Hot News

December 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पूर्व सहायक अध्यापक की मनी पुण्यतिथि, पहुंचे मथुरा-शत्रुघ्न

Dhanbad News : झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.सिद्दीक शेख की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को कांड्रा पंचायत सचिवालय में मनायी गयी. मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, अध्यापक संघ के राज्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद अंसारी, महासचिव विकास चौधरी, प्रधान सचिव सुमन कुमार आदि थे. इस अवसर पर शिक्षक संघ ने दोनों विधायकों को मांग पत्र देकर प्रशासन के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग की. सहायक अध्यापकों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सहायक अध्यापकों को वेतनमान के समान मानदेय भुगतान करने पर समझौता हुआ था, लेकिन पांच साल बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई. इस पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आश्वासन दिया कि प्रशासन के साथ हुए समझौते को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिराम मुर्मू, युधीर मंडल, प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन मोदक, दिलचंद महतो, सलाकत अंसारी, शब्बीर अंसारी, मो इम्तियाज, बेलाल शेख, मोतीलाल टूद्दु, किशोर यादव, अशोक शाह, विरेंद्र शर्मा, बच्चू सिंह आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पूर्व सहायक अध्यापक की मनी पुण्यतिथि, पहुंचे मथुरा-शत्रुघ्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

देव. ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दस वर्षीय शिशु की मौत होने का मामला सामने आया है. घटना देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव की है. परिजनों ने बताया कि कुरका गांव निवासी गुड्डू साव के दस वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने घर के पास साइकल लेकर खड़ा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि इस विषय में देव थाना में किसी तरह का कोई सूचना नहीं है और न हीं परिजनों ने कोई आवेदन दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिशु की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग व समाज का संगठन है : सांसद

सेन्हा़ प्रखंड के खिजूर टोली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखेर भगत की अगुवाई में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, निष्ठा और सामाजिक एकता पर विस्तार से चर्चा की. सांसद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग और समाज का समावेशी संगठन है. पार्टी का मुख्य सिद्धांत देश और समाज को जोड़ना है, ताकि आमजनों के बीच से नफरत को मिटाया जा सके. उन्होंने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा जाति, धर्म और संप्रदाय की नेतृत्व कर लोगों के बीच दूरियां पैदा करती है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य भाईचारा कायम करना है. सांसद ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की गहरी जानकारी रखें और अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के विस्तार में जुटने का आह्वान किया. इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर रऊफ अंसारी, सचिव शाहीद अहमद बेलू, सेन्हा अंजुमन सदर मोख्तार अंसारी, मुखिया धनबाज उरांव, आदिवासी छात्र संघ के बालेश्वर उरांव, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, अनवर अंसारी, मनोवर अंसारी, भोला साहू, अफरोज आलम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग व समाज का संगठन है : सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण, खरीद-बिक्री व उपयोग दंडनीय अपराध : मुक्ति किंडो

लोहरदगा़ सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद इसके अवैध उपयोग और बिक्री को रोकने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. शुक्रवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेन बाजार, पावरगंज चौक और बड़ा तालाब जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर की गयी इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद कर उसे जब्त किया. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 31,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया. नगर प्रशासक मुक्ति किंडो ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण, खरीद-बिक्री या उपयोग दंडनीय अपराध है. उन्होंने व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जायेगा. लगातार उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. इस विशेष अभियान में नगर प्रबंधक अनिल उरांव, करण कच्छप सहित नगर परिषद के कर्मी प्रतिमा टोप्पो, संजय प्रसाद, रमीज रजा, सुभाष पटनायक, बीरेंद्र भगत व अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे. प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे बाजार जाते समय कपड़े के थैलों का उपयोग करें ताकि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण, खरीद-बिक्री व उपयोग दंडनीय अपराध : मुक्ति किंडो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तिलैया में नाबालिग लड़की ने की आत्महया

