Hot News

December 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Listing: कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा

Share Listing: दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोरोना रेमेडीज ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन बड़ा मुनाफा दिया. कंपनी का शेयर सोमवार को अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 38% से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ, जिससे आईपीओ निवेशकों में उत्साह देखने को मिला. 8,996.65 करोड़ पर पहुंचा मार्केट कैप बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कोरोना रेमेडीज का शेयर 1,452 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके 1,062 रुपये के इश्यू प्राइस से 36.72% अधिक है. कारोबार के दौरान शेयर में और तेजी आई और यह 41.14% की उछाल के साथ 1,499 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर ने 38.41% की मजबूती के साथ 1,470 रुपये पर एंट्री की. मजबूत लिस्टिंग के चलते कोरोना रेमेडीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 8,996.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. आईपीओ को मिली जबरदस्त प्रक्रिया कोरोना रेमेडीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. आईपीओ को शेयर बिक्री के अंतिम दिन कुल 137.04 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है. कंपनी का यह आईपीओ कुल 655.37 करोड़ रुपये का था, जिसके लिए 1,008 से 1,062 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ के तहत ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर बेचे गए थे, जिससे मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी का आंशिक विनिवेश किया. एंकर निवेशकों से जुटाए 195 करोड़ आईपीओ से पहले कोरोना रेमेडीज ने एंकर निवेशकों से 195 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसमें कई प्रतिष्ठित घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी रही, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर सकारात्मक माहौल बना. इसे भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर की वंडरशेफ बनी मनी मशीन! FY25 में बटोरी 421 करोड़ का रेवेन्यू, 1000 करोड़ पर नजर क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ विशेषज्ञों का मानना है कि दवा उद्योग में कोरोना रेमेडीज की मजबूत मौजूदगी, स्थिर राजस्व मॉडल और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है. साथ ही, हेल्थकेयर सेक्टर में दीर्घकालिक ग्रोथ की संभावनाओं के चलते कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कुल मिलाकर, कोरोना रेमेडीज की दमदार लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि मजबूत फंडामेंटल और भरोसेमंद बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों के आईपीओ को बाजार में बेहतर समर्थन मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: PPF vs Fixed Deposit: 35 साल के पिता को किसमें लगाना चाहिए पैसा, पीपीएफ या फिक्स्ड डिपॉजिट The post Share Listing: कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Tourist Places: न्यू ईयर पर घूमने के लिये बिहार का ये फेमस टूरिस्ट स्पॉट रहेगा बेस्ट, फैमिली-फ्रेंड्स के साथ ले सकते हैं मजा

Bihar Tourist Places: अब से बस कुछ ही दिनों में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जायेगा. इस मौके पर बिहार के लोग अक्सर बाहर घूमने फिरने और पिकनिक पर जाने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में बिहार के ऐसे फेमस टूरिस्ट प्लेस के बारे में आपको बतायेंगे, जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाकर खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं. दरअसल, गयाजी जिले में घूमने के लिये आपके लिये खास टूरिस्ट स्पॉट हैं. गहलौर घाटी है बेहद खास इनमें पहला है गहलौर घाटी यह करीब 30 किलोमीटर गयाजी जिले से दूर है. यह जगह गहलौर गांव के दशरथ मांझी की प्रेम कहानी की एक मिसाल है. जिस तरह शाहजहां ने अपनी बेगम के लिए ताजमहल बनवाया था, वैसे ही मांझी अपने हाथों से 22 सालों तक उस पहाड़ की चट्टानों को काटते रहे, जहां उनकी पत्नी की मौत हुई थी. यहां दशरथ मांझी का स्मारक स्थल और द्वार भी बनाया गया है, जो लोगों को खूब आकर्षित करती है. जेठियन घाटी में मना सकते हैं पिकनिक गयाजी का जेठियन घाटी भी आपके लिये घूमने के लिये बेस्ट ऑप्शन है. दरअसल, जेठियन वैली को बिहार के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन