Hot News

December 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया बिल वसूलने गये तीन कर्मचारी घायल

रानीगंज. रानीगंज में बिजली बिल का बकाया वसूलने गये बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला किये जाने की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीनों से लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर जब बिजली विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची, तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में बिजली विभाग के स्टेशन मैनेजर हीरक ब्रह्मचारी, जूनियर इंजीनियर दीपंकर चौधुरी और लाइनमैन अमित साहा घायल हो गये. इनमें जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना रानीगंज के रोनाई उत्तर-पूर्व पाड़ा इलाके की है.बताया गया है कि इलाके के निवासी सिंदबाद खान पिछले छह महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके कारण लगभग 21 हजार रुपये का बकाया जमा हो गया था. विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.इसके बाद बुधवार को दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के साथ बकाया बिल जमा कराने के लिए सिंदबाद खान के घर पहुंचे. तब परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं हैं. उसके बाद नियमानुसार बिजली कनेक्शन काट दिया गया. आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही सिंदबाद खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और बिना कोई बात सुने बांस से बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. लगातार हमले में तीनों कर्मचारी घायल हो गये. किसी तरह जान बचा कर वे वहां से निकल पाये. घायलों को तुरंत रानीगंज के आलूगड़िया स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया.घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ रानीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया बिल वसूलने गये तीन कर्मचारी घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं पेंशनर्स : डीसी

कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज की कोडरमा शाखा ने बुधवार को समारोहपूर्वक पेंशनर्स दिवस मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी ऋतुराज मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने की. मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि पेंशनर्स के पास अनुभवों और तजुर्बों का खजाना होता है़. ऐसे में हमें इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है़. सही मायने में कहा जाये, तो देश और समाज के लिए पेंशनर्स मार्गदर्शक होते हैं. समाज और देश की उन्नति में इनके अनुभव सहायक बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के पेंशनर्स बेहतर तरीके से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं, कोई समस्या हो तो बतायें, समाधान जरूर होगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ने कहा कि पेंशनर्स को यदि बैकिंग से संबंधित कोई समस्या हो तो बेझिझक बतायें, प्राथमिकता देकर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इसके पूर्व समाज के जिलाध्यक्ष नारायण मोदी ने पेंशनर्स की समस्याओं को रखते हुए कहा कि अपने सेवाकाल में हम सभी ने देश और समाज की उन्नति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. आज इस उम्र में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है़. समारोह के दौरान वरीय पेंशन भोगी नंदकिशोर शर्मा, बलदेव मोदी, भोला चौधरी, रामस्पोर्ट्सावन प्रसाद, नारायण मोदी, जगदीश सिंह, गौरी सहाना, पचिया देवी, देवन्ती देवी, ज्योत्स्ना ढोढराय आदि 12 लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अध्यक्ष नारायण मोदी, पेंशनर्स समाज के सचिव नारायण सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, महेश्वरी यादव, रामू महतो, डॉ एनके मोदी, सुभाष शर्मा, राम नरेश चौधरी, सीता प्रसाद, मोती देवी, सहदेव प्रसाद, जगदीश सिंह, चंद्रिका प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, नगीना पासवान, राजकुमार सिंह, नरेश झा, मथुरा चौधरी आदि मौजूद थे. संचालन राजकुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सचिव नारायण सिंह ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं पेंशनर्स : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद में हत्या के चार आरोपियों को आजीवन कारावास

