Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ धूम मचाने को तैयार, एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने बढ़ाया ग्लैमर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का हर दिन कोई ना कोई नया गाना भोजपुरी में रिलीज होता है. इन गानों पर दर्शक जमकर प्यार लुटाते हैं. शिल्पी ने अपनी सुरीली आवाज भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को दी है. इसके अलावा वह पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा, खेसारी लाल यादव के साथ भी गा चुकी हैं. शिल्पी का लेटेस्ट सॉन्ग ‘रेल‍िया’ को लेकर जानकारी सामने आई है. ये सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसे लेकर भी अपडेट आया है. ‘रेल‍िया’ गाना इस दिन होगा रिलीज शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ का पोस्टर सामने आया है. वेब म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार लोकगीत के लिए. स्वर- शिल्पी राज की मधुर आवाज में नया गाना ‘रेल‍िया’ आ रहा है धमाल मचाने. सॉन्ग 24 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा. दर्शक इस सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. View this post on Instagram A post shared by Wave Music (@wavemusic) जानें ‘रेल‍िया’ सॉन्ग के बारे में ‘रेल‍िया’सॉन्ग में एक्ट्रेस तान्या शर्मा नजर आएंगे. इसके लिरिक्स दिनेश रेलहन ने लिखा है. म्यूजिक रेलहन स्टूडियो और प्रकाश सोनी का है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है. डीआई रोहित सिंह है और डीओपी दिलीप और राजन है. एडिटर रविश है और सब प्रोडक्शन कृष्णा अमृता फिल्म्स प्राइवेंट लिमिटेड है. प्रोजेक्ट मैनेजर जुगेश कुमार है. ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ गाना सुना आपने? हाल ही में शिल्पी राज का गाना ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग को शिल्पी के अलावा रोहित त्रिपाठी बाबा ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में रोहित अपने जॉब को लेकर एक्ट्रेस पारुल को बताते हैं. जिसके बाद पारुल उनसे कहते हैं कि जब तुम नौकरी के लिए जा रहे हो तो एक मजदूर रखते जाओ जो मेरी कमर दबाएगा. यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शादीशुदा जिंदगी को दर्शाता शिल्पी राज का नया सॉन्ग ‘लाइफ में वाइफ’, हीरो बाबू-अनुराधा यादव की केमिस्ट्री ने जीता दिल The post Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ धूम मचाने को तैयार, एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने बढ़ाया ग्लैमर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

25 से 28 दिसंबर तक थर थर कांपेगा बिहार, सभी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का असर अब और तेज होता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सभी जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रह सकती है. इन इलाकों में विजिबिलिटी कम होने के आसार मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, बेगूसराय सहित कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के जिलों जैसे गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर में भी ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 25 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है. इस दौरान सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना का तापमान पर अपडेट बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें तापमान पर क्या अपडेट मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है. 23 दिसंबर को राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा. पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव और सतर्क रहने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें:  पटना जू में 1 जनवरी को ये सुविधाएं रहेंगी बंद, 25 दिसंबर से बुकिंग शुरू, नया रेट जान लीजिए The post 25 से 28 दिसंबर तक थर थर कांपेगा बिहार, सभी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्पेन-पुर्तगाल की जमीन कर देगी हैरान! पूरा इलाका चुपचाप घूम रहा है, भूकंप की वजह भी सामने आई

