Hot News

December 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: 18 से 23 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Heavy Rain Alert: देश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की सर्दी, कोल्ड वेव और घने कोहरे के बीच बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 18 से 23 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. अनुमान है कि 17 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. Weather Warning for 16th December 2025#DenseFog #ColdWave #WeatherAlert #UttarPradesh #MadhyaPradesh #NortheastIndia #Punjab #HimachalPradesh #Uttarakhand #Odisha #Haryana #Chandigarh #MinimumTemperature #WeatherForecast #IndiaWeather #FogWarnings @moesgoi @airnewsalerts… pic.twitter.com/rrZo6uGwwt — India Meteorological Department (@Indiametdept) December 16, 2025 उत्तर हिंदुस्तान समेत कई इलाकों में घना कोहरा हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और इलाकों में 18 से 22 के दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा जमने की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 18 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कुछ इलाकों में 18 से 22 और हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड में 18 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. न्यूनतम तापमान में हो सकता है इजाफा मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 7 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. Also Read: Cold Wave Alert: उत्तर हिंदुस्तान में गलन भरी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट The post Heavy Rain Alert: 18 से 23 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2: टीजर लॉन्च पर वरुण धवन ने को-एक्टर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है

Border 2: 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है. हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया गया, जिसने देशभक्ति से भरे प्लॉट की झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. टीजर लॉन्च इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन मौजूद रहे, जबकि दिलजीत दोसांझ किसी वजह से इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि, वरुण ने मंच से दिलजीत की जमकर तारीफ कर उनकी गैरमौजूदगी को महसूस नहीं होने दिया. आइए बताते हैं उन्होंने दिलजीत को लेकर क्या कुछ कहा. वरुण धवन: “दिलजीत ने फिल्म के लिए अपना खून-पसीना बहाया है” वरुण धवन ने दिलजीत को खास शाउटआउट देते हुए कहा कि उन्होंने भी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और वह भी इसमें पीवीसी (परम वीर चक्र) विजेता का किरदार निभा रहे हैं. वरुण कहते हैं, “उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. वह भी इस में PVC का रोल निभा रहे हैं. और मैं उनकी तरफ से भी सभी को धन्यवाद दे रहा हूं.” वरुण की बातें सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी. सनी देओल के साथ काम करने पर वरुण का रिएक्शन टीजर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय वह काफी नर्वस थे. उन्होंने बताया कि सेट पर सनी देओल की मौजूदगी ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और सहज महसूस कराया. वरुण ने कहा कि सनी देओल उनके बचपन के हीरो रहे हैं और उन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म कई बार थिएटर में देखी है. सनी के साथ पहला सीन करते वक्त वह काफी इमोशनल हो गए थे और उनके अंदर का बच्चा बेहद खुश था. बॉर्डर 2 की डिटेल्स सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 1971 के हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन ‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह कर रहे हैं. जबकि, ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता ने किया था. फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी, जो कि 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह भी पढ़ें: Border 2 में अपने सैनिक के किरदार पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वर्दी सबसे बड़ी ताकत होती है The post Border 2: टीजर लॉन्च पर वरुण धवन ने को-एक्टर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत

Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में अभी भी हजारों पुलिसकर्मियों की कमी है और इन खाली पदों को भरने की जरूरत है. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police Vacancy) में अलग-अलग रैंक के लिए 9,248 पद खाली हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस में कुल मिलाकर 92,044 पदों की मंजूरी है. इसको लेकर उन्होंने एक डेटा भी शेयर की है. Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में इन पदों पर वैकेंसी दिल्ली पुलिस में 30 नवंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार कुल 92,044 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 9,248 पद इस समय खाली हैं. यह जानकारी गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में दी है. आंकड़ों से साफ पता चलता है कि उच्च पदों जैसे कमिश्नर, स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और एडिशनल सीपी के सभी पद भरे हुए हैं और इनमें कोई रिक्ति नहीं है. The rank-wise total sanctioned strength of Delhi Police, as on 30.11.2025, is 94,044 and vacancies- 9248: MoS Home Nityanand Rai to Rajya Sabha pic.twitter.com/rcoqq2249H — ANI (@ANI) December 17, 2025 लेकिन जैसे-जैसे नीचे के पदों की बात आती है, वहां रिक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ती है. एसीपी स्तर पर 125 पद खाली हैं, इंस्पेक्टर के 108 पद खाली हैं और सब-इंस्पेक्टर के 1,039 पद अभी भरे नहीं गए हैं. सबसे ज्यादा असर निचले स्तर पर दिखता है. हेड कांस्टेबल के 3,057 और कांस्टेबल के 4,591 पद खाली हैं. Delhi Police में कौन-कौन से पद खाली रैंक कुल स्वीकृत पद रिक्त पद पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) 01 00 विशेष पुलिस आयुक्त (Special CP) 11 00 संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) 22 00 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Addl. CP) 20 00 पुलिस उपायुक्त / अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP / Addl. DCP) 60 13 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (JAG) जूनियर प्रशासनिक ग्रेड 54 15 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) 346 125 निरीक्षक (Inspector) 1,453 108 उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) 8,087 1,039 सहायक उप-निरीक्षक (Asst. Sub-Inspector) 7,320 300 हेड कांस्टेबल 23,724 3,057 कांस्टेबल 50,946 4,591 कुल 92,044 9,248 दिल्ली पुलिस भर्ती दिल्ली पुलिस में फील्ड लेवल पर काम करने वाले जवानों की कमी है. इसका असर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल और आम लोगों की सुरक्षा पर पड़ सकता है. इन आंकड़ों से यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले समय में दिल्ली पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज हो सकती है ताकि खाली पदों को भरा जा सके और पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं पास के लिए प्रशासनी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका The post दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Badam Halwa Recipe: ऐसा स्वाद जो मां के हाथों की दिला दे याद, एक बार खाया तो बार-बार बनाने का करेगा मन

