Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प. सिंहभूम के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

चक्रधरपुर. जमशेदपुर स्थित जेआरडी स्पोट् र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 18वीं एलीट (पुरुष एवं स्त्री) झारखंड राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के 10 जिलों से कुल 40 मुक्केबाजों ने भाग लेकर अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला से कुल 5 मुक्केबाजों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. पश्चिमी सिंहभूम के मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता में मंजेश प्रधान (75-80 किग्रा) भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे. राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई : स्वर्ण पदक विजेता मंजेश प्रधान ने 75-80 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर न केवल राज्य खिताब जीता, बल्कि 9वीं एलीट राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी, जहां मंजेश झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. चक्रधरपुर सेरसा के मुक्केबाजों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज की. इस सफलता पर सेरसा के जनरल सेक्रेटरी तेज प्रताप सिंह, बॉक्सिंग सेक्रेटरी भूषण प्रसाद, मुक्केबाज विकास दहिया तथा पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग कोच एमडी तबरेज हामिद और नीरज बिरोली ने मंजेश को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की बधाई दी. मुक्केबाज का नाम भार वर्ग (किग्रा) पदक मंजेश प्रधान 75-80 स्वर्ण अभिषेक हिंदुस्तानी 47-50 रजत विपुल कुमार यादव 65-70 रजत किरण पिंगुआ 80-85 रजत डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प. सिंहभूम के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुनुस्तोड़िया बांसड़ा सी-पिट में संडे ड्यूटी को लेकर काम ठप, 150 कर्मियों का प्रदर्शन

इसीएल प्रबंधन पर विशेष कार्य से वंचित करने और सुरक्षा की अनदेखी का आरोप रानीगंज. इसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र अंतर्गत बांसड़ा सी-पिट खदान में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गयी, जब इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के लगभग 150 कर्मियों ने कामकाज ठप कर जोरदार प्रदर्शन किया. श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर उन्हें रविवार के विशेष कार्य यानी संडे ड्यूटी से वंचित कर रहा है. इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और खदान की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है. रखरखाव की अनदेखी से बढ़ा खतरा आंदोलनरत कर्मियों का कहना है कि खदान में मशीनों की संख्या बढ़ाई गयी है, लेकिन उनके रखरखाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है. आमतौर पर रविवार को मशीनों की मरम्मत और सुरक्षा जांच होती है. आरोप है कि प्रबंधन केवल कोयला उत्पादन पर ध्यान दे रहा है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. खदान बंद करने की साजिश का आरोप श्रमिकों ने कहा कि मैनपावर की भारी कमी के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग को काम नहीं दिया जा रहा है. उनका दावा है कि रविवार को मेंटेनेंस न होने से मशीनें खराब होंगी, उत्पादन प्रभावित होगा और बाद में खदान को घाटे में दिखाकर बंद करने का बहाना बनाया जायेगा. इंजीनियरिंग विभाग को जानबूझकर हाशिए पर धकेला जा रहा है. आंदोलन तेज करने की चेतावनी रविवार सुबह से ही श्रमिकों ने सी-पिट खदान के मुहाने पर कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की. कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि संडे ड्यूटी और उचित सम्मान नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा. आने वाले समय में सप्ताह में दो दिन आंदोलन करने की घोषणा की गयी है. इस संबंध में प्रबंधन को पहले ही लिखित शिकायत दी जा चुकी है. प्रबंधन की चुप्पी, वेतन भुगतान पर भी सवाल इस पूरे मामले पर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं स्थानीय कुछ श्रमिकों का कहना है कि फिलहाल प्रबंधन समय पर वेतन भुगतान भी नहीं कर पा रहा है. ऐसे में संडे ड्यूटी या अन्य अतिरिक्त मांगें मान पाना प्रबंधन के लिए मुश्किल हो सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुनुस्तोड़िया बांसड़ा सी-पिट में संडे ड्यूटी को लेकर काम ठप, 150 कर्मियों का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झालदा नगरपालिका को राज्य नगर विकास विभाग का शो-कॉज नोटिस

