Hot News

December 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 2: क्रिसमस पर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में सफल नहीं हो सकी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. कार्तिक और अनन्या की जोड़ी दर्शकों को काफी फ्रेश लगी, लेकिन फिल्म की कहानी उन्हें इम्प्रेस नहीं कर पाई. दूसरी तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की हवा टाइट हो गई. आइए आपको दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं. दूसरे दिन ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने कितना किया कलेक्शन? Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 0.27 करोड़ रुपये की कमाई की. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक इसके फाइनल नंबर्स आएंगे. फिलहाल उम्मीद जताई जा रही वीकेंड का फायदा कार्तिक आर्यन की मूवी को मिलेगा. इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक आर्यन पिछली बार कार्तिक आर्यन हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन थी. फिल्म साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने अच्छा रिएक्शन दिया था. जबकि अनन्या पांडे पिछली बार फिल्म ‘केसरी 2’ में दिखी थी. फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की थी. फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और आर माधवन नजर आए थे. छह साल बाद साथ में नजर आए कार्तिक और अनन्या कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे छह साल बाद एक बार फिर से साथ में नजर आए हैं. उनकी फिल्म साल 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ रिलीज हुई थी. मूवी में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. यह भी पढ़ें– Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: पहले दिन हिट या फुस्स हुई कार्तिक की फिल्म? ओपनिंग डे पर इन 29 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड The post Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan : मस्जिद के बाहर अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव

Rajasthan : जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक मस्जिद के बाहर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग हटाने के दौरान तनाव हो गया. इस दौरान भीड़ ने पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौमूं के बस स्टैंड इलाके में तड़के लगभग तीन बजे हुई. पुलिस के अनुसार सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हालात बिगड़ गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हालात को लेकर जयपुर के विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने कहा कि जो लोग संदिग्ध नजर आए, उन्हें हिरासत में लिया गया है. कुछ जगहों पर पुलिस के खिलाफ विरोध करने की कोशिश भी हुई, ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि मौके पर स्थिति अब पूरी तरह शांत है. हिरासत में लिए गए कई लोग उपद्रवी हैं. जो लोग मौके से भाग गए हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने आम जनता से अपील की कि अपनी शिकायतें, समस्याएं या विवाद बातचीत के जरिए सुलझाएं. कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. #WATCH | Chomu, Jaipur: Rahul Prakash, Special Police Commissioner, Jaipur, says, “Those who appeared suspicious were brought in. Attempts were also made at some places to protest against the police. Such people have also been brought in. The situation on the spot is… https://t.co/2m6APxsabB pic.twitter.com/EgylsXtauU — ANI (@ANI) December 26, 2025 पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चौमूं की पुलिस उपाधीक्षक ऊषा यादव ने कहा कि दो-तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. कुछ पत्थरों को हटाने के बारे में हुई थी बातचीत पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम को प्रशासन और एक समुदाय के सदस्यों के बीच मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे कुछ पत्थरों को हटाने के बारे में बातचीत हुई थी. समुदाय के सदस्य उन्हें खुद हटाने पर सहमत हो गए थे. हालांकि पत्थर