Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

New Year 2026 से पहले नोएडा में हाई अलर्ट, होटल-क्लब को लेना होगा प्रशासन की मंजूरी

NCR Residents Christmas New Year Parties Permission: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा–ग्रेटर नोएडा) जिले में क्रिसमस और नए साल के आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट किया है कि 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) और 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 (न्यू ईयर) के दौरान होने वाली किसी भी पार्टी, सार्वजनिक कार्यक्रम या मनोरंजन गतिविधि के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति आयोजन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त डीएम मेधा रूपम ने बताया कि बड़े आयोजनों में भारी भीड़ जुटती है, जिससे आग लगने, भगदड़, अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. पिछले वर्षों के अनुभव और भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों को देखते हुए यह सख्ती की गई है. नोएडा जैसे शहरी क्षेत्र में होटल, पब, रेस्टोरेंट, क्लब, बैंक्वेट हॉल, पार्क और खुले मैदानों में होने वाले आयोजनों पर विशेष निगरानी रहेगी. अनुमति कैसे मिलेगी? आयोजकों को उत्तर प्रदेश प्रशासन के ‘निवेश मित्र’ पोर्टल या संबंधित विभागों के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन में निम्नलिखित अनुमतियां/एनओसी शामिल करना जरूरी होगा: फायर सेफ्टी इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पुलिस क्लियरेंस अन्य आवश्यक एनओसी यदि कार्यक्रम में शराब परोसी जाएगी, तो आबकारी विभाग से अलग अनुमति लेनी होगी। आवेदन कम से कम 30 दिन पहले करना अनिवार्य है, ताकि प्रशासन स्थल और व्यवस्थाओं की पूरी जांच कर सके. जिला मनोरंजन कर अधिकारी समेत अन्य टीमें स्थलों का निरीक्षण करेंगी. नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई? बिना अनुमति आयोजन पकड़े जाने पर कार्यक्रम तुरंत बंद कराया जाएगा. आयोजकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश चलचित्र अधिनियम या अन्य संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा, जुर्माना और जरूरत पड़ने पर कारावास की कार्रवाई भी हो सकती है. प्रशासन ने होटल और क्लब संचालकों से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. निजी कार्यक्रमों पर क्या नियम? ये निर्देश सार्वजनिक या व्यावसायिक आयोजनों पर लागू होंगे. निजी पारिवारिक समारोह इससे बाहर हैं, लेकिन यदि वे बड़े स्तर पर हों या सार्वजनिक स्थान पर आयोजित किए जाएं, तो अनुमति जरूरी होगी. मेरठ, लखनऊ समेत अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए हैं. यह उत्तर प्रदेश प्रशासन की सामान्य नीति का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा सकें. The post New Year 2026 से पहले नोएडा में हाई अलर्ट, होटल-क्लब को लेना होगा प्रशासन की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Aloo Pakora: स्नैक्स टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है ये पालक आलू के क्रिस्पी पकौड़े, चाय के साथ जरूर करें ट्राई

Palak Aloo Pakora: आलू के पकौड़े आपने जरूर खाया होगा, इसलिए आज हम आपको पालक आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ठंड के दिनों में आप इसे शाम में हल्के स्नैक्स के तौर पर बनाकर घरवालों को खुश भी कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको घर पर शाम में चाय के साथ खाने के लिए पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि.  पालक आलू के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? पालक – 1 कप आलू – 2  बेसन – 1 कप हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) हींग – एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  हल्दी पाउडर – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार बेकिंग सोडा – आधा चम्मच  पानी – जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए) तेल – तलने के लिए पालक आलू के पकौड़े बनाने की विधि क्या है? पकौड़े बनाने के लिए आप आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब पालक को आप धोकर बारीक काट लें.  अब एक बड़े बर्तन में बेसन डालें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक मिलाएं. फिर आप बारीक कटा आलू, पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.  अगर आपको पकौड़े ज्यादा फूले-फूले चाहिए तो आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.  एक कड़ाही में तेल गर्म होने दें, फिर चम्मच या हाथ की मदद से पकौड़े को गर्म तेल में डालकर सुनहरे और कुरकरे होने तक तलें.  तैयार हुए पकौड़े तल जाने के बाद आप इसे निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाए. यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका  यह भी पढ़ें: Methi Poha Vada: शाम के नाश्ते में बनाएं मेथी पोहा वड़ा, घर आए मेहमानों को भी कर सकते हैं सर्व  The post Palak Aloo Pakora: स्नैक्स टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है ये पालक आलू के क्रिस्पी पकौड़े, चाय के साथ जरूर करें ट्राई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपने की अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग, SIP से बन सकता है मजबूत फंड, जानिए कैसे

