Hot News

December 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुजुर्ग महिला को ठोकर मार अज्ञात वाहन फरार

बौंसी. बौंसी बाजार के मुख्य चौक पर तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से 80 वर्षीय बुजुर्ग स्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को ठोकर मारी और मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों के द्वारा टोटो के जरिये स्त्री को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भिजवाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ शाहीन बानो के द्वारा इलाज के बाद बुजुर्ग स्त्री को बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया. हालांकि, स्त्री अकेली थी और बांका जाने में असमर्थ होने की वजह से उन्हें अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. स्त्री की पहचान थाना क्षेत्र के अंगारु गांव निवासी स्व. बीरबल यादव की पत्नी चुनरी देवी के रूप में हुई है. जानकारी मिलने के बाद स्त्री का पुत्र जय नारायण यादव और पुत्रवधू मुन्नी देवी अस्पताल पहुंच गये. बताया जाता है कि स्त्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण घर से भटक कर बाजार आ गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुजुर्ग स्त्री को ठोकर मार अज्ञात वाहन फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलविदा: निगम क्षेत्रों से जल निकासी को बन रहा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम रह गया अधूरा

– अतिक्रमण व डीपीएस एनओसी के चक्कर में बीत गया पूरा समय – 220 करोड़ वाली योजना मई 2022 से मई 2025 तक कर लेना था पूरा – चार फेज में अब तक प्रथम फेज का भी नहीं हो पाया कार्य कटिहार वर्ष 2025 अपने अवसान काल में हैं. आने वाले नये वर्ष 2026 का इस्तकबाल करने को शहरवासी तैयार हैं.अभी से ही कई तरह की प्लानिंग बनायी जा चुकी है. प्रशासनी योजनाओं की शुरूआत आने वाले मार्च माह से होना है. ऐसा जनप्रतिनिधियों का कहना है. पूर्व से चली आ रही कई याेजनाएं ऐसी हैं जो अब भी अधर में लटका हुआ है. इसी में एक शहर से जलजमाव से मुक्ति दिलाने के साथ घरों के गंदे पानी को बाहर निकालने वाली 220 करोड़ की स्टॉम वाटर ड्रेनेज इस वर्ष भी पूरा नहीं हो पाया है. लोगों को अगले वर्ष तक जलजमाव की समस्या से दोचार होने की संभावनाऐ बनी हुई है. मई 2022 से मई 2025 तक इस योजना का निर्माण कार्य पूरा लेना था. लेकिन शहर में अतिक्रमण व डीपीएस के लिए एनओसी के चक्कर में समय बीत जाने का मलाल प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर आमजनों तक को रहेगा. तय समय बीतने के बाद संवेदक द्वारा समय विस्तार के लिए मुख्यालय पटना को आवेदन दिया है. शहर के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि शहर में जलजमाव की समस्या वर्षों से है. हल्की बारिश में जगह-जगह जलजमाव की समस्या हो जाती है. मूसलाधार बारिश होने पर शहर का कई चौक चौराहा डूब जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है. अभी डीपीएस निर्माण के लिए डीएस कॉलेज व दुर्गास्थान के समीप एनओसी नहीं मिल पाया है. जिस उद्देश्य से स्टॉम वाटर ड्रेनेज निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अब तक पूरा नहीं होने से उनलोगों के बीच जलजमाव की समस्या से जूझने की मजबूरी बनी रहेगी. पश्चिमी क्षेत्र के वार्डों में नहीं बन पाया है नाला, लोग परेशान निगम के पश्चिमी व उत्तरी क्षेत्र के वार्डों में अब तक नाला नहीं निर्माण होने से वार्ड के लोग परेशान हैं. खासकर वार्ड नम्बर व दो में कई मोहल्लों में नाला तक नहीं होने से गंदा पानी घर के पीछे गढ्ढा कर या फिर सड़क पर गिराने को विवश हैं. वार्ड नम्बर एक के रामसिहांसन चौहान, रमेश सिंह, शांतनु कुमार, श्वेता कुमारी, गुड़िया कुमारी समेत अन्य का कहना है कि मोहल्ले में नाला निर्माण के लिए मेयर, सांसद, विधायक, वार्ड पार्षद से लेकर नगर आयुक्त तक आवेदन देकर थक चुके हैं. लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने के कारण वे लोग परेशान हैं. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को लेकर लेआउट का बहाना बनाकर पाला झाड़ लिया जा रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलविदा: निगम क्षेत्रों से जल निकासी को बन रहा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम रह गया अधूरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेमीफाइनल में जीत दर्ज के बाद मुंगेर टीम का शाहाबाद से होगा फाइनल मुकाबला

