Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Salman Khan Latest Photo: बहुत ज्यादा बाहर निकल आई हैं सलमान खान के पैर की नसें, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुल गई पोल

Salman Khan Latest Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म फैंस के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी, लेकिन साल 2026 सलमान के लिए बहुत खास होने वाला है. उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस की नजरें हैं. मूवी से उनका पहला लुक रिवील हो चुका है. इस बीच एक्टर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन भी लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सलमान खान की लेटेस्ट तसवीर सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर 2025 को हैं और वह 60 साल के होने वाला हैं. अपने बर्थडे से पहले एक्टर ने अपनी फोटोज शेयर कर लिखा, काश मैं 60 साल की उम्र में ऐसी दिख पाता! आज से 6 दिन बाद. फोटोज में एक्टर ब्लैक वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए दिख रहे हैं. वह अपने जिम में है. उनका क्लीन-शेव लुक फैंस को दीवाना बना देगा. हालांकि फैंस की नजर उनके पैर की नसों पर पड़ी, जो बहुत ज्यादा बाहर निकल आई है. फिलहाल उनके पोस्ट पर कई कमेंट्स आ रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) यूजर्स ने किया ये कमेंट सलमान खान की फोटो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, बूम फिटनेस आइकन. एक यूजर ने लिखा, फिट मैन. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे भाई. एक यूजर ने लिखा, भाई आपकी नसें पैर की इतनी क्यों निकल आई है. एक यूजर ने लिखा, भाई का लेवल है. इस दिन रिलीज होगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें– Bigg Boss 19: नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रोए सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफक कर लगे रोने, कहा- सनी और बॉबी को कैसा फील हो रहा होगा The post Salman Khan Latest Photo: बहुत ज्यादा बाहर निकल आई हैं सलमान खान के पैर की नसें, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुल गई पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: मेहमानों के लिए विंटर स्पेशल इंस्टेंट कचौरी रेसिपी

Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: सर्दियों की ठंडी सुबह हो या शाम को अचानक दस्तक देते मेहमान – ऐसे वक्त में हर घर में यही सवाल गूंजता है कि झटपट क्या बनाया जाए जो स्वाद में भी लाजवाब हो और देखने में भी खास लगे. ऐसे ही मौकों के लिए आलू मेथी कचौरी एक परफेक्ट विंटर रेसिपी है. ताजी हरी मेथी की खुशबू, मसालेदार आलू की भरावन और बाहर से कुरकुरी पर अंदर से सॉफ्ट कचौरी का स्वाद, चाय की चुस्कियों के साथ सर्दी का मजा दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि यह कचौरी इंस्टेंट बन जाती है और मेहमानों के सामने परोसते ही तारीफें मिलना तय है. Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: नोट करें आलू मेथी कचौरी बनाने की रेसिपी Instant aloo methi kachori for guests कचौरी Stuffing के लिए आवश्यक सामग्री उबले आलू – 3 मध्यम हरी मेथी (बारीक कटी) – 1 कप हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी) अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) जीरा – ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 1 छोटा चम्मच कचौरी के आटे के लिए आवश्यक सामग्री मैदा – 2 कप अजवाइन – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल/घी – 2 बड़े चम्मच पानी – जरूरत अनुसार विंटर स्पेशल इंस्टेंट आलू मेथी कचौरी बनाने की विधि सबसे पहले कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें, जीरा डालें. इसमें अदरक, हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब मेथी डालकर 2–3 मिनट पकाएं, फिर उबले आलू और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. स्टफिंग को ठंडा होने दें. मैदे में अजवाइन, नमक और तेल मिलाकर सख्त आटा गूंध लें. आटे की लोइयां बनाकर उनमें स्टफिंग भरें और कचौरी का आकार दें. मध्यम आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें. गरमागरम आलू मेथी कचौरी को हरी चटनी या इमली की चटनी या दही-पुदीना की चटनी के के साथ सर्व करें. यह विंटर स्पेशल रेसिपी मेहमानों को जरूर पसंद आएगी. Also Read: Aloo Methi Appe Recipe: आलू मेथी अप्पे रेसिपी – कम तेल में बनने वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट Also Read: Methi Bajra Puri Recipe: मेथी और बाजरे का देसी स्वाद जो आपको बार-बार याद आएगा, ट्राइ करें मेथी बाजरा पूरी रेसिपी The post Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: मेहमानों के लिए विंटर स्पेशल इंस्टेंट कचौरी रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hanuman Chalisa: मंगलवार के दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ, 108 बार इस मंत्र का जाप, डर-भय भागेंगे दूर

