Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपनी मेहनत से नाम रोशन करें : फादर अगस्तुस

चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में क्रिसमस मिलन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्रिसमस पर्व को लेकर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती के बीच स्नातक के विद्यार्थियों को विदाई दिया. इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर अगस्तुस एक्का ने विधिवत रूप से किया. मौके पर फादर अगस्तुस ने विद्यार्थियों को जीवन का मूल मंत्र दिया. कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों और शांति की स्थापना करना है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा की आप इस संस्थान के राजदूत हैं. अपनी मेहनत से समाज और देश का नाम रोशन करें. वहीं पवित्र धन्यवादी मिस्सा भी बलिदान किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपनी मेहनत से नाम रोशन करें : फादर अगस्तुस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ रहा आस्था का उल्लास, 24 की रात होगा विशेष जागरण

लोहरदगा़ जिला समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में क्रिसमस (बड़ा दिन) को लेकर उत्साह चरम पर है. प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियों में ईसाई धर्मावलंबी पूरी तन्मयता से जुटे हैं. जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा है. बाजारों में रौनक बढ़ गयी है और लोग सांता क्लॉज के मुखौटे, क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, बॉल्स, कैंडल्स, आर्टिफिशल लाइट्स, बैलून और रंग-बिरंगी झालरों आदि की खरीदारी में व्यस्त हैं. जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है. बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़ : पर्व मनाने के लिए परदेस में रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं. इसके चलते बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. घर वापसी की खुशी और प्रभु के जन्म का उत्साह कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ता दिख रहा है. धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी : जिले के विभिन्न गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा जा रहा है. किस्को प्रखंड के सीएनआई चर्च मेरले, बेठहठ, फटया टोली सहित जीएल चर्च कोचा, निनी, तिसिया और तलसा में भव्य तैयारियां की जा रही हैं. 24 दिसंबर की रात प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण और विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी. इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस की मुख्य आराधना संपन्न की जायेगी. प्रखंडों में भी उत्सव का माहौल : कुड़ू, भंडरा, सेन्हा और कैरो प्रखंडों में भी क्रिसमस को लेकर व्यापक उत्साह है. कुड़ू के चर्चों को विद्युत सज्जा से सजाया गया है. विभिन्न विद्यालयों और समुदायों में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है. घरों में भी क्रिसमस ट्री और स्टार लगाकर सजावट का काम अंतिम चरण में है. आराधना के पश्चात कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ रहा आस्था का उल्लास, 24 की रात होगा विशेष जागरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर ध्वस्त, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

तेतरबीरा गांव में जंगली हाथियों का तांडव भरनो. प्रखंड के तेतरबीरा गांव में गत रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने रामजन्म लोहरा के कच्चे घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. दीवार गिरने से रसोई में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, वहीं घर के अंदर रखा करीब एक मन चावल भी हाथियों ने खा लिया. गनीमत रही कि रामजन्म लोहरा का पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था. यदि परिवार उसी कमरे में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और हाथियों को देख जान बचाकर घर से बाहर निकल गये. इसके बाद सभी ने पड़ोसी के घर में शरण ली. हाथियों के झुंड ने गांव के अन्य किसानों की भी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. ललित उरांव, गंदिरा उरांव, बुद्धू उरांव समेत कई किसानों के सब्जी के खेतों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोरगुल कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी हाथियों ने गांव में कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड आधा दर्जन से अधिक संख्या में है, जिसमें दो छोटे शिशु भी शामिल हैं. फिलहाल हाथियों का यह झुंड पैला पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर ध्वस्त, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शौचालय, पेयजल व यात्री शेड नहीं, लोगों को होती है परेशानी

