Hot News

December 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएच-19 किनारे बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह

छोटी-बड़ी सड़क दुघर्टनाओं के बाद भी नहीं जा रहा विभाग का ध्यान मरहिया बाजार तिमुहानी सहित कई मोड़ों पर जाम से परेशानी वाहन स्टैंड नहीं होने से सड़क सुरक्षा पर बढ़ा खतरा दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बाजारों व बाजारों के निकट से गुजरने वाली एनएच-19 किनारे छोटे व बड़े सवारी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं. ऐसे में इन स्थानों पर अक्सर सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इतना ही नहीं, सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण आये दिन कभी अधिक समय तक तो कभी कुछ समय के लिए जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन दिनों एनएच-19 किनारे स्थित मरहिया बाजार तिमुहानी की स्थिति सबसे खराब है. इसके अलावा कमोबेश डहला बाजार मोड़ व चोगड़ा-चैनपुर मोड़ पर भी यही हाल बना हुआ है. यह इलाका यूपी-बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है. इस सड़क से न केवल अंतर जिला बसों का संचालन होता है, बल्कि चैनपुर, चांद, रामगढ़ व मोहनिया प्रखंड की ओर से भी प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. पूर्व में इन स्थानों पर छोटी व बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न तो संबंधित विभाग व न ही क्षेत्रीय शासन-प्रशासन का ध्यान बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों की ओर जा रहा है. बताया जाता है कि सवारी वाहन चालकों के पास भी कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि प्रशासन द्वारा वाहन स्टैंड अथवा बस पड़ाव की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गयी है. इसी कारण मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों को उतारना व चढ़ाना पड़ता है. खासकर मरहिया बाजार तिमुहानी पथ, डहला ककरैत घाट मोड़ पथ व चोगड़ा-चैनपुर मोड़ पथ पर दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है. स्कूल खुलने व छूटने के समय बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है. गौरतलब है कि पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रोक लगायी गयी थी, लेकिन एक बार फिर वाहन चालक बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं. मरहिया बाजार में एक तरफ यूपी के नौबतपुर की ओर से तो दूसरी तरफ मोहनिया व दुर्गावती बाजार की ओर से छोटे व बड़े वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहता है. यहां से चैनपुर के हरषुब्रह्म धाम, बिऊर का मजार, भगवानपुर स्थित माता मुंडेश्वरी धाम सहित खरिगावा हाटा जैसे स्थानों के लिए बस व ऑटो का संचालन होता है. इन जगहों पर नहीं है वाहन स्टैंड मरहिया बाजार में बस स्टैंड नहीं होने के कारण बसें व टेंपो जैसे सवारी वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े रहते हैं. शाम होते ही ठेला-खोमचा वाले भी सड़क किनारे दुकान सजा लेते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है. इससे राहगीरों के साथ बाइक व साइकिल सवारों को भी परेशानी होती है. कमोबेश यही स्थिति एनएच 19 किनारे स्थित चोगड़ा-चैनपुर मोड़ व डहला मोड़ पथ की है, जहां ऑटो, इ-रिक्शा सहित अन्य छोटे वाहन हाइवे पर ही घंटों खड़े रहते हैं. डहला मोड़ पर मछली मंडी लगने से स्थिति और गंभीर हो जाती है. इन कारणों से स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है. क्षेत्रवासियों ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर लगाम लगाने व वाहन स्टैंड की व्यवस्था किये जाने की मांग करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनएच-19 किनारे बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड ने पश्चिन बंगाल को एक गोल से हराया