SIP Formula: अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाना हर पिता का अरमान होता है. लेकिन जिस रफ़्तार से शादियों का खर्च बढ़ रहा है, उसे देखते हुए सिर्फ साधारण बचत काफी नहीं है. आज के समय में समझदारी यही हैं कि बेटी के जन्म के साथ ही उसके विवाह के लिए एक ठोस आर्थिक रणनीति तैयार कर लेते हैं. वित्तीय सलाहकारों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड में किया गया छोटा सा निवेश भी भविष्य की बड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है. क्यों जरूरी है समय रहते इन्वेस्ट करना? अक्सर लोग तब बचत करना शुरू करते हैं जब बेटी बड़ी हो जाती है, लेकिन तब तक समय हाथ से निकल चुका होता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेश में ‘समय’ सबसे बड़ा खिलाड़ी है. आप जितनी कम उम्र में निवेश की नींव रखेंगे, आपकी रकम उतनी ही तेजी से बढ़ेगी. इसका मुख्य कारण कम्पाउंडिंग (चक्रवृद्धि) का असर है, जो आपके पैसों को खुद-ब-खुद बढ़ाने का काम करता है. करोड़पति बनने का ‘जादुई फॉर्मूला’ अगर आप अपनी आय में से हर महीने मात्र 10,000 रुपए बचाकर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम (SIP) में लगाते हैं, तो 20 साल बाद आप खुद को एक सुरक्षित स्थिति में पाएंगे. यदि इस फंड पर आपको साल का 12% औसत रिटर्न भी मिलता है, तो आपका कुल फंड ₹1.2 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा. फ्लेक्सिबिलिटी है SIP की सबसे बड़ी खूबी एसआईपी (SIP) की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपकी जेब पर बोझ नहीं डालती. आप अपनी क्षमता के अनुसार निवेश की राशि तय कर सकते हैं. अगर किसी महीने खर्चा ज्यादा है, तो इसे कम किया जा सकता है और अगर आपकी सैलरी बढ़ती है, तो आप निवेश को बढ़ा भी सकते हैं. यह तरीका मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अपनी जिम्मेदारियों को बिना किसी तनाव के निभाने का सबसे बेहतरीन रास्ता है. वित्तीय सुरक्षा का आधार सही प्लानिंग न केवल शादी के खर्चों को कवर करती है, बल्कि यह परिवार को एक आर्थिक सुरक्षा कवच भी प्रदान करती है. आज की एक छोटी सी कटौती कल आपकी बेटी के सपनों को ऊंची उड़ान देने में मदद करेगी. इसलिए, कल का इंतजार करने के बजाय आज से ही एक सही फंड का चुनाव कर निवेश की शुरुआत करना बुद्धिमानी है. Also Read: एलन मस्क के संपत्ति में अचानक आई बाढ़, जानिए क्या है इसके पीछे असली राज The post क्या आपने की अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग, SIP से बन सकता है मजबूत फंड, जानिए कैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, नहीं कराया लिंक तो पैन हो जाएगा बंद, जानें तरीका