हटाए जाने के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर मस्जिद के बाहर एक चारदीवारी या बाउंड्री बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया, जिससे नए सिरे से आपत्ति हुई और अशांति फैल गई क्योंकि इससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था. शुक्रवार सुबह जब प्रशासन ने जेसीबी मशीन से रेलिंग हटाने की कोशिश की तो कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा और अन्य आस-पास के पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर चौमूं में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. The post Rajasthan : मस्जिद के बाहर अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन नापने में हेराफेरी नही कर पाएगा अमीन, अगर जान लें जरीब का गणित

How to calculate land area with Jarib: गांव की पगडंडियों पर जब ज़मीन की नपती (पैमाइश) होती है, तो ‘जरीब’ शब्द बार-बार सुनाई देता है. अक्सर लोग कहते हैं कि ज़मीन दो जरीब की है या चार जरीब की, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोहे की कड़ियों वाली यह ज़ंजीर आखिर पूरी ज़मीन का हिसाब कैसे खोल देती है? बहुत कम लोग जानते हैं कि जरीब से हेक्टेयर तक का सफर कैसे तय होता है. आइए, ज़मीन नपने के इस पारंपरिक और सटीक तरीके को आसान भाषा में समझते हैं. आखिर क्या होती है जरीब? जरीब जमीन नापने की एक पारंपरिक लोहे की चेन होती है. पुराने समय से ही राजस्व विभाग और पटवारी इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं. तकनीकी रूप से देखें तो एक मानक जरीब की लंबाई 66 फीट (लगभग 20.12 मीटर) मानी जाती है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों और स्थानीय नियमों के हिसाब से इसकी लंबाई थोड़ी बहुत कम या ज्यादा भी हो सकती है. नपती का असली तरीका क्या है मान लीजिए किसी खेत की लंबाई 4 जरीब निकली तो 4×20.12=80.48 मीटर अगर चौड़ाई 1 जरीब है तो 1×20.12=20.12 मीटर होगा. अब लंबाई और चौड़ाई को गुणा करें80.48×20.12=करीब 1620 वर्ग मीटर होगा. अब इसे हेक्टेयर में बदलना होगा तो 1 हेक्टेयर=10,000 वर्ग मीटर होगा. 1620÷10,000=0.162 हेक्टेयर यानी ये ज़मीन कुल 0.162 हेक्टेयर की हुई. सीधी बात जरीब से मीटर निकलता है मीटर से वर्ग मीटर और वर्ग मीटर से हेक्टेयर अगर ये chain समझ में आ गई तो ज़मीन के साइज में कोई आपको आसानी से घुमा नहीं सकता. Also Read: ओला-उबर को टक्कर देने आ गई देसी हिंदुस्तान टैक्सी, सवारियों को बड़ा फायदा The post जमीन नापने में हेराफेरी नही कर पाएगा अमीन, अगर जान लें जरीब का गणित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया का चौथा बड़ा आर्म्स एक्सपोर्टर चीन, सबसे अहम खरीददार पाकिस्तान, लोन पर जिंदा मुल्क पर पेंटागन का खुलासा

Pentagon Report China fighter jet supply Pakistan: चीन की रणनीतिक चालों में पाकिस्तान धीरे-धीरे और गहराई से उलझता जा रहा है. यह कोई नेतृत्वक बयान नहीं, बल्कि मौजूदा हालात से निकला ठोस निष्कर्ष है. वैश्विक हथियार बाजार में चीन की मौजूदगी मजबूत हो रही है और इस रणनीति में पाकिस्तान उसकी सबसे अहम कड़ी बनकर उभरा है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) द्वारा इस सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, खासकर हवाई युद्ध क्षमता के क्षेत्र में पाकिस्तान चीन का सबसे भरोसेमंद और प्रमुख साझेदार माना जा रहा है. रिपोर्ट का यह भी संकेत है कि इस पूरी रणनीति में पाकिस्तान चीन के लिए एक ऐसे ग्राहक की भूमिका निभा रहा है, जिससे बीजिंग को लगातार आर्थिक और रणनीतिक फायदा मिल रहा है. पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 तक चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बना हुआ था. इस निर्यात का बड़ा हिस्सा उसकी प्रशासनी रक्षा कंपनियों, एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) और नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (नोरिन्को) के माध्यम से हो रहै है, जो चीन के रक्षा उत्पादन तंत्र की रीढ़ मानी जाती हैं. पेंटागन का आकलन है कि चीन का हथियार निर्यात केवल व्यापारिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह उसकी विदेश नीति और विकास कूटनीति से गहराई से जुड़ा हुआ है.  