रामरूप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया फुटबॉल मैच आखिरी दस मिनट में रोहित कुमार का निर्णायक गोल फोटो -4- विजेता टीम को कप प्रदान करते उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन व अन्य. प्रतिनिधी, काराकाट – प्रखंड मुख्यालय के पास नगर पंचायत गोड़ारी स्थित रामरूप स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन के सौजन्य से वर्ष 2025 के अंतिम चरण की विदाई और सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान के उद्देश्य से यह मैच आयोजित हुआ. मैच की शुरुआत में पूर्व एपीएस स्कूल बुढ़वल के बच्चों के साथ उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन, आमंत्रित अतिथि और दोनों टीमों के खिलाड़ी कतारबद्ध होकर स्पोर्ट्स मैदान में पहुंचे. मैदान में मौजूद दर्शकों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रगान गाया. इसके बाद मुख्य पार्षद ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. मैच का निर्धारित समय 90 मिनट का रहा, जिसमें 10 मिनट का मध्यांतर शामिल था. मध्यांतर से पहले दोनों टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किये, लेकिन दोनों ओर के गोल रक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी. मध्यांतर के बाद मुकाबला और भी रोमांचक हो गया. झारखंड की टीम की ओर से अंतिम दस मिनट में स्टॉपर खिलाड़ी रोहित कुमार ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी और जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद पश्चिम बंगाल की टीम ने बराबरी के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. झारखंड की टीम के गोल रक्षक के सशक्त प्रदर्शन और बेस्ट खिलाड़ी अमित बौरी की सतर्कता ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. वहीं पश्चिम बंगाल टीम के कप्तान बोलो खान के साथ विदेशी खिलाड़ी जोसेफ लियो, हीरो और शेख के स्पोर्ट्स ने दर्शकों को रोमांचित किया. झारखंड की ओर से ब्राइट, गोमो और जोसेफ सहित विदेशी व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने आकर्षक स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. विदेशी खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और मैच का भरपूर आनंद लिया. निर्णायक की भूमिका मिंटू साह ने निभायी, जबकि क्षेत्र रक्षक अखिलेश कुमार रहे. अमन सिंह व सहयोगी सुरेंद्र सिंह की जोरदार कमेंट्री को दर्शकों ने खूब सराहा. विजेता टीम के कप्तान मो इकबाल, उपकप्तान सोनू और अन्य खिलाड़ियों को मुख्य पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने विजेता कप प्रदान किया. मैच के सफल आयोजन में रवि कुमार, प्रभु पासवान, राज कुमार, विकास कुमार, संतोष पासवान, सुरेंद्र कुमार सहित मंचासीन राम प्रसन्न तिवारी उर्फ बबुआजी, सुनील प्रजापति, संजय प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रशांत प्रसाद, आलोक प्रसाद, विशाल सोनी (मैच कमेटी अध्यक्ष), विनोद चौधरी, शिक्षक अनिल पासवान सहित कई लोगों का योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड ने पश्चिन बंगाल को एक गोल से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिनों तक चला खेल महाकुंभ, युवाओं ने दिखाया जोश

निशान सिंह स्टेडियम में क्लस्टर स्तरीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्पोर्ट्सों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कुदरा. मेरा युवा हिंदुस्तान अभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन रविवार व सोमवार को निशान सिंह स्टेडियम में किया गया. इस प्रतियोगिता में कुदरा व मोहनिया प्रखंड के युवाओं व युवतियों ने उत्साह, अनुशासन व स्पोर्ट्स भावना के साथ सहभागिता की. कार्यक्रम में फुटबॉल टीम के सचिव शंकर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रेमी वक्ताओं ने कहा कि स्पोर्ट्स केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व व राष्ट्र भक्ति के संस्कारों का सशक्त साधन है.प्रतियोगिता में फुटबॉल पुरुष, कबड्डी स्त्री, दौड़ 100, 200 व 400 मीटर पुरुष व स्त्री तथा तैराकी पुरुष व स्त्री जैसे स्पोर्ट्स शामिल किये गये. 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रवि कुमार, द्वितीय रंजन कुमार व तृतीय छंगुर कुमार ने प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सत्यम कुमार प्रथम, मनु कुमार द्वितीय व निरंजन पासवान तृतीय स्थान पर रहे. 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रीना कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय व रागिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काजल तिवारी, द्वितीय संध्या कुमारी व तृतीय प्रीति कुमारी ने हासिल किया. विभिन्न स्पोर्ट्स टीमों के बीच बढ़ी प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक का सफर तय करते हुए लालापुर व फकराबाद की टीमें पहुंच चुकी हैं. पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार मुकाबलों के बाद कुदरा व बैजनाथपुर की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी, जिसे लेकर स्पोर्ट्सप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन के सफल संचालन में आयोजक क्लब सचिव वैभव सिंह के साथ स्वयंसेवक निरंजन कुमार, अरुण तिवारी व राकेश गोंड मोहनिया का उल्लेखनीय योगदान रहा. आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि स्पोर्ट्स प्रतियोगिता राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम साबित होगी. मेरा युवा हिंदुस्तान अभियान का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक ऊर्जा व संगठित शक्ति से जोड़ना है. यह स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता उसी विचार का जीवंत उदाहरण है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिनों तक चला स्पोर्ट्स महाकुंभ, युवाओं ने दिखाया जोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छापेमारी में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