PAN-Aadhaar Linking: PAN-Aadhaar लिंक करने की आखिरी तारीख में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं, ऐसे में देशभर के टैक्सपेयर्स को जल्दी एक्शन लेना जरूरी है. अगर 1 जनवरी 2026 तक आपका PAN, Aadhaar से लिंक नहीं हुआ, तो आपका PAN काम नहीं करेगा. जिन लोगों का Aadhaar 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले बन चुका है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक कराना होगा. ऐसा न करने पर PAN इनऑपरेटिव हो जाएगा, जिससे बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम और इनकम टैक्स फाइल करना भी मुश्किल हो सकता है. PAN को Aadhaar से लिंक करना क्यों जरूरी? PAN को Aadhaar से लिंक करना करना बहुत जरूरी है. अगर आप इसे हल्के में लेते हैं, तो ये आपके लिए लिए परेशानियां कड़ी होंगी. अगर आपने अभी तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया, तो सबसे पहले आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं, बैंक अकाउंट से जुड़े कई काम और बड़े लेनदेन भी रुक सकते हैं. म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड और इंश्योरेंस जैसी जगहों पर निवेश करना भी मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा पर्सनल लोन, होम लोन या कम ब्याज वाले किसी भी लोन के लिए अप्लाई करना परेशानी भरा हो जाएगा. सबसे अहम बात यह है कि अगर PAN इनएक्टिव हो गया, तो आपकी कमाई पर ज्यादा TDS भी कट सकता है, जिससे सीधा नुकसान आपकी जेब को होगा. पैन को आधार से कैसे करें लिंक? सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाएं.  वहां होमपेज पर आपको Link Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.  अब सामने आए पेज पर अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरें.  इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर आपका PAN पहले से इनऑपरेटिव (बंद) हो चुका है, तो लिंक कराने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा. पेमेंट करने के बाद आप वेबसाइट के Quick Links सेक्शन में जाकर Link Aadhaar Status पर अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: YONO 2.0 के साथ GPay, PhonePe को टक्कर देगा SBI, अब बैंकिंग होगी और तेज, आसान और स्मार्ट The post PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, नहीं कराया लिंक तो पैन हो जाएगा बंद, जानें तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निक जोनास ने रीक्रिएट किया ‘आप जैसा कोई’, प्रियंका चोपड़ा के कैमियो ने खींचा सबका ध्यान

Priyanka Chopra-Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ, फैमिली मोमेंट्स और खासतौर पर बॉलीवुड गानों पर बने वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं. एक बार फिर इस कपल ने कुछ ऐसा ही किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो दरअसल, निक जोनास ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार और एनर्जेटिक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निक, उनके भाई और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों का मस्ती भरा अंदाज और एनर्जी देखते ही बनती है. खास बात यह रही कि इस वीडियो में प्रियंका का कैमियो फैन्स का ध्यान खींच ले गया. View this post on Instagram A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) निक जोनास ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना.” इससे साफ है कि यह वीडियो किसी लाइव परफॉर्मेंस से पहले का है, जिसमें निक ने बॉलीवुड के इस क्लासिक गाने को पार्टी सॉन्ग के तौर पर एंजॉय किया. 45 साल पुराना गाना, आज भी उतना ही हिट गौरतलब है कि ‘आप जैसा कोई’ साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ का सुपरहिट गाना है. इसे मशहूर सिंगर नाजिया हसन ने आवाज दी थी. गाने का म्यूजिक बिद्दु ने तैयार किया था और यह अपनी रिलीज के बाद से ही पार्टी एंथम बना हुआ है. जीनत अमान की स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने इस गाने को खास पहचान दिलाई थी. बॉलीवुड गानों से निक का खास लगाव यह पहली बार नहीं है जब निक जोनास बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखे हों। इससे पहले भी वह कई हिंदी गानों पर वीडियो शेयर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक और डांस काफी पसंद है और इन गानों पर थिरकना उन्हें बेहद आसान लगता है. प्रियंका और निक की यह जोड़ी एक बार फिर साबित कर रही है कि देसी और विदेशी म्यूजिक का मेल फैन्स को खूब पसंद आता है. यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का प्रोमो रिलीज, प्रियंका चोपड़ा बनीं पहली मेहमान The post निक जोनास ने रीक्रिएट किया ‘आप जैसा कोई’, प्रियंका चोपड़ा के कैमियो ने खींचा सबका ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘काफी बा नमवे हमार’ आउट, राउडी अंदाज में अंकुश राजा और ग्लैमरस शिवानी ने बढ़ाया तड़का