का खिताब दिया गया है. जिसके बाद यह चर्चे में है. यह जगह इतना शांत और सुकून भरा है और यहां की वादियों को देख आप अपना दिल दे बैठेंगे. इसे बिहार का ‘मिनी लद्दाख’ भी कहा जाता है. जो कोई भी लोग यहां जाते हैं, वे यहां की वादियों में खो जाते हैं. फल्गु नदी पर बने रबर डैम का नजारा करेगा आकर्षित गयाजी में फल्गु नदी पर बना रबर डैम भी आपके लिये बेहद खास हो सकता है. बिहार प्रशासन की पहल से अब फल्गु नदी में सालोंभर पानी रहता है. इससे स्‍नान, पिंडदान और तर्पण में लोगों को सुविधा होती है. रात में यहां का नजारा और भी मनोरम हो जाता है. रंग-बिरंगी लाइटें बेहद शानदार लगतीं हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते भी हैं. इसके साथ ही यहां से कुछ ही दूरी पर विष्णुपद मंदिर भी है, जहां लोग पूजा कर सकते हैं. ये सभी जगहें भी हैं खास इसके अलावा गयाजी जिले का ब्रह्म वन में रॉक गार्डेन, सीता कुंड और डुंगेश्वरी पर्वत भी बेहद खास है. ये सभी जिले के फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां ठंड के दिनों में खूबसूरत वादियों का नजारा ले सकते हैं. हर साल काफी संख्या में लोग यहां घूमने-फिरने पहुंचते हैं. यहां जाने पर लोगों को कुल्लू-मनाली वाली फीलिंग आती है. Also Read: Nitin Nabin: नितिन नबीन को करना होगा इन 5 बड़ी चुनौतियों से डील, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बढ़ी जिम्मेदारी The post Bihar Tourist Places: न्यू ईयर पर घूमने के लिये बिहार का ये फेमस टूरिस्ट स्पॉट रहेगा बेस्ट, फैमिली-फ्रेंड्स के साथ ले सकते हैं मजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा में ये क्या बोले PM, कहा- छोड़ो एग्जाम, नींद पूरी लो 

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम ने कहा कि नींद बहुत जरूरी है. नींद पूरी आती है कि नहीं या ज्यादा नींद आती है, ये देखना जरूरी है. पीएम मोदी ने पिछले साल Pariksha Pe Charcha 2025 कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से बातचीत की थी. बातचीत में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी शिशु चौंक गए. उन्होंने कहा कि एग्जाम की टेंशन छोड़ो, भरपूर नींद लो. PM Says Take Good Sleep: भरपूर नींद लेना जरूरी है दरअसल, पिछले साल वर्ष 2025 में पीएम ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि Absent Of Illness does not mean we are healthy यानी कि बीमारी का न होना स्वस्थ होने का संकेत नहीं है. उन्होंने कहा कि नींद नहीं आना, ज्यादा नींद नहीं आना ये भी पोषण पर निर्भर करता है. आज के समय में मेडिकल साइंस भी इस बात पर केंद्रित हो रहा है कि मरीज कितने देर की नींद ले रहा है. लेकिन आपको तो लग रहा होगा कि ये कैसा प्रधानमंत्री है जो सोने के लिए कह रहा है.  Pariksha Pe Charcha 2025: क्या है परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम?  पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी. यह पहल उन छात्रों के लिए होती है जो परीक्षा के तनाव से जूझ रहे होते हैं और उससे निपटने के उपाय तलाश रहे होते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान छात्र बोर्ड परीक्षाओं, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं, रिजल्ट और करियर से जुड़े सवाल सीधे प्रधानमंत्री से पूछते हैं.  Pariskha Pe Charcha Registration: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी  परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2025 तय की गई है. ऐसे स्टूडेंट जिन्हें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होना है, वे समय रहते MyGov पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें. यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha Registration 2026: एग्जाम स्ट्रेस दूर भगाएं! परीक्षा पे चर्चा के लिए आज ही करें रजिस्ट्रेशन The post Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा में ये क्या बोले PM, कहा- छोड़ो एग्जाम, नींद पूरी लो  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lionel Messi in India: दिल्ली के दिल में मेसी का क्रेज, उमड़ा जनसैलाब, देखें फैंस का रिएक्शन

