Hot News

December 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Merry Christmas Wishes 2025: मेरी एक्स मस का पावन संदेश, जो रिश्तों में भर दे मिठास, यहां से दे क्रिसमस 2025 की बधाई

Merry Christmas Wishes 2025: क्रिसमस ईसाइयों का सबसे पवित्र और आनंदमय पर्व माना जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म की याद में मनाया जाता है, जो प्रेम, क्षमा और मानवता का संदेश लेकर आए थे. 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को जोड़ने वाला प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर खुशियां शेयर करते हैं. Merry Christmas Wishes 2025: प्रभु यीशु का जन्म … प्रभु यीशु का जन्म आपके जीवन में नई रोशनी, शांति और विश्वास लेकर आए.क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं. Merry Christmas Wishes 2025: प्रभु की कृपा से … प्रभु की कृपा से आपका घर प्रेम, आनंद और समृद्धि से भर जाए. क्रिसमस 2025 की बधाई. Merry Christmas Wishes 2025: क्रिसमस का पावन पर्व … क्रिसमस का पावन पर्व आपके मन से हर नकारात्मकता दूर करे.क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं. Merry Christmas Wishes 2025: इस क्रिसमस . . . इस क्रिसमस परिवार के साथ बिताया हर पल यादगार बने. क्रिसमस 2025 की बधाई. Merry Christmas Wishes 2025: अपनों का साथ … अपनों का साथ और प्रभु का आशीर्वाद, यही है क्रिसमस की सच्ची खुशी.क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं. ये भी पढ़ें: क्रिसमस पर दूर बैठे अपनों तक पहुंचाएं ये शुभकामना संदेश, बोलें मैरी मेरी एक्स मस Merry Christmas Wishes 2025: रिश्तों में मिठास … रिश्तों में मिठास और दिलों में अपनापन बना रहे, यही कामना है.क्रिसमस 2025 की बधाई. Merry Christmas Wishes 2025: दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते … दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते को क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं. Merry Christmas Wishes 2025: खुशियों से भरा हो … खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, यही दुआ है इस क्रिसमस.क्रिसमस 2025 की बधाई. Merry Christmas Wishes 2025: आपके जीवन में हमेशा … आपके जीवन में हमेशा सकारात्मकता और सफलता बनी रहे. क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं. Merry Christmas Wishes 2025: क्रिसमस हमें सिखाता है … क्रिसमस हमें सिखाता है कि प्रेम और करुणा से हर समस्या का समाधान संभव है. क्रिसमस 2025 की बधाई. Merry Christmas Wishes 2025: प्रभु यीशु का जीवन … प्रभु यीशु का जीवन त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है.क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं Merry Christmas Wishes 2025: इस क्रिसमस खुद को … इस क्रिसमस खुद को बेहतर इंसान बनाने का संकल्प लें.क्रिसमस 2025 की बधाई. The post Merry Christmas Wishes 2025: मेरी एक्स मस का पावन संदेश, जो रिश्तों में भर दे मिठास, यहां से दे क्रिसमस 2025 की बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Janhvi Kapoor के 6 आइकॉनिक Blouse Designs – यहां देखें स्टाइल और स्लीव्स के लिए बेस्ट आइडियाज

Blouse Designs: फैशन की दुनिया में हर छोटी डिटेल मायने रखती है, और ब्लाउज डिजाइन उस लुक को पूरा करने का सबसे बड़ा हथियार है. बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन जाह्नवी कपूर ने हमेशा अपने आउटफिट्स में ब्लाउज डिजाइन को स्टाइलिश और ट्रेंडिंग बनाया है. अगर आप भी अपनी साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो इन 6 आइकॉनिक ब्लाउज डिज़ाइन्स से आप इंस्टेंट स्टाइल क्वीन बन सकती हैं. Janhvi Kapoor Blouse Designs: जाह्नवी कपूर की तरह स्टाइलिश ब्लाउज कैसे चुनें? 