Ankush Raja New Bhojpuri Song Kafi Ba Namave Hamar: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘काफी बा नमवे हमार’ रिलीज हो गया है. यह गाना Ankush Raja Official यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने में अंकुश राजा के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि शिवानी सिंह ने इस गाने को अंकुश राजा के साथ मिलकर आवाज भी दी है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए पहले खासियत और डिटेल्स बताते हैं. गाने में क्या है खास? म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा बिल्कुल राउडी और दबंग लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, शिवानी सिंह अपनी अदाओं और एक्सप्रेशन से गाने में जान डाल देती हैं. गाने के बोल में शिवानी सिंह शिकायत करती नजर आती हैं कि अगर लड़का पुलिस, दरोगा, इंजीनियर या मास्टर नहीं होगा तो उनके पापा कैसे मानेंगे. इस पर अंकुश राजा पूरे ठाठ में जवाब देते हैं कि अपने पापा से कह दो कि इलाके में घूम कर देख लें, उनका नाम ही काफी है और यूपी-बिहार में हर कोई उन्हें जानता है. कुल मिलाकर, ‘काफी बा नमवे हमार’ एक फुल-ऑन देसी और एंटरटेनिंग भोजपुरी गाना है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस का रिएक्शन गाने को सुनने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी अंकुश भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “बहुत बढ़िया सॉन्ग है भैया”. इसके अलावा बाकी कई यूजर्स रेड हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं. गाने की पूरी टीम गायक:- अंकुश राजा, शिवानी सिंह प्रस्तुति:- शिवानी सिंह संगीत:- विकी वॉक्स लेखक:- नितेन्द्र कुमार निर्देशक:-गोल्डी जयसवाल कोरियोग्राफर :- सनी सोनाकर डीओपी:-गौरव राय संपादित करें:-पप्पू वर्मा यह भी पढ़ें- Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलमुआ बागी भइल बा’ रिलीज, नैंसी यादव ने नीली साड़ी में ढाया कहर The post Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘काफी बा नमवे हमार’ आउट, राउडी अंदाज में अंकुश राजा और ग्लैमरस शिवानी ने बढ़ाया तड़का appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Panchak December 2025: दिसंबर के अंत में पड़ रहा है राज पंचक, जानें इस दौरान में क्या करना होता है शुभ?

Panchak December 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले शुभ-अशुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है. विवाह, गृह प्रवेश, यात्रा, खरीदारी जैसे कार्यों से पहले पंचांग देखना आवश्यक माना गया है. पंचक, भद्रा, राहुकाल और खरमास जैसे समय को आमतौर पर शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. इस समय दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, जब लोग क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों की योजना बना रहे हैं. ऐसे में पंचक का पड़ना लोगों की चिंता बढ़ा सकता है. पंचक कब से कब तक रहेगा? दिसंबर माह में पंचक की शुरुआत 24 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजकर 47 मिनट से हो रही है. पंचक की समाप्ति 29 दिसंबर 2025, सोमवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगी. इस तरह साल के अंतिम दिनों में पंचक के पूरे पांच अशुभ दिन पड़ रहे हैं. पंचक क्यों लगता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से लेकर शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है, तब पंचक काल बनता है. यह स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है. ये भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहा है साल का आखिरी पंचक, न करें ये काम, वरना संकट में पड़ सकता है परिवार क्या होता है राज पंचक? जिस पंचक की शुरुआत सोमवार या बुधवार को होती है, उसे राज पंचक कहा जाता है. इस बार पंचक बुधवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक माना जाएगा. राज पंचक को अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है, खासकर प्रशासनी कार्यों, प्रशासनिक मामलों और संपत्ति से जुड़े कामों के लिए. पंचक के अलग-अलग प्रकार भी होते हैं— मंगलवार से शुरू हो: अग्नि पंचक रविवार से शुरू हो: रोग पंचक शुक्रवार से शुरू हो: चोर पंचक राज पंचक में क्या नहीं करना चाहिए? पंचक काल में कुछ कार्य पूरी तरह वर्जित माने जाते हैं, भले ही वह राज पंचक ही क्यों न हो. घर में लकड़ी से संबंधित कार्य या वुडवर्क न कराएं लकड़ी जमा करना अशुभ माना जाता है चारपाई या पलंग बनवाने से बचें दक्षिण दिशा की यात्रा न करें घर की छत ढलवाने जैसे कार्य न कराएं मान्यता है कि इन कार्यों से धन हानि और परेशानियां बढ़ सकती हैं. पंचक में क्या करना होता है शुभ? पंचक काल में दान-पुण्य, जप-तप और पूजा-पाठ अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. इस दौरान भगवान की आराधना करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो धार्मिक उपाय अपनाकर ही प्रस्थान करना शुभ माना जाता है. दिसंबर के अंत में आने वाला पंचक भले ही राज पंचक हो, लेकिन सावधानी जरूरी है. शुभ कार्यों को टालना और धार्मिक गतिविधियों में मन लगाना ही इस समय सबसे उत्तम उपाय माना गया है. The post Panchak December 2025: दिसंबर के अंत में पड़ रहा है राज पंचक, जानें इस दौरान में क्या करना होता है शुभ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bulldozer Action : होगी बुलडोजर कार्रवाई, तब चिल्लाइएगा नहीं, सीएम योगी ने सपाइयों से कहा