Badam Halwa Recipe: सर्दियों के इन दिनों में खाने में उन चीजों को डिमांड सबसे ज्यादा रहती है जो गर्म होने के साथ ही न्यूट्रिशियस और टेस्टी भी हो. जब इस तरह के किसी डिश की हम बात कर रहे होते हैं तो बादाम के हलवे का नाम आना तय ही है. बादाम के हलवे से बेहतरीन ऑप्शन आपको सर्दियों के इन दिनों में मिल ही नहीं सकता है. खाने में यह हलवा जबरदस्त तो होता ही बल्कि साथ ही इसे आपके सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बादाम में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को जरूरी एनर्जी प्रोवाइड करने में मदद करते हैं. तो चलिए इस हेल्दी और ट्रेडिशन हलवे को बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. बादाम हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री बादाम – 1 कप घी – आधा कप दूध – 1 कप चीनी – तीन चौथाई कप या स्वादानुसार इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच केसर – 8 से 10 धागे कटे हुए काजू और पिस्ता – डेकोरेशन के लिए यह भी पढ़ें: Gajar ke Kheer ki Recipe: सर्दियों में गाजर के हलवे से भी ज्यादा लाजवाब है ये मलाईदार खीर, खुशबू से ही जीत लेगी आपका दिल बादाम हलवा बनाने की आसान रेसिपी बादाम हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में 6 से 7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. जब बादाम फूल जाएं तो उनका छिलका आसानी से उतर जाता है. अब छिलके उतारकर बादाम को थोड़े से दूध के साथ मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि पेस्ट बिल्कुल स्मूद हो. इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाही में घी गर्म करें और जब घी पिघल जाए, तब उसमें बादाम का पेस्ट डालें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं क्योंकि यह स्टेप बहुत जरूरी है. जब आप इस स्टेप को फॉलो करते हैं तो हलवे का स्वाद काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है. जब पेस्ट घी छोड़ने लगे और हल्का गाढ़ा हो जाए तब उसमें दूध डालें और अच्छे से मिलाएं और इसके बाद चीनी डालकर चलाते रहें. जब आप ऐसा कर रहे होंगे तो हलवा थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन पकने पर गाढ़ा हो जाएगा. इसके बाद इलायची पाउडर और केसर डालें. ऐसा करने से हलवे की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे. धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक हलवा कढ़ाही छोड़ने न लगे. लास्ट में गैस बंद कर दें और ऊपर से कटे हुए काजू-पिस्ता डालें. यह भी पढ़ें: Multigrain Thepla Recipe: 5 अनाजों से बनता है ये खास मल्टीग्रेन थेपला, स्वाद ऐसा कि हर कोई दोबारा मांगने को हो जाए मजबूर The post Badam Halwa Recipe: ऐसा स्वाद जो मां के हाथों की दिला दे याद, एक बार खाया तो बार-बार बनाने का करेगा मन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HyperOS 3 अपडेट शुरू: Xiaomi 14, Redmi Note 14 5G समेत कई डिवाइस को मिला Android 16 और नये AI फीचर्स

Xiaomi ने आखिरकार हिंदुस्तान में HyperOS 3 का बड़ारोलआउट शुरू कर दिया है. इस नये अपडेट के साथ कई Xiaomi, Redmi और Poco डिवाइस को Android 16 का ताजा अनुभव मिलेगा. कंपनी ने इसे अपने सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट में पेश किया था, और अब यह आम यूजर्स तक पहुंच रहा है. नये AI टूल्स, बेहतर एनीमेशन और स्मार्ट विज़ुअल बदलाव इस अपडेट को खास बनाते हैं. कौन-कौन से डिवाइस को मिला HyperOS 3? कंपनी के मार्केटिंग और PR हेड संदीप शर्मा के अनुसार, HyperOS 3 अपडेट सबसे पहले इन डिवाइस पर पहुंच रहा है- Xiaomi 14, Xiaomi Pad 7, Redmi Note 14 5G, Redmi 13, Poco F7 और Poco M7 Pro 5G. इन सभी डिवाइस को Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ कई नये सिस्टम सुधार और AI फीचर्स मिलेंगे. HyperOS 3 अपडेट कैसे चेक करें? अगर आपका डिवाइस इस लिस्ट में है, तो आप तुरंत अपडेट चेक कर सकते हैं. इसके लिए- Settings → My Device → HyperOS बैनर → Check for Update अगर अपडेट उपलब्ध है, तो Download & Install का विकल्प दिखेगा. इंस्टॉलेशन के दौरान फोन कुछ बार रीस्टार्ट भी हो सकता है. HyperIsland और Dual-Island: स्क्रीन पर नया अनुभव HyperOS 3 का सबसे बड़ा आकर्षण है HyperIsland, जो