Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, धन लाभ का योग

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 December 2025: वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए स्थिरता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक निर्णयों का संकेत देता है. मन शांत रहेगा और आप परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक संभाल पाएंगे. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, कार्यों में स्पष्टता आएगी. आज लिया गया कोई छोटा निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. शाम के समय सुकून और संतोष की भावना रहेगी. करियर- करियर में आज आपकी मेहनत और निरंतरता का फल मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन स्थिर रहेगा, पुराने ग्राहकों से लाभ हो सकता है. नए प्रयोग से पहले अनुभव और सलाह जरूरी होगी. धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. आय और व्यय में तालमेल रहेगा. पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं. आज बचत की योजना बनाना लाभकारी रहेगा. किसी पारिवारिक उत्साव पर धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आवश्यक रहेगा. प्रेम- प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा. सिंगल लोगों के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत संभव है. विवाहित जीवन में एक दुसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि गले, गर्दन या कमर में हल्की जकड़न हो सकती है. नियमित दिनचर्या और हल्का व्यायाम लाभ देगा. पानी अधिक पिएं और ठंडे पदार्थों से परहेज करें. परिवार व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में सहयोग और समझ का वातावरण रहेगा. किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन उपयोगी सिद्ध होगा. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. ध्यान या भजन से मानसिक शांति मिलेगी. आज का उपाय- प्रातः देवी लक्ष्मी का स्मरण करें. “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. सफेद मिठाई या चावल का दान करें. आलस्य और जिद से बचें. संदेश- आज का दिन सिखाता है कि धैर्य और स्थिर सोच से ही सच्ची सफलता मिलती है. शांत मन से किया गया प्रयास आपको आत्मसंतोष और प्रगति दोनों देगा शुभ समय- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक शुभ रंग- सफेदशुभ अंक- 6 वाणी अग्रवालज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञMo- 9431002995 Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन The post Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, धन लाभ का योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 December 2025: मेष राशि वालें आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 December 2025: मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आत्मचिंतन, संतुलन और व्यावहारिक सोच का है. भीतर ऊर्जा रहेगी, लेकिन बाहरी मामलों में संयम रखना अधिक लाभ देगा. दिन की शुरुआत कुछ विचारों और योजनाओं के साथ हो सकती है. सही समय पर निर्णय लेना आज आपकी सफलता की कुंजी रहेगा. शाम के समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक रूप से फ्रेश महसूस करेंगे. करियर- करियर के लिहाज से आज का दिन निर्णायक हो सकता है. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. नौकरीपेशा जातकों की वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी. बिजनेस से जुड़े लोग नई योजना पर काम करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें. टीमवर्क और अनुशासन से भविष्य की नींव मजबूत होगी. धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आमदनी स्थिर रहेगी. आज घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. पुराने निवेश से धीरे-धीरे लाभ के संकेत हैं. आज नया निवेश सोच समझकर करें और उधार देने से बचें. प्रेम- प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई रहेगी. अपेक्षाएं अधिक होने से हल्का तनाव संभव है. सिंगल जातकों की किसी पुराने परिचित से बातचीत बढ़ सकती है. विवाहित लोगों को बातचीत में धैर्य रखना चाहिए. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज मानसिक थकान और सिरदर्द हो सकता है. पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें. योग, प्राणायाम और पूरी नींद लाभकारी रहेगी. परिवार आध्यात्मिक पक्ष- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी बड़े की सलाह काम आएगी. मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी से समाधान संभव है. ध्यान, जप या धार्मिक पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. आज आत्मसंयम और एकांत समय आपके लिए लाभदायक रहेगा. आज का उपाय – प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. जरूरतमंद को लाल फल या वस्त्र दान करें. क्रोध और जल्दबाजी से बचें. संदेश- आज का दिन सिखाता है कि सच्ची शक्ति धैर्य और आत्मसंयम में है. शांत मन से लिया गया निर्णय आपको स्थायी सफलता की ओर ले जाएगा. शुभ समय- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक शुभ रंग- लालशुभ अंक- 9 वाणी अग्रवालज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञMo- 9431002995 Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन The post Aaj Ka Mesh Rashifal 23 December 2025: मेष राशि वालें आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: ऊपर जाएं या नीचे… सीढ़ियों में अचानक सामने आ गया शेर, हलक में अटकी लोगों की जान

