Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : खेल से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है : विनीत रावल

Dhanbad News : जीतपुर एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया. उसका उद्घाटन सेल के ईडी विनीत रावल ने किया. इस अवसर पर अधिकारी संजय तिवारी, टीएस रंजन, उदय कुलकर्णी, डॉ पूनम, शिवराम बनर्जी, मनीष कुमार उपस्थित थे. सेल के इडी श्री रावल ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स का महत्व अपना महत्व है. इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है. प्राचार्य कृष्णा तिवारी ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया. प्रतियोगिता में जीतपुर एकेडमी, चासनाला एकेडमी, एसडीएम स्कूल, शारदा विद्या मंदिर, भीम राव आंबेडकर स्कूल, इंडियन स्कूल ऑफ प्रोग्रेस के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सफल बनाने में शिक्षक सपना चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार वर्णवाल, अशोक झा, विकेश बिंद, भरत तिवारी, राजकुमार पांडेय, शंभु तिवारी, पुष्पा वर्मा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : स्पोर्ट्स से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है : विनीत रावल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीपीयू के स्टूडेंट्स को मिलेगी गांधी फेलोशिप

-पीपीयू व गांधी फेलोशिप के बीच हुआ एमओयू संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) व गांधी फेलोशिप के बीच एमओयू हुआ. छात्रों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण लर्निंग तथा कैरियर के नये अवसरों के विस्तार की दिशा में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने यह एमओयू किया है. विश्वविद्यालय की नवगठित प्लेसमेंट टीम के प्रयासों से यह एमओयू हुआ. इस एमओयू के बाद पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए गांधी फेलोशिप में चयन की प्रक्रिया और अवसर पहले की तुलना में कहीं अधिक सुलभ हो जायेगी. यह फेलोशिप एक दो वर्षीय रेजिडेंशियल प्रोग्राम है, जिसमें चयनित फेलोज को 24 हजार 500 रुपये प्रति माह का मानदेय प्रदान किया जाता है. गांधी फेलोशिप के लिए हर वर्ष देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक कर चुके लाखों युवा आवेदन करते हैं. ऐसे में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यह एमओयू न केवल एक अवसर, बल्कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. इस एमओयू के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत, गांधी फेलोशिप की टीम नये वर्ष से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के परिसरों में प्लेसमेंट टॉक्स व ओरिएंटेशन सत्रों का आयोजन करेगी, जिससे छात्रों को चयन प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र और भविष्य की संभावनाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. इस एमओयू के सफल क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ मोहम्मद अली एवं डॉ अयान मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वहीं, संपूर्ण प्रक्रिया में मार्गदर्शक की भूमिका में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजीव रंजन तथा कुलसचिव डॉ अबू बकर रिजवी का निरंतर सहयोग व नेतृत्व प्राप्त हुआ, जो कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह की दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सतत प्रयासरत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीपीयू के स्टूडेंट्स को मिलेगी गांधी फेलोशिप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला समेत दो व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी किया

पुपरी. थाना क्षेत्र के सिंगियाही व हरदिया गांव में मंगलवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में एक स्त्री समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी सिंगियाही गांव निवासी अमर साह की पत्नी पूजा देवी व हरदिया गांव निवासी शीतल राम के पुत्र अजीत राम को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. 5.19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार चोरौत. थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम चोरौत-भिट्ठामोड़ एनएच 227पथ में चंद्रसैना गांव के समीप 5.19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के जाले गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार के रुप में की गयी है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली गयी. थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने इसकी पुष्टि की है. पुअनि रिंकी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री समेत दो व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरी मामले के फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को चोरी मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त समीर अंसारी उर्फ मकोल के तलखापुर वार्ड नंबर 33 स्थित घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया. इस संदर्भ में अधिवक्ता रश्मि कुमारी के आवेदन पर पुनौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. शांतिनगर बागमती कॉलोनी वार्ड नंबर 9 निवासी अधिवक्ता ने 15 जुलाई 2023 की रात्रि में घर में घुसकर चोरों द्वारा मोबाइल तथा पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था. पांच दिनों पूर्व हुई चोरी मामले की प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के बेलाही नीलकंठ गांव में बंद घर में पिछले दिनों हुये चोरी के घटना की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गयी है. दिल्ली से वापस लौटने के बाद गृहस्वामी रामदयाल महतो की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पुत्री का इलाज कराने तीन दिसंबर को पति के साथ दिल्ली गये. वहां चिकित्सकों के द्वारा उन्हें 20 दिनों तक रोक लिया गया. विगत 18 दिसंबर की रात्रि में उनके घर में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बताया है कि मेन गेट और कमरों का ताला तोड़कर चोरों के द्वारा 40.540 ग्राम सोना एवं 1300 ग्राम चांदी का आभूषण व 45 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरी मामले के फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपह्त लड़की बरामद, पुलिस को बताया-स्वेच्छा कर ली शादी

