Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दस हजार का इनामी बाइक चोर गिरफ्तार

चकिया.पूर्वी चंपारण,शिवहर सहित अन्य जिलों में वांटेड बाइक चोर हसमुद्दीन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.इसके पूर्व दस दिसंबर को मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने उसे एनएलडी कालेज के पास से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था.जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया था.जहां से बारह दिसंबर की शाम पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया.जिला पुलिस कप्तान ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी.थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि हसमुद्दीन चकिया से बाइक चोरी कर भाग रहा था.जिसे ढाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शातिर से पुछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दस हजार का इनामी बाइक चोर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिद्धौर के तीन पैक्स सीटों पर जल्द होगा प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव

पूर्वी गूगलडीह, कोल्हुआ, कुंधुर पैक्स सीट पर होना है चुनाव गिद्धौर. प्रखंड में तीन पैक्स सीटों पर जल्द ही प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द कराया जायेगा, जानकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी गूगलडीह, कोल्हुआ पैक्स, कुंधुर पैक्स, आदि पैक्स सीटों पर प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव शीघ्र विभागीय दिशा-निर्देश पर कराया जायेगा. इसे लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. फिलहाल, तिथि की घोषणा विभाग द्वारा अभी निर्धारित नहीं की गयी है, जल्द ही तिथि निर्धारित कर संबंधित प्रखंड के इन तीनों सीटों पर अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गिद्धौर के तीन पैक्स सीटों पर जल्द होगा प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकला गया जागरूकता अभियान

जमुई. पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रैली नप क्षेत्र के भछियार मोहल्ला स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय से निकल कर पूरे मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंच समाप्त हो गया. रैली में शामिल स्कूली शिशु व आशा द्वारा बैनर पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पोलियो से बचाव को लेकर नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की. मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार चौधरी, भीसीसीएम जिला प्रतिनिधि रामाशंकर कुमार, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार, उत्तम कुमार सहित स्कूली बच्चों के अभिभावक और आशा मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकला गया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

All India Railway Powerlifting: कामिनी, विजय व सुमित चौधरी ने जीते पदक

जमशेदपुर. देहरादून में 20-24 नवंबर तक ऑल इंडिया रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें टाटानगर स्टेशन में टीसी पदक पर कार्यरत सुमित चौधरी ने 842.5 किलो भार उठाकर रजत पदक जीतने में कामयाब रहें. कामिनी ने 432.5 किलो भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया. वहीं, विजय ने 680 किलो भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया. पदक विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र पाटिल की निगरानी में अभ्यास करते हैं. सोमवार को सीकेपी डिवीजन के एसीएम एके सिंह व आरके बर्नवाल ने पदक विजेता सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनको बधाई दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post All India Railway Powerlifting: कामिनी, विजय व सुमित चौधरी ने जीते पदक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर में वृद्धा पेंशनधारियों का किया सत्यापन

काठीकुंड. काठीकुंड बाजार स्थित तेलियाचक पंचायत भवन में केंद्र प्रशासन की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वेरिफिकेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य पेंशनधारियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र लाभुकों की पहचान करना था. शिविर में पंचायत क्षेत्र के वृद्ध स्त्री-पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे. लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता, आयु प्रमाण-पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी. मुखिया शांतिलता मुर्मू ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलता है. उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से समय पर सत्यापन कराने की अपील की. मौके पर पंचायत सचिव अजीत दा, रोजगार सेवक शीतल आध्य समेत वार्ड सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर में वृद्धा पेंशनधारियों का किया सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीणों ने की उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग

मधुपुर. प्रखंड की मिसरना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरीया को उच्च विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी पूरे इलाके के बच्चों के लिए उच्च विद्यालय की सुविधा नहीं मिल पायी है. बताया कि इलाके के बच्चों को 5 से 10 किलोमीटर दूर हाइस्कूल जाना पड़ता है. उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण पूरे पंचायत के कई शिशु आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता के कारण मिसरना पंचायत आज तक हाइस्कूल की सुविधा से वंचित है. पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरिया उच्च विद्यालय बनने की सारी अहर्ताएं पूरा करता है. शिक्षा विभाग स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए तेतरिया मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय की सुविधा प्रदान करें ताकि इलाके के बच्चों को हाइस्कूल की शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीणों ने की उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समारोह पूर्वक मनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि

