Hot News

December 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gajar Dosa Recipe: चना, चावल नहीं अब गाजर से बनाइए स्वादिष्ट डोसा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Gajar Dosa Recipe: गाजर डोसा एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी दक्षिण हिंदुस्तानीय व्यंजन है, जो पारंपरिक डोसे का एक हेल्दी ट्विस्ट माना जाता है. इसमें ताज़ी कद्दूकस की हुई गाजर मिलाई जाती है, जिससे डोसा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन बनता है बल्कि पोषण से भी भरपूर हो जाता है. गाजर में मौजूद विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं. यह डोसा खासतौर पर नाश्ते या हल्के डिनर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका हल्का मीठा और कुरकुरा स्वाद बहुत पसंद आता है. कम तेल में बनने वाला यह डोसा हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए भी एक परफेक्ट रेसिपी है. गाजर का डोसा बनाने में लिए जरूरी चीजें ⦁ 1 कप डोसा बैटर (या इडली बैटर)⦁ 1 मध्यम गाजर (कद्दूकस की हुई)⦁ 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)⦁ 1 छोटा प्याज (बारीक कटा – वैकल्पिक)⦁ 1/2 छोटा चम्मच जीरा⦁ नमक स्वाद अनुसार⦁ थोड़ा सा हरा धनिया⦁ तेल – सेंकने के लिए डोसा बनाने का सही तरीका ⦁ एक बाउल में डोसा बैटर लें.⦁ उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, प्याज, जीरा और नमक मिलाएं.⦁ सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.⦁ तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.⦁ अब एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं.⦁ धीमी–मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.⦁ गरमागरम गाजर डोसा तैयार है. यह भी पढ़ें: Masala Bathua Poori Recipe: सर्दियों में जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ मसाला पूरी, हेल्दी भी टेस्टी भी यह भी पढ़ें: Soya Chaap Pakoda Recipe: बाहर से कुरकुरा, अंदर से सॉफ्ट, ऐसे बनाएं टेस्टी सोया चाप पकौड़ा The post Gajar Dosa Recipe: चना, चावल नहीं अब गाजर से बनाइए स्वादिष्ट डोसा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology Horoscope Today: आज 26 दिसंबर अंक ज्योतिष, मूलांक 1 से 9 में से किस मूलांक को मिलेगा भाग्य का साथ

