Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृषि भूमि पर सड़क निर्माण का विरोध

सोनाहातू/राहे. कृषि योग्य भूमि पर सड़क निर्माण के विरोध में मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह के प्रभावित किसानों की संयुक्त ग्राम सभा शिवटंगरा मैदान में सोमवार को ग्राम प्रधान अक्षय कुमार महतो की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से कृषि जमीन पर सड़क निर्माण के लिए जमीन नहीं देने, 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त रांची को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. किसानों ने कहा कि बुंडू- राहे – सिल्ली सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, खाटंगा, डोमनडीह गांव के कृषि जमीन पर बाईपास निर्माण का प्रस्ताव का मनमानी ढंग से किया गया है. किसानों के बिना सहमति से नोटिस जारी किया गया है. किसानों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया है. इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, राहे मुखिया कृष्णा पातर, ग्राम प्रधान खेदन पातर, ग्राम प्रधान चंद्रिका गोझू, नारायण महतो, गोबिंद महतो, मो अकील आलम, जगजीवन गोझू, प्रधान बैठा, शंकर चरण महतो आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कृषि भूमि पर सड़क निर्माण का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनाहातू में गूंज महोत्सव 20 को

सोनाहातू/राहे. गूंज परिवार के द्वारा 20 दिसंबर को सोनाहातू में गूंज महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. स्व विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर सोनाहातू रांगाडीह मोड पर विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इस दौरान निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, स्पोर्ट्स सामग्री का वितरण, कंबल वितरण, छऊ नृत्य कार्यक्रम ,रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया जाएगा. इसके पूर्व 19 दिसंबर को राहे में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा. जिसमें विशेष रूप से मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया जाएगा. सोमवार को राहे आजसू पार्टी कार्यालय मे वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. इधर सोनाहातू ओर बारेंदा में सोमवार को वरीय आजसू कार्यकताओं की बैठक हुई. बैठक में गूंज महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोनाहातू में गूंज महोत्सव 20 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NHAI: राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में वन्यजीव की सुरक्षा को दी जा रही है प्राथमिकता

NHAI: हाल के वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास काफी तेज गति से हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति बढ़ने के साथ ही संवेदनशील वन और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. इसका मकसद मानव सुरक्षा के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाना और स्थानीय भौगोलिक स्थिति को बनाए रखना है.  राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान वन्यजीव की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के 11.96 किलोमीटर सड़क मार्ग में आने वाले दो किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र में नयी पहल को लागू करने की कोशिश की गयी. यह पहल दुबई के शेख जायद रोड से सबक लेते हुए और अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च और दिशानिर्देश का पालन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेबल-टॉप रेड मार्किंग करने का फैसला लिया. इस नीति के तहत संवेदनशील क्षेत्र में 5 एमएम मोटा लाल थर्मोप्लास्टिक लेयर बनाने का काम किया है. इस लाल रंग को देखकर ड्राइवर को पता लग जाता है कि वे संवेदनशील इलाके में गाड़ी चला रहे हैं और इस क्षेत्र में गाड़ी की गति भी कम होती है. इसका मकसद वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.  