Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chocolate Biscuit Cake for New Year: नए साल पर अपनों को दें स्वीट सरप्राइज, मीठे में बनाएं डिलीशियस चॉकलेट बिस्किट केक

Chocolate Biscuit Cake for New Year: न्यू ईयर के मौके पर अक्सर घरों में मीठा तैयार किया जाता है. अगर आप भी इस खास दिन पर बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट डिश तैयार करना चाहते हैं तो चॉकलेट बिस्किट केक एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस केक को तैयार करने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. चॉकलेट बिस्किट केक को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और नए साल पर घरवालों को सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चॉकलेट बिस्किट केक बनाने का आसान तरीका.  चॉकलेट बिस्किट केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बिस्किट- 1 कप (पाउडर किया हुआ) कोको पाउडर- 2 चम्मच दूध- आधा कप  चॉकलेट सिरप- जरूरत के अनुसार  बटर- जरूरत के अनुसार चीनी- स्वादानुसार चॉकलेट बिस्किट केक को कैसे तैयार करें? चॉकलेट बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले आप बिस्किट को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसे आप मिक्सी जार में डालकर पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें.  अब इसमें में दो चम्मच कोको पाउडर को मिला दें. इसके बाद आप इसमें दूध को डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. एक कड़ाही को ढककर 10 मिनट के लिए गर्म करें.  केक टिन में बटर लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें और इसमें थोड़ा सा मैदा छिड़क दें. केक टिन में आप मिश्रण को डाल दें.  अब कड़ाही में छोटा सा स्टैंड रखें और इसके ऊपर आप केक टिन को रख दें. कड़ाही को ढक दें और केक को 30-35 मिनट तक पका लें. इसके बाद केक में टूथपिक डालकर देख लें. अगर टूथपिक साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक को अच्छे से ठंडा होने दें और फिर इसे निकाल लें. ऊपर से आप चॉकलेट सिरप से केक को सजा सकते हैं.  यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल The post Chocolate Biscuit Cake for New Year: नए साल पर अपनों को दें स्वीट सरप्राइज, मीठे में बनाएं डिलीशियस चॉकलेट बिस्किट केक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिलीवरी वाले बार-बार कॉल क्यों करते हैं, जबकि आपका पता सही होता है? जानिए वजह

DIGI PIN: क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी आप ऑनलाइन कुछ मंगाते हैं, तो डिलीवरी वाला बार-बार कॉल क्यों करता है, जबकि आपका पता तो बिल्कुल सही लिखा होता है? इसका कारण है कि अब डिलीवरी सर्विसेज को सिर्फ पता नहीं, बल्कि आपके घर की बिल्कुल सही डिजिटल लोकेशन चाहिए होती है,और यह काम DIGI PIN करता है. DIGI PIN क्या है? DIGI PIN यानी डिजिटल गेट पिन आपके घर की एकदम सटीक डिजिटल लोकेशन होती है. इसे देखकर डिलीवरी वाला आपके घर के गेट तक बिना किसी भटकाव के सीधे पहुंच जाता है. इससे डिलीवरी जल्दी और सही तरीके से हो जाती है. DIGI PIN कैसे निकालें? आप आसानी से अपने घर का DIGI PIN Google पर देख सकते हैं. बस Google खोलिए, सर्च में “DIGI PIN” लिखिए और लोकेशन की अनुमति दीजिए. आपके सामने आपकी वर्तमान लोकेशन का DIGI PIN आ जाएगा. या फिर आप Google Maps ऐप खोलकर अपने घर के गेट पर लॉन्ग प्रेस करें. जैसे ही वहां एक लाल पिन गिरेगा, नीचे आपको Plus Code या Location Code दिखेगा. यही आपका DIGI PIN है. DIGI PIN का उपयोग कैसे करें? जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करें, अपने एड्रेस के साथ DIGI PIN भी जरूर डालें. इससे डिलीवरी वाला बिना किसी परेशानी के सीधे आपके घर पहुंच जाएगा. आप इसे WhatsApp पर भी डिलीवरी वाले को भेज सकते