Hot News

December 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जैक सदस्य ने जायजा लिया

Dhanbad News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने जैक सदस्य डॉ अरुण कुमार महतो ने विभिन्न सेंटरों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की सभी परीक्षा कक्षाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. स्कूल प्रबंधन और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. श्री महतो ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए सतर्क रहें और छात्रों को बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित कराने में कोई कसर न छोड़ें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जैक सदस्य ने जायजा लिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : छात्रवृत्ति के लिए शक्ति कॉलेज की विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News : झारखंड प्रशासन की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रहे देरी के कारण शक्ति कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि छात्रवृत्ति न मिलने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. प्राचार्य अरुण कुमार महतो ने बताया कि जैक की ओर से स्त्री एवं बाल विकास विभाग के निदेशक से दो बार बात हो चुकी है. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी विधानसभा में यह मामला उठाया है. हर बार जल्द समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं खुला है. पोर्टल न खुलने के कारण फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : छात्रवृत्ति के लिए शक्ति कॉलेज की विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल बाद ग्रामीणों पर थोपे गये बैंक लोन

ग्रामीणों के घर लोन की रिकवरी के लिए पहुंचे बैंकर्स, तो फर्जीवाड़े का खुलासा पूर्व मुखिया ने धाेखाधड़ी कर ग्रामीणों के नाम से उठाया लोन सेंट्रल बैंक जोगापुर का मामला, योजनाओं के नाम पर उठाये गये पैसे प्रत्येक ग्रामीण के नाम से 20 से 25 हजार रुपये तक उठाया लोन लोन की राशि बढ़ कर 90 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक पहुंची फोटो-गया-शेरघाटी-01- थाने में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण स्त्री-पुरुष. प्रतिनिधि, शेरघाटी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जोगापुर शाखा से जुड़े एक पुराने फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. इसमें 2006-07 के दौरान ग्रामीणों से कथित रूप से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन उठाये जाने का आरोप है. आरोप है कि उस समय पंचायत के मुखिया रहे कमलेश्वर मंडल और सुदर्शन शर्मा ने पेंशन व आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से वोटर कार्ड, फोटो और अंगूठा का निशान लिया. लेकिन, लाभ के बदले उनके नाम पर बैंक से ऋण ले लिया गया. पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला और न ही बैंक लोन की कोई जानकारी दी गयी. करीब 20 वर्ष बाद अचानक बैंक के कर्मचारी और पुलिस उनके घर पहुंचे और बताया कि उनके नाम पर लोन बकाया है. लोन नहीं चुकाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है. बताया गया है कि करीब सौ ग्रामीणों के नाम पर कपड़ा फैक्ट्री, सुअर पालन, बकरी पालन जैसी योजनाओं के तहत 20 से 25 हजार रुपये तक का लोन लिया गया था. समय के साथ ब्याज जुड़ने से अब यह राशि 90 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच गयी है. सेंट्रल बैंक के रिकवरी विभाग के कर्मी रविश कुमार ने वसूली की प्रक्रिया शुरू किये जाने की बात कही है. पीड़ितों में सीता देवी, फुलवा देवी, हरि मंडल, कमला देवी, कुंती देवी समेत राजाबिगहा और तेतरिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं. लाभुकों को जानकारी तक नहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि तेतरिया और राजाबिगहा पंचायत के ग्रामीणों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर जालसाजी की गयी. उन्होंने कहा कि लाभुकों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गयी और अब उन्हें परेशान किया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि उस समय के मुखिया कमलेश्वर मंडल की मौत हो चुकी है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय और लोन माफी की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 साल बाद ग्रामीणों पर थोपे गये बैंक लोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवीनगर में सवारियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई सवारी हुए चोटिल