सफल रहा है प्रयोग खास बात है कि इस पहल का भौगोलिक स्थिति पर प्रतिकूल असर नहीं देखा गया है. साथ ही इसके कारण वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं है. इसका रखरखाव काफी आसान है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों किनारे विशेष दिशा-निर्देश की पट्टिका तय दूरी पर मौजूद रहती है. वन्यजीव की सुरक्षा के लिए गति प्रबंधन के साथ ही एनएचएआई ने कई दूसरे कदम भी उठाए है. सड़क पर पशुओं की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 25 डेडिकेटेड एनिमल अंडरपास का निर्माण किया गया है.  सभी अंडरपास को प्राकृतिक तौर पर जमीनी स्तर पर पानी के बहाव को ध्यान में रखकर तैयार किया है ताकि पशुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके अलावा कई जगहों पर सड़क के किनारे बाड़ लगाने का भी काम किया गया है ताकि सड़क पर पशुओं को आने की संभावना को कम किया जा सके. पुलों पर पशुओं की आवाजाही की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं ताकि उनकी हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा सके. इस पहल का मकसद मानव के साथ पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है.  The post NHAI: राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में वन्यजीव की सुरक्षा को दी जा रही है प्राथमिकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : जहां बनती है तकदीरें ऐसा दरबार है श्याम का…

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सफला एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का शृंगार, काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालु रांची. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को पौष कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह 5:30 बजे की मंगला आरती में नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के अलावा ग्यारस में आने वाले श्याम भक्तों की भीड़ रही. मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का शृंगार किया गया. अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में मंदिर के आचार्य ने मिलकर बाबा श्याम को कोलकाता, बेंगलुरु से मंगाए गए विभिन्न फूलों और तुलसीदल की मोटी-मोटी मालाओं से सजाया गया. एकादशी संकीर्तन का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ. अविनाश ठाकुर, नीलू ठाकुर ने अपने परिवार के साथ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की. अखंड ज्योति में केसरिया पेड़ा, पंचमेवा प्रसाद, फल, गिरीगोला, रबड़ी व मगही पान का भोग लगाकर प्रार्थना की. संकीर्तन कार्यक्रम गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ. मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ानढ़निया ने गणेश, श्याम सुंदर शर्मा ने गुरु, राजेश चौधरी ने हनुमान, वेद भूषण जैन पप्पू ने भोलेनाथ, अनुज मोदी ने रानी सती दादी, बाबा श्याम की वंदना सलज अग्रवाल ने की. मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अनिल नारनौली ने ग्यारस पूजन व ज्योत की तैयारी पूरी करवाई. यजमान अविनाश नीलू ठाकुर के परिवार व आए हुए श्याम भक्तों को ज्योत दिलाने का कार्य भी उन्होंने ही करवाया. मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, राजेश ढ़ांढ़नीया ने प्रसाद वितरण का कार्य अन्य सहयोगियों के साथ संपन्न किया. विशेष शृंगार की सेवा क्रियांश ठाकुर के परिवार, रबड़ी प्रसाद सेवा अन्नपूर्णा सरावगी, केसरिया पेड़ा सचिदानंद लाल, कुमुद अग्रवाल, खुशबू गर्ग मगही पान सेवा सुभाष रौनक पोद्दार, मुकेश बरनवाल ने फल प्रसाद व एक श्याम भक्त ने गिरीगोला सेवा, मुकेश मित्तल ने पंचमेवा भोग व नवीन अग्रवाल द्वारा निवेदित की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : जहां बनती है तकदीरें ऐसा दरबार है श्याम का… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुंडू में अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं हुई

