Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान के यार एर्दोगन की कटेगी नाक! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हुआ था तुर्की का ड्रोन, भारतीय सेना ने दिखाया सबूत

Turkey Made Pakistani Drone Captured Indian Army: हिंदुस्तानीय सेना ने एक ऐसा ड्रोन सबके सामने रखा है, जिसे पाकिस्तान की ओर से उड़ाया जा रहा था और जिसे हिंदुस्तानीय जवानों ने समय रहते मार गिराया. यह ड्रोन तुर्की में बना बताया जा रहा है और इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ा गया था. यह घटना सिर्फ एक ड्रोन गिराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सुरक्षा, रणनीति और कड़ा संदेश छिपा है. हिंदुस्तानीय सेना के मुताबिक यह पाकिस्तानी सैन्य ड्रोन 10 मई को हिंदुस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत तैनात हिंदुस्तानीय बलों ने इसे इंटरसेप्ट कर गिरा दिया. सेना ने हाल ही में इस ड्रोन को सार्वजनिक रूप से दिखाया, ताकि यह साफ हो सके कि हिंदुस्तान अपने हवाई क्षेत्र और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है. (Operation Sindoor Turkey Made Pakistani Drone Captured Indian Army in Hindi) Turkey Made Pakistani Drone Captured Indian Army in Hindi: ड्रोन की अहमियत क्या है सेना ने ड्रोन की तकनीकी जानकारी ज्यादा साझा नहीं की है, लेकिन एएनआई के हवाले से रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी, इलाके की जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर सीमित हमलों के लिए किया जाता है. ऐसे में किसी विदेशी मूल के सैन्य ड्रोन को पकड़ना हिंदुस्तान के लिए खुफिया जानकारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि सामने वाला किस तकनीक और किस सोच के साथ काम कर रहा है. सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बताती है कि हिंदुस्तानीय सेना ड्रोन जैसे नए और आधुनिक खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. चाहे खतरा जमीन से हो या आसमान से, हर हरकत पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. हिंदुस्तानीय सेना ने सीमा पार जाकर कार्रवाई की ऑपरेशन सिंदूर हिंदुस्तान का एक बड़ा सैन्य और रणनीतिक आतंक-रोधी अभियान है, जिसे मई महीने में शुरू किया गया. इसकी शुरुआत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दर्दनाक आतंकी हमले के बाद हुई, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. आरोप है कि इस हमले में लोगों को उनके धर्म के आधार पर अलग किया गया और फिर उनकी हत्या की गई. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पर डाली गई थी.  #WATCH | Indian Army showcases a captured Pakistan military drone of Turkish origin brought down by the Indian forces on May 10 during Operation Sindoor pic.twitter.com/ZsE0zt5zLo — ANI (@ANI) December 15, 2025 ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों और ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया. इसे हिंदुस्तान की आतंकवाद के खिलाफ नीति में बड़ा बदलाव माना गया, क्योंकि अब जवाब सिर्फ चेतावनी तक सीमित नहीं रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया और कई बड़े आतंकी अड्डे तबाह कर दिए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, यह देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतीक है. यह न्याय का अटूट संकल्प है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब दुश्मन यह समझ चुका है कि हमारी बेटियों और बहनों के माथे से ‘सिंदूर’ हटाने की क्या कीमत चुकानी पड़ती है. ये भी पढ़ें: हम इमरान खान के लड़ाके हैं… अदियाला जेल से उठा बगावत का बिगुल, पूर्व PM के लिए सड़क पर उतरे सीएम अफरीदी हिंदुस्तान के पड़ोसी देश में बढ़ा फेक वेडिंग का खौफनाक ट्रेंड, शादी के बाद दूल्हा छोड़ देती हैं लड़कियां, वायरल हुई हैरान करने वाली घटनाएं The post पाकिस्तान के यार एर्दोगन की कटेगी नाक! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हुआ था तुर्की का ड्रोन, हिंदुस्तानीय सेना ने दिखाया सबूत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित-कोहली की होगी घरेलू क्रिकेट में वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर BCCI का नया फरमान

Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी लगभग तय है. सोमवार को हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी एक फरमान में कहा गया है कि जिन खिलाड़ियों के साथ बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट है, उनके लिए विजय हजारे ट्रॉफी में स्पोर्ट्सना अनिवार्य है और यह वैकल्पिक नहीं है. बीसीसीआई ने निर्देश जारी किया है कि सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो राउंड में भाग लेना अनिवार्य है. यह ट्रॉफी 24 दिसंबर से शुरू हो रही है. विराट कोहली ने दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को आगामी प्रमुख घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है और रोहित शर्मा भी इस प्रतियोगिता में मुंबई के लिए स्पोर्ट्सने को तैयार हैं. Rohit and Kohli return to domestic cricket BCCI issues new diktat on Vijay Hazare Trophy सभी खिलाड़ियों पर लागू होगा यह फरमान पहले यह माना जा रहा था कि यह फरमान सिर्फ विराट और रोहित के लिए था ताकि दोनों को कुछ जरूरी स्पोर्ट्स का समय मिल सके क्योंकि वे सिर्फ एक ही फॉर्मेट, वनडे स्पोर्ट्सते हैं. पिछले तीन महीनों से दोनों के भविष्य और 2027 विश्व कप के लिए अफ्रीका दौरे पर जाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई ने अब स्पष्ट किया है कि यह निर्देश सभी खिलाड़ियों पर लागू होता है, न कि केवल दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित और विराट पर. हिंदुस्तान 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवां और अंतिम टी20 मैच स्पोर्ट्सेगा, जिसके बाद अंतिम टी20 मैच और 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बीच तीन सप्ताह का अंतराल होगा. इसलिए, हिंदुस्तानीय बोर्ड चाहता है कि सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट स्पोर्ट्सें. खिलाड़ियों को दे दी गई है जानकारी बीसीसीआई द्वारा लिए गए इस निर्णय की जानकारी अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के माध्यम से खिलाड़ियों को दी गई है. पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘विजय हजारे ट्रॉफी के छह राउंड 24 दिसंबर से न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत तक निर्धारित हैं. खिलाड़ियों और उनके राज्य संघों को यह तय करना है कि वे किन दो राउंड में स्पोर्ट्सना चाहेंगे.’ सूत्र ने आगे कहा, ‘मुल्लनपुर में दूसरे टी20 मैच के बाद, खिलाड़ियों को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि विजय हजारे में स्पोर्ट्सना वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य है.’ हिंदुस्तान में घरेलू क्रिकेट का महत्व इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद, बीसीसीआई ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसके दौरान यह निर्णय लिया गया कि सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट स्पोर्ट्सने के लिए कहा जाएगा. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे सभी खिलाड़ियों से इस दायित्व का सम्मान करने की उम्मीद है और केवल श्रेयस अय्यर ही ऐसा करने में असमर्थ होंगे क्योंकि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं. ये अपवाद केवल तभी लागू होंगे जब किसी खिलाड़ी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा अयोग्य घोषित किया जाएगा. ये भी पढ़ें… IPL Auction 2026: कब-कब मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, जानें टॉप 5 में के बारे में IPL Auction 2026: BCCI ने किया नियम मेंं बदलाव, ऑक्शन में नया टाई ब्रेकर रुल क्या बदलेगा पूरा स्पोर्ट्स! The post रोहित-कोहली की होगी घरेलू क्रिकेट में वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर BCCI का नया फरमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 22 दिसंबर को होगा अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन सख्त

