Hot News

December 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हुगली में भी हजारों मतदाताओं के नाम कटे

श्रीरामपुर में सबसे अधिक, गोघाट में सबसे कम नाम हटे प्रतिनिधि, हुगली राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्रॉफ्ट मतदाता सूची के बाद हुगली जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने के आंकड़े सामने आये हैं. आंकड़ों के अनुसार, जिले की सभी 18 विधानसभा सीटों में हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गये हैं. इनमें सबसे अधिक नाम श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं, जबकि सबसे कम नाम गोघाट विधानसभा क्षेत्र में. आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 37,915 मतदाताओं के नाम श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में हटाये गए हैं, जबकि सबसे कम 7,077 नाम गोघाट विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं. ड्रॉफ्ट मतदाता सूची सामने आने के बाद नाम कटने के इन आंकड़ों को लेकर नेतृत्वक महलों में चर्चा तेज हो गयी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और अधिक गरमा सकती है. और विभिन्न दल चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हुगली में भी हजारों मतदाताओं के नाम कटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेशी होने के बावजूद पूर्व पंचायत प्रमुख का नाम वोटर लिस्ट में

कोलकाता. बांग्लादेश से हिंदुस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने और नाम बदलने का आरोप के बावजूद मालदह जिले के हरिश्चंद्रपुर में रसीदाबाद की पूर्व पंचायत प्रमुख लवली खातून का नाम मसौदा मतदाता सूची से नहीं हटा. लवली का असली नाम नासिया शेख है. आरोप है कि बिना पासपोर्ट के ही अवैध रूप से वह हिंदुस्तान में दाखिल हुईं. फिर अपनी पुरानी पहचान मिटा दी. पिता का नाम भी बदल लिया. 2015 में हिंदुस्तान में उनका वोटर कार्ड जारी हुआ. 2018 में जन्म प्रमाण पत्र जारी हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, दस्तावेजों में नासिया के पिता का नाम शेख मुस्तफा है. लेकिन आरोप है कि लवली के पिता का नाम शेख मुस्तफा नहीं है. असली नाम जमील बिश्वास है. इस संबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट में मामला भी हुआ. बाद में लवली खातून को पंचायत प्रमुख के पद से हटा दिया गया.एसआइआर शुरू होने के बाद लवली खातून एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगी या नहीं, इसको लेकर अटकलें लग रही थीं. आरोप लगा कि बीएलओ पर दबाव डालकर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाया गया और मंगलवार को मसौदा सूची जारी होने के बाद देखा गया कि लवली खातून का नाम हटाया नहीं गया है. मालदह जिले में दो लाख से अधिक नाम रद्द हुए हैं. इंग्लिशबाजार में भी करीब 24 हजार नाम हटे हैं. इंग्लिशबाजार और पुरातन मालदा नगरपालिका क्षेत्र में भी कई नाम हटे हैं. यहां तक कि अचानक ही कुछ इलाकों में कई परिवार गायब हो गये. मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद दावा किया जा रहा है कि असली मतदाताओं के नाम भी किसी न किसी गलती से हट गये हैं. और यहीं से सवाल उठ रहा है कि बांग्लादेशी होने के तमाम सबूतों के बावजूद लवली खातून का नाम रद्द क्यों नहीं हुआ? उस बूथ के बीएलओ मुजिबुर रहमान ने कहा कि उनका (लवली खातून) फॉर्म जमा किया गया था. मेरे बूथ में 34 लोगों के नाम हटे हैं. लवली खातून का नाम नहीं हटा. मैंने सिर्फ फॉर्म लिया था. उन्होंने फॉर्म भरकर जमा किया था. मुझे दस्तावेज सत्यापन का निर्देश नहीं दिया गया था. उन्होंने फॉर्म भरकर जो दिया है, वही लिया है. सबका इसी तरह फॉर्म जमा लिया है. बीएलओ का कहना है कि अब क्या होगा, यह प्रशासन जानती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांग्लादेशी होने के बावजूद पूर्व पंचायत प्रमुख का नाम वोटर लिस्ट में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गवाह की हत्या की साजिश के मामले में चार अरेस्ट