शक: वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देने से ही लड़की ने दी है जान गांधी स्कूल रोड स्थित एक मकान में हुई घटना मूल रूप से जयनगर की रहने वाली थी नेहा प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित एक मकान में रविवार की रात एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 17 वर्षीया नेहा कुमार (पिता सकलदेव यादव) के रूप में की गयी, जो मूल रूप से चंद्रपुर जयनगर की रहने वाली थी. आत्महत्या के पीछे एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, नेहा कक्षा 12वीं की छात्रा थी और अपनी मां के साथ झुमरीतिलैया में रहती थी, पिता परिवार से अलग रहते हैं. मृतका के मामा लक्ष्मण यादव ने बताया कि रविवार दोपहर वह और उनकी बहन गुडिया देवी किसी काम से बाहर गए हुए थे. रात करीब नौ बजे जब लौटे, तो अंदर वाले कमरे में नेहा को साड़ी के फंदे से छत के हुक से लटकता देखा. उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि नेहा के मोबाइल फोन को चेक किया, तो जयनगर थाना क्षेत्र के अंकित यादव (पिता अरुण यादव) के साथ व्हाट्सअप चैट सामने आया. परिजनों का आरोप है कि इन चैट्स में अंकित द्वारा नेहा को किसी वीडियो को सार्वजनिक करने और उसे फंसाने की धमकी दी जा रही थी. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. परिजनों को शक है कि चूंकि नेहा का पैतृक गांव जयनगर के चंद्रपुर में है. उसने कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई सतडीहा के एक स्कूल से की थी, उसी दौरान अंकित से जान पहचान हुई होगी. घटना की सूचना पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. पुलिस ने मृतका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि यदि ब्लैकमैलिंग कर आत्महत्या के लिए उकसाने का साक्ष्य मिलेगा, तो कार्रवाई होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तिलैया में नाबालिग लड़की ने की आत्महया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. रिसर्च स्कॉलर अब नहीं कर सकेंगे मनमानी, हर माह देने होंगे अपडेट

— लोकभवन से रिसर्च रेगुलेशन 2016 के तहत नयी व्यवस्था को विवि में सख्ती से पालन करने का दिया आदेश टीएमबीयू के रिसर्च स्कॉलर सावधान हो जाएं. रिसर्च को लेकर अब फाकेबाजी नहीं कर सकेंगे. उन्हें पढ़ना व हर माह में रिसर्च संबंधित किये कार्यों की अपडेट विभाग को देने होंगे. दरअसल, लोकभवन से जारी रिसर्च रेगुलेशन 2016 के तहत यह व्यवस्था जारी की गयी है. लोकभवन से जारी पत्र में नयी व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. दूसरी तरफ उच्च शिक्षा विभाग ने भी मामले में पत्र जारी कर पालन करने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि लोकभवन को लगातार शिकायत मिल रही है कि रिसर्च रेगुलेशन का विश्वविद्यालयों में पालन नहीं हो रहा है. मिलीभगत से रिसर्च स्कॉलर की कागजी प्रक्रिया के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. रेगुलर नहीं आने के बाद भी उपस्थित दिखाया जाता है. पहले की व्यवस्था में महीनों बाद विभाग स्कॉलर आते – विवि के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पहले रिसर्च स्कॉलर महीनों में संबंधित विभाग आते थे. नयी व्यवस्था लागू होने से चीजें बदलगी. इससे रिसर्च में गुणवत्ता आयेगी. नये विषयों पर रिसर्च होने से समाज को भी लाभ मिलेगा. विवि प्रशासन को इस दिशा में सख्ती से काम करने की आवश्यकता है. — रिसर्च माफिया गिरोह पर लगायी थी पाबंदी – विवि के पूर्व कुलपति प्रो एनके झा के कार्यकाल में रिसर्च की एक ही टॉपिक को बदल कर रिसर्च कराने वाले माफिया गिरोह पर पाबंदी लगायी गयी थी. उन्होंने रिसर्च से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे. शोध में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत थे. थिसिस में किये जाने वाले नकल को सॉफ्ट वेयर से पकड़ने का काम उनके कार्यकाल से शुरू किया गया. उस समय ऐसे कई थिसिस में 35 फीसदी से अधिक नकल जांच के दौरान मिला था. उनके एक साल के कार्य अवधि में साइंस, सोशल साइंस,कॉमर्स व मानविकी संकाय के विभिन्न विषयों के 100 से अधिक थिसिस का नकल पकड़ा गया था. यह व्यवस्था अब भी जारी है. — रिसर्च के गुणवत्ता को लेकर पूर्व में हुई थी बैठक – टीएमबीयू की पूर्व कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता के कार्यकाल में रिसर्च में गुणवत्ता लाने के लिए रिसर्च स्कॉलर को संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था. इसमें कहा गया था कि स्कॉलर को रिसर्च संबंधित अपने टाॅपिक पर काम करने होंगे. साथ ही इसकी जानकारी संबंधित विभाग को देनी होगी. उनके जाने के बाद विवि निर्देश का पालन करना भूल गया. — कोट — लोकभवन के निर्देश का पालन कराया जायेगा. इस संबंध में प्रभारी कुलपति से दिशा-निर्देश लेकर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. रिसर्च रेगुलेशन 2016 का हर हाल में पालन कराया जायेगा. प्रो रामाशीष पूर्वे, रजिस्ट्रार डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. रिसर्च स्कॉलर अब नहीं कर सकेंगे मनमानी, हर माह देने होंगे अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित

