Hot News

December 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. टीएमबीयू को इंडस्ट्रीज से एमओयू करने का आदेश, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग का अनुभव

—स्टूडेंट को स्किल बेस्ड लर्निंग देने पर लोकभवन का जोर, प्रधान सचिव ने कुलपति को भेजा पत्र आरफीन जुबैर, भागलपुरटीएमबीयू में कौशल आधारित शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं प्लेसमेंट को प्रभावी बनाया जायेगा, ताकि विद्यार्थियों को उद्योग अनुभव आधारित जानकारी मिल सके. साथ ही इंडस्ट्रीज से टीएमबीयू को एमओयू करने का आदेश दिया गया है. इस बाबत लोकभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंग्थू ने टीएमबीयू को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि नयी शिक्षा नीति को लेकर कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है. इसे प्रभावी बनाने के लिए स्किल बेस्ड लर्निंग व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से लागू करने पर जोर दिया गया है. साथ ही एइडीपी (एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम) के तहत क्रेडिट फ्रेमवर्क विकसित करना है. विवि के प्लेसमेंट सेल को मजबूत बनाने पर जोर लोकभवन ने जारी पत्र में विवि को निर्देश दिया कि कॉलेजों व पीजी स्तर पर बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमसीए आदि पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. उन विद्यार्थियों के लिए मजबूत प्लेसमेंट सेल व उद्योग से संबंधित जानकारी जरूरी है. ऐसे में विवि उद्योग व अन्य संस्थानों के साथ एमओयू को बढ़ावा दें. विवि से उद्योग से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही प्रधान सचिव ने कहा कि विवि से उद्योग से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को नहीं मिल रही है. ऐसे में विद्यार्थी इंटर्नशिप,प्लेसमेंट व रिसर्च जैसे कार्य प्रभावित हो रहा है. कौशल आधारित शिक्षा सह न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत विद्यार्थी हित में विवि प्रशासन को योजना बनाकर काम करने के लिए कहा गया है. कम से कम पांच एमओयू करने पर जोर विवि प्रशासन से कम से कम प्रत्येक साल पांच उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उद्योगों सह संस्थानों से एमओयू करने पर बल दिया गया है. कहा गया कि शोध एजेंसियों के साथ-साथ एआई और राेजगारोन्मुखी क्षेत्रों में संपादित किये जाये. विद्यार्थियों ने कहा, प्लेसमेंट सेल नहीं रहने से होती है परेशानी विवि के रिसर्च स्कॉलर आशुतोष सिंह तोमर, कुणाल पांडे, पल्लवी कुमारी, सुमित सिंह आदि विद्यार्थियों ने कहा कि टीएमबीयू में बायोटेक, बीसीए , बीएससी बायोकेमिस्ट्री, बीएससी आईटी , बीबीए, ऑफिस मैनेजमेंट जैसे कई वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है. विवि प्रशासन के उदासीन रवैये से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट नहीं हो पा रहा है. विवि में प्लेसमेंट सेल पूरी तरह निष्क्रिय है. उन्होंने लोकभवन से आग्रह किया है कि विवि के प्लेस्मेंट सेल को बेहतर व सुचारु बनाया जाये. ताकि यहां के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए यहां-वहां चक्कर नहीं लगाना पड़े. कोट लोकभवन से आये पत्र को लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है. छुट्टी के बाद विवि खुलने पर प्रभारी कुलपति के मार्गदर्शन में इस दिशा में गंभीरता से काम किया जायेगा. साथ ही उद्योग विभाग व संस्थानों से भी एमओयू पर काम किया जायेगा. ताकि यहां के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. प्रो रामाशीष पूर्वे, टीएमबीयू डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. टीएमबीयू को इंडस्ट्रीज से एमओयू करने का आदेश, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग का अनुभव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विष्णुडीह ओकरी एवं पारटोल गांव में विद्युत चोरी की शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. शनिवार को छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए चार लोगों को पकड़ा है. करमाटांड़ थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विष्णुडीह ओकरी एवं पारटोल गांव के चंद्र किशोर मंडल पर 27,000 रुपये, उसी गांव की रेखा देवी पर 9,000 रुपये, पारटोल गांव के केशव मंडल पर 18,000 रुपये तथा ओकरी गांव के सकुर अंसारी पर 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सभी पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसका थाना कांड संख्या 120/2025 है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: फर्जी गैस कनेक्शन का नोटिस भेजकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ साइबर अपराधी फोन के जरिए आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिराजपुर गांव के आसपास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वे महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड के नाम से फर्जी लिंक भेजकर और गैस कनेक्शन काटने का नोटिस भेजने के बहाने लोगों से साइबर ठगी करते थे. आरोपी उपभोक्ताओं को डराने के लिए गैस डिसकनेक्शन का संदेश भेजते थे और फर्जी लिंक पर क्लिक करवाकर उनके बैंक खातों से रुपये उड़ा लेते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिश्नपुर निवासी आनंद कुमार मंडल उर्फ अनी राज एवं पिंकु कुमार मंडल के रूप में हुई है, जबकि इसी गांव का प्रिंस कुमार मंडल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. छापेमारी में ये अधिकारी थे शामिल छापेमारी दल में इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के साथ एसआई पुनीत कुमार गौतम, एसआई गुंजन कुमार, एएसआई गजेंद्र कुमार, हवलदार अमरनाथ प्रसाद, आरक्षी भुपाल मंडल एवं पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल शामिल थे. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए की जा रही है छापेमारी : साइबर डीएसपी साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया की इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया है, साइबर पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: फर्जी गैस कनेक्शन का नोटिस भेजकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा से नौ नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

