Hot News

December 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : मैथिली अकादमी के संचालन के लिए मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने सीएम को भेजा पत्र

बेनीपट्टी. मैथिली अकादमी के सुचारू संचालन के लिए मिथिलांचल में धीरे-धीरे अब आवाज मुखर होता प्रतीत हो रहा है. मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी इस पर अपनी आवाज बुलंद करने की घोषणा की है. एमएसयू के विद्याभूषण राय, आदित्य कुमार व वीरेंद्र कुमार सहित कई सदस्यों अकादमी के संचालन के लिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम से पत्राचार किया है. अकादमी के कर्मचारियों को अन्यत्र प्रतिनियुक्त कर दिया जाना और संस्थान का बंद हो जाना, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं साहित्यकारों के भविष्य पर गहरा आघात है. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : मैथिली अकादमी के संचालन के लिए मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने सीएम को भेजा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में नव विवाहिता मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

अंधराठाढ़ी.थाना क्षेत्र की सिसौनी गांव में एक नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान जय प्रकाश चौधरी की पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई. घटना गुरुवार शाम की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. महरैल पश्चिम टोल निवासी मृतका की मां आरती देवी के आवेदन पर रुद्रपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें मृतका लख्मी कुमारी के पति जय प्रकाश चौधरी, ससुर अमरनाथ चौधरी तथा परिवार के सभी लोगों को आरोपित किया है. बताया जाता है कि बीते मई महीने में लड़का और लड़की कोर्ट में लव मैरिज किये थे. उसके बाद से लड़की अपने ससुराल में ही थी. रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में नव विवाहिता मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : छह घरों में चोरी का प्रयास, दो घरों से लाखों के सामान उड़ाये

मीनापुर : सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा में गुरुवार की रात चोरों ने करीब छह घरों को निशाना बनाया. इस दौरान दो घरों से लाखों रुपये के सामान ले भागे. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मामले की जांच की. बनघारा बाजार के समीप रहने वाले संतोष तिवारी ने बताया कि चोरों ने उनके चार भाइयों के घर को बाहर से बंद कर दिया. एक घर बंद नहीं हो रहा था, तो उसकी कुंडी को साड़ी से खींचकर पोल से बांध दिया. इसके बाद भाई सुगंध तिवारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. उनकी भावज गुड़िया की डायमंड की अंगूठी सहित दो लाख के आभूषण व भतीजा नितिन तिवारी के इंटर के कागजात ले गये. शोर होने पर जब लोग बाहर निकलना चाहे, तो सभी का गेट बंद था. इसके पहले बनघारा के भोला गुप्ता की पीछे वाली खिड़की से घुसकर बदमाश छत पर चढ़ गये. किंतु सफलता नहीं मिली. इसके बाद भाई रामकिशोर साह, नंदू साह व दिनेश साह के घर में भी चोर घुस गये. दीपक कुमार के घर से सास-पतोहू के आभूषण व नगद 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : छह घरों में चोरी का प्रयास, दो घरों से लाखों के सामान उड़ाये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : कड़ाके की ठंड का असर, अलाव के सहारे लोग

घोघरडीहा. प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह जलाकर गर्म रखने को मजबूर हैं. सुबह-शाम चल रही पंछिया हवा के कारण ठंड और भी अधिक बढ़ गयी है. जिससे जनजीवन प्रभावित है. बाजार में दुकानदार, ठेला-खोमचा लगाने वाले और राहगीर अलाव के सहारे समय काटते नजर आ रहे हैं. ठंडी हवा के कारण खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भाजपा नेता अवधेश ठाकुर सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और कंबल की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि गरीब लोगों को कुछ राहत मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : कड़ाके की ठंड का असर, अलाव के सहारे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : एक किलोमीटर में आठ जगहों पर ब्रेकर, नियम की अनदेखी