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का संबंध किसी न किसी मूलांक से होता है. आज 26 दिसंबर का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मूलांक 1 से 9 तक का आज का पूरा अंकफल. मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी और नेतृत्व से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव हो सकता है. मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) आज भावनाएं हावी रह सकती हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) आज शिक्षा और करियर के लिए अच्छा दिन है. गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा. निवेश सोच-समझकर करें. मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) आज भाग्य का साथ कम मिलेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें. विवाद से बचें. मूलांक 5 (5, 14, 23) आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. नए फैसले लेने से बचें. संचार में सावधानी रखें. ये भी पढ़ें: आज का दिन बदल सकता है किस्मत, मेष से मीन के जातक राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय  मूलांक 6 (6, 15, 24) आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है. धन लाभ के योग हैं. मूलांक 7 (7, 16, 25) आज मानसिक तनाव हो सकता है. ध्यान और पूजा-पाठ से राहत मिलेगी. यात्रा टालना बेहतर रहेगा. मूलांक 8 (8, 17, 26)  – आज का सबसे खास मूलांक आज आपका दिन सबसे मजबूत रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर और धन के मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है. मूलांक 9 (9, 18, 27) आज ऊर्जा भरपूर रहेगी. रुके काम पूरे होंगे. गुस्से पर नियंत्रण रखें. The post Numerology Horoscope Today: आज 26 दिसंबर अंक ज्योतिष, मूलांक 1 से 9 में से किस मूलांक को मिलेगा भाग्य का साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal Upay: आज का दिन बदल सकता है किस्मत, मेष से मीन के जातक राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay 26 december 2025: आज शुक्रवार, 26 दिसंबर का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है. इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से धन, प्रेम, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सभी 12 राशियों के लिए आज के खास उपाय— मेष राशि आज लाल या गुलाबी वस्त्र पहनें. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वृषभ राशि आज सफेद मिठाई का दान करें. घर में सुगंधित अगरबत्ती जलाएं. पारिवारिक सुख बढ़ेगा. मिथुन राशि आज कन्याओं को मीठा खिलाएं. माता लक्ष्मी की पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें. करियर में लाभ होगा. कर्क राशि आज चांदी के बर्तन में जल भरकर पूजा करें. मानसिक शांति और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. सिंह राशि आज गुलाब के फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें. मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कन्या राशि आज हरे रंग का वस्त्र पहनें. जरूरतमंद को सफेद वस्तु दान करें. धन आगमन के योग बनेंगे.  तुला राशि आज शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहेगा. माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें. प्रेम जीवन मजबूत होगा. आज चावल और दूध का दान करें. कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी. धनु राशि आज पीली मिठाई का भोग लगाएं. गुरु और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. मकर राशि आज माता लक्ष्मी के मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें. आर्थिक चिंता कम होगी. कुंभ राशि आज सफेद वस्त्र धारण करें. किसी गरीब को भोजन कराएं. रुके हुए काम पूरे होंगे. मीन राशि आज लक्ष्मी नारायण की पूजा करें. घर में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी. The post Aaj Ka Rashifal Upay: आज का दिन बदल सकता है किस्मत, मेष से मीन के जातक राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : इन राज्यों में 28 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam  : मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 30 दिसंबर तक रात और सुबह के समय कोहरा रहेगा. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में 27 से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका है. सीवियर कोल्ड डे नजर आ सकता है कुछ राज्यों में विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है. बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में 26 से 28 दिसंबर के बीच यह स्थिति देखी जा सकती है. वहीं उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में 26 से 27 दिसंबर तक कोल्ड डे  रहने की आशंका है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 दिसंबर को कोल्ड डे  की स्थिति बनने की बहुत संभावना जताई गई है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दिल्ली का मौसम इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति रहने की आशंका जताई गई है. बिहार जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट बिहार इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में नजर आ रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. प्रदेश को 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी जिलों में नजर आ रहा है. झारखंड में शीतलहर का असर उत्तर हिंदुस्तान में हो रही लगातार बर्फबारी का असर झारखंड में पड़ा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से ताजा अपडेट दिया गया है. विभाग के अनुसार, कई जिलों में ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. राजस्थान में शीतलहर, कई जगह कोहरा राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी शीतलहर जारी रहेगी और अगले कुछ दिनों तक कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा सकता है. राजस्थान दैनिक मौसम जानकारी : 25दिसम्बर 2025* पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा , राज्य के जयपुर संभाग में शीत लहर तथा कोटा संभाग में कहीं कहीं कोहरा दर्ज |* राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.9डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 1.6 डिग्री दर्ज़ | pic.twitter.com/0FzQe8m8ix — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) December 25, 2025 दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसके बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. जो लोगों को अधिक ठंडक का अहसास करवाएगी. कश्मीर में फिर बढ़ी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर तक कश्मीर में आमतौर पर शुष्क मौसम रह सकता है. हालांकि, नये साल की पूर्व संध्या के आसपास मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार, 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. जबकि, 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हाे सकती है. उत्तराखंड और यूपी का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 26 दिसंबर को कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड से लेकर भीषण ठंड की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 26 दिसंबर तक ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है. The post Aaj ka Mausam : इन राज्यों में 28 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, नए साल में कैसा रहेगा मौसम, जानें

IMD Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है. फिलहाल राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा नहीं दिख रहा. लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर तेज़ होने वाला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इससे सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ेगा. नए साल तक दिल्ली में घना कोहरा भले न हो, लेकिन कोहरे की स्थिति धीरे-धीरे बन सकती है. यूपी और बिहार में कोहरे की चेतावनी पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के कानपुर, मेरठ, बाराबंकी, बहराइच, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फतेहगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़, बांदा, बस्ती, बलिया, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, वाराणसी और शाहजहांपुर में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. बिहार में भी कोहरे के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 26 दिसंबर, असम और मेघालय में 27 दिसंबर तथा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 दिसंबर को कोहरा छाने की संभावना है. पंजाब में 30 दिसंबर की रात घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है. इसके अलावा पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी है. शीत दिवस और शीत लहर का असर बिहार में 25 से 28 दिसंबर तक शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में 25 से 27 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 25 और 26 दिसंबर को भयंकर सर्दी पड़ने की चेतावनी है. झारखंड के कुछ हिस्सों में 26 और 27 दिसंबर को, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 26 से 28 दिसंबर तक तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 दिसंबर तक शीत लहर चलने का अनुमान है. पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 27 से 31 दिसंबर के बीच, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 30 और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. The post दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, नए साल में कैसा रहेगा मौसम, जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा में गुटबाजी उजागर बैठक बिना किये लौटा नेतृत्व

