Hot News

December 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : मौसम का बदला मिजाज, कुहासे से सुबह की हुई शुरुआत

मधुबनी. मौसम का मिजाज बदल गया है. इस कारण गुरुवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत कुहासा व पछिया हवा के साथ हुई. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि अगले दो तीन दिनों तक सुबह में कुहासा छाया रह सकता है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुहासा छंटने के बाद धूप से थोड़ी राहत मिली. पिछले कुछ दिनों से सुबह में कुहासा एवं 10 से 12 बजे के बाद धूप निकलती है. कुहासे के कारण बुधवार को नयी दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट तय समय शाम 6:34 बजे से 6 घंटे विलंब होकर रात 12:30 बजे पहुंची. वहीं, मंगलवार को जयनगर नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी तय समय से 11 घंटे विलंब होकर बुधवार की सुबह 5:30 बजे पहुंची. दूसरी ओर आनंद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 घंटे बिलंब से शाम 4 बजे पहुंची. ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य जाने के लिए शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे इन्क्वायरी से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को नयी दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी तय समय से 3 घंटे विलंब से चल रही है. यात्रियों की बढी परेशानी रेलवे से कुहासा में ट्रेनों के समय से परिचालन की तमाम कोशिशों के बाद भी विलंब परिचालन पर ब्रेक नहीं लग रहा है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के यात्री राजेश कुमार सहित अन्य यात्रियों ने कहा कि एक तो ट्रेनों के विलंब परिचालन दूसरी ओर भीड़ के कारण कई तरह की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है. यात्रियों ने कहा कि भीड़ का आलम यह है कि एसी भी जेनरल कोच में तब्दील हो गया है. सुपर फास्ट ट्रेन भी जेनरल ट्रेन बन गया है. कोच में कैटरीन की सुविधा तो दूर यात्रियों को अपनी कंफर्म सीट भी मिलना मुश्किल हो रहा है. यात्रियों ने कहा कि इस समस्या को भी सुनने वाला कोई नहीं है. ठंड में बुजुर्ग, बीमार व पिछले कई दिनों से सुबह में कुहासा एवं दिन में धूप के कारण भी समस्या हो रही है. मौसम में हो रही तब्दीली को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा लोगों को अपने शरीर के प्रति अधिक सजग रहने की सलाह दी जा रही है. खासकर बीमार, बुजुर्ग व बच्चों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डीएस सिंह ने कहा कि ठंड में सांस और हृदय रोगियों की कठिनाई बढ़ने लगती है. ठंड के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने, हाइपोथर्मिया, नसों व जोड़ों का दर्द भी बढ़ने लगता है. इसलिए सबसे पहले ठंड से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है. इसके अलावे सर्दियों में राइनो वायरस की सक्रियता बढ़ जाती है. इससे खांसी, जुकाम के साथ फेफड़ों में इंफेक्शन और सांस की नली में सूजन से सांस फूलने (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज-सीओपीडी) की दिक्कतें बढ़ जाती हैं. डॉक्टर सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने से हाइपोथर्मिया होने का डर रहता है. इस बीमारी में ब्लड प्रेशर कम होने और शरीर के विभिन्न अंगों के ठीक से काम करने में परेशानी होने लगती है. वहीं खून की नसें सिकुड़ने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक का डर भी रहता है. डॉक्टर सिंह ने बताया कि ठंड से हर आयु वर्ग के लोगों को बचने की आवश्यकता है. अत्यधिक ठंड में सुबह या शाम को टहलने नहीं निकलें. बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो पूरे गर्म कपड़े पहनकर निकलें. इम्युनिटी बढ़ाने के हाई प्रोटीन डाइट युक्त मोटी दालें और विटामिन सी युक्त मौसमी फल, हरी सब्जियां खानपान में शामिल करें. गुनगुना पानी नियमित अंतराल पर पीते रहें. अगर बीपी, हार्ट, डायबिटीज आदि की दवा लेते हैं, तो इसे नियमित रूप से लेते रहें और नियमित अंतराल पर डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें. आमतौर पर सर्दी के मौसम में लोग सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भोजन करते हैं, जो ठीक नहीं है. साथ ही तेल-मसाले से युक्त भोजन से भी परहेज करने की जरूरत है. गर्म कपड़े पहनें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : मौसम का बदला मिजाज, कुहासे से सुबह की हुई शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिविल स्कोर बढाने को बदमाश जितेंद्र ने लिया था पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड

मोतिहारी . मधुबन दुलमा गांव के रहने वाले भरत प्रसाद से साइबर बदमाशों ने सिविल स्कोर बढाने के नाम पर उससे बैंक का पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड लिया. उससे बदमाशों ने कहा कि जब तक सिविल स्कोर नहीं बढेगा, आपको बिजनेश लोन नहीं मिलेगा. बिजनेश लोन की लालच में आकर भरत ने अपना पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड बदमाश जितेंद्र को सौंप दियाृ. जितेंद्र उसके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड का पैसा ट्रांजेक्शन में करने लगा.उसके अकाउंट पर जब कम्पलेन हुआ तो पुलिस भरत के दरवाजे पर पहुंच कर पूछताछ की. उसने बताया कि वह अपना पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड जितेंद्र को दिया है. उसने सारी बाते पुलिस को बतायी. भरत को लेकर पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां से जितेंद्र पकड़ा गया. उससे पूछताछ की गयी तो साइबर गिरोह का परत दर परत खुलासा होते चला गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पटना से ओमप्रकाश को पकड़ा गया. जो मूल रूप से सीतामढी का रहने वाला है. ओमप्रकाश की निशानदेही पर अमल प्रकाश की गिरफ्तारी सीतामढ़ी से हुई. साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि इस गिरोह के अन्य बदमाशों को भी चिन्हिंत किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिविल स्कोर बढाने को बदमाश जितेंद्र ने लिया था पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : मां से मारपीट करने के मामले में पुत्र गिरफ्तार

हरलाखी. पुलिस ने मारपीट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कौआहा निवासी अमर साह के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की मां गीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप लगाया कि बड़े पुत्र अमर साह व उसकी पत्नी चार वर्षों से घर पर कब्जा कर रखा है. इस बीच दोनों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वारंटी गिरफ्तार. हरलाखी . पुलिस ने पूर्व के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी गुड्डू कुमार यादव के रूप में हुई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : मां से मारपीट करने के मामले में पुत्र गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : पंचायत आम निर्वाचन 2026 में मल्टी पोस्ट इवीएम का होगा इस्तेमाल

मधुबनी. पंचायत आम निर्वाचन 2026 के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त ने कहा कि देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम पंचायत आम निर्वाचन, 2026 की अग्रिम तिथि व ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के आरक्षण के संबंध में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है. इस संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि कार्यकाल समाप्ति के पूर्व ग्राम पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2021 दिसंबर माह में हुआ था. निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर के अंतिम सप्ताह से आरंभ होकर 2022 के जनवरी के प्रथम सप्ताह में समाप्त हुआ था. इसी के अनुरूप पंचायत आम निर्वाचन, 2026 आयोजित होने की अपेक्षा है. इसके लिए आवश्यक निर्णय समय से पूर्व लिया जाएगा. आगामी पंचायत चुनाव में मतदान मल्टी पोस्ट इवीएम से कराया जाएगा. पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए एक ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी सदस्य एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए बहु-मतदान मल्टी पोस्ट इवीएम का समुचित उपयोग के लिए राज्य प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्णय लिया गया है. आगामी निर्वाचन के पूर्व ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के पदों का आरक्षण बिहार पंचायत अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत आरक्षण ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य आदि पदों के लिए पूर्व निर्धारित रोस्टर एवं आबादी के आंकड़े के आधार पर तय किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : पंचायत आम निर्वाचन 2026 में मल्टी पोस्ट इवीएम का होगा इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : मॉकड्रिल कर आपदा से बचाव की दी जानकारी