Viral Video: गुजरात के पालिताना पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ऊंची सीढ़ियों पर अचानक से एक शेर आ गया. शेर को देखकर वहां मौजूद लोगों की जान हलक में अटक गई. कुछ लोग सीढ़ियों के ऊपर थे कुछ नीचे… और बीच में आ गया शेर. करें तो तो क्या करें… वहां मौजूद लोगों की तो शेर को देखकर मानो सांस अटक गई. डर के साए में ऊपर खड़े लोग ऊपर ही थम गए और नीचे खड़े लोगों की एक कदम आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई. इंसान तो इंसान शेर खुद असमंजस में पड़ गया कि ऊपर कदम बढ़ाए या नीचे जाएं. यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट भी किया है. कुछ साहसी लोगों ने बना लिया वीडियो भीड़ में मौजूद कुछ साहसी लोगों ने सामने आने की हिम्मत दिखाई और शेर का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों में 1.43 लाख लोगों ने देख लिया. कई लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किया है. हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है . दूसरी ओर जंगल की तरह निकल गया शेर शेर कुछ देर सीढ़ियों पर घूमता रहा, एक बार तो उसने ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ दूर जाने के बाद वो जंगल की ओर चला गया. राहत की बात रही कि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन दहशत का माहौल जरूर बन गया. वीडियो में कुछ लोगों की बातें भी रिकॉर्ड हो गई हैं, जो बयां कर रही है कि शेर को देखकर लोग अचानक से सकते में आ गए थे. वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर शेर के अचानक आ जाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट पर @nsfidai के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों में 1.43 लाख लोगों ने देख लिया. कई लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किया है. हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है . कई लोगों ने किया कमेंट वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया है. कई यूजर्स ने मजाकिया और चुटीले अंदाज में भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किया है. एक यूजर ने कैप्शन के जवाब में लिखा- अब हम क्या करें, जो करेगा वो शेर ही करेगा. एक यूजर ने लिखा- गुजरात के शेर अहिंसक होते हैं. डरो मत. एक और यूजर ने लिखा कि यह जैन लायन है किसी पर हमला नहीं करेगा. कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर अपना रिएक्शन जाहिर किया है. Also Read: Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो The post Viral Video: ऊपर जाएं या नीचे… सीढ़ियों में अचानक सामने आ गया शेर, हलक में अटकी लोगों की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Idli Manchurian Recipe: बची हुई इडली से बनाएं सुपरहिट चटपटा स्नैक, बड़े क्या बच्चे भी उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Idli Manchurian Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की इडली खाकर ऊब गए हैं तो इडली मंचूरियन आपके लिए सबसे चटपटा और यूनिक ऑप्शन है. बता दें ये एक फ्यूजन टाइप स्नैक है जिसमे आपको साउथ इंडियन इडली की सॉफ्टनेस और चाइनीज मंचूरियन सॉस के तीखेपन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन महसूस होता है. इस डिश की सबसे खास बात होती है कि ये सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. आप इसे शाम की चाय के साथ, पार्टी स्नैक के तौर पर या फिर पार्टी स्नैक के रूप में भी तैयार कर सकते हैं. अगर सुबह की इडली बच गयी है तो आपको एक बार जरूर इस डिश को ट्राई करके देखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान और मजेदार रेसिपी. इडली मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री 8 से 10 सादी इडली फ्रेश या एक दिन पुरानी भी चलेगी 3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर 3 टेबलस्पून मैदा नमक स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून मंचूरियन और इडली को तलने के लिए तेल 1 टीस्पून बारीक कटा लहसुन 1 टीस्पून बारीक कटा अदरक 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 छोटा प्याज क्यूब्स में कटा हुआ 1 छोटा शिमला मिर्च क्यूब्स में कटा हुआ 1 टेबलस्पून सोया सॉस 1 टेबलस्पून रेड चिली सॉस 1 टेबलस्पून टोमैटो केचप आधा टीस्पून विनेगर नमक स्वादानुसार आधा कप पानी 1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर घुला हुआ यह भी पढ़ें: Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी इडली मंचूरियन बनाने की रेसिपी इडली मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले इडली को बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार करें. इसके बाद इडली के टुकड़ों को इस घोल में अच्छे से लपेट लें. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और इडली के टुकड़ों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए. अब एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें और फिर इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक चलाएं ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें. इसके बाद सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप और सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं. अब पानी डालें और उबाल आने दें और घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डालकर सॉस को हल्का गाढ़ा करें. जब सॉस तैयार हो जाए तब इसमें फ्राई की हुई इडली डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस इडली पर कोट हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. गर्मागर्म इडली मंचूरियन को हरी प्याज या तिल से गार्निश करके सर्व करें. इसे आप ड्राई स्टाइल में स्नैक के तौर पर या थोड़ी ज्यादा ग्रेवी बनाकर स्टार्टर की तरह भी परोस सकते हैं. यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर The post Idli Manchurian Recipe: बची हुई इडली से बनाएं सुपरहिट चटपटा स्नैक, बड़े क्या शिशु भी उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