Hanuman Chalisa: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है. भगवान हनुमान को महादेव का अवतार और भगवान श्रीराम का परम भक्त माना जाता है. कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति मंगलवार के दिन उनकी पूजा करता है, उसके जीवन से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं, डर और भय का नाश होता है तथा जीवन में खुशहाली आती है. इस दिन पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे पवनपुत्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) ॥ दोहा ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥ ॥ चौपाई ॥ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥ रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥ हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै॥ शंकर सुवन केसरी नंदन।। तेज प्रताप महा जगवंदन॥ विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥ भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥ लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥ जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥ तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥ तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥ जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥ प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥ दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥ राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥ सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥ आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै॥ भूत पिशाच निकट नहिं आवै ।। महावीर जब नाम सुनावै ॥ नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥ संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥ सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥ और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥ चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥ साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥ अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥ राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥ तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै॥ अंतकाल रघुवरपुर जाई । जहां जन्म हरि-भक्त कहाई॥ और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥ संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥ जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥ जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥ जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥ ॥ दोहा ॥ पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप॥ मंत्र उच्चारण मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का 108 बार उच्चारण करना चाहिए. प्रिय भोग भगवान हनुमान को इस दिन लड्डू, गुड़-चना, केला, नारियल और पान का बीड़ा चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. यह भी पढ़ें: Mangalwar ki Puja Vidhi: क्या आप जानते है मंगलवार के दिन पूजा करने के नियम और सावधानियां, जानें ज्योतिषाचार्य से सही और आसान विधि The post Hanuman Chalisa: मंगलवार के दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ, 108 बार इस मंत्र का जाप, डर-भय भागेंगे दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train News: 1 जनवरी से छपरा से यहां के लिये चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और कितने होंगे कोच

Bihar Train News: बिहार से प्रयागराज के लिये स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. दरअसल, माघ मेला को लेकर प्रयागराज के झूसी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में रेलवे प्रशासन की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया. 1 जनवरी से लेकर 16 फरवरी 2026 तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, रोहतक रेलवे प्रशासन माघ मेला को लेकर आरक्षित विशेष ट्रेन चलायेगी. स्पेशल ट्रेन की जानिये टाइमिंग और रूट स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और रूट की बात करें तो, छपरा-झूसी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 05005) रात 9 बजे छपरा से खुलेगी. इसके बाद सुरेमनपुर, सहतवार, बलिया, चितबड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधो सिंह और ज्ञानपुर से गुजरते हुए अगले दिन झूसी लगभग 4 बजे पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में झूसी-छपरा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 05006) रात 8 बजे झूसी से खुलेगी. इसके बाद उन्हीं रूटों से होते हुए अगले दिन लगभग 3:45 बजे छपरा पहुंच जायेगी. नये साल के जनवरी से ही इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. स्पेशल ट्रेन में मिलेंगे इतने कोच छपरा से झूसी के लिये चलने वाली स्पेशल ट्रेन में टोटल 15 कोच होंगे. इनमें 6 स्लीपर क्लास, 1 एलएसएलआरडी कोच, 7 वातानुकूलित थर्ड इकोनॉमी क्लास और 1 जनरेटर सह लगेजयान शामिल होंगे. ऐसे में लोगों की संख्या को देखते हुए 15 कोच लगाए जायेंगे. जानिये ट्रेन में क्या कुछ मिलेंगी सुविधाएं स्पेशल ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल पायेगा. इसके साथ ही उनके समय की बचत भी हो सकेगी. जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की माने तो, लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इससे पूर्वांचल के साथ-साथ सारण इलाके के लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. Also Read: अब थानों में नहीं, हर शनिवार को अंचल में होगा भूमि विवाद का निपटारा, विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान The post Bihar Train News: 1 जनवरी से छपरा से यहां के लिये चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और कितने होंगे कोच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हमारे देश पर कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं… डोनाल्ड ट्रंप को इस देश से मिली सीधी चेतावनी