Bulldozer Action : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में कोडिन कफ सिरप मामले में प्रशासन का पक्ष रखा और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर खूब बरसे. सीएम ने सदन में साफ किया कि कोडिन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है. नेता प्रतिपक्ष से झूठ बोलवा देते हैं समाजवादी   सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की चुटकी ली. बोले कि इस उम्र में व्यक्ति सच बोलने का आदी होता है, लेकिन समाजवादी इस उम्र में भी उनसे झूठ बोलवा देते हैं. समाजवादियों को ऐसा नहीं करना चाहिए और उन्हें भी सच बोलने का आदी होना चाहिए. उन्होंने लंबे समय तक स्पीकर के रूप में सदन को आगे बढ़ाया है. 2016 में समाजवादी पार्टी ने यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को जारी किया था लाइसेंस सीएम योगी ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था. 2016 में समाजवादी पार्टी ने उसे लाइसेंस जारी किया था. सीएम ने कहा कि देश में दो नमूने हैं. एक दिल्ली व दूसरा लखनऊ में बैठता है. जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं. यही आपके बबुआ के साथ भी हो रहा है. आप चिल्लाते रहेंगे और बबुआ सैरसपाटे के लिए इंग्लैंड चले जाएंगे. समय आने पर होगी बुलडोजर कार्रवाई: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी भी सदन में रखी. मुख्यमंत्री ने कहा अब तक 79 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 225 अभियुक्त नामजद हैं. 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 134 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गहराई में जाएंगे तो बार-बार यही तथ्य सामने आता है कि कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई नेता या व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है. अवैध लेन-देन भी लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है. एसटीएफ पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : UP Assembly : देश में दो नमूने, देखें सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा है और इसमें सफलता भी प्राप्त की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा. कहा कि चिंता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं. The post Bulldozer Action : होगी बुलडोजर कार्रवाई, तब चिल्लाइएगा नहीं, सीएम योगी ने सपाइयों से कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIIMS INI SS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

