Hot News

December 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैती दुर्गा अंडरपास के निर्माण से बदलेगी साहिबगंज की तस्वीर

साहिबगंज. साहिबगंज शहर के लिए यह समाचार किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है. वर्षों से शहर के बीचों-बीच जाम की समस्या से त्रस्त आम लोगों के लिए अब राहत की राह खुलती दिख रही है. हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा चैती दुर्गा अंडरपास निर्माण को स्वीकृति दी गयी है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. शहर को जाम से मुक्ति की ओर ऐतिहासिक कदम के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि शहर को जाम से मुक्त करने का प्रयास अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतरने की दिशा में बढ़ चुका है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह ने डीआरएम से डीसी कार्यालय में बैठक की और अंडरपास सब-वे निर्माण की बात कही. पंकज मिश्रा ने कहा कि जो कहा, वह होकर रहेगा. बीच शहर की जाम समस्या पर सीधा प्रहार : साहिबगंज शहर की सबसे बड़ी समस्या यह रही है कि रेलवे लाइन शहर को दो हिस्सों में बांट देती है. एक सड़क से दूसरी सड़क तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है या फिर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक दबाव झेलना पड़ता है. नतीजा यह होता है कि दिन के अधिकांश समय शहर के मध्य भाग में भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है. अब प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण से शहर के बीचों-बीच सीधी कनेक्टिविटी बहाल होगी, जिससे जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक बड़ा और कारगर कदम माना जा रहा है. पुराने अंडरपास से नए समाधान तक का सफर : स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी इस स्थान पर अंडरपास था, लेकिन समय के साथ उसकी उपयोगिता समाप्त हो गयी. देखरेख के अभाव में वह कूड़ा-कचरे से भर गया और अंततः रेलवे ने उसे बंद कर ऊपर से पुल का निर्माण कराया. उस समय यह निर्णय रेलवे की मजबूरी था, लेकिन बदलते वक्त और बढ़ती आबादी के साथ शहर को फिर से अंडरपास की सख्त जरूरत महसूस होने लगी. लगातार मांग और सामाजिक संगठनों की आवाज को आखिरकार रेलवे ने गंभीरता से लिया और अब अंडरपास निर्माण का फैसला लेकर जनभावनाओं का सम्मान किया है. तकनीकी रूप से सुरक्षित और आधुनिक निर्माण : रेलवे की ओर से प्रस्तावित अंडरपास आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा, ताकि यातायात के साथ-साथ रेल परिचालन भी पूरी तरह सुरक्षित रहे. प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स के जरिए निर्माण होने से काम तेज, मजबूत और दीर्घकालिक होगा. यह अंडरपास न केवल आम नागरिकों बल्कि एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपात सेवाओं के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा. सामाजिक सरोकार से जुड़ा फैसला : स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा फैसला है. इससे छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और कामकाजी लोगों का समय बचेगा और शहर की रफ्तार को नयी दिशा मिलेगी. शहर के कई सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से लोगों का रेलवे पर भरोसा और मजबूत हुआ है. रेलवे के प्रति आभार, डीआरएम को धन्यवाद : स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पूर्वी रेलवे, मालदा मंडल के प्रति आभार जताया है. खासकर मालदा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा गया है कि उनके नेतृत्व में रेलवे साहिबगंज की पुरानी गौरवशाली पहचान को वापस लाने की दिशा में लगातार सकारात्मक भूमिका निभा रही है. लोगों का कहना है कि रेलवे अब सिर्फ ट्रेनों तक सीमित नहीं रहकर शहर के समग्र विकास में भागीदार बन रही है, जो साहिबगंज के भविष्य के लिए शुभ संकेत है. उम्मीदों के साथ आगे : अब शहरवासियों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि संयुक्त सर्वेक्षण के बाद अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू हो और समयबद्ध तरीके से पूरा हो. यदि यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो आने वाले समय में साहिबगंज को जाम मुक्त, सुगम और विकसित शहर के रूप में पहचान मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चैती दुर्गा अंडरपास के निर्माण से बदलेगी साहिबगंज की तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटेल चौक से हटिया तक बनेगा आरओबी, शहर को मिलेगा नया यातायात कॉरिडोर

