Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : जरीडीह में बिजली पोल गिरा, चार मकान क्षतिग्रस्त

Bokaro News : जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड की बेलडीह पंचायत में शनिवार की आधी रात को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. जहां गांव के चार कच्चे घरों पर बिजली का पोल गिर गया. घरों में सभी परिवार के लोग रात में गहरी नींद सो रहे थे. सौ हुए थे की अचानक घर पर पोल गिरा ओर चिंगारी उठने लगी. सोये हुए कुछ लोगों को चोट भी आयी हैं. मालूम हो कि जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत में हिंदुस्तानमाला परियोजना के तहत फैज टू बनारस से कोलकाता एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण का कार्य एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है. जहां ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के द्वारा रातों-रात सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. शनिवार को एक हाइवा तेज रफ्तार से ग्रामीण सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान हाइवा के द्वारा बिजली के पोल को गिराते हुई निकल गयी. जहां चारों पोल गांव के करमचंद मांझी,गया राम मांझी, रामनाथ मांझी के कच्चे मकान पर गिर गया. स्थानीय लोगों में है आक्रोश : उप प्रमुख सिथैनी मुर्मू ने घटना पर क्षोभ जताया है. कहा कि पीड़ित परिवारों वालों को कंपनी के द्वारा मुआवजा दिया जाए. कोटघटना की जानकारी मिली हैं. लोगों ने बताया कि लापरवाही हुई हैं जिसका जांच होगी. स्थानीय लोगों ने जानकारी दी हैं कि रात मे कार्य के दौरान पेड़ को गिराया जा रहा है. जिसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गयी है. प्रणब ऋतुराज, सीओ, जरीडीह डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : जरीडीह में बिजली पोल गिरा, चार मकान क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : देबू पाल दूसरी बार बने कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष

Bokaro News : चास. कालीबाड़ी समिति सेक्टर 08 बोकारो के रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित चुनाव में 17 नवनिर्वाचित जोनल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सभी सदस्यों ने दूसरी बार देबू पाल को अध्यक्ष चुना. अध्यक्ष श्री पाल ने समिति का विस्तार करते हुए सचिव पद के लिए पीके दास का नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए पीके दास को सचिव मनोनीत कर दिया गया. जबकि डॉ अनिंदो मंडल और देवासी सहाना को सलाहकार समिति में रखा गया है. चैताली दास को उपाध्यक्ष, शरदेंदु घोषाल को मंदिर सेक्रेटरी, गौतम गोराईं को कला निकेतन सेक्रेटरी और सहयोगी के पार्थो दीप घोष और सुबीर नंदी को रखा गया है. साथ ही डीके कुंडू को कोषाध्यक्ष , सुशांत चटर्जी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. मंदिर निगरानी की व्यवस्था ललित मुखोपाध्याय की देखरेख में होगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि कालीबाड़ी के उन्नति के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे सभी सदस्यों को लेकर कालीबाड़ी समिति का विकास कैसे हो उस पर जोर दिया जायेगा. मौके पर सेक्टर जोनल प्रतिनिधि ब्योमकेश दे, अंजन कांजी लाल, टुटू सिंह, शिवदास आचार्य, अनूप कुमार प्रमाणिक, पीयूष कांति सिंह, विवेकानंद मुखर्जी, सुमित राय, नेपाल दे सुजय मजूमदार, एस भंडारी, रवि घोष सहित अन्य सदस्यों ने जीत की बधाई दी. Bokaro News : चास. कालीबाड़ी समिति सेक्टर 08 बोकारो के रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित चुनाव में 17 नवनिर्वाचित जोनल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सभी सदस्यों ने दूसरी बार देबू पाल को अध्यक्ष चुना. अध्यक्ष श्री पाल ने समिति का विस्तार करते हुए सचिव पद के लिए पीके दास का नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए पीके दास को सचिव मनोनीत कर दिया गया. जबकि डॉ अनिंदो मंडल और देवासी सहाना को सलाहकार समिति में रखा गया है. चैताली दास को उपाध्यक्ष, शरदेंदु घोषाल को मंदिर सेक्रेटरी, गौतम गोराईं को कला निकेतन सेक्रेटरी और सहयोगी के पार्थो दीप घोष और सुबीर नंदी को रखा गया है. साथ ही डीके कुंडू को कोषाध्यक्ष , सुशांत चटर्जी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. मंदिर निगरानी की व्यवस्था ललित मुखोपाध्याय की देखरेख में होगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि कालीबाड़ी के उन्नति के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे सभी सदस्यों को लेकर कालीबाड़ी समिति का विकास कैसे हो उस पर जोर दिया जायेगा. मौके पर सेक्टर जोनल प्रतिनिधि ब्योमकेश दे, अंजन कांजी लाल, टुटू सिंह, शिवदास आचार्य, अनूप कुमार प्रमाणिक, पीयूष कांति सिंह, विवेकानंद मुखर्जी, सुमित राय, नेपाल दे सुजय मजूमदार, एस भंडारी, रवि घोष सहित अन्य सदस्यों ने जीत की बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : देबू पाल दूसरी बार बने कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : पूर्व छात्रों ने अपनी उपलब्धियों को किया साझा