AIIMS INI SS Counselling January 2026: एम्स में सुपर स्पेशलिटी कोर्स में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी समाचार है. AIIMS INI SS जनवरी 2026 सेशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने INI SS परीक्षा क्वालिफाई की है, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं. यह काउंसलिंग DM और MCh जैसे सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिले के लिए होती है. काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है. AIIMS INI SS Counselling: दो राउंड में होगी काउंसलिंग AIIMS INI SS काउंसलिंग कुल दो राउंड में कराई जाएगी. पहले राउंड में उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थानों के विकल्प भरने होंगे. सीट अलॉटमेंट मेरिट के आधार पर की जाएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले राउंड में विकल्प भरने की आखिरी तारीख के बाद उम्मीदवार अपने चॉइस में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे. राउंड क्या करना है कब करना है पहला राउंड कॉलेज के विकल्प भरने हैं (जिस विषय के लिए आवेदन किया है) 20 से 26 दिसंबर 2025 तक, शाम 5 बजे तक पहला राउंड किस कॉलेज में सीट मिली है, इसकी जानकारी 29 दिसंबर 2025 पहला राउंड मिले हुए कॉलेज को ऑनलाइन स्वीकार करना 30 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 6 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक पहला राउंड कॉलेज में रिपोर्ट करना, डॉक्यूमेंट्स देना और सिक्योरिटी फीस जमा करना 30 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 6 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक दूसरा राउंड दूसरे राउंड की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 20 जनवरी 2026 दूसरा राउंड मिले हुए कॉलेज को ऑनलाइन स्वीकार करना 21 से 28 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरा राउंड कॉलेज में रिपोर्ट करना, डॉक्यूमेंट्स देना और सिक्योरिटी फीस जमा करना 21 से 28 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक AIIMS INI SS काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और स्पेशलिटी चुनते समय पूरी सावधानी रखना जरूरी है. दूसरा राउंड उन उम्मीदवारों के लिए अहम होगा जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली या जो अपग्रेड चाहते हैं. AIIMS INI SS काउंसलिंग शेड्यूल कैसे चेक करें काउंसलिंग शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं. होम पेज पर INI SS January 2026 Counselling लिंक पर क्लिक करें. काउंसलिंग शेड्यूल का नोटिफिकेशन ओपन करें. शेड्यूल को ध्यान से पढ़ें और PDF डाउनलोड कर लें. भविष्य के लिए तारीखों को नोट कर लें. AIIMS INI SS Counselling Schedule Check Here सीट अलॉटमेंट रिजल्ट AIIMS की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक दूसरे राउंड का ऑनलाइन इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा. सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के अंदर ऑनलाइन एक्सेप्टेंस करनी होगी. इसके साथ ही संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना, जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करना और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा. तय समय सीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट कैंसिल भी हो सकती है. यह भी पढ़ें: नीट सुपर स्पेशिलिटी का एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड The post AIIMS INI SS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार

New Rail Line Bihar: बिहार में रोड के साथ-साथ रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने को लेकर कई पहल किये जा रहे हैं. ऐसे में लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन बिछाने की योजना है. इसे लेकर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को लेकर संभावित अलाइनमेंट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा. निर्माण कार्य को लेकर औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई है. 95 किलोमीटर लंबी होगी रेल लाइन लहेरियासराय से सहरसा तक लगभग 95 किलोमीटर और लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर तक 66 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जायेगी. लगभग 2376 करोड़ रुपये की लागत से 95 किलोमीटर लहेरियासराय तक बनने वाली नई रेल लाइन में कोशी नदी पर एक हाई लेवल पुल के साथ 14 बृहत पुल, 41 छोटे पुल और 72 अंडरपास बनेंगे. संभावित अलाइनमेंट में क्या रहा? इसके साथ ही जो संभावित अलाइनमेंट जारी किया गया है उसकी माने तो, देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकरलोहार, हावीडीह , सजनपुर, कन्हौली, काहुआ , जगदीशपुर , शिवनगर घाट, घनश्यामपुर, रसियारी, किरतपुर , तरवारा , जमालपुर , मुशरिया होते हुए महिषि और बनगांव के रूट से होते हुए सहरसा तक रेल लाइन पहुंचेगी. रेल लाइन में बनाये जायेंगे 10 स्टेशन जानकारी के मुताबिक, इस रेल लाइन में 10 स्टेशन बनाए जाएंगे. इसकी कुल लंबाई में 70 किलोमीटर दरभंगा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. जबकि 66 किलोमीटर में 1213 करोड़ की लागत से बनने वाली लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन में चार स्टेशन और 3 हॉल्ट बनेंगे. इसमें निर्माणाधीन एम्स के पास बनने वाले स्टेशन से बांग्लादेश बॉर्डर के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार से आने वालों को एम्स में इलाज के लिए सुविधा होगी. साथ ही इसके बनने से लोगों के लिये रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे. Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटे झेलना पड़ेगा बर्फीली हवा और ठंड का जबरदस्त टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट The post New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top