पुपरी. पुलिस ने अपह्त नाबालिग लड़की को जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. इस संबंध में अपह्ता की मां ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि विजेंद्र नारायण ने उक्त लड़की की बरामदगी की है. पुलिस को पूछताछ में लड़की ने बताया है कि उसने स्वेच्छा से शादी कर ली है. पुलिस ने बरामद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत किया. दर्ज प्राथमिकी में नारायणपुर निवासी आलिया देवी, भोरिल सदा, इंदु सदा व सुरेश सदा को नामजद आरोपी बनाया गया है. अलग-अलग मामलों के दो अपह्ता बरामद, आरोपित गिरफ्तार बोखड़ा. थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग अपहरण के मामले में अपहृता को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताते चले कि बोखड़ा थाना कांड संख्या 143/25 की अपहृता को थाने की पुलिस ने चंडीगढ़ के एक गांव से बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपित खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी निवासी सुनील कुमार, मां दुलिया देवी व पिता अशोक राम को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, थाना कांड संख्या 204/25 की अपहृता को बरामद कर लिया है. आरोपित छोटी सौरिया निवासी कृष्णनंदन कुमार, मां बेबी देवी व पिता सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामदगी व गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपह्त लड़की बरामद, पुलिस को बताया-स्वेच्छा कर ली शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छिपी रही धूप, दिन में भी रहा अंधेरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

सीतामढ़ी. पिछले करीब एक सप्ताह के भीतर मंगलवार का दिन ऐसा रहा, जब अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान करीब 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसके चलते मनुष्य से लेकर तमाम जीव ठंड से कांप उठा. मंगलवार का दिन जिले के लिये कोल्ड-डे रहा. उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा की गति छह से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. धूप खिलना तो दूर, दिन भर फिजां में अंधेरा छाया रहा. दोपहर को ही शाम लग रहा था. मौसम इतना खराब रहा कि काफी सारे लोग घरों में दुबके रहे और अलाव के सहारे दिन गुजारे. ग्रामीण इलाके में हर एक घर में अलाव जलता दिखा, जहां बैठकर लोग ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे. हर एक मवेशी घर में अलाव जलाना पड़ रहा है. वहीं, शहर की बात करें, तो कदम-कदम पर दुकानदार, व्यवसायी, कामगार, मिस्त्री आदि अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे. लोगों के घरों में दुबके रहने से शहर की सड़कों पर भीड़ नहीं दिखी. हाइवे पर भी इक्के-दुक्के वाहनों की ही परिचालन देखने को मिला. दुकानदार दिन भर दुकान खोलकर ग्राहक का इंतजार करते दिखे. यहां तक कि आवारा कुत्ते ठंड से बचने को कचरे के ढ़ेर में छुपे दिखे. हर कोई ठंड से बेहाल नजर आया. सबसे अधिक परेशानी स्त्रीओं व पशुपालकों को हो रही है. करीब सप्ताह भर से धूप नहीं निकलने के चलते लोगों के कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं. मवेशियों के लिये चारा जुटाने में दिक्कतें हो रही हैं. स्त्रीओं को बच्चों, बुजुर्गों व रोगियों की देखभाल करने में परेशानी हो रही है. — हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं, संभलकर रहने की जरूरत जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है. गुरुवार को कुछ घंटे मौसम खुलने की संभावना है. हालांकि, आगामी 31 दिसंबर तक ठंड में कमी आने की संभावना नहीं दिख रही है. इस बीच तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होते रहने का अनुमान है. अगले दो दिन में कुछ घंटे धूप खिल सकती है. फिलहाल जिले में हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं है, इसलिये लोगों को संभल कर रहने की आवश्यकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छिपी रही धूप, दिन में भी रहा अंधेरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा

बंजरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. संचालन बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने किया. बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं व जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई. जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया. बैठक में छठे वित्त आयोग योजना, 15वीं वित्त आयोग योजना, जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, बिजली, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. रोहिनिया पंसस सीमा देवी ने डीलरो के द्वारा लाभुकों को प्रति यूनिट आधा किलो खाद्यान्न कम आपूर्ति करने व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन का कोई टाइम टेबुल नहीं होने और गर्भवती स्त्रीओं को मिलने वाली सुविधा को उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. सिसवा पश्चिमी मुखिया माया देवी ने पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सेविका का दो वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी चयन नहीं होने, बंद पड़े नलकूप को चालू कराने का बातों को प्रमुखता से रखी. अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा टीएचआर वितरण में अनियमितता बरतने व सूचना नहीं मिलने, बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर को नियमित नहीं बैठने व दवा उपलब्ध कराने का प्रमुखता से रखा. कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से मरीज को निजी अस्पतालों व अधिक दूरी तय कर सदर अस्पताल में इलाज करना पड़ रहा है. बीपीआरओ मितेश मोहन ने सोलर लाइट से संबद्ध और पीओ मनरेगा अश्विनी कुमार ने जी राम जी योजना के तहत दिशा-निर्देश मिलने पर कार्य शुरू होने की बात कही. मौके पर मनरेगा पीओ अश्विनी कुमार, बीसीओ मारुति नंदन सिंह, मुखिया मो. सलवातुल्लाह उर्फ आदिल राणा, अनिल कुमार, वीणा सिंह, मो. अरशद, मुस्लिम मियां, पंसस लक्ष्मण साह, शमशाद आलम, अलाउद्दीन अंसारी, विनोद साह उर्फ ज्योतिलाल, सीमा देवी, शंशाक श्रीवास्तव, सुमित कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, दिलीप कुमार पंडित, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

School Closed: ठंड का कहर, इन राज्यों में 27 दिसंबर तक स्कूल बंद

School Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में रात और सुबह को घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. शीतलहर और घना कोहरा को देखते हुए लखनऊ जनपद में सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है. 27 दिसंबर तक लखनऊ के सभी स्कूल रहेंगे बंद भीषण ठंड के कारण लखनऊ के सभी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाएं 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, जनपद लखनऊ में शीतलहर, घना कोहरा होने और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल के प्री प्राइमरी, नर्सरी तक की कक्षाओं के लिए 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा. कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का बदला समय लखनऊ जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर बताया, 24 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक कक्षा एक से कक्षा 8 की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा. पटना में आठवीं तक सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी प्रशासनी और निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया. इसके साथ ही उच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है. कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक जिलाधिकारी के आदेश में यह कहा गया है कि कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन अब सुबह जल्दी शुरू नहीं होगा. आदेश में कहा गया है कि इन कक्षाओं के लिए विद्यालय समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्रों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके. जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ये भी पढ़ें: No PUC No Fuel: दिल्ली में नो पीयूसी, नो फ्यूल नीति रहेगी जारी, मंत्री सिरसा ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी The post School Closed: ठंड का कहर, इन राज्यों में 27 दिसंबर तक स्कूल बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : ठंड व कोहरे ने लगाया लोगों की रफ्तार पर ब्रेक

