Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Christmas Gift Ideas For Husband: पति के लिए इस क्रिसमस को बनाएं स्पेशल, गिफ्ट देने के लिए ट्राई करें ये आइडियाज

Christmas Gift Ideas For Husband: क्रिसमस बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. इस खास मौके पर हम घर पर कई तरह के प्रोग्राम रखते हैं और खाना बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने पति के लिए कुछ करने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल को देखकर उनके लिए बेस्ट गिफ्ट चुन सकती हैं. बैग रोजाना काम को आसान बनाने के लिए स्टाइलिश और मजबूत बैग सबसे सही ऑप्शन हो सकता है. इसमें लैपटॉप, डॉक्यूमेंट और अन्य जरूरी सामान आसानी से आ जाते हैं. इसे आप अपने पति को गिफ्ट करने के लिए चुन सकती हैं जिसे वो हर दिन इस बैग को अपने ऑफिस या ट्रैवल के लिए इस्तेमाल कर कर पाएंगे. पावर बैंक चाहे ऑफिस में हो या ट्रिप मोबाइल चार्ज होना बहुत जरूरी होता है. अगर आपको कही जाने के दौरान चार्ज करने का समय न मिले तो आप पावर बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अपने ऑफिस या बाहर के काम की वजह आपके पति पावर बैंक का इस्तेमाल कर पाएंगे. आप इसे क्रिसमस के मौके पर जरूर गिफ्ट करें. नाम वाली वॉच बॉक्स आप अपने पति को क्रिसमस के खास मौके पर नाम वाली वॉच बॉक्स गिफ्ट कर सकती हैं. इसके ऊपर उनके नाम या कोई प्यारा मैसेज लिखा होगा, तो यह गिफ्ट उनके लिए और भी खास बन जाएगा.  कस्टम मोबाइल केस आप पति का प्यारा सा फोटो, नाम या कोई मजेदार मैसेज प्रिंट फोन कवर में कस्टमाइज करवा कर क्रिसमस पर गिफ्ट कर सकती हैं. ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा और वो इसे अपने मोबाइल में हमेशा के लिए लगाकर रखेंगे. हैप्पी क्रिसमस कुकीज+ ब्राउनी बॉक्स घर के बने कुकीज और ब्राउनीज का खूबसूरत बॉक्स आप पति को गिफ्ट कर सकती हैं. ये उनके दिल को बहुत खुश कर देगा और वो इस क्रिसमस को हमेशा के लिए अपने दिल में याद रखेंगे.  यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे शिशु, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर फ्रेंड्स को दें ऐसा तोहफा जिसे देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, जानें खास गिफ्ट आइडियाज The post Christmas Gift Ideas For Husband: पति के लिए इस क्रिसमस को बनाएं स्पेशल, गिफ्ट देने के लिए ट्राई करें ये आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Animal 2: रणबीर कपूर की फिल्म में इस एक्ट्रेस की हुई फिर से एंट्री, कहा- दर्शकों ने पहले पार्ट को खूब पसंद किया

Animal 2: इंटेंस ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने जमकर कमाई की थी और दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना ने मुख्य किरदार निभाया था. फैंस अब दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सीक्वल का नाम ‘एनिमल पार्क’ है और इसपर लेकर एक्ट्रेस सलोनी बत्रा ने अपडेट दिया है. सलोनी फिल्म में रणबीर की बड़ी बहन के किरदार में दिखी थी. उन्होंने बताया कि वह ‘एनिमल पार्क’ का हिस्सा होंगी. क्या ‘एनिमल 2’ का हिस्सा हैं सलोनी बत्रा? सलोनी बत्रा इन दिनों वेब सीरीज ‘भय’ में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने जूम के साथ बातचीत में ‘एनिमल 2’ को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं ‘एनिमल 2’ में हूं. लोगों ने ‘एनिमल‘ को पसंद किया था और मेकर्स मनोरंजन और एक्शन के लिए इस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं. यह बॉक्स ऑफिस और हमारे लिए भी अच्छा है.” ‘एनिमल पार्क’ को लेकर क्या कहा था रणबीर कपूर ने? कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने फैंस को ‘एनिमल पार्क’ के बारे में अपडेट दिया था. रणबीर ने कहा था, “एनिमल पार्क 2027 में शुरू होना चाहिए. संदीप इस आइडिया, म्यूजिक और किरदारों के बारे में मुझसे बात कर रहे हैं और यह बहुत जबरदस्त है. मैं सेट पर जाने का इंतजा नहीं कर सकता.” इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण में बिजी है. इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी. फिल्म का हिस्सा साउथ स्टार यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह हैं. इसके अलावा एक्टर लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- Salman Khan Latest Photo: बहुत ज्यादा बाहर निकल आई हैं सलमान खान के पैर की नसें, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुल गई पोल The post Animal 2: रणबीर कपूर की फिल्म में इस एक्ट्रेस की हुई फिर से एंट्री, कहा- दर्शकों ने पहले पार्ट को खूब पसंद किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gen-Z Yearly Horoscope 2026: फैसलों, फ्रीडम और फ्यूचर को लेकर खुद से सवाल पूछेगी युवा पीढ़ी, पढ़ें जेन जी वार्षिक राशिफल 2026

