Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठंड में चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश

श्रीनगर. लगातार बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में अधिक ठंड और पछिया हवा से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. लोग जगह-जगह आग ताप कर जीवन जीने को मजबूर हैं. खासकर इस कड़ाके की ठंड में राहगीरों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है. नितेश कुमार, सरवन कुमार, छोटू कुमार, शैलेश कुमार, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मतीन, अकलू शर्मा, श्यामलाल शर्मा, टुनटुन विश्वास, आशीष कुमार, अंशु कुमार, श्याम ऋषि, मोहम्मद इलियास, विलास मंडल, प्रमोद महतो आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर मरीज तथा परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रखंड परिसर श्रीनगर चौक, कोऑपरेटिव बाजार, खरकटटा पुल, अस्पताल परिसर, जगेली चौक, दस नंबर इमली चौक, सिंघिया चौक, कदगावां चौक, ईदगाह चौक, हसेली खेतेश्वर नाथ मंदिर खाता हाट आदि चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं करने को लेकर लोगों में आक्रोश है. खासकर उन मुसाफिरों को जाड़े में ठिठुरने को मजबूर हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठंड में चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुखिया ने सांसद को विकास कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन

समेली. सांसद तारिक अनवर को समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार हिंदुस्तानी ने सोमवार को मिलकर अपने पंचायत के समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही पंचायत के विकास कार्य को लेकर आमजनों की समस्या पर प्रमुख मांगें, जिसमें मल्हारिया पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. जिससे जन अवाम को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. चौधरी चकला नहर पुल से होकर शंकर पासवान के घर से पोठिया-डूमर को जोड़ने वाली नहर के बांध पर कालीकरण रोड निर्माण कार्य, केहुनियां धार से बोचहि कोटा तक जाने वाली मुख्य सड़क का कालीकरण सह निर्माण कार्य, खोटा गांव में परमानंद पासवान के घर से मलहरिया होते हुए नरहैया मुख्यमंत्री संपर्क पथ को जो एसएच 77 तक जाने वाली मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कार्य, शिवमंदिर टोला वार्ड दो में बने रंगमंच के आगे शेड निर्माण कार्य,पवई बांध मदरसा के समीप स्ट्रीट लाइट कार्य जैसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा. सांसद ने पंचायत के मुखिया को बताया कि जल्द ही संबंधित विभागों को निर्देशित कर कार्य किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुखिया ने सांसद को विकास कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीरगंज के गैरेज में श्रम विभाग ने मारा छापा, बाल श्रमिक को कराया मुक्त

हथुआ. मीरगंज नप के नरैनिया स्थित न्यू विकास मोटर्स गैरेज में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को बरामद किया गया है. साथ ही गैरेज संचालक पर बाल श्रमिक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी. बरामद किया गया बाल श्रमिक सीवान जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के गौसिया गांव का बताया गया है, जो मीरगंज के नरैनिया गैरेज में काम करता था. गुप्त सूचना के आधार पर धावा दल में गठित टीम ने छापेमारी की. जहां सफलता मिली. टीम में शामिल हथुआ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार, थावे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पुनमनी प्रजापति,सिधवलिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार आदि थे. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की. बरामद बाल श्रमिक को बाल कल्याण को सुपुर्द कर दिया गया. धावा टीम ने बताया कि जिले में बाल श्रमिक उन्मूलन के तहत होटल, ढाबा, गैरेज सहित दुकानों एवं नियोजकों में छापेमारी की जा रही है. लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि 14 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिकों से मजदूरी नहीं कराएं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मीरगंज के गैरेज में श्रम विभाग ने मारा छापा, बाल श्रमिक को कराया मुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरों ने छह दुकानों से 11 लाख के गहने व 25 हजार नकद की चोरी