बुंडू. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में शीत लहर चल रही है. ठंड से लोग परेशान हैं. असहाय और गरीबों के बीच में प्रशासन की ओर से कंबल का भी वितरण नहीं किया गया है. इसके अलावा चौक चौराहे पर प्रशासन की ओर से लकड़ी जला कर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, अत्यधिक ठंड बढ़ने के बाद भी बुंडू शहर के चौक चौराहे में अलाव की व्यवस्था नहीं हो जा रही है. स्थानीय नागरिकों ने चौक-चौराहों बस स्टैंड और नगर के विभिन्न गरीब इलाकों में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुंडू में अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं हुई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आवास प्लस सर्वेक्षित सूची में शामिल लाभुकों का होगा सत्यापन

डुमरा. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 के सर्वेक्षित सूची में जिले के 3 लाख 77 हजार 215 परिवारों का नाम शामिल है. ग्रामीण विकास विभाग ने सर्वेक्षित आंकड़ों के विश्लेषण में पाया है कि इनमें कई अपात्र परिवारों का भी नाम शामिल है. इसको लेकर विभाग ने आवास प्लस के माध्यम से नाम शामिल किये गए शत-प्रतिशत लाभुकों की पात्रता का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है. विभागीय सचिव ने डीएम व डीडीसी को पत्र भेजकर चेकर मॉड्यूल से सत्यापन कराने का निर्देश दिया है. बताते चले कि जिले के सर्वेक्षित सूची में 24410 पुरुष, 352985 स्त्री, 2 थर्ड जेंडर, 2814 एसटी, 59336 एससी व अन्य कोटि के 315247 एवं 3465 दिव्यांग कोटि के लाभुक शामिल है. –सत्यापन के लिए पंचायतवार समिति गठित आवास प्लस के माध्यम से नाम शामिल किये गए परिवारों के सत्यापन के लिए अपात्रता के मापदंड व उनके सत्यापन के लिए विभाग ने पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर समिति का गठन किया है. पंचायत स्तर गठित समिति में ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को शामिल कर इन्हें सत्यापन की जिम्मेवारी दी जाएगी. जिस पंचायत में आवास सहायक द्वारा सर्वेक्षण किया गया है उस पंचायत में पीआरएस एवं जिस पंचायत में पीआरएस ने सर्वेक्षण किया है उस पंचायत में आवास सहायक को सत्यापन दल में शामिल किया जायेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पंचायत में एक ही कर्मी कार्यरत है जिन्होंने सर्वेक्षण किया है तो उक्त पंचायत में नजदीकी पंचायत के कर्मी को शामिल कर सकते है. –सत्यापन के बाद प्रखंड लॉगिन से होगी प्रविष्टि पंचायत स्तरीय समिति के सत्यापन प्रतिवेदन की जांच ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड लेखपाल, लेखा सहायक व कार्यपालक सहायक करेंगे. इनके स्तर से पूर्व के वर्षो में आवास का लाभ देने संबंधी तथ्य का सत्यापन किया जायेगा. साथ ही अभिलेख मिलान के पश्चात् उक्त प्रतिवेदन के आधार पर चेकर मॉड्यूल के तहत प्रखंड कार्यालय स्तर से आवास सॉफ्ट पर प्रविष्टि किया जायेगा. वहीं प्रखंड स्तरीय समिति पंचायतवार सर्वेक्षित डाटा का सत्यापन कर इसकी प्रविष्टि प्रखंड लॉगिन से की जाएगी. –जिला समिति दो फीसदी डाटा का करेगा सत्यापन जिला स्तर पर गठित समिति प्रखंडवार गठित समिति द्वारा दो फीसदी सर्वेक्षित डाटा का सत्यापन करते हुए इसकी प्रविष्टि जिला लॉगिन से की जाएगी. इसके लिए डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित किया गया है, जिसमे प्रखंड के वरीय अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी व बीडीओ शामिल है. –ऐसे परिवारों को नहीं मिलेगा लाभ ▪︎ वैसे परिवार जिनका पक्का का आवास हो ▪︎ मोटरयुक्त तिपहिया व चौपहिया वाहन ▪︎ मशीनी तिपहिया व चौपहिया कृषि उपकरण ▪︎ 50 हजार रुपया अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले केसीसी ▪︎ वे परिवार जिनका कोई सद्स्य प्रशासनी कर्मचारी हो ▪︎ प्रशासन के पास पंजीकृत गैर-कृषि उधम वाले परिवार ▪︎ वे परिवार जिनका कोई सद्स्य 15 हजार रुपया से अधिक प्रति माह कमा रहा हो ▪︎ आयकर देने वाले परिवार ▪︎ व्यवसाय कर देने वाले परिवार ▪︎ वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो ▪︎ पांच एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि –आवास प्लस सूची में शामिल परिवार प्रखंड परिवार बैरगनिया 7672 बाजपट्टी 23925 बथनाहा 38431 बेलसंड 14031 बोखरा 15773 चोरौत 11454 डुमरा 25109 मेजरगंज 14618 नानपुर 23469 परिहार 44485 परसौनी 10264 पुपरी 15856 रीगा 21322 रुन्नीसैदपुर 37972 सोनबरसा 32142 सुप्पी 15268 सुरसंड 25424 –क्या कहते है अधिकारी पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है. चेकर मॉड्यूल के तहत सत्यापन होना है, इसके लिए सभी बीडीओ को चेकर बनाने का निर्देश दिया गया है. संदीप कुमार, डीडीसी ——————–बॉक्स के लिए —राज्य रैंकिंग में सीतामढ़ी छठे स्थान पर बनाया जगह डुमरा: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2025-25 एवं 2025-26 में तृतीय क़िस्त प्राप्त लाभुकों के आवास निर्माण में सीतामढ़ी बेहतर उपलब्धि प्राप्त किया है. ग्रामीण विकास विभाग के प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार 15 दिसम्बर को जिला राज्य के रैंकिंग में छठा स्थान प्राप्त किया है. इस संबंध में डीडीसी संदीप कुमार ने बताया कि उक्त वित्तीय वर्ष में कुल 11670 लाभुकों तृतीय क़िस्त प्रदान किया गया था, जिसमे 11521 लाभुकों ने अपने आवास का निर्माण कर लिया है. वहीं शेष 149 लाभुकों का आवास निर्माणाधीन है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला स्तर से लगातार समीक्षा किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आवास प्लस सर्वेक्षित सूची में शामिल लाभुकों का होगा सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन साल की जेल संभव

सीतामढ़ी. जनगणना-2027 के तहत राज्य प्रशासन के स्तर से भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पूरे देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होनी है. जो दो चरणों में होगी. पहले चरण में अप्रैल से सितंबर- 26 तक घरों की सूची बनाकर आवासों की गणना होगी, तो फरवरी- 2027 में जनगणना होगी. दूसरे चरण में ही जातियों का इलेक्ट्रॉनिक डाटा भी शामिल किया जाएगा. गणनाकार आम तौर पर प्रशासनी शिक्षक होते हैं. इन्हें राज्य प्रशासन नियुक्त करती है. — प्रधान सचिव ने दी जनगणना की जानकारी राजस्व व भूमि विभाग से जुड़े जनगणना कोषांग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने डीएम, एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में जनगणना के संबंध में जानकारी दी है. प्रमंडल, जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर जनगणना अधिकारी की नियुक्ति की गई है. डीएम को बतौर प्रधान जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि एडीएम को जिला जनगणना अधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी/जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/डीईओ या कोई अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी को अपर जिला जनगणना अधिकारी, एसडीओ/एसडीसी को अनुमंडल जनगणना अधिकारी, बीडीओ/सीओ को प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को अपर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह नगर निकाय में जनगणना अधिकारी नियुक्त किए गए है. — जनगणना कार्य से मना करने पर कार्रवाई प्रधान सचिव ने कहा है कि उक्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार होगा. यह भी कहा गया है कि जनगणना अधिनियम- 1948 के अनुच्छेद-11 के तहत कोई भी जनगणना अधिकारी व व्यक्ति कानूनी रूप से इस कार्य को करने व सहयोग करने के लिए बाध्य है. यदि कोई भी व्यक्ति जिसे जनगणना का कार्य आवंटित किया गया है, उसे करने से मना करता है या किसी भी प्रकार की बाधा या रूकावट उत्पन्न करता है, तो वह एक हजार रुपये तक का आर्थिक दंड व तीन वर्ष तक के कारावास का भागी होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन साल की जेल संभव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की रूस-हितैषी शांति योजना से यूक्रेन को बचा पाएगा यूरोप? बर्लिन में अहम बैठक, डोनबास पर सियासी जंग तेज

