Hot News

December 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज बैंक जाने से पहले चेक कर लें, इन राज्यों में रहेगें सारे बैंक बंद

Bank holiday December 26 2025: क्रिसमस के आसपास बैंक की छुट्टियों को लेकर हर साल लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है. खासकर तब जब छुट्टी किसी खास राज्य में हो और बाकी जगह बैंक खुले हों. आज यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को भी ऐसा ही हाल है. अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या नहीं. क्या आज पूरे देश में बैंक बंद हैं? जी नहीं, आज पूरे हिंदुस्तान में बैंक बंद नहीं हैं. हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 26 दिसंबर को सिर्फ कुछ चुनिंदा राज्यों में ही बैंक बंद हैं. मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आज बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. इन राज्यों की राजधानियों आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली है. बाकी राज्यों में बैंकिंग कामकाज कैसा रहेगा? अगर आप इन तीन राज्यों के अलावा किसी और राज्य में रहते हैं, तो राहत की बात है. देश के बाकी हिस्सों में आज बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहने वाले हैं. यानी चेक जमा करना हो, कैश निकालना हो या किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए ब्रांच जाना हो, तो आप बिना चिंता के जा सकते हैं. हर राज्य में छुट्टियां अलग क्यों होती हैं? हिंदुस्तान में बैंक छुट्टियां राज्य के स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के हिसाब से तय होती हैं. RBI ने छुट्टियों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है, जिसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और RTGS से जुड़ी छुट्टियां शामिल होती हैं. इसी वजह से एक ही दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद होते हैं और बाकी जगह खुले रहते हैं. बैंक जाने से पहले क्या ध्यान रखें? आज की जनरेशन ज्यादातर काम ऑनलाइन कर लेती है, लेकिन कई बार ब्रांच जाना जरूरी हो जाता है. ऐसे में बेहतर यही है कि बैंक निकलने से पहले अपने राज्यों की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. इससे आपका समय और मेहनत दोनों बचेंगे. ये भी पढ़ें: नए साल में बैंक जाने का प्लान फेल ना हो, देखें पूरी लिस्ट The post आज बैंक जाने से पहले चेक कर लें, इन राज्यों में रहेगें सारे बैंक बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railway : राजधानी एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट को फिर बना दिया आरएसी

Indian Railway : नई दिल्ली से लोहरदगा आ रहे एक रेल यात्री को रेलवे की तकनीकी खामी और लापरवाह रवैये के कारण भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी. नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20408) के थर्ड एसी कोच के यात्री (PNR 2608075143) ने बताया कि शुरू में उनका टिकट आरएसी (RAC) था. यात्रा से पूर्व रेलवे ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूचित किया कि उनका टिकट कन्फर्म हो चुका है और उन्हें बी-11 बोगी में सीट नंबर 53 आवंटित की गयी है. कन्फर्म टिकट पर दूसरा दावेदार हैरानी तब हुई जब यात्री स्टेशन पहुंचकर अपनी आवंटित सीट पर पहुंचा. वहां उसे बताया गया कि उसका टिकट फिर से आरएसी में बदल दिया गया है और अब उसे बी-12 बोगी में 15 नंबर की आरएसी बर्थ साझा करनी होगी. कड़कड़ाती ठंड के बीच राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की अव्यवस्था से यात्री को सफर के दौरान भारी परेशानी हुई. यह भी पढ़ें : Indian Railways : झारखंड से चलने वाली ट्रेनों को लेकर गुड न्यूज, रेल मंत्री ने मान ली कई मांग रेल मंत्री से शिकायत और स्पष्टीकरण की मांग यात्री ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत रेल मंत्री से करते हुए रेलवे से स्पष्टीकरण मांगा है कि कन्फर्म हो चुकी सीट को किन परिस्थितियों में दोबारा आरएसी में बदल दिया गया. यात्री ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से लोहरदगा पहुंची, ऊपर से रेलवे के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने सफर को और कष्टदायक बना दिया. The post Indian Railway : राजधानी एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट को फिर बना दिया आरएसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी पर शुक्र का विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-सफलता का वरदान

