Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए सांप और छिपकली, दोनों में भयंकर लड़ाई, वायरल वीडियो में देखिए कौन जीता मुकाबला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप और बड़ी प्रजाति की छिपकली के बीच जबरदस्त लड़ाई का सीन है. महज 27 सेकंड के वीडियो में दोनों काफी खूंखार होकर एक दूसरे को काट रहे हैं. उनकी दिल दहला देने वाली आवाज भी जंगल में गूंज रही है. वीडियो को डरावना है और जंगल में जिंदा रहने के लिए जारी संघर्ष को दर्शा रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है. pic.twitter.com/baWqyO4eBW — Damn Nature You Scary (@AmazingSights) December 14, 2025 छिपकली और सांप में भयंकर लड़ाई वीडियो में दिख रहा है कि छिपकली और सांप के बीच भयंकर जंग छिड़ी हुई है. दोनों एक पेड़ पर लड़ाई कर रहे हैं. छिपकली ने सांप की गर्दन पकड़ रखा है तो सांप उसके आगे के पैर पर हमला करता दिख रहा है. दोनों डराने वाली आवाज भी निकाल रहे हैं. अपनी पूरी ताकत से दोनों जानवर एक दूसरे को काटने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि पहले छिपकली सांप पर जोरदार हमला करती है. उसके दांत सांप की त्वचा को जोर से पकड़े हुए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि हमला इतना जोरदार है कि सांप की चीख निकल जाती है. इसके बाद सांप भी पलटवार करता दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहा वीडियो जंगल के एक सूखे पर पेड़ पर दोनों जानवरों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. @AmazingSights के आईडी से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 1.60 लाख लोगों ने देख लिया है. 27 सेकंड के वीडियो में दोनों प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर तीखा हमला करने नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा है कि इस लड़ाई में विजेता कौन हुआ. हालांकि वीडियो में किसी को जीतते या हारते नहीं दिखाया गया है. इस बीच कुछ यूजर्स का कहना है कि आखिर में सांप ही यह लड़ाई जीतेगा. Also Read: कुत्तों को महंगा पड़ गया बैल से पंगा लेना, WWE स्टाइल में उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख आ जाएगी हंसी The post Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए सांप और छिपकली, दोनों में भयंकर लड़ाई, वायरल वीडियो में देखिए कौन जीता मुकाबला? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए. सबसे पहले पीएम मोदी जॉर्डन पहुंचे. अम्मान में उनका जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर जॉर्डन की 2 दिन की यात्रा पर हैं. पीए मोदी के दौरे का मकसद  अरब देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है. उनकी यह यात्रा हिंदुस्तान और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है. पीएम मोदी के तीन देशों के चार दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव जॉर्डन है.  इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे. #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन के अम्मान पहुंचे। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर जॉर्डन की 2 दिन की यात्रा पर हैं। (सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/JkkEvOYSn6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2025 किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन से मिलेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी आज शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से भी मुलाकात करेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. प्रधानमंत्री जॉर्डन में हिंदुस्तानीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे और देश के युवराज के साथ पेत्रा शहर का दौरा करेंगे, जो हिंदुस्तान के साथ प्राचीन व्यापारिक संबंधों को साझा करने वाला एक ऐतिहासिक शहर है.  विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की यह पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है. इससे पहले पीएम मोदी फरवरी 2018 में फलस्तीन जाते समय जॉर्डन में कुछ देर रूके थे. हिंदुस्तान जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हिंदुस्तान और जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं. साथ ही दिल्ली अम्मान का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार का मूल्य 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर है. जॉर्डन हिंदुस्तान को उर्वरकों, विशेष रूप से फॉस्फेट और पोटाश का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है. इस अरब देश में 17,500 से अधिक हिंदुस्तानीय प्रवासी रहते हैं, जो कपड़ा, निर्माण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं. इथियोपिया और ओमान की भी यात्रा करेंगे पीएम मोदी दो दिवसीय जॉर्डन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया और ओमान की भी यात्रा करेंगे. दोनों देशों के साथ हिंदुस्तान का मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं. इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और लोकतंत्र की जननी के रूप में हिंदुस्तान की यात्रा और हिंदुस्तान-इथियोपिया साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती है, इस पर अपने विचार साझा करेंगे. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से भी बातचीत करेंगे और हिंदुस्तानीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे. सोमवार को पीएम मोदी ने बताया कि अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में वो ओमान सल्तनत की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा हिंदुस्तान और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है. (भाषा इनपुट) Also Read: मनरेगा की जगह लेगा G Ram G, 125 दिन रोजगार की गारंटी, नया कानून लाने की तैयारी में प्रशासन The post PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी को ओपन चैलेंज, मलेशियाई कप्तान ने कहा – हम उसे फंसा लेंगे

U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में जमकर रन बनाए हैं और इस साल वे हर तरफ छाए हुए हैं. 14 साल के वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए अपनी पहचान बनाई और अब युवा क्रिकेट स्पोर्ट्सों में इंटरनेशनल गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन बनाकर युवा वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (14 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और सिर्फ पांच रन ही बना पाए. अब उन्हें अगले मुकाबले से पहले मलेशिया की टीम ने ललकारा है. U19 Asia Cup Vaibhav Suryavanshi gets open challenge Malaysian captain says We trap him मलेशिया के अनुभवी गेंदबाज रोकेंगे सूर्यवंशी को युवा खिलाड़ी सूर्यवंशी अब पाकिस्तान के खिलाफ हुई गलती को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगा, क्योंकि हिंदुस्तान अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में मलेशिया का सामना करने के लिए तैयार है. मैच से पहले, मलेशिया के कप्तान डीज पात्रो ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे एक सुनियोजित योजना के साथ मैदान में उतरेंगे और सूर्यवंशी को बेकाबू नहीं होने देंगे. पात्रो को भरोसा है कि उनके गेंदबाज सूर्यवंशी को अपनी जाल में फंसा लेंगे. आईपीएल में किसी हिंदुस्तानीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाने के बाद से, सूर्यवंशी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में स्पोर्ट्सने का अनुभव प्राप्त किया और यह युवा खिलाड़ी अक्सर जीत हासिल करने में सफल रहा है. सूर्यवंशी को रोकने के लिए बनाई रणनीति हालांकि, मलेशियाई कप्तान पात्रो का मानना ​​है कि उनकी टीम सूर्यवंशी को नियंत्रण में रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी एक उभरते सितारे हैं, लेकिन हमने अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का इस्तेमाल करके उन्हें फंसाने की रणनीति बनाई है. हम हिंदुस्तान के खिलाफ स्पोर्ट्सने के लिए बेहद उत्साहित हैं और हमारे गेंदबाजों को उन्हें रोकने के लिए फील्डिंग सेट करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’ टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा उन्होंने आगे कहा कि हमने इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए काफी गहन प्रशिक्षण किया है. यहां स्पोर्ट्सना हमारे लिए बहुत मायने रखता है. अंडर-19 एशिया कप में हिंदुस्तान का जलवा आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली हिंदुस्तानीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार शुरुआत करते हुए यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों मैच जीते है. टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब देखना यह है कि हिंदुस्तानीय टीम के सामने कौन सी टीम आएगी. पहले दो मैचों में हिंदुस्तान की बड़ी जीत के बावजूद, मलेशिया के कप्तान को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उनका कहना है कि वे बड़े मैच के दिन प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘इस साल मैंने मलेशिया अंडर-16 टीम की कप्तानी की और अब अंडर-19 टीम का नेतृत्व कर रहा हूं. मैं अपने माता-पिता के बिना यह सब नहीं कर पाता. मेरी मां पिछले 10 सालों से मुझे हर दिन ट्रेनिंग के लिए ले जाती रही हैं. मैं मैदान पर डेविड वॉर्नर की आक्रामकता की प्रशंसा करता हूं. वह मेरे आदर्श हैं और मैंने उन्हें सम्मान देने के लिए जर्सी नंबर 31 को चुना है.’ ये भी पढ़ें… IND U19 vs PAK U19: इंडियन खिलाड़ियों ने फिर अपनाई नो हैंडशेक नीति, ताकते रह गए पाकिस्तानी अच्छा लग रहा है, लेकिन…, Google पर विराट कोहली को पछाड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्रतिक्रिया The post U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी को ओपन चैलेंज, मलेशियाई कप्तान ने कहा – हम उसे फंसा लेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली, राज कुमार गोयल CIC नियुक्त

Ashutosh Chaturvedi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में सोमवार को शपथ दिलाई. कार्मिक मंत्रालय ने बताया- केंद्र प्रशासन ने 15 दिसंबर, 2025 की दोपहर से आशुतोष चतुर्वेदी, पीआर रमेश, संजीव कुमार जिंदल, खुशवंत सिंह सेठी, सुरेंद्र सिंह मीना, स्वागत दास, सुधा रानी रेलंगी और जया वर्मा सिन्हा को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी नामों की सिफारिश की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने 8 नये सूचना आयुक्त और राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने की सिफारिश की थी. समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे. The Central government also appointed Ashutosh Chaturvedi, PR Ramesh, Sanjeev Kumar Jindal, Khushwant Singh Sethi, Surendra Singh Meena, Swagat Das, Sudha Rani Relangi and Jaya Varma Sinha as the Information Commissioners in the Central Information Commission with effect from… — ANI (@ANI) December 15, 2025 कौन हैं राज कुमार गोयल? गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर के 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी हैं. वह 31 अगस्त को विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी कार्य किया और केंद्र तथा पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे. 13 सितंबर से खाली था मुख्य सूचना आयुक्त का पद मुख्य सूचना आयुक्त का पद 13 सितंबर को हीरालाल सामरिया का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हुआ था. सूचना कार्यकर्ताओं के अनुसार, नव निर्वाचित मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने पर 9 वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद ऐसा होगा जब आयोग पूरी क्षमता से काम करेगा. आयोग की अध्यक्षता मुख्य सूचना आयुक्त करते हैं और इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं. वर्तमान में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं. सूचना आयुक्तों की पूरी सूची अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड की पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिन्हा, खुफिया ब्यूरो, गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हिंदुस्तानीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी स्वागत दास, तत्कालीन केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी संजीव कुमार जिंदल, पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीणा और हिंदुस्तानीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी की सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई थी. वरिष्ठ पत्रकार पी आर रमेश एवं आशुतोष चतुर्वेदी बने सूचना आयुक्त वरिष्ठ पत्रकार पी आर रमेश एवं आशुतोष चतुर्वेदी तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की सदस्य (कानूनी) सुधा रानी रेलंगी को भी समिति द्वारा सूचना आयुक्तों के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है. The post वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली, राज कुमार गोयल CIC नियुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिम वालों के लिए खुशखबरी! बिना तेल-बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकोड़ा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

