Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंटा का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा भंडारण, मरीजों को दी जा रही सेवाओं व अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने स्वास्थ्य पदाधिकारी व कर्मियों को मरीजों को समय पर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने केंद्र में नियमित उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता व साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने पर विशेष बल दिया. इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र में आये मरीज व उनके परिजनों से संवाद किया और केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र के पदाधिकारी व कर्मियों को कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर कई शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए भगवानपुर के शारीरिक शिक्षक बने दल प्रबंधक

अयोध्या में 20 से 24 दिसंबर तक होगा राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो आयोजन भगवानपुर. राष्ट्रीय खो-खो अंडर-17 बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण द्वारा उच्च विद्यालय भगवानपुर के शारीरिक शिक्षक महावीर कुमार सिंह का दल प्रबंधक के पद पर चयन किया गया है. 20 से 24 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो अंडर-17 बालक व बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसी को लेकर महावीर कुमार सिंह को राज्य दल का टीम मैनेजर बनाया गया है. इसके साथ ही स्पोर्ट्सो इंडिया स्मॉल सेंटर, बक्सर के रोहित कुमार बहेरा को बालक वर्ग का प्रशिक्षक तथा स्पोर्ट्सो इंडिया स्मॉल सेंटर, बेगूसराय की सीमा कुमारी को बालिका वर्ग का ट्रेनर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर कंकड़बाग पटना द्वारा पत्रांक संख्या 6389 के माध्यम से प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया गया है. जारी पत्र के अनुसार निदेशक स्पोर्ट्स विभाग पटना, बिहार व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रतिनियुक्त किये गये दल प्रबंधक 20 से 24 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में राज्य दल की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायेंगे. साथ ही दल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्षिक स्पोर्ट्स कार्यक्रम 2025-26 के तहत प्रतिनियुक्त किये गये दोनों प्रशिक्षकों व टीम मैनेजर को प्रावधानित मानदेय, भोजन, स्पोर्ट्स पोशाक सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार दी जायेगी. शारीरिक शिक्षक महावीर कुमार सिंह को राज्य स्तरीय टीम का दल प्रबंधक चुने जाने पर प्लस टू उच्च विद्यालय भगवानपुर के प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र सिंह सहित वरिष्ठ शिक्षक उपेंद्र पांडेय, बलवंत सिंह, अरुण कुमार, अवधेश प्रसाद, मनोज चौबे, रामप्रसाद सिंह, रमेश निषाद, रवि शंकर शास्त्री, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, सुनील सिंह, विनय सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है. साथ ही 20 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए भगवानपुर के शारीरिक शिक्षक बने दल प्रबंधक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने जनता दरबार में एसपी से लगायी गुहार

कहा- खाद-बीज की किल्लत से खेती प्रभावित, ब्लैक में खरीदने को मजबूर किसान एसपी ने समस्याएं डीएम तक पहुंचाने और त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा रामगढ़. रविवार की देर शाम कुढ़नी थाना परिसर में जिले के पुलिस कप्तान एसपी हरि मोहन शुक्ला द्वारा आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के दर्जनों किसान पहुंचे और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. इस दौरान खेती के पीक सीजन में खाद और बीज की किल्लत को लेकर किसानों का दर्द खुलकर सामने आया. किसानों ने बताया कि खाद की भारी कमी के कारण खेती पिछड़ रही है. मजबूरी में उन्हें बाजार से ब्लैक में महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. किसानों ने आग्रह किया कि इस ज्वलंत समस्या को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा जाये, ताकि खाद की कालाबाजारी से राहत मिल सके. जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों के कई मामले भूमि विवाद से जुड़े भी सामने आये, जो महीनों से लंबित पड़े हैं. ग्रामीणों ने इन मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की. किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद एसपी हरि मोहन शुक्ला ने आश्वासन दिया कि खाद की किल्लत से जुड़ी शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा जायेगा. वहीं, भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए अंचल के सीओ और एसडीएम को भी अवगत कराया जायेगा. छोटे-छोटे अन्य विवादों को थाने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास किया जायेगा. इस दौरान एसपी ने थाना के पदाधिकारियों के कार्यकलाप, पुलिस कर्मियों के व्यवहार सहित अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की. जनता दरबार में डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष आनंद कुमार, मुखिया जयप्रकाश राय, विश्वामित्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने जनता दरबार में एसपी से लगायी गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही दुर्गावती बाजार की सर्विस सड़क