इमरान साहिबगंज शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पश्चिम रेलवे फाटक (गेट संख्या 82) पर प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. दशकों पुरानी इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर रेलवे ने डिजाइन प्रक्रिया तेज कर दी है, और पुल की लाइनमेंट, चौड़ाई और कनेक्टिविटी को लेकर भी तस्वीर स्पष्ट होने लगी है. रेलवे ने आरओबी के डिजाइन का कार्य गुजरात की जिओ डिजाइन एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, वडोदरा को सौंपा है. गुरुवार को कंपनी के इंजीनियरों की दो सदस्यीय टीम रंधीर सिंह, एके सिंह साहिबगंज पहुंची और साहिबगंज पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामेश्वर मुर्मू, जेई महेश दत्त के साथ पश्चिम रेलवे फाटक (गेट संख्या 82) के आसपास प्रस्तावित पुल के डिजाइन के आधार पर भौतिक सत्यापन किया. पटेल चौक से बादशाह मोड़ होते हुए हटिया तक जाएगा पुल प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार आरओबी का निर्माण शहर के पटेल चौक से शुरू होकर बादशाह मोड़ तक किया जाएगा. इसके बाद पुल बादशाह मोड़ से सीधे रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए हटिया के शौचालय के समीप नीचे उतरेगा. यहां से पुल को मोड़ते हुए हटिया में प्रवेश कराया जाएगा और आगे इसे प्रखंड कार्यालय सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव है. इस पूरी संरचना से स्पष्ट है कि आरओबी केवल रेलवे फाटक का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह शहर को एक नया वैकल्पिक यातायात कॉरिडोर उपलब्ध कराएगा. इससे पटेल चौक, बादशाह मोड़, हटिया और प्रखंड कार्यालय रोड जैसे व्यस्त इलाकों को सीधे और सुगम तरीके से आपस में जोड़ा जा सकेगा. 17 पिलरों पर खड़ा होगा आरओबी डिजाइन में प्रस्तावित किया गया है कि आरओबी का निर्माण कुल 17 पिलरों पर किया जाएगा. इंजीनियरों ने बताया कि पिलरों की संख्या, दूरी और ऊंचाई को रेलवे मानकों और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप तय किया गया है. ताकि सुरक्षा और मजबूती के साथ-साथ भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक का दबाव भी संभाला जा सके. 12 मीटर चौड़ा हो सकता है पुल आरओबी की चौड़ाई लगभग 12 मीटर रखे जाने का प्रस्ताव है.इतनी चौड़ाई होने से पुल पर एक साथ दोनों ओर से भारी और हल्के वाहनों का आवागमन सहज रूप से संभव हो सकेगा. यातायात विशेषज्ञों के अनुसार 12 मीटर चौड़ा आरओबी साहिबगंज जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर के लिए दीर्घकालिक समाधान साबित होगा. 3.50 मीटर से अधिक चौड़ी होगी सर्विस सड़क आरओबी के साथ-साथ सर्विस सड़क की भी योजना बनाई गई है. प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार सर्विस रोड की चौड़ाई 3.50 मीटर से अधिक रखी जा सकती है. विशेष रूप से सब्जी मंडी रोड की ओर सर्विस सड़क की सुविधा दी जाएगी, ताकि स्थानीय दुकानदारों, ठेला व्यवसायियों और आसपास के निवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. सर्विस रोड से न केवल स्थानीय यातायात को राहत मिलेगी, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान भी ट्रैफिक डायवर्जन में सहूलियत होगी. बादशाह मोड़ पर पैदल यात्रियों के लिए सीढ़ी डिजाइन में बादशाह मोड़ पर पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी (स्टेयरकेस) का भी प्रावधान रखा गया है. यह सुविधा खासतौर पर पैदल यात्रियों, बुजुर्गों, छात्रों और अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए उपयोगी होगी. जाम से जूझते शहर को मिलेगी स्थायी राहत पश्चिम रेलवे फाटक साहिबगंज का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है. यहां बार-बार फाटक बंद रहने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है. सुबह और शाम के समय हालात और भी गंभीर हो जाते हैं. आरओबी के निर्माण के बाद रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी. आजादी के बाद से उठती रही मांग जानकारों के अनुसार पश्चिम रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग आजादी के बाद से ही उठती रही है. समय के साथ यह मांग कमजोर जरूर पड़ी, लेकिन हाल के वर्षों में शहर में बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या में इजाफा और खासकर रेलवे लाइन के उस पार सदर अस्पताल समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनी कार्यालयों के संचालन के बाद यह मांग फिर से तेज हो गई. मांग पत्र और प्रशासनिक सहयोग से मिली रफ्तार: पंकज साहिबगंज. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा द्वारा पश्चिम और पूर्वी रेलवे फाटकों पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मालदा मंडल के रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता को मांग पत्र सौंपा गया था. इसके बाद मालदा मंडल के रेल प्रबंधक और साहिबगंज के डीसी हेमंत सती के बीच अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हुई. बैठक में भूमि अधिग्रहण, डिजाइन, सर्विस सड़क, बाइपास और ट्रैफिक व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर रेलवे को सहयोग देगा. डिजाइन स्वीकृति के बाद टेंडर और शिलान्यास रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रोविजनल डिजाइन के भौतिक सत्यापन के बाद जैसे ही अंतिम डिजाइन स्वीकृत होगी, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हुईं तो जनवरी माह में आरओबी निर्माण का शिलान्यास भी संभव है. डिजाइन टीम के पहुंचते ही दिखी खुशी जब कंसल्टेंसी कंपनी के इंजीनियर डिजाइन के साथ रेलवे फाटक पहुंचे, उसी समय फाटक बंद था और ट्रेन गुजर रही थी.जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि ओवर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिला. लोगों ने कहा कि यह पुल साहिबगंज के विकास के लिए बेहद जरूरी है और इसका निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए. शहर के विकास में मील का पत्थर बनेगा आरओबी कुल मिलाकर पटेल चौक से हटिया तक प्रस्तावित यह आरओबी न केवल रेलवे फाटक की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि यह साहिबगंज को बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम यातायात और नए विकास अवसर भी देगा. अब शहरवासियों की निगाहें अंतिम डिजाइन, टेंडर प्रक्रिया और शिलान्यास पर टिकी हैं डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटेल चौक से हटिया तक बनेगा आरओबी, शहर को मिलेगा नया यातायात कॉरिडोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के एक साल बाद हुआ चुनाव