Gen-Z Yearly Horoscope 2026: ही साल 2026 दस्तक देगा, वैसे ही जेन जी (Gen-Z) यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी के सामने कई अहम सवाल खड़े होंगे. करियर में स्थिरता जरूरी है या आज़ादी, रिश्तों में कमिटमेंट चाहिए या स्पेस, पैसे बचाएं या एक्सपीरियंस पर खर्च करें—जेन जी (Gen-Z) हर फैसले को लेकर पहले से ज्यादा सजग होगी. जेन जी राशिफल (Gen-Z Horoscope 2026) संकेत देता है कि यह साल आत्म-खोज, जोखिम उठाने और अपनी अलग पहचान बनाने का रहेगा. करियर में बदलाव भी, मौके भी साल में जेन जी (Gen-Z) युवाओं के करियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह साल सिर्फ जॉब पाने का नहीं, बल्कि खुद की काबिलियत को पहचानने और उसे सही दिशा देने का होगा. कई युवा परंपरागत 9-to-5 नौकरी से हटकर स्टार्टअप, फ्रीलांसिंग, रिमोट वर्क और क्रिएटर इकोनॉमी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए 2026 खास अवसर लेकर आएगा. हालांकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में सही प्लानिंग, मेंटर की सलाह और लगातार सीखने की आदत ही करियर को मजबूती देगी. पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट बनेगा आधार जो जेन जी (Gen-Z) अभी स्टूडेंट हैं, उनके लिए 2026 पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट का साल रहेगा. सिर्फ डिग्री पर निर्भर रहने के बजाय नई टेक्नोलॉजी, विदेशी भाषाएं, कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल स्किल्स सीखना आगे का रास्ता आसान बनाएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को धैर्य रखना होगा. मेहनत का फल तुरंत न मिले, लेकिन यह सफलता स्थायी होगी. 2026 यह सिखाएगा कि स्मार्ट वर्क और कंसिस्टेंसी ही असली गेम-चेंजर है. लव लाइफ में आएगी क्लैरिटी जेन जी (Gen-Z) रिश्तों को लेकर हमेशा साफ सोच रखती है और 2026 इस मामले में और ज्यादा स्पष्टता लेकर आएगा. जो युवा लंबे समय से कन्फ्यूजन या सिचुएशनशिप में हैं, उन्हें रिश्ते को नाम देने या उससे बाहर निकलने का फैसला लेना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें:  परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का साल, जानें मकर राशि का वार्षिक राशिफल सिंगल युवाओं की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, वहीं रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए यह साल परीक्षा भी ले सकता है. ईगो, मिसकम्युनिकेशन और एक्सपेक्टेशन का दबाव रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. खुलकर बातचीत और ईमानदारी ही 2026 में प्यार को मजबूत बनाएगी. पैसे को लेकर बदलेगा सोचने का तरीका 2026 में जेन जी (Gen-Z) के लिए इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं, खासकर ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए. साइड इनकम, फ्रीलांस प्रोजेक्ट, कंटेंट क्रिएशन और पार्ट-टाइम जॉब से कमाई बढ़ सकती है. हालांकि खर्च भी उतनी ही तेजी से बढ़ेगा. ट्रैवल, गैजेट्स और लाइफस्टाइल पर पैसा खर्च करने की प्रवृत्ति रहेगी. ऐसे में सेविंग और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना जरूरी होगा. शेयर मार्केट या क्रिप्टो में निवेश से पहले सही जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. मेंटल हेल्थ बनेगी सबसे बड़ी प्राथमिकता जेन जी (Gen-Z) पहले से ही मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूक है और 2026 में यह सोच और मजबूत होगी. काम का दबाव, सोशल मीडिया पर तुलना और फ्यूचर की चिंता कई युवाओं को परेशान कर सकती है. ऐसे में खुद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी होगा. योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज, ट्रैवल और डिजिटल डिटॉक्स से मानसिक संतुलन बना रहेगा. 