Hot News

December 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा के जन संवाद से राजस्व विभाग में भूचाल, अधिकारियों ने CM को लिखा पत्र, सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी

Vijay Kumar Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन संवाद कार्यक्रमों ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है. बिहार राजस्व सेवा संघ ने इसे प्रशासनिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और चेतावनी दी है कि अगर यही रवैया जारी रहा तो वे मंत्री के कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार करेंगे. जन संवाद बना टकराव की वजह मंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में जन संवाद कर चुके हैं. इन कार्यक्रमों में जमीन से जुड़े विवाद, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे मामलों में अंचल कार्यालयों की कार्यशैली खुलकर सामने आई. कई मामलों में सीओ और कर्मचारियों की लापरवाही पर मंत्री ने सख्त टिप्पणी की और तुरंत कार्रवाई के संकेत दिए. यही सख्ती अब अधिकारियों के लिए असहजता का कारण बन गई है. CM को लिखी चिट्ठी में क्या कहा गया बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर अधिकारियों का अपमान कर रहे हैं. संघ का कहना है कि “खड़े-खड़े सस्पेंड कर देंगे” और “यहीं फैसला होगा” जैसे बयान संवैधानिक लोकतंत्र की भावना के खिलाफ हैं. पत्र में इसे “ऑन द स्पॉट न्याय” और “ड्रमहेड कोर्ट” जैसी तमाशाई प्रशासनिक शैली बताया गया है. Letter-to-CM-Sir-on-outrage-faced-by-BRS-CaderDownload संवैधानिक मूल्यों का हवाला संघ ने अपने पत्र में संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का हवाला देते हुए कहा है कि बिना प्रक्रिया और जांच के सार्वजनिक दंडात्मक बयान प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन हैं. अधिकारियों का कहना है कि लोकप्रियता के लिए प्रशासनिक मर्यादाओं को ताक पर रखा जा रहा है, जिससे विभाग की साख प्रभावित हो रही है. NDA शासन पर भी सवाल पत्र में यह भी कहा गया है कि मंत्री अपने बयानों में यह भूल जाते हैं कि पिछले दो दशकों से अधिक समय तक राज्य में एनडीए की प्रशासन रही है. ऐसे में केवल मौजूदा अधिकारियों को दोषी ठहराना न तो न्यायसंगत है और न ही व्यावहारिक. संघ ने भूमि विवादों को बिहार की पुरानी और संरचनात्मक समस्या बताया है. बहिष्कार की खुली चेतावनी राजस्व सेवा संघ ने साफ कहा है कि यदि सार्वजनिक मंचों पर अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं हुई और विभागीय निगरानी के लिए तय कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, तो वे ऐसे सभी कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार करेंगे. यह पत्र मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य सचिव और विभाग के प्रधान सचिव को भी भेजा गया है. इस पूरे विवाद ने प्रशासन के भीतर ही प्रशासन और नेतृत्वक नेतृत्व के रिश्तों को सवालों के घेरे में ला दिया है. अब सबकी निगाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी है कि वे सख्ती और प्रशासनिक संतुलन के बीच कैसे रास्ता निकालते हैं. Also Read: CWC बैठक के बीच दिग्विजय सिंह का पोस्ट, PM मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर BJP-RSS की तारीफ से मचा बवाल The post Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा के जन संवाद से राजस्व विभाग में भूचाल, अधिकारियों ने CM को लिखा पत्र, सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 28 December 2025: कल रविवार 28 दिसंबर को सूर्य कृपा से बनेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 28 December 2025: कल रविवार 28 दिसंबर 2025 का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. इस दिन आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों को सफलता दिलाएगी, तो कुछ को संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह देती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल. मेष राशि आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की सराहना होगी. पिता का सहयोग मिलेगा. वृष राशि धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. खर्च बढ़ सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें. मिथुन राशि दिन अनुकूल रहेगा. नए संपर्क बनेंगे. बातचीत से रुके काम पूरे हो सकते हैं. कर्क राशि भावनाओं पर नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें, लाभ मिलेगा. सिंह राशि सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रशासनी कार्यों में सफलता मिलेगी. कन्या राशि दिन मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में जल्दबाजी न करें. ये भी देखें: नया साल जनवरी जन्म वालों के लिए लाएगा अवसर और चुनौतियां तुला राशि परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वृश्चिक राशि मन थोड़ा अशांत रह सकता है. विवाद से दूर रहें. सोच-समझकर निर्णय लें. धनु राशि भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मकर राशि कार्य में स्थिरता आएगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कुंभ राशि नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. मित्रों से लाभ मिलेगा. मीन राशि रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और आत्मिक शांति मिलेगी. The post Kal Ka Rashifal 28 December 2025: कल रविवार 28 दिसंबर को सूर्य कृपा से बनेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gud ki khurmi Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर झटपट बनेगी गुड़ की खुरमी, नए साल पर करें ट्राई

Gud ki khurmi Recipe: किसी त्योहार का मजा तब दोगुना हो जाता है जब घर पर बन रहे व्यंजनों में मन पसंद राज्यों के व्यंजन का भी तड़का लग जाए. नए साल के मौके पर इस बार आप छत्तीसगढ़ की फेमस मिठाई गुड़ की खुरमी का स्वाद जरूर चखें. इस मिठाई को विशेष अवसरों पर बनाया जाता है. आप आपको इस मिठाई को बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं. गुड़ की खुरमी बनाने की सामग्री   गेहूं का आटा – 2 कप सूजी – आधा कप गुड़ – 1 कप नारियल पाउडर – आधा कप तिल – 4 चम्मच घी – आधा कप तेल – आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए पानी – आवश्यकतानुसार इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना गुड़ की खुरमी बनाने की विधि गुड़ की खुरमी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर इसका घोल तैयार करे. फिर एक बाउल में आप आटा, सूजी, नारियल का पाउडर और तिल डाल कर गूंथ लें. इस आटा से आप छोटी-छोटी साइज की लोई बनाकर गोल कर उसे चपटा शेप दें. अब आप धीमी आंच पर इसे फ्राई करें. खुरमी जब दोनों तरफ से हल्की ब्राउन हो जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल लें. ठंडा होने के बाद आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके कई दिनों तक खा सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी इसे भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी The post Gud ki khurmi Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर झटपट बनेगी गुड़ की खुरमी, नए साल पर करें ट्राई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Feng Shui Tips to Boost Your Luck in 2026: नए साल में फेंग शुई के इन उपाय से बदलें किस्मत, आएगी जीवन में खुशहाली

Feng Shui Tips to Boost Your Luck in 2026: हर इंसान चाहता है कि आने वाला साल उसके जीवन में खुशहाली, सफलता और सकारात्मक बदलाव लेकर आए. साल 2026 भी नई उम्मीदों और नए अवसरों के साथ दस्तक दे रहा है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका घर, करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, तो फेंग शुई आपकी मदद कर सकता है. फेंग शुई एक प्राचीन चीनी विद्या है, जो घर की ऊर्जा को संतुलित करके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ाने का काम करती है. सही दिशा, सही रंग और सही वस्तुओं के उपयोग से न केवल नकारात्मकता दूर होती है, बल्कि भाग्य भी मजबूत