Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सुपौल. 45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी राजपुरा ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान किया 4.2 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 224/18 के समीप नेपाल से हिंदुस्तान में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है. सूचना की पुष्टि उपरांत एसएसबी तथा बिहार पुलिस के कार्मिकों का संयुक्त नाका दल गठित किया गया. चिह्नित स्थान पर पहुंच कर नाका दल छिप कर बैठ गया. कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा कि असूचना से मेल खाता हुआ एक आदमी कुछ सामान के साथ उनकी तरफ़ आ रहा है. नाका पार्टी द्वारा स्फूर्ति के साथ व्यक्ति को सामान के साथ धर दबोचा. विधि अनुसार समान की तलाशी ली गयी. जिसके अंदर से 14 बोतल कुल 4.2 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. तत्पश्चात नाका दल द्वारा पकड़ी गयी शराब तथा व्यक्ति को थाना-कुनौली को सुपुर्द किया गया. इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह तथा अन्य जवान उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 14 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवा उत्सव युवाओं के प्रतिभा निखारने का माध्यम : डीएम

-राज्य स्तरीय युवा उत्सव 23 व 24 दिसंबर को आयोजित, मधुबनी कर रहे मेजबानी किशनगंज सोमवार को जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा. राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता के लिए विभिन्न विधाओं में चयनित जिले के प्रतिभागियों के दल को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया. यह राज्य स्तरीय युवा उत्सव 23 व 24 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी मधुबनी जिला कर रहा है. इस अवसर पर डीएम ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को निखारने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि जिला विविध संस्कृतियों, लोक परंपराओं और कलात्मक विधाओं के लिए जाना जाता है. ऐसे में यहां के प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे, ऐसी उन्हें पूर्ण आशा है. डीएम ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें. जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया गया है. राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किशनगंज जिले से लोक नृत्य, लोक गायन समूह प्रस्तुति, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन कला, नवाचार( विज्ञान प्रदर्शनी) विधाओं में चयनित प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. ये सभी प्रतिभागी पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं. चयन प्रक्रिया में विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की कला, प्रस्तुति, मौलिकता और मंचीय दक्षता का मूल्यांकन किया गया था. जिले की सांस्कृतिक विरासत सदियों पुरानी और बहुरंगी रही है. यहां की लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि समाज की जीवन शैली, आस्था और सामूहिक स्मृतियों का प्रतिबिंब भी हैं. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि, चयनित प्रतिभागी, उनके मार्गदर्शक शिक्षक, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है. इस दृष्टि से यह आयोजन युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. विभाग द्वारा प्रतिभागियों के आवास, भोजन, यात्रा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है. जिला पदाधिकारी ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना युवाओं का यह सफर संभव नहीं हो पाता. राज्य स्तरीय युवा उत्सव, मधुबनी में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी अपनी-अपनी सांस्कृतिक विधाओं में प्रदर्शन करेंगे. दो दिवसीय इस महोत्सव के दौरान कला, संगीत, नृत्य और नाट्य की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी. यह आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी भाईचारे और युवा सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवा उत्सव युवाओं के प्रतिभा निखारने का माध्यम : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