Apple के Dynamic Island जैसा फ्लोटिंग नोटिफिकेशन पैनल है. यह स्क्रीन के टॉप पर पिल-शेप में दिखाई देता है और- लाइव एक्टिविटी चार्जिंग स्पीड अलर्ट जैसी जानकारी तुरंत दिखाता है. इसके साथ ही नया Dual-Island डिजाइन मल्टीटास्किंग को और आसान बनाता है. यूजर बिना ऐप बदले, एक ही स्क्रीन पर कई टास्क मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, स्टिल फोटो से डायनैमिक वॉलपेपर और सिनेमैटिकलॉकस्क्रीन बनाने का विकल्प भी जोड़ा गया है. HyperAI: अब फोन खुद समझेगा आपकी लिखावट HyperOS 3 में Xiaomi ने अपने HyperAI टूल्स को गहराई से इंटीग्रेट किया है. इसमें शामिल हैं- Smart Screen Recognition DeepThink Mode AI Writing Style Change AI Speed Recognition इन फीचर्स की मदद से फोन आपके मैसेज का टोन बदल सकता है, ऑडियो रिकॉर्डिंग को साफ कर सकता है, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्ट बना सकता है और ऑडियो का सारांश भी तैयार कर सकता है. यह भी पढ़ें: HyperIsland और HyperAI के साथ Xiaomi 15 Ultra को मिला HyperOS 3 अपडेट, मिले मजेदार फीचर्स यह भी पढ़ें: HyperOS 3 India रोलआउट जल्द, Xiaomi फोन में मिलेगा iPhone जैसा Hyper Island फीचर The post HyperOS 3 अपडेट शुरू: Xiaomi 14, Redmi Note 14 5G समेत कई डिवाइस को मिला Android 16 और नये AI फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रितेश देशमुख का बर्थडे हुआ और भी खास, जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Riteish Deshmukh Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास बधाई उनके लिए उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने दी. जेनिलिया ने सोशल मीडिया पर रितेश के लिए एक रोमांटिक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पति के प्रति अपनी गहरी मोहब्बत और स्नेह व्यक्त किया. इंस्टाग्राम पर पति के लिए प्यार भरा पोस्ट जेनेलिया ने ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों का एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रितेश उनके लिए कितना खास हैं. उन्होंने कहा, “मेरे प्रिय @riteishd… मैं जानती हूं कि हमारे जानने वाले लोग हैरान रहते हैं कि हम इतने सालों बाद भी इतने जुड़ाव और खुशहाल कैसे हैं. इसका जवाब सिर्फ आप हैं.” View this post on Instagram A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) जेनेलिया ने आगे लिखा कि रितेश उनके जीवन में प्यार और कृपा का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, “आप हंसी लाते हैं, और जब मैं रोती हूं, तो आप हर आंसू पोछ देते हैं. आप हर किसी के साथ संबंध बनाने के अद्भुत तरीके जानते हैं और हर कोई आपके साथ खास महसूस करता है. मेरे लिए तो मैं आपको हर पल अपने पास पाती हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ एक दिन के लिए रितेश का जश्न मनाना काफी नहीं है. जेनिलिया ने लिखा, “मैं आपको हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड सेलिब्रेट करूंगी क्योंकि आप सब कुछ हैं और उससे भी ज्यादा… हैप्पी बर्थडे मेरे दिल की धड़कन. आपके पास मेरा दिल है आप बस उसे संभाल कर रखें.” रितेश का रिप्लाई रितेश ने भी उतनी ही गर्मजोशी के साथ प्रतिक्रिया दी, “आई लव यू बाइको! मेरे जीवन में आपके होने से मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं. आप मेरा दिल हैं.” रितेश और जेनेलिया की प्रेम कहानी उनकी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम (2003) के सेट से शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया और 2012 में शादी कर ली. कपल के दो बेटे हैं रिआन और राहिल. फिल्मों के अलावा, यह जोड़ी इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियो के लिए भी खासा पसंद की जाती है. यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम, बिजनेसमैन ने पहली बार इस मामले में तोड़ी चुप्पी The post रितेश देशमुख का बर्थडे हुआ और भी खास, जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Simple Chain with Pendant Design: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए देखें सबसे खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन

Simple Chain with Pendant Design: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का सीजन आते ही हर वुमन अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में अगर आप हैवी ज्वेलरी की जगह कुछ एलिगेंट और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो Simple Chain with Pendant Design सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. ये पेंडेंट न सिर्फ आपके पार्टी आउटफिट को ग्रेसफुल टच देते हैं, बल्कि मिनिमल लुक के साथ भी ग्लैमर जोड़ते हैं. खास बात यह है कि ये डिजाइन वेस्टर्न और एथनिक – दोनों तरह के पार्टी वियर के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. Simple Chain with Pendant Design: पार्टी लुक के लिए कौन से सिंपल पेंडेंट चेन डिजाइन ट्रेंड में हैं 1. Classic Diamond Pendants Set: क्लासिक डायमंड पेंडेंट सेट Classic diamond pendants set with earrings क्लासिक डायमंड पेंडेंट हमेशा से पार्टी वियर की पहली पसंद रहे हैं. पतली चेन के साथ छोटा सा डायमंड पेंडेंट आपको रॉयल और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है. इस कैटेगरी की खासियत यह है कि इसमें मैचिंग ईयररिंग्स और रिंग्स का सेट भी आसानी से मिल जाता है, जिससे आपका पूरा पार्टी लुक बैलेंस्ड और क्लासी दिखता है. क्रिसमस डिनर या न्यू ईयर ईव पार्टी के लिए यह एक सेफ और स्टाइलिश चॉइस है. 2. Coloured Gemstone Pendants: आउटफिट के रंग के अनुसार चुनें स्टाइलिश पेंडेंट Coloured gemstone pendants अगर आप अपने आउटफिट के रंग के अनुसार ज्वेलरी चुनना पसंद करती हैं, तो Coloured Gemstone Pendants बेस्ट ऑप्शन हैं. रूबी रेड, रॉयल ब्लू या सॉफ्ट पिंक जैसे जेमस्टोन पेंडेंट पार्टी लुक में तुरंत हाइलाइट बन जाते हैं. ब्लैक ड्रेस के साथ रेड रूबी पेंडेंट या व्हाइट आउटफिट के साथ ब्लू जेमस्टोन बेहद एलिगेंट लगता है. 3. Floral Shape Pendant Design: Gen Z की पहली पसंद बना फ्लोरल ट्रेंड Floral shape pendant design आजकल Gen Z में फ्लोरल शेप पेंडेंट काफी ट्रेंड में हैं. छोटे फूलों के डिजाइन, क्यूट स्टोन डिटेलिंग और लाइटवेट चेन इन्हें यंग और फ्रेश लुक देती है. ये पेंडेंट खासतौर पर न्यू ईयर पार्टी, कॉकटेल पार्टी और फ्रेंड्स गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट हैं. इस पार्टी सीजन में अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये Simple Chain With Pendant Designs आपके लुक को बिना ओवरड्रेस किए खास बना देंगे. Also Read: Simple Pendant Necklace: आउट्फिट कोई भी हो खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये सिंपल पेंडेंट नेकलेस Also Read: Simple Pendant Chain: Wedding Outfit के साथ खूब जचेंगी ऐसी सिंपल पेंडेंट चेन डिजाइन्स The post Simple Chain with Pendant Design: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए देखें सबसे खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mughal Harem Stories : बादशाह पर प्रभाव के लिए रानियां दूसरी औरतों का कराती थीं अबॉर्शन; फैलाती थीं ये झूठी खबर

Table of Contents बुरे बर्ताव के बाद क्या करती थीं अच्छे घर की औरतें? रानियां, दूसरी औरतों को कैसे बनाती थीं बांझ? Mughal Harem Stories : जब भी मुगल हरम की चर्चा होती है, तो वहां राजा बाबर से बहादुर शाह जफर तक की चर्चा होती है, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि मुगल हरम तब अपने परवान पर था, जब उसकी बागडोर अकबर, उसके बेटे जहांगीर और उसके बाद शाहजहां और औरंगजेब के पास रही. उसके बाद जिस प्रकार मुगल साम्राज्य कमजोर पड़ने लगा उसी तरह हरम की आन-बान और शान भी कम होने लगी. हरम को मुगल पवित्र जगह मानते थे, जहां औरतें एक राजा की अधीनता स्वीकार कर रहती थीं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह अधीनता कभी प्रेमवश होती थी और कभी बेमन से से. जब प्रेम या अधीनता बेमन से होती थी, तो रानियां षडयंत्र भी करती थीं. बुरे बर्ताव के बाद क्या करती थीं अच्छे घर की औरतें? मुगल हरम में साजिशें हरम में जो औरतें होती थीं, वे सभी राजा से बहुत प्यार करती थीं या उनका राजा के साथ बहुत मधुर संबंध था. ऐसा नहीं है. कई औरतें कई बार मजबूरीवश बादशाह से प्रेम करती थीं. इतिहासकार किशोरी शरण लाल ने अपनी किताब The Mughal Harem में लिखा है कि अच्छे घर की औरतें अपने पति के बुरे बर्ताव और छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करती थीं. ऐसे में वो उनके साथ सामने में तो इज्जत के साथ रहती थीं, लेकिन अंदर ही अंदर उनके अंदर गुस्सा होता था, जो षडयंत्र के रूप में सामने आता था. शाह आलम के बेटे और औरंगजेब के पोते सुल्तान मुइज-उद-दीन को अपनी पत्नी से बहुत जलन थी, सिर्फ इसलिए कि वह बहुत खूबसूरत थी. किशोरी शरण लाल बताते हैं कि मनुची लिखते हैं, वह सबसे प्यारी और एकदम सही बनावट वाली लड़की थी, उसका पति इसीलिए उससे चिढ़ता था, उसके पति ने उसे कई बार जहर दिया,लेकिन मनुची उसे एंटीडोट देता था. बाद में उसकी पत्नी ने उसे जहर देकर मार डाला, क्योंकि वह उसके व्यवहार से दुखी थी. रानियां, दूसरी औरतों को कैसे बनाती थीं बांझ? मुगल काल की औरतों को एक इज्जत, एक हिम्मत, एक खासियत मिलती थी जिसे वे मुश्किल समय में दिखाने में कभी नहीं चूकती थीं. औरतों में जलन के कई उदाहरण देखे जा सकते हैं. औरतें जिसे अपना राइवल मानती थीं, उसके बारे में दुष्प्रचार करती थीं. साथ ही उसे राजा की प्रिय बनने से रोकने के लिए उसे बांझ बनाने की साजिश की जाती थी. राइवल को हराने का सबसे अच्छा तरीका यह देखना था कि उसके कोई शिशु न हों, खासकर बेटे. अगर यह साजिश सफल हो जाती थी, तो ऐसी औरतें राजा के लिए बेकार हो जाती थीं और उनका प्यार खो देती थीं. बाबर अपनी अफगानी पत्नी बीबी मुबारिका का बहुत बड़ा फैन था. हरम की साजिशों के जरिए उसे मां बनने से रोकने के लिए दवाएं दी गईं और अकबर के राज की शुरुआत में ही वह बिना शिशु के मर गई. विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें ऐसे माहौल में एक औरत के लिए समय-समय पर यह कहना ज़रूरी था कि वह मां बनने वाली है. इस वजह से कई औरतें इस बात की अफवाह फैलाती थीं कि वो मां बनने वाली हैं. मुगल हरम में अबॉर्शन का इस्तेमाल पावर पॉलिटिक्स के स्पोर्ट्स में दुश्मन राजकुमारों के जन्म को रोकने के लिए किया जाता था।.जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर बताते हैं. वे लिखते हैं क्योंकि यह रिवाज है कि पहला बेटा गद्दी पर बैठता है, भले ही वह गुलाम का बेटा हो, जैसे ही राजा के हरम को पता चलता है कि रानी या कोई और औरत गर्भवती है उसका मिसकैरेज कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाती थी. इस गलत काम के लिए वे कभी-कभी यूरोपियन डॉक्टरों की सर्विस लेती थीं. ये भी पढ़ें : Mughal Harem Stories : जहांगीर की 300 बीवियों को पछाड़कर नूरजहां बनी थी उसके दिल की मल्लिका? Mughal Harem Stories : अकबर को थी शराब और अफीम की लत, कॉकटेल का शौकीन था जहांगीर The post Mughal Harem Stories : बादशाह पर प्रभाव के लिए रानियां दूसरी औरतों का कराती थीं अबॉर्शन; फैलाती थीं ये झूठी समाचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थैंक यू सो मच CSK… सरफराज खान ने चेन्नई में जानें के बाद शेयर की भावुक स्टोरी, देखें क्या लिखा