1. डायमंड कट ब्लाउज (Diamond Cut Blouse) Janhvi kapoor inspired diamond cut blouse design with modern neckline and stylish sleeves डायमंड कट ब्लाउज अपने यूनिक कट और फैशनेबल लुक के लिए मशहूर है. यह ब्लाउज हर एलीगेंट और ग्लैमरस आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है. 2. पर्ल ब्लाउज डिजाइन (Pearl Blouse Design) Janhvi kapoor के 6 आइकॉनिक blouse designs – यहां देखें स्टाइल और स्लीव्स के लिए बेस्ट आइडियाज 8 पर्ल वर्क वाले ब्लाउज सॉफिस्टिकेटेड और रॉयल लुक देते हैं. पार्टी या शादी में यह डिजाइन आपकी स्टाइल को चार चांद लगा देता है. Also Read: White Pearl Blouse Designs: शादी-पार्टी में पहनें डिजाइनर मोती वाले ब्लाउज – देखें लेटेस्ट डिजाइन 3. नेकलेस नेक ब्लाउज (Necklace Neck Blouse) Necklace neck blouse design inspired by janhvi kapoor with statement neckline नेकलेस नेक ब्लाउज में नेकलाइन को ज्वेलरी की तरह डिजाइन किया गया होता है. यह साड़ी और लहंगे दोनों के लिए एक परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट है. 4. फुल स्लीव्स ब्लाउज (Full Sleeves Blouse) Full sleeves blouse design inspired by janhvi kapoor for classy and elegant saree style – green full sleeve blouse design with red saree फुल स्लीव्स ब्लाउज क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है. खासकर विंटर या फॉर्मल इवेंट्स में यह डिजाइन काफी पॉपुलर है. इंडियन लुक में इस तरह के हेवी वर्क वाले ब्लाउज काफी पसंद किए जाते है. Also Read: New Blouse Design 2025: जाह्नवी कपूर से लेकर कियारा आडवाणी तक ये नए तरह के ब्लाउज हैं ट्रेंड में, हर साड़ी पर लगेंगे स्टाइलिश 5. कैप स्लीव्स ब्लाउज (Cap Sleeves Blouse) Cap sleeves blouse design inspired by janhvi kapoor for trendy and modern look कैप स्लीव्स ब्लाउज में हल्की और स्टाइलिश स्लीव होती है. यह ब्लाउज यंग और मॉडर्न लुक के लिए परफेक्ट है. 6. क्लासिक स्लीवलेस ब्लाउज (Classic Sleeveless Blouse) Classic sleeveless blouse design inspired by janhvi kapoor for timeless saree fashion स्लीवलेस ब्लाउज हमेशा फैशन के ट्रेंड में रहता है. यह किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक देता है. हल्की और भारी दोनों तरह की साड़ियों पर फिट बैठता है. इन डिजाइन्स से आप जाह्नवी कपूर की तरह अपने लुक में स्टाइल और एलीगेंस जोड़ सकती हैं. चाहे शादी हो या पार्टी, सही ब्लाउज डिजाइन आपके आउटफिट को स्टेटमेंट पीस बना देता है. Also Read: Latest Partywear Blouse Design: पार्टी में पहनें ऐसे ब्लाउज जो दें पूरा सेलिब्रिटी वाइब Also Read: Latest Blouse Design: वेडिंग सीजन में साड़ी के लिए बनवाएं न्यू ब्लाउज़ डिजाइन्स – फ्रंट, बैक और स्लीव डिजाइन्स में आए हैं नए ट्रेंड The post Janhvi Kapoor के 6 आइकॉनिक Blouse Designs – यहां देखें स्टाइल और स्लीव्स के लिए बेस्ट आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naagin 7 का नया हीरो कौन?, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एंट्री ले रहा है ये हैंडसम स्टार

Naagin 7: टीवी की दुनिया में अगर किसी शो का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, तो वह है एकता कपूर का सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नागिन’. छह सीजन की शानदार सफलता के बाद अब नागिन 7 के साथ फैंस को नए ट्विस्ट और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर जबरदस्त उत्साह है और फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. Naagin 7 में नए किरदार की एंट्री हाल ही में इस शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अब यह तय हो चुका है कि इस बार प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार में पर्दे पर धमाका करेंगी. इससे पहले उनके एक्टिंग के जलवे ‘बिग बॉस 16’ और ‘उडारियां’ जैसे शोज में देखने को मिल चुके हैं. लेकिन सिर्फ यही नहीं, इस बार साहिल