चौक चौराहे पर अलाव के सहारे चल रहा है जीवन पौआखाली पूरे जिले में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है. वहीं पौआखाली नगर बाजार में भी सर्द से लोग परेशान हैं. ठंड का असर ऐसा है कि ऊनी कपड़े, जैकेट, शॉल आदि भी लोगों को ठंड से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे है. लिहाजा लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापने को मजबूर है. नगर में नगर प्रशासन के द्वारा चौक चौराहों पर अलाव का इंतजाम किया गया है. हालांकि अलाव की व्यवस्था को बढ़ाने की मांग हो रही है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि और उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू और अबू नसर आलम नगर वासियों को ठंड से राहत दिलाने हेतु समय समय पर अलाव व्यवस्था करवा रहे है. हनुमान मंदिर चौक में पूर्व जिप सदस्य प्रत्याशी रहे संजय साह के द्वारा भी अलाव की व्यवस्था कराई गई थी. इधर नगर बाजार के मुख्य चौराहों और दुकानों के बाहर भी दुकानदारों के द्वारा लकड़ियां और आसपास बिखड़े पड़े कागज प्लास्टिक अन्य कचरों को इकट्ठा कर उन्हे जलाकर हाथ पांव सेंकते नजर आ रहे है. दूसरी ओर इस कड़ाके की ठंड से सुबह की विजीविलीटी कम हो गई है. खासकर एनएच 327 ई पर घने कोहरे के कारण वाहनों को परिचालन में दिक्कत हो रही है. जदयू नेता मनोज साह, संजय साह, मनमोहन साह, सूरज साह आदि ने कहा है कि इसबार ठंड काफी पड़ने लगी है. पछुआ हवा कनकनी ठिठुरन को बढ़ा दिया है. बाजार में भ्रमण करने वाले राहगीरों दुकानदारों के लिए सुबह और शाम को अलाव काफी जरूरी हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. देश में मशरूम उत्पादन में पहले स्थान पर बिहार

पूरे देश में आज बिहार राज्य मशरूम उत्पादन में नंबर एक पर है. अगर ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रीएं प्रतिदिन एक से दो घंटे समय दे कर भी इस कार्य को करें तो अपने परिवार को पोषण देने के साथ ही आय के स्त्रोत भी सृजित कर सकती हैं. उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद एवं आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करके कही. सोमवार को आत्मा, भागलपुर के प्रशिक्षण भवन में दो दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक प्रेम शंकर प्रसाद, उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, बिपुल कुमार, मशरूम उत्पादक किसान शीला कुमारी, मास्टर ट्रेनर सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. आगे कहा कि अगर स्त्रीएं समूह बनाकर मशरूम उत्पादन का कार्य करती हैं, तो बाजार की कोई समस्या नहीं होगी. किसान पाठशाला के तहत भी 26 चयनित कृषकों को उनके पंचायत स्तर पर ही प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. प्रेम शंकर प्रसाद ने विपरीत मौसम एवं ठंड में भी बड़ी तादाद में प्रशिक्षण के लिए किसानों को उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया. शीला कुमारी ने मशरूम उत्पादन कार्य के अनुभव को साझा किया. सर्वेश कुमार ने भागलपुर जिले में मुख्य रूप से ऑएस्टर एंव बटन मशरूम की खेती की जानकारी दी. मंगलवार को ऑएस्टर मशरूम के बैग तैयार करने की विधि के साथ ही मशरूम से बनाये जाने वाले विभिन्न उत्पादन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. देश में मशरूम उत्पादन में पहले स्थान पर बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : झरिया में विस स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