Bokaro News : चास. बोकारो के चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के पुराने और नये छात्रों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान हुआ. मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज टुंडी धनबाद के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत कुमार ने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से होती है और इस तरह के आयोजन संस्थान और छात्रों के बीच संबंध मजबूत होता है. विशिष्ट अतिथि कॉलेज के संस्थापक सदस्य सह विभावि के पूर्व डीन डॉ एसपी शर्मा व विभावि के पूर्व कॉलेज निरीक्षक डॉ आरबी सिंह ने संस्था के प्रारंभिक दौर की यादें साझा कीं. विशिष्ट अतिथि आरएसपी कॉलेज झरिया के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार ने पूर्व छात्रों को अपने अनुभव और कौशल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज के सचिव प्रमोद सिंह और विभाग के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति और पूर्व छात्रों के सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. साथ ही समूह चर्चा में भी भाग लिया. कार्यक्रम में पांडा स्कूल की निदेशक अनिता सिंह, एनपी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, विभाग अध्यक्ष संजीव कुमार व संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो आर एन शर्मा, प्रो रूपलता सिंह, प्रो सीमा सिंह, प्रो संचिता गोस्वामी, प्रो दीपशिखा, प्रो अखिलेश कुमार, प्रो हिंदुस्तानी कुमारी, प्रो नीलू कुमारी, शालीग्राम सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, आइपी सिंह आदि उपस्थित थे. संचालन कॉलेज के एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं बीएड 2024-26 सत्र की छात्रा शना नौशीन व धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्रो संचिता गोस्वामी ने दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : पूर्व छात्रों ने अपनी उपलब्धियों को किया साझा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: हादसे में घायल तीसरे युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

परिजन उसे 108 एंबुलेंस से रांची के रिम्स लेकर गए थे. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह उसने भी रिम्स में दम तोड़ दिया. तीन युवक की मौत की समाचार से क्षेत्र में शोक व्याप्त है. रविवार को परिजनों के फर्दबयान के बाद दो युवकों का पोस्टमार्टम एसएनएमएमसीएच में किया गया. वही रिम्स में मृत महेश टुडू का शव रांची के समीप उसके पैतृक गांव ले जाया गया. मृतक तीनों के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. तीनों सपरिवार दहीबाड़ी धोड़ा में रहते हैं. घटना को लेकर धोड़ा के किसी घर में रविवार को चूल्हा तक नहीं जला. स्कूटी में सवार होकर तीन दोस्त हुए थे दुर्घटना के शिकार जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूटी में सवार होकर तीन दोस्त दहीबाड़ी से पंचेत की और जा रहे थे. इनमें कारण सुनील टुडू, देवाशीष कर्मकार व महेश टुडू शामिल थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से स्कूटी पर सवार तीनों युवक गिर गए. उक्त वाहन ने तीनों को कुचल दिया. घटना के बाद पुलिस की मद्द से तीनों को एंबुलेंस के जरिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने कारण सुनील टुडू व देवाशीष कर्मकार को मृत घोषित कर दिया. वही महेश टुडू की गंभीर स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. दो युवकों के कपड़ों से हुई पहचान पतलाबाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कारण सुनील टुडू, देवाशीष कर्मकार व महेश टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना इतनी दर्दनाक थी कि कारण सुनील टुडू व देवाशीष कर्मकार का चेहरा वाहन से बुरी तरह कुचल गया था. रविवार को एसएनएमएमसीएच के मॉर्चुरी पहुंचे मृतक के परिजनों ने दोनों के कपड़ों से उनकी पहचान की. शव की पहचान करने के दौरान चेहरा देख दोनों के पिता बेहोश होकर गिर गए. बाद में उसे पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों ने सहारा दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: हादसे में घायल तीसरे युवक ने रिम्स में तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1373 वाहनों की हुई सघन जांच