2026 यह सिखाएगा कि खुद को प्राथमिकता देना स्वार्थ नहीं, बल्कि जरूरत है. जेन जी (Gen-Z) के लिए 2026 का खास मैसेज यह साल जेन जी (Gen-Z) को सिखाएगा कि हर किसी की जर्नी अलग होती है. दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद की ग्रोथ पर फोकस करना ज्यादा जरूरी होगा. असफलता से डरने के बजाय उससे सीखना ही आगे बढ़ने की कुंजी बनेगा. जेन जी राशिफल (Gen-Z Horoscope 2026) बताता है कि बदलाव, अवसर और आत्म-विश्वास ही इस साल की पहचान होंगे. जो युवा खुद की आवाज सुनेगा और अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेगा, 2026 उसी का साल साबित होगा. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है . ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Gen-Z Yearly Horoscope 2026: फैसलों, फ्रीडम और फ्यूचर को लेकर खुद से सवाल पूछेगी युवा पीढ़ी, पढ़ें जेन जी वार्षिक राशिफल 2026 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Migration : झारखंड में खेती के सहारे रुकेगा पलायन

Jharkhand Migration : लोहरदगा समाहरणालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित ”पंचायत कर गोईठ” के 19वें संस्करण में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिले के सभी मुखियाओं के साथ सीधा संवाद किया. उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये. रबी फसल से सुधरेगी आर्थिक स्थिति उपायुक्त ने मुखियाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में किसानों को आलू, चना, सरसों, मटर और गेहूं जैसी रबी फसलों के लिए प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा कि सालों भर कृषि कार्य में व्यस्त रहने से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि जिले से होने वाले पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी. 31 दिसंबर तक करायें फसल बीमा उपायुक्त ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है. प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर सूचना दे सकते हैं. 24.50 रुपये प्रति किलो ही बेचें धान डीसी ने किसानों को सचेत किया कि वे बिचौलियों के झांसे में आकर कम दाम पर धान न बेचें. प्रशासन द्वारा निर्धारित 24.50 रुपये प्रति किलो की दर पर ही प्रशासनी क्रय केंद्रों में धान की बिक्री करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि धान का भुगतान शुरू हो चुका है और किसी भी अनियमितता पर जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा. शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुखियाओं को अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, 10वीं और 12वीं की आगामी परीक्षाओं के लिए बच्चों को बेहतर वातावरण देने की बात कही गयी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में गर्भवती स्त्रीओं के संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) और आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया. कुरीतियों के खिलाफ अभियान उपायुक्त ने जिले को बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने मुखियाओं को वैवाहिक कार्यक्रमों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान बड़कीचांपी, अरु, सिरम भीठा एवं पंडरा पंचायत के मुखियाओं की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान का आश्वासन भी दिया गया. इस बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. The post Jharkhand Migration : झारखंड में खेती के सहारे रुकेगा पलायन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes on Love: प्रेम को समझने और सही तरह से निभाने के लिए पढें जया किशोरी के विचार

Jaya Kishori Quotes on Love: प्रेम केवल आकर्षण या भावनाओं का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पवित्र अवस्था है. प्रसिद्ध कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी अपने विचारों के माध्यम से प्रेम को आध्यात्मिक, निस्वार्थ और आत्मिक बताती हैं. जया किशोरी जी के अनुसार सच्चा प्रेम वही है, जो इंसान को बेहतर बनाए, अहंकार नहीं बल्कि करुणा सिखाए और स्वार्थ नहीं बल्कि सेवा की भावना जगाए. आज के रिश्तों की उलझनों में जया किशोरी के ये प्रेम पर आधारित विचार सही दिशा दिखाते हैं. आइए पढ़ते हैं प्रेम पर आधारित 15 प्रेरणादायक जया किशोरी कोट्स, जो रिश्तों को समझने का नजरिया बदल सकते हैं. 