Hot News

December 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Girl Names Inspired by Devi Parvati: अपनी नन्ही परी के लिए चुनें देवी पार्वती से प्रभावित ये नाम

Baby Girl Names Inspired by Devi Parvati: हिंदुस्तान में देवी-देवताओं की पूजा बहुत की जाती है. इस देश में आज भी बहुत सारे परिवार ऐसे हैं तो देवी-देवताओं के नाम पर ही शिशु का नाम रखते हैं. अगर आप भी अपनी नन्ही परी को देवी पार्वती का नाम देना चाहते हैं तो हम यहां इसकी लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में सुंदर-सुंदर नामों को शामिल किया गया है. यहां से आप भी अपनी बेटी के लिए खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. लड़कियों के लिए देवी पार्वती से प्रभावित नाम अमेया – असीम अक्षयिनी – अक्षयिनी देवी पार्वती का एक नाम अद्रिजा – पर्वत की बेटी अगजा – हिमालय की पुत्री अम्बिका –  मां पार्वती और मां दुर्गा का नाम अग्निज्वाला – आग का प्रतीक अहंकारा – गौरव का प्रतीक अनंता – मां पार्वती का नाम अनेकावार्णा – जिसके कई रंग हो अपर्णा – मां दुर्गा और पार्वती का एक नाम अकुला – देवी पार्वती का एक नाम आद्य – धनवान आर्या – सम्मानित अभव्या – डर का प्रतीक इसे भी पढ़ें: Baby Names Starting with Q: क्यूट से नन्हे-मुन्नों के लिए चुनें Q अक्षर वाले यूनिक नाम ब्राह्मी – भगवान ब्रह्मा की शक्ति ब्रह्मवादिनी – हर जगह उपस्थित बुद्धि – ज्ञान और बुद्धिमानी भगवती – भाग्य और समृद्धि प्रदान करने वाली भार्गवी – आकर्षक, खूबसूरत भाविनी – खूबसूरत स्त्री भव्य – भविष्य इसे भी पढ़ें: Latest Baby Boy Names: अपने राजा बेटा को दें सबसे यूनिक और लेटेस्ट नाम, लिस्ट जीत लेगी दिल इसे भी पढ़ें: Baby Girl Names: प्यारी बिटिया को दें खूबसूरत नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट The post Baby Girl Names Inspired by Devi Parvati: अपनी नन्ही परी के लिए चुनें देवी पार्वती से प्रभावित ये नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Film: अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ के ट्रेलर ने उड़ाए फैंस के होश, बेटी अदिति संग एक्ट्रेस ने दिखाया एक्शन अवतार

Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह एक बार फिर अलग अवतार में आ चुकी हैं. हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘कुस्ती’ का ट्रेलर यूट्यूब पर अपलोड हुआ है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. फिल्म के ट्रेलर में अंजना सिंह को ऐसे एक्शन करते देखा गया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. अब लोग उन्हें भोजपुरी की ‘दंगल गर्ल’ कहने लगे हैं. ‘कुस्ती’ की कहानी एक स्त्री किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. अंजना सिंह इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का रोल निभा रही हैं, जो बचपन से ही अपने सपनों को लेकर बहुत जिद्दी है. वह रेसलिंग यानी कुश्ती की दुनिया में नाम कमाना चाहती है और इसके लिए दिन-रात मेहनत करती है. ट्रेलर की कहानी फिल्म की कहानी में समाज और परिवार के दबाव में आकर अंजना शादी तो कर लेती है, लेकिन अपने सपनों से कभी समझौता नहीं करता. वह हालात से लड़ती है और फिर पूरी ताकत के साथ रिंग में उतरती है. ट्रेलर में अंजना सिंह के हाव-भाव, उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्शन सीन इतने दमदार हैं कि दर्शक एक पल के लिए भी नजर नहीं हटा पाते. खास बात यह है कि अंजना सिंह के बचपन का किरदार उनकी अपनी बेटी अदिति सिंह ने निभाया है. ट्रेलर में अदिति का किरदार बहुत जबरदस्त नजर आता है. मां-बेटी की यह जोड़ी स्क्रीन पर इमोशन को और मजबूत बना देती है.  View this post on Instagram A post shared by Aditi Mishra (@aditi13k15) फिल्म की स्टारकास्ट बता दें, यह पहली बार है जब अंजना सिंह और उनकी बेटी एक ही फिल्म में नजर आ रही हैं, जो दर्शकों के लिए भी एक खास अनुभव होने वाला है. फिल्म ‘कुस्ती’ में अंजना सिंह के साथ जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर और प्रकाश जैस जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है और गीत राजेश पांडे ने लिखे हैं. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: दो दूल्हे और यमराज के बीच फंसी रानी चटर्जी, ‘नाचे दूल्हा गली गली’ से इस दिन टीवी पर मचाएंगी बवाल ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 93 मिलियन व्यूज के साथ फिर ट्रेंड में आया खेसारी लाल यादव का रोमांटिक गाना ‘पायल’, देखें वीडियो ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: तारीख नोट कर लें, इस दिन रिलीज होगा रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान The post Bhojpuri Film: अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ के ट्रेलर ने उड़ाए फैंस के होश, बेटी अदिति संग एक्ट्रेस ने दिखाया एक्शन अवतार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में हथियारबंद लुटेरों का तांडव, बंदूक की नोक पर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, कई राउंड फायरिंग

Bihar Crime News: (अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट) बिहार के अररिया जिले के फारविसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. परवाहा पंचायत के घीवाहा गांव स्थित बाबा चौक पर चार अज्ञात बदमाशों ने एक सीएसपी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए. वारदात के दौरान अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दो बाइक से पहुंचे थे चेहरे ढंके हुए चार अपराधी पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलकर बैठे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे. तीन अपराधी दुकान के बाहर खड़े रहे, जबकि एक अपराधी अंदर घुसा. सभी अपराधियों के चेहरे ढंके हुए थे. अंदर घुसते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही मुकेश कुमार जान बचाकर दुकान से बाहर भागे और शोर मचाने लगे. इसके बाद अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए नकद लूट ली और फरार हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों तक जाम किया एसएच-92 घटना के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई. नाराज स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परवाहा चौक से छातापुर जाने वाली एसएच-92 को घंटों जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर विरोध किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. मौके पर उपमुखिया वीरेश यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार ठाकुर और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वरी यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस इधर, घटना की सूचना मिलते ही दारोगा सत्येंद्र कुमार गुप्ता और दारोगा अमित राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. Also Read: Lalu Yadav: फिर काम आई बेटी! चुपके से लालू यादव पहुंचे इस बेटी के पास… कानों कान नहीं हुई समाचार The post बिहार में हथियारबंद लुटेरों का तांडव, बंदूक की नोक पर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, कई राउंड फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Cheese Ball Recipe: बाहर से कुरकुरे, अंदर से चीजी, मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी पालक चीज बॉल्स

Palak Cheese Ball Recipe: पालक चीज बॉल्स एक स्वादिष्ट, हेल्दी और क्रिस्प स्नैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसमें हरी पालक की पौष्टिकता और चीज़ की क्रीमीनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए शानदार है जो पालक को रोज़ की सब्ज़ की तरह नहीं खाना चाहते, लेकिन इसके फायदे भी छोड़ना नहीं चाहते. पालक चीज बॉल्स को आप शाम की चाय के साथ, पार्टी स्टार्टर के रूप में या बच्चों के टिफिन में भी बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये बॉल्स स्वाद में लाजवाब लगते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर इसे बना सकते है.  