Europe Ukraine Trump Peace Plan: इस हफ्ते यूरोपीय नेताओं के लिए सबसे अहम माना जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पक्ष में एक शांति योजना पेश की है और अब यूरोप की जिम्मेदारी है कि उसे ऐसा मोड़ दें जिसे सम्मानजनक समझौता कहा जा सके. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को बर्लिन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और जर्मन चांसलर फ्रिडरिक मेर्ज के साथ बैठक करेंगे. संभावना है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर भी मौजूद रहेंगे. यह बैठकें रविवार को जेलेंस्की और ट्रंप के दूतों के बीच हुई चर्चा की अगली कड़ी होंगी. Europe Ukraine Trump Peace Plan in Hindi: यूरोपीय नेताओं के लिए असली चुनौती सोमवार की बैठक के बाद कम से कम दो और दौर की चर्चाएं होने वाली हैं. ये बैठकें यूरोपीय नेताओं की क्षमता का बड़ा परीक्षण होंगी कि वे यूक्रेन का समर्थन करने के अपने शब्दों को वाकई में कार्रवाई में बदल पाएंगे या नहीं. मुख्य एजेंडा में शामिल हैं: रूस की जमी हुई संपत्ति से यूक्रेन के लिए 210 अरब यूरो का ऋण निकालने की प्रक्रिया तय करना और किसी भी शांति समझौते के कार्यान्वयन के लिए सुरक्षा गारंटी तय करना. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन नाटो में शामिल होने की मांग छोड़ने को तैयार है, लेकिन डोनबास क्षेत्र का मुद्दा अभी भी विवादित है. यह वही क्षेत्र है जिसे ट्रंप रूस को सौंपने की मांग कर रहे हैं, जो पुतिन की लंबे समय से चली आ रही अधिकतमवादी मांगों के अनुरूप है. यूरोपीय नेताओं की बैठकें और ईयू की भूमिका ब्रिटिश और जर्मन नेता जेलेंस्की के साथ बैठक में शामिल होंगे, वहीं यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्री और राजनयिक ब्रसेल्स में बैठक करेंगे. ट्रंप ने कहा कि उनका लक्ष्य उन सदस्य देशों को मनाना है, जो इस ऋण कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. इसके बाद ईयू के 27 नेता ब्रसेल्स में मिलेंगे और तय करेंगे कि यूरोप वाकई में कुछ कर सकता है या सिर्फ ‘बोलने भर का’ है. नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने बैठक से पहले ही माहौल साफ कर दिया. उन्होंने पुतिन के खतरे की तुलना एडोल्फ हिटलर से की और कहा कि हम रूस का अगला लक्ष्य हैं, और हम पहले से ही खतरे में हैं. रूस ने यूरोप में युद्ध वापस ला दिया है और हमें उसी पैमाने की तैयारी करनी होगी जैसा हमारे दादा-दादी ने किया था. (Europe Ukraine Trump Peace Plan Berlin Meeting in Hindi) जेलेंस्की ने कहा कि वे समझौता करने को तैयार हैं अब तक ट्रंप और यूरोप की नीतियों में काफी अंतर रहा है. ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन को शांति के लिए पहले रूस को अपने अनुसार क्षेत्रीय समझौते देने होंगे. वहीं यूरोप का कहना है कि सुरक्षा गारंटी तय किए बिना किसी भी क्षेत्रीय समझौते पर सहमति नहीं हो सकती. लेकिन कुछ प्रगति की उम्मीद भी है. जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि वे समझौता करने को तैयार हैं और नाटो में शामिल होने की मांग छोड़ सकते हैं, अगर उन्हें अलग तरह की सामूहिक सुरक्षा गारंटी दी जाए. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा गारंटियां, यूरोपीय सहयोगियों से हमारी सुरक्षा गारंटियां, और कनाडा व जापान जैसे देशों से मिली सुरक्षा गारंटियां ये हमें रूसी आक्रमण को रोकने का अवसर देती हैं. ये भी पढ़ें: बालकनी से खड़े-खड़े एलियंस उठा ले गए रूसी गवर्नर को! 27 साल बाद फिर उड़ाने वाला दावा वायरल, बोले- शतरंज इंसानों की खोज नहीं ताइवान में स्पोर्ट्स कर रहा था जापानी अधिकारी, भड़क गया चीन, पूर्व सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के चीफ पर लगाया बैन The post ट्रंप की रूस-हितैषी शांति योजना से यूक्रेन को बचा पाएगा यूरोप? बर्लिन में अहम बैठक, डोनबास पर सियासी जंग तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Optical Illusion: दिमाग का पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा चिंटू की भीड़ में पिंटू को ढूंढ़ने में; क्या आप खोज पाएंगे?