U19 Asia Cup में पाकिस्तान के हाथों बुरी हार की समीक्षा करेगा BCCI, कप्तान आयुष म्हात्रे से भी होंगे सवाल

U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. आयुष म्हात्रे और उनकी टीम को इस रोमांचक मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के हाथों 191 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. जहां एक ओर पाकिस्तान इस जीत से बेहद खुश है, वहीं उसने टूर्नामेंट के दौरान हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों के व्यवहार को अनैतिक बताया है. क्रिकबज के अनुसार, अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद बीसीसीआई टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. टीम के प्रदर्शन की समीक्षा का निर्णय 22 दिसंबर को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में लिया गया. टीम मैनेजर, कोच और कप्तान से पूछे जाएंगे सवाल रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई न केवल टीम मैनेजर से जवाब मांगेगा, बल्कि मुख्य कोच हृषिकेश कानितकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी पूछताछ करेगा. रिपोर्ट में कहा गया, ‘सोमवार (22 दिसंबर) शाम को ऑनलाइन आयोजित शीर्ष परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बीसीसीआई टीम मैनेजर से रिपोर्ट मांगेगा और मुख्य कोच हृषिकेश कानितकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी बात करेगा.’ फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले हिंदुस्तान ने खराब गेंदबाजी की, जिससे पाकिस्तान को 347 रन बनाने का मौका मिला और बाद में बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. पाकिस्तान ने हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों पर लगाया अनैतिकता का आरोप इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी और अंडर-19 कोच ने दावा किया कि हिंदुस्तान का व्यवहार अनैतिक था, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने टीम को जश्न मनाते समय सम्मानजनक व्यवहार करने की सलाह दी थी. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हिंदुस्तानीय टीम ने सीनियर पुरुष टीम की राह पर चलते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. सरफराज ने कहा, ‘हमने ऐसी हिंदुस्तानीय टीमों के खिलाफ स्पोर्ट्सा है जो क्रिकेट का सम्मान करती है. युवा खिलाड़ियों का व्यवहार स्पोर्ट्स के प्रति अपमानजनक था. स्पोर्ट्स के प्रति हिंदुस्तान का रवैया अच्छा नहीं था और क्रिकेट में हिंदुस्तानीय टीम का आचरण अनैतिक था.’ समीर मिन्हास ने बना डाले थे 172 रन हिंदुस्तान अंडर-19 की हार की शुरुआत शायद एक गलत फैसले से हुई थी. टॉस जीतने के बाद, हिंदुस्तानीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने दुबई की पिच पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना, जो बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन लग रही थी. फिर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने इसका फायदा उठाते हुए 113 गेंदों में 172 रन बनाए और अपनी टीम को 50 ओवरों में 347/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. यह स्कोर हिंदुस्तान पर 191 रनों की जीत के लिए काफी था और इस तरह पाकिस्तान अंडर-19 ने अपना पहला एशिया कप खिताब जीता. ये भी पढ़ें… Viral Video: घुटना टूटा, उल्टा मुड़ गया पूरा पैर, आसान नहीं है क्रिकेट, एडम होज की चोट का डरावना वीडियो Vijay Hazare Trophy में कितने मैच स्पोर्ट्सेंगे सूर्यकुमार यादव, हो गया खुलासा The post U19 Asia Cup में पाकिस्तान के हाथों बुरी हार की समीक्षा करेगा BCCI, कप्तान आयुष म्हात्रे से भी होंगे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridh News :सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, पटना निवासी आरोपि देवघर से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित बिहार के पटना का निवासी किशन सिंघानिया है. थानेदार जयप्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपी पर गावां प्रखंड के एक व्यक्ति से सीएनजी पंप दिलवाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है. मामले में बीते दिनों गावां थाना में भुक्तभोगी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. रविवार रात उसे देवघर से गिरफ्तार कर सोमवार को गावां लाया गया. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridh News :सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, पटना निवासी आरोपि देवघर से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिया निर्देश

बेगूसराय. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने आइसीयू में शीघ्र रंग-रोगन कराये जाने के साथ-साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था और बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अस्पताल परिसर में जहां-तहां लगे जेनसेट और बिखरे हुए बिजली तार को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया, ताकि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके. जिलाधिकारी ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित अनुपयोगी भवन को हटाकर परिसर के सौंदर्यीकरण की कार्रवाई करने को कहा. साथ ही नये निर्मित भवन के प्रभावी उपयोग के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया गया. उन्होंने ओपीडी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि मरीजों को समयबद्ध और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये. सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये निर्देशों का शीघ्र और प्रभावी अनुपालन करने को कहा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें. जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और उपचार की गुणवत्ता प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक सुधार कार्य त्वरित रूप से संपन्न कराये जाएं और अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाये. इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रिय भागीदारी और तत्परता देखने को मिली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : विद्यालय के प्रधानों को इ-शिक्षा कोष और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग का प्रशिक्षण