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है और इसका धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व बेहद खास माना जाता है. इस वर्ष यह एकादशी 30 दिसंबर 2025 को पड़ रही है, जो कि साल की अंतिम एकादशी भी है. ज्योतिष के अनुसार इस दिन बन रहे ग्रहों के संयोग इसे और अधिक फलदायी बना रहे हैं. शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन क्यों है खास 30 दिसंबर की रात 10:05 बजे शुक्र ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र को ज्योतिष में धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है. एकादशी जैसे पुण्य पर्व पर शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. मेष राशि: आय बढ़ेगी, सुख-सुविधाओं में इजाफा मेष राशि वालों के लिए पुत्रदा एकादशी शुभ संकेत लेकर आ रही है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है, वहीं व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं.एकादशी उपाय: भगवान विष्णु को चने की दाल अर्पित करें. इससे करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. धनु राशि: भाग्य देगा साथ, बढ़ेगा मान-सम्मान धनु राशि के जातकों के लिए यह एकादशी भाग्यवर्धक सिद्ध हो सकती है. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यापार में लिए गए फैसले सराहे जाएंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी.एकादशी उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें. इससे सौभाग्य और सकारात्मकता में वृद्धि होगी. ये भी देखें: साल की आखिरी एकादशी के दिन करें ये उपाय, भगवान नारायण की बरसेगी कृपा मीन राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, निवेश होगा लाभकारी मीन राशि वालों के लिए पुत्रदा एकादशी प्रगति और आत्मबल का संदेश लेकर आई है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. निवेश से जुड़े फैसले लाभ देंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.एकादशी उपाय: विष्णु जी को केसर की खीर अर्पित करें और तुलसी के पत्ते अवश्य रखें. इससे भाग्य और समृद्धि बढ़ेगी. 30 दिसंबर 2025 की पुत्रदा एकादशी केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी अत्यंत शुभ है. शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर इस दिन को और अधिक लाभकारी बना रहा है. जो जातक श्रद्धा से पूजा, व्रत और दान करेंगे, उन्हें धन, करियर सफलता और जीवन में खुशहाली के शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है . ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी पर शुक्र का विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-सफलता का वरदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Tourism: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व की बुकिंग पांच तक फुल, नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज एक को बंद

मुख्य बातें बुकिंग के लिए चाहिए ये दस्तावेज नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज की बुकिंग 30 तक फूल Bihar Tourism: पटना. वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व और नेचर सफारी घूमने की योजना बनाने वालों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. लेकिन, फिलहाल पांच जनवरी तक बुकिंग फुल हो चुकी है. वहीं, राजगीर का ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी एक जनवरी को बंद रहेगा. पर्यटन विभाग के अनुसार सफारी, जंगल वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्री हाउस और रिवर व्यू प्वॉइंट का आनंद लेने के लिए पूर्वनिर्धारित बुकिंग अनिवार्य कर दी गयी है, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके. बुकिंग के लिए चाहिए ये दस्तावेज पर्यटक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी तिथि का चयन कर टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग के समय फोटो पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और यात्रियों की संख्या दर्ज करनी होती है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाता है और सफल भुगतान के बाद इ-टिकट जारी होता है, जिसकी प्रति सफारी के समय साथ रखना जरूरी है. नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज की बुकिंग 30 तक फूल राजगीर का ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी एक जनवरी को बंद रहेगी. वहीं, नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज की बुकिंग 30 दिसंबर तक फूल है. ऑफलाइन में प्रतिदिन एक हजार टिकट जारी किये जाते हैं. अगर आप नववर्ष के मौके पर राजगीर जाने का मन मना रहे हैं, तो जनवरी के पहले सप्ताह में जाना उचित रहेगा. नेचर सफारी के लिए सुबह और शाम के अलग-अलग स्लॉट निर्धारित हैं. वन विभाग ने बताया कि बिना बुकिंग जंगल क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है. Also Read: Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम The post Bihar Tourism: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व की बुकिंग पांच तक फुल, नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज एक को बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

President in Jharkhand : राष्ट्रपति 29 को सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर पहुंचेंगी, स्पेशल फोर्स संभालेगी सुरक्षा की कमान