हैं. इसके अलावा, टैक्सी बुकिंग या इमरजेंसी सेवाओं में भी DIGI PIN शेयर करने से मदद मिलती है. हमारा पता तो सिर्फ घर या कॉलोनी तक पहुंचने में मदद करता है, लेकिन DIGI PIN रास्ता दिखाता है. सही रास्ता मिलने से डिलीवरी समय पर और बिना किसी परेशानी के हो जाती है. Digi pin (screenshot) ध्यान दें ! यह जानकारी डिजिटल लोकेशन की समझ बढ़ाने के लिए है. DIGI PIN या लोकेशन कोड अलग-अलग ऐप और एरिया के हिसाब से बदल सकते हैं. सही इस्तेमाल के लिए Google Maps की आधिकारिक गाइड देखना अच्छा रहेगा. Also Read: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, एफपीआई निकासी और वैश्विक अनिश्चितता का असर The post डिलीवरी वाले बार-बार कॉल क्यों करते हैं, जबकि आपका पता सही होता है? जानिए वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI Astrology 2026: कितना शक्तिशाली है नए युग का एआई ज्योतिषी? जानें इसकी असली ताकत

अनुराग अग्निहोत्रिआईटी एक्सपर्ट और ज्योतिष AI Astrology 2026: एआई (Artificial Intelligence) आधारित ज्योतिष से मेरा व्यक्तिगत अनुभव एक साथ आश्चर्यजनक रूप से उपयोगी और थोड़ा निराशाजनक भी रहा. जब मैंने कुंडली के सामान्य प्रश्न पूछे, तो एआई ज्योतिषी ने ग्रहों की स्थिति, दृष्टि और दशाओं के आधार पर संतुलित और तर्कसंगत उत्तर दिए. लेकिन जैसे ही मैंने नवमांश गणना जैसे गूढ़ और सूक्ष्म प्रश्न पूछे, वहां उत्तर में स्पष्ट त्रुटि देखने को मिली. चूंकि मेरी पृष्ठभूमि आईटी और एआई से जुड़ी रही है और मुझे एआई तकनीक पर काम करने का अनुभव भी है, इसलिए मैंने एआई ज्योतिष की वास्तविक क्षमता, सीमाएं और भविष्य की संभावनाओं को समझने के लिए कुछ और प्रयोग किए. इसी के आधार पर यह लेख एआई ज्योतिषी और पारंपरिक वैदिक ज्योतिषी के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है. पारंपरिक वैदिक ज्योतिषी की गहराई एक पारंपरिक वैदिक ज्योतिषी वर्षों तक बृहद पाराशर होराशास्त्र, जातक पारिजात, सर्वार्थ चिंतामणि जैसे ग्रंथों का अध्ययन करता है. हजारों श्लोकों की व्याख्या, ग्रहों की गति, नक्षत्र, दशा और उपदशा के प्रभावों को समझने में जीवन का बड़ा हिस्सा लग जाता है. यह ज्ञान केवल गणना नहीं, बल्कि अनुभव, अंतर्ज्ञान और परंपरा से विकसित होता है. एआई ज्योतिषी की ताकत वहीं एआई ज्योतिषी की सबसे बड़ी विशेषता है उसकी गणनात्मक क्षमता और गति. एआई बड़ी मात्रा में डेटा को तुरंत प्रोसेस कर सकता है, कुंडली की गणना, विश्लेषण और रिपोर्ट सेकंडों में तैयार कर देता है. इससे समय और धन दोनों की बचत होती है. यह हर समय उपलब्ध रहता है और किसी भी स्थान से सलाह दे सकता है, जिससे ज्योतिष आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनता है. ये भी पढ़ें: धन की परीक्षा लेगा काल और नया साल एआई की सीमाएं हालांकि एआई ज्योतिष मुख्य रूप से जनरेटिव एआई पर आधारित होता है, जो इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का विश्लेषण कर उत्तर देता है. इसमें पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा से मिलने वाला अनुभव, सूक्ष्म विवेक और सांकेतिक समझ का अभाव हो सकता है. नवमांश, अष्टकवर्ग या विशेष योगों की गहन व्याख्या में यह अभी पीछे है. भविष्य की दिशा आने वाले समय में एआई और ज्योतिष का समन्वय ज्योतिष को समाज के लिए अधिक सुलभ, तटस्थ और उपयोगी बना सकता है. एआई भावनात्मक पक्षपात से मुक्त होकर निष्पक्ष फलादेश देता है, जबकि पारंपरिक ज्योतिष मानवीय संवेदना जोड़ता है. दोनों का संतुलित उपयोग ही भविष्य की दिशा है. The post AI Astrology 2026: कितना शक्तिशाली है नए युग का एआई ज्योतिषी? जानें इसकी असली ताकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paneer Bread Roll Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए बनाएं क्रिस्पी पनीर ब्रेड रोल, स्वाद ऐसा कि सब कहें वाह!