23 सीएच 4- लोगो से जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी. हंटरगंज. थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह गांव में सोमवार की रात चोरों ने छह दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर पांच लाख के सोना, छह लाख के चांदी, 25 नकद, 50 हजार के कैमरा सहित कई सामान की चोरी कर ली. जिसमें पप्पू सोनी के पूजा ज्वेलर्स दुकान से पांच लाख के सोना (43 ग्राम), छह लाख के चांदी (तीन किलो) की चोरी कर ली. बजंरगी विश्वकर्मा के चंद्रकांता फोटो स्टेट दुकान से 50 हजार के कैमरा की चोरी कर ली. वहीं भूपेंद्र सिंह के जेनरल स्टोर से चार हजार नकद व कई खाने-पीने का सामान, बबलू कुमार के साक्षी जेनरल स्टोर से चार हजार नकद, सतीश कुमार के गुप्ता हार्डवेयर दुकान से पांच हजार नकद व आलोक शर्मा के काजल वस्त्रालय से 12 हजार नकद, कुछ कपड़े की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 चोरों ने दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. कुछ आवाज सुन कर ग्रामीण उठे. ग्रामीणों की सुगबुगाहट सुन चोर फरार हो गये. रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ गोसाईडीह पहुंचे और मामले की जांच की. साथ ही चोरों की पहचान में जुटी रही. मंगलवार की सुबह फोरेंसिक टीम यहां पहुंच कर दुकानों से चोरों का फिंगर सैंपल लिये. पुलिस लगातार आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. साथ ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है. वहीं एक साथ छह दुकानो में चोरी की घटना से दुकानों में आक्रोश देखा गया. दुकानदारों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस की गश्ती नहीं होने से चोरो के हौसले बुलंद है. दुकानदारो ने चोरी की घटनाओं पर अविलंब अंकुश लगाने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरों ने छह दुकानों से 11 लाख के गहने व 25 हजार नकद की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में सरकारी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू

चतरा. जिले में प्रशासनी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू हो गया है. विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इस बार जरूरतमंदों को डाउन कंबल (मुलायम कंबल) मिल रहा है, जिसे पाकर लोग खुश दिख रहे हैं. पहली बार मुलायम कंबल का वितरण गरीबों के बीच किया जा रहा है. जिसे लेकर गरीबों में कंबल लेने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. कंबल पाकर गरीब व असहाय लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं. जिले में 29 हजार 93 कंबल उपलब्ध कराया गया है, जिसे नगर परिषद व प्रखंडों में उपलब्ध कराया गया है. सबसे अधिक कंबल हंटरगंज प्रखंड को व सबसे कम कंबल पत्थलगड्डा व कुंदा प्रखंड को मिला है. जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक सुकरमणि लिंडा ने कहा कि चतरा नगर परिषद व प्रखंडों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. वितरण पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा रहा है. वास्तविक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है. बता दें कि इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे लेकर गरीब व असहाय लोग परेशान थे. कहां कितना मिला कंबल चतरा जिले में 29 हजार 93 कंबल उपलब्ध हुआ है. जिसमें चतरा नगर परिषद कार्यालय में 2200, चतरा सदर प्रखंड को 2720, हंटरगंज को 4760, प्रतापपुर को 3060, कुंदा को 850, लावालौंग को 1360, सिमरिया को 2890, टंडवा को 3230, पत्थलगड्डा को 850, गिद्धौर को 1020, इटखोरी को 2040, मयूरहंड को 1700, इटखोरी प्रखंड को 1700 कंबल उपलब्ध कराया गया है. वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में आकस्मिकता के लिए 713 कंबल उपलब्ध है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में प्रशासनी स्तर पर कंबल का वितरण शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उग्रवादियों के डर से दूसरे दिन भी बंद रहा रेलवे लाइन निर्माण कार्य

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के दुवारी में चल रहे शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा. टीएसपीसी उग्रवादियों के डर से मजदूरों ने काम बंद कर दिया है. सोमवार की देर शाम 28 नंबर ब्रिज के समीप फायरिंग की आवास लोगों ने सुनी. जिससे कार्य में लगे मजदूर व आसपास के लोगो में दहशत है. इसकी सूचना पाकर मंगलवार को थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर मुंशी, रात्रि गार्ड से मामले की जानकारी ली. साथ ही आसपास के लोगो से भी पूछताछ की. निर्माण कार्य करा रहे मुंशी निरंजन कुमार ने बताया कि उग्रवादियों के डर से लगभग 150 मजदूर काम छोड़ कर घर चले गये है. जिसके कारण निर्माण कार्य बंद है. रात्रि गार्ड जगदीश गोप ने बताया कि सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे स्टेशन के 28 नंबर ब्रिज समीप फायरिंग की आवाज सुनाई दी. रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि कोई भी घटना के बारे स्पष्ट नहीं दे रहे है. थाना में अब तक आवेदन नहीं मिला है. पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती कर रही है. मालूम हो कि रविवार की रात उग्रवादियों ने निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर मजदूरो के साथ मारपीट किया था. साथ ही काम नहीं करने की चेतावनी दी थी. पर्चा भी छोड़ा था. इसके बाद से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उग्रवादियों के डर से दूसरे दिन भी बंद रहा रेलवे लाइन निर्माण कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आम्रपाली में मना सुरक्षा सप्ताह समारोह, कर्मियों को दिलायी गयी शपथ