US cannot seize Greenland: डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच पहले से ही संवेदनशील भू-नेतृत्वक स्थिति अधिक चर्चा में आ गई है. अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड को लेकर एक नया कदम उठाया गया, जिसमें उसकी रणनीतिक और खनिज संसाधनों से भरपूर इस आर्कटिक द्वीप को लेकर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेतृत्व ने एक बार फिर साफ शब्दों में यह संदेश दे दिया है कि ग्रीनलैंड की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता और किसी भी देश को उस पर कब्जे का अधिकार नहीं है. सोमवार को डेनमार्क और ग्रीनलैंड के शीर्ष नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा असंभव है और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए. यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद सामने आई है. ट्रंप ने रविवार को लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को इस पद पर नामित किया, जिसके बाद डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को लेकर वाशिंगटन की मंशा पर फिर सवाल खड़े हो गए. डेनमार्क नाटो का सदस्य और अमेरिका का सहयोगी देश है. वह ट्रंप के इस फैसले से असहज नजर आया. डेनमार्क के विदेश मंत्री ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस मामले पर अमेरिकी राजदूत को तलब करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि वाशिंगटन से स्पष्टीकरण मांगा जा सके. किसी भी तर्क से ग्रीनलैंड नहीं दिया जा सकता डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि यह मुद्दा नया नहीं है और वे इसे पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सीमाएं और देशों की संप्रभुता अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा संरक्षित हैं और ये ऐसे बुनियादी सिद्धांत हैं, जिनसे कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी देश द्वारा दूसरे देश या क्षेत्र पर कब्जा करना स्वीकार्य नहीं है, चाहे उसके पीछे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का तर्क ही क्यों न दिया जाए. ग्रीनलैंड; वहां रहने वालों का है, कोई कब्जा नहीं कर सकता प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन के कार्यालय की ओर से ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा गया, “ग्रीनलैंड ग्रीनलैंडवासियों का है और अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं कर सकता.” यह बयान ट्रंप के उन दावों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिनमें उन्होंने कई बार ग्रीनलैंड को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में लाने की बात कही है. ट्रंप ने यहां तक कहा है कि रणनीतिक रूप से अहम और खनिज संसाधनों से समृद्ध इस द्वीप पर नियंत्रण पाने के लिए सैन्य विकल्प से भी इनकार नहीं किया जा सकता. डेनिश खुफिया एजेंसी ने US को संभावित सुरक्षा खतरा सूची में डाला था इससे पहले डेनमार्क की खुफिया एजेंसी डैनिश डिफेंस इंटेलिजेंस सर्विस (DDIS) ने पहली बार अमेरिका को लेकर चेतावनी जारी की थी. डेनिश खुफिया एजेंसी ने अमेरिका को संभावित सुरक्षा खतरा सूची में डाला था, जहां चीन और रूस हैं. उसने कहा था कि वॉशिंगटन अब अपने हितों को सर्वोपरि रखते हुए आर्थिक, तकनीकी और यहां तक कि सैन्य ताकत को भी शक्ति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने से नहीं हिचक रहा है, वह भी अपने सहयोगियों के खिलाफ. एजेंसी ने ग्रीनलैंड में अमेरिका की बढ़ती दिलचस्पी को चिंता का विषय बताया और कहा कि ट्रंप प्रशासन उच्च टैरिफ की धमकियों और सैन्य विकल्पों को नकारने से इनकार नहीं कर रहा है. इस आकलन के जवाब में अब डेनमार्क और ग्रीनलैंड की ओर से यह साझा प्रतिक्रिया आई है.  रविवार को विशेष दूत की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा था कि जेफ लैंड्री ग्रीनलैंड के महत्व को भली-भांति समझते हैं और वह अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सहयोगी देशों और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे. हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड की तीखी प्रतिक्रिया से साफ है कि यह मुद्दा अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच कूटनीतिक तनाव का कारण बन रहा है. ये भी पढ़ें:- US बनाएगा ‘ट्रंप-क्लास’ जंगी जहाज, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा, बताया; अब तक का सबसे बड़ा, क्या खास होगा इसमें? समंदर में फ्रांस का ‘महाशक्ति दांव’! चार्ल्स डी गॉल की विदाई तय, मैक्रों लाएंगे सुपर एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें कितना होगा खास हिंदुस्तान में माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाला अब पुतिन के देश में मार रहा झाड़ू, रूस में 15 से ज्यादा हिंदुस्तानीय बने सफाईकर्मी The post हमारे देश पर कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं… डोनाल्ड ट्रंप को इस देश से मिली सीधी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nitin Nabin: नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक आज होगा भव्य रोड शो