Iberian Peninsula Earthquake: ऊपर से देखें तो स्पेन और पुर्तगाल बिल्कुल शांत लगते हैं. सड़कें ठीक हैं, इमारतें खड़ी हैं, और जमीन हिलती नहीं दिखती. लेकिन भूवैज्ञानिकों की मानें तो असल कहानी जमीन के नीचे चल रही है. नई रिसर्च बताती है कि Iberian Peninsula, यानी स्पेन और पुर्तगाल का पूरा इलाका, धीरे-धीरे खुद के अक्ष पर घूम रहा है. यह इतना धीमा है कि इंसान इसे कभी महसूस नहीं कर सकता. लेकिन हजारों और लाखों सालों में इसका असर साफ दिखता है. यही वजह है कि यहां भूकंप कई बार अचानक और बिना किसी साफ वजह के आते हैं. उदाहरण के लिए, सोचिए कि आप एक बहुत बड़े घड़ी के गियर में खड़े हैं. घड़ी बाहर से स्थिर दिखती है, लेकिन गियर धीरे-धीरे घूम रहा है. इंसान इसे तुरंत नहीं देख पाएगा, लेकिन सालों में फर्क साफ दिखाई देगा. Iberian Peninsula Earthquake in Hindi: अफ्रीका और यूरोप के बीच फंसा स्पेन-पुर्तगाल स्पेन और पुर्तगाल धरती की टेक्टोनिक प्लेट पर टिके हुए हैं. ये प्लेटें बहुत धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं. अफ्रीका और यूरोप की प्लेटें एक-दूसरे की तरफ बढ़ रही हैं और हर साल 4 से 6 मिलीमीटर की दूरी कम हो रही है. दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी टक्कर से साफ दरारें बनती हैं, लेकिन दक्षिणी स्पेन और पुर्तगाल में मामला थोड़ा अलग है. यहां दबाव किसी एक जगह पर नहीं निकलता, बल्कि पूरा इलाका इसे झेलता है, जिससे Iberian Peninsula धीरे-धीरे घड़ी की सुई की दिशा में घूमने लगता है. रिसर्च क्या कहती है?   Gondwana Research नाम की जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक, पश्चिमी भूमध्यसागर में अफ्रीकी और यूरोपीय प्लेटों की सीमा साफ नहीं है. इसका मतलब यह कि दबाव किसी एक बड़ी दरार पर नहीं निकलता. पूरा इलाका इसे झेलता है, जिसमें स्पेन और पुर्तगाल भी आते हैं. इस वजह से पूरा Iberian Peninsula यूरोप के साथ सीधे खिसकने के बजाय घूमने लगता है, जैसे दो ताकतों के बीच फंसा कोई गियर. इस पूरी हलचल में सबसे अहम इलाका है Alboran Domain, जो दक्षिणी स्पेन और उत्तरी मोरक्को के बीच फैला है. यह इलाका अफ्रीका और यूरोप की प्लेटों के बीच फंसा हुआ है और पश्चिम की ओर धकेला जा रहा है. इसी दबाव से Gibraltar Arc बना, जो स्पेन की Betic पहाड़ियों और मोरक्को की Rif पहाड़ियों को जोड़ता है. यही कारण है कि जिब्राल्टर स्ट्रेट का भूगोल वैज्ञानिकों के लिए आज भी मुश्किल पहेली बना हुआ है. (Iberian Peninsula Earthquake Spain Portugal Slow Rotation in Hindi) दबाव हर जगह अलग होता है दबाव हर इलाके में अलग तरीके से महसूस होता है. कहीं अफ्रीकी प्लेट सीधे यूरोपीय प्लेट से टकराती है, जिससे जमीन दबती है. कहीं दबाव बगल की तरफ निकल जाता है और जमीन धीरे-धीरे सरकती है. जिब्राल्टर के दक्षिण-पश्चिम में अफ्रीकी प्लेट एक पिस्टन की तरह काम करती है और Iberian Peninsula को धीरे-धीरे घुमाती है. इस हलचल को भूकंपीय रिकॉर्ड और सैटेलाइट GPS से मापा गया है, जो साल में कुछ मिलीमीटर की हलचल भी पकड़ लेते हैं. उदाहरण के लिए, सोचिए कि आप रेत पर खड़े हैं और किसी ने धीरे-धीरे आपके पैरों को खिसकाया. ऊपर से आपको कुछ नहीं लगेगा, लेकिन लंबे समय में आपकी स्थिति बदल जाएगी. भूकंप की पहेली इसी वजह से स्पेन और पुर्तगाल में भूकंप अपेक्षा से ज्यादा आते हैं और कई बार किसी साफ फॉल्ट लाइन से जुड़े नहीं दिखते. भूवैज्ञानिक आसियर मदारिएटा के अनुसार, Iberian Peninsula में कई ऐसे इलाके हैं जहां जमीन में हलचल जारी है, लेकिन जिम्मेदार टेक्टोनिक संरचनाएं जमीन के नीचे छिपी हुई हैं. यह समझना जरूरी है कि पूरा इलाका धीरे-धीरे घूम रहा है. इससे वैज्ञानिकों को पता चलता है कि कहां दबाव जमा हो रहा है और कौन से इलाके ज्यादा संवेदनशील हैं. हालांकि इससे भूकंप की सटीक तारीख बताना अभी भी संभव नहीं है. इस रिसर्च का मतलब यह नहीं कि स्पेन और पुर्तगाल अचानक खतरनाक हो गए हैं. रातों-रात जमीन घूमेगी नहीं. लेकिन यह साफ हो गया है कि इस इलाके की भूगर्भीय कहानी उतनी शांत नहीं है जितनी दिखती है. धरती के लंबे समय के पैमाने पर देखें तो Iberian Peninsula चुपचाप घूम रहा है, उन ताकतों के असर में जो इंसान के आने से बहुत पहले शुरू हुई थीं और इंसान के जाने के बाद भी जारी रहेंगी. यानी जमीन स्थिर दिखती है, लेकिन असल में धीरे-धीरे बदल रही है. ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा  गोरिल्ला से अनोखा प्रेम, शिकारियों से भिड़ी स्त्री, गवां बैठी जान The post स्पेन-पुर्तगाल की जमीन कर देगी हैरान! पूरा इलाका चुपचाप घूम रहा है, भूकंप की वजह भी सामने आई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FREE में Dhurandhar देखने का बढ़िया मौका, बस टिकट बुक करते समय यूज करें ये ऑफर्स