हंटरगंज. बालू के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया.इस दौरान बालिका उच्च विद्यालय के पीछे नदी से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया. जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर लाया गया. साथ ही इसकी जानकारी जिला खनन विभाग को जानकारी दी गयी. अभियान में एएसआई अजय महतो के अलावा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे. बता दें कि प्रखंड के बालू माफिया सक्रिय हैं, जो लगातार नदी से बालू का उठाव कर रहे है और अधिक कीमत पर बेचकर मालामाल हो रहे है. वहीं प्रशासन को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. नियमित कार्रवाई नहीं होने से बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छापेमारी में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाहन को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक घायल

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप सोमवार की दोपहर चार चक्का वाहन को बचाने के क्रम में एक ट्रक जीटी रोड पर डिवाइडर से भिड़ गया. घटना में ट्रक चालक की अंगुली में गंभीर चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रक यूपी से बिहार की तरफ जा रहा था, जैसे ही ट्रक यूपी बिहार बॉर्डर पार कर खजुरा गांव के समीप पहुंचा, अचानक ट्रक के आगे एक चार चक्का वाहन आ गया, जिसमें चार चक्का वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक जीटी रोड पर बने डिवाइडर से भिड़ गया. घटना में चालक की अंगुली में गंभीर चोट आ गयी. इसकी सूचना पाकर 112 पुलिस व एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इसका इलाज किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाहन को बचाने में डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भभुआ रोड स्टेशन पर स्थायी स्वीपर की व्यवस्था नहीं, हो रही परेशानी

कब बदलेगी व्यवस्था?, रेल दुर्घटना होने के बाद घंटों ट्रैक पर पड़ा रहता शव # ट्रेन से दुर्घटना के बाद पर सासाराम व डेहरी से बुलाने पड़ते हैं स्वीपर मोहनिया शहर. गया–डीडीयू रेलखंड स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर स्थायी स्वीपर की व्यवस्था नहीं होने के कारण रेल दुर्घटना के बाद शव घंटों रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहता है. इससे जहां मृतक के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं जीआरपी पुलिस भी असहज स्थिति में फंस जाती है. जानकारी के अनुसार, कैमूर जिला क्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो जाती है तो शव उठाने के लिए स्वीपर सासाराम या डेहरी से बुलाना पड़ता है. यह कोई नयी बात नहीं है, बल्कि वर्षों से यही व्यवस्था चली आ रही है. कर्मनाशा स्टेशन से लेकर कुदरा तक के बीच यदि रेल दुर्घटना होती है, तो स्वीपर के अभाव में शव घंटों ट्रैक पर पड़ा रहता है. खासकर तब स्थिति और गंभीर हो जाती है जब मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती है. पहचान होने की स्थिति में परिजनों की मदद से किसी तरह शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है. एक ही समय में यदि दो अलग-अलग स्थानों पर रेल दुर्घटना हो जाये, तो समस्या और बढ़ जाती है. कर्मनाशा से लेकर सोननगर तक महज दो स्वीपर प्रतिनियुक्त हैं, ऐसे में एक से अधिक घटना होने पर तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो पाती है. इससे ट्रेनों के परिचालन में भी काफी विलंब होता है. गौरतलब है कि स्थानीय थाना क्षेत्र में सड़क व अन्य दुर्घटनाओं में मौत होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव उठाने की व्यवस्था कर ली जाती है, लेकिन जीआरपी थाना क्षेत्र में रेल दुर्घटना होने पर स्वीपर के इंतजार में शव घंटों ट्रैक पर ही पड़ा रहता है, जिससे परिचालन सहित अन्य परेशानियां बढ़ जाती हैं. बी ग्रेड स्टेशन, लेकिन सुविधाएं नदारद भभुआ रोड स्टेशन को भले ही बी ग्रेड का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यहां सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय है. स्टेशन पर न तो स्थायी स्वीपर की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव होता है. यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं भी सीमित हैं. बताया जाता है कि भभुआ रोड स्टेशन से प्रतिदिन लगभग तीन से चार लाख रुपये की आमदनी होती है, इसके बावजूद विभाग द्वारा यहां एक भी स्थायी स्वीपर की नियुक्ति नहीं की गयी है. इससे यात्रियों के साथ-साथ जीआरपी पुलिस को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. क्या कहते हैं जीआरपी प्रभारी इस संबंध में भभुआ रोड जीआरपी थाना प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होती है, तो यहां स्वीपर की कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसी स्थिति में सासाराम या डेहरी से स्वीपर बुलाना पड़ता है, इसी कारण शव हटाने में काफी देरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि यदि स्टेशन पर ही स्वीपर की प्रतिनियुक्ति कर दी जाये, तो काफी सहूलियत होगी व अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकेगा. अज्ञात शवों के मामले में सबसे अधिक परेशानी होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भभुआ रोड स्टेशन पर स्थायी स्वीपर की व्यवस्था नहीं, हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ‘बिहार से नक्सलवाद लगभग खत्म’, DGP विनय कुमार ने हत्या, डकैती और दंगों का दिखाया पूरा डेटा

