Hot News

December 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, लव लाइफ में मिलेगा शुभ समाचार

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 December 2025: मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए संभलकर चलने और भावनाओं को समझने का है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी दस्तावेज या समझौते को ध्यान से पढ़कर ही साइन करना चाहिए. पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर रिश्तों को एक और मौका देने की सोच बनेगी. सेहत का ध्यान रखें. गले में दर्द या खराश जैसी छोटी समस्या हो सकती है करियर- करियर के क्षेत्र में आज खुशी देने वाला समाचार मिल सकता है. किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर या अच्छा अवसर सामने आ सकता है. कामकाजी लोगों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. धन और वित्त- आर्थिक रूप से आज का दिन अनुकूल है. व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. जिससे मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम और संबंध- प्रेम जीवन में आज पुरानी यादें ताजा होंगी. आज बचपन की या पुराने प्यार की यादें एक बार फिर दिल के करीब महसूस होगी. भावनाओं में बहने के बजाय संतुलन बनाए रखना जरूरी है. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा. संतुलित आहार लेने से सेहत अच्छी बनी रहेगी. गले से जुड़ी समस्या में सावधानी रखें. पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- पारिवारिक जीवन में सहयोग और समझ बनी रहेगी. किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. आध्यात्मिक रूप से मन शांत रहेगा और सही निर्णय लेने में आसानी होगी. आज के उपाय- सफेद रंग का वस्त्र पहनें. शांत मन से काम करें. बुजुर्गों का सम्मान करें. संदेश- आज का दिन सिखाता है कि सावधानी, समझदारी और सही मार्गदर्शन से हर अवसर को सफलता में बदला जा सकता है. शुभ अंक- 4 शुभ रंग- पीला Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन The post Aaj Ka Mesh Rashifal 22 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, लव लाइफ में मिलेगा शुभ समाचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, देखें एग्जाम डेट

Bihar Police SI Admit Card 2025: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी समाचार है. बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन यानी BPSSC ने SI भर्ती परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा (Bihar Police SI Exam 2025) के माध्यम से बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 1799 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 26 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था. बड़ी संख्या में युवाओं ने इस वैकेंसी के लिए फॉर्म भरा है. अब सभी की नजरें परीक्षा और एडमिट कार्ड पर टिकी हुई हैं. Bihar Police SI Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं- सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Bihar Police SI Admit Card 2025 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें. लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. BPSSC Bihar Police SI Exam Date and Admit Card Notice Check Here Bihar Police SI Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा BPSSC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस SI भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 और 21 जनवरी 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो अलग अलग दिनों में होगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई डेट और शिफ्ट की जानकारी ध्यान से जरूर चेक करें. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 की नोटिस बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा. कैंडिडेट्स को इसे बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. यह भी पढ़ें: बिहार डीएलएड एडमिशन की सेकेंड लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक The post बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, देखें एग्जाम डेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Millet Khichdi Recipe: आपकी डाइट को बदल देगा मिलेट्स और पालक का ये हेल्दी कॉम्बिनेशन, सिंपल नहीं ये है स्मार्ट खिचड़ी

Palak Millet Khichdi Recipe: आज के समय में अगर देखा जाए तो हम हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. जब बात हेल्दी खाने की आती है मिलेटस का नाम आना तय है क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए इन्हें काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मिलेट्स में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और कई तरह के जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं और वहीं, जब बात बात की होती है तो यह भी आयरन और विटामिन्स का एक जबरदस्त सोर्स माना जाता है. जब आप इन दोनों ही चीजों को मिलाकर एक डिश तैयार करते हैं तो उसे पालक मिलेट खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए काफी जबरदस्त ऑप्शन है जिन्हें डायबिटीज हो या फिर जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हों. तो चलिए जानते हैं इस खिचड़ी को बनाने की सबसे आसान रेसिपी. पालक मिलेट खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री 1 कप मिलेट्स जैसे कि ज्वार, बाजरा या फॉक्सटेल मिलेट आधा कप मूंग दाल 1 कप बारीक कटा हुआ पालक 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ 1 छोटा टमाटर कटा हुआ 1 चम्मच अदरक का पेस्ट आधा चम्मच हल्दी पाउडर आधा चम्मच जीरा स्वादानुसार नमक 1 चम्मच घी या तेल 4 कप पानी यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर पालक मिलेट खिचड़ी बनाने की रेसिपी पालक मिलेट खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मिलेट्स और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें. अब एक कुकर में घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद कटे हुए टमाटर और हल्दी डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाएं. अब इसमें भीगे हुए मिलेट्स और मूंग दाल डालें और हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए पालक डाल दें. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद इसमें पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. अब मीडियम आंच पर 3 से 4 सीटी आने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें. अब कुकर खोलें और खिचड़ी को हल्का सा चलाएं. अगर आपको ज्यादा पतली खिचड़ी पसंद है तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं. गर्मागर्म पालक मिलेट खिचड़ी को दही, सलाद या नींबू के अचार के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. यह भी पढ़ें: Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं शिशु भी हो जाएंगे फैन The post Palak Millet Khichdi Recipe: आपकी डाइट को बदल देगा मिलेट्स और पालक का ये हेल्दी कॉम्बिनेशन, सिंपल नहीं ये है स्मार्ट खिचड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत, 288 में से 215 सीट पर कब्जा, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