कोडरमा . जमीन विवाद में हत्या करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की अदालत ने बुधवार को चार आरोपियों मनोज मेहता, पप्पू मेहता, पंकज मेहता व पूरण देव मेहता निवासी फुलवरिया डोमचांच को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी. साथ ही सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. वहीं न्यायालय ने 506 आईपीसी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 1 साल कारावास व दो हजार जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अदालत ने इसके अलावा आरोपियों को 323 आईपीसी के तहत 6 माह कारावास व 1000 रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी. अदालत ने आरोपियों के द्वारा जमा किए जाने वाले जुर्माना की राशि को पीड़ित को देने का आदेश भी दिया है. साथ ही पीड़ित मुआवजा स्कीम के तहत भी पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया गया है. इससे पहले अदालत ने स्पेशल चिल्ड्रन केस 11/23 नवलशाही थाना कांड संख्या 33/23 के अभियुक्त पूरन देव मेहता (जो घटना के समय नाबालिग था) को स्पेशल होम भेजे जाने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2023 का है. घटना को लेकर नवलशाही थाना में कांड संख्या 33/23 यमुना मेहता के आवेदन पर दर्ज किया गया था. इसमें पीड़ित ने कहा था कि पूजा रूम बनाने को लेकर उक्त अभियुक्तों से विवाद चल रहा था. इसी दौरान 7 मई 2023 कीसुबह करीब 8:30 बजे सभी अभियुक्त मजमा बनाकर हाथ में हरवे-हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मेरी पत्नी दर्शनी देवी के सिर पर हथौड़ा से मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और उसके सिर से काफी खून बहने लगा. हल्ला होने पर जब आसपास के लोग दौड़कर आए तो आरोपी भाग गए. दर्शनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी. अदालत में अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने दलीलें रखीं. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन विवाद में हत्या के चार आरोपियों को आजीवन कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्मियों पर फिर लगा रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के आगे मेघातरी स्थित बस स्टैंड के कर्मियों पर एक बार फिर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया है. बताया जाता है कि जलवाबाद निवासी मो. साहिल (पिता मो. शहजाद) ने बस स्टैंड के कर्मियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है. दर्ज मामले में मो.साहिल ने कहा है कि 21 नवंबर 2025 के दोपहर को वह अपने पिकअप वाहन नंबर जेएच-12एस-7069 से पार्टी का माल लोड कर कोडरमा से गिरियक जा रहा था. मेघातरी बस स्टैंड के कर्मी रंगदारी के रूप में 300 रुपये व पुनः उसी रात को गिरियक से कोडरमा लौटने के क्रम में 300 रुपये रंगदारी मांगने लगे. गाली गलौज और मारपीट करने लगे, लाठी चलाने लगे जिससे मेरा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान तीन लोगों ने मुझे गाड़ी से खींच कर नीचे उतारा और पैकेट में रखे 40 हजार रुपये छीन लिया. पता चला है कि उक्त बस स्टैंड राजकुमार यादव का है. दर्ज मामले में आगे कहा गया है कि जब मैं इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज करवाना चाहा तो उन लोगों ने दुबारा ऐसा नही करने व क्षतिपूर्ति की बात कही, परंतु 6 दिसंबर को पुनः उस मार्ग से गुजरने के दौरान मेरे वाहन से आने व जाने के क्रम में 300-300 रुपये बतौर रंगदारी ली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर्मियों पर फिर लगा रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : वीर रंग में दिल्ली ने देखी रांची के बच्चों की कलात्मकता

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर बनी पेंटिंग की प्रदर्शनी का किया उदघाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा प्रदर्शनी सेना के शौर्य को समर्पित ब्यूरो, नयी दिल्ली/रांची रांची के स्कूली बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर बनायी गयी पेंटिंग की प्रदर्शनी का उदघाटन बुधवार को नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्रीय युवा मामले एवं स्पोर्ट्स राज्यमंत्री रक्षा खडसे, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री टोखन साहू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मौजूद थे. इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल, हिंदुस्तान प्रशासन के रक्षा सचिव राजेश सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी किया. यह प्रदर्शनी ऑपरेशन सिंदूर पर हिंदुस्तान सैन्य बलों की वीरगाथा पर आधारित है. इसमें रांची के 50 स्कूल के 20235 बच्चों ने हिस्सा लेकर पेंटिंग बनायी. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यह प्रदर्शनी सेना के शौर्य के समर्पित है. हिंदुस्तानीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को हमारे बच्चों ने बहुत ही भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया है. रक्षा मंत्री ने रांची के बच्चों के द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने अपने पराक्रम के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा. इस ऑपरेशन से आतंकवाद की कमर तोड़ दी गयी थी. हर तरफ उत्सव का माहौल था. तभी मेरे मन में यह विचार आया कि हमारी नयी पीढ़ी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत पीढ़ी कहते हैं, वह इस बारे में क्या सोचती है. इन्होंने भी किया प्रदर्शनी का अवलोकन पहले दिन प्रदर्शनी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं असम से राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद ताशा, सिक्किम के सांसद इंद्र हांग सुब्बा, तेलंगाना के सांसद रघुनंदन राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष प्रशासन, गुरुद्वारा रकाबगंज के पूर्व अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री अद्वैत गणनायक, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, हिंदुस्तानीय वायु सेना (आईएएफ) के वायु सेना उपाध्यक्ष (वीसीएएस), एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी), पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : वीर रंग में दिल्ली ने देखी रांची के बच्चों की कलात्मकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोहरे की आगोश में शहर, 20 मीटर थी विजिबिलिटी