पुलिसकर्मियों ने न केवल वाहनों के कागजातों की जांच की, बल्कि वाहनों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए उनकी पहचान भी सत्यापित की. पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की गई. अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के साथ-साथ अपराध की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया. अभियान लगातार जारी रहेंगे : एसपी एसएसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से इस तरह के एंटी क्राइम अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगता है, बल्कि आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव भी उत्पन्न होता है. आगे भी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इसी तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1373 वाहनों की हुई सघन जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम का हुआ समापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक आइएएस शशि प्रकाश झा रविवार को राजविलास रिजॉर्ट कौवाबांध में एल्यूर सोसाइटी, झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन व आइआइटी-आइएसएम के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे. इमर्जिंग झारखंड की संयोजक सह आइएसएम की प्रोफेसर शालिनी गौतम ने कहा कि कोल एवं क्रिटिकल मिनरल का पूरा उपयोग कर आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाने की दिशा में काम किया जायेगा. तकनीक विकसित कर यहां के उद्योगपतियों और लघु उद्यमियों के सहयोग से उद्योगों का विकास किया जायेगा. नये उद्योग लगेंगे और झारखंड से मजदूरों का पलायन रोकने की दिशा में ठोस प्रयास होगा. इसमें आइआइटी आइएसएम का पूरा तकनीकी सहयोग रहेगा. एल्यूर सोसाइटी के अध्यक्ष देव जिंदल, झारखंड इंडस्ट्रीज और ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, पद्मश्री जमुना टुडू, आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिंह और क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, अशर्फी अस्पताल के निदेशक हरेंद्र सिंह व इमेजिका के डॉ मिहिर झा आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, कार्यक्रम के सह संयोजक आइआइटी-आइएसएम के प्रो डॉ अमृत आनंद, शंभूनाथ अग्रवाल, चेतन गोयनका, विमल तुलसियान, विशाल अग्रवाल, डीएन सिंह, एजाज अहमद, संदीप अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल समित दर्जनों उद्यमी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप छोटानागपुर कप का आयोजन

चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई और रात 9 बजे तक पूरे उत्साह के साथ चली. इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया और काता व कुमिते में अपने बेहतरीन स्पोर्ट्स कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ सोम शेखर एवं केके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आकाश राय ने संयुक्त रूप से किया. इनका रहा खास योगदान इस आयोजन के मुख्य आयोजक एमडी इस्लाम रहे. जिन्हें आयोजन टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता को सफल बनाने में संतोष कुमार ठाकुर, सानिया झा, माइकल फिलिप्स, अमर कुमार महतो, विशाल कुमार रवानी, शमीम अंसारी, महेंद्र, नगेंद्र बारी, प्रियंका भट्टाचार्जी, महेश कुमार राम, राज सांचू राजवार, आशीष कुमार चौहानका विशेष योगदान रहा. बालिका वर्ग स्वर्ण पदक विजेता: फुल मून ओरांव, साक्षी हेंब्रम, प्रियंशी सिंह, रक्षा कुमारी, अक्षया, आराध्या कुमारी, जया कुमारी बालक वर्ग स्वर्ण पदक विजेता: आर्यन भुटिया, दक्ष रवानी, आरव रवानी, ईशान मोहन झा, अनिकेत अर्श रजत पदक विजेता: सास्वत, युशरा परवीन, रिया कुमारी, शिबानी, सबा परवीन, अरिजीत सौर्य कांस्य पदक विजेता : सौर्य, साक्षी हेंब्रम, गरिमा भास्कर, अनन्या पांडेय, विक्रांत सौर्य, शिवम कुमार, रौनक मंडल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप छोटानागपुर कप का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वालीबॉल टीम चयन को लेकर ओपन ट्रायल, 12 खिलाड़ियों का चयन