Dhurandhar FREE Movie Ticket: अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की लेटेस्ट मूवी धुरंधर का क्रेज बढ़ता जा रहा है. थिएटर्स हर दिन ऑडियंस से भर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस एक्शन लोडेड मूवी को देखना चाहते हैं, लेकिन टिकट आपको महंगी लग रही है, तो फिर सस्ते में टिकट पाने का भी एक तरीका है. आप इस ब्लॉकबस्टर मूवी को अपने नजदीकी मल्टीप्लेक्स में फ्री (Watch Dhurandhar Movie for Free) देख सकते हैं. दरअसल, BookMyShow और कई सारे बैंक कार्ड पर ऑफर मिल रहा है, जिससे आप सस्ते में मूवी का मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे. BookMyShow पर मिल रहा एक पर एक फ्री टिकट अगर आप Yes Private या Yes Private Prime क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर BookMyShow से एक टिकट पर एक टिकट मुफ्त पा सकते हैं. जी हां, BookMyShow पर Yes Private कार्ड यूजर्स को BOGO यानी Buy One Get One ऑफर मिल रहा है. इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म पर जाकर धुरंधर टिकटों पर BOGO या डिस्काउंट के लिए बैंक-स्पेसिफिक डील्स के लिए ऑफर्स सेक्शन में चेक करना होगा. कोटक PVR डेबिट कार्ड से भी मिलेगा फायदा अगर आप कोटक का PVR डेबिट कार्ड यूज करते हैं, तो आप हर खर्च पर मिलने वाले पॉइंट्स का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, PVR डेबिट कार्ड से हर खर्च पर पेमेंट करने पर यूजर्स को पॉइंट्स मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल यूजर्स टिकट और फूड पर कर सकते हैं. साथ ही लगातार खर्च करने वाले यूजर्स को कई सारे फ्री टिकट भी मिलते हैं. ऐक्सिस बैंक वैल्यू+ कार्ड की BOGO ऑफर Axis बैंक के वैल्यू+ डेबिट कार्ड में Buy One Get One ऑफर मिल रहा है, जिसमें यूजर्स 200 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इंडसइंड और IDFC FIRST बैंक कार्ड्स ऑफर इंडसइंड बैंक के सिग्नेचर और वर्ल्ड डेबिट कार्ड्स यूजर्स को हर 3 महीने में 1 से 4 टिकट फ्री में मिलते हैं. वहीं, IDFC FIRST बैंक के प्रीमियम कार्ड्स यूजर्स को BookMyShow पर हर महीने 2 टिकट फ्री मिलते हैं. कैसे करें टिकट बुक? इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट या BookMyShow और PVR Cinemas के ऑफर सेक्शन पर जाना होगा. हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि हर ऑफर के लिए अलग-अलग टर्म्स एंड कंडीशन होंगे. जैसे महीने में आप फ्री टिकट का फायदा कितने बार उठा सकते हैं, ऑफर की वैलिडिटी और कितने तक का डिस्काउंट मिलेगा. ऐसे में एलिजिबिलिटी चेक कर ही टिकट बुक करें. कैसे मिलेगा धुरंधर मूवी का मुफ्त टिकट? अगर आप BookMyShow पर चुनिंदा बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स से टिकट बुक करते हैं, तो आपको फ्री या Buy 1 Get 1 ऑफर मिलेगा. क्या हर महीने फ्री मूवी टिकट मिलता है? हां, कई बैंक मंथली लिमिट के साथ ऑफर देते हैं, जिससे हर महीने फ्री टिकट का फायदा मिल सकता है. ऑफर का फायदा कैसे उठाएं? ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस टिकट बुक करते समय बैंक कार्ड चुनें और ऑफर सेक्शन में मौजूद Buy 1 Get 1 Free या Free Ticket ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. यह भी पढ़ें: XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी समाचार यह भी पढ़ें: Connect WiFi Without Password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी WiFi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक The post FREE में Dhurandhar देखने का बढ़िया मौका, बस टिकट बुक करते समय यूज करें ये ऑफर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 28 तारीख तक जबकि मध्य प्रदेश में 25 तारीख तक कोहरे का असर नजर आएगा. बिहार के कुछ इलाकों में भी 25 तारीख तक कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 