उप्पल भी नागिन 7 में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. साहिल ने पहले ‘पिंजरा खूबसूरती का’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है और इस बार वह पैरेलल लीड के तौर पर शो को और रोमांचक बनाएंगे. हालांकि साहिल के तरफ से इस बात पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. स्टार कास्ट होगी दमदार इस सीजन की स्टार कास्ट बेहद दमदार है. प्रियंका और साहिल के अलावा ईशा सिंह (‘इश्क का रंग सफेद’), नमिक पॉल (‘एक दीवाना था’), विहान वर्मा, रिब्बू मेहरा, कुशाग्र दुआ, प्रतीक्षा राय, निवेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इतने बड़े कलाकारों के साथ इस बार प्रतियोगिता और रोमांच दोनों और बढ़ने की संभावना है. कब शुरू होगा शो? जहां तक शो के प्रीमियर की बात है, तो यह 27 दिसंबर 2025 से कलर्स टीवी पर दस्तक देने जा रहा है. नागिन की कहानी हमेशा की तरह इच्छाधारी नागिन, बदले की आग और रोमांस के इर्द-गिर्द घूमेगी. मेकर्स ने इस बार कहानी में नया ट्विस्ट और तड़का लगाने की तैयारी की है. अब फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या नागिन 7 अपने पिछले सभी सीजन के रिकॉर्ड को पार कर पाएगा. यह भी पढ़ें: Naagin 7: डेजी शाह ने प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ में रिप्लेस करने पर चुप्पी तोड़ी, बोलीं- मैं मना नहीं करूंगी The post Naagin 7 का नया हीरो कौन?, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एंट्री ले रहा है ये हैंडसम स्टार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समंदर में 6 किलोमीटर नीचे तक खुदाई कर कीचड़ क्यों निकालेगा जापान? दावा; चीन की हेकड़ी निकल जाएगी

Japan races for rare earths to counter China: आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहनों, रक्षा उपकरणों और सेमीकंडक्टर उद्योग में रेयर अर्थ मैटेरियल की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है. इन्हीं खनिजों की वजह से आज वैश्विक आपूर्ति शृंखला और जियोपॉलिटिक्स में नए तनाव उभर रहे हैं. चीन की इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ के चलते कई देश वैकल्पिक स्रोत तलाशने में जुटे हैं. इसी कड़ी में जापान ने रेयर अर्थ तत्वों को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. चीन पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन को मजबूती देने के उद्देश्य से जापान ने 2027 तक गहरे समुद्र की मिट्टी यानी डीप-सी मड से रेयर अर्थ तत्वों के निष्कर्षण की योजना बनाई है.  जापान की नजर खास तौर पर डिस्प्रोसियम जैसे महत्वपूर्ण रेयर अर्थ तत्वों पर है, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर होता है. निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान समुद्र की सतह से लगभग 6,000 मीटर नीचे मौजूद समुद्र तल की मिट्टी से रेयर अर्थ तत्व निकालने की तैयारी कर रहा है. इस प्रक्रिया में समुद्र तल से कीचड़ निकाली जाएगी और उसे आगे की प्रोसेसिंग के लिए जापान की मुख्य भूमि तक पहुंचाया जाएगा. जापान का यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि उसका ऑटोमोबाइल उद्योग दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में शुमार है. टोयोटा, होंडा, सुजुकी और निसान जैसे ब्रांड वैश्विक बाजार में बड़ी भूमिका निभाते हैं और इन कंपनियों के लिए रेयर अर्थ तत्वों की स्थिर आपूर्ति बेहद जरूरी है. विवाद के बाद चीन ने रोकी आपूर्ति दरअसल, 2010 में सेनकाकू द्वीप विवाद के दौरान चीन द्वारा रेयर अर्थ तत्वों की आपूर्ति रोके जाने के बाद जापान को अपनी निर्भरता का अहसास हुआ था. इसके बाद से टोक्यो ने आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति अपनाई. बीते एक दशक में जापान चीन पर अपनी निर्भरता को करीब एक-तिहाई तक घटाने में सफल रहा है. जापान ने ऑस्ट्रेलिया में लगाया जुगाड़ फिलहाल वैश्विक स्तर पर