पतना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी के पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव पतना के नये उप-प्रमुख बने. गुरुवार को पर्यवेक्षक सह पीठासीन पदाधिकारी राजमहल एसडीओ सदानंद महतो की निगरानी में पतना प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलायी गयी. जहां पिछले एक साल से रिक्त पतना उप प्रमुख के लिये चुनाव कराया गया. 16 पंचायत समिति सदस्यों में से उपस्थित 13 पंचायत समिति सदस्यों के बीच उप-प्रमुख पद के लिये जितेंद्र यादव ने अपना नामांकन किया. कोई दूसरा नामांकन नहीं होने पर जितेंद्र यादव निर्विरोध उप-प्रमुख घोषित किये गये. राजमहल एसडीओ ने पतना के उप-प्रमुख का प्रमाण पत्र जितेंद्र यादव को सौंपा. बताते चलें कि गत 19 दिसंबर 2024 को पतना के पूर्व प्रमुख मो जाकिर शेख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव के द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया था. वहीं, नये उप-प्रमुख के रूप में निर्वाचित होने पर मुखिया, अन्य पंसस, वार्ड सदस्य सहित झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सुरेश टूडू, महेश साहा, मो शाहबाज, राजेश यादव, हिदायत खान, दिनेश कर्मकार, फिरोज अंसारी, शक्तिनाथ अमन, अब्दुल रहमान, अख्तर आलम, इस्लाम शेख, संदीप भगत, वसीम अकरम, शमशेर मोमिन सहित अन्य मौजूद थे. डेढ़ वर्ष का बचा है कार्यकाल, विकास पहली प्राथमिकता : जितेंद्र जितेंद्र यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते है. वह कई वर्षों से झामुमो पार्टी के लिये कार्य कर रहे हैं. 18 मई 2022 को पंचायत समिति सदस्य के रूप में वह निर्वाचित हुये हैं. जितेंद्र यादव के उप-प्रमुख बनने पर जनप्रतिनिधि के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है. राजमहल एसडीओ के द्वारा प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभागार से निकलने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनकर बधाई दी. जितेंद्र ने कहा कि पिछले एक वर्ष से उप-प्रमुख का पद रिक्त होने के कारण पंसस कार्यकारी बैठक सहित विकास के कई के कार्यों में विराम लग गया था. अब सभी योजनाएं धरातल पर तेजी से उतारी जायेंगी. बचे समय में वह अधिक से अधिक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचायेंगे. उन पर किये गये भरोसे पर वह हरसंभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के एक साल बाद हुआ चुनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थिति पंजी की जांच की गयी