15 Motivational Jaya Kishori Quotes on Love: जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार प्रेम पर 15 motivational jaya kishori quotes on love अगर आप किसी के सामने अपना सच्चा स्वरूप दिखा सकते हैं, तो उस व्यक्ति को कभी मत खोइए. प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि करुणा और दयालुता से भरी एक अवस्था है. प्रेम की सच्ची उपलब्धि पाने में नहीं, देने में है. सच्चा प्रेम वही है, जो आपको स्वीकार करे, बदलने की कोशिश ना करें. निस्वार्थ, निर्भय और पवित्र प्रेम ईश्वर से जुड़ा होता है. प्रेम सिर्फ रोमांस नहीं जिसमें, दोस्ती, विश्वास और सम्मान भी है. बीते रिश्तों की सीख याद रखें, केवल मीठी यादों में मत उलझिए उनसे सीखियें. कड़वाहट और दोषारोपण से भरे दिल में कभी प्रेम नहीं ठहरता. बाहरी सुंदरता नहीं, स्वभाव और विचार ही सच्चे प्रेम की नींव होते हैं. प्रेम में कोई स्वार्थ नहीं होना चाहिए, क्योंकि प्रेम निस्वार्थ होता है. बिना ज्ञान का प्रेम और बिना प्रेम का ज्ञान – दोनों अधूरे हैं. हर कोई आपके ध्यान का हकदार नहीं, अपने प्रेम और लक्ष्य पर फोकस रखें. हर रिश्ते की नींव सच्चाई पर टिकी होती है. जो लोग आपको नीचे गिराते हैं, उन्हें छोड़ देना भी प्रेम है. सबसे अच्छे लोगों को पाने से ज्यादा जरूरी है, खुद एक अच्छा इंसान बनना. जया किशोरी के ये विचार सिखाते हैं कि प्रेम दिखावे में नहीं, बल्कि व्यवहार, सोच और आत्मिक शुद्धता में होता है. सच्चा प्रेम वही है, जो हमें भीतर से मजबूत बनाए. Also Read: Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी के 10 अनमोल प्रेरणादायी विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी Also Read: Gautam Buddha Quotes in Hindi: गौतम बुद्ध के 30 विचार जो दुख, क्रोध और चिंता से दिलाएंगे मुक्ति The post Jaya Kishori Quotes on Love: प्रेम को समझने और सही तरह से निभाने के लिए पढें जया किशोरी के विचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aloo Palak Kachori Recipe: सर्दियों में कुछ खास और टेस्टी नाश्ता चाहिए? ट्राई करें आलू पालक की करारी कचौरी 

Aloo Palak Kachori Recipe: आलू पालक कचौरी एक पारंपरिक देसी स्नैक है, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल पेश करता है. इसमें आलू की मसालेदार स्टफिंग के साथ पालक की पौष्टिक खूबियां मिलती हैं, जो इसे आम कचौरी से थोड़ा अलग और खास बनाती हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम ये कचौरियां नाश्ते, चाय के समय या खास मौकों पर परोसने के लिए एकदम परफेक्ट रहती हैं. अगर आप घर पर कुछ नया, स्वादिष्ट और सबको पसंद आने वाला बनाना चाहते हैं, तो आलू पालक कचौरी जरूर ट्राई करें.  कचौरी बनाने के लिए जरूरी चीजें  कचौरी का आटा मैदा – 2 कप नमक – स्वादानुसार अजवाइन – ½ टीस्पून घी / तेल – 2 टेबलस्पून पानी – गूंधने के लिए स्टफिंग के लिए उबले आलू – 3–4 (मैश किए हुए) पालक – 1 कप (बारीक कटी और हल्की उबली हुई) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी) अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ) जीरा – ½ टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून गरम मसाला – ½ टीस्पून अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए कचौरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री आटा तैयार करें एक बाउल में मैदा, नमक, अजवाइन और घी डालें. थोड़ा–थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें. आटे को ढककर 15–20 मिनट रख दें. स्टफिंग बनाएं कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, जीरा डालें. अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब पालक डालकर 2–3 मिनट पकाएं. इसमें मैश किए आलू, सभी मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. स्टफिंग ठंडी होने दें. कचौरी बनाएं आटे की लोइयां बनाएं. लोई को बेलकर बीच में स्टफिंग रखें. किनारे बंद करके हल्का दबाएं. तलें कढ़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें. कचौरियां धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी यह भी पढ़ें: Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: मेहमानों के लिए विंटर स्पेशल इंस्टेंट कचौरी रेसिपी The post Aloo Palak Kachori Recipe: सर्दियों में कुछ खास और टेस्टी नाश्ता चाहिए? ट्राई करें आलू पालक की करारी कचौरी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए साल में खुलेगा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, यूपी के 