28 तारीख तक कोहरा रह सकता है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड में 25 तारीख तक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 24 तारीख तक कोहरे की वजह से परेशानी होगी. यहां हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर और 27 से 29 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 28 और 29 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. लोगों को ठंड और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना इस हफ्ते पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. हालांकि 24 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर खासकर सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है. विभाग के अनुसार, अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं है लेकिन कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से कुछ इलाकों के लोगों को परेशानी होगी. यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather : राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम, महाराष्ट्र और मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं अगले 24 घंटों तक पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद तापमान में फिर कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. गुजरात का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है. The post Kal ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल

RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार सामने आई है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल (RBSE 5th 8th Date Sheet 2026) जारी कर दिया है. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपनी पढ़ाई की योजना सही तरीके से बना सकते हैं. डेट शीट जारी होने से छात्रों और अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिली है. राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं कब होंगी? RBSE की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 4 मार्च 2026 को समाप्त होंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. Rajasthan Board 5th Date Sheet 2026 तारीख विषय 20 फरवरी अंग्रेजी 21 फरवरी अंतराल (ब्रेक) 22 फरवरी रविवार अवकाश 23 फरवरी अंतराल (ब्रेक) 24 फरवरी गणित 25 फरवरी अंतराल (ब्रेक) 26 फरवरी हिंदी 27 फरवरी अंतराल (ब्रेक) 28 फरवरी पर्यावरण अध्ययन 1 मार्च रविवार अवकाश 2 मार्च होलिका दहन अवकाश 3 मार्च धुलंडी (होली) अवकाश 4 मार्च अंतराल (ब्रेक) 5 मार्च विशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिंधी) Rajasthan Board 8th Date Sheet 2026 तारीख विषय 19 फरवरी अंग्रेजी 20 फरवरी अवकाश (ब्रेक) 21 फरवरी हिंदी 22 फरवरी रविवार अवकाश 23 फरवरी विज्ञान 24 फरवरी अवकाश (ब्रेक) 25 फरवरी सामाजिक विज्ञान 26 फरवरी अवकाश (ब्रेक) 27 फरवरी गणित 28 फरवरी अवकाश (ब्रेक) 1 मार्च रविवार अवकाश 2 मार्च होलिका दहन अवकाश 3 मार्च धुलंडी (होली) अवकाश 4 मार्च तृतीय भाषा (संस्कृत/ उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी/संस्कृतम्) RBSE ने जारी की डेटशीट राजस्थान बोर्ड :- कक्षा 8वीं & 5वीं का टाइम टेबल pic.twitter.com/ZpwUnkM8QI — Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) December 23, 2025 RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: ऐसे करें डाउनलोड जो छात्र RBSE 5वीं और 8वीं की डेट शीट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर पहुंचते ही RBSE 5th Timetable 2026 या RBSE 8th Timetable 2026 का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर डेट शीट की PDF खुल जाएगी. छात्र इस PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं. भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालना भी फायदेमंद रहेगा. यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, पहले ही दिन अंग्रेजी का पेपर The post राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिरते रुपये की मार ग्राहकों पर, अब 1 साल में 4 बार महंगी होगी मर्सिडीज कार