लातेहार. जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को लातेहार जिला सीनियर पुरुष वालीबॉल टीम के चयन को लेकर ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया. ओपन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 12 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिला स्टेडियम स्थित वालीबॉल मैदान में आयोजित ट्रायल में लातेहार बालूमाथ, चंदवा और मनिका प्रखंड के पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों का चयन लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा के द्वारा किया गया. चयन के बाद लातेहार जिला पुरुष वालीबॉल टीम की घोषणा की गयी. जिसमें कप्तान आनंद उरांव, शुभम कुमार साव, शिवम कुमार, आशुतोष कुमार ठाकुर, कन्हैया पांडेय, उपेंद्र यादव, अंशुराज कुजूर, निकेत कुजूर, दुर्गेश कुमार, रौशन कुमार, उमेश उरांव, लिबेरो कमलेश उरांव शामिल है. उक्त चयनित टीम सोमवार को राज्य के जमशेदपुर में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य स्त्री व पुरुष वालीबॉल चैंपियनशिप में लातेहार जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. चयनित टीम टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस से जमशेदपुर के लिए रवाना होगी. मौके पर वालीबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन जय सिंह, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, मनोहर प्रसाद, अभिषेक कुमार छोटू, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे. मनरेगा में बिचौलियों पर शिकंजा, बीडीओ ने थाना में दिया आवेदन बालूमाथ़ प्रखंड कार्यालय में मनरेगा में बिचौलियों को लेकर बीडीओ ने बड़ी कार्रवाई की है. बीडीओ सोमा उरांव ने राजकुमार यादव उर्फ प्रिंस यादव पिता रामसुंदर यादव (ग्राम मनसिंघा, मुरपा-बालूमाथ) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना को आवेदन सौंपा है. बीडीओ ने आवेदन में उल्लेख किया है कि नौ दिसंबर की शाम राजकुमार यादव शराब के नशे में बगैर अनुमति बीडीओ कक्ष में घुस गया. योजना स्वीकृति को लेकर दबाव बनाया. उसने मेरे साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार भी किया. कार्यालय में मौजूद मनरेगा एइ, जेइ, बीपीओ व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ भी गाली-गलौज की. आवेदन में बीडीओ ने कहा है कि आरोपी ने पूर्व में भी ऑपरेटर कक्ष में कंप्यूटर मशीन के साथ तोड़फोड़ की है. घटना से प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों में भय व असुरक्षा का माहौल है. आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ द्वारा आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वालीबॉल टीम चयन को लेकर ओपन ट्रायल, 12 खिलाड़ियों का चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमसीएच में रात को चिकित्सक नहीं, अधीक्षक से शिकायत

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एमसीएच में रात के समय स्त्री चिकित्सक की तैनाती नहीं रहने की शिकायत लगातार सामने आ रही है. शनिवार की रात भी चिकित्सक के नहीं रहने पर इलाज कराने पहुंची एक गर्भवती के परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक से इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने प्रबंधक से चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी का चार्ट तलब किया है. चिकित्सक की अनुपस्थिति का असर यह है कि रात के समय एमसीएच में प्रसूताओं के आने की संख्या में काफी कमी आ गई है, जबकि प्रशासन की ओर से संस्थागत प्रसव को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. बताया जाता है कि रात में जो प्रसूताएं आती भी हैं, उन्हें ऑपरेशन की जरूरत होने पर चिकित्सक उपस्थित रहने के बावजूद इलाज नहीं करना चाहतीं और तुरंत एसकेएमसीएच रेफर कर दिया जाता है. रेफर की इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए अब तक कोई ठोस नियम-कानून नहीं बनाए गए हैं. हालांकि वर्तमान अधीक्षक डॉ. बीएस झा के योगदान के बाद व्यवस्था में काफी सुधार आया है, लेकिन इसके बावजूद रात के समय इमरजेंसी और एमसीएच में चिकित्सकों के गायब रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. इसको लेकर मरीजों और परिजनों द्वारा हंगामा भी किया जाता है, फिर भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमसीएच में रात को चिकित्सक नहीं, अधीक्षक से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवजात को प्लास्टिक में भर सड़क किनारे पुल के नीचे फेंका, क्षेत्र में सनसनी

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है. जहां एक कलयुगी मां ने बीती रात नवजात शिशु को प्लास्टिक में भरकर खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग के किनारे पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गयी. मामले की जानकारी लोगों को तब हुई जब आस-पास गांव के लोग सुबह खेत में धान की फसल को उठाने के लिए जा रहा था. उसी समय उसे सड़क किनारे पुल के नीचे पन्नी में लिपटा नवजात शिशु दिखाई दिया. जिसके बाद यह बात आग की तरह क्षेत्र में फेल गया. इसी बीच किसी लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां चौकीदार के मदद से उस नवजात को उठाया. हालांकि नवजात लड़की थी और मृत अवस्था में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई के सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि यह घटना दिन भर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. जबकि पुलिस पदाधिकारी स्थानीय नीजी क्लिनिक के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच करने में जुटी हुई है कि नवजात को किसने और क्यों पुल के नीचे फेंका है.वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के घटना पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चल रहे अवैध क्लिनिक के विरुद्ध जल्द कार्यवाही की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवजात को प्लास्टिक में भर सड़क किनारे पुल के नीचे फेंका, क्षेत्र में सनसनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top