फारबिसगंज. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के तहत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. उक्त योजना के तहत अस्पताल के एएनसी कक्ष में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती स्त्रीओं का जहां एएनसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ने ब्लड प्रेशर, वजन, शरीर में रक्त की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. ड्यूटी पर तैनात स्त्री चिकित्सक सह अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा ने अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच कर उसे उचित चिकित्सीय परामर्श दिया. चिकित्सीय परामर्श के बाद गर्भवती स्त्रीओं को अस्पताल द्वारा आयरन, कैल्शियम आदि की दवा भी उपलब्ध करायी गयी. विशेष शिविर में चिकित्सकों ने 50 गर्भवती स्त्रीओं की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया व दवा वितरित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्भवती स्त्रीओं की हुई स्वास्थ्य जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GMCH में कैंटीन में घुसकर जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों और कर्मी को पीटा, आधा दर्जन जख्मी

Bettiah Crime News: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (GMCH) में सोमवार को जूनियर/इंटरन डॉक्टरों और जीविका दीदी की रसोई में काम करने वाली स्त्रीओं के बीच भोजन को लेकर हुआ विवाद देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में करीब आधा दर्जन जीविका दीदियां घायल हो गईं, जिनका इलाज जीएमसीएच में ही कराया गया.  क्या है पूरा मामला ?  दही और आमलेट के ऑर्डर को लेकर पहले कहासुनी हुई. इसके बाद कुछ इंटरन डॉक्टरों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए रसोई स्टाफ के साथ मारपीट की. झड़प के दौरान स्त्रीओं के गहने और मंगलसूत्र टूटने की भी बात सामने आई है. घटना से आक्रोशित जीविका दीदियों ने अस्पताल की रसोई सेवा बंद कर दी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई.  कार्रवाई को लेकर दर्ज हुई शिकायत  मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा हिंदुस्तानी ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी इंटरन डॉक्टरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post GMCH में कैंटीन में घुसकर जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों और कर्मी को पीटा, आधा दर्जन जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली करेंट से महिला झुलसी

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 07 में सोमवार को बिजली करेंट से प्रमोद मेहता की 35 वर्षीया पत्नी अनीता देवी झुलस गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनीता देवी स्नान करने के बाद नंगे हाथ से अपने घर के लगे बिजली बल्ब को बंद करने के लिए बिजली के स्विच को जैसे ही दबाया कि बिजली करेंट लगने से जमीन पर गिर गयी. परिजनों ने आनन-फानन में घायल स्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ मोहसिन राजा ने घायल स्त्री का इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि घायल स्त्री खतरे से बाहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिजली करेंट से स्त्री झुलसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौकरी हो तो ऐसी! सिर्फ 5 साल काम और 1.5 करोड़ का घर, सोशल मीडिया पर मचा है तहलका

Free House for Employees: आज के दौर में कंपनियां टैलेंट को बनाए रखने के लिए मोटी सैलरी, बोनस, ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) और वर्क-फ्रॉम-होम जैसे विकल्प देती हैं. लेकिन, क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लाखों रुपये का घर दे, वह भी केवल पांच साल नौकरी करने पर ही उसे कंपनी की ओर से यह तोहफा दिया जाए? आपको बता दें कि चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को जोड़कर रखने के लिए जो कदम उठाया है, उससे पूरी दुनिया में और खासकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है. यह कंपनी अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट गिफ्ट कर रही है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जमकर चर्चा हो रही है और लोग कह रहे हैं कि नौकरी हो तो ऐसी हो. कौन-सी है यह कंपनी और क्या है ऑफर अंग्रेजी की वेबसाइट मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखी रिटेंशन स्कीम शुरू की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को कुल 18 फ्लैट देगी. इन फ्लैट्स की कीमत हिंदुस्तानीय रुपये में करीब 1.3 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. तीन साल में पूरी होगी योजना रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पूरी योजना तीन साल में लागू की जाएगी. 