अतिक्रमण से सर्विस सड़क व अंडरपास संकुचित, बढ़ी लोगों की परेशानी एनएच-19 की पुलिया मार्ग पर भी अतिक्रमण, हर वक्त हादसे की आशंका दुर्गावती. स्थानीय मुख्यालय बाजार की सर्विस सड़क, पुलिया के नीचे और आसपास के चौक-चौराहों पर ठेला, खोमचा व रावटी लगाकर दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण से सड़क लगातार सिकुड़ती जा रही है. इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. अतिक्रमण की स्थिति यह है कि जब लग्जरी वाहन, ट्रॉली लगे ट्रैक्टर जैसी बड़ी गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं, तो काफी जद्दोजहद और कठिनाई से गुजरना पड़ता है. कभी-कभी जाम की स्थिति इस कदर बन जाती है कि टेंपो, इ-रिक्शा और मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहनों की कतार लग जाती है. नतीजतन बाजार आने वाले लोगों को किसी न किसी रूप में अतिक्रमण का सामना करना ही पड़ता है. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालक भी परेशान हो जाते हैं. स्थिति यह हो गयी है कि कई बार ठेला-खोमचा वाले बीच सड़क तक आ जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भी कुछ पल रुककर यह सोचना पड़ता है कि आखिर निकलें तो किस ओर से बाजार की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. एनएच-19 की पुलिया मार्ग भी अछूता नहीं बाजार स्थित स्टेट बैंक और इंडियन बैंक के सामने एनएच-19 की दोनों पुलिया मार्ग पर भी अतिक्रमण का यही हाल है. यहां फुटकर और थोक सब्जी विक्रेताओं का अड्डा बना हुआ है. इस मार्ग से ट्रैक्टर या फोर व्हीलर जैसे वाहनों का आमने-सामने निकलना काफी मुश्किल हो जाता है. बताया जाता है कि पूर्व में यहां अनियंत्रित ट्रक और हार्वेस्टर जैसे वाहन एनएच से नीचे सर्विस सड़क पर आ गये थे, जिससे सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसके बावजूद घटनाओं को नजरअंदाज कर यहां दुकानें चला रहे हैं. बीते वर्ष इंडियन बैंक के सामने अंडरपास पुलिया के उत्तरी हिस्से तिरमुहानी के पास सड़क दुर्घटना में सावठ गांव की एक स्त्री की मौत हो गयी थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था. इसके बाद भी बढ़ते अतिक्रमण की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. एक ओर बाजार की सर्विस सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही है, तो दूसरी ओर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं को ताक पर रखकर लोग एनएच पथ के ढलान नीचे और सर्विस सड़क पर दुकानें चलाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में यहां हर वक्त सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है. शासन-प्रशासन की उदासीनता पर सवाल गौरतलब है कि इस सर्विस सड़क से आम लोगों के साथ-साथ शासन-प्रशासन का भी आवागमन होता रहता है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है. विगत वर्षों में अभियान चलाकर इस सर्विस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिससे सड़क चौड़ी और साफ-सुथरी हो गयी थी. लेकिन एक बार फिर लंबे अरसे से धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ने के कारण सड़क सिकुड़ती जा रही है. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार ने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है. ग्रामीण हाट-बाजारों के अतिक्रमण को हटाने का आदेश मिलने पर जांचोपरांत कानूनी प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही दुर्गावती बाजार की सर्विस सड़क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामपुर में जीविका रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में 1248 आवेदनों का पंजीयन