नागरिक सेवाओं, पेयजल और निर्माण कार्यों में खामियों को लेकर बढ़ी प्रशासनिक सख्ती पुरुलिया. पुरुलिया जिले के झालदा नगरपालिका क्षेत्र में नेतृत्वक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है. पुरुलिया नगरपालिका के बाद अब राज्य नगर विकास एवं आवास विभाग ने झालदा नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. राज्य प्रशासन ने नगरपालिका बोर्ड से कई गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगा है और सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. किन मुद्दों पर मांगा गया जवाब राज्य विभाग की ओर से भेजे गये नोटिस में नागरिक सेवाओं की बदहाली को लेकर कड़े सवाल उठाये गये हैं. नोटिस में नागरिक सेवाओं में विफलता का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि शहर के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में बोर्ड असफल रहा है. पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार आ रही समस्याओं और स्वच्छ पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया है. सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया को अब तक सुचारू रूप से लागू न करने और डिजिटलीकरण में देरी पर भी जवाब मांगा गया है. विभाग ने निर्देश दिया है कि नगरपालिका बोर्ड ऑफ काउंसलर्स की बैठक बुलाकर इन सभी बिंदुओं पर विचार किया जाये और सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब जमा किया जाये. नगरपालिका अध्यक्ष का पक्ष झालदा नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य नगर विकास विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है. बोर्ड ऑफ काउंसलर्स की बैठक के बाद सभी सवालों का उचित और तथ्यात्मक जवाब समय सीमा के भीतर विभाग को भेजा जायेगा. विपक्ष का हमला इस नोटिस को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस पार्षद विप्लव कयाल ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन अनैतिक तरीके से निर्वाचित बोर्ड को भंग करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों के अधिकार छीनना गैर-कानूनी और मनमाना कदम है. झालदा नगरपालिका का नेतृत्वक समीकरण : झालदा नगरपालिका में कुल 12 सीटें हैं. वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के पास 10 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 2 सीटें हैं. कांग्रेस पार्षद पूर्णिमा कादू के निधन के बाद एक सीट फिलहाल रिक्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झालदा नगरपालिका को राज्य नगर विकास विभाग का शो-कॉज नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्गापुर में सनातनी एक्य मंच का विरोध प्रदर्शन, पांच माथा मोड़ पर सड़क जाम

दुर्गापुर. रविवार को सनातनी ओइक्या मंच की ओर से शहर के बेनाचिति स्थित पांच माथा मोड़ पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा द्वारा कथित तौर पर भगवान श्री रामचंद्र को मुसलमान कहे जाने के आरोप पर उनके खिलाफ नारेबाजी की गयी. साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश की युनुस प्रशासन के खिलाफ भी विरोध जताया गया. प्रदर्शन के दौरान आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध किया गया. भाजपा नेताओं की मौजूदगी कार्यक्रम में भाजपा के जिला संयोजक व प्रवक्ता सुमंत मंडल, जिला महासचिव अभिजीत दत्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सुमंत मंडल ने कहा कि मदन मित्रा ने भगवान श्री रामचंद्र को लेकर जो टिप्पणी की है, उसके लिए पहले उनका विधायक पद समाप्त किया जाना चाहिए और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. बांग्लादेश में हिंसा का मुद्दा प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या का मुद्दा भी उठाया गया. वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश हो या पश्चिम बंगाल, दोनों ही जगहों पर हिंदू अस्मिता के साथ खिलवाड़ हो रहा है और हिंदुओं पर अत्याचार किये जा रहे हैं. वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद बताया गया कि तृणमूल विधायक मदन मित्रा का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की नेतृत्व में तीखी बहस शुरू हो गई है. वीडियो में वे श्री रामचंद्र को मुसलमान बताते हुए टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत दत्ता ने आरोप लगाया कि कमरहाटी से विधायक के इस बयान से हिंदू धर्म और धार्मिक मान्यताओं का घोर अपमान हुआ है. आंदोलन तेज करने की चेतावनी अभिजीत दत्ता ने कहा कि राज्य प्रशासन अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए चुप्पी साधे हुए है, लेकिन हिंदू अस्मिता के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रतीकात्मक विरोध है और यदि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुर्गापुर में सनातनी एक्य मंच का विरोध प्रदर्शन, पांच माथा मोड़ पर सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : सुरक्षित कार्य संस्कृति को जागरुकता जरूरी