Lionel Messi in India: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का GOAT इंडिया टूर (GOAT India Tour) सोमवार को दिल्ली में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा. अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी. मेसी मेसी के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और हजारों प्रशंसक अर्जेंटीना के इस दिग्गज की एक झलक पाने के लिए घंटों कतार में खड़े नजर आए. पोस्टर और झंडों के साथ पहुंचे फैंस का जोश साफ दिख रहा था. करीब एक दशक बाद हिंदुस्तान आए मेसी को देखने का उत्साह हर उम्र के लोगों में देखने को मिला. अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर उमड़ा जनसैलाब सोमवार को दिल्ली में फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह चरम पर था. अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं. कई प्रशंसक अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे थे. हाथों में मेसी की तस्वीरें और अर्जेंटीना की जर्सी लिए फैंस लगातार नारे लगा रहे थे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भीड़ को संभालना आसान नहीं था. दिल्ली पुलिस और आयोजन से जुड़े लोग लगातार भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे. स्टेडियम के बाहर का माहौल किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच जैसा नजर आ रहा था. #WATCH | Delhi: Football fans arrive at Arun Jaitley Stadium to watch football star Lionel Messi. The Argentine footballer will be here for the fourth and final leg of his G.O.A.T. India Tour 2025. pic.twitter.com/ln0zY3tua6 — ANI (@ANI) December 15, 2025 फैंस की जुबानी मेसी के लिए दीवानगी स्टेडियम के बाहर मौजूद मेसी के प्रशंसकों ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं. सौरभ अग्रवाल नाम के एक फैन ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेसी आखिरी बार 2011 में हिंदुस्तान आए थे और तब से वे उन्हें फॉलो कर रहे हैं. लगभग दस साल बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ी को हिंदुस्तान में देखने का सपना पूरा हो रहा है. एक अन्य फैन ने कहा कि मेसी को देखना उनके बचपन का सपना था और आज ऐसा लग रहा है जैसे भगवान के दर्शन होने वाले हैं. इन शब्दों से मेसी के प्रति लोगों की भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है. मुंबई में दिखा मेसी का अलग ही अंदाज दिल्ली से पहले मेसी का दौरा मुंबई में काफी खास रहा. वानखेड़े स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में मेसी के साथ लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल भी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर डीजे चेतस के संगीत और सांस्कृतिक नृत्य से हुई. इसके बाद इंडियन स्टार्स और मित्रा स्टार्स के बीच एक मैत्री मैच स्पोर्ट्सा गया. इंडियन स्टार्स की ओर से टाइगर श्रॉफ और जिम सरभ जैसे नाम शामिल थे जबकि मित्रा स्टार्स की अगुआई सुनील छेत्री ने की. मेसी ने छेत्री के साथ खास पल साझा किए और दर्शकों की ओर फुटबॉल उछालकर माहौल और रोमांचक बना दिया. ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने Lionel Messi को गिफ्ट की अपनी 10 नंबर जर्सी, GOAT से मिले GOAT GOAT India Tour 2025: हैदराबाद में चला मेसी का जादू, स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक रात The post Lionel Messi in India: दिल्ली के दिल में मेसी का क्रेज, उमड़ा जनसैलाब, देखें फैंस का रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कनाडा में पार्टी करने निकले दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या, शोक में पूरा परिवार

Indian Students killed in Canada: कनाडा में हिंदुस्तानीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एडमंटन शहर से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना में पंजाब के दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उनके परिवारों के साथ-साथ हिंदुस्तानीय समुदाय में भी शोक और चिंता का माहौल है. कनाडा के एडमंटन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शुक्रवार देर रात हुई इस गोलीबारी में 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और 18 वर्षीय रणवीर सिंह की जान चली गई. एडमंटन पुलिस सर्विस के मुताबिक, 12 दिसंबर की रात करीब 2 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी. यह वारदात 32 स्ट्रीट और 26 एवेन्यू के आसपास हुई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक वाहन के भीतर दो युवक गोलियों से घायल अवस्था में पाए गए. उन्हें बचाया नहीं जा सका. कौन थे गुरदीप सिंह और रणवीर सिंह? गुरदीप सिंह पंजाब के बर्रे गांव के निवासी थे, जबकि रणवीर सिंह उद्दत सैदेवाला गांव से ताल्लुक रखते थे. दोनों युवकों की मौत अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में हुई है. परिजनों का कहना है कि न तो गुरदीप और न ही रणवीर ने कभी किसी तरह के खतरे या धमकी की बात की थी. दोनों अपने भविष्य को लेकर गंभीर थे और पढ़ाई व करियर पर पूरा ध्यान दे रहे थे, ताकि विदेश में बेहतर जीवन बना सकें. गुरदीप के परिवार को आशंका है कि यह हमला गलत पहचान का नतीजा हो सकता है. परिजनों और दोस्तों के अनुसार, जिस एसयूवी में दोनों युवक बैठे थे, वह उनकी अपनी नहीं थी. वे उनके दोस्त की थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर के चाचा मनप्रीत सिंह ने बताया कि रणवीर ब्रैम्पटन में अपने कजिन और एक अन्य रिश्तेदार के साथ रह रहा था. 