बरियारपुर प्रखंड के खड़िया गांव में आयोजित केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को मुंगेर बनाम बंगाली टोला स्पोर्ट्सा गया. मुकाबले में मुंगेर ने बंगाली टोला को 122 रनों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब फाइनल में मुंगेर टीम का मुकाबला शाहाबाद की टीम से आगामी 28 दिसंबर को होगा. मुंगेर टीम के कप्तान शिव कुमार ने टॉस जीतकर बंगाली टोला के कप्तान गुड्डू को पहले क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 15.1 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें गोलू ने 30 गेंद पर 9 छक्का, 8 चौका की मदद से 91 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. इसमें उनका हैट्रिक छक्का भी शामिल है. वहीं साहिल ने 13 गेंद पर चार छक्का, दो चौका की मदद से 35 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाली टोला की टीम विशाल स्कोर के दबाव में 10.1 ओवर में 84 रन पर ही ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से अमृत ने 10 गेंद पर दो चौका व दो छक्का की मदद से 20 रन बनाया. जबकि विरोधी टीम के गेंदबाज साहिल ने 2 ओवर में 11 रन कर तीन विकेट चटकाये. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए गोलू को मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. मौके पर अंपायर सचिन, शमी प्रभात मोनु, कॉमेंटेटर सीप्पु, स्कोरर विशाल, रीशुराज, पुनित, सेतु, अंकित, शिवम, चंदन, नीतिश सहित सैकड़ों स्पोर्ट्सप्रेमी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेमीफाइनल में जीत दर्ज के बाद मुंगेर टीम का शाहाबाद से होगा फाइनल मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