Bread Pakora Recipe: ठंड के मौसम में शाम की हल्की भूख लोगों को समोसे, पकौड़े की ओर खींचती है. क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट होती है. लेकिन हर रोज इसे खाना सेहत के नजरिये से सही नहीं है. क्योंकि ब्रेड ज्यादातर मैदे का होता है जो शरीर के लिए ठीक नहीं रहता है. इसके अलावा डीप फ्राइड भी हेल्थ के अच्छा नहीं रहता है. क्योंकि यह मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. और जिम जाने वाले लोग तो इसे खाने बचते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप बिना ब्रेड और तेल के भी ब्रेड पकोड़ा बना सकते हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि बिना ब्रेड के ब्रेड पकोड़ा बनाना कैसे संभव है. तो आज हम इसी के बारे में आपको बताएंगे. और यह नुस्खा हम अपने मन नहीं बताने जा रहे हैं बल्कि यह रेसिपी मशहूर शेफ कुनाल कपूर ने बतायी है. यह ऐसा तरीका है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में 30 से 40 मिनट से ज्यादा नहीं लगेंगे. आइये जानते हैं बनाने का तरीका सामग्री (Ingredients) बेसन- 2 कप दही- ½ कप पानी- लगभग 1½ कप कटा प्याज- ¼ कप हरी मिर्च- 1 चम्मच (कटी हुई) अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ) हरा धनिया- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- ½ चम्मच मिर्च पाउडर- 1 चम्मच जीरा- 1 चम्मच कसूरी मेथी पाउडर- ½ चम्मच नमक- स्वादानुसार बेकिंग सोडा / ईनो- 1 चुटकी चाट मसाला – स्वादानुसार हल्का तेल- तवे/सैंडविच मेकर/कढ़ाही पर लगाने के लिए Also Read: Dahi Boondi Chaat Recipe: खट्टे-मीठे और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी ये दही बूंदी चाट बनाने का तरीका (Step by Step) ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको बैटर तैयार करना होगा. इसके लिए एक बड़े बर्तन में बेसन, दही डाल दें. फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर, जीरा, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद उसमें पानी मिलाकर घोल को गाढ़ा सा बैटर बनाएं. अब उसमें बेकिंग सोडा डालें और इसे हल्का मिलाएं. ध्यान रखें 2 कप बेसन के लिए सिर्फ 1 चुटकी (¼ टीस्पून से भी कम) बेकिंग सोडा काफी है. अब सैंडविच मेकर में हल्का तेल स्प्रे करें, बैटर डालें और सुनहरा होने तक पकाएं. अगर सैंडविच मेकर नहीं है तो नॉन-स्टिक तवे, अप्पे पैन, कढ़ाही, का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने पास उपलब्ध बर्तन को गर्म करना होगा. जब गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को गोल-गोल डालकर दोनों तरफ सेंकें. अब इसे आप धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी के साथ गर्मा गरम परोसे. लीजिए आपका बिना ब्रेड के पकोड़ा तैयार हो गया है. इस डिश की खास बातें इसमें ब्रेड और डीप फ्राई के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं यह हल्का होने के साथ साथ हेल्दी स्नैक है. जो आसानी से पचेगा घर में आसानी से बन जाता है. जिससे घर के सभी लोग पसंद करेंगे View this post on Instagram A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal) Also Read: Sarso ka Bhujiya Recipe in Hindi: मिनटों में बनाए बिहारी स्टाइल सरसों का भुजिया The post जिम वालों के लिए खुशसमाचारी! बिना तेल-बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकोड़ा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Beauty Tips: आज के समय में आपको मार्केट में कई इस तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो इस बात का दावा करते हैं कि वे आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं. इन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक है सीरम. मार्केट में मिलने वाले जो सीरम होते हैं वे काफी हद तक फायदेमंद तो होते हैं लेकिन इनके साथ जो एक प्रॉब्लम होती है वह है इनकी कीमत. दुकानों में मिलने वाले ये सीरम महंगे तो होते ही हैं बल्कि कई बार ऐसा भी होता है कि ये आपको सूट भी नहीं करते हैं. कई बार तो इनके इस्तेमाल से आपको फायदा न होकर नुकसान भी हो सकता है. आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो इसलिए हम आपके साथ दादी-नानी के कुछ खास नुस्खे शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को हजारों रुपये खर्च किये बिना ही खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते हैं. दादी-नानी के ये नुस्खे पूरी तरह से नेचुरल हैं और अगर सही तरीके से इनका इस्तेमाल किया जाए तो ये महंगे सीरम्स को भी टक्कर दे सकते हैं. हल्दी और दूध का लेप अगर आप अपनी स्किन को साफ करके उसे नैचुरली ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो हल्दी और दूध के लेप का इस्तेमाल आपको अपने चेहरे पर जरूर करना चाहिए. इस नुस्खे का इस्तेमाल हमारी दादी-नानी