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना में 68वां खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. जहां एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह से आयी सेफ्टी बोर्ड की निरीक्षक दल ने कोल परियोजना में सुरक्षा उपायों का जायजा लिया. टीम में डीएमएस अजस मोहम्मद, आईएसओ राकेश रंजन, माईन मैनेजर यातीश कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन, इमदुदीन सहा, उदय कुमार, सचिन कुमार व शशि चौरसिया शामिल थे. सेफ्टी टीम का स्वागत हेसातु विद्यालय के बच्चो ने स्वागत किया. वहीं जीएम अमरेश कुमार सिंह, पीओ मो अकरम ने शॉल व श्रीफल देकर स्वागत किया. मौके पर जीएम अमरेश कुमार ने कहा कि आम्रपाली कोल परियोजना 2014 में ढाई मिलियन टन प्रतिवर्ष कोयला उत्पादन के साथ शुरू हुआ. आज 25 मिलियन टन उत्पादन क्षमता पर पहुंच गयी है. पिछले वित्तीय वर्ष आम्रपाली में 24.85 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 25.5 मिलियन टन डिस्पैच किया गया. यह लक्ष्य शून्य दुर्घटना के साथ प्राप्त किया गया. बताया कि दो मेडिकल वैन के माध्यम से 33 गांवो में लोगो को स्वास्थ्य सुविधा पहुचायी जा रही है. माइंस मैनेजर एस के सिन्हा ने कहा कि आम्रपाली में पर्यावरणीय स्वीकृति 28 मिलियन टन की है, सेलो सीएचपी बनने के बाद यह लक्ष्य भी पूरा हो जायेगा. कार्यक्रम में ट्रेड टेस्ट में सफल अनूप खन्ना समेत सुरक्षा के क्षेत्र में 57 लोगों को पुरस्कृत किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम का संचालन अनूप खन्ना ने किया. मौके पर ट्रेड यूनियन के एटक नेता बिनोद बिहारी पासवान, बीएमएस से मुकेश साव, रविन्द्र गुप्ता, रविन्द्र सिंह, अजय सिंह, सीसीएल के अनूप भगत, आलोक रंजन, आरएन पंडित, सुजीत रंजन,दिवाकर साहू, मलयज, मोहसिन रजा समेत कई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आम्रपाली में मना सुरक्षा सप्ताह समारोह, कर्मियों को दिलायी गयी शपथ appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन मीटिंग (बैंकिंग) संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समाहरणालय स्थित बैठक कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति (District Level Coordination Meeting – Banking) की बैठक एसडीसी बैंकिंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बैंकों के अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत/निजी बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, वित्तीय समावेशन, ऋण-वितरण की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीसी बैंकिंग द्वारा सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक ससमय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऋण वितरण में तेजी लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सीडी रेशियो में सुधार तथा ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन का भी निर्देश दिया गया। बैठक में बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं आगामी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर सहमति बनी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गयाजी में मौत की चिंगारी! एक चिड़ियां बनी दोस्तों के मौत की वजह, पल भर में बुझ गए तीन घरों के चिराग 

संजीव कुमार सिन्हा/गयाजी/बिहार: गयाजी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. खैरा गांव में 11000 वोल्ट के हाई टेंशन तार ने एक ही पल में तीन घरों के चिराग बुझा दिए. यह हादसा इतना भयावह था कि गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है. आग ताप रहे थे युवक  मृतकों की पहचान खैरा गांव के रहने वाले सत्येंद्र यादव उर्फ राजा यादव, गोलू यादव और नीतीश यादव के रूप में हुई है. तीनों युवक आपस में मित्र बताए जा रहे हैं. गांव वालों के अनुसार, ठंड से बचने के लिए तीनों युवक अपने घर के बाहर आग ताप रहे थे. उसी दौरान उनके ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के हाई टेंशन तार से एक पक्षी टकरा गया. टकराते ही तार से तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग की लपटें तीनों युवकों पर गिर पड़ीं.  गांव वालों ने क्या कहा ?  खैरा गांव के रहने वाले उमेश यादव ने बताया कि तेज धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सत्येंद्र यादव और गोलू यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे नीतीश यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.  बिहार : गया में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी ने छीनी 3 युवकों की जान, खैरा गांव में पसरा मातम.#Gaya #Khijarsarai #HighTensionWire #Accident #BreakingNews #BiharNews #Mourning #PrabhatKhabar pic.twitter.com/QgG8LfHr4G — Naya Vichar (@prabhatkhabar) December 23, 2025 Gayaji में बिजली विभाग पर उठे सवाल  घटना की समाचार फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है. लोगों का कहना है कि आबादी के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार पहले भी खतरा बने हुए थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.  Also read: टूटा बिजली का तार और बुझ गए घर के तीन चिराग, बाप-बेटे और भांजे की मौत मौके पर पहुंची पुलिस  सूचना मिलने पर खिजरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस हृदय विदारक हादसे ने एक बार फिर बिजली सुरक्षा और विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post गयाजी में मौत की चिंगारी! एक चिड़ियां बनी दोस्तों के मौत की वजह, पल भर में बुझ गए तीन घरों के चिराग  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाल आतंक से किनारा, ओडिशा में छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने किया समर्पण, 2014 से 2025 तक ऐसे टूटी नक्सलवाद की कमर

