Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समुद्र के बीच ‘मौत का शहर’! जहां कभी 5000 लोग रहते थे, आज कोई नहीं; इस जापानी द्वीप में कदम रखने से भी कांपते हैं लोग

Haunted Hashima Island: जापान के तट से थोड़ी दूरी पर एक छोटा सा द्वीप है, जो पहली नजर में एक जमे हुए युद्धपोत जैसा लगता है. इसे हशिमा द्वीप या गुनकांजिमा (बटलशिप आइलैंड) कहा जाता है. कभी यह पृथ्वी के सबसे अधिक आबादी वाले इलाकों में से एक था, लेकिन आज यह पूरी तरह खाली और खामोश है. 1959 में यहां 5,000 से ज्यादा लोग रहते थे, लेकिन 1974 में अचानक इसे खाली कर दिया गया, और तब से कोई यहां नहीं रहा. हशिमा की कहानी 1810 में शुरू हुई, जब समुद्र के नीचे कोयले की खोज हुई.  1890 में मित्सुबिशी कॉरपोरेशन ने इस द्वीप को खरीद लिया और गहरी समुद्री खदान विकसित की. यहां रहने वाले कामगारों की संख्या बढ़ने लगी, इसलिए समुद्र की दीवारें बनाकर जमीन बढ़ाई गई और ऊंची कंक्रीट की इमारतें बनाई गईं. जापान की पहली हाई-राइज कंक्रीट बिल्डिंग भी यहीं बनी थी. इसके चरम समय में, हशिमा में स्कूल, अस्पताल, सिनेमा और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं थीं. यहां का समाज स्वयं-निर्मित और आत्मनिर्भर था. लेकिन खदान की हालत बेहद खतरनाक थी और समुद्र के नीचे सुरंगों में हादसे आम थे. Haunted Hashima Island in Hindi: द्वितीय विश्व युद्ध से शुरू हुआ हशिमा का काला अध्याय 1930 से 1945 के बीच, जापान ने हजारों कोरियाई और चीनी मजदूरों को जबरन हशिमा में काम करने के लिए लाया. इन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता था. इस कारण द्वीप को ‘नरक द्वीप’ और ‘जेल आइलैंड’ जैसे नाम मिले. इतिहासकारों का अनुमान है कि 1,300 से ज्यादा मजदूर दुर्घटना, थकान, कुपोषण और बीमारी के कारण मर गए. नागासाकी पर परमाणु बम गिरने के बाद भी हशिमा के मजदूरों को राहत कार्यों में लगाया गया, जहां कई लोग विनाशकारी रेडिएशन के संपर्क में आए. यह दौर द्वीप के इतिहास का सबसे दुखद समय माना जाता है. Haunted Hashima Island Japan in Hindi: 1974 में अचानक खाली होना 1960 के दशक में जापान ने कोयले से पेट्रोलियम की ओर बदलाव किया, जिससे कोयले की मांग घट गई. जनवरी 1974 में हशिमा खदान बंद कर दी गई, और अप्रैल तक लगभग 5,000 लोग रातों-रात द्वीप छोड़कर चले गए. इतनी जल्दी में लोग कई निजी सामान भी छोड़ गए, जो अब भी वहीं हैं. लगभग 30 साल तक यह द्वीप सार्वजनिक रूप से बंद रहा. 2000 में हशिमा की खंडहर जैसी तस्वीरें इंटरनेट पर फैलने लगीं और यह दुनियाभर में चर्चा में आ गया. इसका भयंकर रूप फिल्मकारों को भी आकर्षित करने लगा. जेम्स बॉन्ड की फिल्म Skyfall, थाई हॉरर मूवी Hashima Project और साउथ कोरियन फिल्म The Battleship Island इसी द्वीप की कहानी पर आधारित हैं. 2009 से हशिमा आंशिक रूप से पर्यटकों के लिए खुला, लेकिन केवल गाइडेड टूर के माध्यम से. कई इमारतें अस्थिर हैं और गिरने का खतरा है. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज और विवाद 2015 में हशिमा द्वीप को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया. लेकिन दक्षिण कोरिया ने आपत्ति जताई, क्योंकि उनका मानना था कि जापान ने बलपूर्वक मजदूरी के इतिहास को ठीक से स्वीकार नहीं किया. आज हशिमा एक भूतिया और दुखद यादगार के रूप में खड़ा है. पर्यटक और स्थानीय लोग टूटे-फूटे कंक्रीट ब्लॉक्स, जंग लगे सामान और प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त इमारतें देखते हैं. कई लोग मानते हैं कि यहाँ उन मजदूरों की आत्माएं भी मौजूद हैं, जिनकी यहां मृत्यु हुई थी. हशिमा द्वीप सिर्फ औद्योगिक महत्व का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह मानव पीड़ा, इतिहास और रहस्य का मिश्रण है. यहां जाने वाले पर्यटक अक्सर डर के कारण द्वीप की गहराई में नहीं जाते. यही कारण है कि हशिमा आज भी रहस्यमयी, डरावना और आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. ये भी पढ़ें: दुनिया का 5000 साल पुराना पेड़! इस देश में रिसर्च के नाम पर काटा गया, होटल के कमरे में खुला सच समुद्र के नीचे मिला 7 हजार साल पुराना ‘महाकिला’, यूरोप के इस देश में दिखी विशाल पत्थरों की दीवार, इतिहासकार भी देख रह गए दंग The post समुद्र के बीच ‘मौत का शहर’! जहां कभी 5000 लोग रहते थे, आज कोई नहीं; इस जापानी द्वीप में कदम रखने से भी कांपते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव में भाजपा की तैयारी पर क्या बोले कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन? कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