अस्पताल में अफरा-तफरी का रहा माहौल, पुलिस कर रही मामले की छानबीन नवीनगर. नवीनगर थाना क्षेत्र के सिमरा नहर के समीप महाकाल नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये, जबकि कई सवारी चोटिल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना गुरुवार की दोपहर की है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र के मैगरा गांव निवासी संतोष सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अंचला कुमारी, संतोष सिंह की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी, कुटुंबा थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी बसंत तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी, बडेम थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव निवासी ललन पासवान की 42 वर्षीय पत्नी संगीता देवी, नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध गांव निवासी ईश्वरी पासवान की 25 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी जख्मी है. छात्रा पूजा कुमारी, सुमी कुमारी और आंचल कुमारी को भी जख्मी होने की सूचना है. ये सभी पिछले तीन सप्ताह से नवीनगर अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी. सभी जख्मियों को इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है. कई लोगों को चोटिल होने की जानकारी मिली है. इधर, घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार उक्त यात्री बस नवीनगर से औरंगाबाद जा रही थी. इसी बीच सिमरा नहर के समीप अचानक बस अनियंत्रित हो गयी. सड़क से काफी दूर जाकर बस पलट गयी. इसमें सवार कई लोग जख्मी व चोटिल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे और सवारियों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. वैसे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और लोगों का हाल जाना. पता चला कि दुर्घटना के दौरान कुछ लोग यात्री बस से दब गये थे. क्रेन के माध्यम से बस को खड़ा किया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. वैसे घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, शिक्षक नेता धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया भोला सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वरी सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौहान, समाजसेवी अभय सिंह अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों के इलाज में मदद की. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि यात्री बस को जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवीनगर में सवारियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई सवारी हुए चोटिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घने कोहरे व सड़क हादसों में पीचएसी गार्ड सहित डायल 112 के पुलिसकर्मी घायल, रेफर

गोपालगंज. जिले में घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में पीएसी गार्ड सहित डायल 112 के एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना थावे थाना क्षेत्र की है, जहां बरारी टोला के समीप घने कोहरे के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार थावे पीचएसी में तैनात गार्ड सुदामा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि सुदामा सिंह पीचएसी में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं दूसरी घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के बराई पट्टी गांव के समीप हुई, जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी अजय गिरि गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी. उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए लोगों से घने कोहरे में सतर्कता बरतने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घने कोहरे व सड़क हादसों में पीचएसी गार्ड सहित डायल 112 के पुलिसकर्मी घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, कट्टा व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

लूट-पाट की घटना में शामिल औरंगाबाद के विक्की को पुलिस लेगी रिमांड पर अन्य मामलों का होगा खुलासा, किसी दूसरे मामले में जेल की हवा खा रहा विक्की 20 नवंबर 2025 की रात हुसैनाबाद थाने के कुकरी गांव में हुई थी लूट की घटना औरंगाबाद/पलामू. पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुकरी गांव में हुई लूट की घटना का अंतत: उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने लूट की मोबाइल फोन, एक कट्टा और दो गोली के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी व बरामदगी से संबंधित जानकारी पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरुवार को पुलिस सभागार में पत्रकारों के बीच साझा की. एसपी ने बताया कि 20 नवंबर 2025 की रात कुकरी, मुगलडाग टोला निवासी मृत्युंजय प्रसाद के घर पर अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की घटना काे अंजाम दिया था. इसके बाद हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. एसआइटी ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर 17 दिसंबर को कुकही गांव में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें नीरज कुमार (19 वर्ष) और ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह (22 वर्ष) शामिल है. पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना काे अंजाम देने की बात स्वीकार की. गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर एक कट्टा, दो कारतूस और लूटा गया एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया. एक अन्य आरोपित औरंगाबाद जिला अंतर्गत खैरा थाना के घुजा निवासी विक्की कुमार दूसरे मामले में औरंगाबाद में न्यायिक हिरासत में है. उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर लूट में तीन अन्य आरोपितों की जानकारी मिल सकेगी. इसके साथ लूटे गये सोना-चांदी के गहनों व अन्य समानों के बार में जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि विक्की कुमार का अपराधिक इतिहास रहा हैं. उस पर औरंगाबाद के खैरा थाना में चार व छतीसगढ़ के रामानुजगंज थाना में एक मामला दर्ज हैं. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी ने बताया कि पीड़ित मृत्युंजय कुमार रिश्ते में नीरज का चाचा लगता हैं. उसकी पत्नी अनीता पेशे से सहायक अध्यापक हैं, जिसने नीरज को कई मर्तबा सार्वजनिक रुप से जलील करने का कार्य किया था. इससे नीरज उसके प्रति आक्रोशित था.उसने अपने दोस्त दीपक कुमार उर्फ दीपू सिंह को सारी बातें बतायी. अपने दोस्त विक्की को मृत्युंजय के घर में लूटपाट करने के लिए कहा. उसको लालच देते हुए कहा कि मृत्युंजय को अपनी बेटी की शादी करनी हैं, जिसके लिए उसने अपने घर में ज्वेलरी के साथ नकदी रखे हुए हैं. उसके बाद विक्की ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना का अंजाम दिया. छापेमारी दल में हुसैनाबाद एसडीपीओ मो याकूब, हुसैनाबाद सर्किल इंसपेक्टर विनोद राम, हैदरनगर थानाध्यक्ष अफजल अंसारी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता, पुअनि धनंजय कुमार गोप, आशीष कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रमन कुमार, सौरभ चौबे आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पलामू पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, कट्टा व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC CGL Tier 1 Result 2025 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन SSC की ओर से सीजीएल भर्ती परीक्षा का टियर 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया है. इसके लिए परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हुई थी. परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होम पेज पर SSC CGL Tier 1 Result 2025 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पीडीएफ फाइल में रिजल्ट दिया गया होगा. पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें. रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. SSC CGL Tier 1 Result 2025 Check Here एसएससी सीजीएल भर्ती के जरिए केंद्र प्रशासन के विभिन्न विभागों में कुल 14582 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. टियर 1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है, लेकिन इसी के आधार पर कैंडिडेट्स को टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है. टियर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला चरण टियर 2 परीक्षा होगी. इस परीक्षा में कुल 1.3 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इसके लिए टियर 1 परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाला है. एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो गई है. यह भी पढ़ें: यूपी ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 1419 कैंडिडेट्स पास, यहां करें चेक The post SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निहारी स्टाइल मटन सूप पीकर हो जाएगा दिल खुश, स्वाद ऐसा कि घर वाले कहेंगे- मजा आ गया, जानें रेसिपी

