर? दिल्ली में प्रियंका गांधी से 2 घंटे तक गुपचुप मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wakefit Innovations की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत, क्या उम्मीदों पर भारी पड़ी महंगी वैल्यूएशन?

Wakefit Innovations IPO GMP: सोमवार को होम और फर्निशिंग ब्रांड Wakefit ने शेयर बाजार में अपनी एंट्री की है, लेकिन यह शुरुआत बिल्कुल साधारण रही है. कंपनी के शेयर एनएसई पर अपने आईपीओ प्राइस 195 रुपये पर ही लिस्ट हुए हैं, यानी न कोई बड़ा फायदा, न कोई नुकसान है. बीएसई पर शेयर थोड़ा नीचे 194.10 रुपये पर खुले है. दिसंबर 8 से 10 के बीच आए इस आईपीओ को 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था, इसलिए कई निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद थी, लेकिन बाजार ने फिलहाल शांत रुख अपनाया हुआ है. लिस्टिंग फ्लैट क्यों रही? Wakefit के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वैल्यूएशन पहले ही काफी ऊंची थी. रिसर्च एनालिस्ट महेश एम ओझा का मानना है कि कंपनी के कुछ फाइनेंशियल मेट्रिक्स अपने प्रतिस्पर्धियों से महंगे नजर आते हैं. इसी वजह से बाजार ने लिस्टिंग के समय ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था. ऐसे में जिन निवेशकों को तुरंत मुनाफे की उम्मीद थी, उन्हें निराशा हाथ लगी है. कंपनी IPO के पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी? Wakefit ने साफ किया है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में लगाया जाएगा. कंपनी देशभर में 117 नए कंपनी-ओन्ड स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है. इसके अलावा नए मशीनरी, मौजूदा स्टोर्स के किराए, ब्रांड की मार्केटिंग और विज्ञापन पर भी अच्छा-खासा खर्च किया जाएगा. इससे साफ है कि Wakefit लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस कर रही है. फाइनेंशियल स्थिति कितनी मजबूत है? 2016 में शुरू हुई Wakefit ने कम समय में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. मार्च 2024 तक कंपनी की कुल आय 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी. सितंबर 2025 तक के छह महीनों में कंपनी ने 724 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 35.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. यह आंकड़े बताते हैं कि ब्रांड की पकड़ मजबूत हो रही है, खासकर यंग कस्टमर्स के बीच में. अब निवेशक क्या करें? फिलहाल एक्सपर्ट्स की राय न्यूट्रल है. अगर भविष्य में हल्का फायदा मिलता है तो शॉर्ट टर्म निवेशक मुनाफा बुक कर सकते हैं. वहीं लॉन्ग टर्म निवेशक कंपनी के बिजनेस विस्तार और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर नजर बनाए रखें. Also Read: Corona Remedies Share Price: 38% प्रीमियम की एंट्री, क्या कोरोना रेमेडीज बना निवेशकों का नया फेवरेट? The post Wakefit Innovations की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत, क्या उम्मीदों पर भारी पड़ी महंगी वैल्यूएशन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : भाजपा बोकारो जिला में पंद्रह मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चयन

Bokaro News : चास. भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन के निर्देश के अनुसार व भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद बोकारो जिला चुनाव प्रभारी ने रविवार को चास स्थित दीपांजलि सभागार में भाजपा जिला बोकारो में संगठन पर्व के अंतर्गत नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा की. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अम्बिका खवास, वीरभद्र सिंह, विनय सिंह, अर्चना सिंह, मुकुल ओझा, ईश्वर चंद्र प्रजापति, विक्रम पांडेय, शंकर रजक, सुरेंद्र राज, विनोद गोराईं, मुकेश राय, अरविंद राय, धर्मेंद्र महथा, पन्नालाल कांदू, मनोज सिंह, अमर स्वर्णकार, विक्की राय आदि उपस्थित थे. चयनित मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष रूप में गोमिया से मोहन कुमार, कसमार-सुरेंद्र कुमार महतो, खैराचातर -आनंद कुमार महतो, साड़म-ऊषा चौहान, पेटरवार-लाल बहादुर शर्मा, बेरमो-चंद्रप्रकाश सिंह, जरीडीह -विक्रम गोस्वामी, फुसरो नगर -रमेश कुमार स्वर्णकार, हरला- ब्रजदुबे, पिंड्राजोरा- हरिपद गोप, को-ऑपरेटिव -चंदशेखर सिंह, अमलाबाद -पंकज शेखर, चंदनकियारी-कुलदीप महथा, बिजुलिया- बबलू चौबे व बरमसिया से जगन्नाथ कुमार चयन किया गया. जबकि मंडल प्रतिनिधि के लिए गोमिया-दीपक ठाकुर, कसमार-राजेश कुमार पांडेय, खैराचातर- तुलसीदास जायसवाल, साड़म-शिवशंकर दुबे, पेटरवार-आसित बनर्जी, बेरमो-नवीन पांडेय, जरीडीह-मनोज ठाकुर, फुसरो नगर-शिवलाल रविदास, हरला-योगेंद्र कुमार, पिंड्राजोरा-रघुनाथ टुडू, को-ऑपरेटिव-अवधेश यादव, अमलाबाद-अजय रजवार, चंदनकियारी-बिनोद गोराईं, बिजुलिया-कविता देवी, बरमसिया-निवारण सिंह चौधरी को मनोनीत किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : भाजपा बोकारो जिला में पंद्रह मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने के लिए लोग हुए प्रेरित