अजय आनंद, मधुबनी. मख्य सड़क पर ब्रेकर है और प्रशासन अनदेखी कर रहा है. यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रहा. शहर के प्रमुख मार्ग निधि चौक से डीएम आवासीय भवन तक सड़क सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. इस मुख्य मार्ग पर करीब आठ स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं. नही लगाया गया है संकेतककरीब एक किलोमीटर की दूरी में आठ बड़े ब्रेकर हैं, पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर से पहले वाहन चालकों को सचेत करने के लिए न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सड़क पर कोई चेतावनी चिह्न या पेंटिंग की गयी है. इससे हमेशा सड़क दुर्घटना कि आशंका बनी रहती है. कई बार दुर्घटना भी हुई है. दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक संभल जाते हैं, लेकिन रात में यह स्पीड ब्रेकर पर दुर्घटना होने की आशंका रहती है. आला अधिकारियों का है आवासनिधि चौक से जलधारी चौक तक करीब एक किलोमीटर की दूरी मे जिले के तमाम आला अधिकारियों का आवास है. जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम, एसपी, अस्पताल अधीक्षक एवं एसडीओ सदर, डीएसपी का आवास है. जहां से प्रत्येक दिन इन अधिकारियों का आना जाना रहता है. इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं .क्या कहता है कानूनस्पीड ब्रेकर के संबंध में वरीय अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह ने कहा कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और पहले संकेत का कानून है. उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार किसी भी स्पीड ब्रेकर से पहले स्पीड ब्रेकर आगे है का संकेत का बोर्ड, रिफ्लेक्टर ,रोड मार्किंग लगाना आवश्यक है. यदि यह नही लगा है तो यह गलत है. क्या कहते हैं अधिकारीवहीं यातायात डीएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा समिति है. जहां भी सड़क की सुरक्षा की कमियां को समिति में रखी जाती है. इस मामले को भी समिति के समक्ष रखा गया है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : एक किलोमीटर में आठ जगहों पर ब्रेकर, नियम की अनदेखी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : मैथिली अकादमी में ताला बंदी होना घोर निंदनीय : प्रो शीतलांबर

मधुबनी. मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार के राजधानी पटना में 1976 में स्थापित मैथिली अकादमी में ताला बंदी होना घोर निंदनीय एवं दुखदाई है. तत्कालीन प्रशासन के द्वारा राज्य में भाषाई अकादमी का गठन किया था. जिससे क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षण एवं संवर्धन हो सके. लेकिन वर्तमान प्रशासन ने राज्य के एकमात्र संवैधानिक मान्यता प्राप्त मैथिली भाषा के अकादमी को बंद करना पूरे मिथिलावासियों का अपमान है. प्रो झा ने कहा है कि मैथिली अकादमी ने अभी तक महत्वपूर्ण 213 पुस्तकों का प्रकाशन किया था जिसमें से नौ पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है. ये पुस्तकें देश के कई राज्यों के विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में पढ़ाई जाती है शोधार्थी एवं पीएचडी करने वाले छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन का काम करता है. मैथिली अकादमी के पुस्तकों की मांग विदेशों में भी है ढेरों उपलब्धियों के बावजूद बिहार प्रशासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले पांच महीनों से अकादमी के कार्यालयों को बंद करना कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मिथिला क्षेत्र से एनडीए को बहुत भारी जनसमर्थन मिला है. लेकिन सात करोड़ मिथिलावासियों के मातृभाषा मैथिली पर लगातार हमला होना घोर आश्चर्यजनक है. प्रो झा ने आरोप लगाया है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत मिथिला क्षेत्र के छात्र छात्राओं को मैथिली भाषा पढ़ने से रोक रही है ताकि यहां के छात्र उच्च पदाधिकारी नहीं बन सके. प्रो झा ने कहा है कि मिथिलावासियों का अपमान बंद नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन होगा. उन्होंने घोषणा किया है बिहार प्रशासन के मिथिला मैथिली विरोधी मानसिकता को देखते हुए दिनांक 31 दिसंबर बुधवार को रहिका प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी एवं प्रशासन के नाम एक स्मारपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से देगी और यदि अविलंब मैथिली अकादमी का ताला खोलने , प्रयाप्त बजट एवं पूर्ण कालीन कमिटी का गठन नहीं हुआ तो मैथिल समाज रहिका मुख्यालय में भी धरना प्रदर्शन करेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : मैथिली अकादमी में ताला बंदी होना घोर निंदनीय : प्रो शीतलांबर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : पताही हवाई अड्डा परिसर में जब्त ट्रक में लगाई आग

प्रतिनिधि, मड़वन पताही हवाई अड्डा परिसर में करजा पुलिस द्वारा जब्त कर रखे गये ट्रक में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की शाम आग लगा दी. घटना की सूचना पर डायल 112 एवं करजा पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. आगजनी में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया. बताया गया कि उक्त ट्रक को बालू लदा होने के कारण करजा पुलिस ने जब्त किया था और पताही हवाई अड्डा परिसर में खड़ा कर दिया था. इसी दौरान शाम में अज्ञात बदमाशों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे अफरातफरी मच गयी. हालांकि समय रहते पुलिस व दमकल कर्मियों की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया. थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : पताही हवाई अड्डा परिसर में जब्त ट्रक में लगाई आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: अनजाने में कर रहे हैं बड़ी गलती? घड़ी और तस्वीरों की गलत दिशा बढ़ा सकती है तनाव और परेशानी