गुवा. खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में 63वां वार्षिक मेटालिफेरस माइंस सुरक्षा सप्ताह-2025 के अवसर पर सेल गुवा व बोकारो स्टील प्लांट आयरन माइंस द्वारा शनिवार देर रात गुवा सेल क्लब में प्रचार-प्रसार व पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य खदान कर्मियों, ठेका श्रमिकों और स्थानीय समुदाय के बीच खनन सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश रामेश्वर मिश्रा, खान सुरक्षा निदेशक (डीजीएमएस, चाईबासा क्षेत्र) व गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और स्त्री समिति की अध्यक्ष शालू कुमार सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम में खदानों में मानव एवं मशीनरी सुरक्षा से जुडी पहलों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल और मॉडल लगाए गये. सुरक्षा पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा वार्ता, जागरुकता रैली और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ कामगार, सुरक्षित खदान’ को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया. अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ‘सुरक्षित कार्य संस्कृति केवल नियमों से नहीं, बल्कि निरंतर जाुकता, अनुशासन और सामूहिक भागीदारी से स्थापित होती है.’ वक्ताओं ने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने और असुरक्षित स्थितियों की तुरंत सूचना देने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक संजय बनर्जी व शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने किया, जबकि संजय बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर डीजीएमएस के उपनिदेशक सुधीर आर, कमलेश राय (सीजीएम, किरीबुरू), संजय कुमार सिंह (जीएम, मेघाहातुबुरू), डी. विजयेंद्र (प्रमुख, नोवामुंडी) डीएमएस मिलन नंदी, माइनिंग मैनेजर वीरेंद्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर क्रिसल कुमार समेत अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली शिशु उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : सुरक्षित कार्य संस्कृति को जागरुकता जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : बंदियों के अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध है प्राधिकरण

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय जेल परिसर में जेल अदालत सह कानूनी जागरुकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि जेल अदालत का आयोजन प्रत्येक माह लगभग तीसरे रविवार को किया जाता है, जिसका उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय, निःशुल्क कानूनी सहायता और जागरुकता उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि जेल अदालत के साथ चिकित्सा शिविर आयोजित करने का उद्देश्य बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है. सचिव ने डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, निरुद्ध व्यक्ति, स्त्रीएं, शिशु, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग तथा अन्य पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बंदियों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और आश्वस्त किया कि न्यायालय व डीएलएसए उनकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. नाबालिग घोषित हुआ एक बंदी : शिविर के दौरान एक बंदी के नाबालिग होने की आशंका प्रकट की गयी थी. लीगल एड डिफेंस काउंसिल की पहल पर मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां बंदी को नाबालिग घोषित किया गया. स्त्री वार्ड का निरीक्षण : कार्यक्रम उपरांत सचिव मेराज ने स्त्री वार्ड का दौरा कर कैदियों से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. जेल अदालत के पश्चात स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी और आवश्यक दवाएं दी गयीं. मौके पर कारा अधीक्षक सत्येंद्र कुमार महतो, जेलर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : बंदियों के अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध है प्राधिकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 22 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… 22 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया दिन -09:40 उपरांत तृतीयाश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 06:31सूर्यास्त-05:04सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तराषाढा उपरांत श्रवण , योग – ध्रुव ,करण -तै ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- धनु ,चंद्रमा- धनु , मंगल-धनु , बुध- वृश्चिक , गुरु-कर्क ,शुक्र-धनु ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह चौघड़िया- सोमवार प्रातः06:00 से 07:30 अमृतप्रात:07:30 से 09:00 तक कालप्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभप्रातः10:30 से 12:00 रोगदोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेगदोपहरः 01:30 से 03:00 तक चरदोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभशामः 04:30 से 06:00 तक अमृत उपाय प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।खरीदारी के लिए शुभ समयःशामः 04:30 से 06:00 तकराहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तकदिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय।।अथ राशि फलम्। Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन The post Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Meen Rashifal 22 December 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, आय में वृद्धि के संकेत

Aaj Ka Meen Rashifal 22 December 2025: मीन राशिफल- आज का दिन मीन राशि वालों लिए भावनात्मक समझ और आंतरिक मजबूती का संकेत देता है. आप संवेदनशील रहेंगे, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयास करें, सफलता धीरे-धीरे आपके करीब आती दिखाई देगी. करियर- करियर के क्षेत्र में आज उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य में लाभ और सराहना प्राप्त हो सकती है. लंबे समय से किए गए प्रयास सफल होने लगेंगे. धन और वित्त- आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा. व्यवसाय से जुड़े जातकों को धन लाभ के योग हैं. आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम और संबंध- प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आपसी समझ मजबूत होगी. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव रह सकता है. घर में भाई की तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ेगी. नींद और खानपान पर ध्यान दें. पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार को सामाजिक या नेतृत्वक स्तर पर सम्मान मिल सकता है. मां की ओर से कोई कीमती उपहार मिलने के योग हैं. मां की तरफ से शुभ समाचार या उपहार मिलने की संभावना है. आध्यात्मिक रूप से दिन शांति देने वाला रहेगा. आज के उपाय- भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की पूजा करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. घर में चांदी का कछुआ रखें, धन वृद्धि होगी. शुभ समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक शुभ रंग- हल्का पीला शुभ अंक- 1 Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन The post Aaj Ka Meen Rashifal 22 December 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, आय में वृद्धि के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज धनु राशि में खतरनाक योग, चार ग्रह एक साथ, छोटी गलती कर बुरे फंसेंगे ये 5 राशि के लोग