बरहरवा डीसी हेमंत सती के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ एवं कोटालपोखर पंचायत का निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ सनी कुमार दास के द्वारा गठित जांच टीम के द्वारा की गयी. इस दौरान पंचायत क्षेत्र के प्रशासनी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जांच टीम के अरूण कुमार साहा, गणेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, जियाउल रहमान, कुंदन मुर्मू, ज्योति फ्लोरा किस्कू के द्वारा किया गया. जांच के दौरान प्रशासनी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थित पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत सचिवालय की साफ- फाई व्यवस्था की जांच की गयी. इसके साथ ही जांच टीम ने अधिकारियों और शिक्षकों से समय पर विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत सचिवालय को खोलने एवं बंद करने, मध्याह्न भोजन को मीनू के अनुसार चलाने, स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सही इलाज करने, सभी संचिका को दुरुस्त रखने, बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी के लिये शिक्षकों को ध्यान देने को कहा. जांच दल के टीम लीडर सह बीपीआरओ अरुण कुमार साहा ने बताया कि बीडीओ द्वारा गठित टीम के द्वारा कोटालपोखर और बड़ा सोनाकड़ पंचायत में आज जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी जायेगी. मौके पर बड़ा सोनाकड़ पंचायत के मुखिया सोना किस्कू, कोटालपोखर पंचायत के मुखिया सेरोफिना हेम्ब्रम सहित मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थिति पंजी की जांच की गयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरहरवा रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग क्षेत्र का हाल बेहाल, फैला है कूड़ा-कचरा, दुर्गंध से लोग परेशान