Nihari Style Mutton Soup: मटन निहारी उत्तर हिंदुस्तान में अपने स्वाद के लिए बहुत फेमस है. इसका स्वाद लेने के लिए होटलों में लोगों की भीड़ उमड़ती है. लेकिन सर्दियों के मौसम में लोग नॉर्मल मटन की सब्जी या चिकन की सब्जी के बजाय सूप पीना ज्यादा प्रीफर करते हैं. ऐसे में आपके लिए निहारी स्टाइल मटन सूप बेहतरीन विकल्प है. जो शरीर को ताकत, गर्माहट देने के साथ साथ भरपूर पोषण भी देता है. क्यों खास है निहारी स्टाइल मटन सूप मटन की हड्डियों और देसी मसालों से तैयार यह सूप शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और मिनरल्स सर्दियों में होने वाली कमजोरी को दूर करते हैं. यही वजह है कि ठंड के मौसम में सभी नॉन वेज प्रेमी इसे खूब पसंद करते हैं. Also Read: Mooli Tamatar Sabji: ठंड के मौसम में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट मूली-टमाटर की सब्जी, रोटी या पराठे के साथ करें सर्व निहारी स्टाइल मटन सूप के लिए जरूरी सामग्री मटन (हड्डियों सहित)- 500 ग्राम प्याज- 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे) अदरक-लहसुन पेस्ट- 1½ टेबलस्पून देसी घी- 2 टेबलस्पून गेहूं का आटा- 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर- ½ टीस्पून धनिया पाउडर- 1 टीस्पून जीरा पाउडर- ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून तेज पत्ता- 1 दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा हरी इलायची- 3 लौंग- 4 नमक- स्वादानुसार पानी- 1.5 से 2 लीटर हरा धनिया- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा) अदरक- 1 इंच (जूलियन कट) ऐसे बनाएं निहारी स्टाइल मटन सूप सबसे पहले कुकर या भारी बर्तन में देसी घी को गरम करें. अब इसमें साबुत मसाले डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्की आंच पर अच्छी तरह भून लें. अब मटन डालकर अच्छे से मिलाएं और मसाले डालकर तब तक भूनें जब तक मटन का रंग बदल न जाए. अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालें और धीमी आंच पर लंबे समय तक पकने दें. जब तक की मटन और हड्डियों का पूरा रस पानी में न आ जाए, यही निहारी सूप की पहचान होती है. अंत में गेहूं के आटे को थोड़े पानी में घोलकर सूप में डालें, जिससे हल्का गाढ़ापन आ जाए. अब नमक और काली मिर्च डालकर कुछ देर और पकाएं. इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और अदरक डालकर गैस बंद कर दें. कब और कैसे करें सेवन निहारी स्टाइल मटन सूप सुबह या रात के खाने में लिया जा सकता है. ठंड ज्यादा होने पर यह शरीर को लंबे समय तक गर्म रखता है. हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोग सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें तो बेहतर होगा. Also Read: Gud Shakkar Namakpare Ki Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, नोट कर लीजिए गुड़–शक्कर नमकपारे की देसी रेसिपी The post निहारी स्टाइल मटन सूप पीकर हो जाएगा दिल खुश, स्वाद ऐसा कि घर वाले कहेंगे- मजा आ गया, जानें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: अकेली छिपकली ने 4 कुत्तों को पिला दिया पानी, 18 सेकंड का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Vial Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. इसमें एक बड़ी छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) अकेले चार कुत्तों का सामना करती दिखाई दे रही है. कुत्ते भौंकते हुए उसके चारों ओर घूम रहे हैं, लेकिन छिपकली की लंबी और ताकतवर दुम के आगे उनकी हिम्मत जवाब दे दे रही है. छिपकली अपनी दुम को चाबुक की तरह घुमाकर कुत्तों पर हमला करती नजर आ रही है. अपनी दुम से वो उन्हें दूर भगाती है, और कुत्ते सिर्फ भौंककर पीछे हटते रहते हैं. कोई भी कुत्ता उसके करीब आने की हिमाकत करता नहीं दिख रहा है. pic.twitter.com/QEt0LIDvXX — Damn Nature You Scary (@AmazingSights) December 17, 2025 कुत्तों को छिपकली ने खदेड़ा वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों कुत्ते शुरू में आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं. वे छिपकली को घेर लेते हैं और जोर-जोर से भौंकते हैं. लेकिन जैसे ही छिपकली अपनी दुम उठाकर वार करती है, कुत्ते पीछे हट जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि छिपकली आगे बढ़ती है, दुम घुमाती है, और कुत्ते भागने लगते हैं. यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा है मानो कि छिपकली कुत्तों को खदेड़ रही हो. वीडियो के अंत तक कुत्ते सिर्फ दूर से भौंकते रह जाते हैं, लेकिन छूने की हिम्मत नहीं करते. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों के अंदर 37 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है. करीब 3 सौ लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. 18 सेकंड के वीडियो में दो अलग प्रजाति के जानवरों का एक दूसरे के प्रति व्यवहार दिखाई दे रहा है. Also Read: Viral Video: तीन शेर और एक दरियाई घोड़ा, ताकत की जंग में कौन बना विजेता? वीडियो हो रहा वायरल The post Viral Video: अकेली छिपकली ने 4 कुत्तों को पिला दिया पानी, 18 सेकंड का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ इस दिन मचाएगा धमाल, रक्षा गुप्ता संग लगेगा रोमांस का तड़का