उस समय से करती आ रही हैं जब सीरम का नाम किसी को पता भी नहीं था. इस लेप को तैयार करने के लिए आपको थोड़े से कच्चे दूध में चुटकीभर हल्दी मिला लेना है. जब यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो आपको इसे अपने चेहरे ओर अच्छे से लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. लास्ट में आपको अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से रगड़ते हुए धो लेना है. बता दें हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं और दूध आपकी स्किन को न्यूट्रिशन देता है. यह भी पढ़ें: Rice Flour for Beautiful Skin: चावल के आटे से पाएं ग्लोइंग और फ्लॉलेस चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका बेसन और गुलाब जल का पैक बेसन और गुलाब जल के फायदों के बारे में हमें शायद आपको बताने की जरूरत नहीं है. बेसन का इस्तेमाल स्किन को अंदर से क्लीन करने के लिए किया जाता है जबकि गुलाब आपकी स्किन को ठंडक देने का काम करता है. आप अगर चाहें तो इसका इस्तेमाल एक फेसवॉश की तरह कर सकती है. इस होममेड फेसवॉश को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए अपने चेहरे को धो लें. सिर्फ कुछ बार इस नुस्खे को अपनाकर आप स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाकर इसे बिलकुल फ्रेश और एनर्जेटिक बना सकती हैं. मलाई और शहद का कमाल अगर आपकी स्किन ड्राई और बिलकुल ही बेजान है तो इन दोनों ही चीजों से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं है. जब आप चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज्ड होती है वहीं, शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है. अपनी स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड बनाने के लिए आपको इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लेना है. करीबन 20 मिनट इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में नॉर्मल पानी से धो लेना है. सिर्फ कई बार इसके इस्तेमाल से ही आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है. नारियल तेल की हल्की मालिश नारियल तेल को सिर्फ आपके बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप अपनी स्किन को न्यूट्रिशन देना चाहती हैं और चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपको इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर हर रात सोने से पहले जरूर करना चाहिए. सोने से पहले हल्के हाथों से अपनी स्किन की मसाज नारियल के तेल से करें और अगली सुबह चेहरे को धो लें. यह भी पढ़ें: Home Facial Guide: पार्लर नहीं, घर पर ही 5 स्टेप्स में पाएं गोरी और निखरी त्वचा! बिना पैसे खर्च किये चेहरे को बनाएं खूबसूरत The post Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: रितेश पांडे का इमोशनल सॉन्ग ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ इंटरनेट पर फिर छाया, पार किए 365 मिलियन व्यूज

Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर रितेश पांडे ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. उनकी दमदार आवाज और इमोशनल गानों ने उन्हें युवाओं से लेकर हर वर्ग के दर्शकों का फेवरेट बना दिया है. रितेश पांडे के गाने अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचाते नजर आते हैं. इसी बीच उनका एक पुराना सुपरहिट गाना ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. करियर के शुरुआती दौर में गाया गया यह गाना रिलीज होते ही बंपर हिट साबित हुआ था और अब सालों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत और व्यूज बताते हैं. ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ गाने की टीम और व्यूज यह गाना 9 सितंबर 2017 को Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. समाचार लिखे जाने तक इस गाने को 365 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सबूत है. गाने में रितेश पांडे के साथ खुशबू तिवारी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया है. म्यूजिक डायरेक्शन आशीष वर्मा और वीडियो डायरेक्शन आशीष यादव ने संभाला है. वहीं, गाने को खूबसूरत अंदाज में सजाने का काम कोरियोग्राफर सुनील रॉक ने किया है. हालांकि गाने के बोल द्विअर्थी हैं, लेकिन इसकी मधुर धुन और भावुक गायकी ने इसे लोगों की जुबां पर चढ़ा दिया. यही वजह है कि यह गाना आज भी शादी-ब्याह और खास मौकों पर बजता नजर आता है. गाने की कहानी और इमोशनल कनेक्शन गाने की कहानी एक अधूरे प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें रितेश पांडे