Dhanbad News : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झरिया विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन झरिया विधायक रागिनी सिंह द्वारा आरएस गार्डन, इंदिरा चौक फुलारीबाग में सोमवार को किया गया. इस दौरान मुख्य वक्ता सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह व पूर्व विधायक बिरंची नारायण थे. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के विचारों, उनके आदर्शों व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को आत्मसात करने की जरूरत है. उनके विचार हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है. मौके पर धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : झरिया में विस स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

saran news : खराब प्रदर्शन वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

saran news : छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में परिमार्जन प्लस में ऐसे मामले जिसमें ऑनलाइन जमाबंदी उपलब्ध नहीं है, लगभग 77.5 प्रतिशत मामले निष्पादित किये गये हैं. विगत 15 दिनों में इस श्रेणी के परिमार्जन के सभी अंचलों में 856 मामले निष्पादित किये गये हैं. कर्मचारी स्तर पर 620 तथा अंचलाधिकारी स्तर पर 478 आवेदन लंबित हैं. इनका एक सप्ताह में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार के 3829 आवेदनों का निष्पादन विगत 15 दिनों में किया गया है. इसमें कर्मचारी स्तर पर 1312 तथा अंचलाधिकारी स्तर पर 1046 आवेदन लंबित हैं. विगत 15 दिनों में सोनपुर अंचल में निष्पादन की स्थिति असंतोषप्रद पायी गयी. अंचलाधिकारी को निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिया गया. दस्तावेजी त्रुटि के निराकरण के लिए वापस किये जाने के मामलों में तुरंत निर्णय लेकर कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि अनावश्यक विलंब नहीं हो. डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिमार्जन एवं म्युटेशन के आवेदनों के निष्पादन में किसी भी तरह के अनावश्यक विलंब एवं शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. राजस्व से संबंधित अलग-अलग पैरामीटर में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10-10 राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. दाखिल खारिज से संबंधित 2698 मामलों का निष्पादन विगत 15 दिनों में किया गया है. सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया. 75 दिनों से अधिक समयावधि के म्युटेशन के लंबित मामलों को निष्पादन अगले 10 दिनों में सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अंचलों के कार्यों की समीक्षा कर राजस्व कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही प्रत्येक माह विभिन्न हल्कों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निदेश दिया गया. म्युटेशन एवं परिमार्जन के पुराने लंबित मामलों के अभिलेख की जांच कर लंबित रहने का स्पष्ट कारण पता करने का निदेश दिया गया. सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को अपने न्यायालय के सभी लंबित वादों को अविलंब निष्पादित करने का निदेश दिया गया. राजस्व महाभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार निष्पादित करते हुए शत-प्रतिशत विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया. डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों की परियोजनाओं यथा स्वास्थ्य विभाग के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय भवन निर्माण, मंडल कारा, छपरा को स्थानांतरित करने, उप कारा मढ़ौरा के निर्माण, बी सैप केंद्र निर्माण, मढ़ौरा अनुमंडल न्यायालय आदि सभी परियोजनाओं के निर्माण के लिए विभाग द्वारा अधियाचित भूमि का अविलंब चयन कर प्रस्ताव तैयार कर भूमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया. विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से विभिन्न मौजों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में सभी हितबद्ध रैयतों से जमीन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों का समाधान कर दस्तावेज प्राप्त करते हुए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया. आपदा से संबंधित मुआवजे के भुगतान के लिए लंबित मामलों में अपेक्षित दस्तावेज का जांच प्रतिवेदन अविलंब जिला आपदा प्रबंधन शाखा में भेजने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post saran news : खराब प्रदर्शन वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top