Bihar Bulldozer Action: बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के मकसद से अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर तेज किया जा रहा है. नगर निगम का यह अभियान मंगलवार से दोबारा शुरू होगा. इसके तहत 16 और 17 दिसंबर को शहर के व्यस्त चौराहों, सड़क, आलमगंज, पोस्ट ऑफिस रोड समेत आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाया जाएगा. नगर निगम के अधिकारी शम्स रजा ने बताया कि अभियान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. ये बुलडोजर, ट्रैक्टर, सफाई संसाधन और कूड़ा उठाव वाहनों से लैस होंगे. कितना जुर्माना लगाया जायेगा शम्स रजा ने बताया कि अभियान शुरू होने से पहले तीन-चार दिनों तक संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग के जरिए प्रचार-प्रसार किया गया है. प्रचार के दौरान अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, वरना निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान न सिर्फ अतिक्रमण हटाया जाएगा, बल्कि दोषी लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. नगर निगम के सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. अतिक्रमण का दायरा जितना बड़ा होगा, जुर्माने की राशि भी उसी अनुपात में वसूली जाएगी. नगर निगम की सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. कई दुकानदारों ने कार्रवाई के भय से आनन-फानन में स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है. इससे शहर के कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ धीरे-धीरे खाली नजर आने लगे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें गया में भी गरजेगा बुलडोजर इमामगंज बाजार में भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला लिया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सुकेश कुमार ने बताया कि पहले ही माइकिंग कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, जिसका असर अब दिखने लगा है. कई दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इमामगंज बाजार को 17 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना थी, लेकिन जिला मुख्यालय में वरीय अधिकारियों की अहम बैठक के कारण अब यह अभियान 22 दिसंबर को चलाया जाएगा. प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि बाजार को सुंदर, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने में सहयोग करें. एक सप्ताह पहले नगर पंचायत इमामगंज में बाजार की मापी की गई थी. उस दौरान दुकानदारों को साफ निर्देश दिया गया था कि वे अतिक्रमण हटा लें नहीं तो प्रशासन द्वारा हटाने की स्थिति में उसका खर्च भी उनसे वसूला जाएगा. इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट The post बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 22 दिसंबर को होगा अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन सख्त appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पिकअप की ठोकर से 7 वर्षीय बच्ची की घटना’स्थल पर मौ”त, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप घटहो-कांचा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह पिकअप की ठोकर से एक बच्ची की घटनास्थल पर मौ’त हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटहो-कांचा मुख्य मार्ग को शव के साथ जाम कर दिया। मृतका की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी मो. सज्जाद की पुत्री माहिरा प्रवीण (7) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के स्वजनों ने बताया कि उक्त बच्ची दुकान से सामान लेकर वापस घर आ रही थी। इसी दौरान घटहो की ओर से एक तेज रफ्तार में पिकअप कांचा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में पिकअप की चपेट में बच्ची आ गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप को छोड़कर घटनास्थल पर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। वहीं मृतक के स्वजन को उचित मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग कर रहे थे। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटहो थानाध्यक्ष रजनीश रंजन पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 1 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। उसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष रजनीश रंजन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी का नंबर बीआर- 33-जीए -1771 बताया गया है। चालक फरार है। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

समस्तीपुर

यतीमखाने के नाम पर चंदा कर रहे मौलाना को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में यतीमखाने के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहे एक मौलाना को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। बताया गया है कि जब ग्रामीणों ने मौलाना से यतीमखाने का पंजीकरण दस्तावेज मांगा तो वह दिखाने से इनकार करने लगा। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत मुसरीघरारी थाना व डायल 112 टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौलाना को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चंदा संग्रह से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। धराए आरोपित की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी मो. कमरे आलम के रूप में हुई है।

समस्तीपुर

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को ले भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन दक्षिणी मंडल में आत्मनिर्भर हिंदुस्तान कार्यक्रम के तहत सोमवार को हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी के उद्घोष के बीच स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण एवं उपयोग करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना स्वदेशी अपनाओ को साकार करने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं की बैठक कर स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग करने हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर आम जनमानस के बीच जाकर घर –घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी के लिए प्रेरित कर कार्यक्रम को किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। साथ ही भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा की भी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने दैनिक जीवन में हिंदुस्तानीय उत्पाद का उपयोग करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में रामसागर सिंह कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश झा, हरिप्रसाद,दुर्गा सिंह,रणजीत राय,शंभु सिंह, सोहन राय, वीरेंद्र राय, मणिकांत झा,प्रदीप महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

तिसवारा चौर में चोरों ने काटे 11 हजार बोल्ट के बिजली तार

करीब 100 से अधिक पोल के काटे तार नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :सरायरंजन – ताजपुर एवं हलई थाना क्षेत्र के तिसवारा चौर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 हजार बिजली की तार पोल पर से काट लिया। चोरों ने चौर में करीब 100 से अधिक पोल से तार काट लिया है। चोरों द्वारा बिजली के तार काटने से किसानों को सिंचाई करने में बाधा उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि चौर में जितने भी पोल पर 11 हजार के तार लगे हुए थे, सभी तार काट लिया है।तार काटने से गेहूं के पटवन में भारी कठिनाई हो गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि वे लोग बिजली के मोटर लेकर चौर खेत में बोरिंग पर आए थे। बोरिंग में पंप लगाए तो पंप चालू नहीं हुआ। इसके बाद पोल पर देखा तो जितने भी पोल और ट्रांसफार्मर पर एग्यारह हजार के तार लगे हुए थे,सभी को चोरों ने काट लिए थे। क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अविलंब बिजली तार लगाकर बिजली चालू करने की मांग की है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aashram 4: ‘बाबा निराला’ बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, बबिता भाभी बनी त्रिधा चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मेकर्स बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं

Aashram 4: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं. बाबा निराला के दमदार किरदार में बॉबी देओल को जहां दर्शकों ने खूब सराहा. वहीं, बबीता भाभी के रोल में त्रिधा चौधरी भी जबरदस्त चर्चा में रहीं. ‘आश्रम’ की लगातार मिल रही सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से आश्रम सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बबीता भाभी का किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी ने सीरीज के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. आश्रम 4 की शूटिंग और रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी ने बताया कि ‘आश्रम 4’ पर काम जल्द शुरू होने वाला है. एक्ट्रेस ने कहा, “हम लोग जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. साल 2026 में ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होगी और मेकर्स दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं.” ऐसे में माना जा रहा है कि आश्रम सीजन 4 दर्शकों को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में देखने को मिल सकता है. सुपरमार्केट से शुरू हुई बबीता भाभी बनने की कहानी इंटरव्यू के दौरान त्रिधा चौधरी ने यह भी बताया कि उन्हें ‘आश्रम’ सीरीज कैसे मिली और यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं एक सुपरमार्केट में थी, तभी मेरी मुलाकात कास्टिंग डायरेक्टर माधवी भट्ट से हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि प्रकाश सर मुझे ‘आश्रम’ के लिए कंसीडर कर रहे हैं और मुझे जरूर ऑडिशन देना चाहिए.” बबीता भाभी के लिए बढ़ाया वजन त्रिधा ने खुलासा किया कि शुरुआत में डायरेक्टर प्रकाश झा को लगा था कि वह बबीता भाभी के किरदार के लिए थोड़ी छोटी दिखती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने खास तौर पर अपना वजन बढ़ाया. जब वह दोबारा डायरेक्टर से मिलीं, तो प्रकाश झा उन्हें देखकर काफी खुश हुए और कहा कि वह इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. यह भी पढ़ें: Dhurandhar में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारने पर ऑनस्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने किया रिएक्ट, कहा- वह इतने अनुभवी एक्टर हैं The post Aashram 4: ‘बाबा निराला’ बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, बबिता भाभी बनी त्रिधा चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मेकर्स बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, पांच पर प्राथमिकी

आरा . शहर के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मुहल्ले में रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा तबातोड़ फायरिंग कर दी गयी. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायरिंग की वारदात को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का चार खोखा बरामद किया. इसके पश्चात पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व.श्री निवास सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह वर्तमान में थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मुहल्ले में अपना मकान बना कर रहते हैं. रविवार की रात उनके घर पर दो बाइकों पर सवार पांच की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों द्वारा तबातोड़ फायरिंग कर दी गयी. हालांकि फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. सुनील कुमार सिंह द्वारा नवादा थाने में बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी सत्येंद्र यादव के दो पुत्र कृष्ण यादव उर्फ बाडू यादव, सूरज यादव एवं उसी गांव के निवासी यादव के तीन पुत्र बबलू यादव, प्रिंस यादव उर्फ भरत यादव एवं चंदन यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा बताया गया है कि रविवार की रात करीब 9 बजे जब वह घर पर नहीं थे और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी, तभी उनके द्वारा उनके घर के आगे एवं पीछे अंधाधुंध फायरिंग की गयी. इसकी सूचना उनकी पत्नी द्वारा दी गयी. इसके बाद उनके द्वारा डायल 112 नंबर एवं पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी गयी. जिसके बाद नवादा थाना पुलिस और डायल 112 नंबर घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि दर्ज प्राथमिकी में घटना का कारण नहीं बताया गया है. इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि वादी सुनील कुमार सिंह के भाई रविवार को अपने गांव लहंग डुमरिया गये थे, जहां आरोपित लोगों में से एक व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ था. उसी झगड़े को लेकर रविवार की रात उनके घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, पांच पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार, भेजे गये जेल

फोटो कैप्शन – थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार आरोपित. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के मोहकामा, गागन खुर्द, भूपतपुर, चमोथा व अम्बातरी गांव से पुलिस बलों ने विभिन्न मामलों में दस लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अम्बातरी गांव निवासी मिठु यादव के पुत्र रितेश कुमार उर्फ राकेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में नौ लोगों को पुलिस बलों की विशेष टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटियों में मोहकामा गांव निवासी दर्शन यादव के पुत्र विजय यादव, कुलदीप यादव व सहदेव यादव, गागन खुर्द गांव निवासी स्व. सुकर यादव के पुत्र रामबालक यादव, रामबालक यादव के पुत्र दीपू कुमार, लखन यादव के पुत्र दिनेश यादव, भूपतपुर गांव निवासी कृष्णा राजवंशी के पुत्र सुनील कुमार, चमोथा गांव निवासी रामबुझावन चौधरी के पुत्र दशरथ चौधरी व छोटेलाल चौधरी शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार, भेजे गये जेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top