Bihar News: बिहार में आपराधिक मामलों को लेकर अक्सर प्रशासन विपक्ष की तरफ से घिरती नजर आती है. इस बीच आज डीजीपी विनय कुमार ने बेहद खास आंकड़े जारी किये, जो कि विपक्ष के लिये करारा जवाब माना जा रहा है. दरअसल, डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर की गई कार्रवाईयों का व्यापक असर देखने को मिला है. पिछले साल की तुलना में साल 2025 में अपराध के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. डीजीपी ने जारी किये आंकड़े जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, हत्या के मामलों में 7.72 प्रतिशत, डकैती के मामलों में 24.87 प्रतिशत और दंगा की घटनाओं में 17.97 प्रतिशत की कमी आई है. राज्य प्रशासन की धर्मनिरपेक्ष और प्रभावी नीतियों के चलते बिहार में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं में भी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2024–25 के दौरान सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित कुल 437 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी गई. जनवरी से नवंबर तक इतने के खिलाफ आदेश पारित डीजीपी ने यह भी बताया कि CCA की धारा 3 के तहत जनवरी से नवंबर तक कुल 1949 व्यक्तियों के खिलाफ आदेश पारित किए गए. इसी समय में 3,35,116 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई. पुलिस की तरफ से 4528 हथियार और 28,414 कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, सांप्रदायिक हिंसा के 1308, पुलिस पर हमला के 524, भीड़ की तरफ से हिंसा के 58, हर्ष फायरिंग के 64 मामलों सहित कुल 6854 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. ‘बिहार से नक्सलवाद लगभग खत्म’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा यह भी कि बिहार में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है. जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. गंभीर मामलों में 24 से 36 घंटों के भीतर कार्रवाई और सुनवाई हमारा लक्ष्य है. Also Read: New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार The post Bihar News: ‘बिहार से नक्सलवाद लगभग खत्म’, DGP विनय कुमार ने हत्या, डकैती और दंगों का दिखाया पूरा डेटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार के खगड़िया में पकड़ा गया एशिया का सबसे जहरीला सांप, कई दिनों से दहशत में थे लोग