President in Jharkhand : (सुरजन सिंह) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, वहां से सेना के तीन हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित सोनारी हवाई अड्डा पर सुबह लगभग 10:20 बजे पहुंचेंगी. यहां राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद सड़क मार्ग से करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान पहुंचेंगी. फिर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एनआइटी परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर दौरा है. इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्पेशल फोर्स शुक्रवार से ही करनडीह स्थित जाहेरथान और एनआइटी में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेगी. उनकी अनुमति के बिना दोनों स्थलों पर न तो कोई कार्य होगा और न ही किसी को प्रवेश की इजाजत होगी. स्पेशल फोर्स के जवान दोनों स्थलों की चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं. आयोजकों का दावा- संताली में अपनी बातें रख सकती हैं राष्ट्रपति राष्ट्रपति करनडीह स्थित जाहेरथान में पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में पूजा करेंगी. इसके बाद ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. कार्यक्रम में देश-विदेश से आये विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी करेंगी. आयोजकों का दावा है कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में संताली भाषा में अपनी बातें रख सकती हैं. करनडीह में ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास पूजा स्थल पर विशेष सजावट और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक दिन पहले ही पहुंचेंगे शहर करनडीह में होनेवाले आयोजन में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिन पूर्व ही जमशेदपुर पहुंच जायेंगे. देश-विदेश से आये करीब 100 विशिष्ट अतिथि समारोह के साक्षी बनेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. The post President in Jharkhand : राष्ट्रपति 29 को सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर पहुंचेंगी, स्पेशल फोर्स संभालेगी सुरक्षा की कमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

Vi Annual Plan: हर महीने बार-बार रिचार्ज करना कई यूजर्स को पसंद नहीं आता, ऊपर से अगर बढ़िया डेटा बेनिफिट्स वाला प्लान है, तो हर महीने पैसे की अलग झिकझिक हो जाती है. ऐसे में Vodafone-idea (Vi) भी अपने यूजर्स को ऐसा प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें पूरे साल कॉलिंग-डेटा के अलावा Amazon Prime का भी एक्सेस फ्री मिल रहा है. जी हां, अगर आप भी वीआई यूजर हैं और ज्यादा डेटा के साथ अमेजन प्राइम का भी मजा लेना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में. वीआई का अमेजन प्राइम वाला एनुअल प्लान Vi के पोर्टफोलियो में कई सारे एनुअल प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें अलग-अलग कीमत पर कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा से लेकर और भी कई सारे बेनिफिट्स दे रही है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 3799 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी कि जितना चाहे उतना डेटा आप इस्तेमाल कर सकते हैं. पूरे साल मिलेगा फ्री प्राइम का सब्सक्रिप्शन इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को पूरे साल भर Amazon Prime Lite (Mobile और TV) का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिससे आप साल भर फ्री में अमेजन प्राइम पर मूवी और वेबसीरीज का मजा ले सकते हैं. वीआई का 3799 रुपये वाला प्लान मिलेगा 50GB डेटा एक्स्ट्रा सबसे खास बात तो इस प्लान में आपको भर-भर कर डेटा मिलेगा. अपने इस प्लान में कंपनी डेली 2GB डेटा के अलावा यूजर्स को 50GB डेटा एक्स्ट्रा भी दे रही है. हालांकि, इस एक्स्ट्रा डेटा का फायदा सिर्फ 90 दिनों के लिए ही मिलेगा. यानी कि रिचार्ज करने के बाद शुरुआती 3 महीने तक आप डेली डेटा के साथ-साथ 50GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं. जितनी मर्जी चाहे जैसे भी वे डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने फ्री 2GB बैकअप डेटा का फायदा भी मिलेगा. ऐसे में आप अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड बिंज वॉचिंग का मजा ले सकते हैं. किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान? वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जो पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से दूर रहना चाहते हैं और जिन्हें कॉलिंग से लेकर डेटा और OTT बेनिफिट्स चाहिए. इसके अलावा, इस प्लान में भरपूर डेटा बेनिफिट्स भी मिल रहा है. ऐसे में जो वीआई के 4G यूजर हैं उनके लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. यह भी पढ़ें: 369 रुपये में नंबर रहेगा 56 दिन तक एक्टिव, Vi दे रहा कॉलिंग और डेटा का भी फायदा यह भी पढ़ें: 28 दिन चलने वाले Vi प्लान्स की फुल लिस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ OTT बेनिफिट्स फ्री The post एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कनाडा में एक और भारतीय की हत्या, पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी को टोरंटो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास मारी गोली