Maharashtra Local Body Election Results: निकाय चुनाव में भाजपा ने इस वर्ष 129 नगर परिषदों (45 प्रतिशत) में जीत हासिल की है, जो 2017 के 94 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है. महायुति ने कुल 288 नगर परिषदों में से 215 नगर परिषदों (74.65 प्रतिशत) में जीत दर्ज की है. जबकि महाविकास अघाड़ी को केवल 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता को रविवार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह जनकेंद्रित विकास में उनके विश्वास को दर्शाता है. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं. प्रधानमंत्री ने कहा, यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्य भर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मोदी ने जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम के लिए भाजपा और महायुति के पदाधिकारियों की सराहना की. Maharashtra stands firmly with development! Grateful to the people of Maharashtra for blessing the BJP and Mahayuti in the Municipal Council and Nagar Panchayat elections. This reflects trust in our vision of people-centric development. We remain committed to working with… https://t.co/X5jmfpb3M8 — Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025 मुख्यमंत्री फडणवीस ने जीत को बीजेपी और प्रशासन के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति की सफलता भाजपा संगठन और प्रशासन के संयुक्त प्रयास का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में गठबंधन और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा. फडणवीस ने कहा, मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और ‘महायुति’ पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, 48 प्रतिशत सदस्य भाजपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए हैं. कुल 129 भाजपा उम्मीदवार नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं और 75 प्रतिशत स्थानीय निकायों में महायुति के उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए हैं. फडणवीस ने कहा कि भाजपा के लगभग 3300 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जो पार्टी के लिए एक रिकॉर्ड है. LIVE | Media Interaction | Nagpur | Devendra Fadnavis https://t.co/nSqF1vwi0l — भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) December 21, 2025 The post महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत, 288 में से 215 सीट पर कब्जा, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