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव शिरोमणी टोला में एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले रसैल वायपर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया. बीते कई दिनों से इस खतरनाक सांप की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था. रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रसैल वायपर अक्सर रिहायशी इलाकों के आसपास दिखाई दे रहा था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. किसी अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए डायल 112 पर इसकी सूचना दी. चार फीट लंबा था रसैल वायपर सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब चार फीट लंबे अत्यंत विषैले रसैल वायपर को टीम ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. Bihar news: बिहार के खगड़िया में पकड़ा गया एशिया का सबसे जहरीला सांप, कई दिनों से दहशत में थे लोग 2 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम डायल 112 में तैनात सिपाही ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. उन्होंने बताया कि रसैल वायपर बेहद खतरनाक होता है, इसलिए रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित वाहन से जंगल क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की व्यवस्था की जा रही है. सांप के पकड़े जाने के बाद गांव में फैला डर खत्म हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. Also Read: Bihar School Closed: बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद, कोल्ड डे और कोहरे के चलते DM ने जारी किया आदेश The post Bihar News: बिहार के खगड़िया में पकड़ा गया एशिया का सबसे जहरीला सांप, कई दिनों से दहशत में थे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टारबक्स की टेक्नोलॉजी की कमान अब IITian के हाथ, जानें कौन हैं आनंद, जिन्हें कॉफी कंपनी ने बनाया CTO

Starbucks CTO Anand Varadarajan: अमेरिका की बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हिंदुस्तानीय मूल के पेशेवरों की बढ़ती मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है. यह साबित करती है कि तकनीक, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में हिंदुस्तान की प्रतिभा विश्वस्तर पर कितनी मजबूत है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अब स्टारबक्स जैसे वैश्विक ब्रांड्स में हिंदुस्तानीय मूल के अधिकारियों की अहम भूमिकाएं इस बात का प्रमाण हैं. हिंदुस्तानीय शिक्षा, कौशल और कार्य संस्कृति की गहरी छाप लिए आनंद वरदराजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी है. आनंद की स्टारबक्स के नए मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) के रूप में नियुक्ति की गई है.  मल्टीनेशनल कॉफीहाउस चेन स्टारबक्स ने हिंदुस्तानीय मूल के टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव आनंद वरदराजन को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 19 जनवरी से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन निकोल को रिपोर्ट करेंगे. इसके साथ ही वह स्टारबक्स की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम का भी हिस्सा बनेंगे. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब स्टारबक्स अपने स्टोर्स में बड़े पैमाने पर तकनीकी बदलावों के जरिए संचालन को अधिक कुशल, तेज और कर्मचारी-अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी का फोकस डिजिटल टूल्स, बैकएंड सिस्टम्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए इन-स्टोर अनुभव को बेहतर करने पर है. अनुभव और भरोसे की वजह बने वरदराजन आनंद वरदराजन के पास करीब दो दशकों का वैश्विक अनुभव है. उन्होंने लगभग 19 साल तक अमेजन में काम किया, जहां वे कंपनी के वर्ल्डवाइड ग्रॉसरी स्टोर्स बिजनेस के लिए टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन ऑपरेशंस का नेतृत्व कर चुके हैं. अमेजन में रहते हुए उन्होंने बड़े पैमाने पर सुरक्षित, भरोसेमंद और कस्टमर-केंद्रित टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए, जो आज भी कंपनी की रीढ़ माने जाते हैं. अमेजन से पहले उन्होंने ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया और कई स्टार्टअप्स का भी हिस्सा रहे, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्य परिवेशों में काम करने का व्यापक अनुभव मिला. शैक्षणिक पृष्ठभूमि: हिंदुस्तान से अमेरिका तक आनंद वरदराजन की शैक्षणिक यात्रा भी उतनी ही प्रभावशाली है. उन्होंने हिंदुस्तान के प्रतिष्ठित हिंदुस्तानीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की. उनका मल्टी सब्जेक्ट एजुकेशन ही उनकी तकनीकी समझ और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बनाता है. स्टारबक्स की रणनीति और भविष्य की दिशा स्टारबक्स को उम्मीद है कि वरदराजन के नेतृत्व में डिजिटल टूल्स और बैकएंड सिस्टम्स में निवेश और तेज होगा. इससे कामकाज की प्रक्रियाएं सरल होंगी, कर्मचारियों को बेहतर सहयोग मिलेगा और स्टोर्स में ग्राहकों का अनुभव और बेहतर किया जा सकेगा. वरदराजन की नियुक्ति से कंपनी की टेक्नोलॉजी पहलों को नई गति मिलेगी. उनसे उम्मीद है कि वह डिजिटल सिस्टम्स को और मजबूत करेंगे, वर्कफ्लो को सरल बनाएंगे, कर्मचारियों को बेहतर तकनीकी सपोर्ट देंगे और ग्राहकों के इन-स्टोर अनुभव को अगले स्तर पर ले जाएंगे. यह वही मॉडल है, जिसे वह अमेजन में सफलतापूर्वक लागू कर चुके हैं. ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट फिर से शुरू, सुनामी के चलते हुआ था तबाह  रूस में जीतने की क्षमता ही नहीं… मॉस्को बना कंधा डीप स्टेट पर निशाना, तुलसी गबार्ड का ये कैसा कमेंट अंधेरे में अमेरिका, सड़कों पर अचानक रुकी गाड़ियां, सैन फ्रांसिस्को में 1,30,000 घरों की कैसे हुई बत्ती गुल  The post स्टारबक्स की टेक्नोलॉजी की कमान अब IITian के हाथ, जानें कौन हैं आनंद, जिन्हें कॉफी कंपनी ने बनाया CTO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 Makhana Winter Snacks Ideas: सर्दियों कि भूख का करना है ईलाज, तो ट्राई करें मखाने से बने ये 5 स्वादिष्ट डिश 