Table of Contents नितिन नवीन बोले- सदैव तैयार रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया – नितिन नवीन Nitin Nabin: सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हुई भाजपा धैर्यपूर्वक काम करें भाजपा कार्यकर्ता – नितिन नवीन Nitin Nabin on Bengal Election 2026: बिहार प्रशासन में कैबिनेट मंत्री और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपनी राय साफ कर दिया है. नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि उनको मिला नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है. उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. नितिन नवीन बोले- सदैव तैयार रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता पटना से नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से जब पश्चिम बंगाल चुनावों की रणनीति पर सवाल किये गये, तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, असम या उत्तर प्रदेश, पार्टी कार्यकर्ता सदैव तैयार रहते हैं. उन्होंने इसे भाजपा की खूबसूरती बताया. कहा कि अन्य दल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चौबीस घंटे काम करते हैं. पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया – नितिन नवीन बिहार विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया है. यही भरोसा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरता है, तो किसी भी तरह की चुनौती प्रभावहीन हो जाती है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Nitin Nabin: सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हुई भाजपा बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास देश के हर कस्बे और गांव तक पहुंचा है. भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा अब सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है. धैर्यपूर्वक काम करें भाजपा कार्यकर्ता – नितिन नवीन भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को देश के हर कोने तक पहुंचाया है. अंत्योदय की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने की थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है. भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि उन्हें संगठन के लिए धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए. इसे भी पढ़ें नितिन नबीन को एक और बड़ी जिम्मेदारी! डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के नेताओं ने दी बधाई पांच बार लगातार विधायक, शत्रुघन सिन्हा के बेटे को पटखनी देने वाले कौन हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  Nitin Nabin: नितिन नबीन को करना होगा इन 5 बड़ी चुनौतियों से डील, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बढ़ी जिम्मेदारी 45 की उम्र में BJP की कमान, टूट जाएगा इस बड़े नेता का रिकॉड The post बंगाल चुनाव में भाजपा की तैयारी पर क्या बोले कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन? कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

BCA Top College in Patna: आज के समय में कंप्यूटर और आईटी सेक्टर में बढ़ते अवसरों के कारण BCA (Bachelor of Computer Science) कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. पटना में BCA कोर्स के लिए कई कॉलेज हैं, जहां अच्छी पढ़ाई और बेहतर करियर चुनने की सुविधा मिलती है. इन कॉलेजों में अच्छा प्लेसमेंट, फीस, कॉर्सेस और अन्य कई सुविधाएं मिलती है जो करियर को और बेहतर बनाने में मदद करती है. आइए जानते हैं कि पटना के टॉप बीसीए कॉलेज कौन-कौन से हैं, साथ ही इनके फीस स्ट्रक्चर और इस कोर्स के बाद करियर के अवसर पर भी नजर डालते हैं. पटना के टॉप 5 बीसीए कॉलेज (BCA Top College in Patna) IIBM Patna (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिसनेस मैनेजमेंट), पटना सिमेज ग्रुप ऑफ कॉलेज, पटना अनुराग नारायण कॉलेज (AN कॉलेज ), पटना मगध स्त्री कॉलेज, पटना पटना साइंस कॉलेज, पटना IIBM Patna (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिसनेस मैनेजमेंट) यह पटना के टॉप प्राइवेट इंस्टीट्यूट में से एक है. यह कॉलेज बीसीए, बीबीए और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए पॉपुलर है. यहां स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट और कंप्यूटर रिलेटेड कोर्स कराई जाती है, ताकि वे अच्छी नौकरी या बिसनेस के लिए तैयार हो सकें. कम फीस और आसान एडमिशन प्रोसेस के कारण यह कॉलेज कई स्टूडेंट्स की पहली पसंद बन चुकी है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को बीसीए कोर्स के लिए एडमिशन लेना है, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट ibm.com चेक कर सकते हैं. CIMAGE ग्रुप ऑफ कॉलेज , पटना CIMAGE कॉलेज पटना के मशहूर बीसीए कॉलेज में से एक है. यहां कंप्यूटर शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. प्रैक्टिकल पढ़ाई, मॉडर्न लैब और प्लेसमेंट जैसी सुविधाएं इसकी बड़ी खासियत मानी जाती है. आईटी और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अच्छा इंस्टीट्यूट माना जाता है. जिन छात्रों को बीसीए कोर्स के लिए एडमिशन लेना है, वे इस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट cimage.in चेक कर सकते हैं . अनुराग नारायण कॉलेज, पटना AN कॉलेज पटना का एक बहुत पुराना और भरोसेमंद कॉलेज है. यहां बीसीए कोर्स उपलब्ध है और अन्य प्राइवेट इंस्टीट्यूट की तुलना में यहां फीस कम है. प्रशासनी कॉलेज होने के कारण भारी संख्या में स्टूडेंट्स यहां एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. जो छात्र बीसीए कोर्स करने की इच्छा रखते हैं वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट ancpatna.ac.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. AN College Patna BCA Course Details Check Here मगध स्त्री कॉलेज, पटना यह कॉलेज छात्राओं के लिए बेस्ट माना गया है. पटना यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस कॉलेज की फीस बहुत कम है. यहां बीसीए कोर्स की पढ़ाई अच्छी होती है. यह कॉलेज कम फीस और अच्छी पढ़ाई के लिए जाना जाता है, जिन छात्राओं को यहां एडमिशन लेना है, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट magadhmahilacollege.org चेक कर सकती हैं. पटना साइंस कॉलेज, पटना पटना साइंस कॉलेज कंप्यूटर एजुकेशन के लिए अच्छा कॉलेज जाना जाता है. यहां बीसीए कोर्स के लिए काफी अच्छे फैकल्टी उपलब्ध हैं. यहां एडमिशन लेने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट patnasciencecollege.ac.in पर जाकर फीस, एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट चेक कर सकते हैं. -(स्मिता की रिपोर्ट) यह भी पढ़ें: रांची के टॉप BCA कॉलेज, कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर The post पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TV Actor Attacked: इस फेमस टीवी एक्टर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, Video आया सामने

TV Actor Attacked: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर अनुज सचदेवा इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक्टर को न सिर्फ जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, बल्कि उनके साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है. जिस सोसाइटी में अनुज रहते हैं, वहीं के कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, गालियां दीं और हमला कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो खुद अनुज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं. गाली देता और अनुज पर हमला करता शख्स वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अनुज पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और लगातार गालियां दे रहा है. बीच-बचाव के लिए एक गार्ड आता जरूर है, लेकिन हमलावर का गुस्सा कम नहीं होता. वो शख्स बार-बार अनुज को धमकाते