मधुबनी. जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मॉकड्रिल कर आपदा से बचाव की जानकारी दी गयी. जिले में नागरिक सुरक्षा, सेवकों व एसडीआरएफ टीम के सहयोग से मॉकड्रिल एसडीआरएफ परिसर एवं उच्च विद्यालय भौर पंडौल में आयोजित की गयी. इस दौरान भूकंप, अगलगी, बाढ़ व अन्य आपातकालीन स्थितियों से बचाव व राहत कार्यों के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के दौरान कर्मियों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया. मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ के अवर निरीक्षक दीपक थापा ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होती है. इससे आमलोगों में जागरूकता बढ़ती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : मॉकड्रिल कर आपदा से बचाव की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओमान के साथ व्यापार समझौता भारत के लिए कितना फायदेमंद, 20 प्वाइंट में जानें पूरी डिटेल

India-Oman FTA: हिंदुस्तान और ओमान ने गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत वस्त्र, कृषि उत्पाद तथा चमड़े के सामान सहित हिंदुस्तान के 98% निर्यात को ओमान में शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की जाएगी. यह समझौता ऐसे समय में हो रहा है, जब हिंदुस्तान को अपने सबसे बड़े निर्यात गंतव्य अमेरिका में 50% तक के भारी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है. यह समझौता हिंदुस्तानीय निर्यातकों को पश्चिम एशियाई क्षेत्र में अपने निर्यात को विविधतापूर्ण बनाने में मदद करेगा, जो अफ्रीका और यूरोप का प्रवेश द्वार है. 2026 की पहली तिमाही में होगा लागू व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने मस्कट में हस्ताक्षर किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक मौजूद थे. इस समझौते को 2026 की पहली तिमाही तक लागू किए जाने की संभावना है. हिंदुस्तान-ओमान के बीच इन वस्तुओं का होगा कारोबार ओमान ने अपनी कुल शुल्क दरों की 98.08% श्रेणियों पर शून्य-शुल्क पहुंच की पेशकश की है. इसमें ओमान को होने वाले हिंदुस्तान के 99.38% निर्यात को हिस्सा शामिल है. पहली बार हिंदुस्तान की पारंपरिक औषधियों को शामिल किया गया है. इससे खाड़ी देशों में आयुष उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ेगी. रत्न एवं आभूषण, वस्त्र, चमड़ा, जूते, स्पोर्ट्स सामग्री, प्लास्टिक, फर्नीचर, कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद, औषधि, चिकित्सीय उपकरण और मोटर वाहन सहित सभी प्रमुख श्रम-प्रधान क्षेत्रों को पूर्ण शुल्क समाप्ति का लाभ मिलेगा. 97.96% शुल्क श्रेणियों पर तत्काल शुल्क समाप्ति की पेशकश की जा रही है. हिंदुस्तान अपनी कुल शुल्क श्रेणियों (12,556) में से 77.79% पर शुल्क उदारीकरण की पेशकश कर रहा है, जिसमें मूल्य के आधार पर ओमान से होने वाले हिंदुस्तान के 94.81% आयात शामिल है. ओमान के लिए जिन उत्पादों में निर्यात रुचि है और जो हिंदुस्तान के लिए संवेदनशील हैं, वहां अधिकांश मामलों में शुल्क-दर कोटा (टीआरक्यू) आधारित शुल्क उदारीकरण की पेशकश की गई है. संवेदनशील उत्पादों जैसे कृषि उत्पादों (दुग्ध, चाय, कॉफी, रबर एवं तंबाकू उत्पाद सहित), सोना व चांदी उत्पादों, आभूषण, जूते, स्पोर्ट्स सामग्री तथा कई आधारभूत धातुओं के कबाड़ पर पर कोई शुल्क रियायत नहीं. यूएसएफडीए, ईएमए और यूकेएमएचआरए सहित अन्य द्वारा स्वीकृत औषधि उत्पादों के लिए विपणन अनुमतियों की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. ओमान का वैश्विक सेवा आयात 12.52 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि हिंदुस्तान की हिस्सेदारी मात्र 5.31% है. आंकड़े हिंदुस्तानीय सेवा प्रदाताओं के लिए अपार अप्रयुक्त क्षमता को दर्शाते हैं. ओमान ने कंप्यूटर संबंधी सेवाओं, व्यापार एवं पेशेवर सेवाओं, ऑडियो-विजुअल सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताएं व्यक्त की हैं. ओमान ने पहली बार कुशल पेशेवरों की आवाजाही (मोड-4) के तहत व्यापक प्रतिबद्धताएं पेश की हैं, जिनमें कंपनी के भीतर स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों की सीमा को 20% से बढ़ाकर 50% कर दिया है. संविदा आधार पर सेवा प्रदान करने वालों के लिए ठहरने की स्वीकृत अवधि में भी वृद्धि की गई है. इसे मौजूदा 90 दिन से बढ़ाकर दो वर्ष कर दिया गया है. इसे दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है. लेखांकन, कराधान, वास्तुकला और चिकित्सा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों के लिए अधिक उदार प्रवेश और ठहरने की शर्तें. सीईपीए के तहत ओमान के प्रमुख सेवा क्षेत्रों में हिंदुस्तानीय कंपनियों द्वारा 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रावधान है. दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि ओमान की अंशदायी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली लागू होने के बाद सामाजिक सुरक्षा समन्वय पर भविष्य में चर्चा की जाएगी. यह 2006 में अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद ओमान द्वारा किसी अन्य देश के साथ हस्ताक्षरित पहला द्विपक्षीय समझौता है. द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है. ओमान खाड़ी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और पश्चिम एशिया पूर्व तथा अफ्रीका के व्यापक क्षेत्रों में हिंदुस्तानीय वस्तुओं व सेवाओं के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार है. ओमान में करीब सात लाख हिंदुस्तानीय नागरिक निवास करते हैं, जिनमें ऐसे हिंदुस्तानीय व्यापारी परिवार भी शामिल हैं जो 200-300 वर्ष से वहां रह रहे हैं. ओमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 6,000 से अधिक हिंदुस्तानीय प्रतिष्ठान हैं. हिंदुस्तान को ओमान से प्रतिवर्ष लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त होती है. इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी ने फिर बना दिया नया रिकॉर्ड, भाव 2.07 लाख प्रति किलो के पार इसे भी पढ़ें: रुपये में गिरावट चिंता की बात नहीं, चीन-जापान की मिसाल देकर बोले ईएसी-पीएम संजीव सान्याल The post ओमान के साथ व्यापार समझौता हिंदुस्तान के लिए कितना फायदेमंद, 20 प्वाइंट में जानें पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोकलेन व हाइवा चालक के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा

साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदो–कान्हू स्टेडियम में गुलाबी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्टेडियम के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा था. इसी दौरान करम पहाड़ व शेरगढ़ पहाड़ निवासी कुछ लोग अचानक मौके पर पहुंचे. कार्य का विरोध करने लगे. आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने बांस, लाठी-डंडे और पत्थरों से पोकलेन चालक व हाइवा चालक पर हमला कर दिया. इस हमले में पोकलेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके बाएं हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि की है. पुलिस के पहुंचते ही जमीन का दावा कर रहे अधिकांश लोग मौके से फरार हो गये, हालांकि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले आयी है. चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लूतीडीह बागरा निवासी पीड़ित प्रयाग साव ने बताया कि वह पोकलेन से मिट्टी कटाई का कार्य कर रहा था. इसी दौरान दो युवक पहाड़ से नीचे उतरे, जिनमें से एक ने पोकलेन के शीशे पर पत्थर फेंका, जबकि दूसरे ने बांस से उस पर हमला कर दिया. बचाव के दौरान उसके बायें हाथ में गंभीर चोट आयी. जब सहयोगी हाइवा चालक शहाबुद्दीन मोमिन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ कर रही है. हमलावर स्वयं को जमीन का मालिक बताकर कार्य का विरोध कर रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोकलेन व हाइवा चालक के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 पदों के लिए 135 अभ्यर्थी मैदान में, वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती अब अंतिम चरण में