बशीरहाट. शेख शाहजहां से जुड़े मामले में मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नजरूल मोल्ला है. आठ लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में इसका नाम भी शामिल है. नजाट थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि इसके पहले पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. उनके नाम गुलाम हुसैन मोल्ला, उत्तम सरदार उर्फ सुशांत और रूहुल कुद्दुस शेख है, लेकिन किसी का नाम दर्ज एफआइआर में नहीं है, लेकिन यह गिरफ्तारी एफआइआर में दर्ज नामों में प्रथम नाम है. इस गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल चार गिरफ्तारी हो चुकी है. एफआइआर में नामित आरोपियों में से एक शेख शाहजहां का बहनोई साबिर अली मोल्ला भी बताया जा रहा है, जो अब तक फरार है. पुलिस के मुताबिक, मिनाखां थाना के घुसीघाटी से सोमवार रात नजरूल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि नजाट थाना क्षेत्र के बसंती राजमार्ग पर बोयरमारी पेट्रोल पंप के पास गत बुधवार को भोलानाथ घोष बशीरहाट कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में भोलानाथ के बेटे सत्यजीत घोष (32) और कार चालक साहनूर मोल्ला (27) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि भोलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या की साजिश मानते हैं. उल्लेखनीय है कि भोलानाथ घोष शेख शाहजहां के घर पर राशन भ्रष्टाचार के मामले में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले के मुख्य गवाह हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गवाह की हत्या की साजिश के मामले में चार अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकाया डीए की मांग पर कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन

कोलकाता. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में पांच महीने से महंगाई भत्ता (डीए) नहीं मिलने से नाराज सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधु समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. बकाया वेतन वृद्धि और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया और रजिस्ट्रार का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा डीए बढ़ाने की घोषणा के बावजूद अब तक उसे लागू नहीं किया गया है. इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन वापस ले लिया गया था. बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. इसी कारण मंगलवार को सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधु समिति की उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय शाखा के सदस्यों ने दोबारा प्रशासनिक भवन में ताला लगा कर विरोध जताया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि माइग्रेशन सर्टिफिकेट सहित विभिन्न कामों से आये छात्र-छात्राएं भी फंस गये.संगठन की उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय शाखा के अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन संबंधित प्राधिकरण ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकाया डीए की मांग पर कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हावड़ा में मतदाता सूची से 4,47,341 वोटरों के नाम हटे : डीएम

हावड़ा. मंगलवार को डीएम पी दीपाप्रिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एसआइआर प्रकिया के तहत जिले के 41,40,912 वोटरों में से 36,93,571 वोटरों के गणना फॉर्म जमा हुए. इस प्रकिया के तहत 4,47,341 मतदाताओं के नाम हटे हैं. इनमें 1,72,409 वोटर मृत पाये गये हैं, जबकि 1,63,568 वोटर दूसरी जगह चले गये हैं. 94,055 वोटरों की जानकारी नहीं मिल सकी है और 8,941 वोटरों के नाम एक से अधिक जगह पर हैं. ड्राफ्ट लिस्ट से जुड़े अलग-अलग दावे और आपत्तियां 15 जनवरी तक जारी रहेंगी. जानकारी की सुनवाई और वेरिफिकेशन 16 दिसंबर से सात फरवरी तक रहेगी. फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी की जायेगी. डीएम ने कहा कि अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह 14 फरवरी के बाद भी सीधे डीएम कार्यालय में आवेदन कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वोटर सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं. मतदाताओं की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 1950, 90070-79866 और 94774-64670 जारी किये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हावड़ा में मतदाता सूची से 4,47,341 वोटरों के नाम हटे : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतुआ बहुल चार विस क्षेत्रों से 86 हजार से अधिक वोटरों के नाम कटे

प्रतिनिधि, बनगांव उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव सब-डिविजन के मतुआ बहुल इलाकों में चार विधानसभा क्षेत्रों से कुल 86,175 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं. मंगलवार को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से यह जानकारी सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, बनगांव नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से 26 हजार से अधिक, बागदा विधानसभा क्षेत्र से 24,927, गाइघाटा विधानसभा क्षेत्र से 16,642 और बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से 18,563 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं. हटाये गये नामों में मृत वोटर, स्थानांतरित वोटर, अन्य क्षेत्रों में दर्ज वोटर और ऐसे लोग शामिल हैं जो अब संबंधित क्षेत्र में मौजूद नहीं हैं. ठाकुरबाड़ी पहुंचे माकपा नेता सुजन, कहा- जायेंगे कोर्ट : इधर, माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती मंगलवार को मतुआ समुदाय के प्रमुख केंद्र ठाकुरबाड़ी पहुंचे. उन्होंने कहा कि यदि मतुआ समुदाय के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं, तो मतुआ वोटों से जीत कर सांसद और मंत्री बनने वालों को इसका जवाब देना होगा. जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतुआ बहुल चार विस क्षेत्रों से 86 हजार से अधिक वोटरों के नाम कटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: नैनोपार्टिकल सिंथेसिस व ल्यूमिनेसेंस तकनीकों पर कार्यशाला शुरू