2025 में 5 फ्लैट कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं और 2026 में 8 फ्लैट दिए जाएंगे. इसके बाद बाकी फ्लैट सौंपे जाएं. कंपनी के जनरल मैनेजर वांग जियायुआन के अनुसार, इस योजना का मकसद अनुभवी और कुशल कर्मचारियों को लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखना है. कंपनी का साइज और कारोबार झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में इस समय 450 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. साल 2024 में कंपनी का कुल प्रोडक्शन वैल्यू करीब 70 मिलियन डॉलर रहा है. कंपनी का कहना है कि उसके यहां काम करने वाले कई कर्मचारी दूसरे शहरों से आकर नौकरी करते हैं, जिनके लिए स्थायी घर सबसे बड़ी जरूरत होती है. फैक्ट्री के पास ही खरीदे गए फ्लैट कंपनी ने कर्मचारियों के लिए जो फ्लैट खरीदे हैं, वे सभी फैक्ट्री से 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं. फ्लैट का साइज 100 से 150 वर्ग मीटर (करीब 1,076 से 1,615 वर्ग फुट) है. जिस इलाके में कंपनी की ओर से कर्मचारियों को फ्लैट खरीदकर दिए गए हैं, घरों की कीमत 7,000 से 8,500 युआन यानी करीब 89,000 से 1 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है. इसका मतलब यह है कि ये फ्लैट लोकेशन और साइज के हिसाब से प्रीमियम हैं. पति-पत्नी को मिला खास तोहफा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्कीम के तहत एक खास मामला भी सामने आया है. कंपनी में काम करने वाले पति-पत्नी को मिलकर 144 वर्ग मीटर यानी करीब 1,550 वर्ग फुट का एक फ्लैट दिया गया है. यह फ्लैट कंपनी की तरफ से पूरी तरह तैयार करके सौंपा जाएगा, जिससे कर्मचारियों को अलग से किसी तरह की भागदौड़ न करनी पड़े. 5 साल की शर्त, फिर फ्लैट पूरी तरह आपका कंपनी के इस योजना के नियम भी साफ हैं. कर्मचारी को फ्लैट में तभी रहने की अनुमति मिलेगी, जब कंपनी उसका रेनोवेशन पूरा कर देगी. अगर कर्मचारी 5 साल तक कंपनी में काम करता है, तो फ्लैट पूरी तरह उसके नाम कर दिया जाएगा. कर्मचारी को सिर्फ रेनोवेशन का खर्च देना होगा. उसे फ्लैट की कीमत का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. यानी 5 साल की वफादारी के बदले करोड़ों का घर मिलेगा. किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सभी के लिए नहीं है. इसका फायदा उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनके पास खास तकनीकी या मैनेजमेंट स्किल्स हैं. इनकी जगह नए ग्रेजुएट तुरंत नहीं ले सकते. कंपनी का मानना है कि ऐसे कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य देना ही लंबी सफलता की कुंजी है. इसे भी पढ़ें: Aadhaar Rules Change: 31 दिसंबर की आधी रात के बाद बदल जाएगा आपका आधार, नियमों में होगा बड़ा बदलाव सोशल मीडिया पर क्यों मचा तहलका इस समाचार के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे “ड्रीम जॉब” कहने लगे हैं. कोई इसे कर्मचारियों के लिए मिसाल बता रहा है, तो कोई सवाल कर रहा है कि क्या बाकी कंपनियां भी ऐसा सोच पाएंगी. एक बात साफ है कि जब कंपनी कर्मचारी को सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि इंसान मानती है, तो वफादारी और परफॉर्मेंस अपने आप बढ़ जाती है. इसे भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में होना है रिटायर, तो मंथली कितना करना होगा निवेश? जानें एसआईपी फायर का पूरा कैलकुलेशन The post नौकरी हो तो ऐसी! सिर्फ 5 साल काम और 1.5 करोड़ का घर, सोशल मीडिया पर मचा है तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: अंदर के डर और संदेह को जड़ से खत्म कर देता है चाणक्य का ये सीक्रेट फॉर्मूला, सफल जीवन के लिए आप भी जान लें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान इन्हीं कई तरह की बातें कहीं थीं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. कहा जाता है अगर आपको एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश है तो आपको आचार्य चाणक्य की इन बातों को ख्याल जरूर रखना चाहिए क्योंकि इन बातों को नजरअंदाज करना आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं हमारे जीवन में डर और संदेह सबसे बड़ी रुकावट बन सकती है. उनके अनुसार हमारे अंदर का डर एयर संदेह हमें अपने लक्ष्यों तक पहुंचने नहीं देता है और साथ ही हमारे असफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण भी बनता है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने किसी भी इंसान से अंदर के डर और संदेह हो खत्म करने के भी कुछ तरीके बताये हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से. डर का सीधा सामना करें आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने अंदर के डर को छिपाना या फिर टालते रहना कभी भी समाधान नहीं है. चाणक्य के अनुसार डर से जितनी जल्दी और सीधे सामना किया जाए उतनी ही जल्दी उसपर काबू पाया जा सकता है. अगर आप किसी भी काम को लेकर डरे हुए हैं तो उस डर को दूर करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके अंदर का डर कमजोर होगा और साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: समाज की नजरों में बुद्धिमान व्यक्ति कौन है? चाणक्य ने बताया पहचान का आसान तरीका संदेह से खुद को रखें दूर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमारे अंदर का संदेह ही हमारे फैसले लेने की काबिलियत को कमजोर कर देता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी काम में सफलता