बरहरवा मालदा रेलवे मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं इन दिनों हिंदुस्तान प्रशासन के स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन की धज्जियां उड़ा रही है. स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग क्षेत्र, कूड़ा-कचरा डालने और मल-मूत्र करने का स्थल बन गया है. पार्किंग स्थल में एक भी शौचालय व मूत्रालय नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी यात्रियों व दूर-दराज से आने वाले लोगों को होती है. मजबूरी में लोग खुले में ही पेशाब करने लगते हैं. उक्त स्थल पर कुछ देर खड़ा रहना तो दूर अब वहां से गुजरना भी यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को नागवार गुजरता है. पार्किंग स्थल में तीनपहाड़ जाने के लिये ऑटो में सवार होने और वहां से गुजरने वाली स्त्रीएं अक्सर असहज हो जाती है. इसके अलावे एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग रूम के बाथरूम और टॉयलेट का गंदा पानी भी पार्किंग स्थल पर बहता है. पुराना मूत्रालय तोड़ दिया गया मगर नया नहीं बना उक्त पार्किंग स्थल पर कुछ वर्ष पूर्व तक एक मूत्रालय था. लेकिन, साफ-सफाई और देख-रेख के अभाव में वह दुर्गंध करता था. जिसके बाद उक्त मूत्रालय को रेलवे द्वारा तोड़ कर हटा दिया गया. लेकिन लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये आज तक उक्त स्थान या उसके आसपास नया मूत्रालय या शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है. इस कारण लोग मजबूरी में अक्सर खुले में मल-मूत्र त्यागने को विवश हैं. स्टेशन में स्थित दिव्यांग शौचालय में लटका रहता है ताला दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बरहरवा स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पूर्व की ओर बड़े ओवरब्रिज के बगल में दिव्यांग शौचालय और मूत्रालय का निर्माण कराया गया है. मूत्रालय तो सभी के लिये खुला है, लेकिन विडंबना देखिए कि दिव्यांगों के लिये बने शौचालय में अक्सर ताला लटका रहता है. इस कारण दिव्यांग यात्रियों को अक्सर टॉयलेट जाने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, स्टेशन परिसर के वेटिंग रूम और एक नंबर प्लेटफॉर्म के पश्चिम की ओर बड़ी पानी टंकी के समीप मूत्रालय और शौचालय का है, जहां तय शुल्क अदा कर लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. कहते हैं अधिकारी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट निरंजन कुमार भगत ने कहा कि स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में स्थित कूड़ा-कचरा आदि को जल्द ही साफ कर लिया जायेगा. पार्किंग स्थल में नया मूत्रालय निर्माण को लेकर आरडब्ल्यूओ के अधिकारियों से वार्ता किया गया है. वहां शीघ्र ही नया मूत्रालय का निर्माण कराया जायेगा. वहीं, दिव्यांग शौचालय में अभी रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है. काम समाप्त होते ही शौचालय को खोल दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरहरवा रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग क्षेत्र का हाल बेहाल, फैला है कूड़ा-कचरा, दुर्गंध से लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार: STF ने अहियापुर से सीएसपी लुटेरा राहुल सिंह को दबोचा, किराये के मकान में रहता था शातिर

बिहार एसटीएफ की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल रामू ठाकुर लेन से सीएसपी लुटेरा राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को दबोचा है. वह पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना के भखुरहिया सरैया गोपाल गांव का रहने वाला है. हाल में वह अहियापुर इलाके में किराये के मकान में रह रहा था. एसटीएफ की टीम ने पूछताछ करने के बाद उसको रुन्नीसैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया है.  27 दिसंबर 2024 को हुई लूट में शामिल था आरोपी  वह 27 दिसंबर 2024 को हुए सीएसपी से 6.7 लाख रुपये की लूट में शामिल रहा था. इसके अलावा उनके खिलाफ कई और भी आपराधिक मामला दर्ज है. एसटीएफ की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर बाजार पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर छह लाख आठ हजार 233 रुपये लूट लिए थे. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ब्रांच क्रेडिट मैनेजर संजीव कुमार राम पर चाकू से हमला कर दिया था. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी सभी कर्मियों को कार्यालय के अंदर बंद करके बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मैनुअल इनपुट के आधार पर हुआ मामले का खुलासा  पुलिस ने वैज्ञानिक व मैनुअल इनपुट के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया था. इसी घटना में शामिल शातिर अपराधी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह फरार चल रहा था. जिसको अहियापुर थाना के जीरोमाइल स्थित रामू ठाकुर लेन से गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें: Bihar Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव, मल्टी पोस्ट EVM से होगी वोटिंग The post बिहार: STF ने अहियापुर से सीएसपी लुटेरा राहुल सिंह को दबोचा, किराये के मकान में रहता था शातिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

State krate championship at jrd sports complex: जमशेदपुर में स्टेट कराटे चैंपियनशिप आज से