Forest Range Officer भर्ती 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी की 24 सीटों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू हो चुके हैं. अब उन अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण गुरुवार को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में कराया गया. नहीं पहुंचा 1 अभ्यर्थी  इस टेस्ट के लिए 136 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 135 ही पहुंचे. एक अभ्यर्थी नहीं आ सका.परीक्षण शांत माहौल में और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा हुआ. इसी दौरान सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक सर्टिफिकेट और जरूरी कागजात भी जांचे गए. योग्य पाए गए उम्मीदवारों को उसी दिन सूचना दे दी गई. Also read: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों को दी चेतावनी, जो विभाग को कलंकित करेंगे, होगी कार्रवाई अगले साल होगा मेडिकल  अब इन उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट अगले साल 2, 3 और 5 जनवरी को पटना में होगा. भर्ती का अंतिम रिजल्ट जनवरी महीने में जारी होने की संभावना है. इस भर्ती का विज्ञापन 29 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था. लिखित परीक्षा 24 अगस्त को हुई थी, जिसका रिजल्ट 23 सितंबर को आया था. इसके बाद इंटरव्यू 19, 20 और 21 नवंबर को संपन्न हुआ था. The post 24 पदों के लिए 135 अभ्यर्थी मैदान में, वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती अब अंतिम चरण में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भिखारी ठाकुर के साहित्य में जीवन से जुड़ी समस्याओं की चर्चा

साहिबगंज. भोजपुरी के शेक्सपियर पद्मश्री भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती का आयोजन झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के तत्वावधान में किया गया. प्रगति भवन के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अजय कुमार (इलाहाबाद) ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ डॉ रामजन्म मिश्र, डॉ सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि आयोजक गौरव रामेश्वरम एवं सीमा आनंद (जवाहर नवोदय विद्यालय) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया. हिंदुस्तानीय लोक परंपरा में भिखारी ठाकुर का साहित्य विषयक विषय प्रवेश करते हुए वरीय शिक्षिका जवाहर नवोदय विद्यालय सीमा आनंद ने कहा कि पद्मश्री भिखारी ठाकुर के साहित्य में जीवन से जुड़ी हुई समस्याओं की चर्चा है. समाज में व्याप्त कुरीतियों, बेमेल विवाह, पलायन, गरीबी इत्यादि की चर्चा उनके साहित्य में है. भिखारी ठाकुर की रचनाओं में बिदेशिया, भाई- विरोध, बेटी वियोग, विधवा- विलाप, कलियुग प्रेम, राधेश्याम बहार, गंगा- स्नान, पुत्र- बध, गबर घिचोर, बिरहाबहार, नकल भांड़ के नेटुआ, ननद-भउजाई प्रसिद्ध हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने भजन-कीर्तन, गीत और कविता भी लिखी है. नाटकों में बिदेशिया इतनी प्रसिद्ध हुई कि इस पर फिल्म भी बनाया गया. हिंदुस्तान प्रशासन ने पद्मश्री इत्यादि सम्मान से सम्मानित किया. लोक जीवन से जुड़े इस कलाकार को राय बहादुर की भी उपाधि तत्कालीन समाज द्वारा दी गयी थी. संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कुलाधिपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर डॉ राम जन्म मिश्र ने कहा कि भाषा और साहित्य के प्रबल पक्षधर, भोजपुरिया माटी एवं भोजपुरी समाज के सुख-दुख को अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं अंधविश्वासों पर प्रहार करने वाले पद्मश्री भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता और उनकी रचनाधर्मिता आज भी देश और विदेश को प्रभावित कर रही है. उनकी प्रतिभा को इंगित करते हुए महापंडित राहुल सांकृत्यायन उन्हें ””””अनगढ़ हीरा”””” कहते हैं. भोजपुरी के शेक्सपियर की आज 138वीं जयंती के अवसर पर हम उन्हें श्रद्धा निवेदन करते हैं. मुख्य अतिथि अजय कुमार ने कहा कि जनता की वस्तु को जनता के सामने जनता के मनोरंजन के लिए प्रस्तुत कर पद्मश्री भिखारी ठाकुर ने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की है. केवल अक्षर ज्ञानवाले इस एक व्यक्ति ने भोजपुरी साहित्य का जितना प्रचार-प्रसार किया, उतना शायद ही किसी विद्वान ,लेखक या अन्य भोजपुरी के साहित्यकारों ने किया है. भोजपुरी प्रदेश में भोजपुरी कविता नाटक की धूम मचाने वाले नाटककार अभिनेता का इतना अधिक प्रचार शायद ही किसी ने किया है. भिखारी ठाकुर ने अपने निधन के पहले आत्मविश्वास के साथ कहा है कि हमारे साहित्य और हमारे नाटक की कथावस्तु की समीक्षा और प्रशंसा बाद के दिनों में होगी.आज उनकी मृत्यु के 58 वर्ष बाद भी हम उन्हें आदर के साथ स्मरण कर रहे हैं. कार्यक्रम में सचिव सरिता मिश्र, मनोरंजन भोजपुरी साहित्य परिषद शिक्षिका अनुपम शुक्ला, श्वेता, सुमन, सुधा आनंद, उपेंद्र राय, चेतन कुमार, नकुल मिश्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भिखारी ठाकुर के साहित्य में जीवन से जुड़ी समस्याओं की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साहिबगंज में सीवरेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का हाल बेहाल : सभापति