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Lahanga Me Meter 2: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए रोमांटिक और झूमने पर मजबूर कर देने वाला नया गाना लेकर आ रहे हैं. उनके अपकमिंग भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा में मीटर 2’ का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है. पोस्टर में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का रोमांटिक अंदाज साफ तौर पर फैंस का ध्यान खींच रहा है. दोनों की केमिस्ट्री को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना न सिर्फ रोमांस से भरपूर होगा, बल्कि इसका म्यूजिक भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा. ऐसे में आइए इस पोस्टर की बाकी खासियत और टीम डिटेल्स देते हैं. पहले यहां देखें गाने का पोस्टर- View this post on Instagram A post shared by West Bhojpuri (@westbhojpuri) फुल ऑन एंटरटेनमेंट का वादा करता ‘लहंगा में मीटर 2’ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रोमांटिक और डांस नंबर के तौर पर इस गाने को खास माना जा रहा है. गाने का टाइटल ही इतना कैची है कि रिलीज से पहले ही यह चर्चा में आ गया है. पोस्टर देखकर यह साफ है कि गाने में रंगीन सेट्स, धमाकेदार डांस मूव्स और फुल ऑन एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलेगा. खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग पहले से ही जबरदस्त है और जब बात रोमांटिक भोजपुरी गानों की हो, तो उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है. रक्षा गुप्ता के ग्लैमरस अंदाज और शिल्पी राज की आवाज के साथ ‘लहंगा में मीटर 2’ आने वाले दिनों में यूट्यूब और म्यूजिक चार्ट्स पर धमाल मचाने के पूरे आसार हैं. इस अपकमिंग गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी आवाज. शिल्पी राज की सुरीली और एनर्जेटिक वॉइस ने गाने को और भी खास बना दिया है. पहले भी चमकी खेसारी-शिल्पी की जोड़ी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है. हाल ही में दोनों का ‘रंगबाज’ भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. ऐसे में फैंस को ‘लहंगा में मीटर 2’ से भी बड़ी उम्मीदें हैं. यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: ‘लागेलु जहर’ में मनीषा यादव-अवनीश आर्य की केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, तारीफों से सजी रोमांटिक कहानी The post Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ इस दिन मचाएगा धमाल, रक्षा गुप्ता संग लगेगा रोमांस का तड़का appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top