तेघड़ा. प्रखंड संसाधन केंद्र तेघड़ा में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की इ-शिक्षा कोष वेबसाइट पर एंट्री और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना था. बैठक में प्रशिक्षक वेद प्रकाश और अन्य विशेषज्ञों ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया. बैठक दो पालियों में आयोजित की गयी. प्रथम पाली में संकुल पीढौली, रातगांव, आधारपुर, गौरा दो, धनकौल, पकठौल, रामपुर, पिपरादोदराज एवं जेके बरौनी के प्रधान शामिल हुए. इस पाली में धीरज कुमार और रुपाली कुमारी ने प्रशिक्षण दिया. दूसरी पाली में संकुल बरौनी तीन, ओझाटोल, ओमर उच्च विद्यालय, शोकहार एक, फुलवड़िया दो, एसबीआर, एसपीएनएस बारो, निपनिया मधुरापुर एवं आरकेसी बरौनी फुलवड़िया के प्रधान उपस्थित रहे. इस पाली में भी धीरज कुमार और रुपाली कुमारी ने प्रशिक्षण प्रदान किया. बैठक में प्रधानाध्यापक विजय साह, दिलीप सहनी, निधिराज, शमशेर आलम, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. सभी प्रधानाध्यापकों को वेबसाइट पर डेटा एंट्री और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षिक सुधार और डिजिटल एंट्री को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : विद्यालय के प्रधानों को इ-शिक्षा कोष और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग का प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : साठा जगत रेलवे स्टेशन जाने के लिए पहुंच पथ नहीं, परेशानी

मंसूरचक. बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड स्थित मंसूरचक प्रखंड का इकलौता साठा जगत रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गयी हैं. स्टेशन आने-जाने के लिए कोई पहुंच पथ नहीं होने के कारण यात्रियों को खेतों की मेड़ और रेलवे ट्रैक पर से गुजरना पड़ता है, जिससे आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं. बरसात के मौसम में चारों तरफ का मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है. स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार रेलवे विभाग को आवेदन देकर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन आज तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना एक जोखिमपूर्ण कार्य बन गया है. प्रत्येक चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या के स्थायी निदान का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीण मो तसौवर, अजीत कुमार, पशुपति चौधरी, पवन कुमार, अनिल यादव, मो नौशाद, अशोक कुमार चौधरी, सतीश कुमार, कौशल किशोर, ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में रात के समय प्रकाश की कोई सुविधा नहीं है, जिससे यात्रियों को कठिनाई होती है. प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर बेंच जरूर है, लेकिन शेड की सुविधा नहीं है, जिससे गर्मी और बरसात में यात्रियों को काफी परेशानी होती है. इसके अलावा स्टेशन में शौचालय और चापाकल की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. दोनों शौचालय खंडहर बन चुके हैं, जिससे विशेषकर स्त्रीओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. स्टेशन से गुमटी संख्या 28 तक जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मध्य रात्रि में यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आने-जाने में विशेष कठिनाई होती है और कई बार लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे विभाग जल्द साठा जगत स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करता है तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा और सुविधा के अभाव में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है. ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से तत्काल सुधार और आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : साठा जगत रेलवे स्टेशन जाने के लिए पहुंच पथ नहीं, परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोहरदगा में कड़ाके की ठंड : लुढ़कता पारा और शीतलहर ने बढ़ाई कनकनी, अलाव बना सहारा

लोहरदगा़ जिले में मौसम के मिजाज में आये बदलाव के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है. बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. सुबह और शाम के समय चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. ठंडी हवाओं से बचने के लिए शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं. वहीं, सुबह दुकान खोलते ही दुकानदार भी कागज और लकड़ियां जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. बुजुर्गों और बच्चों की बढ़ी परेशानी : बढ़ती ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और खान-पान में ठंडी चीजों से परहेज करें. इधर, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की मांग की है. बिजली के उपकरणों की बढ़ी मांग : कड़ाके की ठंड के बीच बाजार में रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर जैसे बिजली उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गयी है. लोग इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वहीं, गुनगुनी धूप सेंकना अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. किसानों पर मार : लगातार गिर रहे पाले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इससे खेतों में लगी हरी सब्जियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है. किसानों का कहना है कि हाल के वर्षों में इतनी भीषण ठंड पहले कभी नहीं पड़ी थी. पाला गिरने से सब्जियां खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोहरदगा में कड़ाके की ठंड : लुढ़कता पारा और शीतलहर ने बढ़ाई कनकनी, अलाव बना सहारा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top