नया विचार आपके द्वार : रायडीह प्रखंड मुख्यालय खुर्शीद आलम, रायडीह रायडीह प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. यहां के लोग समस्याओं से जूझ रहे है. यात्रियों के लिए के शौचालय नहीं है. यात्री शेड नहीं है. लोगों के पीने के लिए पेयजल की भी सुविधा नहीं है. मुख्यालय का यह जगह बस स्टैंड के नाम से प्रसिद्ध तो है, लेकिन यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने का खामियाजा आमजन को भुगतनी पड़ रही है. शौचालय नहीं होने के कारण यात्रियों विशेषकर स्त्रीओं को काफी परेशानी होती है. स्त्रीएं शौच के लिए इधर-उधर भटकती फिरती हैं. हालांकि स्थानीय लोगों की मांग पर सात साल पहले पीएचइडी व पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था. लेकिन अब तक शौचालय पूरा नहीं बन सका है. बस स्टैंड में कहीं प्याऊ नहीं होने के कारण लोगों को प्यास लगने पर पानी खरीदकर पीना पड़ता है. वहीं यात्री शेड के अभाव में यात्रियों को खड़े-खड़े बस आने का इंतजार करना पड़ता है. बारिश व गर्मी में दिक्कत होती है. यहां तक कि कहीं भी यूरीनल की व्यवस्था नहीं है. हल्का होने के लिए लोगों को झाड़ियों व किसी के घर की दीवार का सहारा लेना पड़ता है. नया विचार ने आम जनता से बात की. प्रखंड मुख्यालय की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. लोगों ने कहा कि समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में नया विचार मदद करें. सिर्फ नाम का है बस पड़ाव : दिनेश दिनेश कुमार साहू ने कहा की रायडीह बस पड़ाव सिर्फ नाम का है. यहां कोई सुविधा नहीं है. रोजाना हजारों लोगों का यहां आना जाना रहता है. पर मुलभूत सुविधाएं नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रशासन व प्रशासन से अनुरोध है. रायडीह की समस्या दूर करें. किसी प्रकार की सुविधा नहीं है : दुर्गा दुर्गा गुप्ता ने कहा की प्रखंड मुख्यालय में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई यात्री शेड नहीं है. यात्री इधर-उधर भटकते रहते हैं या रोड पर खड़े रहते हैं. यात्री शेड बनने से लोगों के सुविधा होगी. साथ ही पानी, शौचालय की भी व्यवस्था मुख्यालय में होना जरूरी है. शौचालय की सख्त आवश्यकता है : छविनाथ छविनाथ साहू ने कहा की बस पड़ाव में सात वर्षों से शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है. लोग शौच के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. विशेष कर स्त्रीओं को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां शौचालय की सख्त आवश्यकता है. साथ ही एक यूरीनल का भी निर्माण यहां किया जाये. लोग खरीदकर पानी पीते हैं : मुकेश मुकेश कुमार साहू ने कहा कि बस पड़ाव में लोगों के लिए पेयजल की सुविधा नहीं है. चौक के समीप न चापानल, न कुआं और न ही कोई प्याऊ है. लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए परेशान होते देखा जाता है. लोग होटलों में जाकर पानी पीते हैं या फिर खरीदकर पानी पीने को विवश हैं. पुराने यात्री शेड को ध्वस्त कर दिया : ननकू ननकू सिंह ने कहा की कुछ वर्ष पहले यहां पर एक छोटा सा यात्री पड़ाव बना हुआ था. पर वह जर्जर हो चुका था. जिसे अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रखंड प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया और बोला गया था कि नया यात्री शेड बनेगा पर अभी तक नहीं बना. जिस कारण यात्रियों को परेशानी होती है. अक्सर लग जाता है जाम : सुशील सुशील कुमार ने कहा की बस पड़ाव के समीप अक्सर जाम का माहौल बन जाता है. जाम का मुख्य कारण बस पड़ाव के समीप चौक का चौड़ीकरण नहीं होना है. बस पड़ाव के समीप ओवरटेक करने से चौक में अक्सर जाम लग जाता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. टेंपो से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है : शेख शेख असलम ने कहा की बस स्टैंड में मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर टेंपों खड़ा रहता है. जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. लेकिन यहां न तो बस स्टैंड में किसी प्रकार की सुविधा है और न ही यहां टेंपों स्टैंड ही है. लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो रही है. प्रशासन इस ओर ध्यान दें. सब्जी विक्रेताओं के लिए नहीं है जगह : छंदु छंदु सदलोहार ने कहा की सब्जी व फल विक्रेता रोड के किनारे जमीन में रखकर सब्जी व फल बेचते हैं. बस पड़ाव के समीप सब्जी व फल बेचने वाले लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. जिस कारण सड़क के किनारे बैठकर बेचते हैं. गर्मी व बरसात के दिनों में दुकानदारों को काफी परेशानी होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शौचालय, पेयजल व यात्री शेड नहीं, लोगों को होती है परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुधारू मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक और खलासी गिरफ्तार, जेल

