Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण सहित 550 से अधिक योजनाएं पारित

न्यू टाउन हॉल में सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी न्याय परिषद की बैठक हंगामेदार रही. जनप्रतिनिधियों ने ऑडिट रिपोर्ट के नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए योजनाओं को सूचीबद्ध करने में भेदभाव का आरोप भी लगाये. गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी और निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि ऑफिस में बैठकर डीएमएफटी के कर्मी योजनाओं का चयन कर लेते हैं. जो योजनाएं सांसद-विधायक देते हैं, उसे प्रस्ताव में शामिल नहीं किया जाता है. वहीं कई मुखिया ने भी ग्रामसभा से योजनाओं का चयन नहीं होने पर विरोध जताते हुए कहा कि योजनाएं बिना ग्रामसभा के ही ले ली जाती हैं, इसकी जानकारी तक उन्हें नहीं होती है. हालांकि बैठक में लगभग एक घंटे तक जनप्रतिनिधियों के विरोध के बीच 550 योजनाओं को मंजूरी दे दी गयी. शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष केंद्रित योजनाएं तैयार की गयीं: डीसी उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि डीएमएफटी फंड से ग्राम सभा की अनुशंसा पर योजनाएं ली गयी हैं. इसमें जनप्रतिनिधियों की योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है. इस बार शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर केंद्रित करते हुए अधिक से अधिक योजनाएं ली गयी हैं. डीएमएफटी से 194 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जारी है. गत छह माह में 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन में शिफ्ट किया गया है. योजना के दूसरे चरण में 516 आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन देने का प्रस्ताव है. वहीं 350 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में परिवर्तित करने के लिए चुना गया है. जिले के 282 प्रशासनी स्कूलों के भवनों का नवीनीकरण कर उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जायेगा. जनप्रतिनिधियों की अनुसंशित योजनाएं उपायुक्त ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई योजनाएं अनुसंशित की है. इनमें धनबाद सांसद ने 32, गिरिडीह सांसद ने 16, धनबाद विधायक ने 39, टुंडी विधायकने 36, बाघमारा विधायक ने 39, निरसा ने विधायक 33, झरिया विधायक ने 33, सिंदरी विधायक ने 35, जिला परिषद अध्यक्ष ने 10 एवं मुखिया की 110 सहित 383 योजनाएं अनुसंशित है. डीएमएफटी से योजना लेने का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र का विकास : एसएसपी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि डीएमएफटी से योजना लेने का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना है. कौशल विकास से लोग स्वावलंबी बनेंगे. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीईओ अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी के अलावा सभी बीडीओ, जिला परिषद के सदस्य, मुखिया आदि मौजूद थे. बैठक का संचालन दिलीप कुमार कर्ण एवं श्री घनश्याम दुबे ने किया, राशि का सदुपयोग हो : ढुलू महतो सांसद धनबाद ढुलू महतो ने कहा कि डीएमएफटी फंड का क्रियान्वयन सही ढंग से हो. राशि का सदुपयोग हो. गर्मी को देखते हुए पेयजल योजना पर विशेष बैठक बुलायें. सभी योजनाएं धरातल पर उतरे. पंचायत प्रतिनिधि योजना को धरातल पर उतारने के लिए काम करें. ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिलती: चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद गिरिडीह चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि डीएमएफटी फंड का पैसा कैसे खर्च हो रहा है. तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट मांगी जा रही है लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया. डीएमएफटी की बैठक के एक सप्ताह पहले योजनाओं की सूची मांगी गयी है, लेकिन बैठक में सूची उपलब्ध कराई जाती है. सिर्फ भवन बनाने से नहीं होगा, उसका उपयोग हो: मथुरा विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि डीएफएफटी से सिर्फ भवन बनाने से नहीं होता, भवन में रहनेवाला होना चाहिए. स्कूल भवन बन गये शिक्षक नहीं है. स्वास्थ्य भवन बन गया है और भवन बंद पड़ा है. हर पंचायत से दो-दो योजना लें, स्कूलों में शिक्षकों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी दूर करें. डीएमएफटी फंड से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराएं : शत्रुघ्न बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा करने, लंबित जलापूर्ति योजनाओं को गति प्रदान करने, डीएमएफटी फंड से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया. योजनाओं को सूचिबद्ध नहीं किया जाता : अरूप निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि क्षेत्र की योजनाएं दी जाती है लेकिन उसे सूचीबद्ध नहीं किया जाता है. आरइओ, स्पेशल डिवीजन व माइनर इरिगेशन को योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने की जरूरत है. जलापूर्ति योजना में विलंब करनेवाले कंपनी पर कार्रवाई हो : चंद्रदेव महतो सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बलियापुर फेस वन जलापूर्ति योजना में विलंब करनेवाले कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई हो. उन्होंने पंचायत में विवाह मंडप बनाने,सड़कों की मरम्मत, रैयती तालाबों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, सिंदरी में स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने आदि का आग्रह किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण सहित 550 से अधिक योजनाएं पारित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को फंसा रही थी भाजपा : रामकृष्ण ओझा