हुए कुत्ते से कटवाने जैसी बातें करता नजर आता है. इस वीडियो ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है. अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो अनुज ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया. वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी नजर आ रहा है, जो भौंकते हुए जैसे अपने मालिक का बचाव कर रहा हो. अनुज के सिर से खून निकलने की बात भी सामने आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है. कैप्शन में बताई पूरी कहानी View this post on Instagram A post shared by Anuj Sachdeva (@apnanuj) वीडियो के साथ अनुज ने कैप्शन में लिखा कि इससे पहले यह शख्स उन्हें या उनकी प्रॉपर्टी को और नुकसान पहुंचाए, वह इस घटना का सबूत सबके साथ शेयर कर रहे हैं. अनुज के मुताबिक, सोसाइटी में उस शख्स की गाड़ी रॉन्ग साइड में खड़ी थी. जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो उस शख्स ने रॉड से उन्हें और उनके कुत्ते पर हमला किया. अनुज ने हमलावर का पता भी बताया और लोगों से अपील की कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके. ALSO READ: Khesari Lal Rangbaaz Song: पवन सिंह पर भारी पड़े खेसारी, ट्रेंड कर रहा ‘रंगबाज’ गाना, 5 मिलियन पार The post TV Actor Attacked: इस फेमस टीवी एक्टर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, Video आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुत्तों को महंगा पड़ गया बैल से पंगा लेना, WWE स्टाइल में उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो कुत्ते एक ताकतवर बैल से पंगा लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि दोनों कुत्ते बैल को घेरकर भौंक रहे हैं और हमला करने की कोशिश में हैं. बैल भी काफी गुस्से में नजर आ रहा है. देखते ही दोनों दोनों कुत्तों पर बैल टूट पड़ता है और उनके WWE स्टाईल में उठा-उठाकर पटकना शुरू कर देता है. बैल अपने सींगो से एक कुत्ता को कई फीट ऊपर फेंकता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वो दूसरे कुत्ते को भी उसी तरह अपनी सींगों से उठाकर ऊपर उछाल देता है. pic.twitter.com/QsKgy2LJV3 — Damn Nature You Scary (@AmazingSights) December 13, 2025 वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दोनों कुत्ते भी हार मानने को तैयार नहीं हैं. बैल के आगे चित्त होने के बाद भी दोनों फिर से उसपर हमला करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. लेकिन बैल की ताकत के सामने कुत्तों की एक नहीं चल रही है. बैल ने दोनों कुत्तों को उठाकर फेंका. देखने से लग रहा है मानो कोई प्रोफेशनल रेसलर अपने प्रतिद्वंद्वी को उठाकर पटक रहा हो. वीडियो में बैल की पावर देखकर हर कोई दंग है. वायरल हो रहा वीडियो इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक वीडियो को 2.55 लाख लोगों ने देख लिया है. 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं. कई मजेदार कमेंट भी किए है. एक यूजर ने लिखा- वीडियो काफी फनी है. एक यूजर ने लिखा- हवा में उड़ने की कुत्तों की इच्छा पूरी हो गई. एक शख्स ने लिखा साउथ की फिल्मों की तरह एक्शन दिखा. Also Read: 34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो The post कुत्तों को महंगा पड़ गया बैल से पंगा लेना, WWE स्टाइल में उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख आ जाएगी हंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया के वो देश जहां रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, इस नंबर पर है भारत