Sarfaraz Khan Emotional Message: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हिंदुस्तानीय बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को खरीदकर एक भावनात्मक कहानी को जन्म दिया. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद सरफराज जब शुरुआती दौर में अनसोल्ड रहे तो उनके समर्थकों को निराशा हुई. लेकिन आखिरकार सीएसके ने उन पर भरोसा जताया और 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर उन्हें टीम में शामिल किया. ऑक्शन से कुछ घंटे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 22 गेंदों पर 73 रन की पारी स्पोर्ट्सने वाले सरफराज के लिए यह मौका किसी नई शुरुआत से कम नहीं है. खुद सरफराज ने भी इसे अपने करियर की नई जिंदगी बताया. CSK से जुडकर भावुक हुए सरफराज ऑक्शन में नाम बिकने के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का धन्यवाद किया. सरफराज ने लिखा कि सीएसके ने उन्हें नई जिंदगी दी है. लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बावजूद उन्हें आईपीएल में लगातार मौके नहीं मिल पाए थे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्पोर्ट्सने के बाद से वह आईपीएल से दूर थे. ऐसे में सीएसके जैसी सफल टीम का भरोसा उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. “Thank You CSK For Giving Me New Life. 🥹” Sarfaraz Khan on Instagram Story pic.twitter.com/OftskDrIdm — Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) December 16, 2025 घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन इस समय जबरदस्त रहा है. इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने छह पारियों में 256 रन बनाए हैं. उनका औसत 64 का रहा है और स्ट्राइक रेट 182 से ज्यादा का है. खास बात यह है कि ऑक्शन वाले दिन ही उन्होंने 22 गेंदों पर 73 रन की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. यह पारी उनके आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेबाजी का साफ संकेत थी. सीएसके ने शायद इसी फॉर्म को देखते हुए उन पर दांव लगाया और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया. CSK का आक्रामक ऑक्शन प्लान आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए. टीम ने अनकैप्ड खिलाडी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20 करोड रुपये में खरीदा. दोनों अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाडी बन गए हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज के आलराउंडर अकील होसैन को उनकी बेस प्राइस दो करोड रुपये में टीम में शामिल किया गया. सीएसके ने सरफराज खान के साथ साथ मैट हेनरी और राहुल चाहर को भी अपने स्क्वाड में जोडा. टीम में बदलाव और आगे की राह इस ऑक्शन से पहले सीएसके ने कई बडे फैसले किए. टीम ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को रिलीज किया जो अब राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड चुके हैं. इसके अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी रिलीज कर दिया गया जिससे टीम के पर्स में 13 करोड रुपये बचे. सबसे बडा ट्रेड इन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का रहा जिन्हें 18 करोड रुपये में टीम में लाया गया. टीम की कमान एक बार फिर रुतुराज गायकवाड और एमएस धोनी के हाथों में रहेगी. ऐसे में सरफराज खान जैसे खिलाडी को सीएसके के माहौल में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा और फैंस को उनसे बडी पारियों की उम्मीद रहेगी. ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK ने अनकैप्ड कार्तिक और प्रशांत के साथ सरफराज पर जताया भरोसा, कुछ ऐसा है स्क्वाड क्या धोनी IPL को कह रहे अलविदा? पूर्व CSK प्लेयर के बायन ने मचाया बवाल, जानें पूरा मामला RCB Squad 2026: वेंकटेश अय्यर से जैकब डफी तक, ऐसी दिख रही कोहली की बेंगलुरु टीम The post थैंक यू सो मच CSK… सरफराज खान ने चेन्नई में जानें के बाद शेयर की भावुक स्टोरी, देखें क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या धोनी IPL को कह रहे अलविदा? पूर्व CSK प्लेयर के बयान ने मचाया बवाल, जानें पूरा मामला