नेशनल हेराल्ड और मनरेगा कानून से जुड़े मुद्दों को लेकर हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया. इसी क्रम में धनबाद स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किये. इस दौरान पत्रकारों को अखिल हिंदुस्तानीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गुजरात प्रभारी रामकृष्ण ओझा, धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संबोधित किया. रामकृष्ण ओझा ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक अधिकारों पर लगातार प्रहार करने के आरोप लगाये. साजिश कर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप रामकृष्ण ओझा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र प्रशासन ने साजिश कर मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया है. जो योजना कभी ग्रामीणों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देती थी, अब वह सिमटकर 50 से 55 दिनों तक सीमित रह गयी है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य के बीच खर्च के अनुपात को 90:10 से बदलकर 60:40 कर दिया गया है. इससे राज्यों पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो संघीय ढांचे के खिलाफ है. नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के रुख का स्वागत कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के रुख को लोकतंत्र की जीत बताया. रामकृष्ण ओझा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए इस मामले को जबरन घोटाले का रूप दिया गया. पहले ही जांच एजेंसियां इसमें अपराध नहीं होने की बात स्वीकार कर चुकी थीं, बावजूद नेतृत्वक बदले की भावना से मामला दोबारा उछाला गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश की साझा लोकतांत्रिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. इसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी. मौके पर ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो, अभिजीत राज, सीता राणा, योगेन्द्र सिंह योगी, मनोज यादव आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को फंसा रही थी भाजपा : रामकृष्ण ओझा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जा का आरोप लगा ढाही दीवार, जमीन कारोबारी से मारपीट

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह चौक के पास स्थित लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा उग्र ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे जमकर हंगामा किया. इस दौरान जमीन पर की गयी बाउंड्री ढाह दी. सूचना पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत, धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. आरोपी फिरोज के पिता से धक्का-मुक्की ग्रामीण करीब डेढ़ एकड़ जमीन को प्रशासनी बता रहे हैं. ग्रामीण हीरालाल साव ने बताया कि सन् 1999 से उक्त जमीन को ग्रामीणों ने प्रशासनी अस्पताल बनाने के लिए बचा रखा है. यह जमीन प्रशासनी है. आरटीआइ से मांगी गयी जानकारी में भी इसका खुलासा हो चुका है. हीरालाल साव ने आरोप लगाया कि गांव का फिरोज अंसारी चार-पांच लोगों के साथ मिलकर हथियार के बल पर उक्त जमीन पर कब्जा कर रहा था. इसका विरोध करने पर फिरोज व अन्य तीन-चार युवकों ने हथियार लहराते हुए कुर्मीडीह मोड़ स्थित उनके पुत्र संतोष कुमार की दुकान में तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गये. बड़ी संख्या में हरवे-हथियार से लैस होकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को आते देख फिरोज व उसके साथी भाग गये. इस दौरान आरोपी फिरोज का पिता उग्र भीड़ के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की. पुलिस टीम ने पहुंच कर फिरोज के पिता को भीड़ से बचाया. रोके जाने पर पुलिस पर बिफरे लोग फिरोज अंसारी को ले ग्रामीण इतने उग्र थे कि उसके नहीं मिलने पर जमीन पर बनायी गयी चहारदीवारी को गिरा दिया. पुलिस ने ऐसा करने से रोका, तो भीड़ उग्र हो गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि फिरोज ने कुछ लोगों के साथ मिलकर धनबाद के एक बड़े कोयला कारोबारी से उक्त जमीन की डील की है. इस संबंध में कुर्मीडीह निवासी संतोष कुमार ने फिरोज अंसारी, महताब आलम, अख्तर अंसारी व अकरम अंसारी के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने फिरोज अंसारी पर पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जा का आरोप लगा ढाही दीवार, जमीन कारोबारी से मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश में एक और छात्र नेता को मारी गोली, गंभीर