होता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे 2026 में भाग्य बढ़ाने के लिए फेंग शुई के असरदार और आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं. घर के मुख्य द्वार को रखें साफ और रोशन फेंग शुई के अनुसार, मुख्य द्वार से ही सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. दरवाजे के पास गंदगी न रखें, अच्छी रोशनी रखें, टूटे जूते या बेकार सामान हटाएं. इससे धन और अवसरों का आगमन बढ़ता है. घर में रखें Lucky Plants 2026 में ये पौधे खास शुभ माने जाएंगे, मनी प्लांट, बांस का पौधा, तुलसी ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाते हैं. सही दिशा में रखें फर्नीचर सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा में रखें, काम करते समय चेहरा उत्तर या पूर्व की ओर हो, टूटा फर्नीचर तुरंत हटाएं, इससे मानसिक शांति और करियर ग्रोथ मिलती है. धन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय उत्तर दिशा में हरा या नीला रंग रखें. तिजोरी दक्षिण दिशा की दीवार पर रखें. फटे नोट या खराब सिक्के न रखें. ये उपाय आर्थिक स्थिरता और धन वृद्धि में मदद करते हैं. नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए हफ्ते में एक बार कपूर या अगरबत्ती जलाएं. घर में घंटी या विंड चाइम लगाएं. नमक वाला पानी पोछे में मिलाएं इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. बेडरूम में रखें संतुलन बेड के नीचे सामान न रखें, शीशा सीधे बिस्तर के सामने न हो. हल्के रंगों का इस्तेमाल करें. यह रिश्तों में मधुरता और मानसिक शांति लाता है. 2026 के लिए शुभ रंग अपनाएं हरा (Growth)नीला (Peace)सुनहरा (Success) इन रंगों का उपयोग कपड़ों, पर्दों या डेकोर में करें. यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार इन चीजों को घर में रखें, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips for Career Growth: करियर में बढ़ना है आगे? फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Feng Shui Tips to Boost Your Luck in 2026: नए साल में फेंग शुई के इन उपाय से बदलें किस्मत, आएगी जीवन में खुशहाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Modern Baby Names 2026:नए साल की शुरुआत करें इन लकी और मॉडर्न नामों के साथ

Modern Baby Names 2026: नये साल में अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो उसके नाम की तलाश तो अभी से ही शुरु हो गई होगी. आज हम आपको बेबी नेम्स की ऐसी लिस्ट देने जा रहे हैं जिन नामों का अर्थ बेहद ही खास है.ये बेबी नेम्स अपके शिशु क लिये बेहद लकी साबित हो सकते हैं.ताे चलिये बिना देर किये आपके लाडले और लाडली के लिए ढूंढ़ते हैं माॅर्डन बेबी नेम्स. मॉडर्न बेबी बॉय नाम अद्वय – अनोखाइवान – ईश्वर का उपहारकाव्यांश – कविता का अंशप्रणय – प्रेमरेयांश – सूर्य की किरणश्रवस – यशविहान – सुबहज़यान – सुंदर मॉडर्न बेबी गर्ल नाम आव्या – भगवान की किरणहृद्या – दिल से जुड़ीइनाया – ईश्वर का तोहफाकियारा – रौशनीमायरा – प्यारीनव्या – नईशान्वी – देवी लक्ष्मीवान्या – ईश्वर का वरदान Also Read : Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट Also Read : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स Also Read : Most Trending Baby Names 2025: आपकी नन्ही जान के लिए लेटेस्ट ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट The post Modern Baby Names 2026:नए साल की शुरुआत करें इन लकी और मॉडर्न नामों के साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में बनेंगे हाई-टेक कोल्ड चेन यार्ड, 20 मंडियों के जीर्णोद्धार से बदलेगी कृषि बाजार की तस्वीर