की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका की शादी किसी और से हो जाती है. जब रितेश उसे याद कर कॉल करते हैं, तो वह अपनी नई जिंदगी में व्यस्त रहती है. इसी दर्द में डूबकर रितेश कहते हैं कि वह अपने पिया यानी पति से पहले उनकी थी. रितेश पांडे की दर्दभरी आवाज और गाने में छुपी तड़प हर उस इंसान से जुड़ जाती है, जिसका प्यार अधूरा रह जाता है. यही इमोशनल टच इस गाने को सालों बाद भी खास बनाए हुए है. यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ शिल्पी राज का ‘हिमालय के चोटी’, मनीषा यादव की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज The post Piyawa Se Pahile Bhojpuri Song: रितेश पांडे का इमोशनल सॉन्ग ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ इंटरनेट पर फिर छाया, पार किए 365 मिलियन व्यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गजब बेइज्जती! BBL डेब्यू में शाहीन अफरीदी को अंपायर ने बीच ओवर में गेंदबाजी से हटाया, VIDEO वायरल

Shaheen Afridi: बाबर आजम की तरह ही शाहीन शाह अफरीदी का भी बिग बैश लीग (BBL) में सोमवार को जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में डेब्यू मैच बेहद खराब रहा. मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ ब्रिस्बेन हीट की ओर से स्पोर्ट्स रहे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को एक ही ओवर में दो खतरनाक गेंदें फेंकने के बाद गेंदबाजी से हटा दिया गया. पाकिस्तान के वनडे कप्तान, 25 वर्षीय अफरीदी ने 2.4 ओवर में 43 रन लुटा दिए और गेंदबाजी क्रीज से हटाए जाने के बाद उनका दिन और भी बदतर हो गया. यह घटना मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के 18वें ओवर में घटी, जब उन्होंने कमर की ऊंचाई पर दो नो-बॉल फेंकीं. Shaheen Afridi removed from bowling mid-over by umpire during BBL debut video viral एक ही ओवर में फेंकी दो खतरनाक गेंदें पहली नो-बॉल ओवर की तीसरी गेंद पर फेंकी गई. टिम सीफर्ट ने किसी तरह दो रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. ओवर की पांचवीं वैध गेंद पर एक और कमर की ऊंचाई वाली नो-बॉल फेंकी गई. ऊंची फुल टॉस गेंद ने बाएं हाथ के बल्लेबाज ओलिवर पीक को भी बचाव करने पर मजबूर कर दिया और गेंद विकेटकीपर जिमी पियर्सन को भी चकमा दे गई. इससे बल्लेबाजों को दो रन बनाने का मौका मिल गया. अफरीदी ने लगभग तुरंत ही माफी मांग ली; हालांकि, मैदान पर मौजूद अंपायर ने ब्रिस्बेन हीट के कप्तान नाथन मैकस्वीनी से सलाह लेने के बाद उन्हें गेंदबाजी से बाहर कर दिया. Wow. On his BBL debut, Shaheen Afridi has been removed from the attack! #BBL15 pic.twitter.com/IhDLsKFfJi — KFC Big Bash League (@BBL) December 15, 2025 इसके बाद मैकस्वीनी खुद गेंदबाजी करने आए और ओवर की आखिरी दो गेंदें फेंकीं. शाहीन के खराब प्रदर्शन के कारण ही रेनेगेड्स ने निर्धारित बीस ओवरों में 212/5 का स्कोर बनाया. बाबर, अफरीदी के बाद मोहम्मद रिजवान भी बीबीएल में फ्लॉप रहे. आज शाहीन का सामना अपने ही साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान से था, क्योंकि विकेटकीपर मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. पाकिस्तान के पूर्व सफेद गेंद कप्तान शुरुआत में नाकाम रहे और 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना पाए. अंत में पैट्रिक डूली ने उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. अफरीदी ने जमकर लुटाए रन, रविवार को बाबर भी फेल इससे पहले, बाबर आजम भी अपने बीबीएल डेब्यू में फेल रहे थे, क्योंकि उन्होंने रविवार को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए पांच गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए थे. शाहीन की बात करें तो, उन्होंने अपने पहले ओवर में ही नौ रन लुटा दिए, जिसमें टिम सीफर्ट ने दो चौके लगाए. इसके बाद वे 13वें ओवर में गेंदबाजी करने लौटे, लेकिन एक बार फिर रन लुटाते हुए एक छक्का और दो चौके खाकर 19 रन दे बैठे. इस साल की शुरुआत में, शाहीन को रिजवान के स्थान पर पाकिस्तान का वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था. IPL Auction 2026: कब-कब मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, जानें टॉप 5 में के बारे में IPL Auction 2026: BCCI ने किया नियम मेंं बदलाव, ऑक्शन में नया टाई ब्रेकर रुल क्या बदलेगा पूरा स्पोर्ट्स! The post गजब बेइज्जती! BBL डेब्यू में शाहीन अफरीदी को अंपायर ने बीच ओवर में गेंदबाजी से हटाया, VIDEO वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में बिहार के लाल का कमाल! भाजपा कार्यालय में हुए जोरदार स्वागत में खड़े रहे अमित शाह और जेपी नड्डा 