15 से 17 उत्तर बिहार में छाया रहा घना कुहरा, रेंगते रहे वाहन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार में ठंड के साथ घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बुधवार सुबह पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आया. कोहरे का असर इतना अधिक था कि सुबह के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) महज 20 मीटर ही रही. इसने शहर की सड़कों से लेकर नेशनल हाइवे तक के वाहनों की रफ्तार थाम दी. चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे गुजरना पड़ा. सुबह करीब 9:30 बजे के बाद ही धीरे-धीरे धुंध छंटनी शुरू हुई और धूप हल्की दिखाई दी. हालांकि, पछुआ के कारण दिन भर ठंड बनी रही और धूप का प्रभाव भी काफी कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी और यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. 1.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ से ठिठुरन को और बढ़ा दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा. :::::::::::::::::::::::::::: दिल्ली की ट्रेनें सुबह की बजाय रात में आयीं मुजफ्फरपुर. बढ़ते कोहरे व परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है. बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची. जिससे ठंड में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा. बरौनी से नयी दिल्ली जानेवाली 02563 व दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली 02569 (क्लोन स्पेशल) अपने शेड्यूल से बुरी तरह पिछड़ गयी. ये दोनों ट्रेनें सुबह की बजाय रात में मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. वहीं, नयी दिल्ली से आनेवाली 02570 क्लोन एक्सप्रेस करीब 13 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची. साथ ही बिहार संपर्क क्रांति व वैशाली एक्सप्रेस की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोहरे की आगोश में शहर, 20 मीटर थी विजिबिलिटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेलो इंडिया गेम्स 5 से पाटलिपुत्र खेल परिसर में

मुजफ्फरपुर. स्पोर्ट्सो इंडिया गेम्स 25-26 का आयोजन 5 से 10 जनवरी के बीच किया जायेगा. इसमें भाग लेने वाले बिहार के खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के जरिये पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर के कबड्डी मैदान में 18 दिसंबर को किया जायेगा. यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव विपुल कुमार सिंह ने दी. चयन प्रतियोगिता के लिए समिति बनी है. इसमें पुरुष वर्ग में आनंदी कुमार क्रीड़ा कार्यपालक बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, राणा रणजीत सिंह, रूपेंद्र सिंह एनआइएस कोच रहेंगे. स्त्री वर्ग में आनंदी कुमार क्रीड़ा कार्यपालक बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, चांदनी कुमारी अंतरराष्ट्रीय कोच, शमा परवीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहेंगी. भाग लेने वाले खिलाड़ी आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र साथ लेकर आयें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्सो इंडिया गेम्स 5 से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा, फुटपाथ व सड़क पर सज गयी दुकान

– हम नहीं सुधरेंगे की अतिक्रमणकारियों ने खाई है कसम, आप चलाते रहे अभियान, हम लगाते रहेंगे दुकान मुंगेर मुंगेर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर एक ओर जहां लगातार चलने वाला अभियान दो दिन में ही दम तोड़ दिया और नगर निगम प्रशासन की सख्ती जहां कार्यालय में कैद हो गया, वहीं अभियान की हवा निकल गयी. पूर्व की तरह शहर के फुटपाथ पर दुकान सज गयी और सड़कों पर ठेला वालों का राज कायम हो गया है. जिसके कारण राहगीरों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गयी. अभियान थमते ही सज गयी दुकान, सड़कों पर ठेला वालों का राज निगम प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को भारी सुरक्षाबलों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान निकाला. इस दौरान चार-पांच ट्रेक्टर बांस-बल्ला व शेड जहां जब्त किया गया, वहीं जुर्माना भी वसूल किया गया. सिकुड़ी सड़क चौड़ी हो गयी और शहर का वातावरण खुला -खुला दिखने लगा. लेकिन बुधवार को निगम प्रशासन का अभियान नहीं निकला. जिसके प्रतिकुल असर शहर की सड़कों पर देखने को मिला. एक नंबर ट्रैफिक से पंडित दीनदयाल चौक तक, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड, शीतला स्थान चौक, आजाद चौक, साइकिल पट्टी, बाटा चौक के जिस फुटपाथ से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा था. उस चौक-चौराहा, फुटपाथ पर कपड़ा, सब्जी व फल की दुकानें सज गयी. जबकि सड़कों पर ठेला वालों का राज हो गया. जिसके कारण एक बार फिर अतिक्रमण के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी. बुधवार की शाम शहर की हालत यह रही है कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी दुभर हो गया. दुकानदारों का आरोप फुटपाथ का भरते है किराया फुटपाथ पर दुकान लगाने वाला और सड़कों पर ठेला लेकर चलने वाले दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन वेडिंग जोन बना नहीं रही है और जिसे वेडिंग जोन बता कर वहां जाने के लिए दबाव दे रही है वहां मूलभूत सुविधा तक नहीं है. ऐसे में हम जैसे वेंडर को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. सामान भी जब्त होता है और जुर्माना भी देना पड़ता है. कई फुटकर दुकानदारों ने बताया कि उनसे निगम के कर्मी नाजायज राशि वसूल करते है. जबकि स्थानीय दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाने का 200 से 500 रूपया प्रतिदिन के हिसाब से फुटपाथ का किराया वसूल करते है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा, फुटपाथ व सड़क पर सज गयी दुकान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लग्जरी कार से 28 कार्टून विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, चार फरार