5 Makhana Winter Snacks Ideas: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अधिक ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की आवश्यकता होती है. ऐसे समय में हेल्दी और हल्के स्नैक्स हमारी डाइट का अहम हिस्सा बन जाते हैं. मखाना एक ऐसा सुपरफूड है, जो कम कैलोरी होने के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यही वजह है कि सर्दियों में मखाने से बने स्नैक्स न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इस आर्टिकल में हम सर्दियों के लिए 5 आसान, टेस्टी और पौष्टिक मखाना स्नैक्स आइडियाज के बारे में जानेंगे, जिन्हें आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं. घी में भुना मसाला मखाना यह सबसे आसान और झटपट बनने वाला विंटर स्नैक है. घी में मखानों को कुरकुरा होने तक भून लें और फिर नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. ठंड के मौसम में घी की गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्म रखती है. पनीर मखाना चाट अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो यह ऑप्शन परफेक्ट है.  हल्के भुने मखानों में छोटे-छोटे पनीर के टुकड़े, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं. ऊपर से चाट मसाला डालें. यह स्नैक प्रोटीन से भरपूर होता है और सर्दियों में एनर्जी देता है. गुड़ वाले मखाने सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.  घी में मखाने भूनें और अलग से गुड़ की चाशनी बनाकर उसमें मखाने डाल दें. ठंडा होने पर ये हल्के मीठे और कुरकुरे बन जाते हैं. यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आने वाला विंटर स्नैक है. क्रीम और ड्राय फ्रूट मखाना यह स्नैक थोड़ा रिच और खास मौकों के लिए बढ़िया रहता है.  मखानों को घी में भूनकर दूध की क्रीम, काजू, बादाम और किशमिश के साथ हल्का सा पकाएं. इसमें इलायची पाउडर डालने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. सर्दियों की शाम के लिए यह एक परफेक्ट हेल्दी ट्रीट है. मखाना सब्ज़ी रोल अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहते हैं तो मखाना सब्ज़ी रोल ज़रूर बनाएं.  उबले और दरदरे मखानों में सर्दियों की सब्ज़ियां जैसे गाजर, मटर और बीन्स मिलाकर मसाले डालें. इस मिश्रण को रोटी या पराठे में रोल करें. यह बच्चों के टिफिन और शाम के स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प है. यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे यह भी पढ़ें: Corn Flour Methi Chilla: नाश्ते में झटपट बनाएं कॉर्न फ्लोर मेथी चीला, खाने में लगेगा बहुत टेस्टी  The post 5 Makhana Winter Snacks Ideas: सर्दियों कि भूख का करना है ईलाज, तो ट्राई करें मखाने से बने ये 5 स्वादिष्ट डिश  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top