Bihar News: राज्य में उत्पादित फल और सब्जियों के भंडारण, पैकेजिंग और संरक्षण की बड़ी समस्या को दूर करने के लिए बिहार प्रशासन ने अहम पहल की है. पटना के बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में अत्याधुनिक कोल्ड चेन यार्ड बनाए जाएंगे. इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा, क्योंकि इससे न केवल उपज की बर्बादी रुकेगी, बल्कि फल-सब्जियों के निर्यात का रास्ता भी खुलेगा. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने यह जानकारी कृषि भवन में आयोजित ‘कृषि विपणन की चुनौतियां एवं सुधार की दिशा’ विषय पर कार्यशाला में दी. कोल्ड चेन यार्ड से खुलेगा निर्यात का रास्ता कृषि मंत्री ने कहा कि बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में बनने वाले कोल्ड चेन यार्ड फल-सब्जियों की सप्लाई चेन को मजबूत करेंगे. यहां भंडारण से लेकर पैकेजिंग तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय उत्पादन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेगा. लंबे समय से किसानों को उचित भंडारण के अभाव में नुकसान झेलना पड़ता रहा है, जिसे यह व्यवस्था काफी हद तक कम करेगी. 20 बाजार समितियों का हो रहा कायाकल्प कार्यशाला में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल 20 बाजार समितियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. इनमें से पांच बाजार समितियों का काम पूरा हो चुका है. इन मंडियों में बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप दिया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और व्यापार सुचारु रूप से हो सके. किसानों को उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता विपणन निदेशालय का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है. इसके लिए भंडारण, मूल्य संवर्द्धन, प्रसंस्करण, निर्यात संवर्द्धन और ग्रामीण हाटों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि बिहार में कृषि विपणन की सबसे बड़ी चुनौतियां बाजार तक पहुंच, अवसंरचना का अभाव और ग्रामीण हाटों की कमजोर स्थिति रही हैं. ई-नाम से बढ़ेगी पारदर्शिता किसानों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के लिए ई-नाम जैसे प्लेटफॉर्म को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य भी मिल सकेगा. इस अवसर पर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए सुदृढ़ और संगठित विपणन चैन का विकास जरूरी है. Also Read: Patna Zoo: पटना जू में फिर गूंजेगी ट्वॉय ट्रेन की सीटी, 5.81 करोड़ नया बजट मंजूर, जानें कब से शुरू होगा यह रोमांचक सफर! The post Bihar News: बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में बनेंगे हाई-टेक कोल्ड चेन यार्ड, 20 मंडियों के जीर्णोद्धार से बदलेगी कृषि बाजार की तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अफसर लापता, पढ़िए 2 घंटे पहले पति से क्या हुई थी बात

Table of Contents 23 दिन पहले हुई थी शादी, पति पटना में CA बख्तियारपुर में किराए के कमरे में रहती थीं अर्यमा पुलिस ने क्या कहा? Bihar News: पटना में कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अर्यमा दीप्ति 26 दिसंबर की शाम से लापता हैं. उनकी आखिरी बातचीत उसी दिन शाम 4 बजे उनके भाई डॉ. लरकेशबर नारायण से हुई थी. इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला. अर्यमा अथमलगोला ब्लॉक में पोस्टेड थीं और मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की निवासी हैं. 23 दिन पहले हुई थी शादी, पति पटना में CA अर्यमा की शादी करीब 23 दिन पहले हुई थी. उनके पति शुभम पटना में CA हैं. उन्होंने बताया कि लापता होने से दो घंटे पहले तक उन्होंने अर्यमा से बातचीत की थी. उन्होंने कहा, “कल दोपहर 2 बजे तक बात हुई थी. उसके बाद शाम 4 बजे घर से कॉल आया और बताया कि वह ऑफिस के काम से घर आई हैं. इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ.” बख्तियारपुर में किराए के कमरे में रहती थीं अर्यमा अर्यमा बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रहती थीं. उनके लापता होने के मामले में बख्तियारपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस उनकी तलाश में एक्टिव है और ऑफिस, परिवार के सदस्यों के अलावा पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस इन तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है. पति-पत्नी में झगड़ा किसी से अफेयर का एंगल पैसों को लेकर अपहरण पुलिस ने