चीन की बेल्ट एंड रोड पहल से संबंधित देशों के साथ रक्षा सहयोग इसी रणनीति का हिस्सा है. कम लागत, लचीले भुगतान विकल्प और नेतृत्वक शर्तों की अनुपस्थिति के कारण चीनी हथियार खास तौर पर विकासशील देशों के लिए आकर्षक बने हुए हैं. यही वजह है कि आर्थिक रूप से कमजोर देशों के लिए चीनी हथियार सौदे जल्दी स्वीकार्य बन जाते हैं और आगे चलकर इसी में वे फंसते हैं. लोन पर खड़ा पाकिस्तान, चीन का खरीददार पाकिस्तान लोन पर लोन ले रहा है. उसे हाल ही में IMF से 1.2 बिलियन डॉलर लोन मिला है. इसके अलावा एशियन डेवेलपमेंट बैंक से उसे एनर्जी इंफ्रास्ट्रकचर से जुड़ी परियोजना के लिए 730 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन मिला है. इन लोन के साथ पाकिस्तान को कड़े नियमों का भी पालन करना पड़ता है. वहीं बीते दिनों अमेरिका ने एफ-16 विमान बेड़े को मजबूत करने के लिए 68 करोड़ डॉलर के पैकेज को मंजूर किया है. लेकिन अब वह चीनी हथियारों का सबसे अहम खरीददार बनकर उभरा है. चीनी फाइटर जेट बाजार में पाकिस्तान की केंद्रीय भूमिका पेंटागन रिपोर्ट के अनुसार, चीन से लड़ाकू विमान खरीदने वाले देशों में पाकिस्तान सबसे बड़ा ग्राहक बनकर उभरा है. वर्तमान में चीन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन फिक्स्ड-विंग फाइटर जेट पेश कर रहा है.  पांचवीं पीढ़ी का FC-31 स्टील्थ फाइटर, चौथी पीढ़ी का J-10C मल्टीरोल फाइटर, और JF-17 थंडर, जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित और तैयार किया है. रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि J-10C फाइटर जेट का निर्यात अब तक सिर्फ पाकिस्तान को ही किया गया है.  मई 2025 तक पाकिस्तान वायुसेना को 2020 में दिए गए दो अलग-अलग ऑर्डरों के तहत 20 J-10C विमान मिल चुके थे, जबकि कुल सौदा 36 लड़ाकू विमानों का है. हालांकि मिस्र, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, ईरान और बांग्लादेश जैसे देशों ने इसमें रुचि दिखाई है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान ही इसका एकमात्र विदेशी ऑपरेटर बना हुआ है. JF-17: संयुक्त रक्षा उत्पादन पेंटागन रिपोर्ट में JF-17 थंडर कार्यक्रम को दो विकासशील देशों के बीच सफल रक्षा सहयोग का उदाहरण बताया गया है. यह लड़ाकू विमान न केवल पाकिस्तान वायुसेना का अहम हिस्सा है, बल्कि एक प्रभावी रक्षा निर्यात उत्पाद के रूप में भी स्थापित हो चुका है. 2024 तक अजरबैजान, म्यांमार और नाइजीरिया अपनी वायुसेनाओं में JF-17 का संचालन कर रहे थे, जबकि इराक के साथ इस विमान को लेकर बातचीत जारी थी.  ड्रोन और नौसैनिक सहयोग भी मजबूत फाइटर जेट्स के अलावा, रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि चीन ने पाकिस्तान को उन्नत स्ट्राइक क्षमता वाले ड्रोन उपलब्ध कराए हैं. इनमें कैहोंग (Caihong) और विंग लूंग (Wing Loong) सीरीज के मानव रहित हवाई वाहन शामिल हैं, जिनका निर्यात चीन ने कई अन्य देशों को भी किया है. विमानन से इतर, चीन थल सेना, वायु रक्षा और नौसैनिक क्षेत्रों में भी व्यापक सैन्य उपकरणों का निर्यात करता है. पाकिस्तान को लंबे समय से चीनी नौसैनिक प्लेटफॉर्म का एक प्रमुख ग्राहक माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने 2017 और 2018 के दौरान पाकिस्तान को चार फ्रिगेट सौंपे थे और आने वाले वर्षों में नौसैनिक निर्यात को और विस्तार देने की योजना है, जिसमें पाकिस्तान उसकी प्राथमिक साझेदार सूची में बना रहेगा. दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी पेंटागन की रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा संबंध केवल हथियार खरीद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक परिपक्व और दीर्घकालिक साझेदारी में बदल चुका है. जिस पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति लगातार दबाव में है, जिसे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सामने हाथ फैलाना पड़ता है, वही देश आज चीन से सबसे अधिक लड़ाकू विमान खरीदने वालों में सबसे आगे खड़ा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन वैश्विक हथियार बाजार में एक बड़े सप्लायर के तौर पर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है. रिपोर्ट का यह भी संकेत है कि इस पूरी रणनीति में पाकिस्तान चीन के लिए एक ऐसे ग्राहक की भूमिका निभा रहा है, जिससे बीजिंग को लगातार आर्थिक और रणनीतिक फायदा मिल रहा है. ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तान में ताबड़तोड़ बिक रहा रूस का शराब, 10 महीने का इंपोर्ट डाटा जानकर उड़ जाएंगे होश किम जोंग उन का WAR प्लान 2026! मिसाइल फैक्ट्रियां बढ़ाने का आदेश, हथियारों की रफ्तार होगी दोगुनी पाकिस्तानी परमाणु हथियारों से US को डरना चाहिए, पुतिन-बुश के बीच सालों पहले हुई बातचीत आई सामने The post दुनिया का चौथा बड़ा आर्म्स एक्सपोर्टर चीन, सबसे अहम खरीददार पाकिस्तान, लोन पर जिंदा मुल्क पर पेंटागन का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: बिहार में 30 दिसंबर तक चलेगी बर्फीली हवाएं, बढ़ेगी ठिठुरन वाली ठंड, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में कंपकंपी वाली ठंड लोगों को भरपूर सता रही है. सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो जा रही. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, उत्तरी और पूर्वी बिहार के ऊपर जेट स्ट्रीम मजबूती से बनी हुई है. इसकी वजह से ठंडी और सर्द पछुआ हवाओं का असर जबरदस्त देखने के लिये मिल रहा है. खासतौर पर रात में ठिठुरन बढ़ती जा रही है और बिहार घने कोहरे की चपेट में है. मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राज्य को 30 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 26 दिसंबर यानी कि आज राज्य के उत्तर, दक्षिण-पशिम और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई थी. इसके अलावा राज्य के बाकी के हिस्सों में कुछ जगहों पर घना तो कई जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कई जगहों में घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है. इसके अलावा 29 और 30 सितंबर को भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब तक हवाओं की दिशा में बदलाव नहीं होता और पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं की तीव्रता कम नहीं होती, तब तक बिहार को इस कंपकंपाती ठंड से राहत मिलना मुश्किल है. क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का? मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि उत्तर हिंदुस्तान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा प्रभाव बिहार पर पड़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि 30 दिसंबर के बाद ही मौसम में हल्का सुधार संभव है, उससे पहले राहत की उम्मीद कम है. गुरुवार की बात करें तो, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर (सहरसा) में दर्ज हुआ. राज्य भर में न्यूनतम तापमान 6.7-12.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. Also Read: Industry In Bihar: बिहार में यहां खोले जायेंगे फार्मास्युटिकल पार्क, लैंड बैंक बनने से हो सकेगा बड़ा फायदा The post Bihar Ka Mausam: बिहार में 30 दिसंबर तक चलेगी बर्फीली हवाएं, बढ़ेगी ठिठुरन वाली ठंड, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 28 to 03 January 2026: साल 2026 की शुरुआत अगले सप्ताह होगी. इस साल का आखिरी दिन और नए साल का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है. क्या लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे या अभी और इंजतार करना होगा. क्या आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे या मतभेद का सामना करना पड़ेगा. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें सप्ताहिक राशिफल Mesh Weekly Rashifal मेष सप्ताहिक राशिफल मेष राशि- साल का अंतिम सप्ताह और नूतन वर्ष 2026 का आगमन मेष राशि वालों के जीवन में नई शुरुआत, साहस और कर्मफल का संकेत दे रहा है. बीते समय की रुकावटें अब धीरे-धीरे समाप्त होंगी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. यह समय पुराने अनुभवों से सीख लेकर नई दिशा तय करने का है. सकारात्मक सोच और संयम से आप वर्ष 2026 की मजबूत नींव रख सकते हैं करियर / बिजनेस: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता रहेगी. नए प्रोजेक्ट, नई जिम्मेदारियां या पद में बदलाव के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. व्यापारियों के लिए नए