Bokaro News : बोकारो. हिंदुस्तान का एकमात्र ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी बोकारो को हैप्पी बनाने के लिए बीएसएल का ‘हैप्पी स्ट्रीट’ रविवार को खुशियों का सवेरा लेकर आया. बोकारो में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ के चौथे सीजन की शुरुआत रविवार को हुई. उद्घाटन राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी व बीएसएल के लिंक डायरेक्टर आलोक वर्मा व डीसी बोकारो अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से सेक्टर 04 स्थित गांधी चौक पर किया. इस अवसर पर बीएसएल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स, वरीय अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. गांधी चौक से लेकर बोकारो मॉल सेक्टर तीन तक सजे ‘हैप्पी स्ट्रीट’ पर बोकारोवासियों में खूब मौज-मस्ती की. स्कूलों के बच्चों ने किया आकर्षक बैंड, योगा, पेंटिंग का प्रदर्शन : ‘हैप्पी स्ट्रीट’ पर कहीं अध्यात्म की बात हो रही थी, तो कहीं देशभक्ति गीत गूंज रहे थे. कहीं एरोबिक व जुंबा-जुंबा पर शिशु थिरक रहे थे, तो कहीं बड़े-बुजुर्ग योगा कर रहे थे. कहीं बीपी-सुगर की जांच हो रही थी, तो कहीं स्वस्थ जीवन का गुर बताया जा रहा था. स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक बैंड, योगा, पेंटिंग का प्रदर्शन किया. शहरवासी भी सुबह-सुबह अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए ‘हैप्पी स्ट्रीट’ पर शारीरिक व्यायाम और वर्कआउट करते दिखे. खाने-पीने का स्टॉल भी लगा था. विभिन्न संगठनों ने उत्साह से निभायी भागीदारी : ‘एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो’ के थीम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न विद्यालय, शिक्षण संस्थान, बोकारो स्त्री समिति, संगीत कला अकादमी, सीआइएसएफ, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रोटरी मिड टाउन कपल्स, पोस्टल फिलाटेली ग्रुप, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन व अन्य संस्थानों ने भागीदारी की. इस अवसर पर सांस्कृतिक व स्पोर्ट्स गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञ अपने प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया. सुबह 5:00 से 10:00 बजे तक बंद रहेगी गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक दोनों लेन : आनेवाले 21, 28 दिसंबर व 04 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से “हैप्पी स्ट्रीट ” का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक दोनों तरफ की लेन (सड़क) वाहनों के आवागमन के लिए सुबह 5:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक बंद रहेगी. ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का मकसद लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है, जिसमें सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स गतिविधियों के विशेषज्ञ अपने प्रदर्शन से लोगों को स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए प्रेरित करेंगे. लोगों ने सड़क पर सुबह-सुबह निकल कर “हैप्पी स्ट्रीट ” का आनंद लिया. लोगों ने “हैप्पी स्ट्रीट ” के लिए बोकारो स्टील प्रबंधन के प्रयास की सराहना की. स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना उद्देश्य : आलोक वर्मा आलोक वर्मा ने कहा : हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. डीसी अजय नाथ झा व बीएसएल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (वर्क्स) प्रिय रंजन ने आयोजन की सराहना की और आगे भी इसे जारी रखने की बात कही. ‘हैप्पी स्ट्रीट’ कार्यक्रम अब बोकारो शहर में एक प्रमुख स्वास्थ्य और सामुदायिक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है, जो हर रविवार को नागरिकों को शारीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से सजग रखने में मदद करता है. इससे लोग लाभान्वित होंगे. कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (एचआर) राजश्री बनर्जी, अ धिशासी निदेशक (संकार्य)प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (मेडिकल ) डॉ बीबी करुणामय, अधिशासी निदेशक (एसआरयू ) पीके रथ, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त, सीजीएम (टीए) कुंदन कुमार, (सीजीएम-टेक्निकल) लक्ष्मी दास उपस्थित रहे. यहां उल्लेखनीय है कि 2022 में 27 नवंबर को बोकारो प्लांट ने पहल करते हुए हैप्पी स्ट्रीट के पहले सीजन का सफल का आयोजन किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने के लिए लोग हुए प्रेरित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : आमुरामु गांव के पीड़ित परिवारों से मिलीं बोकारो विधायक

Bokaro News : पिंड्राजोरा. बोकारो विधायक श्वेता सिंह रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के आमुरामु गांव पहुंचीं तथा पीड़ित परिवारों से मिल कर ढांढस बंधाया. साथ सभी को खाद्य सामग्री दी. बता दें कि चास प्रखंड के आमुरामु गांव निवासी कनिलाल महतो, ज्योति नाथ महतो, देवेन महतो, धनंजय महतो, बनमाली महतो के खलिहान में रखा धान व बिचाली गुरुवार की देर रात जलकर राख हो गया था. इसी घटना की समाचार सुनकर बोकारो विधायक पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. विधायक श्रीमती सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ही बोकारो लौटने के उपरांत मुझे घटना की सूचना मिली. मौके पर पवन झा, जयदेव दुबे, योगेश्वर महतो, कनिलाल महतो, लंबोदर महतो सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : आमुरामु गांव के पीड़ित परिवारों से मिलीं बोकारो विधायक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top