छपरा. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के छह थाना क्षेत्रों में शनिवार को एक साथ छापेमारी कर नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. जिन्हें जबरन नाच-गाना कराने के लिए रखा गया था. छापेमारी में मढ़ौरा, मकेर, जनता बाजार, सहाजितपुर, बनियापुर एवं मशरक थाना क्षेत्र में संचालित ऑर्केस्ट्रा स्थलों पर की गयी. इस दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल की नाबालिग लड़कियां बरामद की गयी. जो लंबे समय से शोषण का शिकार थीं. साथ ही एक बालिग लड़की को भी मुक्त कराया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. इस संबंध में स्त्री थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुलिस कार्यालय से मिली प्रेस विज्ञप्ति अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में गठित विशेष टीम द्वारा की गयी. जिसमें स्त्री थाना, एएचटीयू, संबंधित थानों के साथ सामाजिक संस्थाओं की भी अहम भूमिका रही. गौरतलब है कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में मई 2024 से अब तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारण जिले में कुल 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया जा चुका है. इस दौरान 36 मामले दर्ज कर 95 आरोपियों को जेल भेजा गया है. वहीं एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि स्त्रीओं और बालिकाओं के खिलाफ शोषण रोकने के लिए “आवाज दो” अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इस अभियान के माध्यम से अब तक सैकड़ों स्त्रीओं को सहायता दी जा चुकी है.साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी स्त्रीओं या नाबालिगों के शोषण की सूचना मिले तो बिना भय “आवाज दो” हेल्पलाइन पर जानकारी दें,ताकि समय रहते छापेमारी कर कार्रवाई की जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा से नौ नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने 24 घंटे में 35 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

