Hot News

December 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम आवास योजना में अपात्र का नाम रहने पर जांच टीम के विरूद्ध होगी करवाई

पताही . प्रखंड के 15 पंचायतो में पीएम आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस में शामिल किये गए 20 हजार 450 परिवार का जांच कर अपात्र का नाम हटाया जायेगा . जांच में किसी भी अपात्र का नाम सूची में शामिल रहने पर जांच कर्ता ,प्रर्वेक्षक एवं नोडल पदाधिकारी पर करवाई किया जायेगा . बीडीओ उदय कुमार द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 में शामिल किये गये परिवारों के जांच के लिये जांच टीम का गठन किया गया है . जांच टीम सभी परिवारों के घर घर जाकर जांच कर अपात्र परिवार का नाम हटायेगा . आवास सहायक वरुण कुमार बोकनेकला , रोजगार सेवक देवेश कुमार पताही पूर्वी , रोजगार सेवक अंजना कुमार अंजनी पताही पश्चमी , आवास सहायक हिंदुस्तान भूषण यादव बलुआ जुल्फेकारावाद . पंचायत सचिव राजेश कुमार पदुमकेर , आवास सहायक सतीश कुमार नोनपहरवा , आवास सहायक कमलेश कुमार परसौनी कपूर , आवास सहायक रीता कुमारी बखरी , आवास सहायक लखिन्द्र कुमार जिहुली , पंचायत सचिव बबलू कुमार सरैया गोपाल , आवास सहायक मनीष कुमार सिह बेलाहिराम , आवास सहायक राजेश कुमार बेतवना , रोजगार सेवक लोकेश राज बड़ाशंकर , आवास सहायक सतीश कुमार रंजन गोनाही , रोजगार सेवक विमलेश कुमार शर्मा देवापुर पंचायत का जांच करने निर्देश बीडीओ द्वारा दिया गया है . बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि प्रखंड में 15 पंचायतो में पीएम आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2024 में शामिल किये गये परिवारों का जांच कर अपात्र परिवारों का नाम हटाएंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएम आवास योजना में अपात्र का नाम रहने पर जांच टीम के विरूद्ध होगी करवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कल्याणपुर. बीती रात्रि थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न गांवों से नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित वारंटों एवं विभिन्न कांडों के निष्पादन को लेकर की गई.गिरफ्तार अभियुक्तों में मन्नपुर गांव से वारंटी उपेन्द्र महतो एवं राकेश कुमार शामिल हैं. वहीं गरीबा गांव से अमीरी लाल साह को पुलिस ने हिरासत में लिया. मनोरा गांव से गोबरी राय, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार एवं उमेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.इसके अलावा कांड के सिलसिले में बखरी गांव से दुलारचन यादव तथा मन्नपुर गांव से शम्भू पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा. ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीण रोजगार को लेकर सरकार चला रही कई योजनाएं

मोतिहारी. स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक ग्रामीण जीवन के स्वास्थ्य के रीढ़ होते हैं. प्रशासन उन्हें सम्मान देकर उनके रोजगार को नया सार प्रदान कर रही है. आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत, ग्रामीण चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. वे रविवार को शहर के बेलबनवा स्थित प्राइवेट अस्पताल परिसर में आयोजित आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत ग्रामीण चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे. कहा कि इस योजना के तहत, गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए, प्रशासन विभिन्न योजनाएं चला रही है, जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, लखपति दीदी, और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम. सांसद ने चिकित्सकों से अपील करते कहा कि वे इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें. इस संगोष्ठी में आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गयी. चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए और योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी. मौके पर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्र सुभाष, जयंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीण रोजगार को लेकर प्रशासन चला रही कई योजनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: प्रतिकूल मौसम के बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट से 26 सौ से अधिक लोगों ने की यात्रा

