Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाहेरथान में मरांगबुरू-जाहेरआयो की पूजा-अर्चना की

आराध्य देवी-देवताओं की चरणों में नतमस्तक होकर मांगा आशीर्वाद Jamshedpur News : करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया. राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला सुबह लगभग 11:20 बजे दिशोम जाहेरथान पहुंचा. आगमन के बाद सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम पूजा स्थल जाहेर में प्रवेश कर मरांगबुरू, जाहेरआयो, लिटा-मोणें एवं तुरूईको की चरणों में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने आदिवासी समाज के आराध्य देवी-देवताओं को हाथ जोड़कर नमन किया और समाज की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम जाहेरथान परिसर में स्थापित ओलचिकी लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा के पास पहुंचे. वहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और समाज सुधारक व भाषा शिल्पी को नमन किया. इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया. आराध्य देवी जाहेर आयो से प्रार्थना दयान सिरजोन सोना मिरथी, नामगे नायोगो धरती ऐरा दो नामगे सिरजोन पाड़ोक दाड़े, नामगे नायो गो जाहेर ऐरा दो नामा: पांजा पोरायनी रे तावा: तारासीञ रा: नेहार नायो नेहार तीञ दो, दे सेपेञ राकाब में बोंगा सिरजोम सारेड़ चाला, जोतो दुख देयाय येआमगे सिरजोन तोवा दारे, जोतो कुईज सेपेञ राकाबीज देगो नायोगो होर लाय में, ज्ञान होर डाहार लाय आंञ मेंञुतात होर तीञ आरसाल मारसाल तीञ में जोहार-जाेहार जाहेर नेरा, नामगे आयो गो सरस्वती दोआमगे नायोग लोहा लुती, नामगे नायोगो भगवती दो देसे सोनोत तारास तिरपी आञ में, जोलोन जीवी होड़मो राडेज तीञ मेंजीवी होड़मो लासांड गोदो: मा, देसे सोनोत तिरपी आंञ प्रार्थना गीत का शब्दार्थ हे माता जाहेर आयो, तुम सर्वत्र विद्यमान हो. इस सृष्टि का कण-कण तुम्हारी शक्ति और उपस्थिति से आलोकित है. तुम ही धरती माता हो, तुम ही जाहेर ऐरा हो और तुम ही इस समस्त सृष्टि की सृजनकर्ता हो. हे माता, हम श्रद्धा और भक्ति भाव से तुम्हारी चरणों में नमन करते हैं. तुम अपनी करुणा से हमें हर प्रकार के दुख, कष्ट और पीड़ा से मुक्त करो. हे माता, हमारे जीवन के मार्ग में अज्ञानता की धुंध छाई हुई है और भविष्य की राह में अंधकार है. कृपा कर उस अंधकार को दूर करो और हमारे अंतर्मन को ज्ञान के प्रकाश से भर दो. जब हम भटक जायें, तब तुम स्वयं आगे बढ़कर हमें सही मार्ग दिखाओ. हमें सत्य, धर्म, प्रेम और सद्भाव के पथ पर चलने की शक्ति प्रदान करो. हे माता, तुम ही मां भगवती हो, तुम ही मां सरस्वती हो. तुम्हारे आशीर्वाद से ही जीवन में विवेक, बुद्धि और संस्कार का संचार होता है. तुम अपनी कृपा की वर्षा हम पर बनाये रखो, ताकि हमारा जीवन सार्थक और सफल हो सके. हे माता, हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दो, हमारे कर्मों को पवित्र बनाओ और हमें मानवता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करो. तुम्हारी अनुकंपा से ही जीवन धन्य और पूर्ण होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाहेरथान में मरांगबुरू-जाहेरआयो की पूजा-अर्चना की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : बिष्टुपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों व युवती पर सांड़ ने किया हमला