10 दिसंबर को वह कैलगरी में एक जॉब काउंसलिंग सेशन में शामिल होने गया था. इसके बाद उसके एक दोस्त ने उसे एडमंटन में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में बुलाया. परिवार को बाद में पता चला कि जैसे ही रणवीर अपने दोस्त के एक परिचित की एसयूवी की ड्राइवर सीट पर बैठा, उसी वक्त उस पर गोली चला दी गई. Two Punjabi students, Gurdeep Singh (27) and Ranveer Singh (18), were shot dead in Edmonton, Canada. @edmontonpolice say it was a targeted shooting, not random. The victims were international students from villages near Budhlada, Punjab. They were reportedly going to a friend’s… pic.twitter.com/nkCVbQz8Ib — Vikramjit Singh MP (@vikramsahney) December 14, 2025 रणवीर-गुरदीप का US और Canada में बसने का था इरादा परिजनों के अनुसार, रणवीर मार्च पिछले साल कनाडा गया था. वह ब्रैम्पटन में रहकर कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा था और अकाउंटेंसी में करियर बनाना चाहता था. उसका सपना आगे चलकर अमेरिका में काम करने का था. रणवीर के चाचा ने कहा, “वह मेरे बड़े भाई का इकलौता बेटा था.” उन्होंने बताया कि पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उन्हें उम्मीद है कि कनाडाई पुलिस इस मामले में जल्द न्याय दिलाएगी. गुरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर और माता-पिता को छोड़ गए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, उनके चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि गुरदीप 2023 में कनाडा गए थे और वहीं स्थायी रूप से बसने की योजना बना रहे थे. उनकी पत्नी भी जल्द ही उनके पास जाने वाली थी. दर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता है. गुरदीप का कजिन अर्शदीप सिंह भी पिछले साल कनाडा गया था और वहीं रह रहा है. पुलिस को गहरे रंग की SUV की तलाश पुलिस ने इस घटना को ‘टारगेटेड शूटिंग’ करार दिया है और जांच हत्या शाखा को सौंप दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह हमला अचानक या रैंडम नहीं लगता. जांच के तहत पुलिस एक गहरे रंग की एसयूवी की तलाश कर रही है, जिसे गोलीबारी के समय इलाके में देखा गया था. पुलिस ने खास तौर पर सिल्वरबेरी रोड और 23 एवेन्यू के आसपास के लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास डैशकैम या सुरक्षा कैमरों की कोई फुटेज हो, तो उसे साझा करें, ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके. घटना के बाद की स्थिति परिवारों को जानकारी दी गई है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अगले सप्ताह किया जाएगा. फिलहाल परिजन अपराध से जुड़ी पूरी सच्चाई का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मौत का सटीक कारण और हमले के पीछे की वजह शामिल है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह आगे आए. है और जांच हत्या शाखा को सौंप दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह हमला अचानक या रैंडम नहीं लगता. जांच के तहत पुलिस एक गहरे रंग की एसयूवी की तलाश कर रही है, जिसे गोलीबारी के समय इलाके में देखा गया था. पुलिस ने खास तौर पर सिल्वरबेरी रोड और 23 एवेन्यू के आसपास के लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास डैशकैम या सुरक्षा कैमरों की कोई फुटेज हो, तो उसे साझा करें, ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके. घटना के बाद की स्थिति परिवारों को जानकारी दी गई है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अगले सप्ताह किया जाएगा. फिलहाल परिजन अपराध से जुड़ी पूरी सच्चाई का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मौत का सटीक कारण और हमले के पीछे की वजह शामिल है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह आगे आए. ये भी पढ़ें:- इटली में हिंदुस्तानीय टूरिस्ट के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, बीच सड़क पर रोकी कार और… पैसेंजर ने सुनाई पूरी दास्तां कौन हैं जिमी लाई? जिस हांगकांग के मीडिया टायकून से डरा चीन, लोकतंत्र समर्थक पर लगा दिया रासुका वेनेजुएला में बाल-बाल बचे दो अमेरिकी प्लेन, हवा में एक दूसरे को लगभग छूकर निकले, जरा सी चूक होती तो… The post कनाडा में पार्टी करने निकले दो हिंदुस्तानीयों की गोली मारकर हत्या, शोक में पूरा परिवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी फेस्टिवल पर गोली चलाने वाले पर ISIS लिंक का शक, कार से दो झंडे बरामद, 6 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