Worlds Shortest People Countries: आप सभी जानते हैं कि क्षेत्रफल के मामले में रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है तो वहीं वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है. दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जो अपनी किसी एक खूबी के वजह से मशहूर होते हैं, जैसे कि पोलैंड, कोलंबिया और ग्रीस जैसे देशों को सबसे खूबसूरत स्त्रीओं का देश भी कहा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जो सबसे छोटे कद वाले लोगों का देश के नाम से जाना जाता हो? तो ऐसे में आइए जानते हैं 5 ऐसे देश के बारे में जिसे दुनिया के सबसे छोटे कद के इंसानों के लिए जाना जाता है. इन देशों को बौनों का देश भी कहा जाता है.  पहले स्थान पर है तिमोर लेस्ते (Dwarf People Country) साउथ ईस्ट एशिया में मौजूद तिमोर लेस्ते जो इंडोनेशिया और श्रीलंका की तरह ही एक द्दिप देश है, इसे दुनिया भर में सबसे छोटे कद के लोगों वाला देश भी कहा जाता है. इस देश में लोगों की औसतन लंबाई 160 सेंटीमीटर से भी कम है. यहां पुरुषों की औसतन लंबाई 159 सेंटीमीटर है तो वहीं स्त्रीओं की लंबाई करीब 151 सेंटीमीटर है. लाओस (Worlds Shortest People Countries) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है साउथ ईस्ट एशिया का देश लाओस जहां लोगों की औसतन लंबाई 157.94 सेंटीमीटर है. जेनेटिक्स और कुपोषण जैसे कारण शरीर के विकास को प्रभावित करते हैं. इस देश के लोगों के छोटे कद होने की यह भी एक मुख्य वजह हो सकती है.  मेडागास्कर  दुनिया भर में छोटे कद के लोगों के देश में यह देश तीसरे स्थान पर है. मेडागास्कर में लोगों की औसतन लंबाई 156 सेंटीमीटर होती है जो करीब 5 फीट 1 इंच है. इस देश में पुरुषों की लंबाई 161 सेंटीमीटर है तो वहीं स्त्रीओं की लंबाई 151 सेंटीमीटर है. ग्वाटेमाला  अमेरिका में स्थित ग्वाटेमाला विश्व स्तर सबसे कम हाइट वाले लोगें में चौथे स्थान पर आता है. इस देश में पुरुषों की औसतन लंबाई 163 सेंटीमीटर है तो वहीं स्त्रीओं कि हाइट 149 सेंटीमीटर है. साथ ही ग्वाटेमाला को दुनिया का छठा सबसे कुपोषण से पीड़ित देश है जो पुरुषों और स्त्रीओं दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.  फिलीपींस  इस लिस्ट में फिलीपींस पांचवे और आखिरी स्थान पर है जहां पुरुषों कि औसत लंबाई 163 सेंटीमीटर है और स्त्रीओं की लंबाई 149 सेंटीमीटर है जो करीब 4 फीट 10 इंच होती है.  हिंदुस्तान की क्या है स्थिति? बिजनेस इंसाइडर कि रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में हिंदुस्तान 14वें स्थान पर हैं जहां लोगों की औसतन लंबाई 158 सेंटीमीटर (5 फीट 2.5 इंच) है. हिंदुस्तान में पुरुषों की लंबाई 164 सेंटीमीटर है तो वहीं स्त्रीओं की लंबाई 152 सेंटीमीटर (5 फीट) है. हालांकि व्यक्ति का कद जितना उसके जेनेटिक्स पर निर्भर करता है उससे कहीं ज्यादा संतुलित आहार और सही खानपान पर करता है. यह भी पढ़ें: एप्स से पति किराए पर! इस देश की स्त्रीएं कर रही हैं ऐसा, सच जानकर आप रह जाएंगे हैरान African Penguins: अफ्रीका में भूख से तड़पकर मरे 60000 से ज्यादा पेंग्विन, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता The post दुनिया के वो देश जहां रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, इस नंबर पर है हिंदुस्तान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नितिन नबीन को एक और बड़ी जिम्मेदारी! डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के नेताओं ने दी बधाई  

Nitin Nabin BJP Working President: बिहार प्रशासन में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हे इससे पहले संगठन ने हिंदुस्तानीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिल चुकी है. उन्होंने दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है और छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत दिलाई है. उनके इन्ही प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हे ये जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है.  सम्राट चौधरी ने क्या कहा ?  पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार जैसे राज्य के लिए एक स्वागत योग्य पल है। नितिन नबीन बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर भी नितिन नबीन को बधाई दी है.  