एजेंसियां, ढाका/कोलकाता बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद उपजा तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को एक और छात्र नेता को अज्ञात हमलवारों ने घर में घुसकर गोली मार दी. दक्षिण-पश्चिमी शहर खुलना में अज्ञात हमलावरों ने 2024 के छात्र विद्रोह से जुड़े नेता मोहम्मद मोतलेब सिकदर को सिर में गोली मार दी. सिकदर ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ (एनसीपी) के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं. उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार, उनके सिर के बाईं ओर गोली लगी है और अत्यधिक खून बह गया है. गौरतलब है कि पिछले साल शेख हसीना प्रशासन को गिराने वाले आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हादी की 12 दिसंबर को ढाका में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. बांग्लादेश ने हिंदुस्तान में बंद की वीजा और काउंसलर सेवाएं : बांग्लादेश हाई कमीशन ने हिंदुस्तान में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी वीजा और काउंसलर सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी. जांच एजेंसी को नहीं मिला ईशनिंदा का कोई सबूत : बांग्लादेश के मयमनसिंह में ईशनिंदा के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसी ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि दीपू के खिलाफ ईशनिंदा का कोई सबूत नहीं मिला है. अधिकारियों ने बताया कि भालुका इलाके की टेक्सटाइल फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाकर भीड़ ने हत्या कर दी थी और शव जला दिया था. जांच में ऐसा कोई गवाह सामने नहीं आया, जिसके सामने दीपू ने आपत्तिजनक टिप्पणी की हो. वहीं, हिंदू युवक की हत्या के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं एवं समर्थकों के साथ सोमवार को कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. अधिकारी ने निजाम पैलेस से बेकबागन तक रैली का नेतृत्व किया, जहां लगभग 2,000 लोग एकत्र हुए़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांग्लादेश में एक और छात्र नेता को मारी गोली, गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के पांच सदस्य पुराना बाजार के होटल से गिरफ्तार, छह फरार