कुड़ू़ नेशनल हाईवे-39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर हेंजला पुलिस पिकेट के समीप पुलिस ने रविवार देर रात पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एक पिकअप वाहन (जेएच 05 सीजेड 0326) को जब्त किया है़ इसमें क्रूरतापूर्वक चार दुधारू मवेशी और उनके चार बछड़े लदे थे. मामले में पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर सोमवार को लोहरदगा जेल भेज दिया. गुप्त सूचना पर चला जांच अभियान : थाना प्रभारी अजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुड़ू के रास्ते दुधारू मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गयी, तो उसमें मवेशी लदे मिले. वाहन चालक मवेशियों को ले जाने से संबंधित कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका. आरोपी बिहार के रहनेवाले : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के आरा जिला अंतर्गत बिहिया थाना क्षेत्र के बेलोनिया निवासी रामकिशुन यादव (चालक) और भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बराही टोला निवासी कमलेश कुमार (खलासी) के रूप में हुई है. मवेशियों को गोशाला भेजा : पुलिस ने जब्त दुधारू मवेशियों की पशुपालन पदाधिकारी डॉ शकुंतला सुरेन से चिकित्सीय जांच करायी. जांच के उपरांत सभी पशुओं को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया. पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुधारू मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक और खलासी गिरफ्तार, जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम के स्थानांतरण आदेश को 24 घंटे के अंदर आयुक्त ने किया रद्द

– समाहरणालय संवर्ग के 95 कर्मियों को एक साथ डीएम ने किया था स्थानांतरण मुंगेर मुंगेर के प्रशासनिक महकमे में सोमवार को काफी उथल-पुथल रहा. रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने समाहरणालय संवर्ग के जिन 95 कर्मियों को स्थानांतरित किया था. उसे सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने रद्द कर दिया. आयुक्त के आदेश के अनुसार जिला पदाधिकारी द्वारा जो स्थानांतरण आदेश निर्गत किया गया था. वह सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त नहीं है. हलांकि स्थानांतरण आदेश रद्द होने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर यह चर्चा का विषय बन गया है. जिलाधिकारी ने अपने ज्ञापांक 1005/स्थापना दिनांक 21.12.2025 को आदेश निर्गत करते हुये समाहरणालय संवर्ग के 95 कर्मचारियों का जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल व प्रखंड कार्यालयों में स्थानांतरण-पदस्थापन किया था. इसमें सहायक प्रशासी पदाधिकारी से लेकर उच्च वर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक व निम्न वर्गीय लिपिक शामिल थे. यहां तक की दर्जन भर कर्मियों के प्रतिनियुक्ति को भी स्थानांतरण आदेश के माध्यम से रद्द कर दिया गया था. जबकि कई कर्मियों को स्थानांतरण के बाद भी मुख्यालय के विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्त किया गया था. जिलाधिकारी के स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आज प्रात से ही कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुयी थी. कर्मचारियों का कहना था कि स्थानांतरण में तय मानक का ध्यान नहीं रखा गया है और कई कर्मचारी का समयावधि भी स्थानांतरण को लेकर नहीं हुआ था, लेकिन जिला स्तर पर जो सूची जारी की गयी थी. उसमें उन कर्मचारियों को भी शामिल कर दिया गया. स्थानांतरण आदेश रद्द होने से कर्मचारियों ने ली राहत की सांस सोमवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी के स्थानांतरण आदेश को प्रमंडलीय आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. आयुक्त के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश बिना सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किये निर्गत किया गया है, इसलिये सम्यक समीक्षोपरांत समाहरणालय मुंगेर के आदेश ज्ञापांक 1005/स्थापना दिनांक 21.12.2025 को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. आयुक्त के इस आदेश के बाद स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम के स्थानांतरण आदेश को 24 घंटे के अंदर आयुक्त ने किया रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामानुजन जयंती पर लगा गणित विज्ञान मेला