Sydney Jewish Festival Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव (यहूदी फेस्टीवल) के दौरान एक डरावनी घटना हुई. 50 वर्षीय पिता और उनके 24 वर्षीय बेटे ने वहां मौजूद लोगों पर गोली चलाकर 15 लोगों की जान ले ली और 40 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया. यह घटना न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिता का नाम साजिद अख्तर था और उनका 24 वर्षीय बेटा नवीद अख्तर है. साजिद अख्तर पुलिस की गोलीबारी में मारा गया, जबकि नवीद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है. Sydney Jewish Festival Shooting in Hindi: 2019 में सुरक्षा एजेंसी की जांच ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसी ASIO ने 2019 में नवीद अख्तर की जांच की थी. उस समय उनके ISIS से जुड़े होने का शक था. एबीसी के अनुसार, नवीद का संबंध उस ISIS सदस्य से था जिसे जुलाई 2019 में ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी गतिविधि की तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया. जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों आरोपियों ने ISIS के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों की कार से दो ISIS झंडियां बरामद हुईं. हालांकि न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है. ASIO के डायरेक्टर जनरल माइक बर्गेस ने कहा कि एक आरोपी उनके लिए पहले से जाना-पहचाना था, लेकिन तत्काल खतरे के नजरिए से नहीं. Sydney Jewish Festival Shooting ISIS Links in Hindi: हमले का घटनाक्रम घटना के समय पिता और पुत्र काले कपड़े पहनकर एक छोटे पुल पर खड़े हुए और बीच पर मौजूद लोगों पर लंबी-बैरल वाली बंदूकों से गोली चलाने लगे. पिता के पास छह बंदूकों का लाइसेंस था और पुलिस मानती है कि सभी बंदूकें हमले में इस्तेमाल हुईं. साजिद अख्तर 1998 में छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आए थे. 2001 में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों या स्थायी निवासियों के पार्टनर के रूप में वीजा मिला. इसके बाद उन्होंने तीन बार विदेश यात्रा की. उनके बेटे नवीद का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि नवीद अख्तर 2019 में ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आया था. उस समय यह आकलन किया गया था कि नवीद किसी हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं था और कोई तत्काल खतरा नहीं था. पुलिस की छापेमारी और जांच से सच आया सामने पुलिस ने पश्चिमी सिडनी में दो संपत्तियों पर छापेमारी की. एक बॉनीरिग में थी, जहां नवीद अख्तर रहता था, और दूसरी कैम्प्सी में, जहां पिता और पुत्र हमले से पहले ठहरे हुए थे. न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर माल लैनीयन ने कहा कि वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इन दोनों का मकसद क्या था और क्या ये किसी और अपराध में शामिल थे. पुलिस ने अभी तक घटना का स्पष्ट मकसद नहीं बताया, लेकिन इसे एंटीसेमिटिक और आतंकवादी हमला माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों की जांच और पिता-पुत्र की पृष्ठभूमि इस बात का संकेत देती है कि यह हमला ISIS से जुड़े विचारों का परिणाम हो सकता है. ये भी पढ़ें: कौन हैं बाप-बेटे; साजिद और नवीद अकरम, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमला कर किया यहूदियों का कत्ल-ए-आम Sydney Shooting Video: सिडनी फायरिंग के बीच शख्स ने दिखाई गजब की दिलेरी, हमलावर से छीन लिया गन, यहां देखिए वीडियो The post ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी फेस्टिवल पर गोली चलाने वाले पर ISIS लिंक का शक, कार से दो झंडे बरामद, 6 साल पुराना कनेक्शन आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Boy Names: आपके प्यारे से लाडले को दें सबसे बेस्ट नाम, यहां देखें लिस्ट