MS Dhoni Will Retire After IPL 2026: आईपीएल में एमएस धोनी (MS Dhoni) का भविष्य हर सीजन चर्चा का विषय रहता है लेकिन इस बार तस्वीर पहले से ज्यादा साफ दिख रही है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व ओपनर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन होगा. मिनी ऑक्शन में सीएसके की रणनीति और युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव इस ओर इशारा कर रहा है कि फ्रेंचाइजी अब धोनी के बाद के दौर की तैयारी में जुट चुकी है. खुद धोनी के हालिया बयान भी इस बात को मजबूती देते हैं कि यह सीजन उनके शानदार आईपीएल करियर का अंतिम अध्याय हो सकता है. रॉबिन उथप्पा का बड़ा दावा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के दौरान जियोस्टार के लाइ शो में रॉबिन उथप्पा ने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी तरह के कयास की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक धोनी का आखिरी सीजन यही होने वाला है. उथप्पा ने कहा कि सभी संकेत इसी ओर जा रहे हैं और इस बार धोनी पूरी तरह से विदा लेने की तैयारी में हैं. उथप्पा लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे हैं और टीम के भीतर की सोच को करीब से समझते हैं. इसलिए उनके बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता. ऑक्शन में CSK की बदली सोच चेन्नई सुपर किंग्स को लंबे समय तक अनुभवी खिलाड़ियों की टीम माना जाता रहा है. लेकिन आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में तस्वीर बदली नजर आई. सीएसके ने युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खुलकर पैसा खर्च किया. 19 साल के कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) और 20 साल के प्रशांत वीर (Prashant Veer) पर 14.20 करोड रुपये की बड़ी बोली लगाई गई. यह बदलाव अचानक नहीं है बल्कि भविष्य की टीम बनाने की योजना का हिस्सा है. उथप्पा का मानना है कि फ्रेंचाइजी अब प्रतिभा को तलाशने और लंबे समय तक अपने साथ रखने पर फोकस कर रही है. विकेटकीपर बैटर पर भारी निवेश आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाजों पर 32.30 करोड रुपये खर्च किए. यह आंकड़ा खुद में बहुत कुछ कहता है. संजू सैमसन (Sanju Samson) को ट्रेड के जरिए टीम में लाया गया जबकि कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल जैसे युवा विकल्प भी मौजूद हैं. 2008 से लेकर अब तक सीएसके ने विकेट के पीछे लगभग पूरी तरह धोनी पर भरोसा किया था. लेकिन अब टीम के पास कई विकल्प हैं. यह साफ संकेत है कि फ्रेंचाइजी धोनी के बाद की जिम्मेदारी के लिए तैयार हो रही है. स्टीफन फ्लेमिंग ने माना रणनीति में बदलाव CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने भी ऑक्शन के बाद रणनीति में बदलाव की बात मानी. उन्होंने कहा कि एक समय के बाद एमएस धोनी को आगे बढ़ना ही था और टीम को इस सच्चाई को स्वीकार करना पड़ा. फ्लेमिंग के मुताबिक संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी उस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी सफलता के भरोसे एक ही सोच पर टिके रहना सही नहीं होता और बदलाव जरूरी था. धोनी की उम्र और भविष्य की भूमिका 44 साल के एमएस धोनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से संन्यास का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उनके बयान साफ इशारा करते हैं कि वह अपने करियर के अंतिम चरण में हैं. पिछले सीजन में उन्होंने कहा था कि वह वापसी का वादा नहीं कर सकते. आईपीएल 2026 के लिए उन्हें 4 करोड रुपये में रिटेन किया गया जो उनके कद के हिसाब से बेहद कम रकम है. रुतुराज गायकवाड के कप्तान बनने और संजू सैमसन की मौजूदगी से यह तय माना जा रहा है कि धोनी अब मेंटर की भूमिका में ज्यादा नजर आएंगे. उथप्पा का मानना है कि यह सीजन धोनी का मेंटर कम खिलाड़ी ज्यादा वाला आखिरी सफर होगा. ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन की चमक पड़ी फीकी, जानें कौन है खिलाड़ियों को बिकवाने वाली मल्लिका IPL 2026: CSK ने अनकैप्ड कार्तिक और प्रशांत के साथ सरफराज पर जताया भरोसा, कुछ ऐसा है स्क्वाड RCB Squad 2026: वेंकटेश अय्यर से जैकब डफी तक, ऐसी दिख रही कोहली की बेंगलुरु टीम The post क्या धोनी IPL को कह रहे अलविदा? पूर्व CSK प्लेयर के बयान ने मचाया बवाल, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top