Vastu Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन बनाए रखना आज के समय में हर परिवार की प्रायोरिटी बन गयी है. इसके लिए लोग अब वास्तु शास्त्र को भी गंभीरता से लेने लगे हैं. यही वजह है कि अब लोग घर में रखी छोटी‑छोटी चीजों की दिशा और स्थान पर बहुत ध्यान देते हैं. लेकिन कुछ बेहद छोटी छोटी ऐसी चीजें भी होती है जिनके तरफ लोग ध्यान नहीं देते हैं और यही चीज बाद बड़ी हो जाती है. घड़ी और तस्वीरें ऐसी ही छोटी चीज है जिनकी तरफ हम नजर नहीं डालते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की सुख, शांति और समृद्धि बढ़ाने का यह भी बहुत कारक होता है. आइये जानते हैं इसका सही स्थान और दिशा क्या है. घड़ी का सही स्थान और दिशा वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि दीवार पर टंगी घड़ी का सही स्थान मानसिक स्थिरता और समय प्रबंधन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए इसे हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखें. क्योंकि यह दिशा धन, करियर और उन्नति के लिए शुभ मानी जाती है. साथ ही हमेशा यह सुनिश्चित करें कि घड़ी की दिशा देखकर आप आसानी से समय पढ़ पा रहे हों. ध्यान रखें कि घड़ी पीछे की ओर उल्टी या नीचे की ओर न झुकी हो. अगर आपके घर की घड़ी टूटी हुई या खराब पड़ी हुई हो तो इसे तुरंत बदल लें. क्योंकि वास्तु अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा ला सकती है. Also Read: Vastu Tips for Kitchen: तीन बर्नर वाला चूल्हा बिगाड़ सकता है घर की शांति, बढ़ा सकता है तनाव और खर्च तस्वीरों का सही स्थान अगर परिवार और प्रेरणादायक तस्वीरें हों तो इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है. यह सकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने में मदद करता है. वहीं, नेगेटिव या उदासीन चित्र हो तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना बेहतर है, ताकि घर में अशांति न फैले. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि तस्वीरें हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में हों. क्योंकि फटे या धूल भरे फ्रेम नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. Also Read: Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता The post Vastu Tips: अनजाने में कर रहे हैं बड़ी गलती? घड़ी और तस्वीरों की गलत दिशा बढ़ा सकती है तनाव और परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद भारत ने T20 सीरीज किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

INDW vs SAW: हिंदुस्तान ने शुक्रवार को श्रीलंका को आखिरी टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर किया. दोनों टीमें 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ीं और टॉस जीतने के बाद हिंदुस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए स्पोर्ट्स शुरू किया. टीम ने गेंदबाजी में असाधारण प्रदर्शन किया और स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इसमें अहम भूमिका निभाई. दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट चटकाए और ऐसा करके उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब उनके नाम WT20I इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है. मेगन से आगे निकलने के लिए दीप्ति को चाहिए सिर्फ 1 विकेट शट और दीप्ति दोनों के नाम 151 विकेट हैं और सीरीज के दो मैच अब भी बाकी हैं, दीप्ति इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की राह पर अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं और इसके लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है. मैच की बात करें तो, श्रीलंका की स्त्री टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत ही खराब रही. हसिनी परेरा और चमारी अटापट्टू ने बल्लेबाजी करते हुए पारी की शुरुआत की. परेरा ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि कप्तान पहली पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गईं. हर्षिता समरविक्रमा महज दो रन बनाकर आउट हो गईं. A win by 8⃣ wickets ✅Series sealed ✅#TeamIndia with yet another complete show 🍿 Scorecard ▶️ https://t.co/Vkn1t7b6Dm#INDvSL | @IDFCFIRSTBank️ pic.twitter.com/3Tg10Qa5WJ — BCCI Women (@BCCIWomen) December 26, 2025 श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 27 रन इमेषा ने बनाए इमेषा दुलानी ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए, जो टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर साबित हुआ. कविशा दिलहारी ने भी 20 रन जोड़कर श्रीलंकाई स्त्री टीम को पहली पारी में 112 रनों का कुल स्कोर बनाने में मदद की. हिंदुस्तान के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट लेकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया. दीप्ति शर्मा ने भी तीन विकेट चटकाए. गेंदबाजों के बाद अब बल्लेबाजों की बारी थी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने उतरीं और मंधाना ने एक रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. शेफाली ने पहले ही ओवर में 14 रन जड़ दिए. शेफाली ने स्पोर्ट्सी 79 रनों की नाबाद पारी शेफाली पूरे फॉर्म में थी और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए 42 गेंद पर 79 रनों की बेजोड़ पारी स्पोर्ट्सी. हिंदुस्तान ने जल्द ही मंधाना के बाद जेमिमा रोड्रिग्स का भी विकेट गंवा दिया. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आईं और दूसरे छोर को थाम लिया. एक छोर से शेफाली लगातार प्रहार कर रही थीं. शेफाली ने अंत तक 79 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के लगाए. हिंदुस्तान ने बड़े ही आराम से इस मुकाबले को 13.2 ओवर में जीत लिया. हिंदुस्तान की 8 विकेट से जीत ने उसे सीरीज में अजेय बढ़त दिला दी. ये भी पढ़ें… सेंचुरी से चूके विराट कोहली, लेकिन Vijay Hazare Trophy में तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड कौन हैं उत्तराखंड के देवेंद्र बोरा, जिन्होंने Vijay Hazare Trophy में रोहित को पहली ही गेंद पर किया आउट The post श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद हिंदुस्तान ने T20 सीरीज किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Kofta Recipe: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं पार्टी और डिनर रेडी डिश, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी हो जाएं इस टेस्टी कोफ्ते के फैन