पालक चीज बॉल्स बनाने के लिए जरूरी सामान  पालक – 2 कप (बारीक कटी हुई या प्यूरी) उबला आलू – 2 (मैश किया हुआ) चीज – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ) ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी) अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस) नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून तेल – तलने के लिए पालक चीज बॉल्स बनाने का आसान तरीका  पालक तैयार करेंपालक को उबालकर ठंडा करें और अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इसे बारीक काट लें या हल्की प्यूरी बना लें. मिश्रण तैयार करें एक बाउल में पालक, मैश किए आलू, कद्दूकस चीज़, हरी मिर्च, अदरक, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बॉल्स का शेप दें अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें. कोटिंग करें हर बॉल को पहले कॉर्नफ्लोर में और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें ताकि बॉल्स ज्यादा क्रिस्प बनें. तलेंकढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर पालक चीज़ बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. परोसेंतैयार पालक चीज़ बॉल्स को टिश्यू पेपर पर निकालें और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें. यह भी पढ़ें: Palak Cutlet Recipe: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ खास स्नैक्स, तो सर्दियों में ट्राई करें पालक कटलेट यह भी पढ़ें: Awadhi Kofta Pulao Recipe: नबावी स्वाद से भरपूर है अवधी कोफ्ता पुलाव की हर बाइट, नोट कर लें रेसिपी The post Palak Cheese Ball Recipe: बाहर से कुरकुरे, अंदर से चीजी, मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी पालक चीज बॉल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: पूर्णिया में लग रहा महा रडार, अब तीन घंटे पहले मिलेगी तूफान की सूचना

मुख्य बातें खास बातें 57 करोड़ की लागत से रडार का हो रहा निर्माण आंकड़ों पर एक नजर 15 जिलों को मिलेगी मौसम की जानकारी रडार बतायेगा 400 किमी तक के मौसम का हाल Bihar Weather: पूर्णिया, विकास वर्मा. दशकों के इंतजार के बाद अब बहुत जल्द पूर्णिया मौसम विभाग के दिन बहूरने वाले हैं. अहम यह है कि बारिश ही नहीं आंधी और तूफान आने की सूचना कम से कम तीन घंटे पहले मिल जाएगी जिससे जिले के लोग सतर्क हो जाएंगे. दरअसल, पूर्णिया के मौसम विभाग में बिहार का दूसरा रडार लगाया जा रहा है जिससे कोसी-सीमांचल सहित भागलपुर प्रमंडल के सभी जिले की मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी. मौसम के बनते-बिगड़ते हालात की पूर्व सूचना से लोगों को सम्हलने का अवसर मिल जाएगा. खास तौर पर किसान समय रहते अपनी फसलों को व्यवस्थित कर सकेंगे. समझा जाता है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नए साल के शुरुआत में ही रडार का निर्माण पूरा हो जाएगा. खास बातें कोसी-सीमांचल सहित मिलेगी भागलपुर के मौसम की सटीक जानकारी समय रहते अपने खेत-खलिहानों में फसलों को व्यवस्थित कर सकेंगे किसान बहुत जल्द बहुरने वाले हैं मौसम विभाग के दिन, लग रहे आधुनिक उपकरण 57 करोड़ की लागत से रडार का हो रहा निर्माण मिशन मौसम योजना के तहत 57 करोड़ की लागत से रडार का निर्माण कराया जा रहा है. पूर्णिया केमौसम विभाग में रडार के साथ 59 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण का काम युद्ध स्तर पर शुरू है. रडार उपक्रम को लेकर इसके प्लेटफॉर्म निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है. सबंधित एजेंसी के कर्मी ने प्लेटफार्म निर्माण के लिए गड्ढा खुदाई के साथ-साथ प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य लगभग पूरी कर ली है, रडार को लेकर जो खुदाई की गयी है उसकी गहराई 10 फिट और चौड़ाई 9 फिट है. जबकि प्लेटफॉर्म तैयार होने के बाद 60 फिट ऊंचाई पर रडार उपक्रम लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, बिजली आपूर्ति के लिए थ्री फेज ट्रांसफार्मर लगाए जाने की कवायद भी जारी है. ज्ञात हो कि पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र इस क्षेत्र का सबसे पुराने ऑब्जरबेट्री में से एक है. यह कार्यालय उत्तर बिहार और सीमांचल के लिए काफी महत्वपूर्ण है. सीमांचल व