क्या कहा? पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अर्यमा का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी ने अर्यमा दीप्ति को कहीं देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का अलर्ट, समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम The post Bihar News: शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अफसर लापता, पढ़िए 2 घंटे पहले पति से क्या हुई थी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Modern Hindu Baby Names: बच्चे के लिए मॉडर्न नाम की कर रहे हैं तलाश, देखें बेस्ट नामों की लिस्ट

Modern Hindu Baby Names: अपने शिशु के हर माता-पिता मॉडर्न और सुंदर नामों की तलाश करते हैं. इसके लिए वे कभी किताब तो कभी इंटरनेट का सहारा लेते हैं. आपके घर में भी अगर छोटा मेहमान आया है और आपको को सबसे मॉडर्न नाम की तलाश है तो हम आपकी हेल्प करते हैं. यहां दी गई मॉडर्न नामों की लिस्ट से आपको काफी मदद मिलेगी. चलिए देखते हैं नामों की लिस्ट. हिंदू लड़कियों के नाम अनाभ्रा – विचारशील आभा – दीप्ति ईष्ट – परमप्रिय ईप्सिता – कामना इब्बानी – कोहरा ऊर्जा – स्नेही उबिका – विकास ओदथी – ताजगी कसमा – सुरक्षा काहीनी – युवा औहना – जुनून घाइना – आभूषण गांगी – पवित्र जागृति – चौकस छाया – साया तारणी – पृथ्वी ज्ञान – ज्ञान इसे भी पढ़ें: Baby Girl Names: प्यारी बिटिया को दें खूबसूरत नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट हिंदू लड़कों के नाम अहान – भोर अनादृश्य – कौरवों में से एक आभास – अनुभूति ईशान – भगवान शिव इभान – भगवान गणेश ओबलेश – भगवान शिव ऐदेन – शक्तिशाली ऊजम – उत्साह काचीम – एक पवित्र वृक्ष खादीर – स्वर्गीय क्षमाकरम – क्षमा का स्थान केयोन – उगता हुआ सूरज गालव – पूजा करना घनानंद – बादलों की तरह खुश छायांक – चांद जन्य – ऊर्जावान और बहुत मजबूत झनक – रचनाकार जाग्रत – जागृत इसे भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी गुड़िया रानी को दें ये दो अक्षर वाले यूनिक नाम, हर कोई रखेगा याद  इसे भी पढ़ें: Latest Baby Boy Names: अपने राजा बेटा को दें सबसे यूनिक और लेटेस्ट नाम, लिस्ट जीत लेगी दिल The post Modern Hindu Baby Names: शिशु के लिए मॉडर्न नाम की कर रहे हैं तलाश, देखें बेस्ट नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Simple Rangoli Design For New Year: न्यू ईयर पर घर को सजाएं सुंदर रंगोली डिजाइन से, ट्राई करें ये आइडियाज

Simple Rangoli Design For New Year: न्यू ईयर को कई लोग घर पर ही दोस्तों या परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं. नए साल को खास बनाने के लिए लोग अपने घर को खूबसूरती से सजाते हैं. घर सजाने के लिए लोग लाइट और फूलों की माला का इस्तेमाल करते हैं. नए साल के मौके पर आप खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. अगर आप भी नए साल पर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो इन सिंपल रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं. आइए देखते हैं कुछ डिजाइन आइडियाज.  न्यू ईयर स्पेशल रंगोली डिजाइन  न्यू ईयर स्पेशल रंगोली डिजाइन (ai image) नए साल को खास बनाने के लिए आप रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो इस न्यू ईयर स्पेशल रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इसमें आप बीच में Happy New Year लिख सकते हैं और इसके चारों ओर खूबसूरत फूलों की डिजाइन को बना सकते हैं.  आसान और सिंपल रंगोली डिजाइन  आसान और सिंपल रंगोली डिजाइन (ai image) आपको कम टाइम में रंगोली बनाना है तो आप सिंपल रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इस तरह की रंगोली में आसान डिजाइन को बनाया जाता है. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और ये डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है.  