Paneer Bread Roll Recipe: पनीर ब्रेड रोल एक बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला पार्टी स्नैक है, जो खास तौर पर न्यू ईयर जैसे खास मौकों के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसमें ब्रेड की कुरकुरी परत और अंदर मसालेदार पनीर की स्टफिंग का शानदार कॉम्बिनेशन होता है. यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे चाय, कोल्ड ड्रिंक या पार्टी ड्रिंक्स के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. कम सामग्री में बनने वाला यह रोल हर पार्टी की शान बढ़ा देता है. पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री ⦁ ब्रेड स्लाइस – 8⦁ पनीर – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)⦁ उबला आलू – 1 (मैश किया हुआ)⦁ प्याज – 1 (बारीक कटा)⦁ हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)⦁ हरा धनिया – 2 टेबलस्पून⦁ लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून⦁ चाट मसाला – ½ टीस्पून⦁ नमक – स्वादानुसार⦁ ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप⦁ तेल – तलने के लिए कैसे बनाते हैं पनीर ब्रेड रोल ⦁ एक बाउल में पनीर, उबला आलू, प्याज़, हरी मिर्च, धनिया और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं.⦁ ब्रेड के किनारे काट लें और स्लाइस को हल्का सा पानी लगाकर बेलन से दबा लें.⦁ अब बीच में पनीर का मिश्रण रखें और रोल की शेप दें.⦁ तैयार रोल को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.⦁ कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर रोल्स को सुनहरा होने तक तलें.⦁ टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.⦁ गरमागरम पनीर ब्रेड रोल को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें. यह भी पढ़ें: Paan Kaju Mithayi Recipe: पान के पत्ते से बनाइए ऐसी मिठाई, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ यह भी पढ़ें: Rice Flour Steam Momos: मैदे से तौबा! अब इस हेल्दी चीज़ से बनाएं टेस्टी और हल्के मोमोज The post Paneer Bread Roll Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए बनाएं क्रिस्पी पनीर ब्रेड रोल, स्वाद ऐसा कि सब कहें वाह! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : नये साल के पहले जय श्री राम, अयोध्या के राम मंदिर पहुंच रही है भारी भीड़

Video : अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर खास धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठंड के बावजूद दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नए साल से पहले आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. राम मंदिर पहुंचने वालों का एक वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें ये वीडियो. VIDEO | Ayodhya sees a huge turnout of devotees at Ram Janmabhoomi as special religious ceremonies mark the second anniversary of Ram Lalla’s consecration, with pilgrims braving the cold to seek blessings ahead of the New Year. pic.twitter.com/9V8Ljq1kbe — Press Trust of India (@PTI_News) December 30, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने साल 2025 में बड़ी सफलता हासिल की है. मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार राज्य के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास किया गया और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की गईं. इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में देश में पहले और विदेशी पर्यटन में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. यह भी पढ़ें : Ram Mandir in Bengal : बंगाल में बनेगा भव्य राम मंदिर! पोस्टर आया सामने  2025 में उत्तर प्रदेश में 137 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हिंदुस्तान प्रशासन के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में उत्तर प्रदेश में 137 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक आए. वहीं करीब 3.66 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी प्रदेश की यात्रा की. पर्यटन में इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ-2025 रहा, जहां 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे. इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और श्रावस्ती जैसे धार्मिक स्थल अब देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र बन चुके हैं. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में बना रहा है नई पहचान मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित हुई हैं. पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित दीपोत्सव, रंगोत्सव, देवदीपावली और माघ मेला जैसे कार्यक्रम भी देश-विदेश के पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. इन प्रयासों से उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. The post Video : नये साल के पहले जय श्री राम, अयोध्या के राम मंदिर पहुंच रही है भारी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

On This Day: 11 साल पहले, वो लम्हा जब धोनी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

MS Dhoni On This Day: साल 2014 महीना दिसंबर तारीख 30 यानी 30 दिसंबर 2014 मतलब आज से ठीक 11 साल पहले का वक्त हिंदुस्तानीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास दिन है. इसी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच स्पोर्ट्सा गया टेस्ट मैच खत्म हुआ और इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का टेस्ट क्रिकेट सफर भी थम गया. इस फैसले ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को बल्कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को भी हैरान कर दिया. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया. किसी को अंदाजा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्पोर्ट्सा गया यह टेस्ट मैच धोनी का आखिरी टेस्ट साबित होगा. मेलबर्न टेस्ट के बाद संन्यास का फैसला हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में स्पोर्ट्सा गया था. मैच ड्रॉ रहा लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबका ध्यान खींच लिया. महेंद्र सिंह धोनी ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्सेंगे. यह फैसला इतना अचानक था कि टीम के कई खिलाड़ी भी हैरान रह गए. सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में स्पोर्ट्सा जाना था लेकिन धोनी ने उसमें स्पोर्ट्सने से मना कर दिया. इसी के साथ एक युग का अंत हो गया. माही के फैसले पर रवि शास्त्री की प्रतिक्रिया उस समय टीम इंडिया के डायरेक्टर रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बाद में इस पल को याद किया. उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में सब लोग हैरान थे क्योंकि किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी. धोनी हमेशा अपने फैसले खुद लेते थे और इस बार भी उन्होंने सही समय पर टीम को आगे बढ़ने का मौका दिया. रवि शास्त्री के मुताबिक यह फैसला हिंदुस्तानीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया था. #OnThisDay Thala signed off in whites, the legacy lasts forever 💛🥹 ⏪2️⃣0️⃣1️⃣4️⃣#WhistlePodu pic.twitter.com/RxeKcyRtpk — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 30, 2025 विराट कोहली को मिली टेस्ट कप्तानी धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) को सौंपी गई. सिडनी टेस्ट से विराट ने फुल टाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभाली. यह बदलाव हिंदुस्तानीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक नया दौर लेकर आया. ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज 2-0 से जीती लेकिन हिंदुस्तान को एक नया आक्रामक कप्तान मिल गया. धोनी के फैसले ने आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता साफ किया. टेस्ट क्रिकेट में धोनी की विरासत महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उनकी कप्तानी में हिंदुस्तान दिसंबर 2009 में पहली बार नंबर वन टेस्ट टीम बना और करीब 18 महीने तक टॉप पर रहा. धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में हिंदुस्तान की कप्तानी की जिसमें 27 मैचों में जीत दर्ज की. शांत स्वभाव और तेज फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले धोनी ने विदेशी जमीन पर भी हिंदुस्तान को यादगार जीत दिलाई. टेस्ट क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. धोनी के टेस्ट करियर के आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी ने हिंदुस्तान के लिए कुल 90 टेस्ट मैच स्पोर्ट्से. उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं. विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 256 कैच पकड़े और 38 स्टंप किए. 30 दिसंबर 2014 को लिया गया उनका संन्यास आज भी क्रिकेट फैंस के लिए एक भावुक याद है जिसने हिंदुस्तानीय टेस्ट क्रिकेट की दिशा बदल दी. (MS Dhoni Stats in Test Cricket). ये भी पढ़ें- Video: हिंदुस्तान, ऑस्ट्रेलिया और… T20 World Cup 2026 पर हरभजन सिंह की भविष्यवाणी ने सभी को चौंकाया WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने किया बड़ा ऐलान, इस कंगारू खिलाड़ी को दी टीम की कमान रविचंद्रन अश्विन ने 2025 में टीम इंडिया के बेस्ट परफॉर्मर्स को चुना, लिस्ट में इन खिलाड़ियों के नाम The post On This Day: 11 साल पहले, वो लम्हा जब धोनी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Christian Baby Girl Names: आस्था, प्रेम और सुंदर अर्थों से भरे 30+ नामों की लिस्ट

Christian Baby Girl Names: अगर आप Christian Baby Girl Name Ideas ढूंढ रहे हैं, जो English हों लेकिन Indian families के लिए easy और meaningful हों, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. आजकल पेरेंट्स को भी ऐसे नाम पसंद आ रहें हैं जो छोटे, प्यारे और अपने मूल्यों से जुड़े हों और जिनका अर्थ भी सुंदर हो.यहां पढें 30 से भी ज्यादा सुंदर और अर्थपूर्ण Christian Baby Girl Names, जो आपकी नन्ही परी के लिए खास बन सकते हैं. Christian Baby Girl Names with Meaning: ईसाई बच्चियों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची List of christian baby girl names with meaning in hindi Aura – ऑरा – दिव्य प्रकाश, सकारात्मक ऊर्जा Aroma – अरोमा – मधुर सुगंध, पवित्रता Mia – मिया – प्रिय, ईश्वर की प्यारी Lily – लिली – पवित्रता, मासूमियत Ella – एला – ईश्वर की रोशनी, परी Gracy – ग्रेसी – ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद Sophia – सोफिया – बुद्धिमत्ता Nora – नोरा – प्रकाश, सम्मान Ruby – रूबी – अनमोल रत्न Ivy – आइवी – विश्वास, निष्ठा Clara – क्लारा – उज्ज्वल, स्पष्ट Alice – एलिस – कुलीन, सच्ची Olivia – ओलिविया – शांति, जैतून की शाखा Aria – आरिया – मधुर धुन, ईश्वरीय संगीत Rose – रोज़ – प्रेम, सुंदरता Mila – मीला – दयालु, प्रिय Eva – ईवा – जीवन Lucy – लूसी – प्रकाश Stella – स्टेला – तारा Hannah – हैना – कृपा, ईश्वर की दया Elsa – एल्सा – नेक, दयालु Sienna – सिएना – सौम्यता, कला Leah – लिया – कोमल, निष्ठावान Amelia – अमेलिया – परिश्रमी, मजबूत Iris – आइरिस – इंद्रधनुष, ईश्वर का संदेश Naomi – नाओमी – मधुरता, आनंद Bella – बेला – सुंदर Eliza – एलाइज़ा – ईश्वर का वादा Vera – वेरा – सत्य, विश्वास Daisy – डेज़ी – मासूमियत Maya – माया – करुणा, जीवन का रहस्य Hazel – हेज़ल – ज्ञान, प्रकृति Tara – तारा – चमकता सितारा Amber – एम्बर – कीमती राल Fiona – फियोना – निष्पक्ष, उज्ज्वल Nina – नीना – नन्ही बच्ची Elena – एलेना – चमकता हुआ प्रकाश Also Read: Modern Indian Baby Girl Name Ideas: नन्हीं परी के लिए देखें प्यारे नामों की लिस्ट Also Read: Christian Baby Girl Names A Letter: A अक्षर से शुरू होने वाले क्रिश्चियन बेबी गर्ल नेम्स The post Christian Baby Girl Names: आस्था, प्रेम और सुंदर अर्थों से भरे 30+ नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सऊदी अरब ने यमन पर की बमबारी, दावा- यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को बनाया निशाना