Nitin Nabin Grand Welcome in BJP Headquarter: बिहार के पटना जिले से बांकीपुर विधानसभा के विधायक और बिहार प्रशासन में सड़क निर्माण एवं नगर विकास विभाग के मंत्री नितिन नबीन के हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोमवार को उनका दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ. मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके स्वागत में खड़े दिखे.  अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत किया. नितिन नबीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया.  #WATCH | Newly appointed working president of the BJP, Nitin Nabin, pays tributes to Dr Shyama Prasad Mukherjee and Pandit Deen Dayal Upadhyaya at the party headquarters in Delhi pic.twitter.com/T00IffW9Ys — ANI (@ANI) December 15, 2025 जेपी नड्डा ने कुर्सी पर बैठाया  बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में पदभार संभाला. जेपी नड्डा ने उन्ही कुर्सी पर बैठाया और कई अन्य दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहे.  #WATCH | Delhi: Nitin Nabin, newly appointed working president of the BJP, takes charge at the party headquarters in Delhi, in the presence of Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, and other party leaders pic.twitter.com/1bBAKqb0oC — ANI (@ANI) December 15, 2025 रविशंकर प्रसाद ने दी बधाई नितिन नवीन के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने पर, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “नितिन नवीन को बधाई. वह एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं. वह पांच बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने अपने काम से आज जो मुकाम हासिल किया है, उसी वजह से पार्टी ने इस समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानित किया है, और ऐसा सिर्फ बीजेपी में ही हो सकता है.” Also read: नितिन नबीन को एक और बड़ी जिम्मेदारी! डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के नेताओं ने दी बधाई   नित्यानंद राय ने क्या कहा ?  नितिन नवीन के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने पर, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “उन्हें संगठन और प्रशासन दोनों का अनुभव है, और वह बहुत ही सरल व्यक्ति हैं, लेकिन वह अविश्वसनीय रूप से मेहनती भी हैं.” The post दिल्ली में बिहार के लाल का कमाल! भाजपा कार्यालय में हुए जोरदार स्वागत में खड़े रहे अमित शाह और जेपी नड्डा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 399687 बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

औरंगाबाद शहर. पल्स पोलिया अभियान का आगाज मंगलवार से होगा. 16 से 20 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत घर-घर जाकर 399687 बच्चों को खुराक दी जायेगी. सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्रीअनुग्रह मिडिल स्कूल से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिककारी डॉ मिथिलेश प्रसाद सिंह, यूनिसेफ एसएमसी नैयर उल आजम, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ नकी, जिला टीबरोक्लॉसीस पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह व विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली समाहरणालय होते हुए वापस विद्यालय में पहुंची. इस दौरान रैली में सैंकड़ों छात्र–छात्राएं शामिल हुए. रैली के बाद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया, जिसमें बताया कि इन पांच दिनों में 454170 घरों तक टीम पहुंचेगी. इस दौरान 399687 बच्चों को पोलियो से सुरक्षा के लिए खुराक से दी जायेगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले में 89 सब डीपो में 940 घर-घर दल, 160 ट्रांजिट दल व 24 मोबाइल दल कार्यरत हैं. दलों के पर्यवेक्षण के लिए 346 पर्यवेक्षक कार्यरत रहेंगे. रैली के दौरान अरसी अली, स्वास्थ्य प्रबंधक शाहिन अख्तर, यूनिसेफ के ब्लॉक मोबिलाइजेशन को-आर्डिनेटर श्याम किशोर, दीपक सिन्हा, अजय कुमार, धीरज कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एफएम नितेंद्र मिश्रा, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से चंदन कुमार और जितेंद्र कुमार के साथ-साथ विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 399687 बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top