चीन रेयर अर्थ तत्वों की लगभग 70 प्रतिशत आपूर्ति और करीब 90 प्रतिशत रिफाइनिंग क्षमता को नियंत्रित करता है. इसी दबदबे को चुनौती देने के लिए जापान ने ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी लिनास (Lynas) में हिस्सेदारी ली और चीन से अलग रहते हुए रेयर अर्थ की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित की. इस व्यवस्था के तहत लिनास ऑस्ट्रेलिया में खनन करती है और मलेशिया स्थित संयंत्र में अयस्कों का परिष्करण किया जाता है. द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, हाल तक यह संयंत्र चीन के बाहर काम करने वाला एकमात्र बड़ा रेयर अर्थ सेपरेशन प्लांट था. समुद्र तल से रेयर अर्थ निकालने की योजना निक्केई एशिया के मुताबिक, जापान अपने स्ट्रैटेजिक इनोवेशन प्रमोशन प्रोग्राम (SIP) के तहत ओगासावारा द्वीप समूह के दूरस्थ मिनामीतोरिशिमा द्वीप पर एक विशेष सुविधा स्थापित करेगा. यहां समुद्र तल से निकाली गई कीचड़ को अलग किया जाएगा और फिर अंतिम परिष्करण के लिए उसे मुख्य भूमि भेजा जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-फरवरी 2026 में परीक्षण खनन की शुरुआत हो सकती है. इस दौरान जापान एजेंसी फॉर मरीन-अर्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक गहरे समुद्र के अनुसंधान पोत की मदद से पाइपों के जरिए सीमित मात्रा में समुद्री कीचड़ निकालेगी. 2027 में प्रस्तावित; 16.4 अरब येन का बजट इस परियोजना का पूर्ण पैमाने पर प्रदर्शन फरवरी 2027 में प्रस्तावित है. योजना के तहत मिनामीतोरिशिमा पर समुद्री कीचड़ से लगभग 80 प्रतिशत पानी अलग कर दिया जाएगा, जबकि बची हुई मिट्टी को जहाज के जरिए जापान की मुख्य भूमि तक ले जाकर रेयर अर्थ धातुओं का उत्पादन किया जाएगा. SIP के कार्यक्रम निदेशक शोइची इशी के मुताबिक, इस परियोजना का अंतिम उद्देश्य पूरी निष्कर्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करना और यह आंकलन करना है कि यह आर्थिक रूप से कितनी व्यवहारिक है. निक्केई एशिया के अनुसार, जापान ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए करीब 16.4 अरब येन (लगभग 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का बजट तय किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह परियोजना सफल होती है, तो यह न केवल जापान की रणनीतिक आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक रेयर अर्थ बाजार में शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है. ये भी पढ़ें:- चीन ने सीमा पर तैनात कीं 100 परमाणु मिसाइलें, जंग के लिए तैयार हो रहा है ड्रैगन! पेंटागन की रिपोर्ट किसके लिए खतरा? मैदान-ए-जंग में दौड़ रहा था रूसी घुड़सवार, यूक्रेनी ड्रोन ने दौड़ाकर मारा, धमाके से उड़ा सैनिक, देखें Video झूठ बोला और 4 अरब डॉलर के हथियार बेच आए मुनीर, जिस देश पर लगा है UN सैंक्शन उसके साथ सौदे में क्या-क्या? The post समंदर में 6 किलोमीटर नीचे तक खुदाई कर कीचड़ क्यों निकालेगा जापान? दावा; चीन की हेकड़ी निकल जाएगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Year Ender 2025: बेंगलुरु हादसे से लेकर नो हैंडशेक तक, जानें क्रिकेट में इस साल के पांच बड़े विवाद

Year Ender 2025: साल 2025 हिंदुस्तानीय क्रिकेट के लिए उतार चढाव से भरा रहा है. एक ओर पुरुष और स्त्री क्रिकेट टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया तो दूसरी ओर कई विवादों ने स्पोर्ट्स से ज्यादा सुर्खियां बटोरी. इन विवादों का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा बल्कि बोर्ड, खिलाड़ियों और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट रिश्तों तक पहुंचा. कुछ मामले ऐसे रहे जिन पर पूरी क्रिकेट दुनिया दो हिस्सों में बंटी नजर आई. अब जब साल 2025 खत्म होने वाला है और 2026 की शुरुआत होने जा रही है, तो नजर डालते हैं उन पांच बड़े विवादों पर जिन्होंने टीम इंडिया को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. Year Ender 2025: पाकिस्तान जाने से इनकार साल 2025 की शुरुआत ही एक बड़े विवाद से हुई. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी लेकिन हिंदुस्तानीय टीम ने वहां स्पोर्ट्सने से साफ इनकार कर दिया. हिंदुस्तान का कहना था कि सुरक्षा कारणों से टीम का पाकिस्तान जाना संभव नहीं है. इस फैसले के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बहस छिड गई. कई देश हिंदुस्तान के समर्थन में दिखे तो कुछ पाकिस्तान के पक्ष में बोले. आखिरकार ICC को बीच में आना पड़ा. लंबी बैठकों के बाद फैसला हुआ कि हिंदुस्तान अपने सभी मैच यूएई में स्पोर्ट्सेगा. सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में हुए. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भविष्य में हिंदुस्तान में किसी ICC टूर्नामेंट में स्पोर्ट्सने से मना कर दिया. स्त्री वर्ल्ड कप 2025 श्रीलंका में कराए गए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे. Year Ender 2025: एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद एशिया कप 2025 का विवाद और भी ज्यादा चर्चा में रहा. मेजबान हिंदुस्तान होने के बावजूद टूर्नामेंट यूएई में स्पोर्ट्सा गया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया ने फैसला किया कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी. टॉस के समय हिंदुस्तानीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाक कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) की ओर बढ़े हाथ को नजरअंदाज किया. यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पाकिस्तान ने इसे स्पोर्ट्स भावना के खिलाफ बताया और आईसीसी में शिकायत भी की. लेकिन नियमों में ऐसी किसी मनाही का जिक्र नहीं होने के कारण शिकायत खारिज हो गई. इसके बाद मैदान पर दोनों टीमों के बीच तनाव और बढ़ गया. Year Ender 2025: एशिया कप फाइनल ट्रॉफी विवाद एशिया कप जीतने के बाद भी विवाद थमा नहीं. फाइनल में हिंदुस्तान की जीत के बाद टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और वहां की प्रशासन में मंत्री भी हैं. इस बात को लेकर कई घंटे तक बातचीत चली लेकिन कोई हल नहीं निकला. अंत में नकवी ट्रॉफी अपने साथ ही ले गए. आज तक वह ट्रॉफी हिंदुस्तान नहीं पहुंच सकी है. टीम इंडिया ने इसके बाद सोशल मीडिया पर वर्चुअल ट्रॉफी के साथ जश्न की तस्वीरें डालकर कटाक्ष किया. यह मामला अब भी चर्चा में बना हुआ है. Year Ender 2025: आईपीएल 2025 में बेंगलुरु भगदड़ आईपीएल 2025 (IPL 2025) बेंगलुरु के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीता लेकिन जीत के जश्न में बड़ा हादसा हो गया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. इसके बाद स्टेडियम में अब तक कोई बड़ा मैच आयोजित नहीं हुआ है. BCCI और राज्य प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे. यह हादसा साल 2025 के सबसे दुखद विवादों में शामिल रहा. Year Ender 2025: स्मृति मंधाना की शादी और विवाद नवंबर 2025 हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम ने पहली बार स्त्री वनडे वर्ल्ड कप जीता. इस जीत की नायिका उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रहीं. इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) से शादी की घोषणा की. शादी की रस्में सांगली में धूमधाम से शुरू हुईं. लेकिन शादी वाले दिन अचानक समाचार आई कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद पलाश के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आई. स्मृति ने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दीं. फिर एक स्त्री कोरियोग्राफर ने पलाश की चैट के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए जिससे हंगामा मच गया. आखिरकार दोनों ने शादी नहीं करने का फैसला लिया. यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा और स्त्री क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत पर भी असर डाल गया. ये भी पढ़ें- IND W vs SL W: कब और कहां देखें हिंदुस्तान-श्रीलंका दूसरा टी20 मुकाबला? जानें मैच की पूरी डिटेल Video: क्या राशिद खान को किसी से है जान का खतरा? बोले- मेरे पास बुलेट प्रूफ कार है आगर धोनी न होते तो… कैप्टन कूल को लेकर अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा, जानें Video में क्या कहा? The post Year Ender 2025: बेंगलुरु हादसे से लेकर नो हैंडशेक तक, जानें क्रिकेट में इस साल के पांच बड़े विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसान दिवस पर जैविक खेती का संदेश, VGU जयपुर में विशेष कार्यक्रम

VGU Jaipur Kisan Diwas 2025: किसान दिवस के मौके पर Vivekananda Global University, जयपुर के कृषि संकाय ने किसानों और छात्रों के लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मकसद जैविक खेती को लेकर फैली शंकाओं को दूर करना और इसके फायदे सीधे शब्दों में समझाना रहा. कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाना है तो जैविक तरीकों को अपनाना जरूरी है. VGU Jaipur Kisan Diwas 2025: मिट्टी की सेहत पर दी जानकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि संकाय के डीन डॉ होशियार सिंह ने कहा कि आज खेती सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीन की सेहत को बचाना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है और भूमि की प्राकृतिक ताकत कमजोर नहीं होती. रासायनिक खाद और कीटनाशकों के सीमित उपयोग से पर्यावरण को भी फायदा मिलता है. डॉ सिंह ने किसानों से अपील की कि वे छोटे स्तर से ही सही, लेकिन जैविक खेती की ओर कदम जरूर बढ़ाएं. जैविक उत्पादों की मांग कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष राजू सिंह जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती अपनाने से किसानों की उत्पादन लागत में कमी आती है. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर होने वाला खर्च घटने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. साथ ही बाजार में जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक ज्ञान के साथ पारंपरिक कृषि पद्धतियों को अपनाएं ताकि खेती को लाभकारी बनाया जा सके. किसानों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसान मंगिलाल और सरपंच धर्मेंद्र सिंह राजावत को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में किसानों के साथ कृषि संकाय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं था बल्कि किसानों और विद्यार्थियों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करना भी था. उपस्थित प्रतिभागियों ने जैविक खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और इसे भविष्य की कृषि के लिए एक मजबूत और टिकाऊ विकल्प बताया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ताकि कृषि क्षेत्र में जागरूकता को और बढ़ाया जा सके. यह भी पढ़ें: VGU Jaipur में होगा MEDIA-VERSE का आयोजन, 400 से ज्यादा कॉलेजों की होगी भागीदारी The post किसान दिवस पर जैविक खेती का संदेश, VGU जयपुर में विशेष कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Husband Wife Relationship Tips: पति हमेशा आपका ही बना रहेगा, सोने से पहले करें ये उपाय

