Hot News

December 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal Upay: आज रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के मेष से मीन राशि के जातक करें ये आसान उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay 21 December 2025: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. 21 दिसंबर को सूर्य, ग्रहों के राजा होने के साथ आत्मबल, स्वास्थ्य, मान-सम्मान और प्रशासनी मामलों के कारक हैं. ऐसे में आज किए गए सरल ज्योतिषीय उपाय जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से बताते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातक यदि अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाएं, तो दिन अधिक शुभ और फलदायी बन सकता है. मेष राशि सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृष राशि गुड़ और गेहूं का दान करें. पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मिथुन राशि तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें. कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी. कर्क राशि लाल फूल सूर्य देव को अर्पित करें. मानसिक शांति और सेहत में लाभ मिलेगा. सिंह राशि रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. कन्या राशि गरीबों को भोजन कराएं. रुके हुए कामों में गति आएगी. ये भी देखें: आज 21 दिसंबर का दिन प्यार के लिए कितना खास है, जानें मेष से मीन राशि का लव राशिफल  तुला राशि लाल वस्त्र धारण करें और सूर्य को जल अर्पित करें. संबंधों में मधुरता आएगी. वृश्चिक राशि मसूर की दाल का दान करें. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. धनु राशि केसर या लाल चंदन का तिलक लगाएं. भाग्य का साथ मिलेगा. मकर राशि तांबे का सिक्का दान करें. आर्थिक परेशानियां कम होंगी. कुंभ राशि सूर्य मंत्र का जाप करें और पिता का आशीर्वाद लें. करियर में उन्नति होगी. मीन राशि गाय को गुड़-चारा खिलाएं. मनोकामनाएं पूरी होने के योग बनेंगे. The post Aaj Ka Rashifal Upay: आज रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के मेष से मीन राशि के जातक करें ये आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Meen Rashifal 21 December 2025: मीन राशि वालें आज स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, बिगड़ सकती है सेहत

Aaj Ka Meen Rashifal 21 December 2025: मीन राशि- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, साहस और अपनी बात खुलकर रखने का संकेत देता है. सूर्य के प्रभाव से आपके भीतर हिम्मत बढ़ेगी और आप अपने विचार दूसरों के सामने मजबूती से रख पाएंगे. लोग भी आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे और महत्व देंगे. आज परिस्थितियां आपको आगे बढ़ने का मौका देंगी. करियर- करियर के क्षेत्र में आज का दिन प्रगति का है. काम को लेकर नई सोच बनेगी और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे. निवेश करने के लिए दिन बेहतर माना जा सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है. धन और वित्त- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. खासकर कानूनी मामलों या पुराने विवादों के कारण खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सावधानी से लें. प्रेम और संबंध- प्रेम जीवन में आज थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा. साथी के साथ व्यवहार में आक्रामकता आ सकती है, जिससे गलतफहमी बढ़ेगी. शांत बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. ज्यादा घूमने-फिरने या लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है. आज अच्छी सेहत के लिए आराम और संतुलित दिनचर्या जरूरी है. पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.आज लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. परिजन एवं मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज के उपाय- सूर्य देव की पूजा करें. सूर्य मंत्र का जाप करें. आत्मविश्वास बनाए रखें. आज का संदेश- आज का दिन सिखाता है कि जब आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो दुनिया भी आपकी बात को मानने लगती है. शुभ अंक- 4 शुभ रंग- नीला Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल The post Aaj Ka Meen Rashifal 21 December 2025: मीन राशि वालें आज स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, बिगड़ सकती है सेहत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top