पंचायत प्रशासन भवन बेलांव में लगे 16 कंपनियों के काउंटर, युवाओं को मिला रोजगार अवसर रामपुर. जीविका गरीबी निवारण हेतु बिहार प्रशासन की पहल के तहत ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में ग्रामीण बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन सोमवार को पंचायत प्रशासन भवन बेलांव में किया गया. इसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक कुनाल कुमार शर्मा व बेलांव पंचायत मुखिया सीमा देवी ने किया. मेले का आयोजन प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई रामपुर द्वारा बीपीएम अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में किया गया. मेले में 16 कंपनियों के लिए 12 काउंटर बनाये गये थे. इसमें शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास, नन-मैट्रिक, मैट्रिक पास से उच्चतर अभ्यर्थियों का चयन स्व रोजगार, रोजगार व फ्री आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए किया गया. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित थी. चयनित अभ्यर्थियों को 9 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जायेगा. रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों ने अपना शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड या जीविका समूह का बचत पासबुक व सादे कागज पर लिखा बायोडाटा संबंधित काउंटर पर जमा किये. इसके बाद काउंटर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को गूगल स्कैनर से स्कैन कर आवेदकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया. मेले में टाटा मोटर्स क्वेस कॉर्प्स, ट्राइडेंट ग्रुप, डिक्सन अमधाने, एमआरएफ अमधाने, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फिलिप कार्ड, मनी ट्री, एल एंड टी कौशल, शरण प्रतिभूतियां, बीएसडीएम एलएनजे स्किल्स, बीएसडीएम एमपीआर मेमोरियल फाउंडेशन, रसेटी चैनपुर, डीआरसीसी भभुआ, महावीर हेल्थ केयर पटना, शिवम हेल्थ केयर दिल्ली, मंजुश्री टेक्नोपैक लिमिटेड निर्मला जॉब एजेंसी व ओएसएस प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया. रोजगार मेले में सभी कंपनियों द्वारा प्रथम चरण में 1248 आवेदनों का पंजीयन किया गया. प्रशिक्षण हेतु आरसेटी इवीएम एवं डीआरसीसी के लिए 305 युवक-युवतियों का चयन किया गया. मौके पर रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में जीविका कर्मी, जीविका दीदियां, जीविका सुपरवाइजर सहित हजारों आवेदक उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामपुर में जीविका रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में 1248 आवेदनों का पंजीयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मजदूर मोर्चा का धरना 335वें दिन भी जारी

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप किसान मजदूर मोर्चा का धरना 335वें दिन भी जारी रहा. उत्तर कोयल नहर को चालू कराने और नहर का पानी खेतों तक पहुंचाने की मांग को लेकर किसान 11 महीने से धरने पर बैठे है. अब तक धरना समाप्त करने के लिए किसी तरह की पहल नहीं की गयी है. इधर, 335वें दिन धरने की अध्यक्षता मुखिया लक्ष्मण यादव ने की व संचालन चंदेश्वर प्रसाद यादव ने किया. उन्होंने कहा कि उतर कोयल नहर की सभी शाखाओं आगरा, कोटवारा, चेई नवादा व कुटकुट डैम का सर्वेक्षण कार्य मोर्चा के शीर्ष मंडल द्वारा किया गया था. 15 जनवरी 2025 से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है. जब तक नहर में पानी नहीं आयेगा, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा. 11 माह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी ने सुधि नहीं ली. धरने के दौरान किसानों ने बताया कि 15 जनवरी 2026 को एक वर्ष हो जायेगा. इस दिन वे वर्षगांठ मनायेंगे. मौके पर लड्डू खान, डॉ तुलसी यादव, सिद्धि यादव, सत्येंद्र यादव, डॉ शिवनन्दन यादव, संतोष गिरी, विष्णु देव यादव, जयप्रकाश प्रजापति, बृजेश यादव, रणधीर सिंह, रामप्रवेश यादव, राजकुमार शर्मा, कमलेश कुमार नीरज, अजय यादव, उपेंद्र प्रसाद, युगल किशोर सिंह, रामस्पोर्ट्सावन सिंह, भोला प्रसाद वर्मा, नीतीश मिश्रा, महेश यादव, बालकुमार सिंह, अवधेश यादव, रामविलास मांझी, नागदेव यादव, बिगन यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मजदूर मोर्चा का धरना 335वें दिन भी जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैनपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भूमि पूजन, निर्माण कार्य शुरू