बिष्टुपुर गोलचक्कर से तुलसी भवन तक आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी गुस्साये सांड़ ने अस्थायी डिवाइडर को पलट दिया Jamshedpur News : बिष्टुपुर में सोमवार को एक सांड़ ने जमकर तांडव मचाया. गोपाल मैदान के समीप से लेकर बिष्टुपुर गोलचक्कर और तुलसी भवन तक लगभग आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दौरान सांड़ ने न केवल एक युवती को घायल किया. बल्कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों पर भी हमला बोल दिया. सांड़ के खौफ से बचने के लिए लोग दुकानों और सुरक्षित ठिकानों में छिपने को मजबूर हो गये. राष्ट्रपति की ड्यूटी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बिष्टुपुर गोलचक्कर के समीप बैरियर लगाये गये थे. इसी दौरान सांड़ वहां जा पहुंचा. जब दो पुलिस जवानों ने उसे हटाने का प्रयास किया, तो सांड़ ने अचानक एक जवान पर हमला कर दिया, लेकिन हाथ में लाठी होने और सक्रियता के कारण जवान बाल-बाल बच गया. बाद में अन्य जवानों ने मिलकर सांड़ को वहां से खदेड़ा. इससे पहले सांड़ ने गोपाल मैदान के समीप एक युवती पर अचानक हमला कर दिया. जिससे वह चोटिल हो गयी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और सांड़ पर पानी फेंका. तब जाकर वह वहां से भागा. सांड़ ने बिष्टुपुर-खरकई लिंक रोड पर लगे अस्थायी डिवाइडर को भी मारकर पलट दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : बिष्टुपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों व युवती पर सांड़ ने किया हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : धर्म महासम्मेलन की पूर्व संध्या पर अखंड कीर्तन शुरू

Bokaro News : बोकारो. आनंद नगर में धर्म महासम्मेलन के पूर्व संध्या सोमवार को बाबा नाम केवलम्… अखंड कीर्तन हुआ. आचार्य सवितानंद अवधूत ने कहा : ईश्वर की प्राप्ति के सुगम साधन कीर्तन है. कीर्तन, भक्ति व ध्यान अद्वितीय माध्यम है, जिससे व्यक्ति ईश्वर के साथ गहरा संवाद स्थापित कर सकता है. उन्होंने बताया : कीर्तन की शक्ति व्यक्ति को अविरल ध्यान, स्थिरता व आनंद की अनुभूति देती है. यह मन, शरीर व आत्मा के संगम के अनुभव को दर्शाती है.आचार्य सवितानंद ने कहा : कीर्तन से मन को संयमित किया जा सकता है. इंद्रियों के विषयों के प्रति वैराग्य की प्राप्ति की जा सकती है. अविरल स्थिति में रहने की क्षमता कीर्तन से प्राप्त होता है. जीवन को कीर्तन धार्मिक व आध्यात्मिक महत्वपूर्णता के साथ भर देता है. यहअशांति, तनाव व चिंता से मुक्ति दिलाता है. ईश्वर के साथ गहरे संबंध बनाने व आंतरिक शक्ति को प्रकट करने में सहायता करता है. मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : धर्म महासम्मेलन की पूर्व संध्या पर अखंड कीर्तन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : पुपुनकी आश्रम में नौ दिवसीय आध्यात्मिक मेला शुरू

Bokaro News : चास. दी मल्टीवर्सिटी स्वावलंबी विद्यापीठ पुपुनकी आश्रम, बोकारो के स्वर्णजयंती समारोह सह आश्रम के संस्थापक श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव एवं साधिका श्रीश्री संहिता देवी के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार से आश्रम परिसर में नौ दिवसीय भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान शुरू हुआ. इस नौ दिवसीय आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, सामाजिक समरसता का संदेश और गुरु परंपरा के भावादर्श को जन-जन तक पहुंचाना है. निखिल विश्व अखंड संघ प्रधान श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी (दादामणि) ने ध्वजारोहण कर शुभ जन्मोत्सव सह धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ किया. प्रात आश्रम में श्रम यज्ञ का आयोजन हुआ. दोपहर को महाप्रसाद वितरण के बाद उलूकध्वनि और शंखध्वनि के साथ जन्मोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन हुआ. स्कूली छात्रों ने श्री श्री स्वरूपानंद संगीत का भव्य अनुष्ठान प्रस्तुत किया. संध्या की परमाचार्य श्री श्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंसदेव के शुभ जन्मोत्सव की अधिवास उपासना संपन्न हुई और रात्रि में महाप्रसाद किया गया. 1942 में की गयी थी पुपुनकी आश्रम की स्थापना : आचार्यों ने कहा कि यह आध्यात्मिक आयोजन 29 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगा, जिसमें देश विदेश से हजारों अनुयायी आश्रम पहुंचेंगे. अनुष्ठान के दौरान नगर कीर्तन, समवेत हरिओम उपासना, अखंड संहिता पाठ एवं महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. कहा कि पुपुनकी आश्रम आस्था और अध्यात्म का केंद्र है. आश्रम से धनबाद-बोकारो ही नहीं, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के हजारों साधक जुड़े हुए हैं. पुपुनकी आश्रम की स्थापना स्वामी जी ने पुपुनकी गांव से दूर दामोदर नदी के किनारे वर्ष 1942 में की थी. मानव सेवा की भावना के साथ स्थापित यह आश्रम कर्म को प्रधानता देते हुए इसे अध्यात्म को जोड़ा. जहां स्वावलंबन के साथ जीवन पद्धति को अपनाने का पाठ पढ़ाया. मंगलवार को प्रातः विशेष समवेत उपासना आयोजित होगी. उपासना के पश्चात श्रद्धालुओं को परमपूजनीय श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी (दादामणि) द्वारा दर्शन दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : पुपुनकी आश्रम में नौ दिवसीय आध्यात्मिक मेला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सीएम हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता डेंटल अस्पताल पहुंचे. वह पारिवारिक चिकित्सक अभय कुमार सिन्हा के घर गये. सीएम के आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. इससे पहले बोकारो एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. जिला पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस क्रम में झामुमो के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा. इसमें नया मोड़ स्थित बस अड्डा के आधुनिकीकरण की मांग की गयी है. श्री यादव ने कहा कि प्रस्तावित बस टर्मिनल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर किये जाने की मांग की है. एयरपोर्ट पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, पार्टी के केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, कलाम अंसारी, बीके चौधरी, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, मोहन मुर्मू, मुकेश महतो, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम, पंकज मरांडी, मदन कुमार महतो, आलोक सिंह, प्रमोद तापड़िया आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सीएम हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सदर अस्पताल : 14 बेड का आयुष्मान वार्ड तैयार, सर्जरी के मरीजों को मिलेगा लाभ