छपरा. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सारण पुलिस की प्रतिदिन की सख्ती और सक्रियता लगातार जारी है. जिसके वजह से आय दिन विभिन्न मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो रही है, वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत महज 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे अधिक शराब सेवन और वारंट से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी हुई है. अभियान के दौरान 13 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, जबकि लंबे समय से फरार चल रहे 12 वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के हवाले किया गया. इसके अलावा शराब कारोबार, हत्या के प्रयास और अवैध खनन जैसे गंभीर मामलों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. वहीं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी पुलिस ने खास ध्यान दिया है जिसमें वाहन जांच अभियान के दौरान 62 वाहनों से कुल 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं छापेमारी के क्रम में अवैध देशी शराब और बालू लदे ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया. वहीं वरीय पुलिस अधिकारियों का सख्त निर्देश है कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने 24 घंटे में 35 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माने ढाला पर अंडरपास प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों ने जतायी आपत्ति, सांसद को सौंपा ज्ञापन

एकमा. छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा और दाउदपुर स्टेशन के बीच स्थित माने ढाला गेट संख्या 64 सी पर प्रस्तावित रेल अंडरपास निर्माण को लेकर माने गांव सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी है. ग्रामीणों की ओर से मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को सौंपा गया. ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि अंडरपास निर्माण से दर्जनों गांवों का आवागमन और विकास प्रभावित हो सकता है. साथ ही जलजमाव, दुर्घटनाओं की आशंका तथा सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की संभावना जतायी गयी है, जिससे किसानों, बच्चों और आम राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर स्थानीय लोगों की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने अंडरपास निर्माण पर फिलहाल रोक लगाने का आग्रह करते हुए रेल विभाग से स्थल निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने तथा वैकल्पिक समाधान तलाशने को कहा. ग्रामीणों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन की प्रतिलिपि रेल मंत्री हिंदुस्तान प्रशासन, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी, मुख्यमंत्री बिहार प्रशासन, जिला समाहर्ता सारण, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ एकमा तथा थाना प्रभारी एकमा को भी भेजी गई है। ज्ञापन पर मृत्युंजय सिंह, गौरव सिंह, मुकेश सिंह, रामनिवास साह, लाल मोहन, कमलेश्वर सिंह, आस्था कुमारी, पल्लवी कुमारी, आशा कुमारी, रंजीता देवी, बासमती कुमारी, अमरावती देवी, राजकुमार साह सहित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माने ढाला पर अंडरपास प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों ने जतायी आपत्ति, सांसद को सौंपा ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामसभा में रोजगार और पारदर्शिता पर हुई चर्चा

मांझी. पंचायती राज विभाग के निर्देश पर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित हुई. इसमें महम्मदपुर पंचायत में मुखिया सिया देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व की सभा में लिए गये प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी. महम्मदपुर पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंचायत के ने बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर अब विकसित हिंदुस्तान जी राम जी कर दिया गया है. साथ ही विकसित हिंदुस्तान रोजगार ओर आजीविका के लिए गारंटी मिशन के तहत रोजगार की गारंटी सौ दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों को बेरोजगारी भत्ता का अधिकार, समय पर मजदूरी का भुगतान, ग्राम स्तर पर योजना निर्माण की स्वतंत्रता, विभागों के एकाकीकरण और पारदर्शिता, कृषि मजदूरी समन्वय, प्रशासनिक मद् में राशि की बढ़ोत्तरी समेत अन्यान्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर पंचायत सेवक सुरेन्द्र कुमार, पीआरएस केपी सिंह, उप मुखिया राजकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष पतिराम उपाध्याय, निर्मला देवी,भिखारी गिरी, बिरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र साह, विजय राम,विकास मित्र रेनू देवी, विजय साह, राजू तिवारी, व रमेश तिवारी,समेत अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामसभा में रोजगार और पारदर्शिता पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा छह जनवरी से, विवि खुलते ही मिलेगा एडमिट कार्ड