Darbhanga News: दरभंगा. प्रतिकूल मौसम और कोहरे की चुनौती के बीच भी दरभंगा हवाई अड्डा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. करीब एक माह बाद एक बार फिर दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार रविवार को 26 सौ से अधिक यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई यात्रा की. यह बीते एक माह में सर्वाधिक में से एक है. जानकारी के अनुसार इससे पहले 23 नवंबर को दरभंगा हवाई अड्डा से 18 विमानों का परिचालन हुआ था. इसमें 2,823 यात्रियों ने सफर किया था. उसके बाद रविवार को 26 विमानों में 2610 लोगों ने यात्रा की. वहीं इसके बाद मौसम में बदलाव, घने कोहरे और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई थी. हालांकि अब एक बार फिर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यात्रियों का भरोसा दरभंगा हवाई अड्डा पर कायम नजर आ रहा है. सुरक्षित विमान परिचालन को लगातार हो रहे प्रयास हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे और खराब दृश्यता के बावजूद विमान परिचालन को सुरक्षित ढंग से संचालित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. तकनीकी सहयोग, एयरलाइंस के समन्वय और यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण यात्री संख्या में दोबारा वृद्धि संभव हो पाई है. विदित हो कि दरभंगा हवाई अड्डा बिहार के लिए हवाई संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है. यहां से रोजाना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं. खासकर त्योहारों, विवाह सीजन और व्यावसायिक गतिविधियों के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इधर यात्रियों का कहना है कि दरभंगा हवाई अड्डा शुरू होने के बाद लोगों को बड़ी सुविधा मिली है. पहले जहां लंबी दूरी तय कर पटना या अन्य शहरों के हवाई अड्डों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब दरभंगा से सीधे महानगरों तक पहुंचना आसान हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: प्रतिकूल मौसम के बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट से 26 सौ से अधिक लोगों ने की यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर शराब बरामद,नौ गिरफ्तार

कोटवा. थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना कांड संख्या 449/25, 20 दिसंबर 2025 को धारा 30 बिहार उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को संयुक्त रूप से 110 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकिशोर प्रसाद यादव (48 वर्ष) पिता श्याम देव यादव, साकिन दीपाव, थाना कोटवा, मनीषा देवी (32 वर्ष) पति करण धनगर, साकिन धनगर टोली, थाना कोटवा तथा चुन्नू महतो (40 वर्ष) पिता विभु महतो, साकिन मधुबनी, थाना संग्रामपुर, शामिल हैं. इसी क्रम में कोटवा थाना कांड संख्या 450/25, 20 दिसंबर 2025 को धारा 37 बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत चार अभियुक्तों को शराब सेवन की अवस्था में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वीरेंद्र यादव (25 वर्ष) पिता फुलगेन राय एवं दिल कुमार राज (26 वर्ष) पिता ओमलाल राय, दोनों साकिन पट्टी जसौली, थाना कोटवा, कुंजल कुमार (22 वर्ष) पिता छोटेलाल राय, साकिन कल्याणपुर तथा जान्हा दास (34 वर्ष) पिता सतेंद्र दास, साकिन कोटवा बाजार, थाना कोटवा शामिल हैं. वहीं, कोटवा थाना कांड संख्या 01/25 धारा 109 बीएनएस. के अंतर्गत दो अभियुक्तों रुदल महतो (42 वर्ष) एवं टेन महतो (36 वर्ष), दोनों पिता दुल्हन महतो, साकिन पोखरा, थाना कोटवा को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया. पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत दोनों अभियुक्तों को रिकॉल बॉन्ड पर मुक्त कर दिया गया. पुलिस कार्रवाई में कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है तथा 110 लीटर देसी चुलाई शराब की बरामदगी की गई है. कोटवा थानाध्यक्ष कारण सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और सेवन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर शराब बरामद,नौ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजद नेता देवा गुप्ता सहित सौ बदमाशों पर 8.10 लाख रुपये का इनाम घोषित