संपर्क और अवसर सामने आएंगे. निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना और अनुभवी लोगों से सलाह करना लाभकारी रहेगा. रिलेशनशिप: रिश्तों में भावनात्मक संवेदनशीलता बनी रह सकती है. छोटे-मोटे मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन खुलकर संवाद करने से स्थिति संभल जाएगी. जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. नए रिश्तों में धैर्य रखना आवश्यक है. हेल्थ: शारीरिक ऊर्जा में उतार-चढ़ाव रह सकता है. अत्यधिक कार्यभार से थकान महसूस होगी. नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे. खान-पान में संतुलन रखें और पर्याप्त आराम करें. लकी डेट: 28, 31, 01लकी कलर: पीला, लाल, सफेदलकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार सावधानी: इस सप्ताह जल्दबाजी, आवेग और क्रोध से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.उपाय: किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले भगवान हनुमान को जल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. Vrishabh Weekly Rashifal वृषभ सप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि- साल का अंतिम सप्ताह और नूतन वर्ष 2026 का आगमन वृषभ राशि वालों के लिए स्थिरता, आत्मविश्वास और आर्थिक सुदृढ़ता का संदेश लेकर आ रहा है. बीते वर्ष में किए गए प्रयासों का फल अब धीरे-धीरे मिलने लगेगा. यह समय धैर्य, विवेक और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. नए वर्ष की शुरुआत आपके जीवन में संतुलन और सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी. करियर / बिजनेस- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा, जिससे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के संकेत हैं. व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नए सौदे लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय से पहले कागजी कार्यवाही और सलाह अवश्य लें. रिलेशनशिप- पारिवारिक जीवन में शांति और सहयोग बना रहेगा. जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और स्थिरता आएगी. पुराने मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं. रिश्तों में अहंकार से बचना आवश्यक है. हेल्थ- आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले, थायरॉइड या पाचन से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा. लकी डेट: 29, 30, 03लकी कलर: आसमानी, नीला, कालालकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार सावधानी: अनावश्यक खर्च और आलस्य से बचें। स्वास्थ्य में गले या पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है.उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प और मिठाई अर्पित करें. Mithun Weekly Rashifal मिथुन सप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि – साल का अंतिम सप्ताह और नूतन वर्ष 2026 का आगमन मिथुन राशि वालों के लिए नई सोच, नए संपर्क और नए अवसरों का संकेत दे रहा है. बीते समय की उलझनों से निकलकर अब आप स्पष्ट दिशा की ओर बढ़ेंगे. यह समय आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने और अपने कौशल को निखारने का है. नए वर्ष की शुरुआत आपके जीवन में गति और सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगी. करियर / बिजनेस- कार्यक्षेत्र में बातचीत, मीटिंग, इंटरव्यू और यात्राओं का योग बन रहा है. आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता आपको सफलता दिलाएगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पद परिवर्तन का अवसर मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क और समझौते लाभकारी रहेंगे. मीडिया, शिक्षा, लेखन, मार्केटिंग और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष अनुकूल है. हालांकि, जल्दबाजी में कोई अनुबंध न करें. रिलेशनशिप- इस सप्ताह रिश्तों में संवाद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने से भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. नए रिश्तों में आकर्षण रहेगा, लेकिन स्थिरता के लिए धैर्य जरूरी है. हेल्थ- मानसिक व्यस्तता और तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. नींद पूरी लें, मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें. प्राणायाम और ध्यान लाभकारी रहेंगे. लकी डेट: 29, 30, 03लकी कलर: आसमानी, नीला, कालालकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार सावधानी: वाणी में कटुता और जल्दबाजी से बचें. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को स्थगित करना बेहतर रहेगा.उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें. Kark Weekly Rashifal कर्क सप्ताहिक राशिफल कर्क राशि- साल का अंतिम सप्ताह और नूतन वर्ष 2026 का आगमन कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक स्थिरता, आत्मचिंतन और पारिवारिक सुख का संकेत दे रहा है. बीते समय की चिंताएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी और मन में शांति का अनुभव होगा. यह समय पुराने अनुभवों से सीख लेकर नए वर्ष के लिए मजबूत मानसिक आधार बनाने का है. धैर्य और संयम आपके लिए सबसे बड़ा बल सिद्ध होंगे करियर / बिजनेस- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. कार्यों में देरी संभव है, लेकिन परिणाम अंततः आपके पक्ष में रहेंगे. व्यापार में साझेदारी या पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा. भूमि, भवन, दूध या घरेलू वस्तुओं से जुड़े व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. जोखिम भरे निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. रिलेशनशिप- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. माता-पिता और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा. दांपत्य

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, कई इलाकों में AQI अब भी 300 के पार

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 292 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि चिंता की बात यह है कि दिल्ली के कई इलाकों में AQI अब भी 300 के पार बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता है. दिल्ली में क्या AQI का लेवल सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में AQI 377, जहांगीरपुरी में 372, विवेक विहार में 361, बवाना में 363, सोनिया विहार में 353 और वजीरपुर में 343 दर्ज किया गया. इसके अलावा अलीपुर में 320, अशोक विहार में 333, बुराड़ी में 315, चांदनी चौक में 339, डीटीयू में 329, आईटीओ में 314, आरकेपुरम में 311, रोहिणी में 337 और पंजाबी बाग में 306 AQI रिकॉर्ड किया गया. कुछ इलाकों में ठीक हुई स्तिथि कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति भी देखने को मिली. लोधी रोड में AQI 160, नजफगढ़ में 188, आया नगर में 212, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 क्षेत्र में 238 और द्वारका सेक्टर-8 में 282 दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में कम है. बावजूद इसके, कुल मिलाकर राजधानी की हवा अभी भी सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं मानी जा सकती. क्या दर्शाता है AQI? वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के बीच हो तो हवा को अच्छी माना जाता है. 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 के बीच AQI होने पर स्थिति गंभीर मानी जाती है. गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर यह खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार बढ़ने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन जब तक प्रदूषण के स्रोतों पर सख्ती नहीं होगी, तब त The post Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, कई इलाकों में AQI अब भी 300 के पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपनी संतान के लिए करती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और जीवन में खुशहाली आती है. कई स्त्रीएं इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए भी करती हैं. व्रत के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना आवश्यक होता है. इस दिन की गई कुछ गलतियों से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है. पुत्रदा एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? शास्त्रों के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन व्रती को दिन में कभी नहीं सोना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. यदि