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया कार्यालय भवन, प्रशासनिक कार्यों में आयेगी तेजी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, लोगों में खुशी चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. सोमवार को प्रखंड परिसर में चिह्नित भूमि पर नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन का आयोजन किया गया. भूमि पूजन का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश द्वारा किया गया. इस अवसर पर बिहार प्रशासन के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया. भूमि पूजन के साथ ही नये भवन के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गयी, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गयी. लोगों का मानना है कि नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी और आम जनता को कई तरह की सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन में कुल तीन सभा कक्ष बनाये जायेंगे, जिससे बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों व अन्य प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में आसानी होगी. इसके साथ ही प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के लिए अलग-अलग कार्यालय का भी निर्माण किया जायेगा, ताकि जनप्रतिनिधियों को कार्य संचालन में सहूलियत मिल सके. उन्होंने बताया कि नये भवन में सभी प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी एक ही परिसर में बैठेंगे. इससे आम लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा. वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि वर्तमान प्रखंड कार्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है. सुरक्षा और सुविधा दोनों ही दृष्टिकोण से पुराना भवन अब उपयुक्त नहीं रह गया था. इसी को देखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा प्रदेश के कई प्रखंडों में नये प्रखंड कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. इसी क्रम में चैनपुर में भी नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है. मंत्री ने कहा कि भवन के निर्माण के बाद न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आयेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. सभी अधिकारी एक ही भवन में उपलब्ध रहेंगे, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और समय की भी बचत होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चैनपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भूमि पूजन, निर्माण कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

360 करोड़ की लागत से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, जल्दी पूरा होगा स्टेट हाईवे का काम 

West Champaran Development News: बेतिया से चनपटिया होते हुए नरकटियागंज को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. करीब 38 किलोमीटर लंबी यह सड़क टू-लेन बनाई जा रही है, जिस पर कई जगहों पर पुल और पुलिया का काम चल रहा है. सड़क बनाने वाली एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट साल 2026 तक पूरी तरह से तैयार हो जाने की उम्मीद है. 360 करोड़ की लागत से बन रही सड़क  12 मीटर चौड़ी इस स्टेट हाइवे के निर्माण पर लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत आ रही है. सड़क के पूरा होने के बाद बेतिया और नरकटियागंज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी इस सड़क पर जाम और खराब सड़क के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन नई सड़क बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा. बढ़ेगा व्यापार  इस स्टेट हाइवे का लाभ केवल ट्रैफिक तक सीमित नहीं रहेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बसे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोगों के लिए यह सड़क रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी लेकर आएगी. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण खेती के काम में भी आसानी होगी. छोटे व्यवसाय, दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी. Also read: पशुपतिनाथ से देवघर तक सीधी कनेक्टिविटी, सम्राट चौधरी की पहल रंग लाई, देखिये लेटेस्ट अपडेट समय से पूरा होगा काम  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानों पर अस्थायी असुविधा हो रही है, लेकिन लोग भविष्य को देखते हुए इसे आवश्यक मान रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि क्वालिटी का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से सड़क बनाने का पूरा किया जाएगा. The post 360 करोड़ की लागत से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, जल्दी पूरा होगा स्टेट हाईवे का काम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Inflation: महंगाई की टूट गई कमर? नवंबर में शून्य से -0.32% नीचे, क्या अब सस्ते होंगे सामान?