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी सूरज चौहान, साहिल खा, गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर बुधुडीह जोरासिमर निवासी पिंटु कुमार मंडल, बिहार रोहतास जिला के विक्रमगंज गोसाई मुहल्ला निवासी बिकू साह और भूली ओपी क्षेत्र के ई ब्लॉक सेक्टर थ्री निवासी बसंत कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कई मोबाइल फोन के साथ ही साइबर अपराध करने में उपयोग किये जाने वाले कई उपकरण बरामद किये गये हैं. इस दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे. होटल के कमरे में चल रहा था साइबर अपराध सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि बैंक मोड़ के होटल मयहर में साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसके बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इस दौरान वहां से पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया. सिटी एसपी ने बताया कि होटल संचालक उपेंद्र सिंह के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि कुल 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी जिनमें से छह फरार चल रहे हैं. फरार सभी आरोपी धनबाद के बताये जा रहे हैं. 10 मोबाइल, 38 एटीएम कार्ड व पोस मशीन समेत कई उपकरण बरामद पकड़े गये आरोपितों के पास से 10 मोबाइल फोन, अलग अलग व्यक्तियों के नाम से कई सिम, विभिन्न बैंकों के 38 एटीएम कार्ड, बैंक खाता एक्टिवेट करने में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों के 16 सिम कार्ड, फिंगर प्रिंट क्लोन करने की सामग्री, माइक्रो एटीएम और पेटीएम कंपनी की पोस मशीन जब्त की गयी. फर्जी एपीके फाइल के जरिए करते थे साइबर अपराध सिटी एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी कई तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे. इन लोगों ने बताया कि विभिन्न साथियों के माध्यम से बैंक के डमी खाता उपलब्ध करवाता था ये लोग फर्जी एपीके फाइल जैसे डीटीओ, ई-चालान, बैंक रिवार्ड, एसएमएस व ओटीपी की मदद लेकर कॉल फारवर्ड करके एसएमएस एवं ओटीपी का विवरण प्राप्त करते थे और किसी के भी खाते से अवैध निकासी कर लेते थे. आसानी से मिल जाता था कमरा पकड़े जाने के बाद साइबर अपराधियों ने पुलिस को बताया की होटल में आसानी से कमरा मिल जाता है. इसके लिए होटल के मालिक को एक कमरा का कुछ अधिक रुपया देना पड़ता है और उसके बाद सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं. कई साथियों के नाम उगले पकड़े जाने के बाद साइबर अपराधियों ने अपने कई साथियों के नाम उलगे हैं. इसके बाद पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें साहिल खां, पिंटू कुमार मंडल, बिकु साह, बसंत कुमार मंडल, अजीद अंसारी, राज कुमार मंडल, अमित ठाकुर, मनु तिवारी, विनोद मंडल, सहजेब मंजर, होटल संचालक उपेंद्र कुमार व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के पांच सदस्य पुराना बाजार के होटल से गिरफ्तार, छह फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तिलैया में मनाया गया संथाली भाषा दिवस

ललपनिया के तिलैया में सोमवार को लुगुबुरु ओलचिकी इतुन आसड़ा, तिलैया के बैनर तले संथाली भाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने कहा कि संथाली भाषा आदिवासियों की संस्कृति, परंपरा व पहचान है. मौके पर ओलचिकी लिपि के जरिए संथाली भाषा के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया. कहा कि झारखंड की अबुआ प्रशासन संथाली भाषा के संवर्द्धन, संरक्षण और समुचित विकास के प्रति गंभीर है. इस दौरान ओलचिकी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन, जगेसर मांझी परगना बाबा दिनेश कुमार मुर्मू, जगरनाथ मरांडी आदि ने भी संबोधित किया. संचालन लुगुबुरु ओलचिकी इतुन आसड़ा के अध्यक्ष रामकुमार सोरेन ने किया. मौके पर हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो आदि के विद्यार्थी, शिक्षक सहित कई गांवों के मांझी बाबा उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तिलैया में मनाया गया संथाली भाषा दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी-आइएसएम में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में शोध व नवाचार पर हुआ मंथन

सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के शोधकर्ता, विशेषज्ञ और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि सिंफर निदेशक प्रो एके मिश्रा ने कहा कि जहां माइनिंग देश के जीडीपी में लगभग 2.5 प्रतिशत योगदान देती है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सेक्टर का योगदान 13–14 प्रतिशत तक है, जो 2030 तक 15 प्रतिशत से अधिक हो सकता है. उन्होंने एनर्जी सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सस्टेनेबिलिटी और नेट जीरो लक्ष्यों को हासिल करने में इन विषयों की भूमिका को अहम बताया. साथ ही छात्रों और शोधार्थियों से केवल पेपर पब्लिकेशन तक सीमित न रहकर प्रोडक्ट आधारित रिसर्च और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की. सम्मेलन ने खोले शोध के नये द्वार समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कहा कि आज इलेक्ट्रिकल साइंस कई उप-विषयों में विकसित हो चुकी है और ऐसे सम्मेलन नवाचार व नए विचारों को जन्म देते हैं. संयोजक प्रो जेसिंग थांगराज ने बताया कि 230 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, इनमें से 108 पत्र 16 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किये गये. सम्मेलन में तीन कीनोट टॉक, 10 आमंत्रित व्याख्यान और खनन क्षेत्र की सस्टेनेबिलिटी पर विशेष सत्र भी आयोजित हुआ. अंत में प्रो हिमांशु भूषण मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी-आइएसएम में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में शोध व नवाचार पर हुआ मंथन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridh News :कोहरे से आलू की फसल को पाला का खतरा बढ़ा

आलू की फसल लगाने वाले किसानों की मानें तो आलू के बीज की कीमत, खाद-पानी और मेहनत पर कोहरे का कहर काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. बता दें कि प्रखंड के मोहनडीह, बेलडीह, करीबांक, चौंरा, पर्वतपुर, परमाडीह, मनियाडीह समेत अन्य गांव में व्यापक पैमाने पर आलू व अन्य फसलों की खेती की जाती है. पाला से बचाव के लिए लगातार करें सिंचाई : बीएओ गांडेय के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) करमन चौधरी ने कहा कि लगातार पड़ रहे कोहरे से आलू की फसल में पाला लगने की संभावना होती है. पाला लगने से आलू की पत्तियों का रंग काला भूरा होने लगता है. आलू का रंग हरा हो जाता है. कहा कि इससे बचाव के लिए किसान आलू की फसल में नियमित व कोहरे के समय अत्यधिक सिंचाई करें. इससे पाला लगने की संभावना समाप्त हो जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कृषक आलू, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों की बीमा भी करवा सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridh News :कोहरे से आलू की फसल को पाला का खतरा बढ़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बोकारो थर्मल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

संत पॉल माॅर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया चंदना मिश्रा, एसबीआइ के चीफ मैनेजर अमित कुमार, बीओआइ के मैनेजर राम रतन प्रसाद, स्कूल के निदेशक सुरेश गायकवाड़ व प्राचार्य नाइजेल फिलिप्स ने किया. छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां बांटी. निदेशक ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है. प्राचार्य ने कहा कि हमें अपने कार्यों से समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन कुमार अनिष ने किया. मौके पर माले नेता विकास कुमार सिंह, बालेश्वर यादव, उप मुखिया देवंती देवी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बोकारो थर्मल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridh News :राष्ट्रीय गणित दिवस पर याद किये गये श्रीनिवास रामानुजन

वक्ताओं ने कहा कि आज का यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के लिए समर्पित है, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया. मेले में बच्चों ने गणित मॉडल, चित्रकला, रंगोली, उल्टी-सीधी गिनती, वैदिक गणित प्रश्न मंच, भार-लंबाई अनुमान मापन, भोजन स्टॉल लगाये. भाषण प्रतियोगिता भी हुई. ये रहे सफल विभिन्न गतिविधियों में प्रथम सृष्टि कुमारी, अंकित कुमार, चांदनी कुमारी, पेहल पारीख, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, राजकुमार महतो, सोनम कुमारी, अविनाश कुमार, शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, रिद्धि कुमारी व सिद्धि कुमारी रहे. विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर गीता कुमारी वर्मा, पुष्पा कुमारी, धीरज कुमार, सरिता, खुशबू, देवंती, रीना, प्रकाश, योगेंद्र यादव, रीना मंडल, धनमति देवी, नीतू, सुरेंद्र, बसंती देवी, प्रमिला, महादेव महतो सहित अभिवावक व विद्यार्थी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridh News :राष्ट्रीय गणित दिवस पर याद किये गये श्रीनिवास रामानुजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top