Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुआं में गिरने से किशोरी की मौत

बानो. महाबुआंग थाना के सिम्हातू पंचायत के गटिबांदु गांव में सोमवार की देर शाम कुआं में गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गटिबांदु निवासी दीपिका कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार दीपिका कुमारी सोमवार शाम करीब सात बजे कुआं से पानी लाने गयी थी. इस दौरान पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गयी. घटना की जानकारी मिलते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच तत्परता दिखाते हुए उसे कुआं से बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते महाबुआंग पुलिस अस्पताल पहुंच आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया. पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति का धरना आज सिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति द्वारा 31 दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को शून्य किया गया है. इसके विरोध में दिन के 11 बजे से अपराह्न चार बजे से धरना प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यक्रम में ओबीसी समुदाय के सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुआं में गिरने से किशोरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रिज़ली विद्यालय में चैरिटी फन फेस्ट का आयोजन

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय में चैरिटी फन फेस्ट का आयोजन किया गया. इस आयोजन में ग्रिजली विद्यालय, ग्रिजली पब्लिक स्कूल, ग्रिजली किड्स एवं ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, निदेशिका सुनीता सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी, सीओओ तनिष्क सेठ, ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी, ग्रिजली कॉलेज के प्राचार्य मोहित तिवारी, ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से किया. निदेशक अविनाश सेठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को समाज से जोड़ते हैं, उनमें करके सीखने, नेतृत्व और सेवा भाव की भावना विकसित करते हैं. मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों की निगरानी में फूड एवं गेम स्टॉल लगाये. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इस अवसर पर लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें ओम कुमार, सफील कश्यप, शुभम भदानी, सनी यादव, श्रेया कुमारी एवं गुण सिंह को पुरस्कार स्वरूप चांदी के सिक्के प्रदान किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रिज़ली विद्यालय में चैरिटी फन फेस्ट का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहीद जीतराम बेदिया के बलिदान को याद रखें : सुदेश

प्रतिनिधि, अनगड़ा. कई ऐसे क्रांतिकारी वीर हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वोच्च योगदान दिया. लेकिन इतिहास के पन्नों में उनके साथ न्याय नहीं किया गया. अमर शहीद जीतराम बेदिया के भी बलिदान कथा को इतिहासकारों ने उचित सम्मान नहीं दिया. हमें अमर शहीद जीतराम बेदिया की जीवनी व संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही उनके बतायें मार्ग का अनुसरण करते हुए देश को सशक्त करना है. उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मंगलवार को अनगड़ा के सीताडीह में आयोजित अमर शहीद जीतराम बेदिया का 223वें जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. भाजपा के जैलेंद्र कुमार ने कहा कि एनडीए प्रशासन ने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल वीरों को सम्मानित करने का कार्य किया है. मौके पर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रिजवान अंसारी, मोहन महतो, बुधराम बेदिया, सोहराई बेदिया, मुखिया सारथी देवी, दिलीप बेदिया, पंचम भोगता, राजू महली, ग्राम प्रधान राजेश बेदिया, सीताराम साहू, शंभू साहू, राजेश साहू, डब्ल्यू महली, अमर सिंह मुंडा, सत्यनारायण मुंडा, शिवचरण मुंडा उपस्थित थे. इधर प्रखंड के बीसा, सुरसू, मुशंगु व टाटी में भी जीतराम बेदिया की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहीद जीतराम बेदिया के बलिदान को याद रखें : सुदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्थापना दिवस को लेकर अधिकारियों की जिम्मेवारी तय

:: एक जनवरी को खुदीराम बोस स्टेडियम में मनाया जायेगा जिले का स्थापना दिवस वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला का स्थापना दिवस एक जनवरी को खुदीराम बोस स्टेडियम में मनाया जायेगा. इसको लेकर डीएम ने डीडीसी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर सभी अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की है. कमेटी में डीडीसी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, एडीएम विभागीय जांच, एसडीओ पूर्वी, जिला नजारत डीसी, उप नगर आयुक्त, डीपीआरओ, डीइओ को सदस्य बनाया गया है. सभी पदाधिकारी को आयोजन को लेकर अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला स्थापना दिवस जिले की पहचान, गौरव, सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इसलिए सभी अधिकारी व कर्मी आपसी समन्वय व जिम्मेदारी से अपने – अपने दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही, स्कूली बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला, क्विज, रंगोली व अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा. बैठक में नगर निगम को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि खुदीराम बोस स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण का कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाए. जीविका दीदियों की ओर से खाद्य सामग्री संबंधित स्टॉल के साथ बच्चों के मनोरंजन आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. सीएस को कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सकों की टीम आवश्यक दवा व मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करेंगे. विशिष्ट व गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी जिला नजारत डीसी को दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्थापना दिवस को लेकर अधिकारियों की जिम्मेवारी तय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर आयुक्त का पद रिक्त, निगम कर्मियों के वेतन पर संकट, शहर की सफाई व्यवस्था भी होगी प्रभावित