आप किसी कारणवश एकादशी के दिन व्रत नहीं रख पा रही हैं और केवल पूजा करने का विचार कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि इस दिन चावल का सेवन न करें. एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है. पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मकता आती है. इस दिन अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इस दिन तामसिक भोजन जैसे—प्याज, लहसुन, मांस और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी पर शुक्र का विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-सफलता का वरदान Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Magh Mela 2026: नए साल में इस दिन से शुरू होगा माघ मेला, जानें शाही स्नान की पूरी डिटेल

Magh Mela 2026: माघ मास में हर साल त्रिवेणी संगम पर लगने वाला माघ मेला कुंभ का छोटा रूप माना जाता है. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आयोजित यह मेला आध्यात्मिक शुद्धि, तप, दान और साधना का विशेष अवसर देता है. मान्यता है कि माघ मेले में संगम स्नान करने से पापों का क्षय होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान कल्पवास है, जिसमें श्रद्धालु पूरे एक महीने तक संयमित जीवन जीते हुए स्नान-दान और साधना करते हैं. समुद्र मंथन की कथा से जुड़ा यह पर्व प्रयागराज को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. कब से कब तक लगेगा माघ मेला 2026 परंपरा के अनुसार माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है और समापन महाशिवरात्रि पर. वर्ष 2026 में माघ मेला 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक आयोजित होगा. इस अवधि में कई प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे, जिन्हें शाही स्नान का महत्व प्राप्त है. माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान: 3 जनवरी 2026 मकर संक्रांति स्नान: 14 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या स्नान: 18 जनवरी 2026 बसंत पंचमी स्नान: 23 जनवरी 2026 माघ पूर्णिमा स्नान: 1 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि (समापन स्नान): 15 फरवरी 2026 श्रद्धालुओं के लिए 8 किलोमीटर लंबा स्नान घाट श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार 8 किलोमीटर लंबा अस्थायी स्नान घाट तैयार किया जा रहा है. गंगा-यमुना के किनारे बने इन घाटों पर बैरिकेटिंग होगी, ताकि गहरे पानी में जाने से रोका जा सके. सीमेंट की बोरियों में रेत भरकर घाटों को सुरक्षित किया जाएगा. मेला प्रशासन की तैयारी प्रशासन के मुताबिक, लंबा घाट बनने से संगम नोज पर दबाव कम होगा. प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ को अलग-अलग घाटों की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे सुचारु स्नान और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. ये भी देखें: माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण माघ मेले की खास पहचान मेले में अखाड़ों के शिविर, देशभर से आए साधु-संतों की तपस्थली, प्रवचन, कथाएं और यज्ञ आकर्षण का केंद्र रहते हैं. देसी खानपान और ग्रामीण संस्कृति का अनुभव लेने वाले यात्रियों के लिए यह मेला भीड़ से दूर आध्यात्मिक हिंदुस्तान को महसूस करने का अनूठा अवसर देता है. The post Magh Mela 2026: नए साल में इस दिन से शुरू होगा माघ मेला, जानें शाही स्नान की पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patahi Airport: नये साल में मुजफ्फरपुर को मिलेगा पताही एयरपोर्ट, चाहरदीवारी का निर्माण कार्य हुआ पूरा