कोसी का इलाका प्राकृतिक आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है. यहां बाढ़, चक्रवात, व्रजपात आदि से लोगों को हर साल सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुए यहां रडार उपक्रम लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. आंकड़ों पर एक नजर 57 करोड़ की लागत से हो रहा मौसम के रडार का निर्माण 59 लाख की लागत से बनायी जा रही विभाग की चहारदीवारी 10 फिट तक की गहराई तक रडार के लिए हो रही खुदाई 60 फिट ऊंचाई पर लगाये जायेंगे रडार के उपक्रम 250 किमी से अधिक दायरे तक का मौसम बतायेगा रडार 15 जिलों को मिलेगी मौसम की जानकारी रडार लगने केबाद 15 जिलों के मौसम की जानकारी पूर्णिया में मिल सकेगी. इतना ही नहीं इंडो नेपाल और हिमालय की तलहटी के मौसम की सटीक सूचना उपलब्ध रहेगी जबकि यह रडार तूफान के साथ आंधी और बारिश का सटीक अनुमान लगाकर लोगों को तीन घंटा पहले आगाह करेगा. खासकर नेपाल और हिमालय में होने वाली मौसमी हलचल का पूर्वानुमान भी बताएगा. यह करीब 250 किमी की सीमा के साथ भीषण तूफान का पता लगाने वाला रडार होगा और बारिश से होने वाली आंधी पर नज़र रखने में अत्यधिक सहायक होगा. विशेष रूप से बाढ़ का कारण बनने वाली बारिश का पहले पता लगा लेगा. रडार लगने से पूर्णिया एयरपोर्ट को भी मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी. रडार बतायेगा 400 किमी तक के मौसम का हाल रडार की मदद से मौसम विभाग को करीब 400 किलोमीटर तक के क्षेत्र में होने वाले मौसम बदलाव की सटीक और तीव्र जानकारी मिलती है. इस उपकरण का पूर्णिया में स्थापित हो जाने से इसके दायरे में आने वाले जिलों के आमजन सहित किसानों को गरज के साथ बिजली,आंधी के साथ तूफान और भारी बरसात का पूर्वानुमान की जानकारी मिल पाएगी, इससे गरज के साथ गिरने वाली बिजली से होने वाले मृत्यु दर को कम करने एवं किसानों के फसलों के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी. प्रभारी मौसम विज्ञान केंद्र पूर्णिया के दिनेश कुमार हिंदुस्तानी कहते हैं कि पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र में रडार उपक्रम लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी जारी है. यह रडार तूफान के साथ आंधी और बारिश का सटीक अनुमान लगाकर लोगों को तीन घंटा पहले आगाह करेगा. बिहार के पटना के पूर्णिया दूसरा जिला है जहां रडार स्थापित हो रहा है. Also Read: Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम The post Bihar Weather: पूर्णिया में लग रहा महा रडार, अब तीन घंटे पहले मिलेगी तूफान की सूचना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनंत अंबानी ने मेस्सी को गिफ्ट की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Anant Ambani Gift Lionel Messi : फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने गत मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की. अनंत अंबानी ने मेसी को एक खास गिफ्ट दिया. अनंत ने उन्हें 1.2 मिलियन डॉलर यानी 10.91 करोड़ रुपये की घड़ी दी. यह रिचर्ड मिल आरएम 003–वी2 जीएमटी टर्बिलन एशियन एडिशन की घड़ी है. रिचर्ड मिल स्विट्जरलैंड की कंपनी है जो बहुत ही फेमस है. इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक माना जाता है. मेस्सी के हाथ में आरती की थाली वनतारा का काम सराहनीय है: लियोनेल मेसी फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने वनतारा संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि कैसे बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी जानवर और सरीसृपों की देखभाल की जाती है. मेसी ने देखभाल करने वालों और पशु के डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज, पोषण और पुनर्वास की जानकारी ली. जारी बयान में मेसी ने कहा कि वनतारा का काम सराहनीय है. यहां जानवरों को जिस तरह बचाया जाता है और बेहतर देखभाल दी जाती है, वह बेहद प्रभावशाली है. अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोड्रिगो डी पॉल, गुजरात के जामनगर में मेस्सी ने कहा कि हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें. अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोड्रिगो डी पॉल, उरुग्वे के फुटबॉलर लुइस सुआरेज, अनंत अंबानी के साथ गुजरात के जामनगर में इन राज्यों का दौरा किया मेस्सी ने इससे पहले मेस्सी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया. दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय हिंदुस्तान दौरा पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं. उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में अव्यवस्थित रही थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का उनका दौरा बेहद सफल रहा. The post अनंत अंबानी ने मेस्सी को गिफ्ट की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘घघरी के हावा’ ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, रक्षा गुप्ता की अदाओं ने बढ़ाया रोमांस का तापमान

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Ghaghari Ke Hawa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिल्पी राज ने कई गानों को अपनी आवाज दी हैं. शिल्पी एक पॉपुलर भोजपुरी सिंगर है. उनका नया गाना ‘घघरी के हावा’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ सॉन्ग इंटरनेट पर छा गया. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह अंशु की जोड़ी दर्शकों को बेकरार कर रही है. सॉन्ग में रक्षा का ग्लैमरस अंदाज उनके चाहने वालों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. इंटरनेट पर छाया ‘घघरी के हावा’ गाना नया भोजपुरी गाना ‘घघरी के हावा’ Wave Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है. सॉन्ग के वीडियो में रक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह अंशु हैं. सॉन्ग को शिल्पी राज और जितेंद्र ने गाया है. इसके मजेदार बोल दिनेश रालहान ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव का है. वीडियो डायरेक्टर सॉन्ग के साहिल राज है और कोरियोग्राफर भी साहिल ही है. सहायक कोरियोग्राफर मीनू है. यहां देखें गाने का पूरा वीडियो. रक्षा गुप्ता की अदाओं पर फिदा हुए जितेंद्र सिंह अंशु सॉन्ग में जितेंद्र सिंह अंशु, रक्षा गुप्ता की खूबसूरती की तारीफ करते हैं. वह उनकी नजरों और अदाओं पर पूरी तरह से फिदा हो गए है. वह रक्षा को देखकर बेचैन हो जाते हैं और कहते हैं कि प्यार ही उनके दिल की बीमारी का इलाज है. वह उसे खुश रखने का वादा करते हैं और उसे प्यार से मनाते है. वह रक्षा से कहते हैं कि उनके लिए वह ही जरूरी है और उन्हें किसी और की चाहत नहीं. ये सॉन्ग रोमांस, दिल की तड़प को मजेदार तरीके से दिखाती है. यूजर्स बोले- बहुत सुपर गाना है सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, खूब सारा प्यार दीजिए इस गाने को बहुत शानदार गाना बा . एक यूजर ने लिखा, बहुत सुपर गाना है भाई. एक यूजर ने लिखा, जियो भाई ट्रेंडिंग स्टार तुम ही बनोगे भाई. एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट सॉन्ग. यह भी पढ़ें– Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: शॉर्ट्स-टॉप लुक में माही श्रीवास्तव ने बढ़ाया पारा, ‘दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल The post Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘घघरी के हावा’ ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, रक्षा गुप्ता की अदाओं ने बढ़ाया रोमांस का तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Modern Hindu Baby Boy Names 2025: आपके लाडले के लिए दो अक्षर वाले मॉडर्न हिंदू बेबी नेम्स की लिस्ट