मधुपुर. शहर के सरदार पटेल रोड स्थित पटेल सेवा संघ के तत्वावधान में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75 वीं पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनी. इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष केकेपी राय ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे. देसी रियासतों को एकजुट कर देश को मजबूत बनाया. देश की आजादी के बाद सरदार पटेल हिंदुस्तान के पहले उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बने. पटेल हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता हुए. वह कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे. मौके पर संघ के सचिव अनिल राव, संयोजक शिव कुमार राय, संदीप राउत, उमेश सिंह, दीपक राउत, कैलाश राउत, शंकर रवानी, विजय वर्णवाल, शशि शर्मा, श्यामली दास आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समारोह पूर्वक मनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

gopalganj news. दो आरोपित तस्करी की आशंका पर गिरफ्तार

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र में पिकअप से पुलिस ने चार भैंसों की बरामदगी और दो तस्करों की गिरफ्तारी की है. सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बेलोर गांव से आ रहे एक पिकअप का पीछा कर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के समीप रोका गया. बताया जाता है कि वाहन में तीन तस्कर सवार थे, जिनमें से एक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि वाहन चालक सहित एक अन्य तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पकड़े गए पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार भैंस लदी हुई पाई गईं. मामले की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हिरासत में लिए गए चालक व तस्कर को अपने कब्जे में लेते हुए पिकअप वाहन तथा चारों भैंसों को सुरक्षित थाने ले आई. प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में नीलकंठ गौ रक्षक दल के सदस्य उत्सव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चार भैंसों को सत्तर घाट पुल के रास्ते कहीं ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर दल के सदस्यों ने सतर्कता बरतते हुए वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता पाई. बैकुंठपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि पिकअप वाहन के साथ चालक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है तथा चार मवेशियों को जब्त कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post gopalganj news. दो आरोपित तस्करी की आशंका पर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 को जाने वाली ट्रेन 15 को रवाना हुई दिल्ली, रेलवे की धुलाई में संकट में यात्री

:: ट्रेन 25 घंटे लेट, यात्रियों का कार्यक्रम चौपट, 05563 स्पेशल के परिचालन प्रबंधन पर उठा सवाल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तब एक चौंकाने वाले अनुभव का सामना करना पड़ा, जब अपनी यात्रा की पूरी तैयारी के बावजूद उन्हें निर्धारित तिथि के अगले दिन ट्रेन पकड़नी पड़ी. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को चलने वाली थी, लेकिन यह 25 घंटे से भी अधिक की देरी से 15 दिसंबर की देर रात दरभंगा से चलकर मुजफ्फरपुर पहुंची. ट्रेन की इस अत्यधिक लेटलतीफी से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले सैकड़ों यात्रियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरी तरह से चौपट हो गया. यात्री विनीत कुमार चौधरी और साहिल कुमार जैसे कई यात्रियों ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली स्थिति है कि उन्हें तय तिथि के दूसरे दिन अपनी ट्रेन पकड़नी पड़ रही है. यात्रियों ने जब इस देरी के संबंध में रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, तो समस्तीपुर मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर की ओर से एक संक्षिप्त दलील दी गई. उन्होंने बताया कि ट्रेन को धुलाई कार्य के कारण री-सिड्यूल किया गया था. बता दें कि हाल ही में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल द्वारा इस स्पेशल ट्रेन की खूब ब्रांडिंग की गई थी, लेकिन 25 घंटे की देरी ने रेलवे के परिचालन प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और यात्रियों की सुविधा के दावों की पोल खोल दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 14 को जाने वाली ट्रेन 15 को रवाना हुई दिल्ली, रेलवे की धुलाई में संकट में यात्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम मेें एक ही गांव की सात खिलाड़ी

गौनाहा (पचं) . स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रांची में 17 से 22 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्त्री फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के छोटे से गांव सीठी से सात खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे थरुहट क्षेत्र में खुशी की लहर है. चयनित खिलाड़ियों में शीतल, प्रियंका, रानी, गीता और दामिनी का चयन 17 दिसंबर से स्पोर्ट्सने वाली बिहार टीम में किया गया है. जबकि ऋतिक और मानवी का चयन 14 दिसंबर से स्पोर्ट्सने वाली बिहार टीम में हुआ है. खास बात यह है कि सभी खिलाड़ी एक ही गांव सीठी की रहने वाली हैं. राजकीय उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं. ये सभी नियमित रूप से प्रथम स्पोर्ट्स नर्सरी में अभ्यास करती हैं, जहां उन्हें स्पोर्ट्स के साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है. स्पोर्ट्स मैदान और संसाधनों की कमी के बावजूद इन बेटियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. आज ये खिलाड़ी पूरे थरुहट क्षेत्र के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैंं. बिहार प्रशासन की मेडल लाओ, नौकरी पाओ नीति के तहत अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर मेहनत कर रही हैं. इनकी सफलता से शेरवा, मस्जिदवा, बरहरवा, बेलसंडी, बखरी, विजयपुर, भितिहरवा और गौनाहा समेत आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में स्पोर्ट्स क्रांति देखने को मिल रही है, जहां अब बेटियां खुलकर स्पोर्ट्स मैदान में उतर रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय स्त्री फुटबॉल टीम मेें एक ही गांव की सात खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top