Husband Wife Relationship Mantra:  वैवाहिक जीवन की नींव प्रेम, विश्वास और भावनात्मक समझ पर टिकी होती है. जब पति-पत्नी के बीच अपनापन बना रहता है, तो हर समस्या का समाधान आसान हो जाता है. शास्त्रों में ऐसे कई आध्यात्मिक उपाय बताए गए हैं, जिनका उद्देश्य रिश्तों को मजबूत करना और मन की दूरी को कम करना है. इन उपायों का आधार श्रद्धा, सकारात्मक सोच और भावनात्मक जुड़ाव होता है. सोने से पहले किया जाने वाला सरल उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात को सोने से पहले किया गया उपाय विशेष फलदायी माना जाता है. जब पति गहरी नींद में हों, तो उनके सिर पर बहुत हल्के हाथ से स्नेहपूर्वक हाथ फेरें. इस दौरान मन में कोई नकारात्मक विचार न रखें, बल्कि केवल यह भाव रखें कि आप दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. मंत्र जाप से बढ़ता है भावनात्मक जुड़ाव इसके बाद मन ही मन 108 बार “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें. यह मंत्र प्रेम, आकर्षण और मानसिक सामंजस्य से जुड़ा माना जाता है. आध्यात्मिक दृष्टि से यह मंत्र मन की नकारात्मक ऊर्जा को शांत करता है और सकारात्मक कंपन उत्पन्न करता है, जिसका प्रभाव सीधे दांपत्य जीवन पर पड़ता है. नियमित उपाय से क्या मिलते हैं लाभ नियमित रूप से इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां कम होती हैं. आपसी संवाद बेहतर होता है और रिश्ते में विश्वास गहराता है. यह उपाय मन को शांत करता है, जिससे स्वभाव में भी मधुरता आती है. ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बात यह उपाय किसी को वश में करने या नियंत्रण करने के लिए नहीं है. इसका उद्देश्य केवल रिश्ते में प्रेम, सम्मान और सामंजस्य बढ़ाना है. श्रद्धा, धैर्य और विश्वास के साथ किया गया यह आध्यात्मिक उपाय वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है. The post Husband Wife Relationship Tips: पति हमेशा आपका ही बना रहेगा, सोने से पहले करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: बिहार में 26 दिसंबर तक कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सतायेगी ठंड, जानिये कितने डिग्री तक गिरेगा पारा

Bihar Ka Mausam: बिहार में तेज पछुआ हवा चल रही है. यह ठंडी हवा अभी चलती रहेगी. इसकी वजह से सोमवार को दिन में कोहरा छंट गया और धूप भी खिली. इसके बावजूद ठंड महसूस हुई. मौसम विषेशज्ञों का कहना है कि रात में कड़ाके की ठंड अभी और बढ़ सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार से रात के पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. 24 से 26 दिसंबर तक के लिये अलर्ट मौसम विभाग की माने तो, 24 से 26 दिसंबर के बीच राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों के कुछ जगहों में घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के बाकी के भाग के कुछ जगहों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाये रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम? पटना मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का पूर्वानुमान है. बिहार में क्यों बढ़ रही ठंड? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ जेट स्ट्रीम समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 140 नॉट की रफ्तार से बनी हुई है, जिससे मौसम सर्द हो रहा है. ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में अगले तीन दिनों तक तक कोल्ड-डे की संभावना है. जबकि बुधवार और गुरुवार को जिले में घना कोहरा भी छाये रहने के आसार हैं. चार दिन बाद बढ़ा अधिकतम तापमान चार दिनों के बाद सोमवार को जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. शहर का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी पटना के अनुसार, बिहार में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस राजगीर (नालंदा) में दर्ज किया गया है. इसके अलावा नालंदा, अरवल और जहानाबाद में शीत दिवस घोषित किया गया है. Also Read: Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराई पैसेंजर ट्रेन The post Bihar Ka Mausam: बिहार में 26 दिसंबर तक कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सतायेगी ठंड, जानिये कितने डिग्री तक गिरेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹4999 में Tiago, ₹5999 में Punch, Tata Motors ने निकाले धमाकेदार EMI ऑफर