Palak Kofta Recipe: पालक से बनने वाली सब्जियों में से कोफ्ता भी एक जबरदस्त ऑप्शन है. यह एक सिंपल सब्जी नहीं है बल्कि एक ऐसा टेस्टी डिश है जो आपकी बोरिंग से बोरिंग थाली को भी खास बना देगा. जब आप पालक कोफ्ते को घर पर बनाते हैं तो पालक की ताजगी और पनीर का जबरदस्त टेक्सचर आपस में मिलकर इसके स्वाद में एक अलग ही एक्सपीरियंस जोड़ता है. यह डिश हेल्दी है और आप अगर चाहें तो इसे सिर्फ डिनर में ही नहीं बल्कि पार्टी के दौरान या फिर किसी अन्य खास मौके पर भी बिना किसी टेंशन के बना सकते हैं. अगर आपके बच्चों को पालक खाना पसंद नहीं है तो आपको एक बार इन कोफ्तों को अपने बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए. इसका स्वाद इतना जबरदस्त और रेस्टोरेंट स्टाइल होता है कि शिशु भी इसके फैन हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं पालक कोफ्ता बनाने की सबसे आसान रेसिपी. पालक कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री पालक – 250 ग्राम साफ और कटा हुआ पनीर – 100 ग्राम बेसन – 2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई नमक – स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून ऑइल – तलने के लिए टमाटर – 3 बारीक कटे हुए या प्यूरी प्याज – 1 बारीक कटी हुई क्रीम – 2 टेबल स्पून घी या तेल – 2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून जीरा – आधा टीस्पून नमक – स्वाद अनुसार हरी धनिया – डेकोरेशन के लिए यह भी पढ़ें: Rice Flour Papad Recipe: घर पर बनाएं लाइट और क्रिस्पी चावल के आटे के पापड़, हर हाउसवाइफ को आनी चाहिए यह आसान रेसिपी पालक कोफ्ता बनाने की रेसिपी पालक कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें और ठंडा होने पर बारीक कूट लें. इसके बाद इसमें पनीर, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाएं. इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. तलने के बाद उन्हें किचन पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए. अब एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे, तो प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद उसमें टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर का कच्चापन खत्म न हो जाए. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर कुछ मिनट तक पकाएं और धीमी आंच पर क्रीम डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें. इसके बाद तैयार ग्रेवी में तले हुए कोफ्ते धीरे-धीरे डालें. इस बात का ख्याल रखें कि कोफ्तों को बहुत लंबे समय तक न पकाएं, सिर्फ 5 मिनट तक हल्की आंच पर उबालें ताकि कोफ्ते टूटें नहीं. लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर डेकोरेट करें. यह भी पढ़ें: Palak Corn Cutlet Recipe: पकौड़े-समोसे नहीं, शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी पालक कॉर्न कटलेट, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार The post Palak Kofta Recipe: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं पार्टी और डिनर रेडी डिश, स्वाद ऐसा कि शिशु भी हो जाएं इस टेस्टी कोफ्ते के फैन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top