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर निगम में प्रशासनिक शून्यता के कारण नये साल का उत्साह फीका पड़ता जा रहा है. पिछले 15 दिनों से नगर आयुक्त का पद रिक्त होने से निगम की पूरी व्यवस्था पटरी से उतर गई है. इसका सीधा असर डेढ़ हजार से अधिक कर्मियों के वेतन और पेंशनरों की पेंशन पर पड़ने वाला है. अगर समय रहते प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, तो नए साल में शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप हो सकती है. निवर्तमान नगर आयुक्त विक्रम विरकर के शिक्षा विभाग में तबादले के बाद से अब तक मुजफ्फरपुर को नया नगर आयुक्त नहीं मिला है. वर्तमान में उप नगर आयुक्त अमित कुमार प्रभारी के तौर पर केवल रूटीन कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं. उनके पास वित्तीय शक्तियां नहीं होने के कारण किसी भी बड़े भुगतान पर रोक लगी हुई है. दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन वेतन और पेंशन की फाइलें टेबल पर ही अटकी पड़ी हैं. बता दें कि नगर निगम में वेतन और डीजल जैसे महत्वपूर्ण भुगतानों के लिए नगर आयुक्त के डिजिटल सिग्नेचर और वित्तीय मंजूरी अनिवार्य है. जब तक प्रशासन किसी स्थायी आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती या उप नगर आयुक्त को वित्तीय पावर नहीं सौंपती, तब तक यह गतिरोध बना रहेगा. रुकेंगे सफाई वाहनों के पहिए, होगी परेशानी नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती सफाई व्यवस्था को बरकरार रखने की है. शहर की गंदगी उठाने वाले वाहनों में रोजाना दो लाख रुपये से अधिक का ईंधन खर्च होता है. लंबे समय से भुगतान बकाया होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों ने नए साल से उधार तेल देने से साफ मना कर दिया है. यदि तेल की आपूर्ति रुकी, तो पूरे शहर में कचरे का अंबार लग सकता है. बता दें कि 15 सौ से अधिक कर्मचारी हैं, जो इन दिनों स्थायी और अस्थायी रूप में काम कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर आयुक्त का पद रिक्त, निगम कर्मियों के वेतन पर संकट, शहर की सफाई व्यवस्था भी होगी प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस की आंख में धूल झोक जब्त ट्रक लेकर चालक फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पलासी. खनन विभाग व एमवीआई के द्वारा गुप्त सूचना पर पलासी थाना पुलिस ने 18 चक्का हाइवा डब्लु बी 73 के 6686 अवैध बालू लदा ट्रक को सोमवार साढ़े नौ बजे रात पकड़ कर पलासी थाना क्षेत्र के कलियागंज नाका पर लगा दिया. वहीं डुप्लीकेट चाबी से बालू लदा ट्रक लेकर चालक व मालिक फरार होने में सफल रहा. वहीं इस बाबत पुअनि रौशन कुमार सिंह ने बालू लदा ट्रक व फरार चालक, मालिक के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पुअनि श्री सिंह ने कहा है कि सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान साढ़े 09 बजे रात खनन विभाग व एमवीआई के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक 18 चक्का हाइवा ट्रक डब्लूबी 73 के 6686 अवैध बालू लदा हुआ जोकीहाट से पलासी होते हुए कलियागंज की जा रहा है. कलियागंज धर्मकांटा पर उक्त ट्रक रोका गया. साथ ही एमवीआई व खनन विभाग के वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी. एमवीआइ ने जांच कर अंदर लोड बताया, जबकि खनन विभाग के अधिकारी ने सुबह आने की बात कही. रात में सुरक्षा जवान लगाकर चले गये, गाड़ी की चाबी गृह रक्षक जवान को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं सुबह सूचना मिली की डुप्लीकेट चाबी लेकर वाहन चालक व मालिक ट्रक लेकर फरार हो गया. —————————- दो व्यक्ति घायल पलासी. प्रखंड के दिघली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलो में दिलजान व मो जाबुल शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया. जानकारी डा अमित कुमार ने देते हुए बताया कि उक्त दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराने के बाद खतरे से बाहर है. ——————— सड़क दुर्घटना में एक घायल पलासी. सड़क दुघर्टना में महेंद्रपुर गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल उमेश मंडल के परिजनों ने सीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जानकारी डा अमित कुमार ने देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज सीएचसी पलासी में कराने के बाद फिलहाल खतरे से बाहर हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस की आंख में धूल झोक जब्त ट्रक लेकर चालक फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने जोगबनी स्टेशन का किया निरीक्षण

