Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मेष राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण
Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार. Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं, ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव से भरा रहेगा. बुध के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से आपके संचार कौशल और बुद्धि में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत और तेज बुद्धि आपके पक्ष में रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठ अधिकारी या बॉस से सहयोग मिलने की संभावना है. रिलेशनशिप: रिश्तों में आज स्पष्टता और मेलजोल बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक थकान या सिरदर्द की संभावना है, इसलिए पर्याप्त आराम और पानी का सेवन जरूरी है. हल्का व्यायाम और प्राणायाम लाभकारी रहेगा. सावधानी: आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. किसी विवाद में शामिल न हों और पैसों के मामलों में सतर्क रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि चंद्रमा और मंगल की स्थिति जल्दबाजी में दुर्घटना का कारण बन सकती है. उपाय: बुध के शुभ प्रभाव के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. हनुमान चालीसा का पाठ करना और तांबे का सिक्का अपने पास रखना अत्यंत लाभकारी रहेगा. शुभ रंग: सुनहरा और केसरियाशुभ अंक: 1 और 9 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल The post Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मेष राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण appeared first on Naya Vichar.