आइआइटी आइएसएम धनबाद के भौतिकी विभाग में सोमवार से एएनआरएफ प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ””सेंसिंग और इमेजिंग के लिए नैनोपार्टिकल सिंथेसिस के साथ ल्यूमिनेसेंस मापन तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण”” की शुरुआत हुई. यह कार्यशाला हिंदुस्तान प्रशासन की नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ ) की साइंटिफिक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (एसएसआर) के तहत आयोजित की जा रही है. इसमें देश के विभिन्न शिक्षण और शोध संस्थानों से आये शोधकर्ता, शिक्षक व छात्र भाग ले रहे हैं. उद्घाटन सत्र में आधुनिक शोध प्रशिक्षण पर जोर कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. कौशल कुमार ने किया. रमन हॉल में आयोजित उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञों ने आधुनिक मटेरियल्स रिसर्च पर प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की. भौतिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. विनीता कुमार राय ने कहा कि ल्यूमिनेसेंस स्टडीज सेंसिंग, इमेजिंग और फोटोनिक एप्लीकेशंस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. विभाग इस क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय योगदान दे रहा है. तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों के व्याख्यानपहले दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में एनआइटी राउरकेला के प्रो. सुप्रतिम गिरि ने “क्रिस्टल इंजीनियरिंग ऑफ अपकन्वर्टिंग लैटिस: एप्लीकेशंस एंड फंडामेंटल्स” विषय पर व्याख्यान दिया. आइआइएसईआर मोहाली के डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से स्टेडी-स्टेट और टाइम-रिज़ॉल्व्ड फोटोल्यूमिनेसेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी पर व्याख्यान देते हुए इसके मूल सिद्धांतों व उन्नत अनुप्रयोगों को समझाया. कार्यशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण पर फोकस करते हुए प्रतिभागियों को अपकन्वर्टिंग नैनोफॉस्फर्स के सिंथेसिस का डेमोंस्ट्रेशन दिया गया. सीसीडी स्पेक्ट्रोमीटर के माध्यम से अपकन्वर्ज़न एमिशन मापन का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का समापन खुले विचार-विमर्श सत्र और वैलिडिक्टरी सेरेमनी के साथ किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: नैनोपार्टिकल सिंथेसिस व ल्यूमिनेसेंस तकनीकों पर कार्यशाला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कोयला क्षेत्र में सुशासन व परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर

बीसीसीएल और सीआइएसएफ बीसीसीएल यूनिट, धनबाद की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय कोल वर्कशॉप 2025 का समापन मंगलवार को कोयला भवन में हो गया. कार्यशाला के दूसरे दिन पारदर्शिता, सुरक्षा, उन्नत निगरानी प्रणाली और कार्यबल सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.कार्यक्रम में बीसीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज, धनबाद के जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा और सीएमपी-एनटीपीसी हजारीबाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज पंडित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. वक्ताओं ने कोयला क्षेत्र में सुशासन को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने को लेकर अपने अनुभव और सुझाव साझा किए. आधुनिक निगरानी और एआई आधारित सिस्टम पर जोर कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सीआइएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, नई दिल्ली ने औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक निगरानी तकनीकों व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम अपनाने पर बल दिया. कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. वहीं सीआइएसएफ के पूर्वी क्षेत्र के महानिरीक्षक दीपक वर्मा ने बीसीसीएल और सीआइएसएफ के बीच मजबूत और निरंतर विकसित हो रही साझेदारी को रेखांकित किया. सुरक्षित और तकनीक आधारित खनन की प्रतिबद्धता दोहराई कार्यशाला के समापन सत्र में बीसीसीएल सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित खनन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कोयला क्षेत्र में सुशासन व परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात खबर इंपैक्ट : होल्डिंग टैक्स में अनियमितता की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