उजियारपुर . प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को दिनभर ठंड व कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजूर्गों व पशुपालकों की हो रही है. बाजार हाट जाने वाले लोगों की विवशता बनी है. लेकिन शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया. खरीदारों के नहीं रहने से व्यवसायी भी आम दिनों से पूर्व ही दुकान बंद कर दिया. हालांकि कहीं कहीं ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों व दरवाजों पर लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर शरीर में गर्माहट लाने का प्रयास करते दिखे. मंगलवार की शाम कोहरे की धुंध ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया. जिसके कारण ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को अपने घर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी ने सीओ से अविलंब क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. ताकि बाजार हाट जाने वाले लोगों व गरीब गुड़बों को ठंड से बचाव किया जा सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : ठंड व कोहरे ने लगाया लोगों की रफ्तार पर ब्रेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : प्रैक्टिकल नहीं हो रहे, केवल परीक्षा के समय होती है खानापूर्ति

– निरीक्षण में हो चुका है खुलासा, साइंस लैब का नहीं हो रहा उपयोग समस्तीपुर . प्रशासनी स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. स्कूलों में विज्ञान के प्रयोगों के लिए लैब तो है मगर उनके हाल ठीक नहीं है. अधिकांश स्कूलों में खाली कमरे में लैब चल रही है. लेकिन वहां प्रयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म ही नहीं है. प्रयोगशालाओं में सामान तालों में बंद कर रखा जा रहा है. इनमें से अधिकांश सामान कई साल पुराना हो चुका है. कई उपकरण तो केवल दिखावे के लिए अलमारियों में ताले के भीतर रखा हुआ है. यह हाल जिले के अधिकांश माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्कूलों के हैं. जिन स्कूलों में प्रयोगशालाओं के हाल बेहाल हैं, उनसे वैज्ञानिक कैसे निकलेंगे. यह कटु सच है. हाल ही में वारिसनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय हजपुरवा के निरीक्षण के दौरान डीपीओ एसएसए ने पाया कि साइंस लैब में सभी सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद उपयोग नहीं किया जा रहा था. शहर के कुछ विद्यालयों की पड़ताल की गई तो विद्यार्थी बताते हैं कि सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं के समय दो-तीन दिन में ही कक्षा 9 से 10वीं में व कक्षा 11 व 12वीं में प्रैक्टिकल कराकर औपचारिकता निभा दी जाती है. पूरे शैक्षणिक सत्र में लैब की तरफ कोई भी झांकने नहीं जाता है. अब ऐसे में सवाल यह है कि आखिर स्कूलों में यही हालात रहे तो भविष्य के वैज्ञानिकों की नींव मजबूत कैसे होगी. शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के एचएम डा. ललित कुमार घोष बताते है कि 11वीं व 12वीं में हफ्ते में विद्यार्थियों को चार प्रैक्टिकल अनिवार्य हैं. फिजिक्स-केमेस्ट्री में चार, फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी में छह प्रैक्टिकल पीरियड होने चाहिए. ग्रुप प्रैक्टिकल में चार से छह विद्यार्थी शामिल होने चाहिए. चूंकि संसाधन नहीं हैं, ऐसे में 15-20 विद्यार्थियों के ग्रुप बनाए जा रहे हैं. जिले के प्लस टू विद्यालयों की दसवीं व इंटर में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय की प्रायोगिक शिक्षा अनिवार्य की गई है. मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे रंजीत कुमार, आकाश कुमार व अखिलेश ने बताया कि जब वह पढ़ेंगे ही नहीं, तो प्रायोगिक परीक्षा कैसे दे पाएंगे. सिर्फ प्रायोगिक विषयों की कॉपियां तैयार कर पाते हैं, जिसे परीक्षा के दौरान जमा करना होता है. :::::::::::::: “सभी डीपीओ को निरीक्षण के दौरान लैब की जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है. लैब का उपयोग नहीं करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई. कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीइओ, समस्तीपुर “B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : प्रैक्टिकल नहीं हो रहे, केवल परीक्षा के समय होती है खानापूर्ति appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top