Canada News Shivank Avasthi shot dead in Toronto: कनाडा के टोरंटो शहर में हिंदुस्तानीय छात्र से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने विश्वविद्यालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबरो कैंपस के पास हुई गोलीबारी में एक युवा हिंदुस्तानीय शोध छात्र की जान चली गई. टोरंटो स्थित हिंदुस्तान के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो कैंपस के समीप हुई गोलीबारी की घटना में 20 वर्षीय हिंदुस्तानीय पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया. दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में कहा कि इस दुखद घटना से वह बेहद आहत है और इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. साथ ही, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में शिवांक अवस्थी को गोली मारी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया और घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया. जांच एजेंसियों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा कारणों से कैंपस को कुछ समय के लिए बंद भी किया गया. इस घटना को इस वर्ष टोरंटो में दर्ज की गई 41वीं हत्या बताया गया है. हिंदुस्तानीय दूतावास का बयान. पुलिस ने बुधवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:34 बजे हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड क्षेत्र से किसी अज्ञात परेशानी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला, जिसे गोली लगी हुई थी. प्राथमिक जांच के बाद पीड़ित को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के बयान के मुताबिक, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह उनके साथ साझा करें.  News Release – Homicide Investigation, Highland Creek Trail and Old Kingston Road, Victim: Shivank Avasthi, 20, Image Releasedhttps://t.co/WdkKqp4pGe pic.twitter.com/XF6NAYJwgX — Toronto Police (@TorontoPolice) December 24, 2025 हिंदुस्तानीयों ने जताया गुस्सा शिवांक अवस्थी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो की चीयरलीडिंग टीम का भी हिस्सा थे. टीम ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा कर उन्हें याद किया और कहा कि उनके अचानक चले जाने से पूरा दल सदमे में है. टीम के अनुसार, शिवांक अपने उत्साह और सकारात्मकता से अभ्यास के दौरान सभी का मनोबल बढ़ाते थे और उनकी मुस्कान हर किसी को प्रेरित करती थी. वहीं घटना के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो के छात्रों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है. रेडिट पर साझा की गई एक पोस्ट में एक छात्र ने बताया कि अवस्थी को दिनदहाड़े कैंपस की घाटी वाले क्षेत्र में गोली मारी गई, जो छात्रों की आवाजाही वाला प्रमुख इलाका है. पोस्ट में कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए और कहा गया कि छात्र पहले भी इन खामियों की ओर ध्यान दिलाते रहे हैं.  पिछले हफ्ते हिमांशी खुराना की हुई थी हत्या कनाडा के टोरंटो शहर में हिंदुस्तानीय नागरिकों से जुड़ी लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं. यूनिवर्सिटी परिसरों के आसपास हुई वारदातों से न केवल छात्र समुदाय में डर का माहौल है, बल्कि प्रवासी हिंदुस्तानीयों के बीच भी असुरक्षा की भावना गहराई है. इस घटना से पहले टोरंटो में एक और हिंदुस्तानीय, 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी. शनिवार को उनका शव एक आवास से बरामद किया गया, जबकि एक दिन पहले स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ प्रथम श्रेणी हत्या का वारंट जारी किया है. पुलिस का कहना है कि गफूरी टोरंटो का ही निवासी है और दोनों के बीच घनिष्ठ साथी का संबंध था. ये भी पढ़ें:- क्रिसमस के दिन अमेरिका का हमला, इस देश पर की स्ट्राइक, ट्रंप ने कहा- इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ने नहीं देंगे अल्पसंख्यकों को जलाया जा रहा… टूटे दिल से बोलीं शेख हसीना, यूनुस शासन को दी चेतावनी; अंधेरे दौर को ज्यादा.. ‘कतरगेट’ क्या है, जिसमें फंसे नेतन्याहू, विपक्षी बोले; इजरायली इतिहास में देशद्रोह का सबसे गंभीर मामला The post कनाडा में एक और हिंदुस्तानीय की हत्या, पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी को टोरंटो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज पेट्रोल पंप जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, दिल्ली से पटना तक क्या हैं ईंधन के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today 26 Dec 2025: 26 दिसंबर को आज आप पेट्रोल पंप जाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि राजधानी दिल्ली में ईंधन किस भाव पर मिल रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 94 रुपये से ऊपर और डीजल 87 रुपये के स्तर पर बना हुआ है. देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं होतीं. इसकी वजह यह है कि हर राज्य अपने हिसाब से टैक्स और शुल्क लगाता है, जिससे एक ही दिन में शहरों के बीच कीमतों का फर्क साफ दिखाई देता है. देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम आज कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में दाम स्थिर हैं, वहीं पटना और जयपुर जैसे शहरों में कुछ बदलाव नजर आ रहा है. शहर पेट्रोल कीमत डीजल कीमत नई दिल्ली 94.77 रुपए 87.67 रुपए कोलकाता 105.41 रुपए 92.02 रुपए मुंबई 103.54 रुपए 90.03 रुपए चेन्नई 100.90 रुपए 92.48 रुपए गुरुगांव 95.51 रुपए 87.97 रुपए नोएडा 95.12 रुपए 88.29 रुपए बेंगलुरु 102.92 रुपए 90.99 रुपए भुवनेश्वर 100.93 रुपए 92.51 रुपए चंडीगढ़ 94.30 रुपए 82.45 रुपए हैदराबाद 107.46 रुपए 95.70 रुपए जयपुर 104.72 रुपए 90.21 रुपए लखनऊ 94.57 रुपए 87.67 रुपए पटना 105.58 रुपए 91.81 रुपए तिरुवनंतपुरम 107.30 रुपए 96.18 रुपए दामों में अंतर क्यों होता है? अक्सर लोग यह सोचते हैं कि हर शहर में रेट अलग क्यों हैं? दरअसल, केंद्र प्रशासन के एक्साइज टैक्स के अलावा, हर राज्य प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार ईंधन पर VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) और सेस लगाती है. इसके अलावा, रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक की दूरी (माल ढुलाई खर्च) भी कीमतों को प्रभावित करती है. कीमतें तय करने का आधार हिंदुस्तान में साल 2017 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना तय करने की व्यवस्था लागू है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम और डॉलर-रुपये की विनिमय दर को आधार मानकर प्रशासनी तेल कंपनियां हर सुबह नए रेट फाइनल करती हैं. Also Read: क्रिसमस गया लेकिन गोल्ड-सिल्वर की चमक नहीं घटी, कीमतें अब भी आसमान के पास The post आज पेट्रोल पंप जाने से पहले पढ़ लें यह समाचार, दिल्ली से पटना तक क्या हैं ईंधन के ताजा भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shani Chandra Vish Yog 2025: आज ग्रहण योग और विष योग का असर, जानें किस राशि की बढ़ेगी चिंता