Bokaro News : बोकारो. सदर अस्पताल प्रबंधन लगातार मरीजों की सुविधाओं में इजाफा कर रहा है. यहां 14 बेड का आयुष्मान वार्ड भी तैयार कर लिया गया है. आयुष्मान वार्ड केवल आयुष्मान योजना के तहत इलाजरत मरीजों के लिए रिजर्व होगा. सोमवार को सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद, सदर डीएस डॉ एनपी सिंह, पूर्व डीएस डॉ अरविंद कुमार, अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सह जेनरल सर्जन डॉ निशांत कुमार, चास सीएचसी एमओ आइसी डॉ अनिल कुमार की टीम ने तैयार वार्ड का निरीक्षण किया. सीएस डॉ प्रसाद ने निरीक्षण के बाद बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल प्रति माह आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत 90 से अधिक मरीजों की सर्जरी हो रही है. फिलहाल ओपन सर्जरी विधि से एपेंडिक्स, गॉलब्लाडर स्टोन, हर्निया, हिस्टोटामी, पाइल्स का ऑपरेशन किया जा रहा है. यहां जल्द ही लेप्रोस्कोपिक विधि से सभी मरीजों का इलाज किया जायेगा. सर्जन डॉ निशांत कुमार ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन के बाद मरीज को अस्पताल में टांका कटवाने की अधिक परेशानी नहीं होगी. साथ ही छोटे चीरे, कम दर्द, तेजी से ठीक होना, संक्रमण व रक्तस्राव का कम जोखिम रहता है. डीएस डॉ एनपी सिंह ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक से सर्जरी के बाद मरीज को अस्पताल में कम समय तक रखा जाता है. मरीज जल्दी अपनी सामान्य गतिविधियों में लौटते हैं. मौके पर सहायक शमीम अख्तर सहित अन्य ओटी सहायक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सदर अस्पताल : 14 बेड का आयुष्मान वार्ड तैयार, सर्जरी के मरीजों को मिलेगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंबित संपत्ति कर की शिकायत को तेजी से सुलझाएं कार्यपालक पदाधिकारी: नगर आयुक्त

पटना. संपत्ति कर एवं सॉलिड वेस्ट चार्जेस से संबंधित शिकायतों को तुरंत सुलझाने के लिए पटना नगर निगम ने कड़ा रूख अपनाया है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि अंचल स्तर पर लंबित संपत्ति कर से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए. ताकि आम नागरिकों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. वहीं, नगर निगम मुख्यालय स्तर पर सिटीजन ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम के तहत शिकायतों को सुलझाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया गया है. निगम के अनुसार अब तक संपत्ति कर व सॉलिड वेस्ट चार्जेस से जुड़ी कुल 1782 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 671 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है. बाकी बचे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया संबंधित अंचलों में विभिन्न स्तरों पर जारी है. निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रतिदिन शिकायत निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मुख्यालय को भेजी जाए डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लंबित संपत्ति कर की शिकायत को तेजी से सुलझाएं कार्यपालक पदाधिकारी: नगर आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top