जोगबनी. एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने मंगलवार को जोगबनी रेलवे स्टेशन का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने रनिंग रूम के बाहरी परिसर में प्लांटेशन करने के साथ हीं स्टेशन परिसर में रखे इंजन के चारों ओर सौंदर्यीकरण करने व लाइट लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. वहीं इस दौरान जोगबनी स्टेशन पर रहे डॉरमेट्री के छह माह से बंद होने को लेकर पूछे गए सवाल साथ रहे अधिकारियों से इसे जल्द से जल्द चालू करवाने के निर्देश दिया, जिससे यात्रियों को असुविधा नहीं हो. वही स्टेशन रोड से बाहर निकलने पर गांधी चौक के पास जाम लगने को लेकर भी वे गंभीर दिखे. साथ ही उन्होंने जाम की समस्या का जल्द समाधान करने को कहा. वहीं इस मौके पर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, एओएम बी बी कमान, डीईएनसी संदीप कुमार साहा, डीईएन अनिल कुमार कुशवाहा, पीएस डीएससी संदीप कुमार, सीजीएस अक्षय कुमार, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक बिमल कुमार, गोरेलाल तिवारी, राधेश्याम कामती, आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी, भोला शंकर तिवारी, सहित अन्य रेल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने जोगबनी स्टेशन का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Senior Basketball Team For National Tournament : झारखंड सीनियर बास्केटबॉल टीम घोषित, आज चेन्नई होगी रवाना

जमशेदपुर. चेन्नई में 4-11 जनवरी तक 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (स्त्री-पुरुष) की घोषणा कर दी गयी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम बुधवार को चेन्नई के लिए रवाना होगी. मंगलवार को टीम टीम के खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में किया गया है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, समाजसेवी मुख्तार आलम खान, अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह, जेबीए के कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, जलाल शेख, अजहर खान, निजाम अली, दीपक व अन्य लोग मौजूद थे. पुरुष टीम का मुख्य कोच जेपी सिंह होंगे. आफताब को कोच व विशाल को मैनेजर नियुक्त किया गया. स्त्री टीम की कोच देव ज्योति घोष व मैनेजर किंकर कृष्णा को बनाया गया है. पुरुष टीम में शोएब खान, अताउल हुसैन, विमलेश, राहुल, सुशांत दीप, जगन्नाथ गोप, शेख आफताब, विश्वजीत सिंह, अतुल, रवि शंकर पांडे, आकाश कुमार, अखिलेश कुमार टुडू शामिल है. स्त्री टीम में अंकिता समद, वी. संजना, तिशा केशरी, जेनिस टोप्पो, अन्नपूर्णा मिश्रा, सुलगना बेहेरा, गुरप्रीत कौर, आरुषि वर्मा, जेनिफर लकड़ा, सियानू, आकांक्षा लकड़ा, जिडेन बारला को जगह दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jharkhand Senior Basketball Team For National Tournament : झारखंड सीनियर बास्केटबॉल टीम घोषित, आज चेन्नई होगी रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीआरएम ने लोडिंग साइट व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण मंगलवार को मालदा रेल मंडल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान उन्होंने बरहरवा पत्थर लोडिंग साइट का निरीक्षण भी किया. चल रहे कार्यों और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने साइडिंग में सुरक्षा के उपायों पर ध्यान देने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही. इसके बाद डीआरएम ने बरहरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल, रनिंग रूम, सिग्नल रूम, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म समेत अन्य का मुआयना किया. स्टेशन सुपरिटेंडेंट समेत अन्य अधिकारियों को रनिंग रूम में लोको पायलेट, गार्ड सहित अन्य कर्मियों के लिए सुविधाओं को और दुरुस्त करने, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. वहीं, पूर्वी फाटक के पास प्लेटफॉर्म पर गिट्टी रखे जाने तथा गंदगी फैले रहने पर डीआरएम ने मौजूद अधिकारियों को फटकारा एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाये रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने नियमित टिकट जांच अभियान, आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाने, यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखने, स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीसीएम कार्तिक सिंह, स्टेशन अधीक्षक निरंजन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. 50 लोगों से वसूला गया 13 हजार का जुर्माना डीआरएम के निरीक्षण को लेकर स्टेशन की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त थी. इस दौरान स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. जहां बगैर टिकट यात्रा कर रहे करीब 50 यात्रियों से 13 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीआरएम ने लोडिंग साइट व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंबित खारिज दाखिल के कार्य को अविलंब निबटायें : सीओ

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास ने राजस्व कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में अंचल क्षेत्र में राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर राजस्व निरीक्षक व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया. इस अवसर पर सीओ ने राजस्व संबंधित कार्यों को अविलंब निष्पादन करने व राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी राजस्व कर्मी अपने अंचल क्षेत्र के मूल रैयत व प्रधान से सामंजस्य स्थापित कर राजस्व वसूली कर जमा कराना सुनिश्चित करें. सीओ ने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारियों को खारिज दाखिल के लंबित कार्यों को अविलंब निष्पादन करें. साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. कहा कि वरीय पदाधिकारी द्वारा मांगे गये प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करें, जिससे इसकी सूचना दी जा सके. मौके पर प्रधान सहायक खुर्शीद आलम, नीरज कुमार, रंजीत कुमार झा, राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार रंजन, संजय मिश्रा, इग्नु हुरो आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लंबित खारिज दाखिल के कार्य को अविलंब निबटायें : सीओ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top