स्क्वायर शेप रंगोली डिजाइन स्क्वायर शेप रंगोली डिजाइन (ai image) नए साल की सजावट के लिए आप स्क्वायर शेप रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इस रंगोली डिजाइन में बीच में चौकोर शेप को बनाया जाता है. इसके अंदर और चारों तरफ आप खूबसूरत पैटर्न को बना सकते हैं. अलग-अलग रंगों से बनी ये रंगोली डिजाइन देखने में बहुत ही सुंदर लगती है.  फूलों से बनी रंगोली फूलों से बनी रंगोली (ai image) आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल करके सुंदर रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं. आप इसमें सुंदर पैटर्न को बनाएं. इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप गेंदे, गुलाब और मोगरे जैसी अलग-अलग फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.  ये भी पढ़ें: New Year Party Dress Ideas for Women: नए साल की पार्टी में आपके लुक की होगी जमकर तारीफ, इन ड्रेस आइडियाज को करें ट्राई  ये भी पढ़ें: New Year Gift Ideas For Family: अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, नए साल पर घरवालों को दें ये खास गिफ्ट  The post Simple Rangoli Design For New Year: न्यू ईयर पर घर को सजाएं सुंदर रंगोली डिजाइन से, ट्राई करें ये आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसिम मुनीर का शेख चिल्ली लॉजिक, देश छोड़कर जाने वाले डॉक्टर-इंजीनियर; पाकिस्तान का का ब्रेन गेन

Asim Munir Brain Gain Statement: किसी भी देश की असली ताकत उसकी सीमाओं के भीतर मौजूद टैंक, मिसाइलें या भाषण नहीं होते, बल्कि वे लोग होते हैं जो अस्पताल चलाते हैं, पुल बनाते हैं, उद्योग खड़े करते हैं और भविष्य की तकनीक पर काम करते हैं. लेकिन जब वही लोग बड़ी संख्या में देश छोड़ने लगें, तो यह सिर्फ माइग्रेशन नहीं, बल्कि सिस्टम की असफलता का संकेत होता है. लेकिन पाकिस्तान के लिए प्रतिभा का पलायन एक चेतावनी नहीं, बल्कि उसका लाभ है. पाकिस्तान इस वक्त अपने इतिहास के सबसे गंभीर ब्रेन ड्रेन के दौर से गुजर रहा है. इस खुलासे के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर प्रशासन का मजाक उड़ाया जा रहा है और सेना प्रमुख असीम मुनीर को भी निशाने पर लिया जा रहा है, जिन्होंने कुछ समय पहले इस बड़े पलायन को ब्रेन ड्रेन मानने से इनकार करते हुए इसे ब्रेन गेन करार दिया था. प्रशासनी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 महीनों में देश से लगभग 5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट विदेश चले गए. अगस्त में अमेरिका दौरे के दौरान प्रवासी पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए असीम मुनीर ने कहा कि विदेश जाना “ब्रेन ड्रेन नहीं, ब्रेन गेन” है, क्योंकि प्रवासी पाकिस्तानी रेमिटेंस भेजते हैं और देश का नाम रोशन करते हैं. यह बयान सुनने में सकारात्मक जरूर लगता है, लेकिन आलोचकों के मुताबिक यह हकीकत से ध्यान हटाने की कोशिश है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इस हफ्ते प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में लिखा, “जैसे-जैसे पाकिस्तान 2026 में प्रवेश कर रहा है, ‘एक्सोडस ऑफ 2025’ इस दौर की निर्णायक पहचान बन गया है. पाकिस्तान एक ‘ब्रेन ड्रेन इकोनॉमी’ में बदल चुका है, जो अपने भविष्य के निर्माण के लिए जिन लोगों की जरूरत है, उन्हीं के निर्यात पर निर्भर है.” They would like to continue with the civilian brain drain (the emigration of highly skilled & educated individuals) for an indefinite period of time. By the way, it’s brain gain for the world, there’s nothing in it for Pakistan to celebrate. pic.twitter.com/Z2ocz8Abb6 — Inking_Insights (@Inking_Insights) April 16, 2025 असीम मुनीर पर पाकिस्तानी जनता का तंज डॉक्टरों और इंजीनियरों के बड़े पैमाने पर देश छोड़ने से जुड़े ताजा आंकड़ों ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य और कटाक्ष की बाढ़ ला दी है. अब असीम मुनीर सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गए हैं. एक यूजर ने ट्वीट किया, “इस जेहनी मरीज के मुताबिक, यह ब्रेन गेन है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह इसे ‘ब्रेन गेन’ कहते हैं… इन लोगों की अज्ञानता इस