Shani Chandra Vish Yog 2025: आज शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को चंद्रमा पहले कुंभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे और फिर शनि के साथ मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे. इसके बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में शुक्र-मंगल-सूर्य की युति, वृश्चिक में बुध, मिथुन में गुरु, मीन में शनि और सिंह में केतु विराजमान हैं. इन्हीं ग्रह चालों के आधार पर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल. मेष राशि: काम का दबाव नहीं, लेकिन सेहत रहेगी कमजोर आज आपको अपने काम पर विशेष फोकस करना होगा. सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव और मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है.लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी वृष राशि: व्यापार में लाभ, रिश्तों में आएगी ताजगी कार्य क्षेत्र में मजबूती बनी रहेगी और मन उत्साहित रहेगा. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. प्रशासनी कामकाज से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं.लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सलेटी मिथुन राशि: पारिवारिक तनाव, सेहत पर दें ध्यान समाज में प्रभाव थोड़ा कम महसूस हो सकता है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपकी सूझबूझ से मामला संभल जाएगा. यात्रा में सावधानी रखें. अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा. जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: फिरोजा कर्क राशि: शत्रुओं से सतर्क रहें, उधार पैसा मिलेगा मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी. शत्रु परेशान कर सकते हैं. व्यापार ठीक चलेगा, नए निवेश से बचें. पारिवारिक तनाव रहेगा. किसी धार्मिक स्थान पर समय बिताने से मन शांत होगा. सिरदर्द की समस्या हो सकती है.लकी नंबर: 7 | लकी कलर: गुलाबी सिंह राशि: रिश्तों में टकराव, संयम से बनेंगे हालात दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है. अहंकार से बचें, तभी रिश्ते सुधरेंगे. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है.लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हरा कन्या राशि: करियर में दबाव, विवाद से रहें दूर काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें. खर्च बढ़ेंगे. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें. परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है.लकी नंबर: 9 | लकी कलर: फिरोजा ये भी पढ़ें: आज का दिन बदल सकता है किस्मत, मेष से मीन के जातक राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय  तुला राशि: प्रेम में भ्रम, भरोसा सोच-समझकर करें प्रेम संबंधों को लेकर अत्यधिक उत्साह नुकसान दे सकता है. पार्टनर से धोखे की आशंका है. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए. परिवार से सहयोग कम मिलेगा. खर्च बढ़ेंगे, आय के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूरी होगी.लकी नंबर: 4 | लकी कलर: सफेद वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव, धन को लेकर चिंता घर का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा. पड़ोसियों से विवाद संभव है. धन खर्च बढ़ेगा. नए मकान से जुड़ी योजना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा. माता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है.लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा धनु राशि: सावधानी जरूरी, यात्रा से बचें भौतिक सुख पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है. नए कार्य की शुरुआत न करें. सामाजिक मामलों में बदनामी की आशंका है. शाम को धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. सेहत कमजोर रहेगी.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला मकर राशि: मेहनत ज्यादा, परिणाम कम वाणी पर संयम रखें. रिश्तेदार और मित्र अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं करेंगे. काम का बोझ बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन समय पर काम पूरा न होने से तनाव बढ़ेगा. पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें.लकी नंबर: 6 | लकी कलर: बैंगनी कुंभ राशि: ग्रहण योग का असर, मानसिक तनाव सामाजिक स्तर पर निराशा हाथ लग सकती है. मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा. व्यापार में निवेश से बचें. पारिवारिक कलह और वैवाहिक तनाव संभव है. विवाद से दूरी रखें. सिरदर्द परेशान कर सकता है.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला मीन राशि: करियर पर फोकस रखें, गोपनीय बातें साझा न करें विदेश यात्रा की योजना टालना बेहतर होगा. विवादों से दूर रहें. धन को लेकर तनाव संभव है. काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी. संचार माध्यम से अप्रिय समाचार मिल सकता है. अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें. सेहत सामान्य रहेगी.लकी नंबर: 7 | लकी कलर: आसमानी आपका दिन मंगलमय होज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847 The post Shani Chandra Vish Yog 2025: आज ग्रहण योग और विष योग का असर, जानें किस राशि की बढ़ेगी चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? थाने में दर्ज कराई शिकायत