मुख्य बातें अब तक का सबसे भव्य रोड शो होगा पंचमुखी हनुमान की पूजा करेंगे अभिनंदन सभा का आयोजन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह Nitin Nabin: पटना. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंच रहे हैं. अपनी कर्मस्थली पाटलिपुत्र की धरती पर आगमन को लेकर भाजपा ने भव्य स्वागत की तैयारी की है. दोपहर करीब 12.30 बजे के बीच लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके पहुंचने का कार्यक्रम है. एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद नितिन नवीन रोड शो के रूप में मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को अलग अलग दायित्व सौंपे गए हैं. अब तक का सबसे भव्य रोड शो होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा देश और बिहार दोनों स्तरों पर नई नेतृत्वक इबारत गढ़ेगी. एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक पूरे मार्ग को भगवा झंडों, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से सजाया गया है. शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भव्य स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करेंगे. रोड शो में एक दर्जन से अधिक हाथी, घोड़े, ढोल नगाड़े, पारंपरिक कलाकार और सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी. हजारों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता काफिले के आगे चलेंगे. पंचमुखी हनुमान की पूजा करेंगे रोड शो का काफिला शेखपुरा मोड़ होते हुए राजवंशी नगर महावीर मंदिर पहुंचेगा, जहां पंचमुखी हनुमान की पूजा होगी. इसके बाद पुनाईचक मार्ग से पटना हाई कोर्ट के समीप डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आयकर गोलंबर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद काफिला मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगा. रोड शो के दौरान रथ पर नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. अभिनंदन सभा का आयोजन मिलर हाई स्कूल मैदान में विशाल अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया है, जहां बिहार की लोककला आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी. सभी विधानसभा इकाइयों और पार्टी के विभिन्न मोर्चों के लिए अलग अलग मंच बनाए गए हैं. मिलर स्कूल मैदान दीघा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, ऐसे में स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रोड शो और कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और पासधारी वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को अपने वाहन बाहरी पार्किंग में खड़े करने होंगे. तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह रोड शो के समय दोपहर 12 से 4 बजे के बीच उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है. बेली रोड, जगदेव पथ और वीरचंद पटेल पथ पर पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी. आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक वीरचंद पटेल पथ के दोनों लेन में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक तक और बड़ी गाड़ियों व बसों की पार्किंग अटल पथ के एक फ्लैंक में निर्धारित की गई है. Also Read: Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम The post Nitin Nabin: नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक आज होगा भव्य रोड शो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: बर्फीली पछुआ से ठिठुरा बिहार, राजगीर में 6.6 डिग्री, पटना-गया समेत 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का सितम अभी थमने वाला नहीं है. पछुआ हवाओं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के असर से राज्य के कई जिले कोल्ड डे की चपेट में हैं. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जबकि घना कोहरा जनजीवन और यातायात दोनों के लिए चुनौती बना रहेगा. राजगीर में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं गया में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई. धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं सोमवार को पटना समेत कई जिलों में तीन दिन बाद हल्की धूप जरूर दिखाई दी, लेकिन बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया. दिन में कोहरा छंटने के बावजूद तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. पटना का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन हवा की तेज रफ्तार ने ‘विंड चिल फैक्टर’ के कारण ठंड को ज्यादा तीखा बना दिया. इन जिलों में कोल्ड डे का असर सबसे ज्यादा IMD के अनुसार नालंदा, अरवल, जहानाबाद और राजगीर में शीत दिवस घोषित किया गया है. गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नवादा, शेखपुरा और कैमूर जैसे जिलों में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका है, जबकि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में भी ठंड का असर कम होने वाला नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है. खासकर 24 से 26 दिसंबर के बीच पश्चिमी और मध्य बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रह सकता है. दिन के अधिकतम तापमान में भले ही एक से चार डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दिखे, लेकिन रातें और ज्यादा सर्द होंगी. क्यों बढ़ रही है ठिठुरन IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इस समय एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसके साथ ही उष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम भी पूरी तरह प्रभावी है, जिसकी हवाएं 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट की रफ्तार से चल रही हैं. यही कारण है कि उत्तर हिंदुस्तान समेत बिहार में ठंड और ठिठुरन बढ़ती जा रही है. कोहरा बना सबसे बड़ी चुनौती गया में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा. अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. खासकर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. DENSE FOG NOWCAST WARNING ISSUED AT 0700 IST OF 23/12/2025 pic.twitter.com/XfgO8VwaOV — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025 मौसम विभाग का साफ कहना है कि बिहार में ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. कोल्ड डे और कोहरे का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है. आज के मौसम का हाल आज यानी 23 दिसंबर को पूर्वी बिहार को छोड़कर पटना, मुजफ्फरपुर, गयाजी, बक्सर, कैमूर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, दरभंगा, शेखपुरा, सहित 26 जिले में कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. इनमें उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेग. जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, पूर्वी बिहार के जिलों में कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कोहरे का सितम जारी है. आज दिन का अधिकतम तापमान 15-20°C के बीच रहने की संभावना है. जबकि रात का तापमान 6°C से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. Also Read: Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के आसार, ठंड से कांपेंगे लोग, आया IMD अलर्ट The post Bihar Ka Mausam: बर्फीली पछुआ से ठिठुरा बिहार, राजगीर में 6.6 डिग्री, पटना-गया समेत 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के आसार, ठंड से कांपेंगे लोग, आया IMD अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23, 27 और 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 23 और 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. झारखंड में कड़ाके की ठंड झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है और आगे भी जारी रहने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 25 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. बिहार में ठंड रहेगी जारी बिहार के अलग-अलग जिलों में लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर हैं. मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के कारण ठंड और कंपकंपी का असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है. अगले 48 घंटों तक तेज ठंड और घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है. राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 24 दिसंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. साथ ही राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. यह भी पढ़ें : Rain Alert: न्यूनतम तापमान में हुआ इजाफा, कश्मीर में अगले 12 घंटे में बर्फबारी और बारिश का अनुमान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. यहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं नजर आएगा. गुजरात का मौसम कैसा रहेगा अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. The post Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के आसार, ठंड से कांपेंगे लोग, आया IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 साल छोटी लड़की संग पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, सात साल पहले कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत

Andrew Strauss Married to Girlfriend: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू स्ट्रॉस (Andrew Strauss) ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है. पहली पत्नी रूथ के कैंसर से निधन के करीब सात साल बाद स्ट्रॉस ने दूसरी शादी की है. उन्होंने खुद से 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड एंटोनिया लिनियस पीट (Antonia Linnaeus Peet) के साथ नई पारी शुरू की है. यह शादी 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के ऐतिहासिक शहर फ्रांसहोएक में बेहद निजी समारोह में हुई. इस खास मौके पर परिवार के बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे. स्ट्रॉस के दोनों बेटे भी इस शादी का हिस्सा बने, जिसने इस पल को और भावुक बना दिया. निजी समारोह में हुई शादी एंड्रयू स्ट्रॉस और एंटोनिया लिनियस पीट की शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था. यह समारोह साउथ अफ्रीका के खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर फ्रांसहोएक में आयोजित किया गया. शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए. किसी तरह की सार्वजनिक घोषणा या मीडिया मौजूदगी नहीं रखी गई. यही वजह रही कि स्ट्रॉस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में चल रही एशेज सीरीज के दौरान नजर नहीं आए. शादी के दौरान स्ट्रॉस के दोनों बेटे सैमुअल और लुका भी मौजूद थे. बच्चों की मौजूदगी ने इस मौके को परिवार के लिए खास बना दिया. View this post on Instagram A post shared by Andrew Strauss (@andrewstrauss_official) पहली पत्नी के निधन के बाद मुश्किल दौर एंड्रयू स्ट्रॉस की पहली पत्नी रूथ का 29 दिसंबर 2018 को लंग कैंसर के कारण निधन हो गया था. रूथ के निधन ने स्ट्रॉस और उनके परिवार को गहरा सदमा दिया. इसके बाद स्ट्रॉस काफी समय तक अकेले रहे और उन्होंने खुद को अपने बच्चों और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखा. वह अक्सर यह कहते रहे कि उस दौर में परिवार का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना. रूथ की याद में स्ट्रॉस आज भी कई काम कर रहे हैं और उनके जीवन में उनका प्रभाव साफ नजर आता है. एंटोनिया लिनियस पीट से कैसे हुई मुलाकात? एंटोनिया लिनियस पीट से एंड्रयू स्ट्रॉस की मुलाकात करीब दो साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया. पिछले दो साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. एंटोनिया पेशे से आर्ट एडवाइजरी कंपनी की डायरेक्टर हैं. इससे पहले वह पीआर एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं. एंटोनिया का पालन पोषण हांगकांग में हुआ है और उन्होंने विल्टशायर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की है. क्रिकेट करियर और रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 231 अंतर्राष्ट्रीय मैच स्पोर्ट्से और कई ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई. कप्तान के रूप में भी उन्होंने टीम को नई दिशा दी. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी स्ट्रॉस स्पोर्ट्स और समाज से जुड़े रहे. उन्होंने 2019 में रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की स्थापना की. यह फाउंडेशन उन परिवारों की मदद करता है जिन्होंने कैंसर के कारण माता पिता को खो दिया है. इसके साथ ही यह उन लोगों में होने वाले फेफड़ों के कैंसर पर रिसर्च के लिए फंड जुटाता है जो स्मोकिंग नहीं करते. (Andrew Strauss Married to Girlfriend Antonia Linnaeus Peet). ये भी पढ़ें- Video: माता-पिता को युजवेंद्र चहल ने दिया तोहफा, घर आया नया मेहमान, कुछ इस अंदाज में किया स्वागत हिंदुस्तानीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के घर गूंजी किलकारी, नए साल से पहले मिला खास तोहफा, पहली बार बने पिता The post 18 साल छोटी लड़की संग पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, सात साल पहले कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कैद

नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना देने के एक मामले में अदालत ने सोमवार को नामजद आरोपी निरसा थाना क्षेत्र निवासी दुर्योधन सोरेन को 20 वर्ष कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश ने सजा की बिंदु पर बहस की. मामले में पीड़िता की शिकायत पर निरसा थाना में एक मई 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके मुताबिक आरोपी ने सबसे पहले जब पीड़िता एक शादी वाले घर में गयी थी, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद आरोपी ने अनेक बार डरा धमकाकर पीड़िता का यौन शोषण किया. पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर गांववालों ने पीड़िता से आरोपी की शादी भी करा दी थी. लेकिन बाद में आरोपी ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. जानलेवा हमला करने का आरोपी दोषी करार, सजा आज धनबाद. जानलेवा हमला करने के एक मामले में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम मनीष की अदालत ने नामजद आरोपी बिराजपुर निवासी कन्हाई महतो एवं हिंदुस्तान महतो को दोषी करार दिया. वहीं अदालत ने आरोपी रवि पासी, विनोद बाउरी एवं बिंदा केवट को रिहा करने का आदेश दिया है. अभियोजन का संचालन अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार उपाध्याय ने किया. वहीं रवि पासी की ओर से लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने पैरवी की. अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 23 दिसंबर 2025 की तारीख निर्धारित की है. इस संबंध में पीड़ित बिशु चक्रवर्ती की शिकायत पर बरोरा थाने में 10 अक्टूबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कैद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top