हद तक पहुंच चुकी है कि यह देश को गंभीर तबाही की ओर ले जा सकती है, लेकिन फिर भी वे याह्या खान की तरह गर्व और आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं, जैसे कुछ हुआ ही न हो.” इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक साजिद सिकंदर अली ने कहा कि पाकिस्तान में ब्रेन ड्रेन कोई रहस्य नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया, “न उद्योग है, न रिसर्च फंडिंग, न नौकरियां. पीएचडी धारक खाली लैब्स में लौटते हैं और प्रोफेशनल्स बंद बाजारों में. आप लोगों को एयरपोर्ट पर अपमानित करके प्रतिभा को नहीं रोक सकते, इसे केवल अवसर पैदा करके ही रोका जा सकता है.” पाकिस्तान प्रवासन के आंकड़े क्या बताते हैं? पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े टैलेंट एक्सोडस (प्रतिभा पलायन) में से एक का सामना करता दिख रहा है. बिगड़ती आर्थिक स्थिति और नेतृत्वक अस्थिरता के बीच पिछले दो वर्षों में हजारों डॉक्टर, इंजीनियर और अकाउंटेंट देश छोड़ चुके हैं. हाल ही में आई एक प्रशासनी रिपोर्ट को पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने सामने रखा. उन्होंने ट्वीट किया, “वित्तीय स्थिति सुधारनी है तो पहले नेतृत्व सुधारनी होगी. पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा फ्रीलांसिंग हब भी है, लेकिन इंटरनेट शटडाउन से 1.62 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और 23.7 लाख फ्रीलांस नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं.” उन्होंने यह टिप्पणी प्रवासन से जुड़े आंकड़ों के साथ साझा की. नर्सें भी जा रहीं विदेश पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट द्वारा हाल ही में जारी आंकड़े हालात की गंभीर तस्वीर पेश करते हैं. साल 2024 में 7,27,381 पाकिस्तानी नागरिकों ने विदेश में नौकरी के लिए पंजीकरण कराया था. वहीं इस साल नवंबर तक 6,87,246 लोग ऐसा कर चुके हैं. चिंता की बात यह है कि यह पलायन अब केवल खाड़ी देशों में मजदूरी करने वालों या अवैध तरीकों से विदेश जाने की कोशिश करने वालों तक सीमित नहीं रह गया है. सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य क्षेत्र पर पड़ा है. 2011 से 2024 के बीच पाकिस्तान में नर्सों के विदेश जाने की संख्या में 2,144 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक दो वर्षों में देश छोड़ने वालों की कुल संख्या 15 लाख से अधिक हो सकती है. यह संख्या आगे भी जारी रह सकती है.  इंटरनेट शटडाउन संकट को और बढ़ाया इस संकट को और गंभीर बनाने वाला कारक 2024 और 2025 के दौरान बार-बार हुआ इंटरनेट शटडाउन और राष्ट्रीय फायरवॉल की शुरुआत रही, जिसने पेशेवरों के अनुसार डिजिटल फ्रिक्शन को बढ़ाया. Top10VPN रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में इंटरनेट बंदी के कारण पाकिस्तान को दुनिया में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, करीब 1.62 अरब डॉलर. इस दौरान लगभग 9,735 घंटे इंटरनेट बाधित रहा, जिससे 8.29 करोड़ यूज़र्स प्रभावित हुए. फ्रीलांसरों ने, जिनकी वजह से पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गिग वर्कफोर्स देश माना जाता है, काम के अवसरों में 70 प्रतिशत तक गिरावट की बात कही. हवाई अड्डे पर शरीफ प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती सफेदपोश पेशेवरों के अचानक बढ़ते पलायन के चलते शहबाज शरीफ प्रशासन ने हवाई अड्डों पर सख्ती बढ़ा दी है. वर्ष 2025 में अब तक 66,154 यात्रियों को पाकिस्तानी एयरपोर्ट्स से ऑफलोड किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है. यह कदम तस्करी और भीख मांगने वाले गिरोहों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया. इसके अलावा, खाड़ी देशों और अन्य देशों से हजारों पाकिस्तानियों को भीख मांगने और अवैध प्रवासन के आरोप में वापस भेजा गया. कुल मिलाकर, पाकिस्तान में सिर्फ कुशल पेशेवरों की कमी ही नहीं बढ़ रही, बल्कि असीम मुनीर जैसे नेताओं की बयानबाजी और देश की जमीनी हकीकत के

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top