भाजपा के साथ बिहार के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि! भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर श्री @NitinNabin जी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगमन पर कार्यकर्तागण द्वारा आयोजित समारोह में स्नेहिल स्वागत किया। बिहार के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को विश्व के सबसे… pic.twitter.com/3xBeGtXih3 — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) December 14, 2025 सांसद संजय जायसवाल ने दी बधाई  भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. बिहार में बहुत खुशी है. नितिन नबीन पिछले 25 सालों से हमारे साथ काम कर रहे हैं. जब सब कह रहे थे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रशासन बनेगी, तब उन्होंने हर बूथ को अच्छे से संभाला और प्रशासन बनाने में मदद की. मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी नितिन नबीन को बधाई दी.  हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री @NitinNabin जी के नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। एक युवा, ऊर्जावान एवं संगठनात्मक विचारधारा से दृढ़ नेता के रूप में निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। pic.twitter.com/QQuQxRrbmU — Dr. Sanjay Jaiswal (Modi Ka Parivar) (@sanjayjaiswalMP) December 14, 2025 शाहनवाज हुसैन ने दी बधाई  बिहार प्रशासन में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए बहुत काम किया है. यह बिहार और पूरे देश के लिए बहुत खुशी की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, हिंदुस्तानीय जनता पार्टी, को एक युवा नेता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मिला है. Also read: पांच बार लगातार विधायक, शत्रुघन सिन्हा के बेटे को पटखनी देने वाले कौन हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  उन्होंने आगे कहा कि नितिन नबीन महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं. उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए बहुत काम किया है. वह बहुत अच्छे कार्यकर्ता रहे हैं, छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे हैं. मैं केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हूं कि हमारी सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष युवा है. इससे खुशी की बात दूसरी नहीं हो सकती. पूरा बिहार जश्न में डूब गया है. पीएम मोदी को बिहार ने सम्मान दिया, केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार को सम्मान दिया. 14 करोड़ लोगों को सम्मान मिला है. नितिन नबीन संगठन को बहुत अच्छे से जानते हैं. The post नितिन नबीन को एक और बड़ी जिम्मेदारी! डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के नेताओं ने दी बधाई   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Latest Lotus Mehendi Design Images: मेहंदी के न्यू ट्रेंड में कमल मेहंदी डिजाइन बन रहा सबकी पसंद – हर कोई लगाना चाह रहा ये सुंदर डिजाइन

Latest Lotus Mehendi Design Images: मेहंदी डिजाइन की दुनिया में हर साल नए पैटर्न और स्टाइल देखने को मिलते हैं, लेकिन लोटस (कमल) मेहंदी डिजाइन की खूबसूरती कभी पुरानी नहीं होती. 2025 में लेटेस्ट Lotus Mehendi Design Images सोशल मीडिया और ब्राइडल ट्रेंड्स में खूब वायरल हो रही हैं. कई सेलिब्रिटी स्टार्स ने इन मेहंदी डिजाइन को अपने लुक का अहम हिस्सा बनाया. कमल शुद्धता, सुंदरता और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है, यही वजह है कि स्त्रीएं फ्रंट हैंड से लेकर फिंगर मेहंदी तक लोटस डिजाइन को पसंद कर रही हैं. आइए जानते हैं नए और ट्रेंडिंग लोटस मेहंदी डिजाइनों के बारे में. 1. Front Hand Latest Lotus Mehendi Design – फ्रंट हैंड के लिए लेटेस्ट लोटस मेहंदी डिजाइन Front hand latest lotus mehendi design फ्रंट हैंड के लिए लोटस मेहंदी डिजाइन इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है. हथेली के बीच में बड़ा कमल बनाकर उसके चारों ओर बेल और बारीक पैटर्न जोड़े जाते हैं. यह डिजाइन ब्राइड्स और फेस्टिव लुक दोनों के लिए परफेक्ट है. 