Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : पत्रकारों की एकजुटता पर दिया जोर

ऑल इंडिया स्माल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमेटी द्वारा सोमवार को तेनुघाट छठ घाट में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रशांत कुमार सिन्हा व संचालन कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने किया. राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे झूठा मुकदमा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है. एसोसिएशन मामले पर मुहिम छेड़ चुका है, जिसको अंजाम तक पहुंचाना है. संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत है. बोकारो में प्रदेश कमेटी का कार्यक्रम जल्द बताया गया कि बोकारो जिला में बहुत जल्द प्रदेश कमेटी का कार्यक्रम किया जायेगा. कार्यक्रम में पहुंचे बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि पत्रकारों के कारण समाज तक हर समाचार पहुंचती है. बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव शिवशंकर नोनिया ने किया. मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, अशोक राम, रजिस्ट्रार रितु रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, पिंकू कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, राजेश कुमार प्रजापति, शशि शेखर, भजनलाल महतो, पिंटू महथा, मनोज कुमार, प्रफुल महतो, धनंजय कुमार सिंह, प्रकाश यादव, कुंदन कुमार के अलावे पत्रकार कुलदीप कुमार, पंकज पांडेय, विल्सन फ्रांसिस, राजकुमार स्वर्णकार, संजय कुमार मिश्रा, अनंत कुमार, अमिताभ सिन्हा, प्रवीण कुमार पांडेय, दिनेश बनर्जी, अजय महतो, विद्युत महतो, सुमित कुमार, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, बॉबी राज, पवन सिंह, प्यारेलाल, समीरुद्दीन अंसारी, अनिल शर्मा, मुकेश कुमार, सिराज अंसारी, रतन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : पत्रकारों की एकजुटता पर दिया जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridh News :सामग्री मद की राशि लाभुक के खाते में भेजने का प्रस्ताव

बैठक में कल्याण, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, मनरेगा, स्वास्थ्य, डीडब्ल्यूएसडी, एनआरइपी, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, सिंचाई, पशुपालन, विद्युत समेत अन्य विभागों की विभागवार समीक्षा की गयी. इसमें मुख्य रूप से मनरेगा में सामग्री की राशि वेंडर के खाते में न भेजकर सीधे लाभुक के खाते में भेजने का प्रस्ताव लिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित रूप से पोषाहार का वितरण करने समेत अन्य प्रस्ताव पारित किये गये.. अहिल्यापुर के पंसस मोहन हाजरा ने साइकिल वितरण में अनिमियतता बरतने का मामला उठाया. पंसस मोहन हाजरा ने पीएस दूल्हडीह में एमडीएम चालू करने की मांग की. सिंचाई योजना का हो रहा जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग के जेई ने बताया कि प्रखंड के बेलाटांड़, झटघट्टा एवं रसनजोरी में सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है, जबकि भासपुर में लघु सिंचाई विभाग का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है. वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के धोबिया मोड़ में होड़ोपैथी पार्क का कार्य प्रगति पर है. पंसस ने नावाटांड़ व अर्जुनबाद में वन क्षेत्र का सीमांकन करने की मांग की. डीडब्ल्यूएसडी विभाग के जेई ने ताराटांड़ में ग्रामीण जलापूर्ति योजना पुनः शुरू होने व भवन प्रमंडल के जेई ने गांडेय प्रखंड के शीतला में 30 बेड का अल्पसंख्यक छात्रावास एवं मनकडीहा में 50 बेड का अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण की जानकारी दी. प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि पंस की बैठक में पारित प्रस्ताव पर विभाग गंभीरता दिखाये. मौके पर बीडीओ निसात अंजुम, उपप्रमुख किशोर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि महालाल सोरेन, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, मुखिया मो अकबर, पंसस मो रकीब, मोहन हाजरा, मधुबाला देवी, चमेली देवी, रेशमी देवी, अब्बास अंसारी, शंकर सिंह समेत अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridh News :सामग्री मद की राशि लाभुक के खाते में भेजने का प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस सोमवार को विभिन्न स्कूलाें में मनाया गया. कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या रूमी प्रशासन, सूरज कुमार, राजेंद्र पांडेय ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि रामानुजन को संख्याओं का जादूगर माना जाता है. प्रधानाचार्या ने कहा कि रामानुजन का बचपन निर्धनता और कठिनाइयों में बीता. गणित शिक्षक सूरज कुमार ने कहा कि रामानुजन के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर छात्राओं के लिए गणितीय दौड़, प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रस्तुति, भाषण आदि कार्यक्रम हुए. प्रथम, द्वितीय व तृतीय पर रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रभारी प्रदीप कुमार महतो, राजेंद्र पांडेय, वीणा कुमारी, शिवपूजन सोनी, प्रीति प्रेरणा सिंह, निशा कुमारी, नंदनी कुमारी, अनिता कुमारी, संजू ठाकुर, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, इंद्राणी सिंह राय, सीमा झा, जय गोविंद प्रमाणिक, राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार पांडेय, सूरज कुमार, मंतोष कुमार, देवाशीष ओझा, शैलेंद्र कुमार आदि थे.अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिंह व विद्यालय के पूर्व शिक्षक उपेंद्र सिंह ने रामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर विद्यार्थियों के लिए गणित विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, विद्यालय के उपाध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, सचिव अमित कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षिका सविता सिंह, शिक्षक साधन चंद्र धर व रवि मोदी, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय आदि थे.भंडारीदह. बीआरएल डीएवी स्कूल, भंडारीदह में कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य आरके सिंह ने रामानुजन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. शिक्षकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये. छात्रा शरण्या कुमारी व तारा हेंब्रम ने उनकी जीवनी पर तथा शिक्षक मो सगीर आलम अंसारी ने कृतित्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य ने कहा कि रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेकर तार्किक सोच एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. मौके पर शिक्षक मो सगीर आलम अंसारी, अविनाश पांडेय, सुंदर मिश्रा, मो मेहताब आलम, प्रवीण कुमार गोस्वामी, शुभम कुमार गुप्ता, संजय निर्भय आदि थे. तार्किक सोच का विश्लेषण है गणित पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर दुगदा में कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव ऋषिकांत तिवारी, प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, छोटेलाल प्रसाद व चंदन कुमार ने किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि गणित के क्षेत्र में हिंदुस्तान का इतिहास समृद्ध रहा है. सचिव ने कहा कि गणित एक विषय नहीं, बल्कि तार्किक सोच का विश्लेषण है. मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, भाषण, निबंध, बाधा दौड़, गणित तार्किक, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने गणितीय आकृति से संबंधित व्यंजनों के स्टाॅल लगाये. आचार्य विनोद कुमार पांडेय, सुमन कुमार मंडल, छात्र सोनू कुमार महतो, छात्रा निधि कुमारी, नव्या राज, पीहू कुमारी ने रामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन आचार्य अभिषेक प्रसाद गुप्ता ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

पिछरी में 15 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल बोकारो सेक्टर नौ निवासी सिकंदर शुक्ला की मौत सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान हो गयी. पिछरी कॉलोनी निवासी पिंटू मिश्रा ने बताया कि उनके जीजा सिकंदर शुक्ला का इलाज रांची स्थित वेदांता अस्पताल में चल रहा था. फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में पिछरी के पास मवेशी से टकरा कर बाइक सवार वे घायल हो गये थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Trigrahi Yog on 23 December 2025: आज त्रिग्रही योग का हो रहा है निर्माण, जानें मेष से मीन राशि में से किस राशि की चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog on 23 December 2025: आज दिनांक 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर करते हुए श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं. वहीं धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इस योग में सूर्य और मंगल की युति से रवि-मंगल योग भी बन रहा है, जो साहस, ऊर्जा और निर्णायक क्षमता को बढ़ाता है. बुध वृश्चिक राशि, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. ग्रहों की इस विशेष चाल को देखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा. मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्य को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. प्रशासनी या राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके प्रशासनी कागजात से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.लकी नंबर: 9 | लकी कलर: संतरी वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशि वालों का आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है. कार्यों में मन नहीं लगेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आपको मेहनत जारी रखनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वे आपके काम पर भरोसा जताएंगे. धन लाभ के योग हैं. व्यापार में धैर्य बेहद जरूरी है. नए निवेश की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा, वरना नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. काम को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार लाभ न मिलने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है. संचार के साधनों में रुकावट आ सकती है. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा और नए मित्र बनेंगे. करियर में प्रगति के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है.लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से शुभ है. परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन सूझ-बूझ से हालात संभाल लेंगे. कार्य और व्यापार में अनुकूलता रहेगी. नए काम को लेकर थोड़ी दुविधा बनी रह सकती है.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ के लिहाज से अच्छा दिन है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अपनी आय से जुड़ी बातें किसी करीबी मित्र से साझा न करें. आज तंत्र-मंत्र का प्रभाव प्रबल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. अहंकार से दूरी बनाएं. शत्रु सक्रिय रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) कन्या राशि वालों को आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा. धन लाभ के योग हैं. पुराने रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और नए रिश्ते बन सकते हैं.लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा ये भी पढ़ें: आज मंगलवार 23 दिसंबर को हनुमान जी की कृपा से बदल सकती है किस्मत, इन दो राशियों के रुके कार्य पूरे होंगे तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज तुला राशि वालों का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी के बाद अंततः फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. भूमि-भवन से जुड़े व्यापार में लाभ होगा. प्रशासनी कामकाज से फायदा मिलने के योग हैं.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) वृश्चिक राशि वालों की आज कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी. मधुर व्यवहार से रिश्ते मजबूत होंगे. यात्रा से लाभ हो सकता है. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी. जोखिम भरे कामों से बचें. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: बैंगनी धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) धनु राशि वालों को आज कम मेहनत में अच्छा धन लाभ मिल सकता है. भाग्य आपका पूरा साथ देगा. त्रिग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा. प्रशासनी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. सकारात्मक सोच आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी.लकी नंबर: 4 | लकी कलर: केशरी मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) मकर राशि वालों पर आज शनि का शुभ प्रभाव रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. नई परियोजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा. व्यापार में लाभ के लिए मेहनत जरूरी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. किसी स्त्री के माध्यम से धन लाभ संभव है.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) कुंभ राशि वालों के लिए यात्रा खर्चीली साबित हो सकती है. आय के स्रोतों में कमी से मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी. नौकरी में लापरवाही न करें. अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें. अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है. बैंकिंग क्षेत्र से

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: आज धनु राशि में सूर्य मंगल शुक्र शुभ, कुंभ में शनि-राहु कष्टकारी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: आज तारीख है 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार. वहीं पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि है. सूर्योदय कालीन श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र है. व्याघात योग है. सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में विराजमान है. वहीं चंद्रमा मकर राशि में है. बुध वृश्चिक राशि में है. देव गुरु वृहस्पति कर्क राशि में है. शनि और राहु कुम्भ राशि में है. केतु सिंह राशि में है. Aaj Ka Rashifa मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप अपने कार्यों और लक्ष्यों में स्पष्टता बनाए रखेंगे और निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सामने आएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में स्पष्टता और अपनापन रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. अत्यधिक काम या जिम्मेदारियों का दबाव सिरदर्द या तनाव दे सकता है. सावधानी: आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें. पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. वाणी में संयम बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा. उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” का 51 बार जप करें. लाल या हल्का पीला वस्त्र पहनें. किसी जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र दान करें. इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.शुभ रंग: हल्का पीला / क्रीमशुभ अंक: 3 Aaj Ka Rashifa वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए स्थिरता, संतुलन और मानसिक स्पष्टता लेकर आएगा. आप अपने कार्यों में लगन और धैर्य बनाए रखेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग आपको मनोबल देगा.करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी आपके काम से प्रभावित होंगे. बिज़नेस में पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में अपनापन और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संवाद लाभकारी रहेगा. परिवार और मित्र सहयोग देंगे. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध की संभावना बन सकती है. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की थकान या पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. सावधानी: आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. किसी भी विवाद में फंसने से बचें. उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 51 बार जप करें. सफेद या हल्का क्रीम रंग पहनें. जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र दान करें.शुभ रंग: सफेद / क्रीमशुभ अंक: 6 Aaj Ka Rashifa मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सक्रियता, उत्साह और संचार कौशल को बढ़ाने वाला रहेगा. आप अपनी बातों और कार्यों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत, मीटिंग या प्रस्तुति लाभकारी रहेगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. बिज़नेस में नए संपर्क और अवसर लाभ देंगे. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में खुलापन और अपनापन रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ सहयोग और संवाद बढ़ेगा. परिवार का समर्थन आपको मानसिक सुकून देगा. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध की संभावना है. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक थकान या तनाव की वजह से सिरदर्द या सुस्ती हो सकती है. संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और हल्की व्यायाम से लाभ मिलेगा. ध्यान या प्राणायाम से मानसिक शांति बनी रहेगी. सावधानी: आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. पैसों के मामलों में सतर्क रहें. अनावश्यक विवाद और बहस से बचें. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें. उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गणेशाय नमः” का 51 बार जप करें. हरे रंग के वस्त्र पहनें. जरूरतमंद विद्यार्थी को पुस्तक या पेन दान करें.शुभ रंग: हराशुभ अंक: 5 Also Read: Aaj Ka Love Rashifal 23 December 2025: आज इन 5 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी कष्टकारी, शादीशुदा लोग रहे सचेत, पढ़ें लव राशिफल Aaj Ka Rashifa कर्क आज का राशिफल कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन और परिवारिक सहयोग बढ़ाने वाला रहेगा. आप अपने काम और जिम्मेदारियों में धैर्य और समझदारी दिखाएंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सूझ-बूझ की सराहना होगी. पुराने प्रोजेक्ट में प्रगति होगी और नए अवसर दिखाई देंगे. रिलेशनशिप: आज आपके रिश्तों में अपनापन और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत लाभकारी होगी. परिवार का सहयोग और समर्थन मिलेगा. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. हल्की वॉक, योग और ध्यान से शरीर और मन दोनों सक्रिय रहेंगे. सावधानी: आज अपनी भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. दूसरों की बातों पर जल्दी भरोसा न करें और अनावश्यक विवाद से बचें. उपाय: चंद्रदेव को दूध या जल अर्पित करें और “ॐ चंद्राय नमः” का 51 बार जप करें. सफेद रंग के वस्त्र पहनें. जरूरतमंद को दूध या चावल दान करें.शुभ रंग: सफेद / चांदीशुभ अंक: 2 Aaj Ka Rashifa सिंह आज का राशिफल सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा से भरा रहेगा. आप अपने कार्यों और लक्ष्यों में स्पष्ट रहेंगे और निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता नजर आएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. रिलेशनशिप: आज रिश्तों में आज अपनापन और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत लाभकारी होगी. परिवार का सहयोग और मित्रों का समर्थन आपको मानसिक सुकून देगा. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान या अधिक काम से तनाव संभव है. पर्याप्त नींद और संतुलित आहार आवश्यक होगा. हल्का व्यायाम, योग और ध्यान से ऊर्जा बनी रहेगी. सावधानी: आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाणी में संयम बनाए रखें. उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ॐ

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Love Horoscope 23 December 2025: प्रेम संबंधों के लिए आज 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन राशि का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope 23 december 2025: आज 23 दिसंबर का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ जातकों के रिश्ते मजबूत होंगे, तो कुछ को संयम और संवाद की जरूरत पड़ेगी. जानिए आज ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन राशि तक आज का लव राशिफल. मेष राशि आज पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है. रोमांस बढ़ेगा. वृष राशि रिश्ते में स्थिरता आएगी. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. मिथुन राशि बातचीत में सावधानी रखें. छोटी गलतफहमी बड़ा रूप ले सकती है. धैर्य से काम लें. कर्क राशि पार्टनर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा. सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिलने के योग हैं. सिंह राशि आज लव लाइफ में रोमांच रहेगा. अहंकार से बचें, तभी रिश्ता और मजबूत होगा. कन्या राशि रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. भविष्य की योजनाओं पर बात होगी. ये भी पढ़ें: आज मंगलवार 23 दिसंबर को हनुमान जी की कृपा से बदल सकती है किस्मत, इन दो राशियों के रुके कार्य पूरे होंगे तुला राशि प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा. वृश्चिक राशि भावनाएं तीव्र रहेंगी. ईमानदारी और भरोसे से रिश्ता आगे बढ़ेगा. धनु राशि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सुधार होगा. बातचीत से दूरियां कम होंगी. मकर राशि रिश्ते में स्थायित्व आएगा. जीवनसाथी के साथ विश्वास और समझ बढ़ेगी. कुंभ राशि पुराने प्रेम संबंध फिर से चर्चा में आ सकते हैं. निर्णय सोच-समझकर लें. मीन राशि आज का दिन प्यार के लिए बेहद शुभ है. रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है. The post Aaj Ka Love Horoscope 23 December 2025: प्रेम संबंधों के लिए आज 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन राशि का लव राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology Horoscope Today: आज मंगलवार 23 दिसंबर को इन मूलांकों पर होगी विशेष कृपा, जानें 1 से 9 का अंक ज्योतिष

Numerology Horoscope Today: आज 23 दिसंबर का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार कई लोगों के लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है, वहीं कुछ मूलांकों को सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. अंक ज्योतिष में मूलांक जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है और यही आपके स्वभाव, भाग्य और दिन के परिणामों को दर्शाता है. जानिए  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. निर्णय सोच-समझकर लें. मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है. परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है. धैर्य से काम लें. मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) आज भाग्य आपका साथ देगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. शिक्षा और करियर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं. मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. अनावश्यक बहस से बचें. कार्यों में देरी संभव है. मूलांक 5 (5, 14, 23) आज का दिन अनुकूल रहेगा. यात्रा से लाभ होगा. नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. धन लाभ के संकेत हैं. ये भी पढ़ें: आज मंगलवार 23 दिसंबर को हनुमान जी की कृपा से बदल सकती है किस्मत, इन दो राशियों के रुके कार्य पूरे होंगे मूलांक 6 (6, 15, 24) आज पारिवारिक सुख मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मूलांक 7 (7, 16, 25) मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. ध्यान और आत्मचिंतन से लाभ होगा. कोई महत्वपूर्ण निर्णय टालना बेहतर रहेगा. मूलांक 8 (8, 17, 26) आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मूलांक 9 (9, 18, 27) ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. The post Numerology Horoscope Today: आज मंगलवार 23 दिसंबर को इन मूलांकों पर होगी विशेष कृपा, जानें 1 से 9 का अंक ज्योतिष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Love Rashifal 23 December 2025: आज इन 5 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी कष्टकारी, शादीशुदा लोग रहे सचेत, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 December 2025: आज तारीख 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 10:33 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी. आज आपका प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा या थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा या नहीं. एक दूसरे के प्रति आज पार्टनर का व्यवहार कैसा रहेगा. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कि आज मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों का लव लाइफ कैसा रहने वाला है मेष राशि: आज रिश्तों में स्पष्टता और अपनापन रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और भावनात्मक गहराई बढ़ेगा. अपेक्षाएं अधिक होने से हल्का तनाव संभव है. सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित से बातचीत बढ़ सकती है. विवाहित लोगों को बातचीत में धैर्य रखना चाहिए. वृषभ राशि: प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत लाभकारी रहेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा. सिंगल लोगों के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मुलाकात संभव है. विवाहित जीवन में एक दुसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा. मिथुन राशि: आज रिश्तों में अपनापन और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होगी. जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. विवाहित लोग एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे. कर्क राशि: रिश्तों में भावनात्मक गहराई रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ सहयोग और संवाद बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध की संभावना है. पार्टनर के साथ संवेदनशील विषयों पर बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है. विवाहित लोगों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. सिंह राशि : रिश्तों में आज अपनापन और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत लाभकारी होगी. परिवार का सहयोग और मित्रों का समर्थन आपको मानसिक सुकून देगा. सिंगल लोगों को किसी समझदार व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है. कन्या राशि: रिश्तों में स्पष्टता और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संवाद लाभकारी रहेगा. परिवार और मित्र सहयोग देंगे. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के अवसर बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में शुरुआत में थोड़ी भ्रम की स्थिति रह सकती है, लेकिन समाधान आपके हाथ में है. अपनी समझाने और मनाने की क्षमता से रिश्ते में संतुलन आएगा. तुला राशि: रिश्तों में मधुरता और समझ बनी रहेगी. आज प्रेम जीवन में आकर्षण और भावनात्मक जागरूकता भी बढ़ेगी. परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहितों के लिए नए रिश्ते के अवसर बनेंगे. आप स्वतंत्रता और सामंजस्य के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. इससे रिश्ता और मजबूत होगा. पुरानी भावनात्मक खालीपन जल्द समाप्त होगा. वृश्चिक राशि: भावनात्मक गहराई और अपनापन बढ़ेगा. आप और आपका जीवनसाथी गहरे स्तर पर जुड़ाव महसूस करेंगे. पार्टनर या परिवार के साथ विश्वास मजबूत रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और अविवाहितों के लिए नए रिश्ते के संकेत हैं. पार्टनर के साथ किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है. किसी रहस्यमय या प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है. भावनाओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें. धनु राशि: प्रेम जीवन में ईमानदारी और खुला बातचीत रहेगा. पार्टनर या परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है. मित्र और परिवार सहयोग देंगे. सिंगल लोगों को समान सोच वाला व्यक्ति मिल सकता है. विवाहित लोगों में आपसी समझ बढ़ेगी. मकर राशि: रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बना रहेगा. परिवार और पार्टनर सहयोग करेंगे. सिंगल जातकों के लिए कोई गंभीर और समझदार व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा. विवाहित लोगों के बीच आपसी सहयोग और सम्मान बढ़ेगा. कुंभ राशि: रिश्तों में समझ और स्वतंत्रता का संतुलन बना रहेगा. पार्टनर सहयोग देंगे. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के अवसर हैं. सिंगल जातकों की किसी समान सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात संभव है. वैवाहिक जीवन में बातचीत और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान रिश्ते को मजबूत करेगा. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा. मीन राशि: रिश्तों में आज भावनात्मक गहराई और अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों को किसी भावनात्मक व्यक्ति से बातचीत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में दिल की बात साझा करने से संबंध मजबूत होंगे. पार्टनर या परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ Mo- +918620920581 Also Read: Aaj Ka Panchang 23 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय The post Aaj Ka Love Rashifal 23 December 2025: आज इन 5 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी कष्टकारी, शादीशुदा लोग रहे सचेत, पढ़ें लव राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 23 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 23 December 2025: आज 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 10:33 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार दिन: मंगलवारतिथि: पौष शुक्ल पक्ष तृतीया प्रातः 10:33 उपरांत चतुर्थीसंवत: श्री शुभ संवत 2082शक संवत: 1947हिजरी सन: 1446-47सूर्योदय: 06:32सूर्यास्त: 05:04 नक्षत्र, योग व करण सूर्योदय कालीन नक्षत्र: श्रवण, उपरांत धनिष्ठायोग: व्याघातकरण: व ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: धनु राशिचंद्रमा: मकर राशिमंगल: धनु राशिबुध: वृश्चिक राशिदेव गुरु बृहस्पति: कर्क राशिशुक्र: धनु राशिशनि: कुंभ राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि चौघड़िया मुहूर्त (मंगलवार) प्रातः कालप्रातः 06:00 से 07:30 तक – रोगप्रातः 07:30 से 09:00 तक – उद्वेगप्रातः 09:00 से 10:30 तक – चरप्रातः 10:30 से 12:00 तक – लाभ दोपहर कालदोपहर 12:00 से 01:30 तक – अमृतदोपहर 01:30 से 03:00 तक– काल सायंकालशाम 03:00 से 04:30 तक – शुभशाम 04:30 से 06:00 तक– रोग खरीदारी के लिए शुभ समयदोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक अशुभ समयराहुकाल: अपराह्न 03:00 से 04:30 बजे तकदिशाशूल: पूर्व एवं आग्नेय दिशा आज का उपाय सफेद रंग की वस्तुएं जैसे तिल, चावल आदि का दान करें.स्नान के जल में 5 से 7 सफेद तिल डालकर स्नान करना शुभ रहेगा.भगवान शिव की आराधना करें. चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +918620920581 Also Read: Astrology: जनवरी 2026 सिंह-कन्या और मीन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, बुधादित्य राजयोग दिलाएगा इन राशियों को विशेष लाभ The post Aaj Ka Panchang 23 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top