Naxal Surrender: ओडिशा के मलकानगिरी में मंगलवार (23 दिसंबर) को 22 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने नौ बंदूक, 150 कारतूस, 20 किलोग्राम विस्फोटक, 13 आईईडी, जिलेटिन छड़ें और अन्य सामग्री अधिकारियों को सौंपी. ओडिशा के DGP योगेश बहादुर खुराना ने कहा- आज 22 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सरेंडर किए गए हथियारों में AK सीरीज की राइफलें और INSAS राइफल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दूसरे नक्सली भी सरेंडर करेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे. मैं सभी नक्सलियों से हिंसा छोड़ने की अपील करता हूं, क्योंकि प्रशासन ने उनके पुनर्वास के लिए सभी इंतजाम किए हैं. #WATCH ओडिशा के DGP योगेश बहादुर खुराना ने कहा, “आज 22 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर किए गए हथियारों में AK सीरीज़ की राइफलें और INSAS राइफलें शामिल हैं। मुझे उम्मीद है कि दूसरे नक्सली भी सरेंडर करेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे। मैं… https://t.co/oFDglXLPDf pic.twitter.com/ujmC22l5ku — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2025 ओडिशा में सक्रिय थे छत्तीसगढ़ के नक्सली पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अधिकतर माओवादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से हैं. लेकिन, ये ओडिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में सुकमा जिले के संभागीय समिति सदस्य लिंगे उर्फ ​​मायरे मड़कम और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एसीएम कमांडर बामन मड़कम शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में स्त्री नक्सली भी शामिल हैं. नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी केंद्र प्रशासन की विभिन्न एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई के तहत 92 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर नक्सलियों की आर्थिक जीवन रेखाओं को काफी हद तक संकुचित कर दिया है. मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सल-मुक्त बनाने के दृढ़ लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में एक समर्पित प्रकोष्ठ का गठन किया है. इस प्रकोष्ठ ने 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जबकि राज्य के प्राधिकारियों ने अतिरिक्त 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. वहीं ईडी ने 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. 2014 से 2025 तक ऐसे टूटी नक्सलियों की कमर माओवादी उग्रवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की डिटेल रिपोर्ट देते हुए प्रशासन ने बताया कि 2014 में जहां 36 जिले नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित थे, वहीं 2025 में ऐसे केवल तीन जिले बाकी रह गए हैं. प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 317 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है, 862 को गिरफ्तार किया गया है और 1,973 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. बयान के मुताबिक कुल 28 टॉप नक्सली नेताओं का अंत किया गया है. साल 2024 में एक केंद्रीय समिति का सदस्य और 2025 में ऐसे पांच सदस्यों का खात्मा किया गया. सुरक्षा बलों की प्रमुख सफलताओं को गिनाते हुए प्रशासन ने कहा कि ब्लैक फॉरेस्ट अभियान के तहत 27 कट्टर नक्सली मारे गए. 2014 से 2015 तक घटी नक्सलियों की संख्या प्रशासन ने कहा- नक्सल प्रभावित जिलों की कुल संख्या 2014 में 126 से घटकर 2025 में मात्र 11 रह गई है. किलाबंद पुलिस थानों की संख्या 2014 तक केवल 66 थी, जो पिछले 10 सालों में बढ़कर 586 हो गई है. नक्सली घटनाओं की संख्या वर्ष 2013 में 76 जिलों में 330 थी, लेकिन जून 2025 तक यह संख्या घटकर केवल 52 रह गई है जिनका संबंध 22 जिलों से है. (इनपुट भाषा) Also Read: विकास को मिलेगी रफ्तार, खाली जमीन पर उद्योग लगाएगी प्रशासन, इन जिलों में बन रहा लैंड बैंक The post लाल आतंक से किनारा, ओडिशा में छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने किया समर्पण, 2014 से 2025 तक ऐसे टूटी नक्सलवाद की कमर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top