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज तारीख है 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार. वहीं पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि है. सूर्योदय कालीन उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र है. ध्रुव योग है. आज ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल-शुक्र और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान है. ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृश्चिक राशि में मौजूद है. वहीं देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में है. न्याय के देवता शनि के साथ राहु कुम्भ में है. केतु सिंह राशि में स्थित है. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार… Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, साहस और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक गंभीर और स्पष्ट रहेंगे, जिससे निर्णय लेना आसान होगा. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और किसी नई जिम्मेदारी या अवसर की चर्चा हो सकती है. रिलेशनशिप: रिश्तों में आज स्पष्टता और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकान कभी-कभी परेशान कर सकती है. काम का दबाव सिरदर्द या बेचैनी दे सकता है. सावधानी: आज जल्दबाज़ी और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और किसी पर अंधा भरोसा न करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” का 51 बार जप करें. लाल या हल्का पीला वस्त्र धारण करें. किसी जरूरतमंद को भोजन, गुड़ या वस्त्र का दान करें. शुभ रंग: लाल / हल्का पीलाशुभ अंक: 1, 9 Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए स्थिरता, धैर्य और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. आप अपने कामों को शांत मन से पूरा करेंगे और परिणाम भी संतोषजनक मिलेंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निरंतरता की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा जताएंगे और नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं रिलेशनशिप: रिश्तों में आज अपनापन और भावनात्मक सुरक्षा का अनुभव होगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले, गर्दन या सर्दी-जुकाम से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. मौसम के अनुसार खानपान और पहनावे का ध्यान रखें. सावधानी: आज अनावश्यक खर्चों से बचें और पैसों के मामलों में जल्दबाज़ी न करें. किसी की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है. उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 51 बार जप करें. सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें. किसी जरूरतमंद को चावल, दूध या मिठाई का दान करें. शुभ रंग: सफेद / क्रीमशुभ अंक: 6 Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सक्रियता, संवाद और नई सोच से भरा रहेगा. आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स सबसे बड़ी ताकत साबित होंगी. मीटिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या बातचीत में आपको सफलता मिलने के योग हैं. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में खुलापन और स्पष्टता बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से आपसी समझ बेहतर होगी. दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप सामान्य महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकान या बेचैनी हो सकती है. अधिक सोचने या लगातार काम करने से सिरदर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है. सावधानी: एक साथ बहुत सारे काम हाथ में लेने से बचें और फोकस बनाए रखें. जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें. अधूरी जानकारी के आधार पर प्रतिक्रिया देने से बचना जरूरी होगा. उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का 51 बार जप करें. हरे रंग के वस्त्र धारण करें. किसी विद्यार्थी को पेन या पुस्तक दान करें. शुभ रंग: हराशुभ अंक: 5 Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन और गहन सोच का रहेगा. आप अपने निजी जीवन और परिवार से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सहयोग मिलने के योग हैं. किसी पुराने प्रोजेक्ट या लंबित कार्य में प्रगति होगी. बिजनेस में पुराने ग्राहक या संपर्क लाभ दिला सकते हैं. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करने से विश्वास मजबूत होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खानपान में संयम रखें और समय पर भोजन करें. मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी होगा. सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. दूसरों की बातों को जल्दी न मानें. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता बरतें. उपाय: चंद्रदेव को दूध या जल अर्पित करें और “ॐ सोमाय नमः” का 51 बार जप करें. सफेद वस्त्र पहनें. किसी जरूरतमंद को दूध या चावल दान करें. शुभ रंग: सफेद / चांदीशुभ अंक: 2 Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, नेतृत्व और सक्रियता से भरा रहेगा. आप अपनी बातों और कार्यों में स्पष्टता बनाए रखेंगे, जिससे आसपास के लोग प्रभावित होंगे. करियर / बिज़नेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और किसी नए अवसर या परियोजना की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. रिलेशनशिप: रिश्तों में आज गर्मजोशी और अपनापन बना रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि अधिक काम या तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. आंखों या सिर में हल्का दर्द संभव है. सावधानी: अहंकार या जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें. दूसरों की भावनाओं को नजर अंदाज न करें. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता बनाए रखें. उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top