Mercedes Benz Price Hike: हिंदुस्तान में लग्जरी कार बाजार को बड़ा झटका देने वाली समाचार आई है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने संकेत दिया है कि 2026 में हर तिमाही अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी. कंपनी का कहना है कि यूरो के मुकाबले रुपये की लगातार गिरावट ने लागत को बढ़ा दिया है, और इसी दबाव को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है. विदेशी मुद्रा संकट का असर यूरो-रुपया विनिमय दर 2025 में लगातार 100 रुपये से ऊपर बनी रही है. यह स्तर ऐतिहासिक औसत से काफी अधिक है. कंपनी के सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि 18 महीने पहले यूरो की दर 89 रुपये थी, जो अब बढ़कर 104-105 रुपये तक पहुंच गई है. जनवरी से पहली बढ़ोतरी मर्सिडीज-बेंज पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 1 जनवरी 2026 से वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी होगी. यह शुरुआती कदम है, जिसके बाद साल भर में और बढ़ोतरी की जाएगी. हर तिमाही में 2% तक इजाफा कंपनी ने संकेत दिया है कि 2026 की हर तिमाही में कीमतें लगभग 2% तक बढ़ सकती हैं. हालांकि, अंतिम आंकड़े अभी तय नहीं किए गए हैं. मांग पर असर से बचने की रणनीति अय्यर ने कहा कि रुपये की गिरावट और मूल्य वृद्धि के बीच 10-15% का अंतर है. अगर कीमतें एक साथ बढ़ा दी जाएं तो मांग पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए कंपनी ने धीरे-धीरे बढ़ोतरी लागू करने का फैसला किया है. लग्जरी कार खरीदारों के लिए चेतावनी मर्सिडीज-बेंज की यह रणनीति साफ करती है कि 2026 में लग्जरी कारें लगातार महंगी होती जाएंगी. ऐसे में संभावित खरीदारों को जल्द निर्णय लेना पड़ सकता है, क्योंकि साल भर कीमतें बढ़ती रहेंगी. यह भी पढ़ें: 2.9 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-Benz G450d, सिर्फ 50 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानिए इस नए मॉडल की खूबी यह भी पढ़ें: देश में छिड़ी सस्ती कारों की होड़, तो मर्सिडीज ने अपनी कार महंगी करने का मूड क्यों बना लिया? The post गिरते रुपये की मार ग्राहकों पर, अब 1 साल में 4 बार महंगी होगी मर्सिडीज कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Whole Wheat Jaggery Kheer Recipe: चीनी को कहें बाय-बाय, सर्दियों में बनाएं गुड़ वाली गेहूं की खीर

Whole Wheat Jaggery Kheer Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है.हालांकि आज के बदलते लाइफस्टाइल में हमारा प्रयास होता है कि हम कुछ हेल्दी खाना खाये.इस हेल्दी खाने की लिस्ट में गुड़ वाली गेहूं की खीर से बेहतर क्या हो सकता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि फाइबर और आयरन से भरपूर होता है. तो चलिए इस सर्दी में चीनी को कहें बाय-बाय और घर पर बनायें सेहतमंद और स्वादिष्ट खीर जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद. सामग्री साबुत गेहूं – ½ कप दूध – 1 लीटर गुड़ – ½ कप (स्वाद अनुसार) पानी – ¼ कप घी – 1 चम्मच काजू, बादाम, पिस्ता – 2-3 टेबलस्पून (कटे हुए) इलायची पाउडर – ¼ चम्मच बनाने की विधि गेहूं भिगोना: साबुत गेहूं को 1-2 घंटे पानी में भिगो दें. भूनना : कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें.भीगा हुआ गेहूं डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें. दूध और पानी डालना:भुने गेहूं में दूध और पानी डालें.मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि दूध जले नहीं. गुड़ मिलाना: गुड़ को पानी में घोलकर पिघला लें.धीरे-धीरे पकती हुई खीर में गुड़ मिलाएं.5 मिनट तक और पकाएं ताकि गुड़ अच्छे से घुल जाए. मसाले और मेवे डालना: इलायची पाउडर डालें.कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता डालकर हल्का मिक्स करें. सर्व करना: गरम या ठंडी दोनों तरह खीर स्वादिष्ट लगती है. ऊपर से थोड़ा घी या मेवे सजाकर परोसें. Also Read : Christmas Party Snacks:मेहमानों का दिल जीत लेंगी ये 5 झटपट क्रिसमस पार्टी स्नैक्स रेसिपीज Also Read : Urad Dal Halwa Recipe in Hindi: डिलीवरी के बाद जरूर खाएं, उड़द दाल के हलवे की खास पौष्टिक रेसिपी The post Whole Wheat Jaggery Kheer Recipe: चीनी को कहें बाय-बाय, सर्दियों में बनाएं गुड़ वाली गेहूं की खीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिये डीएम का पूरा आदेश