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते-करते आपको डेली कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटो या रील्स दिख जाती होंगी. ज्यादातर इल्यूजन में उन्हें हल करने के लिए एक लिमिटेड समय दिया जाता है और उसी वक्त के अंदर जवाब ढूंढना होता है. कई बार तो ऐसी पहेलियां सामने आती हैं जिनका सही जवाब खोजते-खोजते मानो पूरा दिन निकल जाए. लेकिन इस बार हम आपके लिए एक काफी आसान ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं. इसमें आपको ढेर सारे चिंटू के बीच छुपा हुआ एक पिंटू पहचान कर बताना है. Optical Illusion: चिंटू की भीड़ में ढूंढिए पिंटू चिंटू की भीड़ में आपको पिंटू ढूंढ़ना है. इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर के चारों तरफ हर जगह सिर्फ चिंटू ही नजर आ रहा होगा, लेकिन इन्हीं चिंटू के बीच कहीं न कहीं एक पिंटू छिपा हुआ है. अब आपका टास्क है उस छिपे हुए पिंटू को ढूंढ़कर दिखाना. क्या आपको इस फोटो में कहीं पिंटू दिख रहा है? इस ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो में पिंटू ढूंढिए कई लोग खुद को तेज दिमाग और तेज नजरों वाला मानते हैं, लेकिन अब तक बहुत से लोग इस तस्वीर में पिंटू नहीं ढूंढ़ पाए हैं. वहीं जिनकी आंखें जल्दी डिटेल पकड़ लेती हैं और दिमाग तेज चलता है, वे लोग चिंटू की भीड़ में पिंटू को आसानी से खोज लेते हैं. अगर आपकी नजर तेज है तो आपको भी पिंटू जल्दी मिल जाना चाहिए. और अगर अभी तक जवाब नहीं मिला, तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि थोड़ी और प्रैक्टिस से आपकी नजर और तेज हो जाएगी. Optical Illusion: अब तक नहीं मिला पिंटू? अगर आप काफी देर से ढूंढ रहे हैं और फिर भी सही जवाब नहीं मिला, तो चिंता मत कीजिए. हम आपकी मदद कर देते हैं. नीचे दी गई तस्वीर में चिंटू की भीड़ के बीच पिंटू छिपा हुआ है. और अगर आपको जवाब पहले ही मिल गया है, तो अब अपनी आंखों की परख भी कर सकते हैं कि आपने सही देखा या नहीं. लाल रंग के घेरे में पिंटू लिखा है. लाल रंग के घेरे में है पिंटू यह भी पढ़ें: Optical Illusion: ठंडी की भीड़ में छिपा है झंडी, क्या आप 10 सेकंड के अंदर ढूंढ़ने पाएंगे The post Optical Illusion: दिमाग का पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा चिंटू की भीड़ में पिंटू को ढूंढ़ने में; क्या आप खोज पाएंगे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्र में सवर्ण तो प्रदेश में वैश्य समाज के हाथ में भाजपा की कमान, कौन हैं बिहार के नए अध्यक्ष 

BJP Bihar President: हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बनाने के बाद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है. बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दरभंगा विधानसभा के विधायक संजय सरवागी हैं. संजय सरवागी वैश्य समुदाय से आते हैं तो वही नितिन नबीन कायस्थ (सवर्ण) हैं. पहले ये दायित्व दिलीप जायसवाल के पास था. दिलीप जायसवाल साल भर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले.  कौन हैं संजय सरावगी ? 28 अगस्त 1969 को जन्मे संजय सरावगी 55 साल के हैं और वैश्य समुदाय से संबंध रखते हैं. वे भाजपा के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में शामिल माने जाते हैं और कारोबारी वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है. मिथिलांचल की नेतृत्व में दरभंगा का विशेष महत्व रहा है, जहां संजय सरावगी का प्रभाव भी देखा जाता है.  विद्यार्थी परिषद से हुई शुरुआत  दरभंगा के गांधी चौक के रहने वाले संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है. छात्र जीवन से ही उन्होंने नेतृत्व में कदम रख दिया था और अपनी नेतृत्वक यात्रा की शुरुआत भाजपा के छात्र संगठन अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से की. Also read: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के चीफ, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह 2005 से लगातार विधायक  साल 1995 में भाजपा से जुड़े संजय सरावगी पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव लड़े. राजद के सुल्तान अहमद के बाद वो दरभंगा से मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 का विधानसभा चुनाव लगातार जीतते रहे हैं. वो 6 बार लगातार दरभंगा से विधायक चुने जाते रहे हैं.  The post केंद्र में सवर्ण तो प्रदेश में वैश्य समाज के हाथ में भाजपा की कमान, कौन हैं बिहार के नए अध्यक्ष  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top