– अग्निवीर: भर्ती रैली में 12 जिले के 6000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रभारी जिला पदाधिकारी हे समाहरणालय स्थित सभागार में तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक कटिहार शहर के गढ़वाल मैदान आर्मी कैंप, सिरसा में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर होनेवाली बहाली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिनोद कुमार ने की. बैठक में सहायक भर्ती कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक अग्निवीर के अन्तर्गत विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी. बैठक में भर्ती रैली शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व बहाली प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक में एआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल आरके नरवाल ने निर्धारित तिथि को होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली से संबंधित प्रोग्राम के संबंध विस्तृत जानकारी साझा किया. उन्होंने बताया कि इस सेना भर्ती रैली में अग्निवीर श्रेणियों के विभिन्न पदों जैसे नर्सिंग असिस्टेंट (एनए), नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी (एनए वीइटी) और सिपाही पद के लिए 12 जिलों क्रमशः कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल के लगभग छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है. इस भर्ती कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल मैदान, सिरसा मिलिट्री कैंप में किया जायेगा. इस सेना भर्ती प्रक्रिया के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराते हुए अग्निवीर भर्ती को लेकर आवश्यक मूलभूत सुविधा के लिए योजनाबद्ध ढंग से 29 जनवरी 2026 तक सम्पूर्ण तैयारी में सहयोग करने का अनुरोध किया गया. साथ ही भर्ती प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन के लिए नोडल पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावा बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, वाटरप्रूफ पंडाल, सभी अभ्यर्थियों के लिए कैंपिग, विश्राम क्षेत्र की व्यवस्था, चलंत शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था, विद्युत एवं जेनरेटर बैकअप, उपकरणों की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र सहित टीम की प्रतिनियुक्ति, इंटरनेट व दूरभाष की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, अभ्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच के लिए शिक्षा विभाग के कर्मियों के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति, प्राथमिक उपचार को लेकर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्त करने के अलावा अन्य तैयारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया. रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज लाना जरूरी: भर्ती निदेशक इस बैठक में भर्ती निदेशक कर्नल आरके नरवाल ने बताया कि यह भर्ती रैली पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठा (इंटीग्रिटी) के उच्चतम मानदंडों पर आधारित है. भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है. उन्होंने कहा कि इस अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन प्राप्त आवेदन का शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र दिनांक 24 दिसंबर 2025 को उनके ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है. उन्होंने जानकारी दिया कि सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग के समय अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है. यह भी कहा कि उम्मीदवारों को भर्ती रैली से संबंधित किसी समस्या या कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे एआरओ में बनाये गये हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते है. समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायें: प्रभारी डीएम बैठक में प्रभारी डीएम ने सेना भर्ती रैली को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने व सुगमतापूर्वक संचालनों में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्निवीर भर्ती के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां स- समय पूर्ण कराने, अभ्यार्थियों के लिए सभी मुलभूत सुविधा के साथ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, जिला प्रशासन के तरफ से नोडल पदाधिकारी, दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या पुलिस बल तथा अभ्यर्थी के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इस बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी, भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक जिला मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post – अग्निवीर: भर्ती रैली में 12 जिले के 6000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 228 लीटर शराब जब्त,धंधेबाज फरार 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित मध्य विद्यालय के पीछे से पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात 228 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया। वहीं पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी धंधेबाज फरार हो गए। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर मध्य विद्यालय के पीछे शराब की एक बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना के सत्यापन के लिए उन्होंने शीघ्र पुलिस बल को निर्दिष्ट स्थल पर भेजा,जहां पुलिस ने 26 कार्टन अंग्रेजी शराब को बरामद किया। बरामद की गई शराब आर एस ब्रांड एवं मेकड्वेल ब्रांड की थी। 627 बोतलों में पैक शराब की कुल मात्रा 228 लीटर बताई गई है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी धंधेबाज वहां से फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय दो धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

समस्तीपुर

वीर बाल दिवस पर पुरस्कृत किए गए स्कूली बच्चे

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उमवि उदापट्टी एवं उमावि बखरी बुजुर्ग में शुक्रवार को समारोहपूर्वक वीर बाल दिवस मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को साहिब के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराना और हिंदुस्तानीय इतिहास के इन युवा वीरों के अदम्य सहस्त्र और पराक्रम को याद करना है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग, क्विज एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में वंदना कुमारी, मणिकांत झा, पंकज कुमार, सुमित राज, विभा देवी,प्रियंका कुमारी, विनीत कुमार, सविता कुमारी, सुरेंद्र सहनी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

उमावि बथुआ बुजुर्ग में समारोहपूर्वक मन वीर बाल दिवस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बथुआ बुजुर्ग के सभागृह में शुक्रवार को “वीर बाल दिवस” का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने समाज और धर्म रक्षार्थ अपने प्राणों, की आहुति देने देने वाले वीर बालकों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और बलिदान का स्मरण कराते हुये उनके त्याग को अपने जीवन में उतारने का आवाहन किया। कार्यक्रम संचालन करते हुये वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम ने इन बालकों के त्याग एवं समर्पण की व्यापक चर्चा की। समारोह को प्रभारी प्रधानाध्यापक रतन कुमार, वरिष्ठ शिक्षक रवीन्द्र मोहन कंठ, संजीव कुमार, सरोज कुमार झा, समीरचंद्र गौरव, रणधीर कुमार, संतोष कुमार, नीलेश कुमार, संतोष कुमार सुमन, संतोष कुमार,विकास कुमार, कमरे आज़म आदि ने सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेणु कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच पेंटिंग, पोस्टर, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फटा गैस सिलेंडर, दो सगे भाई गंभीर, रेफर