INDW vs SLW: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

INDW vs SLW: रविवार को विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्से गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हिंदुस्तान की स्त्री टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. हिंदुस्तान ने पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 121 के स्कोर पर रोक दिया. जवाब में हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जेमिमा रोड्रिग्स की 69 रनों की बेजोड़ पारी के दम पर 14.4 ओवर में ही मैच जीत लिया. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना ने 25 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. मंधाना ने जेमिमा के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी की और उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा के साथ मिलकर हिंदुस्तान को जीत दिला दी. मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड हिंदुस्तानीय उप-कप्तान स्त्री टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली और एकमात्र खिलाड़ी थीं, लेकिन अब मंधाना भी उनके साथ इस सूची में शामिल हो गई हैं. मंधाना ने एक मामले में बेट्स को पछाड़ दिया है. हिंदुस्तानीय सलामी बल्लेबाज ने बेट्स को पीछे छोड़ते हुए गेंदों के हिसाब से सबसे कम गेंदों में 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने 3675 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि मंधाना ने उनसे 448 कम गेंदों में यानी 3227 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया. Setting the tone 🔝 Jemimah Rodrigues is adjudged the Player of the Match for her brilliant 6⃣9⃣*(44) in the chase 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/T8EskKzzzW#TeamIndia | #INDvSL | @JemiRodrigues | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KTPTqwpmsg — BCCI Women (@BCCIWomen) December 21, 2025 पहले मुकाबले में हिंदुस्तानीय स्त्री टीम ने अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 20 ओवरों में 121/6 के स्कोर पर रोक दिया. टॉस जीतकर हिंदुस्तान ने कुछ फील्डिंग की गलतियों, जिनमें कुछ कैच छूटना भी शामिल था. इसके बावजूद गेंदबाजों ने स्कोर को नियंत्रण में रखा. श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए. क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरानी ने एक-एक विकेट लेकर मेहमान टीम को पूरी पारी में दबाव में रखा. श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने मेहमान टीम की ओर से 43 गेंदों पर 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. उन्होंने एक छोर संभाले रखा लेकिन तेजी से रन बनाने में संघर्ष किया और अंततः 17.5वें ओवर में आउट हो गईं. पावर प्ले में केवल 31 रन बना सकी श्रीलंका मेहमान टीम को शुरुआती झटका तब लगा जब कप्तान चमारी अटापट्टू 18 रन के स्कोर पर आउट होने वाली पहली विकेट बनीं. उन्हें क्रांति गौड़ ने 15 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. श्रीलंका ने पावरप्ले में 31/1 का स्कोर बनाया, जो प्रति ओवर छह रन से कम था. हसिनी परेरा 23 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट होने वाली दूसरी बल्लेबाज थीं. 9वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने उन्हें आउट किया. श्रीलंका ने 9.3 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, लेकिन रन रेट बढ़ाना उनके लिए मुश्किल बना रहा. हर्षिता समरविक्रमा को भी चौके लगाने में परेशानी हुई और उन्होंने 23 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए. मेहमान टीम ने 17.4वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया. नीलाक्षिका सिल्वा और कविशा दिलहारी दोनों रन आउट हो गईं. गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा सबसे किफायती रहीं, उन्होंने अपने चार ओवरों में 1/20 का आंकड़ा दर्ज किया, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था. क्रांति गौड़ ने तीन ओवरों में 1/23 का आंकड़ा दर्ज किया, जबकि श्री चरानी ने अपने चार ओवरों में 30 रन दिए और एक विकेट लिया. अगला मुकाबला 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्सा जाएगा. ये भी पढ़ें… India vs Pakistan: U19 एशिया कप फाइनल में हारा हिंदुस्तान, पाकिस्तान ने जीती ट्रॉफी Watch Video: वैभव सूर्यवंशी ने अली राजा को दिखाई औकात, हिंदुस्तान-पाकिस्तान मैच में मैदान पर हुआ लफड़ा The post INDW vs SLW: हिंदुस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे का कहर, वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में धुंध की परत जमी हुई है और वायु गुणवत्ता काफी खराब श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को कई इलाकों में मध्यम कोहरा जम सकता है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे रह सकता है. जबकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. वहीं रविवार (21 दिसंबर) को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा. पालम स्थित मौसम निगरानी केंद्र ने बताया कि पालम में शानिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम 300 मीटर दर्ज की गई. 200 मीटर तक गिर गई दृष्यता आईएमडी ने को बताया कि हल्के कोहरे के कारण दृश्यता बढ़कर 600 मीटर हो गई थी लेकिन पूर्व-दक्षिण पूर्वी दिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण फिर से दृष्यता 350 मीटर तक गिर गई. मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम 200 मीटर तक गिर गई. दिल्ली में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज की गई और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 377 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार शहर के 40 निगरानी केंद्रों में से 16 ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में बताया, जबकि बचे हुए केंद्रों ने बहुत खराब एक्यूआई दर्ज किया. Also Read: Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट The post Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे का कहर, वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : संदिग्ध परिस्थिति में 17 वर्षीय किशोरी की मौत

लखनौर. आरएस थाना क्षेत्र के बेहट वार्ड 20 में रविवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. किशोरी का शव किराए के मकान के बाथरुम में फंदे से लटका मिला. उसकी पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर आरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष माया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों का कहना है कि अर्चना की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बाथरुम में फंदे से लटका दिया गया. उन्होंने तीन से चार लोगों को नामजद करते हुए बताया कि आरोपितों से जमीन और लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. बताया गया कि मृतका की मां का नाम अमला देवी है. उनकी पहली शादी घटना खोल निवासी उमेश महतो से हुई थी. उसी विवाह से अर्चना का जन्म हुआ. बाद में अमला देवी ने पहली शादी टूटने के बाद बेहट निवासी सुनील मुखिया से दूसरी शादी की. सौतेले पिता सुनील मुखिया डीएवी स्कूल के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं. अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अस्पताल परिसर में मां का रो-रोकर बुरा हाल था. मोहल्ले के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं. इस मामले में डीएसपी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : संदिग्ध परिस्थिति में 17 वर्षीय किशोरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: पल्स पोलियो अभियान में उजागर हुई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