2. Back Hand Lotus Mehendi Design – बैक हैंड के लिए खूबसूरत लोटस मेहंदी डिजाइन Back hand latest lotus mehendi design बैक हैंड पर बना लोटस डिजाइन बेहद एलिगेंट लगता है. इसमें कलाई से शुरू होकर हाथ के बीच तक कमल की आकृति बनाई जाती है. यह स्टाइल खासतौर पर सगाई और शादी के फंक्शन्स में ट्रेंड कर रहा है. Also Read: 7 Back Hand Beautiful Mehndi Designs: शादी हो या पूजा हर मौके के लिए बेस्ट है ये मेंहदी डिजाइन 3. Centre Lotus Mehendi Design – हाथ के बीचों-बीच आकर्षक सेंटर लोटस मेहंदी डिजाइन Centre latest lotus mehendi design अगर आप मिनिमल मेहंदी पसंद करती हैं, तो सेंटर लोटस डिजाइन बेस्ट है. हथेली या हाथ के बीचों-बीच छोटा सा कमल और हल्के डॉट्स इसे क्लासी लुक देते हैं. Also Read: 5 Beautiful Centre Mehndi Design: बेहद सुंदर और आसान है ये मेंहदी डिजाइन 4. Latest Lotus Mehendi Design Fingers – उंगलियों के लिए स्टाइलिश लोटस मेहंदी डिजाइन Latest lotus mehendi design fingers फिंगर मेहंदी में लोटस मोटिफ के साथ पतली लाइन्स और डॉट्स का कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश लगता है. यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ सूट करता है. Also Read: Finger Tip Mehndi Designs for Eid: ईद पर उंगलियों में लगाएं ये 5 बेहतरीन डिजाइन 5. New Lotus Mehendi Design Vine Style – न्यू लोटस मेहंदी डिजाइन बेल (वाइन) स्टाइल New lotus mehendi design vine style वाइन स्टाइल लोटस मेहंदी डिजाइन इस समय नया ट्रेंड बन चुका है. कमल के फूल के साथ बेल की तरह घूमती हुई डिजाइन हाथों को लंबा और आकर्षक दिखाती है. यह स्टाइल खासतौर पर यंग गर्ल्स में काफी पॉपुलर है. लेटेस्ट लोटस मेहंदी डिजाइन न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि ये हर मौके पर हाथों की शोभा भी बढ़ाते हैं. अगर आप कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो लोटस मेहंदी डिजाइन जरूर चुनें. Also Read: Dulhan Mehndi Design 2025: यहां देखें दुल्हन के हाथों के लिए 2025 के बेस्ट मेहंदी डिजाइन – ढोल, शहनाई और शाही बारात वाली मेहंदी The post Latest Lotus Mehendi Design Images: मेहंदी के न्यू ट्रेंड में कमल मेहंदी डिजाइन बन रहा सबकी पसंद – हर कोई लगाना चाह रहा ये सुंदर डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ashes 2025: एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इस धाकड़ खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

Ashes 2025: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की अगुआई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल टेस्ट के लिए सिर्फ एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज जोश टंग (Josh Tongue) को टीम में शामिल किया गया है जबकि गस एटकिंसन (Gus Atkinson) को बाहर कर दिया गया है. सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अनुभव और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए सीमित बदलाव करने का फैसला लिया है. हैरानी की बात यह रही कि स्पिन के लिए मददगार मानी जा रही पिच के बावजूद शोएब बशीर को मौका नहीं मिला. (England announce playing XI for 3rd Test). गस एटकिंसन को क्यों किया गया बाहर? गस एटकिंसन का प्रदर्शन इस दौरे पर काफी निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 54 ओवर गेंदबाजी की है और सिर्फ तीन विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत 78 से ज्यादा रहा जो इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों में सबसे खराब है. लंबे स्पेल के बावजूद वे बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदों में धार की कमी साफ दिखी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए उन्हें बाहर करना मजबूरी बन गया. एशेज जैसे बड़े मुकाबले में इंग्लैंड अब किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता. जोश टंग से क्यों है इंग्लैंड को उम्मीद? जोश टंग को इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी का भविष्य माना जाता है. वह अब तक सात टेस्ट स्पोर्ट्स चुके हैं और 31 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उनका औसत करीब 30 का है जो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए ठीक माना जाता है. टंग इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पोर्ट्स चुके हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने पांच विकेट लिए थे और स्टीव स्मिथ को दो बार आउट किया था. टंग की खास बात यह है कि वह उछाल और रफ्तार दोनों से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं. यही