साहिबगंज साहिबगंज परिसदन में प्रत्यायुक्त विधानसभा की दो सदस्यीय समिति ने जिले में संचालित विकास योजनाओं और प्रशासनी कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की. इसके बाद समिति के सभापति सह विधायक सरयू राय ने कहा कि साहिबगंज में जनमानस से जुड़ी नगर परिषद की योजनाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है. गंगा नदी के समीप स्थित होने और गंगा एक्शन प्लान से जुड़े होने के बावजूद जलापूर्ति योजना, सीवरेज सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी मूलभूत योजनाएं बदहाल हैं. योजना शुरू हुए 17–18 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को नियमित जलापूर्ति की सुविधा नहीं मिल सकी है, जबकि सीवरेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी आज तक प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पायी है. इसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल है. सरयू राय ने बताया कि समीक्षा बैठक में यह भी सामने आया कि साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों में फॉसिल्स की प्रचुरता है. मंडरो में फॉसिल्स पार्क विकसित किया जा रहा है, वहीं तीनपहाड़ और पाकुड़ क्षेत्र में भी फॉसिल्स मिलने की संभावना है. ऐसे में जियोलॉजिकल हेरिटेज के तहत फॉसिल्स संरक्षण के लिए अलग कानून बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने साहिबगंज में एक रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित करने की भी आवश्यकता बतायी, जहां देश-विदेश से शोधकर्ता आकर अध्ययन कर सकें. उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, सेवा की गारंटी अधिनियम और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे मंईयां सम्मान योजना, वृद्ध एवं विधवा पेंशन का क्रियान्वयन संतोषजनक नहीं है. समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी. बैठक में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. समिति ने कुल मिलाकर जिले में विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया. गंगा स्नान कर पतौड़ा झील का किया निरीक्षण साहिबगंज. समिति के सभापति सरयू राय ने गुरुवार को सुबह रामपुर दियारा में भाजपा नेता अमित सिंह के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद बोट व वाहन से समदा स्थित बंदरगाह, राजमहल मॉडल कॉलेज, उधवा पतौडा झील का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद पाकुड़ चले गये. मौके पर एसी गौतम भगत, प्रमोद आनंद, भाजपा नेता अमित सिंह, उपस्थित थे. जदयू जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत साहिबगंज. परिसदन व जदयू जिला अध्यक्ष सुनील सिन्हा के गुल्ली भट्ठा स्थित आवास पर गुरुवार को झारखंड विधानसभा की प्रत्युक्त समिति के सभापति व जदयू विधायक सरयू राय तथा जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर का आगमन हुआ. विधायकों के आगमन से साहिबगंज जिला के जदयू कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया. इस अवसर पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर रामजी ठाकुर, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, शेषनाथ यादव, दिवाकर झा, शिव शंकर प्रसाद सहित कई नेता उपस्थित थे. वहीं राजभाषा साहित्य अकादमी के तत्वाधान में अकादमी के अध्यक्ष डॉ रामजन्म मिश्र ने स्वागत किया. श्री राय को झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी द्वारा द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न रचनात्मक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साहित्य की दुनिया झोला में ” झूला पुस्तकालय के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर डॉक्टर मिश्रा ने साधना के सात्विक साधक अभिनंदन ग्रंथ भेंट की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साहिबगंज में सीवरेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का हाल बेहाल : सभापति appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top