Saudi Arabia bombed Yemen targeting UAE backed separatists: सऊदी अरब ने यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर हवाई हमला किया है. इस हमले में उस हथियारों की खेप को निशाना बनाया गया, जिसके बारे में रियाद का कहना है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एक अलगाववादी संगठन के लिए भेजी गई थी. प्रशासनी सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से जारी सैन्य बयान में इन हवाई हमलों की पुष्टि की गई है. इस कार्रवाई को सऊदी अरब और यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) के बीच बढ़ते टकराव के तौर पर देखा जा रहा है. साथ ही, इससे रियाद और अबू धाबी के बीच पहले से मौजूद मतभेदों के और गहराने के संकेत भी मिलते हैं. यह सैन्य कार्रवाई सऊदी अरब और यूएई के आपसी संबंधों पर अतिरिक्त दबाव डालने वाली मानी जा रही है. गौरतलब है कि यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ करीब एक दशक से जारी संघर्ष के दौरान दोनों देश अलग-अलग गुटों का समर्थन करते रहे हैं. सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह हमला उस समय किया गया, जब यूएई के पूर्वी तट पर स्थित फुजैरा बंदरगाह से आए जहाज मुकल्ला पहुंचे. बयान में कहा गया, “इन हथियारों से उत्पन्न खतरे और बढ़ते तनाव को देखते हुए, जो सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर जोखिम हैं, गठबंधन की वायुसेना ने आज सुबह एक सीमित सैन्य अभियान चलाया. इसमें अल-मुकल्ला बंदरगाह पर दो जहाजों से उतारे गए हथियारों और लड़ाकू वाहनों को निशाना बनाया गया.” सेना के मुताबिक, इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए ‘कोलिशन एयर फोर्सेस’ ने मंगलवार सुबह यह सीमित सैन्य अभियान चलाया और अल-मुकल्ला बंदरगाह पर मौजूद दो जहाजों से उतारे गए हथियारों और सैन्य साजो-सामान पर हमला किया. हालांकि, इस हमले को लेकर यूएई की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हमले में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. सऊदी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई रात के समय की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि “किसी तरह का कोई अतिरिक्त या अनचाहा नुकसान न हो.” वहीं, इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की ओर से प्रतिक्रिया मांगे जाने पर भी यूएई ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला संभवतः ‘ग्रीनलैंड’ नामक जहाज को निशाना बनाकर किया गया, जो सेंट किट्स के झंडे के तहत चलने वाला एक रोल-ऑन, रोल-ऑफ जहाज है. एपी द्वारा विश्लेषित ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि यह जहाज 22 दिसंबर को फुजैरा में मौजूद था और रविवार को मुकल्ला पहुंचा. यमन मामलों के जानकार और ‘बाशा रिपोर्ट’ नामक जोखिम परामर्श फर्म के संस्थापक मोहम्मद अल-बाशा ने सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो का हवाला दिया है. इन वीडियो में कथित तौर पर जहाज के पहुंचने के बाद मुकल्ला की सड़कों पर नए बख्तरबंद वाहन चलते हुए नजर आते हैं. हालांकि, दुबई स्थित जहाज मालिकों से तत्काल संपर्क नहीं हो सका. यूएई समर्थकों ने हाल ही में हदरमौत प्रांत में किया था कब्जा मुकल्ला यमन के हदरमौत प्रांत में स्थित है, जिस पर हाल के दिनों में साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल ने कब्जा कर लिया है. यह बंदरगाह शहर अदन से लगभग 480 किलोमीटर (300 मील) उत्तर-पूर्व में पड़ता है. वर्ष 2014 में हूती विद्रोहियों द्वारा राजधानी सना पर कब्जा किए जाने के बाद से अदन यमन में हूती विरोधी ताकतों का प्रमुख सत्ता केंद्र बना हुआ है. मुकल्ला पर किया गया यह ताजा हमला उस कार्रवाई के बाद हुआ है, जब सऊदी अरब ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को एसटीसी के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. विश्लेषकों का मानना है कि वे हमले अलगाववादी ताकतों के लिए चेतावनी थे कि