India Inflation: हिंदुस्तान की थोक महंगाई नवंबर महीने में शून्य से नीचे -0.32% पर पहुंच गई है. सोमवार को जारी प्रशासनी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दूसरा महीना है, जब थोक महंगाई नकारात्मक दायरे में रही. इससे पहले अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति -1.21% दर्ज की गई थी, जबकि नवंबर 2024 में यह 2.16% के स्तर पर थी. आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि थोक बाजार में कीमतों का दबाव तेजी से कम हुआ है. किन वजहों से घटी थोक मुद्रास्फीति उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, थोक महंगाई में गिरावट की सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बुनियादी धातुओं और बिजली की कीमतों में कमी रही है. इन सभी सेक्टरों का थोक मूल्य सूचकांक में बड़ा योगदान होता है. इसलिए इनमें आई नरमी का सीधा असर कुल मुद्रास्फीति पर पड़ा. खाद्य महंगाई में आई बड़ी राहत डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटकर 4.16% रह गई, जो अक्टूबर में 8.31% थी. यानी महज एक महीने में खाद्य महंगाई लगभग आधी हो गई. सब्जियों की महंगाई दर भी नवंबर में 20.23% रही, जबकि अक्टूबर में यह 34.97% के बेहद ऊंचे स्तर पर थी. इससे यह संकेत मिलता है कि रसोई से जुड़ी चीजों में कीमतों का दबाव कुछ हद तक कम हुआ है. दाल, आलू और प्याज हुए सस्ते नवंबर के आंकड़ों में सबसे राहत देने वाली बात दालों और सब्जियों की कीमतों में आई तेज गिरावट है. दालों की कीमतों में 15.21% की गिरावट दर्ज की गई. आलू के दाम 36.14% तक टूटे. प्याज की कीमतों में 64.70% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. ये आंकड़े आम आदमी के लिए राहत की समाचार हैं, क्योंकि दाल, आलू और प्याज रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा हैं. विनिर्मित उत्पादों में भी नरमी विनिर्मित उत्पादों की बात करें, तो नवंबर में इनकी मुद्रास्फीति घटकर 1.33% रह गई, जो अक्टूबर में 1.54% थी. इससे संकेत मिलता है कि फैक्ट्रियों में बनने वाले सामानों की लागत पर भी दबाव कम हो रहा है, जिसका असर आने वाले समय में खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है. ईंधन और बिजली की कीमतों का हाल नवंबर में ईंधन और बिजली की महंगाई दर 2.27% रही, जबकि अक्टूबर में यह 2.55% थी. हालांकि, इसमें गिरावट सीमित रही, लेकिन यह भी कुल थोक महंगाई को नीचे लाने में सहायक रही है. खुदरा महंगाई में उलटा रुख हालांकि, थोक महंगाई में गिरावट के बावजूद खुदरा महंगाई (सीपीआई इन्फ्लेशन) में नवंबर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के चलते खुदरा महंगाई 0.25% से बढ़कर 0.71% हो गई. यही वजह है कि आम आदमी को बाजार में अभी भी पूरी राहत महसूस नहीं हो रही है. आरबीआई की नीति और ब्याज दरें हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महंगाई को अपनी मौद्रिक नीति का मुख्य आधार मानता है. इसी को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने इस महीने की शुरुआत में रेपो रेट में 0.25% की कटौती करते हुए इसे 5.25% कर दिया. इससे कर्ज सस्ता होने और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है. जीडीपी ग्रोथ पर मजबूत भरोसा महंगाई के मोर्चे पर राहत के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है. हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2% और अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. इसे भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर की वंडरशेफ बनी मनी मशीन! FY25 में बटोरी 421 करोड़ का रेवेन्यू, 1000 करोड़ पर नजर आम आदमी को कब मिलेगी पूरी राहत? थोक महंगाई के नकारात्मक स्तर पर पहुंचने से संकेत जरूर मिलते हैं कि कीमतों का दबाव कम हो रहा है, लेकिन असली राहत तभी मिलेगी, जब इसका असर खुदरा बाजार तक पहुंचेगा. अगर आने वाले महीनों में खाद्य और ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं, तो आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ और हल्का हो सकता है. भाषा इनपुट के साथ इसे भी पढ़ें: Share Listing: कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा The post India Inflation: महंगाई की टूट गई कमर? नवंबर में शून्य से -0.32% नीचे, क्या अब सस्ते होंगे सामान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा की जगह लेगा G Ram G, 125 दिन रोजगार की गारंटी, नया कानून लाने की तैयारी में सरकार

MGNREGA Scheme: मनरेगा को बदलने वाले विधेयक की प्रतियां लोकसभा सदस्यों को बांटी गई हैं. विधेयक का उद्देश्य विकसित हिंदुस्तान 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है. 100 दिनों की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी मनरेगा में अब तक 100 दिनों के रोजगार की गारंटी है. लेकिन नये कानून बनने के बाद प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को हर वित्त वर्ष में 125 दिन के रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी. लोकसभा में सोमवार के लिए विधेयक किया गया सूचीबद्ध लोकसभा की सोमवार की कार्यसूची में यह विधेयक सूचीबद्ध किया गया है. विधेयक के बारे में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मनरेगा ने पिछले 20 साल से अधिक समय तक ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी दी है. हालांकि, सामाजिक सुरक्षा के बड़े पैमाने पर कवरेज और बड़ी प्रशासनी योजनाओं को पूरी तरह लागू करने से ग्रामीण इलाकों में जो बड़ा सामाजिक-आर्थिक बदलाव आया है, उसे देखते हुए इसे और मजबूत करना जरूरी हो गया है. ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Rally: ‘…कांप रहे थे अमित शाह’, रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल The post मनरेगा की जगह लेगा G Ram G, 125 दिन रोजगार की गारंटी, नया कानून लाने की तैयारी में प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top