मोतिहारी . पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक बार फिर उनपर इनाम घोषित किया है. इसबार हत्या, लूट, डकैती, शराब तस्करी, दुष्कर्म, मादक पदार्थ के तस्कर सहित आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे सौ बदमाशों को चिन्हिंत कर उनपर इनाम घोषित किया गया है. इसमे नगर निगम के मेयर पति सह राजद नेता व मोतिहारी विधान सभा से प्रत्याशी रहे देवा गुप्ता का भी नाम शामिल है. उनका नाम पुलिस द्वारा जारी सूची में सबसे उपर है. इनाम की राशि भी अन्य बदमशाों की तुलना में उनपर सबसे अधिक है. देवा पर एक लाख का इनाम है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि देवा सहित सौ बदमाशों पर 8.10 लाख रूपये का इनाम रखा गया है.उक्त सभी बदमाश अगर दस दिनों के अंदर सरेंडर नहीं करते है तो कुर्की जब्ती के लिए कार्रवाई शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि हत्या के 17, शराब तस्करी के 52, लूट के दस, आर्म्स एक्ट के आठ, डकैती के तीन, मादक पदार्थ के तस्करी के तीन, दुष्कर्म के दो के अलावा जमीन कारोबार से जुड़े दो, चोरी के दो व रंगदारी मामले के एक आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इनाम घोषित बदमाशों पर दर्ज कई कांडों में कोर्ट में चार्जसीट भी दाखिल है. यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए की गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी में मदद करने व उनका ठिकाना बताने वाले को इनाम की राशि दी जायेगी. साथ ही उनका नाम भी गोपनीय रखा जायेगा. जिन बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया है, उसमे देवा गुप्ता पर एक लाख के अलावा शराब तस्कर राजीव राय पर 35 हजार, शराब तस्कर रंजीत गुप्ता पर दस हजार, डकैत इंदल भगत पर 20 हजार, भू-माफिया जितेंद्र उर्फ छक्कन पर 15 हजार, लूटेरा विक्की कुमार पर दस हजार, आर्म्स एक्ट के आरोपी मनोज गिरि पर दस हजार, शराब तस्कर शंभु पसादपर दस हजार, शराब तस्कर शंकर मुखिया पर दस हजार, लूटेरा धनंजय सिंह पर दस हजार, शराब तस्कर प्रेम शंकर यादव पर दस हजार, हत्यारोपी राजकुमार महतो पर दस हजार, मंजू साह पर दस हजार, तस्कर पंकज कुमार पर दस हजार, हत्यारोपी सुनील कुमार उर्फ बच्चु सिंह पर दस हजार, हत्यारोपी अवनीश कुमार उर्फ देवा पर दस हजार, मोहर्रम आलम उर्फ गप्पु पर दस हजार, शराब तस्कर सरोज कुमार पर दस हजार, लूटकांड के आरोपी हरिशंकर कुमार उर्फ संतोष पर दस हजार सहित फरार अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया गया है. बताते चले कि पुलिस ने इससे पहले भी 378 फरार बदमाशों पर इनाम घोषित किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजद नेता देवा गुप्ता सहित सौ बदमाशों पर 8.10 लाख रुपये का इनाम घोषित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली में कोहरे का कहर, 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक लेट

Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण कुल 110 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ. हवाई अड्डे पर 59 आगमन और 51 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 26 मिनट की देरी हुई. दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने शाम को एक पोस्ट में कहा कि परिचालन सुचारू रूप से जारी है. दिल्ली से प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का होता है परिचालन डीआईएएल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का परिचालन करता है. घने कोहरे के कारण पिछले कई दिन से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित है. सोमवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान किया है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया. ये भी पढ़ें: Train Cancelled: 6 से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द, जानें क्या है कारण The post Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली में कोहरे का कहर, 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक लेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस बनेगा पेपरलेस, ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज का तरीका

Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस पेपरलेस बनने जा रहा है. गृह विभाग अब कागजी फाइलों के बोझ से बाहर निकलने की तैयारी में है. विभाग के कामकाज को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए इ-ऑफिस प्रणाली को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में गृह विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जो 24 दिसंबर तक चलेगा. प्रशिक्षण के प्रत्येक बैच में करीब 52 पदाधिकारी और कर्मी शामिल किये गये हैं, ताकि हर स्तर पर डिजिटल सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके. क्यों जरूरत हो रही थी महसूस प्रशासनी सूत्रों के अनुसार गृह विभाग में बड़ी संख्या में संवेदनशील और महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा होता है. कागजी प्रक्रिया के कारण फाइलों के अटकने, ट्रैकिंग में दिक्कत और निर्णय में देरी जैसी समस्याएं लगातार सामने आती रही हैं. इसी वजह से विभाग में पेपरलेस सिस्टम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इ-आफिस के जरिए अब फाइलों की मूवमेंट ऑनलाइन होगी और हर स्तर पर कार्रवाई का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पारदर्शी सिस्टम बनेगा एसटीपीआइ डिजिटल लाइब्रेरी, बिस्कोमान टॉवर में चल रहे इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को इ-आफिस के तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभागीय पत्राचार, नोटशीट, अनुमोदन और आदेश पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होंगे. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि फाइलों के गुम होने या दबे रहने की आशंका भी खत्म होगी. इस बदलाव का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. गृह विभाग से जुड़े लाइसेंस, स्वीकृति, प्रशासनिक आदेश और अन्य सेवाओं में देरी कम होगी. पारदर्शी सिस्टम से अनावश्यक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी घटेगी. इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान The post Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस बनेगा पेपरलेस, ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशासन गांव की ओर तीन पंचायतों से आये 241 आवेदन, निष्पादन शून्य

बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत, लक्ष्मीपुर, रौनिया पंचायतों में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज के निगरानी में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर में 241 लोगों ने आवेदन दिया. बीडीओ ने बताया कि तीनों पंचायतों के शिविर में प्रशासन की योजनाओ विकास कार्यों की चर्चा की गयी. शिविर में सबसे अधिक आवास केवाईसी के 160 आवेदन पड़े. शौचालय के तीन, वंशावली के दो, आय प्रमाण पत्र के दो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो, जन्म मृत्यु के एक, एलएसबीए के 34, विद्युत के तीन, राजस्व के एक, मनरेगा जॉब कार्ड के 33 कुल 241 आवेदन पड़े. पर निष्पादन एक भी आवेदन का नहीं हो सका. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासन गांव की ओर तीन पंचायतों से आये 241 आवेदन, निष्पादन शून्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुमंडल पेंशनर समाज के सभापति बने देवनारायण

हवेली खड़गपुर. बिहार पेंशनर समाज की ओर से नगर के कन्या मध्य विद्यालय में रविवार को अनुमंडल पेंशनर समाज का आमसभा हुआ. आमसभा की अध्यक्षता अनुमंडल शाखा अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह ने की. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नरेश प्रसाद सिंह मौूजद थे. आमसभा में पेंशनर समाज के अधिकारियों के चयन को लेकर चुनाव कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवनारायण साह को अनुमंडल पेंशनर समाज का सभापति चुना गया. इसके अलावा उपसभापति के रूप में खूबेलाल सिंह व उपेन्द्र सिंह को चुना गया. जबकि संगठन की जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने के लिए शैलेंद्र किशोर शरण को सचिव नियुक्त किया गया. संयुक्त सचिव के रूप में वीरेंद्र कुमार मेहता व महेंद्र रजक व राजकुमार मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. कार्यकारी सदस्यों में इसराइल अंसारी, चमकलाल यादव, गायत्री कुमारी, रामभूषण प्रसाद सिंह, कमलेश्वरी ठाकुर, राजेंद्र पाठक व विद्यानंद यादव को शामिल किया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी व संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी. मौके पर मीना देवी, अरुणा देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, बालकृष्ण शर्मा, परिमल कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में पेंशनर समाज के सदस्य व सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद रहे. अंत में नवनिर्वाचित सभापति ने सभी का आभार व्यक्त किया. कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान व उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनुमंडल पेंशनर समाज के सभापति बने देवनारायण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top