वे हदरमौत और महरा प्रांतों में अपनी आगे की बढ़त रोकें और वहां से पीछे हटें. आजादी के लिए लड़ रहा दक्षिण यमन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल ने इन इलाकों से उन बलों को बाहर कर दिया था, जो सऊदी समर्थित नेशनल शील्ड फोर्सेज से जुड़े थे. यह समूह भी हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे गठबंधन का हिस्सा है. एसटीसी से जुड़े लोग अब तेजी से दक्षिण यमन का झंडा लहराते दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि दक्षिण यमन 1967 से 1990 तक एक अलग देश था. पिछले कई दिनों से प्रदर्शनकारी उन नेतृत्वक ताकतों के समर्थन में सड़कों पर उतर रहे हैं, जो दक्षिण यमन को दोबारा यमन से अलग करने की मांग कर रही हैं. सूडान में भी आमने-सामने हैं यूएई और सऊदी अलगाववादी समूहों की इन गतिविधियों से सऊदी अरब और यूएई के संबंधों पर दबाव और बढ़ गया है. दोनों देश भले ही करीबी सहयोगी हों और ओपेक तेल कार्टेल के सदस्य भी हों, लेकिन हाल के वर्षों में क्षेत्रीय प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को लेकर उनके बीच प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली है. इसी बीच, लाल सागर क्षेत्र के एक अन्य देश सूडान में भी हिंसा तेज होती जा रही है, जहां जारी गृहयुद्ध में सऊदी अरब और यूएई एक-दूसरे के विरोधी गुटों का समर्थन कर रहे हैं. इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और अधिक गहरा गया है. ये भी पढ़ें:- अगर नहीं माना तो अबकी बार ज्यादा पावरफुल हमला होगा, नेतन्याहू से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने ईरान और हमास को चेताया खालिदा जिया: ए बैटलिंग बेगम, बेटों से लेकर देश संभालने का सफर, 80 साल में संघर्ष से शिखर और फिर फर्श पर इजरायल ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया एक और पीस प्राइज, नेतन्याहू ने 80 साल की परंपरा तोड़ कर दिया पुरस्कार The post सऊदी अरब ने यमन पर की बमबारी, दावा- यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: ‘सरकारी जमीन किसी सूरत में नहीं हड़पी जा सकती’, विजय सिन्हा ने अधिकारियों को फिर दी चेतावनी

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार कार्यक्रमों के जरिये लोगों की समस्याएं सुन रहे और गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. विजय सिन्हा ने राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, कांटी की जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज किये जाने को गंभीर मामला बताया. विजय सिन्हा ने और क्या कहा? विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा, हम मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री थे, कृषि विभाग के मंत्री हम थे. अब ऐसे मामले में जांच में नियमों की अनदेखी या न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या कर प्रशासनी जमीन को निजी नाम पर दर्ज करने का सबूत मिलने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों और लाभार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. राज्य प्रशासन की जमीन किसी भी सूरत में हड़पी नहीं जा सकती और ऐसे मामलों में प्रशासन की नीति जीरो टॉलरेंस की है. प्रशासनी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज का मामला दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी अंचल में राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, कांटी की 44 डिसमिल प्रशासनी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज किये जाने की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है. स्वत्व वाद संख्या 303/2018 नवीन कुमार बनाम राज्य प्रशासन में दिसंबर 2023 में पारित आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी, कांटी ने राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र के नाम से दर्ज कुल 6 एकड़ जमीन में से 44 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज निजी व्यक्ति के पक्ष में कर दिया. नियमों के अनुसार इस प्रकरण में सबसे पहले