Bihar School Closed: बिहार की राजधानी पटना में 26 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है कि जिले में 8वीं तक सभी निजी और प्रशासनी स्कूल बंद रहेंगे. जबकि इस दौरान 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिये सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक क्लास चलेगी. बढ़ते ठंड को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने दी चेतावनी मौसम विभाग की माने तो, अगले दो-तीन दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का पूर्वानुमान है. समस्तीपुर में भी स्कूल बंद मालूम हो, कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि अन्य कई जिलों में भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. इससे पहले समस्तीपुर जिले में क्लास 1 से 8 (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) तक के सभी प्रशासनी और गैर-प्रशासनी विद्यालय 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा था, ठंड छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है. बिहार में अगले तीन दिनों के लिये अलर्ट इसके साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिवहर जिले में सभी प्रशासनी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था. साथ ही पूर्णिया, अररिया, सीवान, भोजपुर, गोपालगंज और सीतामढ़ी में 24 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में ठंड अभी और भी सताने वाली है. अगले तीन दिनों तक के लिये कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 26 दिसंबर तक कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सतायेगी ठंड, जानिये कितने डिग्री तक गिरेगा पारा The post Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिये डीएम का पूरा आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nitin Nabin: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे पटना, स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाव

Nitin Nabin: पटना. भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पद संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे. एयरपोर्ट के बाहर भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए जन सैलाव उमड़ा. हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए. जाम में फंसे उप मुख्यमंत्री पटना एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग जिसमें क्या आम और क्या खास हर कोई जाम में फंसा नजर आये. नितिन नवीन के स्वागत में पटना का ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित कई मंत्री जाम में फंस गये और आखिरकार पैदल एयरपोर्ट पहुंचे. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय सहित ऋतुराज सिन्हा, संजीव चौरसिया आदि बीच सड़क पर ही अपने वाहन से उतर गए और वहां से पैदल ही एयरपोर्ट गए. 45 वर्ष की आयु में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले नितिन नबीन के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक निकलने वाला विशाल रोड शो संगठन की ताक़त, एकजुटता और जोश का खुला इज़हार माना जा रहा है. मखान की माला से किया स्वागत हवाई अड्डे पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मखाना की माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से निकलते ही कार्यकर्ताओं का सैलाब, भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारों के साथ उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरता रहा. यह रोड शो केवल स्वागत यात्रा नहीं, बल्कि यह पैग़ाम भी दिया कि बिहार भाजपा में नितिन नबीन की हैसियत और भूमिका कितनी अहम है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. मिलर स्कूल ग्राउंड में प्रवेश के लिए कड़ी जांच व्यवस्था लागू की गई है. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. Also Read: Nitin Nabin: नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक आज होगा भव्य रोड शो Also Read: Nitin Nabin: व्यस्त रहेगा नितिन नबीन का पटना प्रवास, राज्यपाल से मिलेंगे, विधायकों की लेंगे बैठक The post Nitin Nabin: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे पटना, स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top