प्रतिनिधि, खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर इलाके में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी है. दांतन विधानसभा क्षेत्र के एक और दो मंडल में हुए घटनाक्रम के चलते पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक नहीं हो सकी और नेतृत्व को बिना बैठक किये ही लौटना पड़ा. इस घटना से इलाके में नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआइआर के कार्य को लेकर दांतन विधानसभा के प्रभारी एवं भाजपा के बीएलए-1 अपरूप गुच्छाईत मोहनपुर क्षेत्र में बीएलए-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे. उनके साथ दांतन-2 मंडल की अध्यक्ष शिउली पात्र भी मौजूद थीं. हालांकि, बैठक शुरू होने से पहले ही मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीखी बहस होने लगी. हालात बिगड़ते देख बैठक को रद्द कर दिया गया और पार्टी नेतृत्व को वापस लौटना पड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष बनने के बाद से ही जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित मंडल क्षेत्र में नहीं आये हैं. कार्यकर्ताओं का सवाल है कि जब जिलाध्यक्ष स्वयं क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं, तो बार-बार अन्य नेताओं को क्यों भेजा जा रहा है. दूसरी ओर, मंडल अध्यक्ष शिउली पात्र ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए पार्टी के कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया. वहीं, विरोध के बीच मंडल उपाध्यक्ष झाड़ेश्वर दास ने मंडल अध्यक्ष पर स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दांतन विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर अंतर्गत अरुंआ इलाके में इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष सुमित मंडल की सहमति से बिना किसी चर्चा के मंडल कमेटी का गठन किया गया और नये मंडल अध्यक्ष अन्य नेताओं को कोई महत्व नहीं दे रहे हैं. स्वेच्छाचारिता के आरोपों को खारिज करते हुए मंडल अध्यक्ष शिउली पात्र ने कहा कि पार्टी में पद मिलने के बावजूद कुछ नेता अनुशासनहीनता कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद इस पूरे मामले पर राज्य कमेटी सदस्य व विधानसभा प्रभारी अपरूप गुच्छाईत ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस मुद्दे पर जिलाध्यक्ष सुमित मंडल की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। भाजपा की इस अंदरूनी कलह को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भी कटाक्ष किया है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि जो पार्टी अपने अंदरूनी विवाद नहीं सुलझा पा रही है, वह चुनाव कैसे लड़ेगी। डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा में गुटबाजी उजागर बैठक बिना किये लौटा नेतृत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेबरा को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल

प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षक बने टीबी रोगियों के संरक्षक जीतेश बोरकर, खड़गपुरपश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में टीबी मुक्त ब्लॉक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू की है. इस पहल के तहत रोगियों को केवल मुफ्त दवाइयां ही नहीं, बल्कि पोषणयुक्त आहार भी उपलब्ध कराया जायेगा. प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके उपचार और दैनिक पोषण का जिम्मा संभाल रहे हैं. शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान ःशुचिस्मिता मंडल ने बताया कि उन्होंने सीएमओएच से प्रेरित होकर समाज के उपकार के लिए यह कदम उठाया है. बीडीओ ने बताया कि लगभग 60 शिक्षक इस पहल से जुड़े हैं और प्रत्येक ने एक-एक रोगी को गोद लिया है. डेबरा पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत के प्रमुख व कर्माध्यक्ष भी रोगियों की देखभाल में जुटे हैं. विशेष रूप से उपाध्यक्ष प्रदीप कर ने पांच रोगियों को गोद लिया है. पोषण सामग्री और जिले की स्थिति गोद लिये गये रोगियों को पोषण के लिए अंडा, दूध, घी, मांस, सोयाबीन और मसूर की दाल उपलब्ध कराये जायेंगे. यह सामग्री सप्ताह में या पंद्रह दिनों में रोगियों तक पहुंचायी जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में प्रति वर्ष औसतन 4,500 से 4,600 नये टीबी रोगी सामने आते हैं, जबकि वर्तमान में करीब 2,600 रोगियों का उपचार चल रहा है. निक्षय मित्र परियोजना के तहत प्रशासन रोगियों को उपचार और पोषण के लिए 6,000 रुपये प्रदान करती है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस तरह के गोद लेने वाले कार्यक्रम से रोगियों को बेहतर पोषण मिलेगा और उपचार भी प्रभावी ढंग से पूरा हो सकेगा.पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सौमाशंकर सारंगी और जिला टीबी अधिकारी अभिजीत विश्वास ने इस पहल की सराहना की है. डेबरा के बीडीओ प्रियतब्रत राड़ी ने दो रोगियों को गोद लिया. उनकी पत्नी काबेरी और संयुक्त बीडीओ देवाशीष विश्वास भी दो रोगियों के पोषण की जिम्मेदारी संभालेंगे. पुलिस विभाग की ओर से एसडीपीओ देवाशीष राय, सीआइ, थाना अधिकारी और ट्रैफिक ओसी भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं. डेबरा बीएमओएच शुचिस्मिता मंडल ने अकेले चार रोगियों को गोद लिया है. उनके माता-पिता शिक्षक सुनील कुमार और मानसी मंडल ने भी दो-दो रोगियों की देखभाल का दायित्व लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डेबरा को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जोड़ासांको : देवघर से घूमने आये लोगों से बदमाशों ने घेरकर छीन लिये आइफोन