वजह है कि इंग्लैंड को उनसे एडिलेड टेस्ट में बड़ी उम्मीदें हैं. स्टीव स्मिथ के खिलाफ टंग का रिकॉर्ड जोश टंग का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के खिलाफ काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने स्मिथ को कुल चार बार आउट किया है. एक बार काउंटी क्रिकेट में जब स्मिथ ससेक्स की ओर से स्पोर्ट्स रहे थे. इसके अलावा द हंड्रेड और टेस्ट क्रिकेट में भी वह स्मिथ को पवेलियन भेज चुके हैं. हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट में स्मिथ शतक बना चुके थे लेकिन उसके बाद उन्हें आउट करना भी आसान नहीं होता. टंग की गेंदें स्मिथ को सोचने पर मजबूर करती हैं और यही बात इंग्लैंड के लिए फायदेमंद हो सकती है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग. ये भी पढ़ें- IPL Auction 2026: कब-कब मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, जानें टॉप 5 में के बारे में IPL Auction 2026: BCCI ने किया नियम मेंं बदलाव, ऑक्शन में नया टाई ब्रेकर रुल क्या बदलेगा पूरा स्पोर्ट्स! The post Ashes 2025: एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इस धाकड़ खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dahi Boondi Chaat Recipe: खट्टे-मीठे और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी ये दही बूंदी चाट

Dahi Boondi Chaat Recipe: चाट का स्वाद शायद ही ऐसा कोई हो जिसे पसंद न हो. शाम के समय अगर हमारे अंदर किसी चीज को खाने की सबसे ज्यादा क्रेविंग होती है तो वह है चाट की. वैसे तो चाट कई तरह के होते हैं लेकिन दही बूंदी चाट इनमें से सबसे ज्यादा पसंदीदा ऑप्शन है. दही बूंदी चाट का जो स्वाद होता है वह खट्टा-मीठा और थोड़ा सा तीखा होता है. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको अंदर से एक अलग रिफ्रेशिंग एहसास होता है. इस चाट को घर पर बनाना काफी ज्यादा आसान होता है जिस वजह से आप इसे किसी भी दिन और किसी भी खास मौके पर बिना टेंशन के बना सकते हैं. अगर आप अपनी शाम को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो आपको एक बार दही बूंदी चाट को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. दही बूंदी चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री नमकीन बूंदी – 1 कप फ्रेश दही – 1 कप काला नमक – स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच इमली की मीठी चटनी – 2 बड़े चम्मच हरी चटनी – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच सेव या नमकीन – डेकोरेशन के लिए यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे दही बूंदी चाट बनाने की आसान रेसिपी दही बूंदी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही डालें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए. बता दें अगर दही ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध मिलाकर मनचाही कंसिस्टेंसी बना सकते हैं. इसके बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब तैयार दही में बूंदी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि बूंदी ज्यादा न टूटे. इस बात का ख्याल रखें कि बूंदी डालने के बाद चाट को ज्यादा देर तक न रखें, वरना बूंदी ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगी और स्वाद में फर्क आ सकता है. इसके बाद सर्विंग बाउल में बूंदी वाला दही निकालें और ऊपर से इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. अब इसे बारीक कटे हरे धनिए, अनार के दानों और सेव से गार्निश करें. अगर आप इसे हल्की क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो बूंदी डालने से पहले उसे 5 मिनट हवा में खुला छोड़ दें और अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च का पेस्ट भी दही में मिला सकते हैं. यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Kofta Curry: पत्तागोभी अब नहीं रही बोरिंग! स्वादिष्ट और फ्लेवर रिच ये कोफ्ता करी हमेशा के लिए बन जाएगी आपकी फेवरेट The post Dahi Boondi Chaat Recipe: खट्टे-मीठे और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी ये दही बूंदी चाट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top