पाने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपके अंदर किसी भी तरह का कोई संदेह न रहे. अगर आपके मन में किसी भी तरह का संदेह आये तो उसे कहीं पर लिख लें और उस समस्या का समाधान ढूंढें. आपकी यह आदत आपके विचारों को स्पष्ट करेगी और आपके अंदर के डर को भी कम करेगी. ज्ञान और जानकारी को अपनाएं आचार्य चाणक्य के अनुसार आपकी अज्ञानता ही आपके अंदर डर और संदेह को जन्म देती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हमेशा ही चीजों को लेकर ज्ञान और जानकारी इकठ्ठा करते रहें. अगर आप कोई भी काम करने जा रहे हैं तो पहले उससे जुड़ी हर जानकारी निकाल लें. जब आपको यह पता होता है कि आपको करना क्या है और कैसे करना है तो आपके अंदर का डर और संदेह अपने आप खत्म होता चला जाएगा. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: शांत दिखने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा खतरनाक? चाणक्य ने दिया सटीक जवाब सही साथियों का चुनाव करें चाणक्य नीति के अनुसार हमारे आस-पास जो लोग हैं वे ही हमारे मनोबल और भरोसे को बढ़ाने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमेशा ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जिनकी थिंकिंग पॉजिटिव है और जो आपके अंदर के हिम्मत को बढ़ाने का काम करें. आपको निगेटिव लोगों से इसलिए भी दूर रहना चाहिए क्योंकि वे आपके अंदर डर और संदेह को बढ़ावा देते हैं लगातार प्रैक्टिस और पेशेंस आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपके अंदर का डर और संदेह एक ही दिन में खत्म नहीं होता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता और कॉन्फिडेंस के लिए बिना रुके प्रैक्टिस और पेशेंस रखना जरूरी है. डर और संदेह से छुटकारा पाने के लिए हर दिन छोटे-छोटे स्टेप्स लें और अपने डर का सामना करें और अपने अंदर के संदेह को भी चुनौती दें. समय के साथ यह आपकी आदत बन जाएगी और आप मजबूत बनेंगे. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर मामले में दूसरों से आगे निकलते हैं ये 3 बातें जानने वाले, बेहतर और सफल बनने के लिए आप भी जानें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: अंदर के डर और संदेह को जड़ से खत्म कर देता है चाणक्य का ये सीक्रेट फॉर्मूला, सफल जीवन के लिए आप भी जान लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जलवायु परिवर्तन का साइलेंट अटैक! 2050 तक एशिया के 30 लाख बच्चे हो सकते हैं बौने, गर्भ में ही खतरा

Climate Change: जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी और नमी आने वाले वर्षों में बच्चों की सेहत के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है. एक नये अध्ययन में अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2050 तक दक्षिण एशिया में बौनेपन से पीड़ित बच्चों की संख्या 30 लाख से अधिक बढ़ सकती है. यह असर खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक गर्म और नमी वाले हालात के कारण देखने को मिल सकता है. गर्भावस्था के दौरान गर्म-नमी वाले हालात का असर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में यह समझने की कोशिश की कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक गर्म और आर्द्र वातावरण में रहने से बच्चों की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भवती स्त्रीएं वजन और हार्मोनल बदलावों के कारण गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं, जिसका सीधा असर भ्रूण के विकास पर पड़ सकता है. बच्चों के कद पर किया गया अध्ययन इस शोध में पांच साल से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य संकेतक ‘उम्र के हिसाब से कद’ (हाइट फॉर एज) का विश्लेषण किया गया. अनुपात यह बताता है कि शिशु का कद उसकी उम्र के अनुसार सामान्य है या नहीं. अध्ययन में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक गर्मी और नमी का संपर्क बच्चों में कद से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है. Also Read: छुट्टियों में फिटनेस न हो जाए गायब! कम समय में फिट रहने के ये आसान फॉर्मूले सिर्फ गर्मी नहीं, नमी भी बड़ा खतरा ‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, केवल गर्मी ही नहीं बल्कि गर्मी के साथ नमी का मेल बच्चों की सेहत के लिए कहीं अधिक नुकसानदायक है. प्रमुख शोधकर्ता केटी मैकमोहन के अनुसार, गर्भावस्था की शुरुआत में भ्रूण बेहद नाजुक होता है, जबकि अंतिम चरण में मां की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. ऐसे में गर्म और आर्द्र परिस्थितियां जोखिम को और बढ़ा देती हैं. तीसरी तिमाही में असर सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के भूगोल विभाग की प्रोफेसर कैथी बेलिस ने बताया कि गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में गर्मी और नमी का संयुक्त प्रभाव, सिर्फ गर्मी