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Delhi Dehradun Expressway opening Date: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशसमाचारी है. दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तारीख अब नजदीक आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 2026 में कर सकते हैं. हालांकि, इसके कुछ हिस्सों पर यातायात पहले ही शुरू हो चुका है और 14 जनवरी के बाद इसे कभी भी पूरी तरह खोला जा सकता है. कम हो जाएगी देहरादून और दिल्ली की दूरी एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी महज 2.5 घंटे में तय की जा सकेगी. उद्घाटन से पहले NHAI दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहा है. कोहरे से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं, मोड़ों पर नए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं और स्ट्रीट लाइट्स को भी बदला जा रहा है. इसके अलावा स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों से जुड़ी गाइडलाइन वाले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं. अक्षरधाम से देहरादून तक बनेगा फास्ट कॉरिडोर हिंदुस्तानमाला परियोजना के तहत बने इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 से होगी. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (लोनी), बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक जाएगा.दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 210 किलोमीटर है और इसे चार सेक्शन में विकसित किया गया है. स्पीड लिमिट और नियम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं, घुमावदार और जोखिम वाले इलाकों में स्पीड लिमिट 85 किमी प्रति घंटा रहेगी. दिल्ली से बागपत तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा 31 किलोमीटर का हिस्सा 1 दिसंबर 2025 को खोला जा चुका है, जहां ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है. दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेसवे की कुल लागत करीब 13 हजार करोड़ रुपये है. दिल्ली से देहरादून का सफर आधे समय में पूरा होगा. नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी. उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों को एक नया और तेज रूट मिलेगा. The post नए साल में खुलेगा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, यूपी के 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aravalli Hills: अरावली पहाड़ियों का क्या है मामला? कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर

Aravalli Hills: अरावली पहाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा के बाद उत्तर हिंदुस्तान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. अरावली दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, जो राजस्थान, हरियाणा के अलावा गुजरात और दिल्ली तक फैली हुई है. केंद्र प्रशासन की सिफारिशों के बाद अदालत ने नई परिभाषा को स्वीकार किया है. इसके अनुसार, आसपास की जमीन से कम से कम 100 मीटर ऊंची किसी भी भूमि को अरावली पहाड़ी माना जाएगा. यदि 500 मीटर के दायरे में दो या अधिक ऐसी पहाड़ियां हों और उनके बीच की जमीन हो, तो उसे अरावली पर्वत श्रृंखला माना जाएगा. यह भी पढ़ें : उजड़ती अरावली और जलवायु परिवर्तन की मार एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा : कांग्रेस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि अरावली की परिभाषा को लेकर केंद्र प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस 26 दिसंबर को जयपुर में व्यापक प्रदर्शन करेगी. वह केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत गठित एक समिति की अरावली पर्वतमाला की परिभाषा संबंधी हालिया सिफारिशों का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को स्वीकार कर लिया था. पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन जो करने का इरादा रखती है, उसे रोकने के लिए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. #WATCH | Bengaluru: On the Aravalli Hills row, Congress leader Sachin Pilot says, “… We will have to urge the Supreme Court to reconsider its decision, because the four governments in Gujarat, Rajasthan, Haryana, and Delhi are all BJP governments. The central government is also… pic.twitter.com/MULgmflpwP — ANI (@ANI) December 23, 2025 एक तरह से मौत का फरमान : पायलट आगे पायलट ने कहा कि मेरे विचार से, इसका एकमात्र मकसद खनन क्षेत्र में पैसा कमाने वाले कुछ लोगों को खुश करना हो सकता है. इसमें जो भी शामिल हो, इस बात की न्यायिक जांच होनी चाहिए कि इसकी शुरुआत किसने की, कौन कर रहा है और इसके पीछे कौन है. पायलट ने कहा कि वह 26 दिसंबर को जयपुर में होने वाले मार्च में भाग लेंगे ताकि बीजेपी शासित प्रशासनों द्वारा अरावली पर्वतमाला को लुप्त होने देने के इरादे के खिलाफ आवाज उठाई जा सके. उन्होंने कहा कि मेरी राय में, अगले कुछ वर्षों में अरावली पर्वतमाला का यही हाल होने वाला है, यह एक तरह से मौत का फरमान है. The post Aravalli Hills: अरावली पहाड़ियों का क्या है मामला? कांग्रेस मोदी प्रशासन पर हमलावर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूनुस को अपनों से मिला अल्टीमेटम, कातिलों को जल्द ढूंढो, वरना सरकार गिरा देंगे  

Bangladesh Inqilab Moncho threatens Interim Government: बांग्लादेश में इंकलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद भयानक हिंसा हुई. इसका सबसे बड़ा निशाना बांग्लादेशी मीडिया बना. दो बड़े समाचार संस्थानों की बिल्डिंग को प्रदर्शनकारियों ने आग लगाकर खाक कर दिया. हालांकि अब तक हादी के हत्यारों का पता नहीं लग पाया है. बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के दौरान उभरे प्रमुख मंचों में से एक इंकलाब मंचो (Inqilab Moncho) ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि उसके संयोजक उस्मान हादी की हत्या में न्याय नहीं मिला, तो वह देश की मौजूदा अंतरिम प्रशासन को हटाने के लिए एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करेगा.   डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चेतावनी संगठन के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने सोमवार को शहीद हादी चत्तर पर आयोजित एक आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. इंकलाब मंचो ने शनिवार को हादी की अंतिम नमाज के बाद 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया था, लेकिन आरोप लगाया कि तय समय सीमा खत्म हो जाने के बावजूद बांग्लादेश के गृह सलाहकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जाबेर ने यह भी दावा किया कि गृह सलाहकार या उनके विशेष सहायक का मंत्रालय की ब्रीफिंग में मौजूद न होना इस गंभीर घटना को लेकर प्रशासन की गैर-गंभीरता को दर्शाता है. ‘स्पीडी ट्रायल ट्रिब्यूनल’ गठित करने की मांग अब्दुल्ला अल जाबेर ने आरोप लगाया कि गृह और कानून सलाहकार तथा अन्य संबंधित लोग अपनी जिम्मेदारियों की अनदेखी कर रहे हैं और जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं. अंतरिम प्रशासन के सामने कई मांगें रखते हुए इंकलाब मंचो के नेता ने हत्या के मामले की सुनवाई के लिए तुरंत एक ‘स्पीडी ट्रायल ट्रिब्यूनल’ गठित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एफबीआई या स्कॉटलैंड यार्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेने का सुझाव भी दिया. एजेंसियां अपराधियों की पहचान करने में नाकाम देश की खुफिया एजेंसियों की आलोचना करते हुए जाबेर ने उनकी प्रभावशीलता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चलने वाली एजेंसियां अपराधियों की पहचान करने में नाकाम रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने सिविल और सैन्य खुफिया तंत्र के भीतर मौजूद, उनके शब्दों में, “अवामी सहयोगियों” की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. अंतरिम प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए जाबेर ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अन्यथा हालात बेकाबू हो सकते हैं.  इंकलाब मंचो विरोध जुलूस निकालेगा जाबेर ने घोषणा की कि इंकलाब मंचो एक विरोध जुलूस निकालेगा, जिसके दौरान संगठन अपने अगले कदमों की घोषणा करेगा. इसमें यह भी तय किया जाएगा कि वह अंतरिम प्रशासन को समर्थन जारी रखेगा या उसे गिराने के लिए आंदोलन शुरू करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि उस्मान हादी के हत्यारों और उन्हें संरक्षण देने वालों को न्याय के कटघरे में लाने तक इंकलाब मंचो सड़कों पर बना रहेगा. उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या उस्मान हादी पिछले साल के ‘जुलाई विद्रोह’ के प्रमुख चेहरों में से एक थे. इस संगठन के विरोध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशासन का पतन हुआ. उस्मान हादी आने वाली 12 फरवरी को बांग्लादेश चुनाव में ढाका-8 से चुनाव प्रचार की तैयारी कर रहे थे. इसके लिए वे बिजयनगर इलाके में प्रचार के लिए निकले थे. इसी दौरान शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को रिक्शा से यात्रा करते समय बेहद करीब से गोली मारी गई थी. 