दुस्साहस. बदमाशों ने सुनसान गली में घेर कर लूट लिये महंगे मोबाइल संवाददाता, कोलकाताझारखंड के देवघर से कोलकाता घूमने आये दो लोगों को टार्गेट कर पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और दोनों के हाथों से उनके दो आइफोन लूटकर फरार हो गये. घटना जोड़ासांको इलाके की है. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सभी पांचों बदमाशों की पहचान कर ली. इनमें से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद आलम और अयान अहमद बताये गये हैं. दोनों को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को 31 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. कब हुई थी वारदात : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गत 22 दिसंबर की रात देवघर के रहने वाले दो लोग जोड़ासांको इलाके में सड़क किनारे टहल रहे थे. पीड़ितों का आरोप है कि अचानक पांच लोग आये और उन्हें घेर लिया. इसके बाद उन्होंने जान से मारने की बात कह उन्हें डराया, फिर घसीटकर एक सुनसान गली में ले गये और जेब में मौजूद रुपये उनके हवाले करने को कहा. पीड़ितों ने कहा कि वह नाइट वाक के लिए निकले हैं, उनके पास रुपये नहीं हैं. यह सुनते ही बदमाशों ने उन दोनों लोगों के हाथों से उनका आइफोन छीन लिया. इसके बाद उन्हें जुबान बंद रखने की धमकी देकर वहां से भाग निकले. परिचित की मदद से थाने में पीड़ितों ने दर्ज करायी शिकायत : पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद दोनों ने अपने जान-पहचान वालों के जरिये जोड़ासांको थाने की पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देकर इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस जांच की शुरू कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से पांचों बदमाशों की पहचान की. उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जोड़ासांको : देवघर से घूमने आये लोगों से बदमाशों ने घेरकर छीन लिये आइफोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड से कोलकाता आकर फर्जी कॉल सेंटर खोल ठगी करने वाला एक और शातिर अरेस्ट

कोलकाता. झारखंड के जामताड़ा में सक्रिय साइबर अपराध गिरोह से जुड़े एक और शातिर ठग को लालबाजार साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के पांचवें आरोपी मोहम्मद आरिफ को बुधवार को दबोचा. गुरुवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. अदालत सूत्रों के अनुसार, पेशी के दौरान प्रशासनी वकील अरूप चक्रवर्ती ने बताया कि यह गिरोह कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर और व्हाट्सऐप ग्रुप संचालित कर रहा था. आरोपी खुद को मशहूर संगठनों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करते थे और हॉस्पिटल, होटल व ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देते थे. सेवा लेने में रुचि दिखाने वाले लोगों को गिरोह की ओर से एक लिंक भेजा जाता था. लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ितों का मोबाइल फोन हैक हो जाता था. इसके बाद आरोपी उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल कर मोटी रकम अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते थे. पुलिस ने इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद ही मोहम्मद आरिफ की भूमिका सामने आयी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड से कोलकाता आकर फर्जी कॉल सेंटर खोल ठगी करने वाला एक और शातिर अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता के शख्स की टाटानगर स्टेशन पर मौत

कोलकाता/ जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोलकाता के मौलाली निवासी 51 वर्षीय सुबीर मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबीर मंडल दो दिन पहले अपने साथी के साथ शहर आये थे. वह शहर के एक क्लब में साउंड सिस्टम की मरम्मत करने पहुंचे थे और काम पूरा होने पर बुधवार को वापस लौटने की तैयारी में थे. सुबह वह अपने साथियों संग रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे. प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच की ओर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ. उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़े. पास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी और यात्रियों में दहशत फैल गयी. सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जतायी जा रही है. मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबीर मंडल पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे और दवाइयां लेते थे. यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है. रेल पुलिस ने सनहा दर्ज किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. बाद में परिवारवाले शव ले गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता के शख्स की टाटानगर स्टेशन पर मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top