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को धमकी दी गई और उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद उन्होंने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. गौर करने वाली बात यह भी है कि तेज प्रताप यादव ने यह शिकायत कोई और नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेणु यादव के खिलाफ दर्ज करवाई है. तेज प्रताप यादव ने लगाया ये आरोप जानकारी के मुताबिक, संतोष रेणु यादव मूल रूप से मसौढ़ी के बैरमचक के रहने वाले हैं. तेजप्रताप यादव ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेणु यादव ने पार्टी से जुड़ने के बाद उनके 26 एम स्ट्रेंड रोड स्थित आवास से कार्य करते हुए हमेशा पार्टी के विचारधारा के विपरीत कार्य किया. साथ ही काम करवाने के नाम से लोगों से पैसा लिया गया. सोशल मीडिया के जरिये दी गई धमकी तेज प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया कि संतोष रेणु यादव ने मोतिहारी के मंटू गोप से काम करवाने के नाम पर हजारों रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए. ऐसे ही अनेक लोगों को डराकर और धमका कर गलत पैसे की वसूली की है. पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की तरफ से 14 दिसंबर को संतोष रेणु यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव मालूम हो,तेज प्रताप यादव चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है. तेज प्रताप यादव उसी बाइक से सड़क पर धूम मचाते हुए नजर आए थे और उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था. Also Read: जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को दे डाली चेतावनी, बोले- उन्हें लाभ मिल चुका है  The post Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? थाने में दर्ज कराई शिकायत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top