– गिरफ्तार शराब कारोबारी झारखंड के देवघर जसीडीह का है रहने वाला मुंगेर ——————— गंगटा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात महिमाचक गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने दो लग्जरी कार से 28 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया, जबकि चार कारोबारी फरार हो गया. गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि महिमाचक गांव में दो चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी कर लाया गया है. जिसे उतार का ठिकाना लगाया जा रहा है. तत्काल महिमा चक गांव में छापेमारी के लिए पहुंची. पुलिस को देखते ही सभी वाहन छोड़ कर भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि चार शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. गिरफ्तार शराब कारोबारी झारखंड के देवघर जिला के जसीडीह निवासी संजय पांडे का पुत्र आयुष कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहन से पुलिस ने कुल 28 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया. जिसमें 375 एमएल का कुल 672 बोतल रॉयल स्टैग एवं आईकॉनिक ब्रांड की शराब शामिल है. पुलिस ने मारुति सुजुकी कार एवं एक महिंद्रा एक्सयूवी को जब्त कर थाना लाया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी ने फरार सभी का नाम बताया है. संसोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि फरार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लग्जरी कार से 28 कार्टून विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, चार फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

– एएलवाई कॉलेज ने बीएसएस सुपौल को हराकर कप पर जमाया कब्जा वीरपुर. कोशी क्लब के मैदान में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के तत्वावधान में 13 दिसंबर से आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हो गया. फाइनल मुकाबले में अनूप लाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएस कॉलेज, सुपौल की टीम को छह विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. इस नॉकआउट टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल नौ महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता को दो ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप ए से बीएसएस कॉलेज, सुपौल की टीम और ग्रुप बी से अनूप लाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई. बुधवार को स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में बीएसएस कॉलेज, सुपौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 08 विकेट खोकर 123 रन बनाए. सुपौल की ओर से बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन त्रिवेणीगंज के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से रन गति पर अंकुश लगाए रखा. 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनूप लाल यादव महाविद्यालय की टीम की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन पहले विकेट के लिए बनी मजबूत साझेदारी ने टीम को स्थिरता प्रदान की. इसके बाद बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन करते हुए मात्र 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान अंपायर की भूमिका में राजीव मेहता और दिनेश कुमार ने निष्पक्ष और सराहनीय निर्णय दिए. वहीं उद्घोषक के रूप में विकास कुमार ने अपनी सधी हुई और उत्साहवर्धक कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बनाए रखा. समापन समारोह को संबोधित करते हुए स्पोर्ट्स निदेशक अबुल फज़ल ने कहा कि जब पांच दिवसीय स्पोर्ट्स आयोजन हुआ था तब कुलपति स्वयं उपस्थित रहे थे और आज समापन अवसर पर कुलसचिव का आना विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्सों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है. उन्होंने ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव सिन्हा, शिक्षकों और स्टाफ को इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आयोजन विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं से कहीं बेहतर रहा. कुलसचिव अशोक कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्पोर्ट्सों को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी मैदान से निकले खिलाड़ी आज आईपीएल तक पहुंच रहे हैं, जो विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि विश्वविद्यालय स्तर पर एक स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया जाएगा और परीक्षाओं का निर्धारण भी उसी के अनुरूप किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को पढ़ाई और स्पोर्ट्स दोनों में संतुलन बनाने में सुविधा हो. कुलसचिव ने यह भी घोषणा की कि स्पोर्ट्सों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक महाविद्यालय में पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक) की नियुक्ति की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान सफल आयोजन में योगदान देने वाले दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए. अभिनव आनंद (75 रन) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (बीएसएस कॉलेज), साहिल सौरभ (13 विकेट) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (बीएसएस कॉलेज), दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (बीएसएस कॉलेज), विनीत आनंद को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (त्रिवेणीगंज) तथा मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं अभिनव आनंद को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. स डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top