कोचस. नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की वसूली में व्यापक पैमाने पर बरती गयी अनियमितता की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. जो, लोगिकूफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी के कर्मचारियों के इस अनियमित कार्य की जांच करेगी. कमेटी की जांच रिपोर्ट पर नगर प्रशासन कार्रवाई करेगा. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि होल्डिंग टैक्स में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच के लिए नगर कार्यपालक सहायक रवीश कुमार पाठक के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. कमेटी को जांच के लिए एक पखवारे का समय दिया गया है. उसे एक पखवारे के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट नगर प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब हो कि गत 16 दिसंबर के अंक में नया विचार अखबार ने ‘कोचस नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स में भ्रष्टाचार का खुलासा, होगी जांच’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को ही जांच कमेटी गठित कर दी. क्या हैं मामला गत 24 नवंबर को कोचस नगर पंचायत के वार्ड सात के निवासी विरेंद्र सिंह अपने मकान का होल्डिंग टैक्स जमा किया था. कार्यालय में कर संग्रहक अशोक कुमार पंडित ने उनसे 3200 रुपये लिये थे और 2004 रुपये का रसीद थमा दिया था. इसी तरह गत 12 दिसंबर को शहर के वार्ड 10 मुहल्ला शिवाजी नगर के निवासी सुदर्शन साह और शारदा देवी अपने-अपने मकान का होल्डिंग टैक्स दोनों मिलाकर कुल 6200 रुपये जमा किया था और उन्हें क्रमश: 2410 व 2450 रुपये की पावती रसीद थमा दी गयी थी. इसकी शिकायत पीड़ितों ने की, तो मामले का खुलासा हुआ. मामला डीएम तक पहुंचा, तो बवाल हो गया. इस कांड का खुलासा आपके अपने अखबार नया विचार ने किया है. देखना है कि कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई किस तरह की होती है. वसूली गई अधिक रकम की वापसी किस तरह होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नया विचार इंपैक्ट : होल्डिंग टैक्स में अनियमितता की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच हजार दर्शक एक साथ बैठकर देखेंगे राजगीर महोत्सव

राजगीर. जैसे-जैसे राजगीर महोत्सव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसकी तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं. महोत्सव के इतिहास में पहली बार दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजगीर के स्टेट गेस्टहाउस परिसर में पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला भव्य जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है. इस पंडाल में एक साथ पांच हजार लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे. इसके साथ ही प्रशासन द्वारा 700 वीवीआइपी एवं वीआइपी अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है. 100×140 फीट आकार के जर्मन हैंगर पंडाल के भीतर 60×40 फीट का आकर्षक रंगमंच तैयार किया जा रहा है. रंगमंच के दाहिनी ओर पर्यटन सूचना केंद्र, फोटो गैलरी, कंट्रोल रूम तथा वीआईपी टेंट का निर्माण किया गया है. पूरे पंडाल में कुल छह एलईडी स्क्रीन लगाये जायेंगे, जिससे दूर बैठे दर्शक भी कार्यक्रमों को स्पष्ट रूप से देख – सुन सकेंगे. मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित नोडल पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने लाइटिंग व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रदर्शनी, विभिन्न स्टॉल, कृषि मेला, व्यंजन मेला, स्त्री महोत्सव, सद्भावना मार्च, तांगा एवं पालकी सज्जा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, जनसुविधा, स्पोर्ट्स महोत्सव, नुक्कड़ नाटक, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा विद्युत प्रकाश व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया. उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में 17 दिसंबर तक सभी स्टॉल पूर्ण कर लिए जाएं. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि राजगीर महोत्सव के अवसर पर शहरी क्षेत्र के होटलों और निजी भवनों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. बेहतर लाइटिंग सज्जा करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार मौर्यन एंपायर सहित राजगीर की ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित विशेष एग्जीबिशन लगायी जायेगी. इसमें गुरुद्वारा, जरासंध अखाड़ा, शांति स्तूप, ब्रह्मकुंड आदि ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा. इससे आम दर्शक राजगीर की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकेंगे. इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग सहित कृषि एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच हजार दर्शक एक साथ बैठकर देखेंगे राजगीर महोत्सव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top