नरकटियागंज. शहर के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को गैस सिलेंडर से आग तापने के दौरान सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने से दो युवक बुरी तरह उसकी चपेट में आने से झुलस गए. घायलों की पहचान वार्ड 12 निवासी रामजी साह के पुत्र पिता विक्की और साहिल के रूप में की गई है. सिलेंडर फटने के बाद वहा अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बार में आसपास के लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दोनों भाई छोटे गैस सिलेंडर के सहारे आग ताप रहे थे. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल उपाधीक्षक डा. संजीव कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवको को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फटा गैस सिलेंडर, दो सगे भाई गंभीर, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्टाग्राम रील से शुरू हुई प्रेम कहानी, शादी के दो साल में ही युवती की जिंदगी खत्म

गौनाहा. मटियरिया थाना क्षेत्र के मेहनौल गांव में गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक 25 वर्षीय विवाहिता स्त्री फंदे से लटकी हुई मिली. मृतका की पहचान मेहनौल पंचायत के मेहनौल कला वार्ड संख्या आठ निवासी बन्हू बैठा की पुत्री सुफियारा खातून (25) के रूप में हुई है. घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है. सुफियारा का सात माह का एक बेटा है, जो अब मां के साए से वंचित हो गया है.परिजनों के अनुसार सुफियारा तीन बहनों में सबसे छोटी थी. उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व शिकारपुर थाना क्षेत्र के चांगवना गांव निवासी कलाम अंसारी के पुत्र जुगनू अंसारी से निकाह के जरिए हुई थी. बताया गया कि जुगनू पहले आर्केस्ट्रा में काम करता था और दोनों पिछले करीब पांच वर्षों से सोशल मीडिया पर रील बनाते थे. इसी दौरान जुगनू ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा और बाद में निकाह किया. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुफियारा को पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. हाल ही में वह अपने पिता का इलाज कराने नरकटियागंज गई थी, जहां जुगनू ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद मायके पहुंचकर भी जुगनू और उसकी मां द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है. मृतका की मां दुखनी देवी ने बताया कि जुगनू पहले से शादीशुदा था और उसने अपनी पहली शादी छिपाकर निकाह किया था. उसके पहले से दो बेटे और एक बेटी हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुफियारा अपने ससुराल गई और अपनी सौतन से मुलाकात हुई. इसके बाद वह मायके में ही रहने लगी थी. मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. ————————- सहोदरा में घर के अंदर फांसी से लटका मिला शव गौनाहा. सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाढ़ गांव में एक स्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. स्त्री का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान देवाढ़ गांव निवासी शंभू पटेल की छोटी बहू रानी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रानी कुमारी की शादी करीब नौ माह पहले ही हुई थी और उसका पारिवारिक जीवन सामान्य बताया जा रहा था. अचानक हुई इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं और मौत के कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया. सहोदरा थानाध्यक्ष ऋतूराज जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंस्टाग्राम रील से शुरू हुई प्रेम कहानी, शादी के दो साल में ही युवती की जिंदगी खत्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंद घर से चोरों ने उड़ा दिए लाखों रुपये के जेवरात व अन्य समान

चनपटिया. थाना क्षेत्र के बरवाचाप मौजे में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवरात व अन्य समानों को उड़ा दिए हैं. गृहस्वामी घटना के समय अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पटना गये थे. जहां बंद घर से चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों के समान उड़ा लिए हैं. चनपटिया थाना क्षेत्र के बरवाचाप मौजे निवासी पीतांबर चौबे ने बताया कि उनका पुत्र मुकेश चौबे गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी के साथ घर में ताला बंदकर इलाज कराने के लिए पीएमसीएच पटना चला गया. पीताम्बर चौबे शुक्रवार की सुबह जब घर की ओर गए तो घर का ताला खुला हुआ देख अवाक रह गए. घर में घुसकर कमरों की तलाशी ली तो देखा कि पेटी एवं बक्सा का समान जमीन पर बिखरा हुआ है. वहीं घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात, नगद, एलईडी टीवी, कपड़े सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गयी है. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने गृहस्वामी बेटे और पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद चनपटिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने गृहस्वामी के पिता एवं आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ किया. लेकिन, पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका. इधर, चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है. गृहस्वामी से फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंद घर से चोरों ने उड़ा दिए लाखों रुपये के जेवरात व अन्य समान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top