Hot News

December 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीडीओ ने खुराक पिलाकर की पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत

गोगरी. प्रखंड में मंगलवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला उन्हें इस गंभीर और अपंगता पैदा करने वाली बीमारी से सुरक्षित किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में प्रखंड के हजारों बच्चों को दो बूंद दवा देने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान का शुभारंभ बीडीओ रघुनंदन आनंद और अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया. इस दौरान मैनेजर पूजा कुमारी, आलोक कुमार, रूपक कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, गुंजन कुमारी, साबिर, आशीष कुमार, सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने कहा कि सुपरवाइजर, आशा, वैक्सीनेटर और सेविकाएं की टीमें समन्वय बनाकर काम कर रही हैं. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. साथ ही सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रह जाए. बीडीओ ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में देश ने बड़ी सफलता हासिल की है. नियमित पल्स पोलियो अभियानों और दो बूंद दवा के प्रभाव से यह बीमारी अब समाज से लगभग लुप्तप्राय हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इस सफलता को बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया और निर्देश दिया कि हर हाल में शत-प्रतिशत बच्चों को आच्छादित किया जाए. वहीं प्रभारी डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है. माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें. घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी अभियान का अहम हिस्सा है. इसके लिए टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीडीओ ने खुराक पिलाकर की पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharsuguda News : दुष्कर्म के आरोपी पिता को आजीवन कारावास

Jharsuguda News : झारसुगुड़ा की विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया. अदालत ने गत नौ जुलाई को दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. क्या था मामला : घटना 8 जुलाई की रात की है. आरोपी पिता ने रात में घर लौटने के बाद नाबालिग बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया. उस समय आरोपी नशे की हालत में था. नाबालिग बेटी ने झारसुगुड़ा सदर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एफ) और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया और पीड़िता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया. अतिरिक्त एसपी मधुलिका मिश्रा के नेतृत्व में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर स्वप्नारानी गोछायत ने मामले की जांच की. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. गत एक सितंबर को पुलिस ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jharsuguda News : दुष्कर्म के आरोपी पिता को आजीवन कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ललमटिया एटक यूनियन में जेसीसीआइ सदस्य का चयन

ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में यूनियन के ओसीपी कमेटी के जेसीसीआइ सदस्य का चयन किया गया. यह चयन आम सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से किया गया. यूनियन के नेताओं ने सदस्य सीताराम महतो को जेसीसीआइ सदस्य के रूप में चुना और सचिव रामजी साह, ओसीपी कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल किस्कू तथा सचिव राम सुंदर महतो ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया. नियुक्ति के बाद सीताराम महतो ने कहा कि परियोजना में कार्यरत मजदूरों के समक्ष कई समस्याएं हैं और उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों की मेहनत से ही परियोजना लगातार मुनाफा कमा रही है, इसलिए उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए. महतो ने खनन क्षेत्र के कार्यस्थलों पर पीने का पानी, कैंटीन और शौचालय जैसी सुविधाओं की आवश्यकता बतायी और कहा कि मजदूरों को नियमों के अनुसार प्रमोशन दिया जाना चाहिए. उन्होंने प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाये ताकि वे बेफिक्र होकर परियोजना में कार्य कर सकें. इस अवसर पर गुरु प्रसाद हाजरा, नरसिंह लोहार, रामेश्वर साह, गंगाराम महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ललमटिया एटक यूनियन में जेसीसीआइ सदस्य का चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: रातडीह गांव में हाथियों का उत्पात, घरों को तोड़ा, फसलें रौंदी

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज पंचायत के रातडीह गांव में हाथियों ने मंगलवार की रात उत्पात मचाया. चार हाथियों के झुंड ने दो घरों का जहां तोड़ दिया, वहीं घर में रखा अनाज, खेत में लगी आलू की फसल को बर्बाद कर दिया गया. बताया गया कि मंगलवार रात में हाथियों का यह झुंड आया और पहले आलू की फसल बर्बाद करनी शुरू की. इसके बाद घरों को निशाना बनाया. इस दौरान रसिक सोरेन और बड़की देवी के घर को तोड़ दिया. घर टूटने से जहां घर के सामन खराब हुए, वहीं धान को हाथी खा गये. घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी, इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने घटना का जायजा लिया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. बताया गया कि इस गांव में चार पांच साल के बाद हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है. पहले भी उन्हीं घरों को निशाना बनाया गया था. इस बार भी उन्हीं घरों को तोड़ा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: रातडीह गांव में हाथियों का उत्पात, घरों को तोड़ा, फसलें रौंदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : आधार मैपिंग के कारण 2014 विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति लंबित

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम को प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक की. छात्रवृत्ति भुगतान में आ रही समस्या व समाधान को लेकर चर्चा हुई. बैठक में जानकारी मिली कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) अंतर्गत 2014 विद्यार्थियों का भुगतान आधार मैपिंग त्रुटि के कारण लंबित है. इस संबंध में एसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक शाखा व पीरामल फाउंडेशन को समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटन के अभाव के कारण विद्यार्थियों का भुगतान लंबित है. इस पर एसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आवंटन की प्राप्ति होते ही एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें. वित्तीय वर्ष 2024-25 के पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कुछ पात्र विद्यार्थी (जो झारखंड राज्य के बाहर अध्ययनरत हैं) का भुगतान भौतिक सत्यापन के अभाव में लंबित है. इस संबंध में पिरामल फाउंडेशन बोकारो को सत्यापन के लिए पत्र दिया गया है. अपर समाहर्ता ने पिरामल फाउंडेशन को संबंधित संस्थानों से समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय व तत्परता के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों को शीघ्र लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होना पड़े. मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : आधार मैपिंग के कारण 2014 विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति लंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती

बिरनी थाना क्षेत्र के भलुवा बिशनपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. बता दें कि सात जून 2019 को ऊक्त गांव में कलीम अंसारी की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में बिरनी थाना में कांड संख्या 90/2019 दर्ज किया गया था. पुलिस जांच में कुल सात लोगों को आरोपी पाया गया. आरोपियों में नासिर मियां, शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन, गुलाम रसूल, अहमद राजा, जुबेदा खातून, सहाना खातून और अलाऊद्दीन अंसारी शामिल है. इनमें से अहमद राजा जेल में हैं. जबकि शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन और गुलाम रसूल अभी फरार हैं. जबकि कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दिया था और फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया गया था. न्यायालय के आदेशानुसार बुधवार को बिरनी थाना भरकट्टा ओपी के पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के घर जाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: खंडोली मोड़ पर अस्थाई दुकानदार फैला रहे कचरा

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में इन दिनों सैलानियों का आवाजाही बढ़ी है. दिनभर यहां सैलानी मनोरम वादियों का लुत्फ उठाने के बाद यादों को लेकर शाम में वापस घर लौटते हैं. इधर पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अस्थायी दुकानों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. पर्यटन स्थल के अलावा खंडोली मोड़ में भी कई तरह की दुकानें सज गयी हैं. खंडोली मोड़ में सजे दुकानों में पर्यटकों के अलावा आने जाने वाले राहगीर भी रूककर खाने पीने की सामानों की खरीद करते हैं. इधर अस्थायी दुकानदारों की ओर से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण मोड में कचरों का अंबार लगते जा रहा है. सड़क किनारे प्लास्टिक ग्लास, प्लास्टिक व थर्मोकोल के प्लेट बिखरा पड़ा है. खाने पीने के समान भी यहां फेंके जा रहे हैं. इसके सुरक्षित निपटान का प्रबंध नहीं किये जाने के कारण आवारा पशुओं का यहां जमावड़ा लगने लगा है. आवारा पशुओं से पर्यटकों के उपर खतरा मंडराने लगा है. साथ ही पर्यटन स्थल को जाने वाली मार्ग में दुर्गंध परेशानी का सबब बनता जा रहा है. साथ ही बीमारियों को भी आमंत्रण दे रही है. खाद्य पदार्थों के कचरे से निकल रही बदबू ने इलाके के राहगीरों को भी परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है. बता दें कि खंडोली मोड़ में दिनभर दुकान सजाने के बाद दुकानदार शाम में वापस अपने घर लौट जाते हैं, लेकिन कचरों का सुरक्षित निपटान की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. अभियान चलाया जायेगा : बीडीओ इधर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अस्थायी दुकानदारों को पूर्व में ही सचेत किया जा चुका है. इसके बाद भी गंदगी को हटाने की दिशा में पहल नहीं किये जाने की सूचना मिली है. शीघ्र ही खंडोली मोड़ और पर्यटन स्थल में अभियान चलाकर दुकानदारों को सचेत करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: खंडोली मोड़ पर अस्थाई दुकानदार फैला रहे कचरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित

बोकारो, झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति बुधवार को बोकारो पहुंची. समिति ने बोकारो परिसदन भवन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह देवघर विधायक सुरेश पासवान ने की. टुंडी विधायक मथुरा महतो भी उपस्थित रहे. श्री पासवान ने कहा कि राज्य प्रशासन की ओर से संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो. ताकि, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि विभागीय पदाधिकारी अनागत प्रश्नों का गंभीरता व सावधानीपूर्वक अध्ययन करें. समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अद्यतन उत्तर उपलब्ध करायें. इस दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गयी. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर बल दिया गया, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहे. समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा, वन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजना व कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की. संबंधित विभागों से कार्य प्रगति प्रतिवेदन लेते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. इससे पहले उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने समिति सभापति सुरेश पासवान का स्वागत किया. मौके पर डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीएसओ शालिनी खालको, डीटीओ मारुति मिंज, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, डीपीओ राज शर्मा, डीईओ जगरनाथ लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : हत्यारोपित विनोद खोपड़ी के कार्यालय पर बीएसएल प्रबंधन ने चिपकाया नोटिस

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर छह डी में बीएसएल की खाली जमीन पर बने हत्यारोपित विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी के कार्यालय पर मंगलवार को बीएसएल नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस चिपका दिया है. इसमें लिखा है कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेक्टर छह डी अवस्थित बोकारो इस्पात संयंत्र की भूमि पर आप अनाधिकृत रूप से कब्जा किये हैं. अत: आपको निर्देश दिया जाता है कि सात दिनों के भीतर उक्त परिसर को खाली कर अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें, अन्यथा यह परिसर बलपूर्वक खाली करा लिया जायेगा एवं कंपनी के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. किसी भी प्रकार के नुकसान की जवाबदेही आपकी होगी. आदेशानुसार, नगर प्रशासन विभाग, बोकारो इस्पात सयंत्र. गौरतलब है कि बीएसएल में ठेकाकर्मी सेक्टर आठ निवासी जयंत कुमार सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी अमृता सिंह ने 14 दिसंबर को डीसी अजयनाथ झा से कैंप दो कार्यालय में परिजनों व परिचितों के साथ मुलाकात की थी. इसमें विनोद खोपड़ी के सेक्टर छह डी स्थित कार्यालय को अपराध का अड्डा बताया था. कार्यालय को तोड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर दर्जनों लोगों ने 16 दिसंबर को नयामोड़ पर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया था. लोगों की मांग थी कि जयंत हत्याकांड में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त विनोद खोपड़ी के कार्यालय को अविलंब ध्वस्त किया जाये और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाये. एसी मो मुमताज अंसारी ने जानकारी दी थी कि बीएसएल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के अंदर सूचित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : हत्यारोपित विनोद खोपड़ी के कार्यालय पर बीएसएल प्रबंधन ने चिपकाया नोटिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top