मुख्य बातें 1300 मीटर होगी रन वे की लंबाई पांच जिलों को होगा सीधा लाभ क्या- क्या बदलेगा? पताही एयरपोर्ट (एक नजर ) खास बात क्या-क्या और सुविधाएं होंगी 1982 तक नियमित थी विमान सेवा Patahi Airport: मुजफ्फरपुर. प्रभात कुमार. उत्तर बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है. पताही हवाई अड्डे को चालू करने की दिशा में केंद्र प्रशासन की ”उड़ान” योजना के तहत कार्य चल रहा है. हवाई अड्डे की सुरक्षा के मद्देनजर चाहरदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. बाउंड्री वॉल का काम खत्म होने के बाद अब पूरा ध्यान रनवे के निर्माण पर है. रनवे के निर्माण के लिए जरूरी सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार, रनवे के लिए बहुत जल्द औपचारिक टेंडर जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा. 1300 मीटर होगी रन वे की लंबाई हवाई अड्डा के आसपास के बिल्डिंग से कितने मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरा जाएगा, इसके लिए भी तकनीकी टीम सर्वे कर रिपोर्ट सौंप चुकी है. रनवे की लंबाई वर्तमान में 13 सौ मीटर है, जो कि छोटा विमान उड़ाने के लिए पर्याप्त है. इसका पुननिर्माण कर इसे विमान टेकऑफ करने के लायक बनाया जाएगा. पताही एयरपोर्ट 101 एकड़ जमीन पर स्थित है. यहां से छोटे विमान सेवा शुरू करने के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके परिसर का जीर्णाद्धार किया गया है. चहारदीवारी की मरम्मत हो गयी है. इसके लिए कुल 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे. पांच जिलों को होगा सीधा लाभ पताही हवाई अड्डा शुरू होने से न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी व वैशाली जिले के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा. वर्तमान में यहां के यात्रियों को पटना या दरभंगा का रुख करना पड़ता है. पताही एयरपोर्ट के चालू होने से समय व पैसे दोनों की भारी बचत होगी. स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण निषाद ने कहा कि पताही एयरपोर्ट को चालू कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. रनवे के निर्माण को लेकर जितनीभी तकनीकी प्रक्रियाएं व कागजी औपचारिकताएं थीं, वे अब पूरी हो गयी हैं. अगले दस दिनों के भीतर रनवे निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया जाएगा. क्या- क्या बदलेगा? व्यवसाय और पर्यटन: मोतिहारी के गांधी स्मृति स्थलों व मुजफ्फरपुर के लीची व्यापार को वैश्विक पहचान मिलेगी.समय की बचत: अभी लोगों को पटना या दरभंगा एयरपोर्ट जाना पड़ता है, जिसमें तीन-चार घंटे का समय लगता है. समय की बचत होगी.रोजगार के अवसर: एयरपोर्ट शुरू होने से स्थानीय स्तर पर टैक्सी सर्विस, होटल व लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पताही एयरपोर्ट (एक नजर ) 1952 में स्थापित हुआ था10 एकड़ में है इसकी हवाइ पट्टी1300 मीटर का है रनवे2011 में सेना ने फाइटर विमान उतारने के लिए तैयार की थी योजना2019 में पीएम मोदी ने पताही से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी खास बात रनवे निर्माण के लिए जल्द टेंडर, हवाई सफर का सपना होगा साकारकेंद्र प्रशासन की ”उड़ान” योजना के तहत चर रहा है कार्यहवाई अड्डे की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य हुआ पूरा क्या-क्या और सुविधाएं होंगी प्रशिक्षण अकादमी हवाई अड्डा के साथ प्रशिक्षण अकादमी भी बनेगा. इसके लिए एएआइ के साथ 15 वर्ष का समझौता किया गया है. प्रारूप के तहत निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है. विधि विभाग के स्तर से अनुमति मिलने के बाद इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. वीआइपी लाउंज हवाई अड्डा में एक वीआइपी वाउंज का निर्माण भी कराया जाएगा. इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. इसके तहत शांत वातावरण में कई तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी. काम निपटाने के बाद यहां आराम किया जा सकेगा. इसके अलावा इंटरनेट एक्सेस वाले कंप्यूटर, समाचार पत्र व पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी. 1982 तक नियमित थी विमान सेवा पताही एयरपोर्ट से 1967 से 1982 तक पटना के लिए नियमित रूप से उड़ानें संचालित होती थीं. इसके बाद यहां सेवा बंद कर दी गयी. 2018 में एयरपोर्ट को उड़ान योजना में जोड़ा गया था, ताकि लोगों को दूसरे शहरों से जोड़ा जा सके. राइट्स के प्रतिनिधियों ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी थी. बाद में इस एयरपोर्ट को फिर से स्थापित करने के लिए कवायद शुरू हुई. Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, प्रशासन ने दिया खाली करने का आदेश The post Patahi Airport: नये साल में मुजफ्फरपुर को मिलेगा पताही एयरपोर्ट, चाहरदीवारी का निर्माण कार्य हुआ पूरा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top