बौंसी. परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को रामानुजन जयंती पर गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, विद्यालय सचिव डॉ ऋषिकेश सिन्हा, प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान से संबंधित मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करता है. रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों का जीवन छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामानुजन जयंती को हिंदुस्तान प्रशासन ने गणित दिवस के रूप में घोषित कर दिया. हम सभी भैया-बहनों को भी ऐसे ही गणितज्ञ का अनुसरण करना चाहिए और विश्व स्तर पर हिंदुस्तान का नाम रोशन करना चाहिए. इसके पूर्व विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गणितीय प्रयोग, वैज्ञानिक मॉडल और चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, गणित प्रदर्श, प्रश्न मंच, स्केचिंग तथा गणित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश शर्मा, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रमुख अमरकांत मिश्रा सह प्रमुख विवेकानंद सहित विद्यालय के आचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामानुजन जयंती पर लगा गणित विज्ञान मेला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने को रवाना हुए 34 कलाकारों का दल

मुंगेर मधुबनी जिले में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए मुंगेर जिले के चयनित 34 कलाकारों का दल सोमवार को रवाना हुआ. जिसे अपर समाहर्ता मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बेहतर कला का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी. एडीएम ने कहा कि मुंगेर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं बच्चों का चयन राज्य स्तरीय मंच के लिए किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंगेर की यह प्रतिभाशाली टीम राज्य स्तर पर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी. जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की पदाधिकारी सुकन्या ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेर से कुल 34 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छह दल नायक हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है. कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वे पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने को रवाना हुए 34 कलाकारों का दल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के छात्रावास में मारपीट

प्रबंधक पत्रकारों पर भड़के, मामला छिपाने का कर रहे प्रयास -घटना रात के 12 बजे की लेकिन दिन के 12 बजे तक प्रबंधक नहीं पहुंचे थे छात्रावास -बच्चों एवं अभिभावकों में भय का माहौल-डर का माहौल देखते हुए कई अभिभावक अपने बच्चों के ले गए अपने घर बेलवा किशनगंज प्रखंड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय मोतीहारा में छात्रावास में रहने वाले छात्रों के बीच मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के बच्चों ने बताया कि रात करीब 12 बजे दसवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने नवीं कक्षा के छात्रों के साथ मारपीट की. इस घटना की समाचार सुनते ही अगल- बगल के अभिभावक सुबह ही विद्यालय पहुंच गए. घटना के कारण पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है, घटना की जानकारी देते हुए अभिभावक प्रदीप कुमार राम, शिव कुमार आदि ने बताया कि हम लोग सुबह से विद्यालय में हैं लेकिन दिन के 12 बज चुके हैं और अभी तक विद्यालय प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है. जिससे छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा और बढ़ गया, अभिभावकों का कहना है कि पूर्व में भी होस्टल में इसी तरह की मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं. एक पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि हमारे शिशु यहां पढ़ने-लिखने आए हैं, लेकिन होस्टल में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को मनमाने तरीके से परेशान करते है. अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों से आने वाले इन छात्रों के लिए यह आवासीय विद्यालय शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के कारण असुरक्षा बढ़ गयी है. कई अभिभावकों ने कहा कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे. क्या कहते है विद्यालय प्रबंधक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के प्रबंधक जितेंद्र कुमार घटना की सही जानकारी देने के बजाय पत्रकारों को ही जाने के लिए कहने लगे और तथ्य को छिपाने का प्रयास करते दिखे. जब उनसे छात्रावास देर से पहुंचने के बारे में सवाल पूछे जाने पर वे भड़क गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के छात्रावास में मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विशेष शिविर में केसीसी ऋण के लिए आये आवेदन

मधुपुर. अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण के आवेदन प्राप्त करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को केसीसी योजना से जोड़कर उन्हें समय पर कृषि ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना था. शिविर में कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को योजना की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया. इस दौरान किसानों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक आदि लेकर आवेदन स्वीकार किया गया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने बताया कि किसानों को अधिक से अधिक लोन मिले, लेकिन वैसे किसानों को लोन मिले जो अभी तक लोन नहीं है. जो डिफॉल्टर है, उन्हें दोबारा भरना नहीं है. जो डिफॉल्टर नहीं है प्रशासन प्रतिबद्ध है, ऋण देने के लिए शिविर में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विशेष शिविर में केसीसी ऋण के लिए आये आवेदन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top