Modern Hindu Baby Boy Names 2025: क्या आपके घर में भी नन्हा मेहमान आने वाला और आप उसके लिये बेस्ट बेबी नेम की तलाश कर रहे हैं.ऐसे में हम आपके लिये लाये हैं दो अक्षर वाले मॉडर्न हिंदू बेबी नेम्स की खास लिस्ट.दो अक्षर वाले हिंदू बेबी बॉय नेम्स न सिर्फ बोलने में आसान होते हैं बल्कि आज की लाइफस्टाइल और मॉडर्न सोच को भी दर्शाते हैं. तो चलिये आज आपके शिशु के लिये बेस्ट बेबी नेम की तलाश करते हैं. दो अक्षर वाले मॉडर्न हिंदू बेबी बॉय नेम्स अद्विक – अनोखा, जिसकी कोई तुलना न हो आरव – शांतिपूर्ण, ज्ञान का राजा अयांश – माता-पिता का अंश, प्रकाश की किरण इवान – ईश्वर का शानदार उपहार, योद्धा कियान – राजा, ईश्वर की कृपा युवान – युवा, भगवान शिव का नाम विहान – सुबह, नई शुरुआत रेयांश – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश अथर्व – वेदों के ज्ञाता, भगवान गणेश शिव – शुभ, दयालु, भगवान शिव रुद्र – भगवान शिव का पराक्रमी रूप शौर्य – वीरता, बहादुरी कबीर – महान, संत का नाम आर्यन – महान, कुलीन विवान – जीवन से भरपूर, भगवान कृष्ण अर्णव – महासागर, समुद्र ईशान – भगवान शिव, सूर्य अंश – हिस्सा, कण पार्थ – अर्जुन का नाम दर्श – सुंदर, भगवान कृष्ण, चंद्रमा Also Read : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स Also Read : Most Trending Baby Names 2025: आपकी नन्ही जान के लिए लेटेस्ट ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट Also Read : Unique Indian Baby Names 2025 With Meanings: हटके और मॉडर्न यूनिक इंडियन बेबी नेम्स की मीनिंगफुल लिस्ट The post Modern Hindu Baby Boy Names 2025: आपके लाडले के लिए दो अक्षर वाले मॉडर्न हिंदू बेबी नेम्स की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Awadhi Kofta Pulao Recipe: नबावी स्वाद से भरपूर है अवधी कोफ्ता पुलाव की हर बाइट, नोट कर लें रेसिपी

Awadhi Kofta Pulao Recipe: अवधी खाने को बहुत ही स्वादिष्ट खाने की कैटेगरी में रखा जाता है. इस लिस्ट में शामिल कोफ्ता पुलाव जो अपने नवाबी स्वाद और सुगंध की वजह से मशहूर है. यह लखनऊ का पारंपरिक व्यंजन है. मसालेदार कोफ्तों और खुशबूदार बासमती चावल की वजह से इसकी हर बाइट खास होती है. वैसे तो इस कोफ्ता पुलाव को अक्सर खास मौकों या त्योहारों पर ही बनाया जाता है. जब बनता है तब इसकी महक पूरे घर को नवाबी खुशबू से भर देती है. चलिए अब बताते हैं इसे घर पर बनाने का स्‍टेप बाई स्‍टेप तरीका. अवधी कोफ्ता पुलाव बनाने की सामग्री बासमती चावल – 500 ग्राम (धोकर 1 घंटे के लिए भिगो दें) मटन या लैम्ब कीमा – 500 ग्राम अदरक – 1 इंच टुकड़ा लहसुन की कलियां – 5 (मीडियम साइज) लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून भूना बेसन – 10 ग्राम दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा हरी इलायची – 3 नमक – स्वादानुसार घी – आवश्यकतानुसार प्याज – 5 मध्यम आकार की गुलाब जल – 1½ टेबलस्पून केसर – एक चुटकी दूध – 250 मिलीलीटर अवधी कोफ्ता पुलाव बनाने का तरीका इसका मसाला बनाने के लिए सबसे पहले दालचीनी और इलायची को बारीक पीस लें. फिर अदरक और लहसुन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद आप अब 2 प्याज को मोटा पीसें और 3 प्याज को पतले स्लाइस में काट लें. अब कड़ाही में घी गरम करें और कटी प्याज को भून कर इन्हें अलग रख दें. फिर अब आप कीमे में आधा दालचीनी-इलायची पाउडर, भुना बेसन, 1 टेबलस्पून घी और स्वादानुसार नमक मिला दें. कोफ्ता तैयार करने के लिए मिश्रण को अच्छे से गूंध लें और फिर इसके छोटे-छोटे बॉल्स (कोफ्ते) बना लें. इसके बाद आप गर्म धी में कोफ्तों को तल कर अलग रख दें. अब चावल पकाने के लिए 1½ लीटर पानी उबालें और उसमें नमक और बाकी बचा इलायची-दालचीनी पाउडर डाल दें. इसके बाद आप भिगोए हुए चावल डालकर आधा पकाएं और फिर पानी छानकर अलग कर लें. ग्रेवी बनाने के लिए जिस पैन में प्याज तले थे, उसी में घी डालें. इसके बाद अब प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मीडियम आंच पर भून लें. इसे भी पढ़ें: Veg Pulao Recipe: डिनर में चाहिए झटपट और खास, तो बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट वेज पुलाव फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर भूनें. इसमें अब आप तले हुए कोफ्ते डालें और 1 कप (250 मिलीलीटर) पानी डालकर पकाएं. इसी दौरान आप केसर को गुनगुने दूध में भिगो कर रख दें. अब दम लगाने के लिए एक गहरे तले वाले बर्तन में सबसे पहले आधा पका हुआ चावल फैलाएं. इसके ऊपर आप तैयार किए गए कोफ्ते और थोड़ी ग्रेवी भी डाल दें. फिर इसमें आधा गुलाब जल और आधा केसर वाला दूध डालें. इसके बाद अब आप बचा हुआ चावल ऊपर की परत में डालें और बाकी गुलाब जल व केसर दूध डाल दें. फिर ढक्कन लगाकर इसके किनारों को आटे से अच्छी तरह सील कर दें और इसे धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक पकने दें. दम का ढक्कन खोलने के बाद इसके ऊपर से तले हुए प्याज डालकर सजाएं. आपका अवधी कोफ्ता पुलाव बनकर तैयार हो चुका है और इसे आप रायते या सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Satrangi Biryani Recipe: सतरंगी बिरयानी से डिनर होगा शानदार, नोट करें इसकी सिंपल रेसिपी इसे भी पढ़ें: Yakhni Pulao Recipe: खाने का मजा होगा दोगुना, जब घर पर बनाएंगे लजीज यखनी पुलाव The post Awadhi Kofta Pulao Recipe: नबावी स्वाद से भरपूर है अवधी कोफ्ता पुलाव की हर बाइट, नोट कर लें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Items for Home Entrance: मुख्य द्वार पर रखें ये 5 महत्वपूर्ण वस्तुएं – बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

Vastu Items for Home Entrance: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार (Main Entrance) को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है. यही वह स्थान है जहां से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. यदि मुख्य द्वार पर सही वास्तु वस्तुएं रखी जाएं, तो घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि बनी रहती है. आज हम आपको बता रहे हैं मुख्य द्वार के लिए 5 ऐसे खास वास्तु आइटम, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर की किस्मत बदल सकते हैं. Vastu Items for Home Entrance: घर में कदम रखने से पहले ही खत्म होगी नेगेटिविटी, मुख्य द्वार के लिए 5 खास वास्तु आइटम्स 1. तोरण या बंदनवार (Torans or Bandhanwars) Traditional vastu toran or bandhanwar decorated on main door for positive energy मुख्य द्वार पर आम के पत्तों, अशोक पत्तों या फूलों से बना तोरण अत्यंत शुभ माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सकारात्मकता को आकर्षित करता है.वास्तु टिप: तोरण हमेशा साफ और ताजा रखें, सूखा या टूटा हुआ तोरण तुरंत हटा दें. 2. विंड चाइम्स (Wind Chimes) Wind chimes hanging at home entrance as per vastu for positive energy flow विंड चाइम्स घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं. खासतौर पर धातु या लकड़ी के विंड चाइम्स मुख्य द्वार पर लगाने से वास्तु दोष कम होते हैं.वास्तु टिप: विंड चाइम्स की आवाज मधुर होनी चाहिए, तेज या कर्कश नहीं. 3. धार्मिक प्रतीक (Om, Swastika, Shubh Labh, Ganesh, Lotus – Religious Symbols) Om swastika shubh labh ganesha lotus symbols placed on main door for vastu benefits मुख्य द्वार पर ओम, स्वस्तिक, शुभ-लाभ, गणेश जी या कमल का चिन्ह बनाना शुभता और सौभाग्य का प्रतीक है.वास्तु टिप: प्रतीक हमेशा साफ-सुथरे और सही दिशा में लगाएं. 4. मनी प्लांट या जेड प्लांट (Money Plant or Jade Plant) Money plant or jade plant near home entrance for wealth and vastu positivity मुख्य द्वार के पास हरे-भरे पौधे आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.वास्तु टिप: पौधा सूखने न दें, समय-समय पर पानी देते रहें. 5. बुरी नजर से बचाव (Evil Eye Protector) Evil eye protector hanging on home entrance to protect from negative energy मुख्य द्वार पर ईविल आई प्रोटेक्टर या नजर बट्टू लगाने से नकारात्मक नजर और बुरी ऊर्जा से रक्षा होती है.वास्तु टिप: इसे हमेशा दरवाजे के ऊपर या साइड में लगाएं. मुख्य द्वार पर सही वास्तु वस्तुओं का प्रयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यदि आप अपने घर में शांति, तरक्की और खुशहाली चाहते हैं, तो इन 5 वास्तु आइटम्स को जरूर अपनाएं. Also Read: Vastu Tips: किस्मत चमकाने वाली 5 चीज़ें जिन्हें घर में रखने से आएगी सुख-समृद्धि Also Read: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Items for Home Entrance: मुख्य द्वार पर रखें ये 5 महत्वपूर्ण वस्तुएं – बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top