जमशेदपुर. कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 19-21 दिसंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों से लगभग 225 खिलाड़ी भाग लेगें. उक्त जानकारी जेआरडी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नंदजी प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार दोपहर से शुरू होगा. जिसके बाद मुकाबलों का शुभारंभ होगा. आयोजकों ने बताया कि इस स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए होगा. यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया कराटे-डो फेडरेशन के महासचिव नंदजी प्रसाद, कराटे डो एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव निरंजन पांडे, कोषाध्यक्ष राजेश महंती, सचिव संगिता दास एवं वरिष्ठ सदस्य सबीना सिंह उपस्थित रहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post State krate championship at jrd sports complex: जमशेदपुर में स्टेट कराटे चैंपियनशिप आज से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : महाशिवरात्रि पर वीआइपी व वीवीआइपी दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक, 600 रुपये में शीघ्रदर्शन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : महाशिवरात्रि व शिवबारात के अवसर पर बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. तैयारियों को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय में संबंधित विभागों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के दिन वीआइपी व वीवीआइपी दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. सभी श्रद्धालुओं को समान व्यवस्था के तहत दर्शन कराया जायेगा. हालांकि, पूर्व की भांति शीघ्रदर्शन कूपन की राशि 600 रुपये ही निर्धारित रहेगी, जिससे दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करें, ताकि सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में सुखद अनुभूति मिल सके. बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना और शिवबारात की रूटलाइन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने निर्देश दिया कि मंदिर प्रांगण, आसपास के क्षेत्रों और रूटलाइन में विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त लाइटिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सड़कों व स्लैब की मरम्मत, बैरिकेडिंग, अतिक्रमण हटाने और अग्निशमन व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त किया जाये. चर्चा के दौरान डीसी ने छोटे एम्बुलेंस और अग्निशामक वाहनों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके. स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने और पर्याप्त चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. बैठक में एसडीओ सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार हिंदुस्तानी, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी संतोष कुमार, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे. —– हाइलाइट्स महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक -मंदिर व रूटलाइन में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष फोकस -छोटे एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहनों के सुचारु आवागमन के निर्देश -प्रशासन का लक्ष्य: सुरक्षित जलार्पण और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : महाशिवरात्रि पर वीआइपी व वीवीआइपी दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक, 600 रुपये में शीघ्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 दिसंबर को गोपालगंज में दिनभर गुल रहेगी बिजली

गोपालगंज. 220 केवी ग्रिड उपकेंद्र गोपालगंज में विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार 21 दिसंबर को जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान ग्रिड उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखी जायेगी. विद्युत विभाग के अनुसार ग्रिड में लगे इक्विपमेंट, कंडक्टर, कनेक्टर और पैनल आदि की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जायेगा. विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति पहले की तरह सामान्य कर दी जायेगी. बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसे देखते हुए विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निबटाने की अपील की है. इस संबंध में सहायक कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार भास्कर ने बताया कि यह कार्य सिस्टम की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 दिसंबर को गोपालगंज में दिनभर गुल रहेगी बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी ली गयी

चतरा. तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी ली गयी. इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. पर्यवेक्षक सीमा शर्मा, मनोज महतो वाजपेयी, राजीव मिश्रा की उपस्थिति में कई नामों पर रायशुमारी ली गयी. जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, नंदकिशोर सिंह, शिवकुमार चौबे, भूपेंद्र मिश्रा, नवीन साह, अमित कुमार साव, बिंदेश्वरी यादव, विद्यासागर आर्य समेत कई नाम शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम की सूची बंद लिफाफा में जमा किया है. दिनभर कार्यालय में गहमा गहमी बनी रही. जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल कुछ लोग बुधवार की शाम से ही मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारियों को फोन कर अपने पक्ष में रायशुमारी में नाम देने की अपील कर रहे थे. पर्यवेक्षक रायशुमारी की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को देंगे. इसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी ली गयी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top