Darbhanga News: दरभंगा. पोलियो उन्मूलन जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के अभियान में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आयी है. बीते 16 से 20 दिसंबर तक जिले में चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान सदर प्रखंड के लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह में बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा नहीं पिलायी गयी. हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारी से शिकायत किए जाने के बावजूद टीकाकरण नहीं कराया गया. इससे विभागीय अभियान की सफलता पर सवालिया निशान लग गया है. विभाग की ओर से शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण का निर्देश खोखला साबित हुआ. इसे लेकर सिविल सर्जन के प्रशासनी मोबाइल नंबर 9470003245 पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं पहुंची टीम जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जिलेभर में सात लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके लिए टीकाकर्मी, सुपरवाइजर और अन्य स्टाफ की तैनाती भी दिखाई गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में अभियान के दौरान टीकाकर्मी पहुंचे ही नहीं. इससे कई शिशु पोलियो ड्रॉप से वंचित रह गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब टीम नहीं आई तो इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई. इसके बावजूद न तो दुबारा टीम को भेजा गया और न ही छूटे बच्चों को दवा पिलाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई. इससे विभागीय दावों और वास्तविक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. मैनपावर की कमी व भुगतान की समस्या सूत्रों के मुताबिक, अभियान के दौरान विभाग मैनपावर की कमी, कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं होने, संसाधनों के अभाव और व्यवस्थागत खामियों से जूझता रहा. कई जगहों पर नाम मात्र की टीम बनाकर कागजों में अभियान पूरा दिखा दिया गया. वहीं, दूसरी ओर कर्मियों को भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जबकि कई क्षेत्रों में टीकाकरण हुआ ही नहीं. इधर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पल्स पोलियो जैसे अभियान में एक भी शिशु का छूट जाना भविष्य के लिए खतरे की घंटी है. पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए शत-प्रतिशत कवरेज आवश्यक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: पल्स पोलियो अभियान में उजागर हुई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निजी स्कूल संचालकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

चकिया.नगर परिषद स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर की बैठक संपन्न हुई.बैठक में अनुमंडल मुख्यालय सहित केसरिया, कल्याणपुर, मेहसी , पीपरा के निजी स्कूल संचालकों की उपस्थित रहीं. इस दौरान तकरीबन तीन दर्जन स्कूल के निदेशक उपस्थित थे.सबों ने अपनी समस्याओं को एशोसियन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा.अधिकांश स्कूल के निदेशकों ने विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने के एक साल बाद भी यूडायस कोड आवंटित नहीं करने तथा आरटीई कोटे से पढ़ने वाले छात्रों की पूर्ति राशि का वर्षों से भुगतान नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष रौशन के द्वारा ई संवर्धन, आरटीई, ज्ञानदीप पोर्टल के संबंधन में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.इसके अतिरिक्त बैठक में एंप्लायमेंट एवं ईएसआई को लेकर लेकर भी चर्चा हुई.संतोष रौशन ने बताया कि नव वर्ष के प्रारंभ में पीएसए की जिला कमिटी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेगा .इस दौरान पीएसए के पदाधिकारियों ने निदेशकों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी दिया .कार्यक्रम को जिला सचिव मृत्युजंय कुमार मिश्रा,अनुमंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार,सचिव विनय भारद्वाज, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया.मौके पर कोषाध्यक्ष विश्वास गिरी, स्टेनली पिल्लै,बाबु पिल्लै, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, बबलू कुमार सिंह, अजी अब्राहम, सुरेश कुमार गिरि, उपेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार सहित अन्य निदेशक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निजी स्कूल संचालकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजेपुर में गांजा व विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

मधुबन. राजेपुर थाना क्षेत्र के छेनी छपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी करके 850 ग्राम गांजा व 7 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.कार्रवाई के दौरान तस्कर छेनी छपरा गांव निवासी कांतलाल राय का पुत्र अमित कुमार भागने में सफल रहा.राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि गुप्त सूचना पर अमित के घर में छापेमारी की गयी.तलाशी के दौरान घर छुपा कर रखा गया मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ.जिसकी मात्रा 850 ग्राम व 7 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ.जिसमें 750 एमएल की 5 बोतल थ्री एक्स रम व 2 बोतल 180 एमएल रायल स्टैग व्हिस्की बरामद हुआ है.थानाध्यक्ष ने बताया कि वे खुद के अपने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजेपुर में गांजा व विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top