Tata Motors EMI: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Limited , TMPV) ने दिसंबर महीने को और भी खास बना दिया है. कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल्स पर EMI स्कीम लॉन्च की है, जिसकी शुरुआत मात्र ₹4,999 से होती है. Tiago से लेकर Curvv.ev तक, हर सेगमेंट के लिए EMI ऑप्शन तय किये गए हैं. ये ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर 2025 तक वैलिड रहेंगे. Tiago और Entry Models पर सबसे सस्ता EMI Tiago को सिर्फ ₹4,999 मंथली EMI पर लिया जा सकता है Tigor और Punch मॉडल्स का EMI ₹5,999 रखा गया है Altroz ₹6,777 EMI पर उपलब्ध है. Nexon और Curvv पर Mid-Range EMI Nexon का EMI ₹7,666 तय किया गया है Curvv मॉडल ₹9,999 EMI पर मिल रहा है Balloon स्कीम ऑप्शन 25% और 30% तक उपलब्ध है. Electric Vehicles पर लंबी Tenure EMI Tiago.ev का EMI ₹5,999 से शुरू Punch.ev ₹7,999 EMI पर Nexon.ev ₹10,999 EMI पर Curvv.ev सबसे महंगा, ₹14,555 EMI. EV रेंज के लिए रीपेमेंट पीरियड 120 महीने रखा गया है. प्राइस रेंज: पॉकेट फ्रेंडली से प्रीमियम तक Tiago ₹4.57 लाख से शुरू, Tiago.ev ₹7.99 लाख Punch ₹5.50 लाख, Punch.ev ₹9.99 लाख Nexon ₹7.32 लाख, Nexon.ev ₹12.49 लाख Curvv ₹10 लाख से, Curvv.ev ₹17.49 लाख सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. ऑफर की वैलिडिटी और डीलरशिप कनेक्ट EMI स्कीम सिर्फ दिसंबर 2025 तक वैलिड ग्राहकों को नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी जाती है वास्तविक लोन अमाउंट ऑन-रोड कीमत और स्कीम पर निर्भर करेगा. यह भी पढ़ें: Altroz Racer बनाम i20 N Line: कौन है असली स्पोर्टी हैचबैक चैंपियन? यह भी पढ़ें: SUV से MPV तक, 2025 में इन 5 इलेक्ट्रिक कारों ने मचाया धमाल The post ₹4999 में Tiago, ₹5999 में Punch, Tata Motors ने निकाले धमाकेदार EMI ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के ‘पिपरवा के भूत’ ने मचाया तहलका, लोकल टच के साथ यूट्यूब पर हुआ रिलीज

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए गोल्डी यादव एक बार फिर मजेदार गाना लेकर आए हैं. उनका नया गाना “पिपरवा के भूत” इन दिनों खूब चर्चा में है और तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है. गाने में गोल्डी यादव की दमदार आवाज सुनने को मिलती है, वहीं आंचल सिंह की अदाएं और एक्सप्रेशंस वीडियो को और भी मजेदार बना देते हैं. पंकज रावत के चटपटे और हंसी-मजाक से भरे बोल, साथ ही आशीष विश्वकर्मा का एनर्जी से भरपूर म्यूजिक इस गाने को अलग पहचान दे रहा है. सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर हुआ रिलीज यह गाना 21 दिसंबर 2025 को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद से ही इसका ऑफिशियल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक के जरिए पहले ही प्रमोशन किया गया था और 22 दिसंबर सुबह 7 बजे लॉन्च की जानकारी दी गई थी. गाने का ऑडियो ऑडियोमैक जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है, जहां इसे खूब सुना जा रहा है. भूत-प्रेत के देसी तड़के और हल्की-फुल्की कहानी की वजह से यह गाना खासतौर पर ग्रामीण युवाओं को खूब हंसा रहा है. देहाती फ्लेवर में गाने का बोल गोल्डी यादव इससे पहले भी “पियवा के प्यार लागेला पनीर” जैसे लोकल फ्लेवर वाले गानों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. उसी अंदाज में “पिपरवा के भूत” भी पूरी तरह देहाती मजा देता है. सोशल मीडिया पर #piparwakebhoot ट्रेंड करने लगा है, जो इस गाने की लोकप्रियता साफ दिखाता है. यहां सुन सकते हैं गाना यह भी पढ़ें: Pawan Singh Dhamaka Song BTS: इस तरह शूट हुआ पावर स्टार का ‘धमाका’ सॉन्ग, मेकर्स ने लीक किया वीडियो The post Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के ‘पिपरवा के भूत’ ने मचाया तहलका, लोकल टच के साथ यूट्यूब पर हुआ रिलीज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top