की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा नुकसानदायक पाया गया. इससे मां और शिशु दोनों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. तापमान बढ़ने से जन्म दर पर भी असर अध्ययन में यह भी सामने आया कि जब ‘वेट-बल्ब ग्लोब तापमान’ जो धूप और नमी के संयुक्त प्रभाव को मापने का मानक है, 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, तो छह से 12 महीने बाद जीवित जन्मों की संख्या में कमी देखी गई. हालांकि, जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया, तो अल्प अवधि में जन्म दर में अस्थायी बढ़ोतरी भी दर्ज की गई, जिसे समयपूर्व प्रसव से जोड़ा जा रहा है. दक्षिण एशिया सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र शोधकर्ताओं का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के जारी रहने से गर्म और नमी वाले हालात और बढ़ेंगे. दक्षिण एशिया, जो पहले से ही दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है, आने वाले समय में सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक हो सकता है. अध्ययन के अनुसार, सिर्फ तापमान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य जोखिमों का सही आकलन नहीं हो पाएगा. सिर्फ तापमान नहीं, मौसम की पूरी तस्वीर जरूरी शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अनुसंधानकर्ता, डॉक्टर और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी केवल तापमान को ही आधार बनाकर आकलन करेंगे, तो वे खराब मौसम के वास्तविक असर को कम आंक सकते हैं. अध्ययन में साफ तौर पर कहा गया है कि गर्मी और नमी का संयुक्त प्रभाव 2050 तक दक्षिण एशिया में लाखों बच्चों के बौनेपन का कारण बन सकता है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. Also Read: Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को तेजी करना है दूर, तो आज ही से डाइट में शामिल करें ये 10 सुपर फूड्स The post जलवायु परिवर्तन का साइलेंट अटैक! 2050 तक एशिया के 30 लाख शिशु हो सकते हैं बौने, गर्भ में ही खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूनियर इंजीनियर भर्ती का रिजल्ट जारी, iocl.com पर करें चेक

IOCL JE Result 2025 OUT: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. IOCL JE Result 2025 जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह राहत भरी समाचार है. IOCL की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 381 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. जूनियर इंजीनियर के पद तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका माने जाते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद 31 अक्टूबर 2025 को परीक्षा का आयोजन किया गया था. IOCL JE Result 2025 ऐसे चेक करें सबसे पहले उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं. होम पेज पर Careers या Latest Notifications सेक्शन पर क्लिक करें. अब IOCL JE Result 2025 OUT से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें. IOCL JE Result 2025 Direct Link Check Here IOCL जूनियर इंजीनियर की सैलरी जूनियर इंजीनियर पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी. IOCL JE पद के लिए सैलरी 30,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. प्रशासनी क्षेत्र की यह नौकरी न केवल आर्थिक रूप से सुरक्षित है बल्कि इसमें करियर ग्रोथ के भी अच्छे मौके होते हैं. यह भी पढ़ें: बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, टाइपिंग आती है तो तुरंत करें अप्लाई The post जूनियर इंजीनियर भर्ती का रिजल्ट जारी, iocl.com पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain And Snowfall Alert: अगले 12 घंटे में यहां होगी बारिश और बर्फबारी, IMD अलर्ट जारी

Rain And Snowfall Alert: कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश एवं बर्फबारी के कारण रात के समय तापमान में वृद्धि और दिन में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के भीतर और बर्फबारी और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है. वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बावजूद इस स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक रहा. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम रिसॉर्ट सहित अन्य मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान अधिकारी ने बताया कि रविवार को घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे था. विभाग ने कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, 28 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट The post Rain And Snowfall Alert: अगले 12 घंटे में यहां होगी बारिश और बर्फबारी, IMD अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top