कानूनी सलाह लेकर सक्षम न्यायालय में अपील दायर किया जाना आवश्यक था, लेकिन कांटी के अंचलाधिकारी ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने सीधे प्रशासनी कृषि जमीन की दाखिल-खारिज कर दी. इस मामले को गंभीर मानते हुए अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर से जांच करायी गयी. क्या कुछ जांच में हुई पुष्टि? अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर की तरफ से प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि कांटी के अंचलाधिकारी ने विभागीय प्रावधानों का उल्लंघन किया. उन्होंने कृषि विभाग की जमीन की दाखिल-खारिज निजी व्यक्ति के पक्ष में कर दिया. जांच रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी की तरफ से अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जानकारी दी गई. साथ ही तत्कालीन अंचलाधिकारी, कांटी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया. इसके अलावा जांच के बाद विभाग ने कांटी के तत्कालीन अंचलाधिकारी को निलंबित कर दिया. Also Read: Bihar News: न्यू ईयर पर बाइकर्स गैंग की खैर नहीं, क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम ऐसे रखेगी नजर The post Bihar Bhumi: ‘प्रशासनी जमीन किसी सूरत में नहीं हड़पी जा सकती’, विजय सिन्हा ने अधिकारियों को फिर दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, एफपीआई निकासी और वैश्विक अनिश्चितता का असर

Stock Market: मंगलवार को घरेलू प्रमुख शेयर सूचकांक धीमे अंदाज में खुले, क्योंकि बाजार में सकारात्मक ट्रिगर की कमी बनी हुई है. निफ्टी 50 ने 25,940.90 पर शुरुआत की जबकि बीएसई सेंसेक्स 84,600.99 के स्तर पर खुला, जो 94.55 अंकों या 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्शाता है. मजबूत घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों के बावजूद, निवेशक सतर्क बने हुए हैं. एफपीआई के निरंतर निकासी, मासिक इंडेक्स एक्सपायरी और मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेगी, जिसमें नकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है. वैश्विक बाजारों और कीमती धातुओं का प्रभाव वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में गिरावट ने भी हिंदुस्तानीय बाजार के मनोबल को प्रभावित किया है. चांदी की कीमतों में दिसंबर महीने में 28 प्रतिशत की वृद्धि के बाद मुनाफावसूली हुई, जिससे इसकी कीमतों में गिरावट आई. वहीं, सोना भी दिसंबर में 2 प्रतिशत से अधिक और पूरे 2025 में 65 प्रतिशत से ऊपर चढ़ने के बाद बिकवाली के दबाव में आया. इसके अतिरिक्त, यूएस-वेनेजुएला तनाव, यूक्रेन-रूस संघर्ष और इज़राइल-यूएस-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे जोखिम उठाने की प्रवृत्ति कमजोर पड़ रही है. तकनीकी विश्लेषण और बाजार की संभावना एन्क्रिच मनी के सीईओ पोन्मुदी आर ने बताया कि निफ्टी 50 ने दैनिक चार्ट पर कम उच्च और कम निम्न स्तर बनाते हुए अल्पकालिक कमजोरी का संकेत दिया है. 25,900-25,800 का क्षेत्र समर्थन के लिए महत्वपूर्ण है, जो 50-दिन के EMA, हाल के मासिक निचले स्तर और 38.2 प्रतिशत फिबोनैचि रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है. इस स्तर के ऊपर स्थिरता से निकट भविष्य में बाजार में सुधार की उम्मीद की जा सकती है. वहीं, 26,100-26,150 का क्षेत्र प्रतिरोध के रूप में कार्य करता है, और यदि यह पार हो जाता है तो बाजार 26,300-26,500 के करीब पहुंच सकता है. लेकिन यदि 25,900 का स्तर खुलते समय टूट गया, तो निफ्टी 25,800-25,700 तक गिर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि कम वॉल्यूम, वैश्विक अनिश्चितता और डेरिवेटिव एक्सपायरी के कारण निकट भविष्य में हिंदुस्तानीय बाजार में स्थिरता और धीमी चाल बनी रहेगी. Also Read: तेल बाजार की चेतावनी! 2026 में और फिसल सकती हैं क्रूड ऑयल की कीमतें The post Stock Market: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, एफपीआई निकासी और वैश्विक अनिश्चितता का असर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top