Baby Boy Names: घर के सबसे प्यारे मेहमान को क्या नाम दिया जाए इसको लेकर माता-पाता समेत घर के हर सदस्य सोच विचार में लगे रहते हैं. हर किसी का यही कहना होता है कि शिशु का नाम सबसे प्यारा और यूनिक होना चाहिए. सिर्फ आपके घर में ही नहीं बल्कि आजकल हर घर में नाम रखने के को लेकर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में हम आपके लाडले के लिए सुंदर और प्यारे नामों की लिस्ट लेका आए हैं. ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे. लड़कों के बेस्ट नाम कृषिव – कृष्ण + शिव युवराज – राजकुमार शौर्य – वीरता अरहान – योग्य तनिष – महत्वाकांक्षा विहान – सुबह का सूरज आरुष – प्रकाश की पहली किरण अद्विक – अद्वितीय रेयांश – सूर्य की पहली किरण विवान – जीवन से भरपूर रियान – राजा या छोटा राजा शान – गर्व या गरिमा लावित – भगवान शिव वियान – ऊर्जा से भरपूर कविश – कवियों का राजा कृषिव – कृष्ण + शिव का संयोजन माधव – कृष्ण का दूसरा नाम ईशान – उगता सूरज ओंकार – पवित्र शब्दांश ओम रुद्र – शिव का उग्र रूप देव – ईश्वर देवेश – देवताओं के देवता शौर्य – वीरता वेद – ज्ञान या पवित्र ज्ञान वेदांत – ज्ञान का अंत प्रणव – पवित्र अक्षर तेजस – चमक सार्थक – सुयोग्य उत्कर्ष – समृद्धि लक्ष्य – उद्देश्य ध्रुव – दृढ़ या अचल इसे भी पढ़ें: Baby Girl Names: प्यारी बिटिया को दें खूबसूरत नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट The post Baby Boy Names: आपके प्यारे से लाडले को दें सबसे बेस्ट नाम, यहां देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बादल नहीं, जहर है ये! Delhi NCR की जहरीली हवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Delhi Pollution Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की भयावह तस्वीर एक बार फिर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एनसीआर की हवा किसी हिल स्टेशन के बादलों जैसी नजर आ रही है. पहली नजर में यह नजारा जितना खूबसूरत लगता है, असलियत उतनी ही डरावनी है. यह बादल नहीं, बल्कि घना और जहरीला स्मॉग है, जिसने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले रखा है. हाई-राइज इमारत से रिकॉर्ड हुआ वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो एनसीआर के एक हाई-राइज अपार्टमेंट की करीब दसवीं मंजिल से बनाया गया है. वीडियो में नीचे की सड़कें, गाड़ियां, पेड़, पार्क और रिहायशी कॉलोनियां पूरी तरह गायब नजर आती हैं. चारों ओर सफेद-सी चादर फैली हुई दिखाई देती है और केवल ऊंची इमारतों के ऊपरी हिस्से ही नजर आते हैं, जो ऐसे प्रतीत होते हैं मानो बादलों के बीच खड़े हों. बादल नहीं, जहरीला स्मॉग वीडियो में ऊंचे टावर स्मॉग के समुद्र से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं, जिससे यह भ्रम पैदा होता है कि इमारतें बादलों के ऊपर खड़ी हैं. मगर असल में यह नजारा बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी घनी स्मॉग की परत से यह साफ जाहिर होता है कि हवा में प्रदूषक कण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके हैं, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. दिल्ली वालों मजा आ रहा है? 10वीं मंजिल से लिया गया यह दृश्य स्वर्ग का नहीं बल्कि नर्क का है. pic.twitter.com/BnE8YPq13O — आजाद हिंदुस्तान का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) December 14, 2025 सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के तीखे रिएक्शन देखने को मिले. कई लोगों ने लिखा कि एनसीआर अब धीरे-धीरे रहने लायक नहीं बचा है. कुछ यूजर्स ने इसे भविष्य की डरावनी तस्वीर बताया, जहां साफ हवा सिर्फ यादों में रह जाएगी. वहीं कई लोगों का कहना है कि हर साल सर्दियों में यही हाल होता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान क्यों नहीं निकल पाया. The post बादल नहीं, जहर है ये! Delhi NCR की जहरीली हवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chandrakala Recipe: चंद्रकला के सामने भूल जाएंगे हर मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Chandrakala Recipe: मिठाई तो मिठाई ही होती है. इसकी डिमांड हर सीजन में ही बनी रहती है. चाहे त्योहार हो या सामान्य दिन मिठाई के दीवाने हर मौसम में इसे पसंद करते हैं. कहीं आपको भी तो मिठाई बहुत ज्यादा पसंद नहीं है. अगर है तो कोई बात नहीं क्योंकि हम यहां आपको एक अनोखी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं. लेकिन इसे खाने के लिए आपको दुकान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां हम बात कर रहे हैं बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई चंद्रकला की. यह बिहार की पारंपरिक मिठाई है और इसे खाने के लिए आप इसे घर पर ही बना सकते हैं. चंद्रकला बहुत ही टेस्टी मिठाई है. अब बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी. चंद्रकला बनाने की सामग्री मैदा – 300 ग्राम चीनी – 3 कप खोया – 150 ग्राम इलायची पाउडर – 1 चम्मच सूजी – 70 ग्राम घी – 3 चम्मच नारियल – 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) बादाम पाउडर – 2 चम्मच तेल – 2 कप चंद्रकला बनाने की विधि इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले खोया और सूजी को अच्छे से भून कर किसी बर्तन में रख लें. इसी बर्तन में अब बादाम पाउडर, हल्की चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लें. अब आप एक अन्य बर्तन में मैदा और घी डालें और पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें. अब आप इसे कुछ देर गिले कपड़े से ढ़ककर अलग रख दें. फिर 15 मिनट बाद आप इस आटे को थोड़ा सा लेकर पुड़ी की तरह बेल लीजिए और इसके ऊपर आप तैयार मिश्रण को डाल लें. इसके बाद अब आप इसे हाथों से गुजिया की डिजाइन में तैयार कर लें. अब आप एक पैन में तेल गर्म करके इस चंद्रकला को फ्राई करें. फिर आप एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर इसकी गाढ़ी चाशनी तैयार करें. इसके बाद अब आप फ्राई की हुई चंद्रकला को इस चाशनी में डालें और 2 मिनट बाद निकाल लें. लीजिए आपकी टेस्टी मिठाई तैयार हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: Chhuhara Laddu: सर्दियों को बनाइए सेहत से भरपूर, आज ही ट्राई कीजिए छुहारे के लड्डू The post Chandrakala Recipe: चंद्रकला के सामने भूल जाएंगे हर मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nitin Nabin: नितिन नबीन को करना होगा इन 5 बड़ी चुनौतियों से डील, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बढ़ी जिम्मेदारी

Nitin Nabin: बीजेपी ने बिहार प्रशासन में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार प्रशासन में मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके बाद संभावना यह जताई जा रही है कि नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी बन सकते हैं. नितिन नबीन को इन 5 चुनौतियों का करना होगा सामना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन को मुख्य रूप से इन 5 चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 2026 में असम और 2029 का लोकसभा चुनाव नेतृत्व की पहली बड़ी कसौटी होगी. बिहार एनडीए को मजबूत रखने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आरएसएस और भाजपा के बीच समन्वय बनाना. अलग-अलग राज्यों में गुटबाजी और वैचारिक संतुलन को साधते हुए संगठन को एकजुट रखना. पूर्वोतर से लेकर दक्षिण हिंदुस्तान तक संगठन का संतुलित विस्तार बड़ी चुनौती होगी. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बनाये रखते हुए स्वतंत्र नेतृत्व स्थापित करना. जेपी नड्डा कार्यकाल कर चुके हैं पूरा दरअसल, जेपी नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह अपना पूरा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. जेपी नड्डा को 2024 के लोकसभा चुनावों तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था. ऐसे में नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी बनने की संभावना है. 5वीं बार विधायक बने नितिन नबीन 45 वर्षीय नितिन नबीन पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 5वीं बार विधायक चुने गये हैं. अभी वह पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास मंत्री हैं. वह भाजपा के दिग्गज नेता और पिता नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में 26 साल की उम्र में 2006 में विधायक चुने गये थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में 84 हजार वोटों से जीत हासिल की थी. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था. 9 फरवरी 2021 को नीतीश प्रशासन के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पहली बार पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था. इसके बाद वह लगातार कैबिनेट का हिस्सा हैं. Also Read: Giriraj Singh: धर्मांतरण रोधि कानून लाने का यह उचित समय, गिरिराज सिंह ने जतायी बिहार के केरल बनने की आशंका The post Nitin Nabin: नितिन नबीन को करना होगा इन 5 बड़ी चुनौतियों से डील, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बढ़ी जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top