15 दिसंबर को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन 18 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया. हादी की मौत के बाद अंतरिम प्रशासन की घोषणाएं उनकी मौत के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जहां इंकलाब मंचो के समर्थकों ने अपने मारे गए नेता के लिए न्याय की मांग की. इसके बाद बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार, 20 दिसंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की. उन्होंने प्रशासन की ओर से हादी के परिवार का खर्च उठाने का ऐलान किया. साथ ही प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि हादी के कातिल जल्द पकड़े जाएंगे. पहले प्रदर्शनकारियों ने हादी की मौत का आरोप हिंदुस्तान पर लगाया था, क्योंकि हादी हिंदुस्तान विरोध के लिए भी काफी प्रसिद्धि पा रहे थे. हालांकि बाद में बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि उसके कातिलों का हिंदुस्तान से कोई संबंध नहीं है. वे उनकी तलाश कर रहे हैं.   ये भी पढ़ें:- कौन है हिंदुस्तान-विरोधी बांग्लादेशी नेता हादी की हत्या का मास्टरमाइंड फैसल करीम मसूद, जिसके बाद पूरे देश में भड़की आग बांग्लादेश में एक और NCP नेता को मारी गई गोली, हादी की मौत वाली हिंसा थमते ही हुआ हमला मूर्ख चरमपंथियों की सनक पर कुर्बान… नॉर्थ ईस्ट पर हिंदुस्तान की चिंता जायज, दीपू की मौत का जिम्मेदार यूनुस, खूब बरसीं शेख हसीन The post यूनुस को अपनों से मिला अल्टीमेटम, कातिलों को जल्द ढूंढो, वरना प्रशासन गिरा देंगे   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

Aloo Matar Kachori: ठंड के दिनों में मटर से बनी डिश खाकर मजा आ जाता है. ऐसे में आप विंटर स्पेशल आलू-मटर कचौरी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी होती हैं. घर आए मेहमान हो या नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन आप इस कचौरी को बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से आलू मटर कचौरी बनाने की रेसिपी.  आलू मटर कचौरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? कचौरी के लिए आटा मैदा – 2 कप नमक – स्वादानुसार अजवाइन – आधा छोटी चम्मच घी या तेल – 3 बड़े चम्मच पानी – आवश्यकतानुसार भरावन (स्टफिंग) के लिए उबले आलू – 3 (मैश किए हुए) हरी मटर – आधा कप (उबली) हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) जीरा – 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच गरम मसाला – आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर  – आधा छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा) तेल – जरूरत अनुसार  आलू मटर कचौरी बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक,अजवाइन और घी डालें. इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.  अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालें. जीरा चटकने पर आप अदरक और हरी मिर्च डालें. अब हरी मटर डालकर 2 मिनट भूनें. इसके बाद आप मैश किए हुए आलू डालकर सभी चीज को अच्छे से मिलाएं.  अब आप इसमें सूखे मसाले और नमक डालें. लास्ट में आप हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां  बना लें.  एक लोई बेलकर बीच में आलू-मटर का भरावन रखें. फिर किनारे समेटकर बंद करें और हल्का दबाएं. कचौरी को ज्यादा पतला न बेलें.  इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर आप बेली हुई कचौरी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.  सारी कचौरी को आप इसी तरह तलकर निकाल लें. इसके बाद आप तैयार हुई कचौरी को गरमा-गरम आलू की सब्जी के साथ सर्व करके खाएं और स्वाद का आनंद लें.  यह भी पढ़ें: Oats Appe Recipe For Breakfast: सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता का उठाएं मजा, तैयार करें ये टेस्टी ओट्स अप्पे की मजेदार रेसिपी  यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला  The post Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top