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा पीजी सत्र 2023-25 सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है. परीक्षा फार्म का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है. इस परीक्षा के लिए 22 दिसंबर को ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हुई. जिसके बाद से परीक्षा विभाग में परीक्षा फार्म का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया था. परीक्षा छह जनवरी से शुरू होनी है. ऐसे में अवकाश की अवधि में भी विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के कार्यालय खुले हैं. जहां परीक्षा के आयोजन से संबंधित तैयारी की जा रही है. विभाग स्तर पर एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि दो जनवरी को विश्वविद्यालय खुलते ही सभी पीजी विभाग तथा विश्वविद्यालय के पीजी कॉलेजों में एडमिट कार्ड भेज दिया जायेगा. जहां से छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम पूर्व में ही वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. साथ ही सभी पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना प्रकाशित की गयी है. यह परीक्षा छह जनवरी से प्रारंभ हो रही है. परीक्षा के लिए सारण जिला के पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान को बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी गठित की जायेगी. परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा मंडल की बैठक आयोजित होगी. जिसमें कुलपति द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्देश भी जारी किया जायेगा. दोनों केंद्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट आदि व्यवस्थाओं को अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलते ही पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा छह जनवरी से, विवि खुलते ही मिलेगा एडमिट कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मांझी के शिव प्रताप ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाइ

मांझी. प्रखंड के तेघरा गांव निवासी 13 वर्षीय शिव प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग चैम्पियनशिप में क्वालीफाई किया है. उन्होंने दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनायी है. यह उपलब्धि न केवल सारण जिले बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव और सम्मान का विषय है. अत्यंत कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिव प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया है. उनके इस चयन से बिहार के स्पोर्ट्स मानचित्र पर एक नई पहचान उभर कर सामने आई है. शिव प्रताप हिंदुस्तानीय सेना में सेवारत गीतेश सिंह एवं गृहिणी सुमन सिंह के सुपुत्र हैं. सेना से जुड़े परिवार की अनुशासनप्रिय परंपरा और माता-पिता के सतत सहयोग ने शिव प्रताप को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता को शिव प्रताप ने अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी परमात्मा सिंह व योगेन्द्र सिंह को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि देशभक्ति, त्याग और संघर्ष की जो प्रेरणा उन्हें अपने दादा के जीवन से मिली वही उन्हें हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है. यह सफलता उनके लिए केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने पुरखों के सपनों को साकार करने का माध्यम है. शिव प्रताप की सफलता पर पिता गीतेश सिंह, चाचा संजय सिंह, भाई बंटी सिंह, अंकित सिंह, नाना राय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर है. वहीं स्पोर्ट्स प्रेमियों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया. लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर हिंदुस्तान और बिहार का नाम रोशन करेंगे. शिव प्रताप बड़े सपने देखने का साहस रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मांझी के शिव प्रताप ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाइ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तालझारी में थाना प्रभारी व मिशन के प्रेस्बेटर इनचार्ज ने किया तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

तालझारी तालझारी मिशन मैदान में क्रिसमस के अवसर पर एभेन गावता कमेटी द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को मिशन के प्रेस्बेटर इंचार्ज रेव. प्रदीप हांसदा और थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया. इसके बाद क्लब सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई. पहला मुकाबला एफसी मंगलहाट और हांसदा बयार कालाजोर टीम के बीच स्पोर्ट्सा गया, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया. मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें एफसी मंगलहाट ने 4–2 से जीत दर्ज की. आयोजक प्रीतम जोन मारंडी के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. फाइनल में विजेता को 1.30 लाख, उपविजेता को 1 लाख और सेमीफाइनल विजेताओं को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. रेवरेंट प्रदीप हांसदा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं. मौके पर आयोजनकर्ता प्रीतम जोन मरांडी, चर्च के सेक्रेटरी टुडु यदुनाथ, तालझारी प्रधान ज्ञानेंद्र मुर्मू, अध्यक्ष थोमस मरांडी, सचिव दिनेश किस्कू, कोषाध्यक्ष जोसेफ मरांडी, डीकेन राजेश कुमार हांसदा, कुटहरी के मुखिया मसीदी टुडु, मनीष टुडु, सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तालझारी में थाना प्रभारी व मिशन के प्रेस्बेटर इनचार्ज ने किया तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top